NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 क्या निराश हुआ जाए Important Question Answers Lesson 7

 

Class 8 Hindi Kya Nirash Hua Jaye Question Answers- Looking for Kya Nirash Hua Jaye question answers for CBSE Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 Book Chapter 7? Look no further! Our comprehensive compilation of important questions will help you brush up on your subject knowledge.

सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी वसंत भाग 3 पुस्तक पाठ 7 के लिए क्या निराश हुआ जाए प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 8 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे क्या निराश हुआ जाए प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।

 The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract based questions, multiple choice questions, short answer questions, and long answer questions

 Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams. 

 

 

Class 8 Hindi क्या निराश हुआ जाए Question Answers Lesson 7 – सार-आधारित प्रश्न (Extract Based Questions)

सारआधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

 

1) मेरा मन कभी-कभी बैठ जाता है। समाचार-पत्रों में ठगी, डकैती, चोरी, तस्करी और भ्रष्टाचार के समाचार भरे रहते हैं। आरोप-प्रत्यारोप का कुछ ऐसा वातावरण बन गया है कि लगता है, देश में कोई ईमानदार आदमी ही नहीं रह गया है। हर व्यक्ति संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। जो जितने ही ऊँचे पद पर हैं उनमें उतने ही अधिक दोष दिखाए जाते हैं। एक बहुत बड़े आदमी ने मुझसे एक बार कहा था कि इस समय सुखी वही है जो कुछ नहीं करता।

 

प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ का नाम और लेखक का नाम लिखिए।

(क) गद्यांश के पाठ का नाम- दीवानों की हस्ती, लेखक- भगवतीचरण वर्मा

(ख) गद्यांश के पाठ का नाम- क्या निराश हुआ जाए , लेखक का नाम- हजारी प्रसाद द्विवेदी

(ग) गद्यांश के पाठ का नाम- भगवान के डाकिए, लेखक- रामधारी सिंह दिनकर

(घ) गद्यांश के पाठ का नाम- ध्वनि, लेखक- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

उतर :- (ख) गद्यांश के पाठ का नाम- क्या निराश हुआ जाए , लेखक का नाम- हजारी प्रसाद द्विवेदी

 

प्रश्न 2. कभी-कभी किसका मन बैठ जाता है?

(क) लोगों का

(ख) पडोसियों का

(ग) लेखक का

(घ) सभी लोगों का

उतर :- (ग) लेखक का

 

प्रश्न 3. हर व्यक्ति को किस दृष्टि से देखा जा रहा है? 

(क) भावुक

(ख) जलन

(ग) संदेह

(घ) प्रेम

उतर :- (ग) संदेह

 

2) क्या यही भारतवर्ष है जिसका सपना तिलक और गांधी ने देखा था? रवींद्रनाथ ठाकुर और मदनमोहन मालवीय का महान संस्कृति – सभ्य भारतवर्ष किस अतीत के में डूब गया? आर्य और द्रविड़, हिंदू और मुसलमान, यूरोपीय और भारतीय आदर्शों की मिलन-भूमि ‘मानव महा – समुद्र’ क्या सूख ही गया? मेरा मन कहता है ऐसा हो नहीं सकता। हमारे महान मनीषियों के सपनों का भारत है और रहेगा। यह सही है कि इन दिनों कुछ ऐसा माहौल बना है कि ईमानदारी से मेहनत करके जीविका चलाने वाले निरीह और भोले-भाले श्रम जीवी पिस रहे हैं और झूठ तथा फरेब का रोजगार करने वाले फल-फूल रहे हैं। ईमानदारी को मूर्खता का पर्याय समझा जाने लगा है, सच्चाई केवल भीरु और बेबस लोगों के हिस्से पड़ी है। ऐसी स्थिति में जीवन के महान मूल्यों के बारे में लोगों की आस्था ही हिलने लगी है।

 

प्रश्न 1. भारतवर्ष का सपना किस ने देखा था?

