Yah Danturit Muskan Aur Fasal Question Answers

 

NCERT Solutions for Class 10 Hindi A Kshitij Bhag 2 Book Chapter 5 यह दंतुरित मुस्कान और फसल Question Answers

 

Class 10 Hindi Yah Danturit Muskan Aur Fasal Question Answers – Looking for Yah Danturit Muskan Aur Fasal question answers for CBSE Class 10 Hindi A Kshitij Bhag 2 Book Chapter 5? Look no further! Our comprehensive compilation of important questions will help you brush up on your subject knowledge.
 
सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी कोर्स ए क्षितिज भाग 2 के पाठ 5 यह दंतुरित मुस्कान और फसल प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 10 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से बोर्ड परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे यह दंतुरित मुस्कान और फसल प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।

 

The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract based questions, multiple choice questions, short answer questions, and long answer questions.

 

Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams. 

 

 

 
 

Class 10 Hindi Yah Danturit Muskan Aur Fasal Lesson 5– Extract Based Questions (पठित काव्यांश)

 

यह दंतुरित मुस्कान पाठ पर आधारित काव्यांश –

 

1

तुम्हारी यह दंतुरित मुस्कान

मृतक में भी डाल देगी जान

धूलि-धूसर तुम्हारे ये गात ………

छोङकर तालाब मेरी झोपङी में खिल रहे , जलजात

परस पाकर तुम्हारा ही प्राण ,

पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण

छू गया तुमसे कि झरने लग पड़े शेफालिका के फूल

बाँस था कि बबूल ?

तुम मुझे पाए नहीं पहचान?

देखते ही रहोगे अनिमेष !

थक गए हो ?

आँख लूँ मैं फेर?

 

प्रश्न 1 –  कवि के अनुसार छोटे से बच्चे की मन को हरने वाली मुस्कान क्या-क्या कर सकती है?

(क) जीवन की कठिन परिस्थितियों से निराश – हताश हो चुके व्यक्तियों और यहाँ तक कि बेजान व्यक्ति को भी जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं

(ख) छोटे -छोटे दातों वाली मुस्कान को कोई देख ले तो वह एक बार प्रसन्नता से खिल उठे। उसके भी मन में इस दुनिया की ओर आकर्षण जाग उठे

(ग) बच्चे की मधुर मुस्कान देख कर पत्थर जैसे कठोर हृदय वाले मनुष्य का मन भी पिघलाकर अति कोमल हो जाता है

(घ) उपरोक्त सभी

उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 2 -किसको देखकर कवि का मन अथवा स्वभाव भी पिघल कर शेफालिका के फूलों की भाँति सरस और सुंदर हो गया है?

(क) बच्चे के सुन्दर मुख को देख कर

(ख) बच्चे की मधुर मुस्कराहट को देखकर

(ग) बच्चे और उसकी माँ को देखकर

(घ) उपरोक्त सभी

उत्तर – (ख) बच्चे की मधुर मुस्कराहट को देखकर

 

प्रश्न 3 – बच्चा कवि को अपलक अर्थात बिना पलक झपकाए क्यों देख रहा है?

(क) क्योंकि बच्चा कवि को पहचान गया था

(ख) क्योंकि कवि और बच्चे में अटूट सम्बन्ध था

(ग) क्योंकि बच्चा पहली बार कवि को देख रहा था

(घ) क्योंकि कवि बहुत बार बच्चे से मिल गया था

उत्तर – (ग) क्योंकि बच्चा पहली बार कवि को देख रहा था

 

प्रश्न 4 – ‘धूलि-धूसर’ में कौन सा अलंकार है?

(क) अनुप्रास अलंकार

(ख) रूपक अलंकार

(ग) पुनःरुक्ति प्रकाश अलंकार

(घ) उपमा अलंकार

उत्तर – (क) अनुप्रास अलंकार

 

प्रश्न 5 – ‘अनिमेष’ का क्या अर्थ है?

(क) देख कर आना

(ख) लगातार देखना

(ग) अग्नि की तरह दिखना

(घ) तिरछा देखना

उत्तर – (ख) लगातार देखना

 

2 –

क्या हुआ यदि हो सके परिचित न पहली बार ?

