Homophones in Hindi CBSE Hindi Grammar – Yugm Shabd Definition, Explanation, Examples

Homophones Hindi CBSE Hindi Grammar – Yugm Shabd –

Hindi Grammar Yugm Shabd – हिंदी व्याकरण (युग्म-शब्द)

Hindi Homophones explanation, meanings, examples. In Hindi language, there is a Hindi Grammar topic of Yugm shabd – Homophones in Hindi. In this lesson, a detailed explanation of the Hindi vyakaran lesson on yugm shabd has been given. Along with examples of yugm shabd and meanings of the different yugm shabd or homophones in Hindi. Yugm shabd definition and examples of yugm shabd with meanings have been discussed.

Hindi Grammar topic of Yugm shabd or shrutisambhinnarthak shad are known as Homophones in English. Such words which have a similar sound but differ in meaning are called yugm shad or homophones. If by mistake you use the wrong spelling, the meaning of the word changes and so, care has to be taken while writing the words.

 

 

Class 10 Hindi Grammar Lessons

Shabdo ki Ashudhiya
Arth vichaar in Hindi
Joining / combining sentences in Hindi
Anusvaar

More…

 

Homophones in Hindi – युग्म-शब्द

युग्मशब्द अथवा श्रुतिसमभिन्नार्थकशब्द– यहाँ हम कुछ ऐसे शब्दों को जानेंगे जिनके प्रयोग में बहुत सावधानी का प्रयोग करना पड़ता है क्योंकि ये शब्द सुनने में एक सामान लगते हैं, परन्तु इनके अर्थ बिलकुल अलग होते हैं। गलती से भी अगर आप गलत शब्द का प्रयोग कर दें तो आपका अर्थ बिलकुल बदल जाता है।
सबसे पहले हम जानेंगे कि युग्म शब्द कहते किसे हैं

 
Top
 

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here

See: Class 8 Hindi Lessons Explanation, Summary, Difficult words

 

See Video for Explanation and Summary of the Homophones

 


 
Top
 

Yugm Shabd Definition – युग्म शब्द की परिभाषा

हिंदी के अनेक शब्द ऐसे हैं, जिनका उच्चारण प्रायः समान होता हैं। किंतु, उनके अर्थ भिन्न होते हैं। इन्हें ‘युग्म शब्द’ कहते हैं।

दूसरे शब्दों में, वैसे शब्द, जो उच्चारण की दृष्टि से असमान होते हुए भी समान होने का भ्रम पैदा करते हैं, युग्म शब्द अथवा ‘श्रुतिसमभिन्नार्थक’ शब्द कहलाते हैं। श्रुतिसमभिन्नार्थक का अर्थ ही है- सुनने में समान; परन्तु भिन्न/अलग अर्थवाले।

उदाहरण के लिए- यदि आप किसी को बताओ कि ‘पक्षी नीर में रहते हैं’, तो वह व्यक्ति आपको मुर्ख समझेगा क्योंकि ‘नीर’ का अर्थ होता है ‘पानी’ और पक्षी पानी में नहीं रहते। आपको कहना था ‘पक्षी नीड़ में रहते हैं’ ‘नीड़’ अर्थात ‘घोंसला’।

इस तरह आप देख सकते हैं कि एक शब्द के गलत लिख या बोल देने से पुरे अर्थ का अनर्थ हो जाता है। अतः इस तरह के शब्दों का प्रयोग ध्यान से करना होता है। इसके लिए आपको इन शब्दों के अर्थ पता होने चाहिए।

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here

यहाँ ऐसे युग्म शब्दों की सूची उनके अर्थो के साथ दी जा रही है जिनको आप जाने-अनजाने में गलत लिख देते हो और आपको स्वयं पता नहीं होता कि आप किस अर्थ का अनर्थ कर रहे हैं –

 
Top
 

See: CBSE Class 10 Hindi Notes, Summary, Explanation, Question

 

Yugm shabd Examples – युग्म शब्द उदाहरण

 