(क) तिलक और गांधी 

(ख) भारत के लोगों ने

(ग) नेहरू ने

(घ) तिलक ने

उतर :- (क) तिलक और गांधी 

 

प्रश्न 2. भारतवर्ष की महान सभ्य संस्कृति कहाँ डूब गई?

(क) सागर में

(ख) पुराने युग में

(ग) गहरे गड्ढे में

(घ) नदी में

उतर :- (ग) गहरे गड्ढे में

 

प्रश्न 3. आज के माहौल में कौन अधिक परेशान है?

(क) निरीह और भोले-भाले लोग 

(ख) मेहनत करने वाले

(ग) ईमानदार लोग

(घ) उपर्युक्त सभी

उतर :- (घ) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 4. जीविका में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?

(क) इका

(ख) इक

(ग) अका

(घ) विका

उतर :- (क) इका

 

3) दोषों का पर्दाफ़ाश करना बुरी बात नहीं है। बुराई यह मालूम होती है कि किसी के आचरण के गलत पक्ष को उद्घाटित करके उसमें रस लिया जाता है और दोषोद्घाटन को एक मात्र कर्तव्य मान लिया जाता है। बुराई में रस लेना बुरी बात है, अच्छाई में उतना ही रस लेकर उजागर न करना और भी बुरी बात है। सैकड़ों घटनाएँ ऐसी घटती हैं जिन्हें उजागर करने से लोक-चित्त में अच्छाई के प्रति अच्छी भावना जगती है।

 

प्रश्न 1. दोषों का निराकरण कैसे किया जाता है?

(क) दोषों का साथ न देकर

(ख) दोषों को छिपा देने से

(ग) दोषों को दूसरे के सामने प्रकट कर

(घ) दोषों पर मिटा कर

उतर :- (ग) दोषों को दूसरे के सामने प्रकट कर

 

प्रश्न 2. किसी की कमियों को उजागर करने में रस लेने को बुरी बात क्यों कहा गया है?

(क) क्योंकि किसी की कमियों को उजागर करने में रस लेने से दोषों का निवारण नहीं हो पाता

(ख) क्योंकि इन सबसे समाज में बुरी भावनाएँ बढ़ती हैं।

(ग) क्योंकि इससे बुरे लोग शर्मिंदा हो जाते हैं

(घ) उपर्युक्त सभी

उतर :- (क) क्योंकि किसी की कमियों को उजागर करने में रस लेने से दोषों का निवारण नहीं हो पाता

 

प्रश्न 3. किससे रस लिया जाता है?

(क) अच्छाई का उद्घाटन करने में

(ख) बुराई का उद्घाटन में

(ग) दूसरों के गलत पक्ष के उद्घाटन में

(घ) उपर्युक्त सभी

उतर :- (ग) दूसरों के गलत पक्ष के उद्घाटन में

 

प्रश्न 4. ‘लोक-चित्त’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) आम जनता को प्रसन्न करने वाला

(ख) अच्छे लोगों को प्रसन्न करने वाला

(ग) बुरे लोगों को प्रसन्न करने वाला

(घ) सबको को प्रसन्न करने वाला

उतर :- (क) आम जनता को प्रसन्न करने वाला

 

4) मैं भी बहुत भयभीत था पर ड्राइवर को किसी तरह मार-पीट से बचाया। डेढ़-दो घंटे बीत गए। मेरे बच्चे भोजन और पानी के लिए व्याकुल थे। मेरी और पत्नी की हालत बुरी थी। लोगों ने ड्राइवर को मारा तो नहीं पर उसे बस से उतारकर एक जगह घेरकर रखा। कोई भी दुर्घटना होती है तो पहले ड्राइवर को समाप्त कर देना उन्हें उचित जान पड़ा। मेरे गिड़गिड़ाने का कोई विशेष असर नहीं पड़ा। इसी समय क्या देखता हूँ कि एक खाली बस चली आ रही है और उस पर हमारा बस कंडक्टर भी बैठा हुआ है। उसने आते ही कहा, ’’अड्डे से नई बस लाया हूँ, इस बस पर बैठिए। वह बस चलाने लायक नहीं है।’’ फिर मेरे पास एक लोटे में पानी और थोड़ा दूध लेकर आया और बोला, पंडित जी! बच्चों का रोना मुझसे देखा नहीं गया। वहीं दूध मिल गया, थोड़ा लेता आया।’’

 

प्रश्न 1. लेखक ने किसको मार-पीट से बचाया?

