NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 कामचोर Important Question Answers Lesson 10

 

Class 8 Hindi Kaamchor Question Answers- Looking for Kaamchor question answers for CBSE Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 Book Chapter 10? Look no further! Our comprehensive compilation of important questions will help you brush up on your subject knowledge.

सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी वसंत भाग 3 पुस्तक पाठ 10 के लिए कामचोर प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 8 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे कामचोर प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।

 The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract based questions, multiple choice questions, short answer questions, and long answer questions

 Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams. 

Class 8 Hindi कामचोर Question Answers Lesson 10 – सार-आधारित प्रश्न (Extract Based Questions)

सारआधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

 

(1) बड़ी देर के वाद-विवाद के बाद यह तय हुआ कि सचमुच नौकरों को निकाल दिया जाए। आखिर, ये मोटे-मोटे किस काम के हैं! हिलकर पानी नहीं पीते। इन्हें अपना काम खुद करने की आदत होनी चाहिए। कामचोर कहीं के! 

‘तुम लोग कुछ नहीं। इतने सारे हो और सारा दिन ऊधम मचाने के सिवा कुछ नहीं करते।’’ और सचमुच हमें ख्याल आया कि हम आखिर काम क्यों नहीं करते? हिलकर पानी पीने में अपना क्या खर्च होता है? इसलिए हमने तुरंत हिल-हिलाकर पानी पीना शुरू किया।

 

प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ का नाम और लेखक का नाम बताएं।

(क) बस की यात्रा –  हरिशंकर परसाई

(ख) लाख की चूड़ियाँ – कामतानाथ

(ग) कामचोर – इस्मत चुगताई

(घ) भगवान के डाकिए – रामधारी सिंह दिनकर

उतर :- (ग) कामचोर – इस्मत चुगताई

 

प्रश्न 2. वाद-विवाद किसके घर में हो रहा था?

(क) लेखिका के

(ख) पड़ोसियों के

(ग) नौकर के

(घ) जमीदारो के

उतर :- (क) लेखिका के

 

प्रश्न 3. कामचोर किसे बोला जाता था?

(क) नौकर को

(ख) बाई को

(ग) बच्चों को

(घ) इनमें से कोई नहीं

उतर :- (ग) बच्चों को

 

प्रश्न 4. काम करने का निर्णय किसने लिया?

(क) बच्चों ने 

(ख) दादी ने

(ग) पिता ने

(घ) नौकरों ने

उतर :- (क) बच्चों ने 

(2) अब सब लोग नल पर टूट पड़े। यहाँ भी वह घमासान मची कि क्या मजाल जो एक बूँद पानी भी किसी के बर्तन में आ सके। ठूसम-ठास! किसी बाल्टी पर पतीला और पतीले पर लोटा और भगोने और डोंगे। पहले तो धक्के चले। फिर कुहनियाँ और उसके बाद बरतन। फौरन बड़े भाइयों, बहनों, मामुओं और दमदार मौसियों, फूफियों की कुमक भेजी गई, फौज मैदान में हथियार फेंककर पीठ दिखा गई।

इस धींगामुश्ती में कुछ बच्चे कीचड़ में लथपथ हो गए जिन्हें नहलाकर कपड़े बदलवाने के लिए नौकरों की वर्तमान संख्या काफी नहीं थी। पास के बंगलों से नौकर आए और चार आना प्रति बच्चा के हिसाब से नहलवाए गए।

 

प्रश्न 1. नल पर कौन टूट पड़े?

(क) घर के नौकर

(ख) घर के बच्चे

(ग) लेखिका

(घ) उपर्युक्त सभी

उतर :- (ख) घर के बच्चे

 

प्रश्न 2. बर्तन में नल का पानी क्यों नहीं जा रहा था?

(क) धक्का-मुक्की के कारण

(ख) नल बंद होने कारण

(ग) पाइप में छेद होने के कारण

(घ) आपस में धक्का-मुक्की होने के कारण

उतर :- (घ) आपस में धक्का-मुक्की होने के कारण

 

प्रश्न 3. नौकर से किस हिसाब से बच्चों को नहलवाए गए?