यदि तुम्हारी माँ न माध्यम बनी होती आज

मैं न सकता देख

मैं न पाता जान

तुम्हारी यह दंतुरित मुसकान

धन्य तुम , माँ भी तुम्हानी धन्य !

चिर प्रवासी मैं इतर , मैं अन्य !

इस अतिथि से प्रिय तुम्हारा क्या रहा संपर्क

उँगलियाँ माँ की कराती रही है मधुपर्क

देखते तुम इधर कनखी मार

ओर होती जब कि आँखें चार

तब तुम्हारी दंतुरित मुसकान

मुझे लगती बङी ही छविमान !

 

प्रश्न 1 – कवि को किस बात का अफसोस नहीं हैं?

(क) बच्चे से दूर रहने का

(ख) बच्चे के न पहचान पाने का

(ग) बच्चे की माँ से दूर रहने का

(घ) बच्चे को प्यार न कर पाने का

उत्तर – (ख) बच्चे के न पहचान पाने का

 

प्रश्न 2 – कवि बच्चे की माँ का आभारी क्यों है?

(क) उसके कारण ही कवि को उस बच्चे के सौंदर्य का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है

(ख) उसके कारण ही कवि अपने बच्चे की दाँतों से झलकती मुस्कान को जान पाया है

(ग) उसके माध्यम से ही आज कवि बच्चे से मिल पाया है

(घ) उपरोक्त सभी

उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 3 – कवि ने अपने आप को “चिर प्रवासी” और “अतिथि” क्यों कहा हैं?

(क) क्योंकि वो अक्सर घर से बाहर रहते हैं

(ख) क्योंकि वो अक्सर घूमते रहते हैं

(ग) क्योंकि वो अक्सर घर से बाहर नहीं निकलते

(घ) क्योंकि उन्हें अक्सर लोगों ने देखा नहीं हैं

उत्तर – (क) क्योंकि वो अक्सर घर से बाहर रहते हैं

 

प्रश्न 4 – कवि ने “चिर प्रवासी या अतिथि ” किसे कहा हैं?

(क) बच्चे को

(ख) अपने आप को

(ग) अपनी पत्न्नी को

(घ) बच्चे की मुस्कान को

उत्तर – (ख) अपने आप को

 

प्रश्न 5 – बच्चा कवि को कैसे देखता है?

(क) छुप-छुप कर

(ख) माँ के पल्लू से

(ग) खिड़की से

(घ) तिरछी निगाह से

उत्तर – (घ) तिरछी निगाह से

 

 

फसल पाठ पर आधारित पठित काव्यांश –

 

1 –

एक के नहीं ,

दो के नहीं ,

ढ़ेर सारी नदियों के पानी का जादू ;

एक के नहीं ,

दो के नहीं ,

लाख – लाख कोटि – कोटि हाथों के स्पर्श की गरिमा ;

एक की नहीं ,

दो की नहीं ,

हजार – हजार खेतों की मिट्टी का गुण धर्म ;

 

प्रश्न 1 – कवि के अनुसार, फसल उगाने में कितनी नदियों का पानी अपना जादुई असर दिखाता है?

(क) लगभग 3 नदियों का पानी

(ख) अनेक नदियों का पानी

(ग) लगभग 5 नदियों का पानी

(घ) केवल एक नदी का पानी

उत्तर – (ख) अनेक नदियों का पानी

 

प्रश्न 2 – “पानी का जादू” से क्या आशय हैं?

(क) पानी की कमी

(ख) पानी की भरमार

(ग) पानी का प्रभाव

(घ) पानी की सिंचाई

उत्तर – (ग) पानी का प्रभाव

 

प्रश्न 3 – ‘लाख-लाख’ ‘कोटि-कोटि’ में कौन सा अलंकार है?

(क) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार

(ख) अनुप्रास अलंकार

(ग) रूपक अलंकार

(घ) उत्प्रक्षा अलंकार

उत्तर – (क) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार

 

प्रश्न 4 – कवि ने फसलों को किसके “कोटि-कोटि हाथों के स्पर्श की गरिमा” कहा हैं?

(क) नदियों के

(ख) कवियों के

(ग) महिलाओं के

(घ) किसानों के

उत्तर – (घ) किसानों के

 

प्रश्न 5 – मिट्टी की विशेषताएं किसको प्रभावित करती है?