(क) यात्रियों को

(ख) डाकुओं को

(ग) बच्चों को

(घ) ड्राइवर को

उतर :- (घ) ड्राइवर को

 

प्रश्न 2. बस का कंडक्टर कहाँ चला गया था?

(क) नई बस को लाने

(ख) खाना खाने

(ग) घूमने

(घ) मदद के लिए लोगों को बुलाने

उतर :- (क) नई बस को लाने

 

प्रश्न 3. किसकी हालत बुरी हो रही थी?

(क) लेखक और उनके परिवार की

(ख) लोगों को

(ग) बच्चों की

(घ) उपर्युक्त सभी की

उतर :- (क) लेखक और उनके परिवार की

 

प्रश्न 4. यात्रियों ने ड्राइवर के साथ क्या किया?

(क) उसे भगा दिया

(ख) बस चलाने नहीं दिया

(ग) सभी ने उसे बांध कर रखा

(घ) उसे एक जगह घेर कर रखा

उतर :- (घ) उसे एक जगह घेर कर रखा

 

 

Class 8 Hindi Vasant Lesson 7 क्या निराश हुआ जाए बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।

 

प्रश्न 1. ‘क्या निराश हुआ जाए’ पाठ के लेखक का नाम बताएं।

(क) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(ख) महादेवी वर्मा

(ग) रामधारी सिंह दिनकर

(घ) हरिशंकर परसाई

उत्तर – (क) हजारी प्रसाद द्विवेदी

 

प्रश्न 2. आजकल के अखबारो में छपी खबरों को देखकर लेखक की क्या स्थिति होती है?

(क) उसका मन खुश हो जाता है

(ख) उसे नये नये खबरे मिल जाती है

(ग) उसका मन बैठ जाता है

(घ) उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है

उत्तर – (ग) उसका मन बैठ जाता है

 

प्रश्न 3. आजकल के समाचार-पत्र किस प्रकार के समाचारों से भरे रहते हैं?

(क) विज्ञापनों की खबरों से

(ख) अन्य देशों की खबरों से

(ग) सच्चाई एवं ईमानदारी की खबरों से

(घ) ठगी, डकैती ,चोरी, तस्करी और भ्रष्टाचार आदि की घटनाओं से

उत्तर – (घ) ठगी, डकैती ,चोरी, तस्करी और भ्रष्टाचार आदि की घटनाओं से

 

प्रश्न 4. ‘आरोप-प्रत्यारोप’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) गलत ठहराना

(ख) एक-दूसरे को गलत ठहराना

(ग) सबको गलत ठहराना

(घ) गलत नहीं ठहराना

उत्तर – (ख) एक-दूसरे को गलत ठहराना

 

प्रश्न 5. देश में हर व्यक्ति को किस दृष्टि से देखा जा रहा है?

(क) लोभ

(ख) संदेह

(ग) प्रेम

(घ) विश्वास

उत्तर – (ख) संदेह

 

प्रश्न 6. लोगों में सेवा, ईमानदारी सच्चाई जैसे मानवीय गुण क्यों बचे हुए हैं?

(क) कानून को धर्म से बड़ा समझने के कारण 

(ख) धर्म को कानून से बड़ा समझने के कारण

(ग) धर्म को बराबर समझने के कारण

(घ) कानून से कोई संबंध न होने के कारण

उत्तर – (ख) धर्म को कानून से बड़ा समझने के कारण

 

प्रश्न 7. लेखक को कौन-सी बात ज्यादा बुरी लगती है?

