Atmakathya Question Answers

 

NCERT Solutions for Class 10 Hindi A Kshitij Bhag 2 Book Chapter 3 आत्मकथ्य Question Answers

 

Class 10 Hindi Atmakathya Question Answers – Looking for Atmakathya question answers for CBSE Class 10 Hindi A Kshitij Bhag 2 Book Chapter 3? Look no further! Our comprehensive compilation of important questions will help you brush up on your subject knowledge.

सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी कोर्स ए क्षितिज भाग 2 के पाठ 3 आत्मकथ्य प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 10 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से बोर्ड परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे आत्मकथ्य प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।

 

The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract based questions, multiple choice questions, short answer questions, and long answer questions.

 

Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams. 

 

 

 
 

Class 10 Hindi Atmakathya Lesson 3– Extract Based Questions (पठित काव्यांश)

 

पठित काव्यांश प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

 

1-

मधुप गुनगुनाकर कह जाता कौन कहानी यह अपनी ,

मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो कितनी आज घनी

इस गंभीर अनंतनीलिमा में असंख्य जीवनइतिहास

यह लो , करते ही रहते हैं अपना व्यंग्यमलिन उपहास

तब भी कहते होकह डालूँ दुर्बलता अपनी बीती

तुम सुनकर सुख पाओगे , देखोगेयह गागर रीती

किंतु कहीं ऐसा हो कि तुम ही खाली करने वाले

अपने को समझो , मेरा रस ले अपनी भरने वाले

 

प्रश्न 1 – ‘गागर रीतीशब्द का काव्यांश में क्या अर्थ है?

() खाली घड़ा

() ऐसा मन जिसमें भाव नहीं है

() रूढ़िवादी सोच

() खोखले रीतिरिवाज़

उत्तर() ऐसा मन जिसमें भाव नहीं है

 

प्रश्न 2 – कवि का मन रूपी भँवरा कहाँ गुनगुना कर गुंजार करते हुए कोई कहानी कहना चाह रहा है?

() वर्तमान परिस्थितियों के आसपास

() सुखद यादों के आसपास

() अतीत की यादों के आसपास

() मातापिता की यादों के आसपास

उत्तर () अतीत की यादों के आसपास

 

प्रश्न 3 – कवि का सुख आनंद रूपी जीवन वृक्ष से सभी पत्तियों मुरझा कर एकएक करके गिर रही हैं। इसका क्या आशय है?

() कवि के जीवन की परिस्थितियां बदल चुकी है

() कवि इस वक्त अपने जीवन रूपी वृक्ष में पतझड़ का सामना कर रहे हैं।

() कवि के जीवन में सुख की जगह दुख और निराशा ने ले ली है

() उपरोक्त सभी

उत्तर – () उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 4 – कवि जयशंकर प्रसाद अपनी आत्मकथा लिखने से बचने के लिए क्या तर्क दे रहे थे?

() आत्मकथा लिखना महान व्यक्तियों का कार्य है

() लेखकों की आत्मकथा को पढ़कर लोग उनकी कमियों का मजाक बनाते हैं

() आत्मकथा लिखने के लिए जीवन में बहुत सी घटनाओं का घटित होना आवश्यक है

() उपरोक्त सभी

उत्तर () लेखकों की आत्मकथा को पढ़कर लोग उनकी कमियों का मजाक बनाते हैं

 

प्रश्न 5 – कवि अपनी आत्मकथा क्यों नहीं लिखना चाहते?

() कवि अपने खाली जीवन के लिए पाठकों को दोष नहीं देना चाहता

() कवि के अनुसार उनका जीवन दुखों से भरा है

() कवि के अनुसार उनके जीवन के सभी सुख रूपी रस समाप्त हो चुके हैं

() उपरोक्त सभी

उत्तर () उपरोक्त सभी

 

 

2 –

यह विडंबना ! अरी सरलते तेरी हँसी उड़ाऊँ मैं

भूलें अपनी या प्रवंचना औरों की दिखलाऊँ मैं

उज्ज्वल गाथा कैसे गाऊँ , मधुर चाँदनी रातों की

अरे खिलखिला कर हँसते होने वाली उन बातों की

मिला कहाँ वह सुख जिसका मैं स्वप्न देखकर जाग गया

आलिंगन में आतेआते मुसक्या कर जो भाग गया

 

प्रश्न 1 – कवि के अनुसार उनके जीवन कीमधुर चांदनी रातक्या है?