(क) तीन आना प्रति बच्चा

(ख) चार आना प्रति बच्चा

(ग) दो आना प्रति बच्चा

(घ) सात आना प्रति बच्चा

उतर :- (ख) चार आना प्रति बच्चा

 

प्रश्न 4. ‘ठूसम-ठास’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) धक्का

(ख) पक्का

(ग) भरना

(घ) पकडना

उतर : – (क) धक्का

(3) हज्जन माँ एक पलंग पर दुपट्टे से मुँह ढाँके सो रही थीं। उन पर से जो भेड़ें दौड़ीं तो न जाने वह सपने में किन महलों की सैर कर रही थीं, दुपट्टे में उलझी ‘मारो-मारो’ चीखने लगीं।

इतने में भेड़ें सूप को भूलकर तरकारीवाली की टोकरी पर टूट पड़ीं। वह दालान में बैठी मटर की फलियाँ तोल-तोल कर रसोइए को दे रही थी। वह अपनी तरकारी का बचाव करने के लिए सीना तान कर उठ गई।

आपने कभी भेड़ों को मारा होगा, तो अच्छी तरह देखा होगा कि बस, ऐसा लगता है जैसे रुई के तकिए को कूट रहे हों। भेड़ को चोट ही नहीं लगती। बिल्कुल यह समझकर कि आप उससे मज़ाक कर रहे हैं। वह आप ही पर चढ़ बैठेगी। जरा-सी देर में भेड़ों ने तरकारी छिलकों समेत अपने पेट की कढ़ाही में झौंक दी।

 

प्रश्न 1. पलंग पर दुपट्टे से मुँह ढाँके कौन सो रही थी?

(क) लेखिका

(ख) हज्जन की माँ 

(ग) नौकरानी

(घ) देवरानी

उतर : – (ख) हज्जन की माँ 

 

प्रश्न 2. सूप में क्या था?

(क) भेड़ों के लिए दाने

(ख) हरे घास

(ग) तरकारी

(घ) हरी साग

उतर : – (क) भेड़ों के लिए दाने

 

प्रश्न 3. भेड़ें सूप को भूलकर किसपर टूट पड़ीं?

(क) घास पर

(ख) अनाजों पर

(ग) तरकारीवाली की टोकरी पर

(घ) उपर्युक्त सभी

उतर : – (ग) तरकारीवाली की टोकरी पर

 

प्रश्न 4. भेड़ें किसकी मटर की फलियाँ खा गई?

(क) सब्जी वाले की

(ख) घर की

(ख) पड़ोसियों की

(घ) जमीदारो की

उतर : – (क) सब्जी वाले की

(4) तय हुआ कि भैंस की अगाड़ी-पिछाड़ी बाँध दी जाए और फिर काबू में लाकर दूध दुह लिया जाए। बस, झूले की रस्सी उतारकर भैंस के पैर बाँध दिए गए।

पछले दो पैर चाचा जी की चारपाई के पायों से बाँध, अगले दो पैरों को बाँधने की कोशिश जारी थी कि भैंस चौकन्नी को गई। छूटकर जो भागी तो पहले चाचा जी समझे कि शायद कोई सपना देख रहे हैं। फिर जब चारपाई पानी के ड्रम से टकराई और पानी छलककर गिरा तो समझे कि आँधी-तूफान में फँसे हैं। साथ में भूचाल भी आया हुआ है। फिर जल्दी ही उन्हें असली बात का पता चल गया और वह पलंग की दोनों पटियाँ पकड़े, बच्चों को छोड़ देनेवालों को बुरा-भला सुनाने लगे। यहाँ बड़ा मजा आ रहा था। भैंस भागी जा रही थी और पीछे-पीछे चारपाई और उस पर बैठे हुए थे चाचा जी।

 

प्रश्न 1. तय हुआ कि भैंस की क्या बाँध दी जाए ?

(क) अगाड़ी-पिछाड़ी

(ख) मुंह

(ग) भैंस के बच्चे को

(घ) भैंस के आगे हरा घास

उतर : – (क) अगाड़ी-पिछाड़ी

 

प्रश्न 2. भैंस के पिछले दो पैर किससे बाँधे गए?