(क) दूसरे को बुरा बोलना

(ख) सभी का दोष गिनाना

(ग) दुसरे का साथ बुरा होते देख आनंद लेना

(घ) दूसरों की अच्छाइयाँ न प्रकट करना

उत्तर – (घ) दूसरों की अच्छाइयाँ न प्रकट करना

 

प्रश्न 8. ‘अतीत’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) बीता हुआ समय

(ख) आया हुआ समय

(ग) आया हुआ अतीत

(घ) इनमे से कोई नही

उत्तर – (क) बीता हुआ समय

 

प्रश्न 9. किसी के दोषों का पर्दाफाश करना अच्छी बात है या बुरी बात है?

(क) अच्छी बात

(ख) बुरी बात

(ग) गोपनीय बात

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (क) अच्छी बात

 

प्रश्न 10. आजकल कौन सा रोजगार ज्यादा फलफूल रहा है?

 (क) झूठ और फरेब का

 (ख) महंगाई का

 (ग) झूठ और सच्चाई का

 (घ) सच और फरेब का

उत्तर – (क) झूठ और फरेब का

 

प्रश्न 11. आज के माहौल में कौन अधिक पिस रहा है?

(क) ईमानदारी से मेहनत करने वाले

(ख) भोले- भाले श्रमजीवी

(ग) क और ख दोनो

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (ग) क और ख दोनो

 

प्रश्न 12. वर्तमान समय में सच्चाई निम्नलिखित में से किनके हिस्से पड़ी है?

(क) कुछ न करने वाले के

(ख) सत्य बोलने वाले के

(ख) ईमानदार लोगों के

(घ) भीरु और बेबस के

उत्तर – (घ) भीरु और बेबस के

 

प्रश्न 13. टिकट बाबू नब्बे रुपये लेकर लेखक को ढूँढता हुआ डिब्बे में आया। उस समय लेखक किस प्रकार के डिब्बे में यात्रा कर रहा था?

(क) सेकंड क्लास के

(ख) फर्स्ट क्लास के

(ग) स्लीपर कोच में

(घ) ए० सी० कोच में

उत्तर – (क) सेकंड क्लास के

 

प्रश्न 14. आजकल सेवा, ईमानदारी, सच्चाई और आध्यात्मिकता जैसे मूल्य आज भी नष्ट नहीं हुए हैं बल्कि वे-

(क) दब गए हैं

(ख) जरूरी नहीं

(ग) खत्म गए हैं

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (क) दब गए हैं

 

प्रश्न 15. ड्राइवर को किसने मार-पीट से बचाया?

(क) कंडक्टर ने

(ख) लेखक ने

(ग) गाँव वालों ने

(घ) लोगों ने

उत्तर – (ख) लेखक ने

 

प्रश्न 16. बस खराब होने पर कंडक्टर कहाँ चला गया?

(क) नई बस को लेने

(ख) खाना लेने

(ग) घुमने चला गया

(घ) सोने चला गया

उत्तर – (क) नई बस को लेने

 

प्रश्न 17. बस का कंडक्टर अपने साथ बस अड्डे से क्या लाया था?

(क) खाना और फल

(ख) चाय और बिस्कुट

(ग) मदद के लिए लोगों को

(घ) दूध और पानी

उत्तर – (घ) दूध और पानी

 

प्रश्न 18. ‘कातर मुद्रा’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) डरी हुई दशा

(ख) पैसा

(ग) पश्चिम दिशा

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर – (क) डरी हुई दशा

 

प्रश्न 19. मनुष्य का मनुष्य से प्रेम करना, महिलाओं का सम्मान करना आदि किसका प्रमाण है?

(क) कानून के भय का

(ख) मानवीय मूल्य बचे रहने का

(ग) सामाजिक दबाव का

(घ) मानवीय मूल्य नष्ट होने का

उत्तर – (ख) मानवीय मूल्य बचे रहने का

 

प्रश्न 20. कानून की त्रुटियों का लाभ उठाने से निम्नलिखित में से कौन-से लोग संकोच नहीं करते?