(क) पानी की सिंचाई को

(ख) फसलों की गुणवत्ता को

(ग) मिट्टी के रंग को

(घ) पानी के जादू को

उत्तर – (ख) फसलों की गुणवत्ता को

 

 

2 –

फसल क्या है ?

और तो कुछ नहीं है वह

नदियों के पानी का जादू है वह

हाथों के स्पर्श की महिमा है

भूरी – काली – संदली मिट्टी का गुण धर्म है

रूपांतर है सूरज की किरणों का

सिमटा हुआ संकोच है हवा की थिरकन का !

 

प्रश्न 1 – फसल किसका जादू है?

(क) किसानो का

(ख) नदियों के पानी का

(ग) सिंचाई का

(घ) किसानों की मेहनत का

उत्तर – (ख) नदियों के पानी का

 

प्रश्न 2 – पौधों को बढ़ने के लिए सूरज की किरणें व कार्बन डाइऑक्साइड गैस क्यों आवश्यक है?

(क) क्योंकि सूरज की रोशनी में ही ये पौधे अपना भोजन बनाते हैं

(ख) क्योंकि पौधे मिट्टी से जरूरी पोषक तत्व लेकर अपना भोजन बनाते हैं।

(ग) क्योंकि ये पौधे हवा से कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेकर अपना भोजन बनाते हैं।

(घ) क्योंकि सूरज की रोशनी में ही ये पौधे मिट्टी से जरूरी पोषक तत्व , पानी व हवा से कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेकर अपना भोजन बनाते हैं।

उत्तर – (घ) क्योंकि सूरज की रोशनी में ही ये पौधे मिट्टी से जरूरी पोषक तत्व , पानी व हवा से कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेकर अपना भोजन बनाते हैं।

 

प्रश्न 3 –  कवि ने फसल को किसकी गरिमा बताया है?

(क) किसानों के स्पर्श की

(ख) हाथों के स्पर्श की

(ग) मिट्टी के स्पर्श की

(घ) पानी के स्पर्श की

उत्तर – (ख) हाथों के स्पर्श की

 

प्रश्न 4 – कविता में , “संदली मिट्टी” से कवि का क्या आशय है?

(क) मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू

(ख) मिट्टी के रंग

(ग) मिट्टी की विशेषता

(घ) मिट्टी की गुणवत्ता

उत्तर – (क) मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू

 

प्रश्न 5 – फसलों के अंदर क्या समाहित रहती हैं?

(क) करोड़ों किसानों की दिन-रात की मेहनत

(ख) नदियों के पानी का जादू, भूरी, काली व खुशबूदार मिट्टी यानि अलग-अलग प्रकार की मिट्टी के पोषक तत्व

(ग) सूरज की किरणें भी अपना रूप बदल कर

(घ) उपरोक्त सभी

उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

 

Top

 
 

Class 10 Hindi Yah Danturit Muskan Aur Fasal Extra Question Answers (अतिरिक्त प्रश्न उत्तर)

 

यह दंतुरित मुस्कान पाठ पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर –

 

प्रश्न 1 – कवि के अनुसार छोटे बच्चे की मुस्कान क्या क्या कर सकती है?

उत्तर – कवि के अनुसार बच्चे की मुस्कराहट इतनी प्रभावशाली होती हैं कि वो किसी भावहीन व्यक्ति में भी भावनाओं को जगा सकती है और जीवन की कठिन परिस्थितियों से निराश-हताश हो चुके व्यक्तियों और यहाँ तक कि बेजान व्यक्ति को भी जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। बच्चे की मधुर मुस्कान देख कर पत्थर जैसे कठोर हृदय वाले मनुष्य का मन भी पिघलाकर अति कोमल हो जाता है।

 

प्रश्न 2 – कवि ने बच्चे के धूल से सने हुए तन की तुलना किससे की है?

उत्तर – कवि जब बच्चे के धूल से सने हुए नन्हें तन को देखता है तो ऐसा लगता है कि मानों कमल के फूल तालाब को छोङकर कवि की झोंपङी में खिल उठते हो। कहने का आशय यह है कि बच्चे के धूल से सने नन्हें से तन को निहारने पर कवि का मन कमल के फूल के समान खिल उठा है अर्थात् प्रसन्न हो गया है।

ऐसा लगता है कि किसी प्राणवान का स्पर्श पाकर ये कठोर चट्टानें पिघल कर जल बन गई होगी। कहने का आशय यह है कि बच्चे की मधुर मुस्कान देख कर पत्थर जैसे कठोर हृदय वाले मनुष्य का मन भी पिघलाकर अति कोमल हो जाता है।

 

प्रश्न 3 – कविता में कवि कैसे बच्चे की मधुर मुस्कराहट की सुंदरता का बखान करता है?