(क) दादी जी की चारपाई के चार पायों से

(ख)  बुआ जी की चारपाई के चार पायों से

(ग)  चाचा जी की चारपाई के चार पायों से

(घ) इनमें से कोई नहीं

उतर : – (ग) चाचा जी की चारपाई के चार पायों से

 

प्रश्न 3. ‘भूचाल’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) बाढ

(ख) भूकंप

(ग) तूफान

(घ) छप्पर पर से

उतर : – (ख) भूकंप

 

प्रश्न 4. पानी के ड्रम से क्या टकरा गई?

(क) भैंस

(ख) पलंग 

(ग) चारपाई

(घ) बच्चे

उतर : – (ग) चारपाई

 

Class 8 Hindi Vasant Lesson 10 कामचोर बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।

प्रश्न 1. ‘कामचोर’ पाठ के लेखिका का नाम  _____  है।

(क) महादेवी वर्मा

(ख) इस्मत चुगताई

(ग) सुभद्राकुमारी चौहान

(घ) मन्नू भंडारी

उतर :- (ख) इस्मत चुगताई

 

प्रश्न 2. वाद-विवाद के बाद क्या तय हुआ ?

(क) नौकरों को निकाल दिया जाए

(ख) बच्चों को काम दिया जाए

(ग) सभी अपना अपना काम करें

(घ) सब एक दुसरे से नाराज हो गए

उतर :- (क) नौकरों को निकाल दिया जाए

 

प्रश्न 3. काम करने के लिए कौन तैयार हो गया?

(क) लेखिका

(ख) नौकर

(ग) बच्चे

(घ) सभी लोग

उतर :- (ग) बच्चे

 

प्रश्न 4. नल पर बच्चे क्यों टूट पड़े?

(क) नल बंद करने के लिए

(ख) पानी भरने के लिए

(ग) नहाने के लिए

(घ) उपर्युक्त सभी

उतर :- (ख) पानी भरने के लिए

 

प्रश्न 5. ‘धींगामुश्ती’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) धक्का

(ख) धक्का-मुक्की

(ग) कुश्ती

(घ) नोक-झोंक

उतर :- (ख) धक्का-मुक्की

 

प्रश्न 6. चार आना प्रति बच्चा के हिसाब से बच्चों को किससे नहलवाए गए?

(क) बंगलों से आए नौकर से

(ख) लेखिका के पड़ोसियों से

(ग) राहगीरों से

(घ) इनमें से कोई नही

उतर :- (क) बंगलों से आए नौकर से

 

प्रश्न 7. दिन-भर की भूखी भेड़ें क्या देखकर झपटीं?

(क) दाने का सूप

(ख) तरकारी

(ग) घास 

(घ) उपर्युक्त सभी

उतर :- (क) दाने का सूप

 

प्रश्न 8. ‘फलाँगती’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) छलाँग 

(ख) झुकना

(ग) लांघना

(घ) इनमें से कोई नही

उतर :- (क) छलाँग 

 

प्रश्न 9. ‘रौंदती’ शब्द का क्या अर्थ है? – 

(क) झोंकना

(ख) दौड़ना

(ग) भागना

(घ) कुचलना

उतर :- (घ) कुचलना

 

प्रश्न 10. हज्जन की माँ किससे मुँह ढाँके सो रही थी?

(क) पल्लू से

(ख) रुमाल से

(ग) साड़ी से

(घ) दुपट्टे से

उतर :- (घ) दुपट्टे से

 

प्रश्न 11. हज्जन की माँ क्या कहकर चीखने लगे ?

(क) मारो-मारो

(ख) भगाओ- भगाओ

(ग) पकड़ो – पकड़ो

(घ) हाय-हाय

उतर :- (क) मारो-मारो

 

प्रश्न 12. सूप में क्या था?

(क) भेड़ों के लिए दाने

(ख) फलियाँ

(ग) अनाज

(घ) हरे घास

उतर :- (क) भेड़ों के लिए दाने

 

प्रश्न 13. ‘कामदानी’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) काम देने वाला

(ख) कामवाली

(ग) जिस पर कढ़ाई की गई हो

(घ) इनमें से कोई नही

उतर :- (ग) जिस पर कढ़ाई की गई हो

 

प्रश्न 14. रसोइए को क्या तौलकर दी जा रही थी?