() उनके जीवन के गहरे राज़

() उनके जीवन के सुनहरे समय

() उनके जीवन का दुखमय समय

() उनके द्वारा पत्नी के साथ बिताया समय

उत्तर – () उनके जीवन के सुनहरे समय

 

प्रश्न 2 – “खिलखिला कर हंसते, होने वाली बातेंसे क्या तात्पर्य है

() खुशीखुशी होने वाली बातें

() दुःख को दूर करने वाली बातें

() पतिपत्नी में होने वाली बातें

() प्रेमीप्रेमिका में होने वाली बातें

उत्तर() खुशीखुशी होने वाली बातें

 

प्रश्न 3 – “उज्जवल गाथा कैसे गांऊ ? ” ,  पंक्ति में कौनसा अलंकार है?

() मानवीकरण अलंकार

() रूपक अलंकार

() उपमा अलंकार

() प्रश्न अलंकार

उत्तर () प्रश्न अलंकार

 

प्रश्न 4 – कवि अपने प्रपंची मित्रों की असलियत दुनिया के सामने क्यों नहीं लाना चाहता?

() कवि उनको याद कर दुःखी नही होना चाहते हैं

() कवि उनकी असलियत छुपाना चाहते हैं

() कवि उनको शर्मिंदा नही करना चाहते हैं

() कवि उनकी तरह उन्हें धोखा नही देना चाहते हैं

उत्तर () कवि उनको शर्मिंदा नही करना चाहते हैं

 

प्रश्न 5 – कवि द्वारा अपनी पत्नी के साथ सुखपूर्वक जीवन जीने की कल्पना कब समाप्त हो गई थी?

() उनकी मृत्यु के साथ ही

() उनके कवि से दूर जाने के साथ ही

() उनके कवि को धोखा देने के साथ ही

() उपरोक्त सभी

उत्तर () उनकी मृत्यु के साथ ही

 

3 –

जिसके अरुणकपोलों की मतवाली सुंदर छाया में

अनुरागिनी उषा लेती थी निज सुहाग मधुमाया में

उसकी स्मृति पाथेय बनी है थके पथिक की पंथा की

सीवन को उधेड़ कर देखोगे क्यों मेरी कंथा की ?

छोटे से जीवन की कैसे बड़ी कथाएँ आज कहूँ ?

क्या यह अच्छा नहीं कि औरों की सुनता मैं मौन रहूँ ?

सुनकर क्या तुम भला करोगे मेरी भोली आत्मकथा ?

अभी समय भी नहीं , थकी सोई है मेरी मौन व्यथा

 

प्रश्न 1 – कवि को अपनी प्रेयसी के लाल गालों को देखकर कैसा लगता था?

() जैसे सूरज की गर्मी उसी से आती हो

() जैसे सुबह भी अपनी लालिमा उसी से लिया करती थी

() जैसे प्रेयसी सुबह से लालिमा लेती हो

() उपरोक्त सभी

उत्तर() जैसे सुबह भी अपनी लालिमा उसी से लिया करती थी

 

प्रश्न 2 – कवि के थके हुए जीवन का सहारा कौन बनीं?

() पत्नी के साथ बिताये क्षण

() उसके दोस्तों का साथ

() उसके जीवन का सुख

() उसके जीवन की सफलता

उत्तर () पत्नी के साथ बिताये क्षण 

 

प्रश्न 3 – “कंथाशब्द का प्रयोग कवि ने किसके लिए किया है?

() कठिनाइयों के लिए

() पत्नी के लिए

() अंतर्मन के लिए

() अपने जीवन के लिए

उत्तर() अंतर्मन के लिए

 

प्रश्न 4 – कवि अपने अतीत को याद क्यों नही करना चाहते हैं?

