स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Abhiyan) 100, 150, 200, 250 और 350 शब्दों में संक्षिप्त निबंध/अनुच्छेद दिए गए हैं।

 

स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध –  इस लेख में हम स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे की स्वच्छ भारत अभियान का परिचय, स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य, स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता आदि के बारे में जानेंगे| हम सब जानते है हमारे देश में स्वच्छता पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाता है। हमारे देश के विकास में बाधा पहुंचाने वाली समस्याओं में एक मुख्य कारण गंदगी है क्योंकि इसके कारण लोग हमारे देश में आना पसंद नहीं करते हैं| माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महात्मा गांधी जी की 145 वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान’ का उद्घाटन किया था | अक्सर स्टूडेंट्स से असाइनमेंट के तौर या परीक्षाओं में स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध पूछ लिया जाता है। इस पोस्ट में स्वच्छ भारत अभियान पर कक्षा 1 से 12 के स्टूडेंट्स के लिए 100, 150, 200, 250 और 350 शब्दों में संक्षिप्त निबंध/अनुच्छेद दिए गए हैं।

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन (10 lines on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi)

 

  1. ‘स्वच्छ भारत अभियान’ भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक देशव्यापी अभियान है।
  2. इस अभियान का शुभारंभ वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को किया गया था।
  3. इस अभियान का उद्देश्य हमारे घर, हमारे घर के आसपास के क्षेत्र और पूरे देश को साफ सुथरा बनाना है।
  4. भारत को ‘स्वच्छ भारत’ बनाने का सपना महात्मा गांधी जी का था।
  5. यह अभियान भारत का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान है।
  6. स्वच्छ भारत अभियान के तहत सड़कों पर कूड़ा फेंकने या जमा करने की इजाजत नहीं है।
  7. इस अभियान के तहत गांवों और शहरों में लाखों नए शौचालय बनाए गए हैं।
  8. इसी अभियान के तहत जगह जगह कूड़ेदान लगाए गए और लोगों को कचरा कूड़ेदान में फेंकने के लिए प्रेरित किया गया।
  9. मृदुला सिन्हा, बाबा रामदेव, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान जैसे नामचीन हस्तियों ने भी ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सफल बनाने के लिए प्रचार किया।
  10. इस मिशन का मुख्य ध्येय है खुले में शौच की प्रवृत्ति से भारत को मुक्ति दिलाना ।

Short Essay on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi स्वच्छ भारत अभियान पर अनुच्छेद कक्षा 1 to 12 के छात्रों के लिए 100, 150, 200, 250 से 300 शब्दों में

 

स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध/अनुच्छेद – स्वच्छ भारत अभियान, जिसे स्वच्छ भारत मिशन के नाम से भी जाना जाता है, यह मिशन भारत का सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय मिशनों में से एक है। इसे आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145वीं जयंती के शुभ अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत कई लक्ष्य निर्धारित किए ताकि भारत को स्वच्छ और बेहतर बनाया जा सके। 

स्वच्छ भारत अभियान पर अनुच्छेद 1, 2, 3 के छात्रों के लिए 100 शब्दों में

 

‘स्वच्छ भारत अभियान’ भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक स्वच्छता अभियान है जिसका उद्देश्य पूरे देश को सुन्दर और साफ-सुथरा बनाना है। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती के दिन किया था क्योंकि भारत को साफ-सुथरा बनाने का सपना गांधी जी का था। प्रधानमंत्री जी ने गांधी जी के इसी सपने को पूरा करने के लिए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ शुरू किया और इसे सफल बनाने के लिए उन्होंने भारत के सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। इस मिशन के तहत जगह जगह पर कूड़ेदान लगाए गए, गांवों व कस्बों में शौचालय बनाए गए और लोगों को अपने आस-पास के क्षेत्रों को साफ सुथरा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

स्वच्छ भारत अभियान पर अनुच्छेद 4, 5 के छात्रों के लिए 150 शब्दों में

 

भारत सरकार ने गलियों, सड़कों, गांवों और शहरों में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ शुरुआत किया | इस अभियान को 2 अक्टूबर 2014 को, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के जयंती के शुभ अवसर पर नई दिल्ली के राजघाट से शुरू किया था। उन्होंने राजपथ पर जनसमूहों को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादीओं से स्वच्छ भारत अभियान में भाग लेने और इसे सफल बनाने को कहा। 

भारत को एक निर्मल और स्वच्छ देश बनाने का सपना महात्मा गांधी जी का था। मोदी जी ने उन्हीं के सपने को साकार करने के लिए यह अभियान शुरू किया था और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने दिल्ली की वाल्मीकि बस्ती की सड़कों पर व्यक्तिगत रूप से झाड़ू भी लगाई थी। जिससे देश के लोगों में यह जागरूकता आई कि अगर हमारे देश का प्रधानमंत्री देश को स्वच्छ करने के लिए सड़क पर झाड़ू लगा सकता है, तो हमें भी अपने देश को स्वच्छ रखने के लिए अपने आसपास सफाई रखनी होगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए बहुत सारे नेताओं, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और आम नागरिकों ने अपना पूरा योगदान दिया है।

