Anekarthi Shabd in Hindi | Meaning of Anekarthi Shabd, Definition, Example – CBSE Hindi Grammer
Anekarthi Shabd Class 10 Hindi Grammar (कक्षा 10 हिंदी व्याकरण – अनेकार्थी शब्द)
Anekarthi Shabd – words with many meanings in Hindi – explanation, meanings, examples. In Hindi language, there is a Hindi Grammar topic of Anekarthi shabd – words which have more than one meaning.
In this lesson, a detailed explanation of the Hindi vyakaran lesson on anekarthi shabd has been given. Along with examples of anekarthi shabd and meanings of the different words with many meanings in Hindi. Anekarthi shabd definition has been discussed.
Hindi Grammar topic of anekarthi shabd refers to such words which have more than one meaning. While understanding poetry, the student needs to know the various meanings of a word in order to comprehend properly.
Here, the list of commonly used words which have multiple meanings has been provided. Along with it, the various meanings of the anekarthi words have been given for the student’s reference.
Related – Learn Hindi Grammar
Hindi Grammar – हिंदी व्याकरण
Anekarthi Shabd अनेकार्थी शब्द
Anekarthi Shabd – यहाँ हम कुछ ऐसे शब्दों को जानेंगे जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ निकलते हैं। एक शब्द के अनेक शब्द ज्यादातर काव्य में प्रयोग किए जाते हैं और जब आप ऐसे किसी काव्य की व्याख्या करते हैं और आपको ये नहीं मालूम की जो शब्द बार-बार प्रयोग किया गया है,
उस शब्द के क्या-क्या अर्थ निकल सकते हैं, वैसी स्थिति में आप काव्य की व्याख्या नहीं कर पाएँगे। । इसलिए यदि आपको अपने काव्य की व्याख्या सही ढंग करनी है तो आपको इन शब्दों का ज्ञान होना चाहिए।
सबसे पहले हम जानेंगे कि अनेकार्थी शब्द कहते किसे हैं –
|
Anekarthi Shabd Definition – अनेकार्थी शब्द की परिभाषा
जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें ‘अनेकार्थी शब्द’ कहते है। अनेकार्थी का अर्थ है – एक से अधिक अर्थ देने वाला।
भाषा में कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग होता है, जो अनेकार्थी होते हैं। खासकर यमक और श्लेष अलंकारों में इसके अधिकाधिक प्रयोग देखे जाते हैं। नीचे लिखे उदाहरणों को देखें-
See Video for Explanation and Summary of the Anekarthi Shabd
Example of Anekarthi Shabd – अनेकार्थी शब्द उदाहरण
”रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुष, चुन।”
”चली चंचला, चंचला के घर से, तभी चंचला चमक पड़ी।”
उपर्युक्त उदाहरणों में प्रयुक्त शब्दों के अर्थ देखें:
पानी- चमक (मोती के लिए)
इज्जत (मानव के लिए)
जल (चूना, आटे के लिए)
चंचला- लक्ष्मी, स्त्री, बिजली
Related – Shabdo ki Ashudhiya
Anekarthi Shabd – List and Meaning (अनेकार्थी शब्द अर्थ)
यहाँ कुछ ऐसे ही अनेकार्थी शब्दों की सूची उनके अर्थों के साथ दी जा रही है, जिनकी सहायता से आपको काव्य की व्याख्या में तो मदद मिलेगी ही साथ-ही-साथ भाषा में जहाँ पर भी ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो आपको शब्दों के अर्थ निकालने में कोई परेशानी नहीं होगी।