उत्तर – कविता में कवि एक ऐसे बच्चे की मधुर मुस्कराहट की सुंदरता का बखान करता है जिसके अभी एक-दो दाँत ही निकले हैं, अर्थात बच्चा छ: से आठ महीने का है। जब ऐसा बच्चा अपनी मुसकान बिखेरता है तो इससे मुर्दे में भी जान आ जाती है। छोटे से बच्चे के स्पर्श मात्र भर से ही कठोर से कठोर हृदय वाले व्यक्ति के दिल में भी कोमल भावनाएँ जन्म लेने लगती है। कहने का तात्पर्य यह है कि एक छोटे से बच्चे की मुस्कराहट किसी के क्रोधित स्वभाव को परिवर्तित करने में सक्षम होती है।

 

प्रश्न 4 – कवि के छोटे से बच्चे के निश्छल चेहरे में क्या जादू है?

उत्तर – कवि को ऐसा लगता है कि उनके उस छोटे से बच्चे के निश्छल चेहरे में वह जादू है कि उसको छू लेने से बाँस या बबूल से भी शेफालिका के फूल गिरने लगते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि जीवन की विपरीत परिस्थितियों के कारण कवि का मन बाँस और बबूल की भाँति शुष्क और कठोर हो गया था। बच्चे की मधुर मुस्कराहट को देखकर उसका मन अथवा स्वभाव भी पिघल कर शेफालिका के फूलों की भाँति सरस और सुंदर हो गया है।

 

प्रश्न 5 – बच्चा कवि को कैसे देख रहा है और उसके देखने पर कवि क्या प्रतिक्रिया देते है?

उत्तर – बच्चा पहली बार अपने पिता ( कवि ) को देख रहा हैं। इस कारण कवि उस छोटे से बच्चे से कहते हैं कि ऐसा लगता है कि तुम ( छोटा बच्चा ) मुझे ( कवि / पिता ) पहचान नहीं पाये हो क्योंकि बच्चा कवि को अपलक अर्थात बिना पलक झपकाए देख रहा है। कवि उस बच्चे से कहते हैं कि यदि वह बच्चा इस तरह अपलक कवि को देखते – देखते थक गया हो तो उसकी सुविधा के लिए कवि उससे आँखें फेर लेगा। कहने का तात्पर्य यह है कि कवि  बच्चे से उसके पास खङा होकर पूछता है कि तुम मुझे इस तरह लगातार देखते हुए थक गए होंगे। इसलिए लो मैं तुम पर से अपनी नजर स्वयं हटा लेता हूँ। ताकि बच्चा भी अपनी पलकें झपकाए और उसे आराम मिले।

 

प्रश्न 6 – कवि अपने बच्चे और अपनी पत्नी को धन्यवाद क्यों देता है?

उत्तर – कवि को इस बात का जरा भी अफसोस नहीं है कि बच्चे से पहली बार में उसकी जान पहचान नहीं हो पाई है। एक माँ ही बच्चे को जन्म देकर इस धरती पर लाती हैं। बच्चे की माँ के माध्यम से ही आज कवि बच्चे से मिल पाया है। अगर बच्चे की माँ ने माध्यम बनकर कवि को  बच्चे से ना मिलाया होता तो ,  कवि बच्चे को नहीं जान पाता। इसलिए कवि बच्चे और बच्चे की माँ का आभारी है। और दोनों को दिल से धन्यवाद देता है। अर्थात कवि इस बात के लिए उस बच्चे की माँ अर्थात अपनी पत्नी और अपने बच्चे का शुक्रिया अदा करना चाहता है कि उनके कारण ही कवि को भी उस बच्चे के सौंदर्य का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

 

प्रश्न 7 – कवि अपने आपको किसी मेहमान की तरह क्यों बताते हैं?