() क्योंकि वो फिर से दुखी नहीं होना चाहते हैं

() क्योंकि उनके अनुसार उनके जीवन में बताने लायक कुछ नहीं हैं

() क्योंकि वो अपने धोखेबाज़ दोस्तों को याद नहीं करना चाहते हैं

() क्योंकि वो अपनी पत्नी की यादों को मिटाना चाहते हैं

उत्तर () क्योंकि वो फिर से दुखी नहीं होना चाहते हैं

 

प्रश्न 5 – “थकी सोई है मेरी मौन व्यथा” , में कौन सा अलंकार है?

() अनुप्रास अलंकार

() उत्प्रेक्षा अलंकार

() मानवीकरण अलंकार

() रूपक अलंकार

उत्तर () मानवीकरण अलंकार

 

Top

 
 

Class 10 Hindi Atmakathya Extra Question Answers (अतिरिक्त प्रश्न उत्तर) 

 

प्रश्न 1 – कवि जयशंकर प्रसाद किसके माध्यम से और किस तरह अपने जीवन की कथा का उल्लेख कर रहे हैं?

उत्तरकवि जयशंकर प्रसाद भौंरे के माध्यम से अपनी कथा का उल्लेख कर रहे हैं। कवि कहते हैं कि उनका मन रूपी भौंरा गुनगुनाकर अपनी कौनसी कहानी कह रहा है ? कहने का तात्पर्य यह है कि जिस तरह से एक भौंरा फूलों के आसपास गुंजार करते हुए मंड़राता फिरता हैं। ठीक उसी प्रकार आज कवि का मन रूपी भँवरा भी अतीत की यादों के आसपास गुनगुना कर गुंजार करते हुए जाने अपनी कौन सी कहानी कहना चाह रहा है।

 

प्रश्न 2 – कवि के जीवन रूपी  वृक्ष को पतझड़ का सामना क्यों करना पड़ रहा है?

उत्तर कवि का जीवन रूपी वृक्ष जो कभी सुख आनंद रुपी पत्तियों से हरा भरा था। अब वो सभी पत्तियों मुरझा कर एकएक करके गिर रही हैं। क्योंकि आज कवि के जीवन की परिस्थितियां बदल चुकी है। उनके जीवन में सुख की जगह दुख और निराशा ने ले ली है। और कवि इस वक्त अपने जीवन रूपी वृक्ष में पतझड़ का सामना कर रहे हैं।

 

प्रश्न 3 – कवि अपनी आत्मकथा क्यों नहीं लिखना चाहते?

उत्तर कवि  कहते हैं कि हिंदी साहित्य रूपी इस विशाल विस्तार वाले आकाश में जाने कितने महान् पुरुषों अर्थात लेखकों के जीवन का इतिहास उनकी आत्मकथा के रूप में मौजूद हैं। उन्हें पढ़कर ऐसा प्रतीत होता है कि वह स्वयं अपना मजाक उड़वाते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि लोग इन महान लेखकों की आत्मकथा को पढ़कर उनकी कमियों का मजाक बनाते हैं। इस कड़वे सत्य को जानते हुए भी कि प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे की दुर्बलताओं और कमजोरियों का मजाक बनाने में लगा है। फिर भी हम कवि से कहते हैं कि उनके जीवन में जो कमियाँ हैं , जो उनके साथ घटित हुआ है , उसे वे सबके सामने कह डालें। कवि कहते हैं कि क्या उनकी कहानी को सुनकर कोई सुख प्राप्त कर सकेगा? कवि के अनुसार उनका जीवन रूपी घड़ा एकदम खाली है, जिसमें कोई भाव नहीं है। इसके बाद भी कवि यदि अपनी आत्मकथा को लिखने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो वे चेतावनी भी देते हैं कि वे कुछ ऐसा भी लिख सकते हैं जिसे पढ़कर कही कोई ऐसा समझे कि उनके जीवन में जो सुख, खुशियों और आनंद रूपी रस थे, वो उन सभी ने ही खाली किये हैं और कवि का जीवन दुखों से भर दिया है। असल में यह भी कवि का एक तर्क ही है जिसको दे कर वे अपनी आत्मकथा को लिखने से बचना चाहते हैं।

 

प्रश्न 4 – कवि आत्मकथा लिखने के लिए क्या तर्क देते हैं?