(क) आटा

(ख) मशालें

(ग) चावल

(घ) मटर की फलियाँ

उतर :- (घ) मटर की फलियाँ

 

प्रश्न 15. किसकी अगाड़ी-पिछाड़ी बाँधने का तय हुआ?

(क) भैंस की

(ख) भेड़ की 

(ग) चारपाई की

(घ) पलंग की

उतर :- (क) भैंस की

 

प्रश्न 16. ‘अगाड़ी-पिछाड़ी’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) आगे-पीछे

(ख) आगे-दायें

(ग) दायें-पीछे

(घ) इनमें से कोई नही

उतर :- (क) आगे-पीछे

 

प्रश्न 17. बच्चों ने भैंस को किसकी चारपाई से बाँध दिया?

(क) चाचा जी

(ख)  बुआ जी

(ग)  दादी जी

(घ) इनमें से कोई नहीं

उतर : – (क) चाचा जी

 

प्रश्न 18. ‘कूट’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) खोलना

(ख) काटना

(ग) पीटना

(घ) रोकना

उतर :- (ग) पीटना

 

प्रश्न 19. पाठ में कामचोर किसे बोला गया है?

(क) नौकर को

(ख) लेखिका को

(ग) बच्चों को

(घ) सभी को

उतर :- (ग) बच्चों को

 

प्रश्न 20. ‘कोर्ट मार्शल’ शब्द का क्या अर्थ है?

(क) सैनिकों को मिलने वाली पुरस्कार

(ख) सैनिकों को मिलने वाली छुट्टी

(ग) सैनिकों को मिलने वाली सज़ा

(घ) उपर्युक्त सभी

उतर :- (ग) सैनिकों को मिलने वाली सज़ा

Class 8 Hindi कामचोर प्रश्न और उत्तर Questions Answers

 

कहानी से

 

प्रश्न 1. कहानी में ‘मोटे-मोटे किस काम के हैं’? किन के बारे में और क्यों कहा गया?

उतर:-  कहानी में ‘मोटे-मोटे किस काम के हैं’ बच्चों के बारे में कहा गया है क्योंकि वे घर के कामकाज में जरा सी भी मदद नहीं करते थे तथा दिन भर खेलते-कूदते रहते थे।

 

प्रश्न 2. बच्चों के उधम मचाने के कारण घर की क्या दुर्दशा हुई?

उतर:- बच्चों के उधम मचाने से घर की सारी व्यवस्था ख़राब हो गई। मटके-सुराहियाँ इधर-उधर लुढक गए। घर के सारे बर्तन अस्त-व्यस्त हो गए। पशु-पक्षी इधर-उधर भागने लगे। घर में धुल, मिट्टी और कीचड़ का ढेर लग गया। मटर की सब्जी बनने से पहले भेड़ें खा गई। मुर्गे-मुर्गियों के कारण कपड़े गंदे हो गए।

 

प्रश्न 3. “या तो बच्चा राज कायम कर लो या मुझे ही रख लो।” अम्मा ये कब कहा ? और इसका परिणाम क्या हुआ?

उतर:- अम्मा ने बच्चों द्वारा किए गए घर की हालत को देखकर ऐसा कहा था। जब पिताजी ने बच्चों को घर के काम काज में हाथ बँटाने की नसीहत दी तब उन्होंने इसके विपरीत सारे घर को तहस-नहस किया। चारों तरफ़ समान बिखरा दिया, मुर्गियों और भेड़ों को घर में घुसा दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि काम करने के बजाए उन्होंने घर का काम कई गुना बढ़ा दिया जिससे अम्मा जी बहुत परेशान हो गई थीं। उन्होंने पिताजी को साफ़-साफ़ कह दिया कि या तो बच्चों से करवा लो या मैं मायके चली जाती हूँ। इसका परिणाम ये हुआ कि पिताजी ने घर की किसी भी चीज़ को बच्चों को हाथ ना लगाने की हिदायत दे डाली नहीं तो सज़ा के लिए तैयार रहने को कहा।

 

प्रश्न 4. ‘कामचोर’ कहानी क्या संदेश देती है ?