(क) धर्मवीर

(ख) धर्मगुप्त

(ग) युद्धवीर

(घ) धर्मभीरू

उत्तर – (घ) धर्मभीरू

 

 

Class 8 Hindi क्या निराश हुआ जाए प्रश्न और उत्तर Questions Answers

आपके विचार से

 

प्रश्न 1. लेखक ने स्वीकार किया है कि लोगों ने उन्हें भी धोखा दिया है फिर भी वह निराश नहीं है। आपके विचार से इस बात का क्या कारण हो सकता है?

उत्तर – लेखक आशावादी दृष्टिकोण के हैं। उन्हें लगता है कि जब तक देश में कहीं न कहीं थोड़ी बहुत भी सच्चाई और ईमानदारी है तब तक यह गुंजाइश भी है कि वह अपने सपनों का भारत अभी भी पा सकते हैं। इसलिए लेखक धोखा खाने पर भी निराश नहीं होते हैं।

प्रश्न 2. दोषों का पर्दाफ़ाश करना कब बुरा रूप ले सकता है?

उत्तर – दोषों का पर्दाफ़ाश करना तब बुरा रूप ले लेता है जब किसी के आचरण के गलत पक्ष को बढ़ा-चढ़ा कर उद्घाटित करके उसमें रस लेते है या जब हमारे ऐसा करने से वे लोग उग्र रूप धारण कर किसी को हानि पहुँचाए।

प्रश्न 3. आजकल के बहुत से समाचार पत्र या समाचार चैनल ‘दोषों का पर्दाफ़ाश’ कर रहे हैं। इस प्रकार समाचारों और कार्यक्रमों की सार्थकता पर तर्क सहित विचार लिखिए?

उत्तर – दोषों का पर्दाफ़ाश करना उचित है किन्तु जब मीडिया कर्मी किसी स्वार्थ वश या चैनल और अखबार को प्रकाशित करने के लिए खबर को उल्टा-सीधा रूप देकर प्रस्तुत करते हैं तब यह पर्दाफ़ाश आम लोगों के लिए बुराई का रूप धारण कर लेता है। समाचार तभी सच्चे और अच्छे हो सकते हैं जब उनमें सार्थकता होती तथा पक्ष को सही रूप में प्रस्तुत किया जाए।

कारण बताइए

 

निम्नलिखित के संभावित परिणाम क्या-क्या हो सकते हैं ? आपस में चर्चा कीजिए, जैसे – “ईमानदारी को मूर्खता का पर्याय समझा जाने लगा है।” परिणाम – भ्रष्टाचार बढ़ेगा।

  1. “सच्चाई केवल भीरु और बेबस लोगों के हिस्से पड़ी है।” ……………………….…
  2. “झूठ और फरेब का रोजगार करने वाले फल-फूल रहे हैं।” ……………………….
  3. “हर आदमी दोषी अधिक दिख रहा है, गुणी कम।” …………………………………

उत्तर:-

  1. “सच्चाई केवल भीरु और बेबस लोगों के हिस्से पड़ी है।” – लोगों का सच्चाई पर से विश्वास उठ जाएगा । बेईमान और कपटी लोगों को आगे बढ़ते देख मेहनती , सच्चे और ईमानदार लोगों का मेहनत और प्रयास पर से विश्वास उठ जाएगा।
  2. “झूठ और फरेब का रोजगार करने वाले फल-फूल रहे हैं।” – भ्रष्टाचार बढ़ेगा क्योंकि बहुत से लोग दिन – रात मेहनत करके पैसे कमा रहे हैं, वे आज दुखी है और जो छल , कपट करके धनवान बन रहे हैं , वे सबसे ज़्यादा खुश है | इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा।
  3. “हर आदमी दोषी अधिक दिख रहा है, गुणी कम।” – अविश्वास व संदेह की भावना बढ़ेगा क्योंकि लोगों में एक दूसरे के प्रति विश्वास खत्म होगा और लोग एक दूसरे को शंका की नजर से देखेंगे।

सार्थक शीर्षक

 

प्रश्न 1. लेखक ने लेख का शीर्षक ‘क्या निराश हुआ जाए’ क्यों रखा होगा? क्या आप इससे भी बेहतर शीर्षक सुझा सकते हैं?