उत्तर – कवि अपने आपको किसी मेहमान की तरह बताते हैं क्योंकि वे हमेशा ही काफी लम्बे समय तक घर से दूर रहते हैं जिस कारण वे न तो अपनी पत्नी से मिल पाए और न ही अपने बच्चे से , इसीलिए कवि अपने बच्चे से कहते हैं कि मुझ जैसे अतिथि से तुम्हारा सम्पर्क नहीं रहा अर्थात् मैं तुम्हारे लिए अनजान ही रहा हूँ।

 

प्रश्न 8 – बच्चे का कवि को तिरछी निगाहों से देखने पर क्या होता है?

उत्तर – बच्चा बीच – बीच में तिरछी नजरों से कवि को देखता हैं, जिसे देखकर कवि कहते हैं कि जब भी तुम तिरछी नजरों से मुझे देखते हो और फिर जब हम दोनों की आंखें मिलती हैं तो तुम मुस्कुरा उठते हो। तब तुम्हारी ये छोटे – छोटे दांतों वाली निश्चल मुस्कान मुझे बहुत ही सुंदर लगती है अर्थात बहुत अधिक मनमोहक लगती है।

 

 

फसल पाठ पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर –

 

प्रश्न 1 – अच्छी फसल कैसे तैयार होती है?

उत्तर – एक या दो नहीं बल्कि अनेक नदियों का पानी अपना जादुई असर दिखाता है, तब जाकर फसल पैदा होती हैं। एक नहीं दो नहीं बल्कि लाखों-करोड़ों हाथों के अथक परिश्रम का परिणाम से एक अच्छी फसल तैयार होती है। अर्थात हजारों खेतों पर दुनिया भर के लाखों-करोड़ों किसान दिन रात मेहनत करते हैं। अपनी फसल की देखभाल करते हैं। उसको समय-समय पर खाद, पानी और जरूरी पोषक तत्व देते हैं। तब जाकर कहीं फसल खेतों पर लहलहा उठती है। अच्छी फसल उगाने के लिए खेतों की मिट्टी अच्छी होनी चाहिए। इसीलिए एक या दो नहीं बल्कि हजारों खेतों की उपजाऊ मिट्टी के पोषक तत्व भी इन फसलों के अंदर छुपे हुए हैं। क्योंकि मिट्टी की विशेषताएं भी फसलों की गुणवत्ता को प्रभावित करती है।

 

प्रश्न 2 – फसल को तैयार होने में किन-किन चीज़ों की आवश्यकता होती है?

उत्तर – फसलों को अच्छी तरह से फलने फूलने के लिए किसान की मेहनत के साथ-साथ पानी भी आवश्यक है। साथ में मिट्टी का गुणवत्तापूरक भी जरूरी है। क्योंकि मिट्टी की विशेषताओं के अनुसार ही फसल पैदा होती है। अलग-अलग तरह की मिट्टी में अलग-अलग तरह के पोषक तत्व व गुण पाए जाते हैं जिससे अनुसार अलग-अलग तरह की फसलों को पैदा किया जा सकता है। पौधों को बढ़ने के लिए सूरज की किरणें व कार्बन डाइऑक्साइड गैस भी आवश्यक है क्योंकि सूरज की रोशनी में ही ये पौधे मिट्टी से जरूरी पोषक तत्व , पानी व हवा से कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेकर अपना भोजन बनाते हैं। जिसे प्रकाश संश्लेषण ( Photosynthesis) कहा जाता हैं।

 

प्रश्न 3 – फसल क्या हैं ?

उत्तर – नदियों के पानी का जादू फसल के रूप दिखाई देता हैं क्योंकि बिना पानी के फसल का उगना नामुकिन हैं। करोड़ों किसानों की दिन-रात की मेहनत का नतीजा फसल के रूप में मिलता हैं। भूरी, काली व खुशबूदार हल्की पीली मिट्टी यानि अलग-अलग प्रकार की मिट्टी के पोषक तत्व और सूरज की किरणें भी अपना रूप बदल कर इन फसलों के अंदर समाहित रहती हैं। क्योंकि सूरज की रोशनी और हवा में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अवशोषित कर ही पौधे अपनी पत्तियों के दवारा भोजन बनाते हैं।

 

प्रश्न 4 – फसलों के अंदर क्या समाहित रहता हैं?