उतर:- यह एक हास्यप्रधान कहानी है। यह कहानी संदेश देती है की बच्चों को उनके स्वभाव के अनुसार, उम्र और रूचि ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। जिससे वे बचपन से ही रचनात्मक कार्यों में लगन तथा रूचि का परिचय दे सकें। उनके ऊपर बड़ों की जिम्मेदारी थोपना बचपन को कुचलना है। अतः बड़ों को चाहिए की समझदार बच्चा बनकर बच्चों के बीच रहें और उन्हें सही दिशा प्रदान करें।

 

प्रश्न 5. क्या बच्चों ने उचित निर्णय लिया कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, हिलकर पानी भी नहीं पिएँगें ?

उतर:- बच्चों द्वारा लिया गया निर्णय उचित नहीं था क्योंकि स्वयं हिलकर पानी न पीने का निश्चय उन्हें और भी कामचोर बना देगा। उन्हें काम तो करना चाहिए पर समझदारी के साथ। बच्चों को घर-परिवार के काम धंधों को आपस में बाँट कर, बड़ों से समझ कर पूरा करना चाहिए।

उन्हें अपने खाली समय का सदुपयोग करना चाहिए तथा रचनात्मक कार्यों में मन लगाते हुए परिवार-वालों का सहयोग करना चाहिए।

 

कहानी से आगे

 

प्रश्न 1. घर के सामान्य काम हों या अपना निजी काम, प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुरूप उन्हें करना आवश्यक क्यों है?

उतर:- घर के सामान्य काम हों या अपना निजी काम, प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुरूप उन्हें करना आवश्यक इसलिए है क्योंकि क्षमता के अनुरूप किया गया कार्य सही और सुचारु रुप से होता है। यदि हम अपने घर का काम या अपना निजी काम, नहीं करेंगे तो हम कामचोर बन जाएँगे और दूसरों पर आश्रित हो जाएँगे और ये निर्भरता हमें निकम्मा बना देगी। इसलिए हमें अपने काम दूसरों से ना करवाकर स्वयं करें अपने काम के लिए आत्मनिर्भर बनें। 

 

प्रश्न 2. भरा-पूरा परिवार कैसे सुखद बन सकता है और कैसे दुखद? कामचोर कहानी के आधार पर निर्णय कीजिए।

उतर:- भरा-पूरा परिवार तब सुखद बन सकता है जब घर का सारा परिवार मिलजुल कर कार्य करें। घर के किसी भी सदस्य पर अधिक काम का बोझ ना हो। सब अपनी क्षमता के अनुसार कार्य को बाँट लें और समय पर सभी काम पूरा कर लें तो इससे समय बचेगा तथा सब को एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का समय भी मिलेगा । इससे सारे घर में आपसी प्रेम बना रहेगा और एक दूसरे का ख्याल अच्छे से रख पाएंगे । 

भरा-पूरा परिवार दुखद तब बनता है जब घर का सारा काम घर के ही किसी एक सदस्य पर डाल दे। तथा दूसरे अपने निजी काम से जी चुराने लगे और अपने छोटे-छोटे कामों के लिए हमेशा दूसरों पर निर्भर रहने लगे। इससे घर के सभी सदस्य कामचोर बन जाएँगे। अगर कोई भी किसी भी काम में हाथ नहीं बटाएँगे तो सारे घर में अशांति फैल जायेगी। वही हाल होगा जो कामचोर में घर के बच्चों ने घर का किया था। वे घर की शांति व सुख को एक ही पल में बर्बाद कर देंगे।

 

प्रश्न 3. बड़े होते बच्चे किस प्रकार माता-पिता के सहयोगी हो सकते हैं और किस प्रकार भार? कामचोर कहानी के आधार पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।

उतर:- बड़े होते बच्चे माता-पिता के सहयोगी तब बन सकते हैं जब उन्हे बचपन से ही अपने छोटे-छोटे कार्य स्वयं करने की सीख दी जाए। जैसे स्वयं नहा ले, तथा जुराब स्वयं धो लें व जूते पालिश कर लें और अपना खाया हुआ प्लेट उठा कर रख दे, अपनी चीजों को सही जगह पर रखे, कमरे को साफ-सुथरा रखें तो माता-पिता का बहुत सहयोग कर सकते हैं।