उत्तर – लेखक ने इस लेख का शीर्षक ‘क्या निराश हुआ जाए’ उचित रखा है क्योंकि लेखक उस सत्य को उजागर करता है जो वह अपने आसपास घटते देखा है। अगर एक-दो बार धोखा मिलने पर हम यही सोचते रहें कि इस दुनिया में ईमानदार लोगों की कमी हो गयी है तो यह सही नहीं होगा। आज भी ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपनी ईमानदारी को बरकरार रखा है। इसी आधार पर लेखक ने लेख का शीर्षक ‘क्या निराश हुआ जाए’ रखा है। लेखक कहता है “ठगा में भी गया हूँ, धोखा मैंने भी खाया है। परंतु ऐसी घटनाएँ भी देखने को मिल जाती हैं जब लोगों ने अकारण ही सहायता भी की है, जिससे मुझे अच्छा महसूस होता है। कि लोगों में इंसानियत अभी भी है।

इसका बेहतर शीर्षक ‘सकारात्मक हुआ जाए’ हो सकता है।

प्रश्न 2. यदि ‘क्या निराश हुआ जाए’ के बाद कोई विराम चिह्न लगाने के लिए कहा जाए तो आप दिए गए चिह्नों में से कौन-सा चिह्न लगाएँगे? अपने चुनाव का कारण भी बताइए। -, । . ! ? . ; – , …. ।

उत्तर – यदि मुझे ‘क्या निराश हुआ जाए’ के बाद कोई विराम चिह्न लगाने के लिए कहा जाए तो दिए गए चिह्नों (-, । . ! ? . ; – , …. ।) में से मैं प्रश्नवाचक (?) चिन्ह लगाना चाहूँगी। क्योंकि वाक्य के आगे “क्या” शब्द का प्रयोग हुआ है जो की एक प्रश्नवाचक शब्द है। प्रत्येक प्रश्नवाचक वाक्य के आखिर में प्रश्नवाचक चिह्न लगता है।

जीवन में बुराइयों व कठिनाइयों के बीच निराश होने के बजाय सकारात्मक एवं निश्चयात्मक रहना ज़रूरी है।

प्रश्न 3. ”आदर्शों की बातें करना तो बहुत आसान है पर उन पर चलना बहुत कठिन है।” क्या आप इस बात से सहमत हैं? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

उत्तर – “आदर्शों की बातें करना तो बहुत आसान है पर उन पर चलना बहुत कठिन है।” – हम इस कथन से सहमत है क्योंकि व्यक्ति जब आदर्शो के मार्ग पर चलता है तब उसे कई परेशानियों ,चुनौतियों और बुरे लोगों का सामना करना पड़ता है। सामाजिक विरोधी तत्वों का डटकर सामना करना पड़ता है।

सपनों का भारत

 

“हमारे महान मनीषियों के सपनों का भारत है और रहेगा।”

प्रश्न 1. आपके विचार से हमारे महान विद्वानों ने किस तरह के भारत के सपने देखे थे? लिखिए।

उत्तर – हमारे महान विद्वानों ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन आदि सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर रहे तथा सभी में आपसी भाईचारे तथा परोपकार की भावना सर्वोपरि हो। हमारा भारत महान ऋषि-मुनियों का देश रहा है जिन्होंने अपने बलिदान से लोगों के जीवन में बदलाव किया है। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और भारतीय संस्कृति की विशेषताओं को अपनाना चाहिए तथा इसे बनाए रखना चाहिए।

 