क्रमांक | अनेकार्थी शब्द | अर्थ |
1 | अरुण | लाल, सूर्य, सूर्य का सारथी |
2 | अपेक्षा | इच्छा, आवश्यकता, आशा |
3 | अंक | भाग्य, गिनती के अंक, गोद, नाटक के अंक, चिन्ह संख्या, |
4 | अंबर | आकाश, अमृत, वस्त्र |
5 | आम | आम का फल, सर्वसाधारण, मामूली, सामान्य। |
6 | अंश | हिस्सा, कोण का अंश, किरण। |
7 | अज | ब्रह्मा, बकरा, दशरथ का पिता। |
8 | अक्ष | आँख, धुरी, आत्मा, पहिया। |
9 | अहि | सर्प, सूर्य, कष्ट। |
10 | उत्तर | उत्तर दिशा, जवाब, हल, पिछला, बाद का। |
11 | एकाक्ष | काना, कौवा |
12 | काल | समय, मृत्यु, यमराज |
13 | कर्ण | कर्ण (नाम), कान |
14 | कनक | सोना, धतूरा, पलाश, गेंहूँ |
15 | कर्क | केंकड़ा, आग, एक राशि |
16 | कम्बल | आँसू, ऊनी वस्त्र, गाय के गले का रास |
17 | कुरंग | हिरण, नीला, बदरंग |
18 | कुंभ | घड़ा, एक राशि, हाथी का मस्तक |
19 | खग | पक्षी, तारा, गन्धर्व, जुगनू, बाण |
20 | गण | समूह, मनुष्य, भूतप्रेतादि, छन्द में गिनती के पद |
21 | घन | बादल, अधिक, घना, गणित का घन, हथौड़ा |
22 | चरण | पग, पंक्ति, पद्य का भाग |
23 | चोटी | शिखर, सिर, वेणी |
24 | चारा | पशुखाद्य, उपाय |
25 | जलज | कमल, मोती, शंख, मछली, जोंक, चन्द्रमा |
26 | जलधर | बादल, समुद्र |
27 | जरा | बुढ़ापा, थोड़ा |
28 | ज्येष्ठ (जेठ) | पति का बड़ा भाई, बड़ा, हिन्दी महीना |
29 | तीर | बाण, किनारा, तट |
30 | ताल | लय, एक वृक्ष, झील |
31 | तात | पूज्य, प्यारा, मित्र, पिता |
32 | तमचर | उल्लू, राक्षस, चोर |
33 | धाम | घर, शरीर, देवस्थान |
34 | निशान | तेज करना, चिह्न, यादगार, पताका |
35 | निशाचर | राक्षस, प्रेत, उल्लू, साँप, चोर |
36 | पद | चरण, शब्द, पैर, रक्षा, ओहदा, कविता का चरण |
37 | पृष्ठ | पीठ, पत्रा, पीछे का भाग |
38 | पुष्कर | तालाब, कमल, आकाश, तलवार |
39 | भीत | डरा हुआ, भित्ति, दीवार |
40 | भेद | रहस्य, अन्तर, प्रकार |
41 | भाग | हिस्सा, विभाजन, भाग्य |
42 | मधु | शराब, शहद, दूध, मीठा |
43 | मत | राय, वोट, नही |
44 | लहर | तरंग, वायु की गति, उमंग, जोश |
45 | लघु | ह्रस्व, छोटा, हल्का |
46 | वर्ण | जाति, रंग, अक्षर |
47 | विधि | कानून, रीति, भाग्य, ढंग |
48 | शक्ति | योग्यता, प्रभाव, बल |
49 | श्रुति | कान, वेद |
50 | शून्य | आकाश, बिन्दु, अभाव, ईश्वर |
Hindi Grammar Videos on SuccessCDs:
- कारक परिभाषा, कारक के कितने भेद हैं? उदहारण, Hindi Grammar हिंदी व्याकरण
- सर्वनाम परिभाषा, उदाहरण Sarvanam ke bhed, Sarvanam Examples, Exercises
- वचन, वचन बदलो, एक वचन बहु वचन. Vachan in Hindi, Vachan Badlo, Sentences, Hindi Grammar Basics
- लिंग परिभाषा,भेद व् उदहारण – हिंदी व्याकरण, Ling/Gender in Hindi Grammar SuccessCDs
- Sangya Kise Kehtay hain| संज्ञा की परिभाषा, भेद व् उदहारण | Hindi Grammar,Class 6, 7, 8
- वर्ण विचार हिंदी व्याकरण | वर्ण के भेद , स्वर के भेद , व्यंजन के भेद , उदाहरण Hindi Grammar Basics
- शब्द विचार, शब्दों के प्रकार | Shabd Vichar Hindi Grammar Basics for Class 6,7,8| Hindi Vyakaran
Recommended Read