उत्तर कवि तर्क देते हैं कि यह तो बड़े दुर्भाग्य की बात है कि कवि को उनकी आत्मकथा लिखने को कहा जा रहा है क्योंकि सरल मन वाले की हँसी कैसे उड़ाई जाए। कवि तो अभी तक स्वयं दूसरों के स्वभाव को समझ नहीं पाया है। उनके सरल स्वभाव के कारण जीवन में उनसे जो गलतियां हुई। कुछ लोगों ने जो उन्हें धोखे दिए या उनके साथ जो छलप्रपंच किया हैं। उन सभी के बारे में लिखकर वे अपना और उनका मजाक नहीं बनाना चाहते। कहने का तात्पर्य यह है कि कवि अपने प्रपंची मित्रों की असलियत दुनिया के सामने ला कर, उनको शर्मिंदा नही करना चाहते हैं। इसीलिए कवि अपनी आत्मकथा नहीं लिखना चाहते हैं।

 

प्रश्न 5 – कवि अपनी पत्नी के साथ बिताए गए पलों का वर्णन किस प्रकार करते हैं?

उत्तर कवि अपनी पत्नी के साथ बिताये गये मधुर पलों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि चांदनी रातों में उन्होंने अपनी प्रेयसी (पत्नी) के साथ एकांत में खिलखिला कर हंसते हुए, उससे प्यार भरी मीठी बातें करते हुए, जो समय बिताया था। वही मधुर स्मृतियों ही तो अब कवि के जीवन जीने का एक मात्र सहारा है। उन निजी क्षणों का वर्णन कवि कैसे कर सकता है? उन आनंद भरे पलों की बातों को कवि दूसरों के साथ बांटना नहीं चाहता।

 

प्रश्न 6 – कवि अपनी पत्नी के साथ बिताए गए पलों को किसी के साथ क्यों नहीं बाँटना चाहते?

उत्तर कवि ने अपनी पत्नी के साथ सुखपूर्वक जीवन जीने की जो कल्पना की थी, वह उनकी मृत्यु के साथ ही खत्म हो गयी। और उनका सारा जीवन दुखों से भर गया। कवि की पत्नी की मृत्यु युवावस्था में ही हो गई थी। अपनी पत्नी के साथ बिताये मधुर पलों की स्मृतियाँ ही अब कवि के जीवन जीने का एकमात्र सहारा मार्गदर्शक हैं। इसीलिए वो अपनी पत्नी के साथ बिताए हुए उन मधुर पलों को अपनीउज्ज्वल गाथाके रूप में देखते हैं और उन्हें किसी के साथ बांटना नहीं चाहते हैं। उन्हें सिर्फ अपने दिल में संजो कर रखना चाहते है।

 

प्रश्न 7 – कवि ने कविता में अपनी पत्नी की सुंदरता का वर्णन किस प्रकार किया है? वर्णन कीजिए।

उत्तर  कवि अपनी प्रिया के सौंदर्य का वर्णन करते हुए कहते हैं कि उसके लाल गालों को देखकर ऐसा लगता था जैसे उसके लाल गालों की मदहोश कर देने वाली सुंदर छाया में प्रेम बिखेरती हुई प्रेम भरी सुबह सुहागिन की तरह उदित हो रही हो अर्थात् ऐसा लगता था जैसे सुबह भी अपनी लालिमा उसी से लिया करती थी आज उसकी ही यादों का सहारा लेकर कवि अपने जीवन के रास्ते की थकान दूर करता है अर्थात् उसी की यादें कवि के थके हुए जीवन का सहारा बनीं हुई हैं।

 

प्रश्न 8 – कवि के अनुसार वे अपनी आत्मकथा को लिखना क्यों सही नहीं समझते?