स्वच्छ भारत अभियान पर अनुच्छेद 6, 7, 8 के छात्रों के लिए 200 शब्दों में

 

‘स्वच्छ भारत अभियान’ का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महात्मा गांधी जी की 145 वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2014 को किया था और इसे सफल बनाने के लिए भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील भी की। साफ-सफाई के संदर्भ में यह भारत का सबसे बड़ा अभियान है क्योंकि गाँधी जी का सपना था कि हमारा देश भी विदेशों की तरह साफ और निर्मल दिखाई दे। इस बात को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री जी ने उन्हीं के जन्मदिवस पर इस अभियान की शुरुआत दिल्ली (राजघाट) से की थी।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मोदी जी ने धूल-मिट्टी को साफ़ करने के लिए खुद झाडू उठाकर स्वच्छ भारत अभियान को पूरे राष्ट्र के लिए एक जन-आंदोलन का रूप दिया और कहा कि लोगों को न तो स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए। उन्होंने “न गंदगी करेंगे, न करने देंगे” का मंत्र भी दिया। देश की सफाई की जिम्मेदारी केवल सफाई-कर्मियों की नहीं है बल्कि देश के सभी नागरिकों की भी है इसलिए हम सब मिलकर इस अभियान में भाग ले और अपने शहर, कस्बे व देश को स्वच्छ बनाएं।

इस अभियान में अपना योगदान देने के लिए सरकारी कर्मचारियों, जवानों, बॉलीवुड के अभिनेताओं, खिलाड़ियों और उद्योगपतियों से लेकर आध्यात्मिक गुरुओं तक सभी ने इस महान काम के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और इसे सफल बनाने के लिए अपना अपार समर्थन दिया है। बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी आगे आकर साफ-सुथरा भारत बनाने का प्रण किया है। 

स्वच्छ भारत अभियान पर अनुच्छेद 9, 10, 11, 12 के छात्रों के लिए 250 से 300 शब्दों में

 

स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका उद्देश्य देश का कोना-कोना साफ सुथरा करना, लोगों को बाहर खुले में शौच करने से रोकना, शहर और ग्रामीण इलाकों के हर घर में शौचालय का निर्माण तथा उपयोग को बढ़ावा देना, हर एक गली में कम से कम एक कचरा पात्र लगाना, सभी घरों में पानी की पूर्ति सुनिश्चित कर के गाँवों में पाइपलाइन लगवाना, शहर और गांव की प्रत्येक सड़क, गली, मोहल्ले आदि को साफ-सुथरा और साफ सफाई के जरिए सभी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महात्मा गांधी जी की 145 वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2014 को नई दिल्ली के राजघाट से किया था। 

महात्मा गांधी जी ने भारत को एक निर्मल और स्वच्छ देश बनाने का सपना देखा था। उनका कहना था कि स्वच्छता स्वतंत्रता से भी ज्यादा जरूरी है क्योंकि स्वच्छता ही स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का एक अनिवार्य भाग है। महात्मा गांधी जी अपने समय में देश की गरीबी और गंदगी से अच्छी तरह अवगत थे इसलिए उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए बहुत से प्रयास किये लेकिन वो उसमें सफल न हो सके। भारत सरकार ने पूरी गंभीरता से बापू के इस सपने को हकीकत का रूप देने के लिये ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की। इस मिशन को अपने प्रारंभ की तिथि से बापू की 150वीं पुण्यतिथि (2 अक्टूबर 2019) तक पूरा करने का लक्ष्य था। इस अभियान को सफल बनाने के लिये सरकार ने सभी लोगों से निवेदन किया कि वो अपने आसपास और दूसरी जगहों पर साल में सिर्फ 100 घंटे सफाई के लिये दें। 

भारत सरकार द्वारा मृदुला सिन्हा, शशि थरूर, बाबा रामदेव, सचिन तेंदुलकर और तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की टीम जैसी अन्य नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया ताकि वह भी स्वच्छ भारत अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें, इसकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें और अन्य लोगों को भी अपने साथ जोड़ें, ताकि यह एक श्रृंखला बन जाए। आम जनता को भी सोशल मीडिया पर हैशटैग #MyCleanIndia लिखकर अपने सहयोग को साझा करने के लिए कहा गया।

प्रधान मंत्री ने अपनी बातों और अपने कामों से स्वच्छ भारत के संदेश को लोगों के साथ मिलके पूरे भारत और पूरी दुनिया में फैलाया है। उन्होंने वाराणसी में भी स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंगा नदी के निकट अस्सी घाट पर फावड़ा चलाया। बड़ी संख्या में लोग उनके साथ शामिल होकर स्वच्छता अभियान में उनका सहयोग दिया। स्वच्छ भारत अभियान के संदेश ने लोगों के अंदर उत्तरदायित्व की एक अनुभूति जगा दी है। अब जब नागरिक पूरे देश में स्वच्छता के कामों में सक्रिय रूप से सम्मिलित हो रहे हैं, महात्मा गांधी द्वारा देखा गया ‘स्वच्छ भारत’ का सपना अब साकार होने लगा है।