यदि इससे उल्टा हम बच्चों को उनका कार्य करने की सीख नहीं देते तो वह सहयोग के जगह पर माता-पिता के लिए भार ही साबित होंगे। उन्हे अपने ही कामो में रुचि नहीं होगी तथा कोई भी काम सही ढंग से नही कर पायेगे और उस कार्य को भली-भांति करने के स्थान पर तहस-नहस ही कर देंगे, जैसे की कामचोर लेख पर बच्चों ने सारे घर का हाल कर दिया था।

 

प्रश्न 4. ‘कामचोर’ कहानी एकल परिवार की कहानी है या संयुक्त परिवार की? इन दोनों तरह के परिवारों में क्या-क्या अंतर होते हैं?

उतर:- कामचोर कहानी संयुक्त परिवार की कहानी है इन दोनों में अंतर इस प्रकार है –

एकल परिवार

(i) एकल परिवार में सदस्यों की संख्या बहुत कम होती है- जैसे माँ, पिता व बच्चे होते है।

(ii) एकल परिवार में कम सदस्यों के कारण सहयोग नहीं हो पाता। क्योंकि सारा काम स्वयं ही करना पडता है।

संयुक्त परिवार

(i) संयुक्त परिवार में सदस्यों की संख्या एकल परिवार की तुलना में ज़्यादा होती है क्योंकि इसमें दादा-दादी, चाचा-चाची ताऊजी-ताईजी, माँ-पिताजी और बच्चे सभी सम्मिलित होते हैं।

(ii) संयुक्त परिवार में सहयोग की भावना होती है सारा परिवार मिलजुलकर सारा कार्य कर लेता है।

 

अनुमान और कल्पना

 

प्रश्न 1. घरेलू नौकरों को हटाने की बात किन-किन परिस्थितियों में उठ सकती है? विचार कीजिए ।

उतर:- घरेलू नौकरों को हटाने की बात उन परिस्थितियों में उठ सकती है जब जब घर में ज्यादा सदस्य हो और सभी काम करने में सक्षम हो लेकिन घर में नौकर होने की वजह से सब अपना काम नौकरों से कराते हैं । लेकिन जब घर के सभी सदस्य मिलजुलकर सभी काम कर ले तो घरेलू नौकर रखने की जरुरत नहीं होगी ।

 

प्रश्न 2. कहानी में एक समृद्ध परिवार के ऊधमी बच्चों का चित्रण है | आपके अनुमान से उनकी आदतें क्यों बिगड़ी होगी? उन्हें ठीक ढंग से रहने के लिए आप क्या-क्या सुझाव देना चाहेंगे?

उतर:- जब समृद्ध परिवार के बच्चों को सभी सुख-सुविधाएँ बचपन से ही मिल जाती है तथा उनकी हर इच्छा पूरी हो जाती है तो बच्चों की आदत बिगड़ जाती हैं। उन्हें चीजों का महत्व करना सिखाना चाहिए। और हमें बच्चों को बचपन से ही आत्मनिर्भर बनने की सीख देनी चाहिए । उन्हें सही और गलत की पहचान करने की सीख देनी चाहिए ।

 

भाषा की बात

 

प्रश्न 1. ”धुली-बेधुली बालटी लेकर आठ हाथ चार थनों पर पिल पड़े।” धुली शब्द से पहले ‘बे’ लगाकर बेधुली बना है। जिसका अर्थ है ‘बिना धुली’ ‘बे’ एक उपसर्ग है। ‘बे’ उपसर्ग से बननेवाले कुछ और शब्द हैं-

 

बेतुका, बेईमान, बेघर, बेचैन, बेहोश आदि। आप भी नीचे लिखे उपसर्गों से बनने वाले शब्द खोजिए-

 

  1. प्र ………….
  2. आ ………….
  3. भर ………….
  4. बद ………….