प्रश्न 2. आपके सपनों का भारत कैसा होना चाहिए? लिखिए।

उत्तर – हमारे सपनों का भारत हिंसा तथा बुराइयों से मुक्त होना चाहिए। लोगों में आपसी संबंध अच्छे होने चाहिए। लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए । इस प्रकार अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही हम अपने सपनो के भारत का निर्माण कर सकते हैं।

भाषा की बात

 

प्रश्न 1. दो शब्दों के मिलने से समास बनता है। समास का एक प्रकार है-द्वंद्व समास। इसमें दोनों शब्द प्रधान होते हैं। जब दोनों भाग प्रधान होंगे तो एक-दूसरे में द्वंद्व (स्पर्धा, होड़) की संभावना होती है। कोई किसी से पीछे रहना नहीं चाहता, जैस – चरम और परम = चरम-परम, भीरु और बेबस = भीरू-बेबस। दिन और रात = दिन-रात।

 

‘और’ के साथ आए शब्दों के जोड़े को ‘और’ हटाकर (-) योजक चिह्न भी लगाया जाता है। कभी-कभी एक साथ भी लिखा जाता है। द्वंद्व समास के बारह उदाहरण ढूँढ़कर लिखिए।

उत्तर – 

i) स्त्री और पुरुष = स्त्री-पुरुष

ii) चाचा और चाची = चाचा-चाची

iii) राम और सीता = राम-सीता

iv) सुख और दुख = सुख-दुख

v) राजा और रानी = राजा-रानी

vi) पाना और खोना = पाना-खोना

vii) आना और जाना = आना-जाना

viii) भूख और प्यास = भूख-प्यास

ix) हँसना और रोना = हँसना-रोना

x) आते और जाते = आते-जाते

xi) सच्चा और झूठा = सच्चा-झूठा

xii) पाप और पुण्य = पाप-पुण्य

प्रश्न 2. पाठ से तीनों प्रकार की संज्ञाओं के उदाहरण खोजकर लिखिए।

उत्तर – 

i) जातिवाचक संज्ञा: हिन्दू, मुस्लिम, पति, पत्नि, मनुष्य, बस, यात्री, ड्राइवर, कंडक्टर, आर्य, द्रविड़, आदि।

ii) व्यक्तिवाचक संज्ञा: तिलक, महात्मा गाँधी, मदन मोहन मालवीय, रवींद्रनाथ टैगोर आदि।

iii) भाववाचक संज्ञा: चोर, डकैत, झूठ, ईमानदारी, सच्चाई आदि।

 

 

Class 8 Hindi क्या निराश हुआ जाए अतिरिक्त प्रश्न उत्तर (Extra Question Answers)

 

प्रश्न 1. जीवन के महान मूल्यों के प्रति आस्था क्यों हिलने लगी है?

उत्तर – आज के समय में ईमानदार व्यक्ति को मूर्ख कहा जाता है क्योंकि वह लाचार और बेबस है। दूसरी तरफ धोखेबाज, झूठ व फरेब से काम करने वाले लोग फल-फूल रहे हैं। सच बोलने वाले और ईमानदारी से काम करने वाले लोगों  को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में जीवन के बारे में लोगों की जो आस्था जो विश्वास है वो कहीं हिलने लगा है। मनुष्य के जीवन के महान मूल्य- सच्चाई, ईमानदारी पर भरोसा अब डगमगाने लगा है।

प्रश्न 2. दोषों का पर्दाफाश करते समय किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है?

उत्तर – दोषों का पर्दाफाश करते समय हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि हम जो कर रहे है वह सही कर रहे है। लोगों के दोषों का पर्दाफाश करना समाज के लिए आवश्यक है । लोगों के द्वारा किये गए गलत कार्यों का भेद खुलना और उनके दोषों को उजागर करना कोई बुरी बात नहीं है। लोगों को सच्चाई से अवगत होना चाहिए । ताकि उन्हें भी यह पता चल सके कि उन्होंने किस तरह का दोष किया है। परन्तु जब किसी के आचरण के गलत पक्ष का बढ़ा चढ़ाकर बता कर उसमें रस लिया जाए, तो वह अनुचित होगा।

प्रश्न 3. लेखक टिकट बाबू की किस ईमानदारी को देखकर चकित हो गया?