क्रमांक

युग्म शब्द

अर्थ

1

अली

सखी

 

अलि

भौंरा

2

अणु

कण

 

अनु

एक उपसर्ग, पीछे

3

अपेक्षा

इच्छा,  आवश्यकता, तुलना में

 

उपेक्षा

निरादर

4

अशक्त

असमर्थ, शक्तिहीन, निर्बल

 

आसक्त

मोहित

5

अभय

निर्भय

 

उभय

दोनों

6

अरि

शत्रु

 

अरी

सम्बोधन (स्त्री के लिए)

7

अगम

पहुंच से बाहर

 

आगम

शास्त्र

8

अन्न

अनाज

 

अन्य

दूसरा

9

अनल

आग

 

अनिल

हवा

10

अचल

पर्वत

 

अचला

पृथ्वी

11

अविराम

लगातार

 

अभिराम

सुन्दर

12

अर्थी

चाहने वाला

 

अरथी

मुर्दें की काठी

13

अवलम्ब

सहारा

 

अविलम्ब

शीघ्र

14

अंश

हिस्सा, भाग

 

अंशु

किरण

15

अम्ब

मां

 

अम्बु

जल

16

अदृश्य

दिखाई न देनेवाला

 

अदृष्ट

भाग्य

17

आकार

शक्ल, आकृति

 

आकर

खान, भण्डार

18

आसन

बैठने का आसन

 

आसन्न

समीप

19

ओर

तरफ

 

और

अन्य, तथा

20

उदर

पेट

 

उदार

दयालु

21

कलि

कलियुग

 

कली

फूल की कली

22

कक्षा

श्रेणी

 

कक्ष

कमरा, बगल

23

कांच

शीशा

 

कंचन

सोना

24

कृति

रचना

 

कृती

पुण्यात्मा, श्रेष्ठ

25

कुल

वंश, सब, सारा

 

कूल

किनारा

26

कर्म

काम

 

क्रम

सिलसिला, बारी

27

खाद्य

खाने योग्य

 

खाद

गोबर आदि की खाद

28

ग्रह

सूर्य, चन्द्र, आदि

 

गृह

घर

29

गुड़

शक्कर

 

गूढ़

गम्भीर

30

चिर

पुराना, देर

 

चीर

कपड़ा

31

चिता

लाश जलाने के लिए लकड़ियों का ढेर

 

चिंता

परेशानी

 

चीता

बाघ की एक जाति

32

चरण

पैर

 

चारण

भाट

33

चरित्र

आचरण

 

चरित

जीवन कथा

34

चपल

चंचल

 

चपला

बिजली, लक्ष्मी

35

छत्र

छतरी

 

छात्र

विद्यार्थी

36

जूठा

जूठन, अपवित्र

 

झूठा

असत्यवादी

37

जिला

मंडल

 

जीला

चमक

38

जलज

कमल

 

जलद

बादल

39

जगत

कुएँ का चौतरा

 

जगत्

संसार

40

तप

तपस्या

 

ताप

गर्मी, दुख

41

तरंग

लहर

 

तुरंग

घोड़ा

42

तरणि

सूर्य की किरणें

 

तरणी

नाव   

 

तरुणी

युवती

43

दारु

लकड़ी

 

दारू

शराब

44

दिशा

पूर्व आदि दिशाएं

 

दशा

हालत, अवस्था

45

दूत

सन्देश वाहक

 

द्युत

जुआ

46

द्विप

हाथी

 

द्वीप

टापू

47

दिन

दिवस

 

दीन

गरीब

48

देव

देवता

 

दैव

भाग्य

49

नग

पर्वत

 

नाग

हाथी, सांप

50

निधन

मृत्यु

 

निर्धन

गरीब, धनहीन

51

नियत

निश्र्चित

 

नीयत

मंशा, इरादा

 

नियति

भाग्य

52

निश्छल

छलरहित

 

निश्र्चल

अटल

53

निशाकर

चन्द्रमा

 

निशाचर

राक्षस

54

नीड़

घोंसला, खोंता

 