उत्तर कवि के अनुसार उनका जीवन बहुत छोटा सा है। उसकी बड़ीबड़ी कहानियां कवि कैसे लिख सकता है। उनके अनुसार इस छोटे से जीवन में उन्होंने  अभी तक सुनाने लायक कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की हैं। जो वे किसी को सुना सके। कवि के अनुसार ज्यादा बढ़िया यह रहेगा कि कवि चुप रहकर, बड़ी शान्ति के साथ, अन्य लोगों की कहानियों या आत्मकथाओं को सुनें। कवि के अनुसार उनकी आत्मकथा में ऐसा कुछ भी ख़ास नहीं है। या उन्होंने अभी तक ऐसी कोई उपलब्धि हासिल भी नहीं की है जिसे पढ़कर किसी को खुशी मिलेगी या जिसे पढ़ने में किसी की कोई रूचि हो। कवि के अनुसार वैसे भी अभी सही समय नहीं है अपने दुःख भरे क्षणों को याद करने का क्योंकि उनका दुःख इस समय शांत है। वह अभी थककर सोया है। कवि अपने दुखद क्षणों को भूलना चाहते है और इस समय वो अपने दुखद अतीत को कुछ समय के लिए भूले हैं। इसीलिए वो वापस अपने दुखद अतीत को कुरेद कर फिर से दुखी नहीं होना चाहते हैं।

 

Top

 
 

Class 10 Hindi A Kshitij Lesson 3 Atmakathya Multiple choice Questions (बहुविकल्पीय प्रश्न)

 

प्रश्न 1 – “आत्मकथ्य” कविता में, कवि के अनुसार संसार क्या है?

() सुखद वस्तु

() दुखों का घर

() नश्वर

() हमारा आसरा

उत्तर () नश्वर

 

प्रश्न 2 – कविता में, “मधुप यानि भँवरा” किसे कहा गया है?

() कवि को

() मन को

() यादों को

() सुखद पलों को

उत्तर() मन को

 

प्रश्न 3 – कविता में मुरझा कर गिर रही पत्तियाँ किसका प्रतीक है?

() हताशाओं खुशियों का

() खुशियों निराशाओं का

() हताशाओं निराशाओं का

() खुशियों दुखों का

उत्तर () हताशाओं निराशाओं का

 

प्रश्न 4 – कवि के अनुसार कितने लोगों ने अपने जीवन का इतिहास लिखा है?

() असंख्य लोगों ने

() हजारों लोगों ने

() लाखों लोगों ने

() कुछ ख़ास लोगों ने

उत्तर () असंख्य लोगों ने

 

प्रश्न 5 – कविता मेंगागर रीती” से कवि का क्या तात्पर्य है?

() रूढ़िवादी विचार

() खली घड़ा

() सुखों से खाली जीवन

() पुराने रीतिरिवाज़

उत्तर () सुखों से खाली जीवन

 

प्रश्न 6 – कवि के अनुसार उनके जीवन रूपी घड़े में अब क्या मौजूद नहीं हैं?

() खुशी या आनंद रुपी रस

() उनकी पत्नी का साथ

() उनकी कामयाबी

() उनका दोस्तों पर विश्वास 

उत्तर() खुशी या आनंद रुपी रस

 

प्रश्न 7 – कवि अपनी आत्मकथा में क्या लिखने की बात करता है?

() अपनी कामयाबियों को

() अपनी जीवन समृद्धियों को

() अपनी दुर्बलताओं कमजोरियों को

() अपनी इच्छाओं को

उत्तर() अपनी दुर्बलताओं कमजोरियों को

 

प्रश्न 8 – कवि अपने प्रपंची मित्रों की असलियत दुनिया के सामने लाकर क्या नहीं करना चाहते हैं?

() अपने आप को शर्मिंदा

() उन्हें शर्मिंदा

() अपने आप को कोसना नहीं चाहते

() उन्हें जताना नहीं चाहते

उत्तर () उन्हें शर्मिंदा

 

प्रश्न 9 – कवि के जीवन जीने का एकमात्र सहारा मार्गदर्शक क्या हैं?