उत्तर – अच्छी तरह से फसलों को फलने फूलने के लिए किसान की मेहनत के साथ-साथ पानी, मिट्टी का गुणवत्तापूरक, अलग-अलग तरह की मिट्टी में अलग- अलग तरह के पोषक तत्व, पौधों को बढ़ने के लिए सूरज की किरणें व कार्बन डाइऑक्साइड गैस आदि की आवश्यकता होती है। करोड़ों किसानों की दिन- रात की मेहनत, नदियों के पानी का जादू, भूरी, काली व खुशबूदार मिट्टी यानि अलग-अलग प्रकार की मिट्टी के पोषक तत्व और सूरज की किरणें भी अपना रूप बदल कर इन फसलों के अंदर समाहित रहती हैं।

 

Top

 
 

Class 10 Hindi A Kshitij Lesson 5 Yah Danturit Muskan Aur Fasal Multiple choice Questions (बहुविकल्पीय प्रश्न)

 

यह दंतुरित मुस्कान पाठ पर आधारित कुछ बहुविकल्पात्मक प्रश्नोत्तर –

 

प्रश्न 1 – कवि किसकी मुस्कान को “दंतुरित मुस्कान” कहते हैं?

(क) 2 – 3 साल के बच्चे की

(ख) नन्हे बच्चे की

(ग) अपनी पत्नी की

(घ) बच्चे की माँ की

उत्तर – (ख) नन्हे बच्चे की

 

प्रश्न 2 – दंतुरित मुस्कान वाला बच्चा लगभग कितनी उम्र तक का हो सकता हैं?

(क) 2 से 3 महीने तक का

(ख) 4 से 6 महीने तक का

(ग) 6 से 9 महीने तक का

(घ) 5 से 6 महीने तक का

उत्तर – (ग) 6 से 9 महीने तक का

 

प्रश्न 3 – कवि के अनुसार छोटे बच्चे की मनमोहक मुस्कान किसमें जान डाल सकती हैं?

(क) मुर्दे में

(ख) कवि में

(ग) किसी कविता में

(घ) कठोर हृदय में

उत्तर – (क) मुर्दे में

 

प्रश्न 4 – छोटे से बच्चे की मुस्कराहट देखकर कवि का मन किस तरह खिल उठता हैं?

(क) गुलाब की तरह

(ख) फूलों की तरह

(ग) कमल की तरह

(घ) पंखुडियो की तरह

उत्तर – (ग) कमल की तरह

 

प्रश्न 5 – “पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण” , से कवि का क्या आशय हैं?

(क) उस छोटे से बच्चे के स्पर्श मात्र भर से ही कठोर से कठोर हृदय वाले व्यक्ति के दिल में भी कोमल भावनाएँ जन्म लेने लगेंगी

(ख) उस छोटे से बच्चे के स्पर्श मात्र भर से ही कठोर से कठोर पत्थर से भी जल निकलने लगेगा

(ग) उस छोटे से बच्चे के स्पर्श मात्र से कठोर से कठोर हृदय वाले व्यक्ति के दिल में कभी कोमल भावनाएँ जन्म नहीं लेगी

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (क) उस छोटे से बच्चे के स्पर्श मात्र भर से ही कठोर से कठोर हृदय वाले व्यक्ति के दिल में भी कोमल भावनाएँ जन्म लेने लगेंगी

 

प्रश्न 6 – किसके छू लेने भर से ही बांस या बबूल के पेड़ों से शेफालिका के फूल झड़ने लगेंगे?

(क) कवि की पत्न्नी के

(ख) कवि के

(ग) छोटे बच्चे के

(घ) कमल के फूल के

उत्तर – (ग) छोटे बच्चे के

 

प्रश्न 7 – बच्चा कवि को बिना पलकें झपकाए लगातार क्यों देखते जा रहा हैं?

(क) कवि को पहचान जाने के कारण

(ख) कवि को पहचान न पाने के कारण

(ग) कवि के अलग कपड़े पहनने के कारण

(घ) कवि को उसकी माँ से बात करने के कारण

उत्तर – (ख) कवि को पहचान न पाने के कारण

 

प्रश्न 8 – कवि किसको धन्यवाद देते हैं?