नीर

पानी

55

पथ

रास्ता

 

पथ्य

परहेज

56

प्रणय

प्रेम

 

परिणय

विवाह

57

प्रणाम

नमस्कार

 

परिणाम

नतीजा

58

प्रसाद

कृपा, भोग

 

प्रासाद

महल

59

परिणाम

नतीजा, फल

 

परिमाण

मात्रा

60

पास

नजदीक

 

पाश

बन्धन

61

परीक्षा

इम्तहान

 

परिक्षा

कीचड़

62

पुरुष

नर

 

परुष

कठोर

63

प्रकार

ढंग

 

प्राकार

किले की दीवार

64

परिषद्

सभा

 

पार्षद्

सदस्य, गण

65

प्रथा

रीति

 

पृथा

कुन्ती

66

फण

साँप का फण

 

फन

कला, कारीगर

67

लुटना

लूटा जाना, बरबाद होना

 

लूटना

लूट लेना

68

सिता

चीनी

 

सीता

जानकी

69

सन्देह

शक

 

सदेह

देह के साथ

70

समवेदना

साथ-साथ दुखी होना

 

संवेदना

अनुभूति

71

हरि

विष्णु

 

हरी

हरे रंग की

72

सामान

बराबर

 

समान

वस्तु

 

सम्मान

आदर

73

कली

अधखिला फूल

 

कलि

कलियुग

74

करण

एक कारक, इन्द्रियाँ

 

कर्ण

कान, एक नाम

75

कोष

खजाना

 

कोश

शब्द-संग्रह (डिक्शनरी)

76

दिन

दिवस

 

दीन

गरीब

77

धूरा

धूल

 

धुरा

अक्ष

78

प्रतिषेध निषेध

मनाही

 

प्रतिशोध

बदला

79

पट्ट

तख्ता, उल्टा

 

पट

कपड़ा

80

पानी

जल

 

पाणि

हाथ

81

बलि

बलिदान

 

बली

वीर

82

बन

बनना, मजदूरी

 

वन

जंगल

83

बदन

शरीर

 

वदन

मुख/चेहरा

84

मल

गन्दगी

 

मल्ल

पहलवान, योद्धा

85

मूल

जड़

 

मूल्य

कीमत, महत्व

86

मस्तक

माथा

 

मस्तिष्क

दिमाग

87

लवण

नमक

 

लवन

खेती की कटाई

88

विस्मृत

भूला हुआ

 

विस्मित

आश्चर्य में पड़ना

89

शुल्क

फीस, टैक्स

 

शुक्ल

उजला

90

शकल

टुकड़ा, खंड

 

शक्ल

चेहरा

91

शिखर

चोटी

 

शेखर

मस्तक

92

श्व

कुत्ता

 

स्व

अपना

93

सास

पति या पत्नी की माँ

 

साँस

नाक या मुँह से हवा लेना

94

संग

साथ

 

संघ

संगठन

95

सूची

तालिका

 

सूचि

सूई

96

सर्ग

सृष्टि, अध्याय

 

स्वर्ग

देवलोक

97

वर्ण

रंग, अक्षर

 

व्रण

घाव, चोट

98

स्री

नारी

 

इस्तरी

कपड़ों पर फेरने वाला लोहा

99

सीता

जानकी

 

सिता

श्वेत शक्कर

100

मनोज

कामदेव

 

मनोज्ञ

सुन्दर

101

युगल

दो

 

युग्म

जोड़ा 

102

लक्ष्य

ध्येय

 

लक्ष

लाख

 

लाक्षा

मोहर लगाने की लाख

103

हिम

बर्फ

 

हेम

सोना

104

हंस

एक पक्षी

 

हंस

हंसना

105

वस्तु

पदार्थ

 

वास्तु

भवन

 

 
Top
 

Hindi Grammar Videos on SuccessCDs: 

 

Also
See:
Class 10 Hindi Grammar
Lessons
Class 10 Hindi Literature
Lessons
Class 10 Hindi Writing
Skills
Class 10 English Lessons

 

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here