 

उतर:- 

  1. प्र – प्रमाण, प्रदेश, प्रदर्शन, प्रधान, प्रदीप, प्रवचन, प्रभाव, प्रयोग, प्रचलन, प्रदक्षिणा 
  2. आ – आम, आरा, आन, आग, आगम, आचरण, आभार, आजन्म, आगत,
  3. भर – भरपेट, भरपूर, भरमार, भरसक, भरकाउ, भरत
  4. बद – बदहवास, बदजात, बदतर, बदसूरत, बदनाम, बदरंग, 

 

Class 8 Hindi कामचोर अतिरिक्त प्रश्न उत्तर (Extra Question Answers)

 

प्रश्न 1. बच्चे सारा दिन क्या करते थे?

उत्तर – बच्चे सारा दिन ऊधम मचाने के सिवा कुछ नहीं करते थे।

 

प्रश्न 2. कीचड़ से लथपथ बच्चों को नहलाने के लिए नौकर कहाँ से बुलाए गए और क्यों?

उत्तर – घर में जितने भी नौकर-चाकार थे उनकी संख्या बच्चों को नहलाने के लिए कम पड़ने लगी थी क्योंकि बच्चे इतने कीचड़ से लथपथ हो चुके थे कि उन्हें नहाले और साफ करने के लिए और भी नौकरों की जरूरत पड़ी। इसलिए आसपास के बंगले से नौकर बुलाए गए और चार आना प्रति बच्चे के हिसाब से बच्चों को नहलवाए गए। 

 

प्रश्न 3. एक बड़ा सा मुर्गा कहाँ कूद पड़ा और उसका क्या परिणाम हुआ?

उत्तर –  एक बड़ा-सा मुर्गा अम्मा के खुले हुए पानदान में कूद पड़ा और कत्थे-चूने में लुथड़े हुए पंजे लेकर नानी अम्मा की सफेद दूध जैसी चादर पर छापे मारता हुआ निकल गया।

 

प्रश्न 4. दिन-भर की भूखी भेड़ें दाने का सूप देखकर क्या किया ? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

उत्तर – दिन-भर की भूखी भेड़ें दाने का सूप देखकर सबकी सब झपटीं पड़ीं । भेड़ें एक-दूसरे को धक्का देती हुई तख्तों पर चढ़ गईं। उनकी नजर तो बस दाने के सूप पर जमी हुई थी। पलंगों को फलाँगती, बरतन लुढ़काती साथ-साथ चढ़ गईं। तख्त पर बानी दीदी का दुपट्टा फैला हुआ था जिस पर गोखरी, चंपा और सलमा-सितारे रखकर बड़ी दीदी मुगलानी बुआ को कुछ बता रही थीं। भेड़ें बहुत निःसंकोच सबको रौंदती, मेंगनों का छिड़काव करती हुई दौड़ गईं। जब तूफान गुजर चुका तो ऐसा लगा जैसे जर्मनी की सेना टैंकों और बमबारों सहित उधर से छापा मारकर गुजर गई हो। जहाँ-जहाँ से सूप गुजरा, भेड़ें शिकारी कुत्तों की तरह गंध सूँघती हुई हमला करती गईं। हज्जन माँ एक पलंग पर दुपट्टे से मुँह ढाँके सो रही थीं। उन पर से जो भेड़ें दौड़ीं तो न जाने वह सपने में किन महलों की सैर कर रही थीं, दुपट्टे में उलझी ‘मारो-मारो’ चीखने लगीं। इतने में भेड़ें सूप को भूलकर तरकारीवाली की टोकरी पर टूट पड़ीं।

 

प्रश्न 5. तरकारी वाली के साथ क्या घटना घटी ? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

उत्तर: तरकारी वाली अपनी टोकरी से मटर की फलियाँ तोल-तोल कर रसोइए को दे रही थी कि उस पर भागती हुई भेड़ों की निगाह पड़ गई और सबकी सब उसकी टोकरी पर टूट पड़ी। वह अपनी तरकारी का बचाव करने के लिए सीना तान कर उठ गई। लेकिन उसकी मार का भेड़ों पर कोई असर नहीं हुआ। और जरा सी देर में भेड़ों ने सारी सब्जियाँ साफ कर दी।

 

Also See: 

 

Kaamchor Summary, Explanation

Class 8 Hindi Lesson Explanation, Summary

Class 8 Hindi Chapter wise Word Meanings