(क) बच्चे को

(ख) बच्चे की माँ को

(ग) बच्चे और उसकी माँ को

(घ) समाज को

उत्तर – (ग) बच्चे और उसकी माँ को

 

प्रश्न 9 – कवि ने “चिर प्रवासी या अतिथि ” किसे कहा हैं?

(क) छोटे बच्चे को

(ख) अपनी पत्न्नी को

(ग) अपने मेहमानों को

(घ) अपने आप को

उत्तर – (घ) अपने आप को

 

प्रश्न 10 – नन्हा शिशु कवि को तिरछी नजरों से क्यों देख रहा है?

(क) अपरचित होने के कारण

(ख) गुस्सा होने के कारण

(ग) परचित होने के कारण

(घ) हमेशा मिलने के कारण

उत्तर – (क) अपरचित होने के कारण

 

 

 

फसल पाठ पर आधारित कुछ बहुविकल्पात्मक प्रश्नोत्तर –

 

प्रश्न 1 – “फसल” कविता हमें किसका महत्व समझती हैं?

(क) किसानों की मेहनत का

(ख) पानी के जादू का

(ग) कृषि (फसल) व प्रकृति का

(घ) मिट्टी की गुणवत्ता का

उत्तर – (ग) कृषि (फसल) व प्रकृति का

 

प्रश्न 2 – कवि के अनुसार फसल क्या है?

(क) करोड़ों किसानों की मेहनत का नतीजा

(ख) नदियों के पानी का जादू का नतीजा

(ग) मिट्टी, सूर्य की किरणें व हवा के मिलन का नतीजा

(घ) उपरोक्त सभी

उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 3 – कवि के अनुसार, फसल उगाने में कितनी नदियों का पानी अपना जादुई असर दिखाता है?

(क) लगभग दो नदियों का पानी

(ख) लगभग पाँच नदियों का पानी

(ग) अनेक नदियों का पानी

(घ) केवल एक नदी का पानी

उत्तर – (ग) अनेक नदियों का पानी

 

प्रश्न 4 – फसलें, किसके अमृत भरे पानी से सींचकर पुष्ट हुई हैं?

(क) नदियों के

(ख) नहरों के

(ग) कुऍं के

(घ) तालाबों के

उत्तर – (क) नदियों के

 

प्रश्न 5 – अच्छी फसल उगाने के लिए खेतों की मिट्टी कैसी होनी चाहिए?

(क) केवल अच्छी

(ख) अच्छी व गुणवत्तायुक्त

(ग) सिंचाई युक्त

(घ) लाल रंग की

उत्तर – (ख) अच्छी व गुणवत्तायुक्त

 

प्रश्न 6 – “संदली” शब्द का क्या अर्थ हैं?

(क) काली मिट्टी

(ख) उपजाऊ मिट्टी

(ग) साफ मिट्टी

(घ) खुशबूदार मिट्टी

उत्तर – (घ) खुशबूदार मिट्टी

 

प्रश्न 7 – कविता के अनुसार, फसल को थिरकना कौन सिखाता है?

(क) सूरज

(ख) हवा

(ग) मिट्टी

(घ) पानी

उत्तर – (ख) हवा

 

प्रश्न 8 – फसल उगाने के लिए क्या जरूरी हैं?

(क) खाद , पानी

(ख) अच्छी मिट्टी

(ग) सूर्य की रोशनी

(घ) उपरोक्त सभी

उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 9 – “मिट्टी के गुणधर्म” से क्या तात्पर्य हैं?

(क) मिट्टी की सिंचाई शक्ति

(ख) मिट्टी की पानी सोखने की शक्ति

(ग) मिट्टी की उपजाऊ शक्ति या उर्वरा शक्ति

(घ) मिट्टी की अलग-अलग विशेषता

उत्तर – (ग) मिट्टी की उपजाऊ शक्ति या उर्वरा शक्ति

 

प्रश्न 10 – फसल कविता के माध्यम से कवि हमें क्या संदेश देना चाहते हैं?

(क)  इंसान और प्रकृति एक दूसरे के पूरक है

(ख)  इंसान और प्रकृति एक दूसरे के साथ नहीं रह सकते

(ग)  इंसान और प्रकृति एक दूसरे को बिना कष्ट पहुंचाए नहीं रहते

(घ)  कृषि और प्रकृति एक ही हैं

उत्तर – (क)  इंसान और प्रकृति एक दूसरे के पूरक है

 

Top