() कवि की कामयाबी

() कवि का अकेलापन

() कवि की कवितायेँ

() अपनी पत्नी के साथ बिताये मधुर पलों की स्मृतियाँ

उत्तर – () अपनी पत्नी के साथ बिताये मधुर पलों की स्मृतियाँ

 

प्रश्न 10 – कवि नेमधुर चांदनी रात” किसे कहा है?

() अपने जीवन के सुनहरे समय को

() अपने जीवन के दुखद समय को

() अपने जीवन के मित्रों को

() अपनी पत्नी को

उत्तर () अपने जीवन के सुनहरे समय को

 

प्रश्न 11 – कवि अपनी पत्नी के साथ बिताए हुए मधुर पलों को किसी के साथ क्यों नहीं बांटना चाहते?

() क्योंकि उनकी पत्नी को यह पसंद नहीं है

() क्योंकि वो उनके निजी पल हैं

() क्योंकि कवि उन पलों को बारबार जीना चाहता है

() उपरोक्त सभी

उत्तर() क्योंकि वो उनके निजी पल हैं

 

प्रश्न 12 – कवि ने अपनीप्रेयसी के गालों की लालिमा” की तुलना किससे की है?

() गुलाब के फूल से

() कमल की पंखुड़ियों से

() उषा काल की लालिमा से

() इनमें से कोई नहीं

उत्तर() उषा काल की लालिमा से

 

प्रश्न 13 – कवि किसका सपना देख कर जाग गया था?

() सुख का

() पत्नी का

() कामयाबी का

() कल्पना का

उत्तर () सुख का

 

प्रश्न 14 – कवि ने अपनी पुरानी मधुर यादें कहाँ संजो कर रखा है?

() अपनी कविताओं में

() अंतरमन रूपी गुदड़ी में

() अपनी आत्मकथा में

() उपरोक्त सभी

उत्तर () अंतरमन रूपी गुदड़ी में

 

प्रश्न 15 – कवि अपने जीवन को कैसा मानते हैं?

() बहुत सुखद

() बहुत दुखद

() बहुत कामयाब

() बहुत छोटा

उत्तर() बहुत छोटा

 

प्रश्न 16 – कवि अपनी आत्मकथा लिखने के बजाय क्या करना चाहते है?

() दूसरों की आत्मकथा सुनना चाहते है

() केवल अपनी कवितायेँ लिखना चाहते हैं

() केवल अकेले समय बिताना चाहते हैं

() उपरोक्त सभी

उत्तर() दूसरों की आत्मकथा सुनना चाहते है

 

प्रश्न 17 – कवि आत्मकथा लिखने से क्यों बचते हैं?

() क्योंकि वो मानते हैं कि उनकी आत्मकथा में कुछ विशेष नही हैं

() क्योंकि वो मानते हैं कि उन्होंने अभी तक कोई ख़ास काम नहीं किया है

() क्योंकि वे अपना और किसी और का मजाक नहीं बनाना चाहते

() उपरोक्त सभी

उत्तर () उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 18 – कवि अपने अतीत को याद नही करना चाहते। ऐसा क्यों?

() क्योंकि वो अपने धोखेबाज़ मित्रों को याद नहीं करना चाहते

() क्योंकि वो फिर से दुखी नहीं होना चाहते हैं

() क्योंकि वो फिर से अपने जीवन की मधुर यादों को नहीं जीना चाहते

() उपरोक्त सभी

उत्तर () क्योंकि वो फिर से दुखी नहीं होना चाहते हैं

 

प्रश्न 19 – कवि के जीवन के सारे दुख दर्द अब कैसे हैं?

() अब भी हरे हैं

() समाप्त हो चुके हैं

() मौन अवस्था में हैं

() अब भी परेशान करते हैं

उत्तर() मौन अवस्था में हैं

 

प्रश्न 20 – कवि ने अंत में क्या निर्णय लिया?

() अपनी आत्मकथा को लिखने का

() अपनी आत्मकथा ना लिखने का

() अपनी पत्नी के बारे में लिखने का

() अपनी जीवन पर कविता लिखने का

उत्तर () अपनी आत्मकथा ना लिखने का

 

Top