उत्तर – एक बार लेखक रेलवे स्टेशन पर टिकट लेते हुए गलती से दस के बजाय सौ रुपये का नोट दे दिया और जाकर डिब्बे में बैठ गए। थोड़ी देर में टिकट बाबू लेखक को ढूंढते हुए डिब्बे में आया और बड़ी विनम्रता के साथ लेखक को नब्बे रुपए दे दिया। ऐसा करते समय टिकट बाबू के चेहरे पर संतोष के भाव थे। मानो उसके ऊपर से बहुत बड़ा बोझ उतर गया हो। टिकट बाबू की इसी ईमानदारी को देखकर लेखक चकित हो गया।

प्रश्न 4. उस घटना को बताइए जिससे यह पता चलता है कि दूसरों के बारे में गलत राय नहीं बना लेनी चाहिए?

उत्तर – एक बार लेखक अपने परिवार सहित बस से यात्रा कर रहे थे बस में कुछ खराब थी और खराबी के कारण वह रूक-रूक कर चल रही थी। बस अचानक सुनसान रास्ते में खराब हो गई। ज्यादा आवाजाही नहीं थी । रात का समय था अंधेरा हो चुका था। कंडक्टर बस से उतरा और एक साइकिल लेकर चलता बना। जब यात्रियों ने देखा कि कंडक्टर उतर कर अपनी साइकिल लेकर कहीं चला गया है तो सब घबरा गए । उन्हे शक हो गया कि हमें धोखा दिया जा रहा है। वह तरह-तरह के बाते अपने दिलों दिमाग में सोचने लगे उन्हें लगने लगा कहीं कंडक्टर अभी चोर डकैत अपने साथ ले आएगा और लूट कर या मार कर चले जाएँगे। वह तरह तरह के बाते शुरू करने लगे । कुछ नौजवानों ने ड्राइवर को पीटने का मन बनाया। लेखक ने ड्राइवर को पीटने से बचा लिया, पर वह घबराया हुआ था। तभी सब ने देखा कि कंडक्टर बस अड्डे से खाली बस को लिए आ रहा है। उसने अपने साथ बच्चों के लिए कुछ पानी और थोड़ा सा दूध लेकर भी आया था। यात्रियों में फिर जान आई। सबने उसे धन्यवाद दिया। और बाद में सभी ने अपनी भूल के लिए ड्राइवर से क्षमा माँगी।

प्रश्न 5. लेखक का मन क्यों बैठ जाता है? इस पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।

उत्तर –  लेखक का मन इसलिए बैठ जाता है क्योंकि लेखक जब भी समाचार-पत्रों को पढ़ते है तो समाचार-पत्रों में चालबाजी, डकैती, चोरी और अन्य भ्रष्टाचार की खबरों से भरा देखता है। ऐसा वातावरण बन गया है कि लगता है देश में कोई ईमानदार आदमी ही नहीं रह गया है सिर्फ बुराई ही बची है। हर व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेकर बेईमानी और भ्रष्टाचार कर रहा है।

प्रश्न 6. किन तथ्यों के माध्यम से आप कह सकते है कि मानवीय मूल्य अभी भी शेष हैं?

उत्तर: मनुष्य के अंदर सेवा, ईमानदारी, सचाई, आध्यात्मिकता आदि मूल्य अभी भी शेष हैं। वे दबे भले हैं, पर नष्ट नहीं हुए है, क्योंकि आज भी मनुष्य से प्रेम करना, स्त्रियों का सम्मान करना सही माना जाता है और चोरी को गलत माना जाता है तथा उत्पीड़न को पाप समझा जाता है।

 

 

Also See: 

 

&nbsp