NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया Important Question Answers Lesson 5

Class 8 Hindi Chitthiyon Ki Anoothi Duniya Question Answers- Looking for Chitthiyon Ki Anoothi Duniya question answers for CBSE Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 Book Chapter 5? Look no further! Our comprehensive compilation of important questions will help you brush up on your subject knowledge.

सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी वसंत भाग 3 पुस्तक पाठ 5 के लिए चिट्ठियों की अनूठी दुनिया प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 8 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे चिट्ठियों की अनूठी दुनिया प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।

 The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract based questions, multiple choice questions, short answer questions, and long answer questions

 Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams.

  • Chitthiyon Ki Anoothi Duniya Extract Based Questions
  • Chitthiyon Ki Anoothi Duniya Multiple Choice Questions
  • Chitthiyon Ki Anoothi Duniya Questions Answers
  • Chitthiyon Ki Anoothi Duniya Extra Question
  • Chitthiyon Ki Anoothi Duniya MCQs
  • Chitthiyon Ki Anoothi Duniya Class 8 Summary, Explanation, Question Answers
  •  

    Class 8 Hindi चिट्ठियों की अनूठी दुनिया Question Answers Lesson 5 – सार-आधारित प्रश्न (Extract Based Questions)

    सारआधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

     

    (1)
    पत्रों की दुनिया भी अजीबो-गरीब है और उसकी उपयोगिता हमेशा से बनी रही है। पत्र जो काम कर सकते हैं, वह संचार का आधुनिकतम साधन नहीं कर सकता है। पत्र जैसा संतोष फोन या एसएमएस का संदेश कहाँ दे सकता है। पत्र एक नया सिलसिला शुरू करते हैं और राजनीति, साहित्य तथा कला के क्षेत्रों में तमाम विवाद और नयी घटनाओं की जड़ भी पत्र ही होते हैं। दुनिया का तमाम साहित्य पत्रों पर केंद्रित है और मानव सभ्यता के विकास में इन पत्रों ने अनूठी भूमिका निभाई है।

    प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ का नाम और लेखक का नाम लिखिए।
    (क) गद्यांश के पाठ का नाम- ध्वनि, लेखक- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’।
    (ख) गद्यांश के पाठ का नाम- चिट्ठियों की अनूठी दुनिया, लेखक का नाम- अरविंद कुमार सिंह।
    (ग) गद्यांश के पाठ का नाम- भगवान के डाकिए, लेखक- रामधारी सिंह दिनकर।
    (घ) गद्यांश के पाठ का नाम- दीवानों की हस्ती, लेखक- भगवतीचरण वर्मा ।
    उतर :- (ख) गद्यांश के पाठ का नाम- चिट्ठियों की अनूठी दुनिया, लेखक- अरविंद कुमार सिंह ।

    प्रश्न 2. आधुनिक संचार के साधन होते हुए भी पत्रों का स्थान महत्वपूर्ण क्यों है?
    (क) गोपनीय होते हैं।
    (ख) स्थायी होते हैं।
    (ग) ये पूरी तरह भावनात्मक होते हैं।
    (घ) उपर्युक्त सभी
    उतर :- (घ) उपर्युक्त सभी

    प्रश्न 3. एस०एम०एस० का अर्थ क्या होता है?
    (क) मोबाइल फ़ोन द्वारा भेजा गया लिखित संदेश
    (ख) मोबाइल फ़ोन से की गई बातचीत
    (ग) चिट्टियों द्वारा भेजा गया संदेश
    (घ) तार द्वारा भेजा गया संदेश
    उतर :- (क) मोबाइल फ़ोन द्वारा भेजा गया लिखित संदेश

    प्रश्न 4. पत्रों की विशेषता होती है?
    (क) ये लिखित और गोपनीय होते हैं
    (ख) ये पूर्ण गोपनीय होते हैं
    (ग) ये लिखित व भाव रहित होते हैं
    (घ) ये स्थायी होते हैं।
    उतर :- (क) ये लिखित और गोपनीय होते हैं

    प्रश्न 5. पत्र किन-किन क्षेत्रों पर अपना प्रभाव डालते हैं?
    (क) साहित्य के क्षेत्र
    (ख) कला के क्षेत्र
    (ग) राजनीति क्षेत्र
    (घ) उपर्युक्त सभी
    उतर :- (घ) उपर्युक्त सभी

    (2)
    विश्व डाक संघ की ओर से 16 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित करने का सिलसिला सन् 1972 से शुरू किया गया। यह सही है कि खास तौर पर बड़े शहरों और महानगरों में संचार साधनों के तेज विकास तथा अन्य कारणों से पत्रों की आवाजाही प्रभावित हुई है पर देहाती दुनिया आज भी चिट्ठियों से ही चल रही है। फैक्स, ई-मेल, टेलीफोन तथा मोबाइल ने चिट्ठियों की तेजी को रोका है पर व्यापारिक डाक की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    प्रश्न 1. विश्व डाक संघ की ओर से क्या व्यवस्था की गई?
    (क) पत्र भेजने के लिए डाकिये
    (ख) पत्र लेखन प्रतियोगिताएँ
    (ग) पत्र लिखने की परंपरा
    (घ) उपर्युक्त सभी
    उतर :- (ख) पत्र लेखन प्रतियोगिताएँ

    प्रश्न 2. पत्र लेखन प्रतियोगिता कब शुरू की गई?
    (क) 1971 से
    (ख) 1972 से
    (ग) 1973 से
    (घ)1 977 से
    उतर :- (ख) 1972 से

    प्रश्न 3. पत्रों की आवाजाही प्रभावित होने का कारण क्या है?
    (क) लोगो को अब खत भेजने का मन नही करता
    (ख) संचार के साधनों में कमी आना
    (ग) डाकियों की कमी
    (घ) संचार के साधनों का बढ़ जाना
    उतर :- (घ) संचार के साधनों का बढ़ जाना

    प्रश्न 4. ग्रामीण क्षेत्रों में पत्र क्यों परस्पर जुड़े हैं?
    (क) लोगों का पत्रों से लगाव का होना
    (ख) संचार के साधनों का विकास न होना
    (ग) डाकियों की कमी
    (घ) लोगों में संचार साधनों के ज्ञान में कमी
    उतर :- (ख) संचार के साधनों का विकास न होना

    (3)
    आज देश में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अपने पुरखों की चिट्ठियों को सहेज और सँजोकर विरासत के रूप में रखे हुए हों या फिर बड़े-बड़े लेखक, पत्रकारों, उद्यमी, कवि, प्रशासक, संन्यासी या किसान, इनकी पत्र रचनाएँ अपने आप में अनुसंधान का विषय हैं। अगर आज जैसे संचार साधन होते तो पंडित नेहरू अपनी पुत्री इंदिरा गांधी को फोन करते, पर तब पिता के पत्र पुत्री के नाम नहीं लिखे जाते जो देश के करोड़ों लोगों को प्रेरणा देते हैं। पत्रों को तो आप सहजेकर रख लेते हैं पर एसएमएस संदेशों को आप जल्दी ही भूल जाते हैं। कितने संदेशों को आप सहेजकर रख सकते हैं? तमाम महान हस्तियों की तो सबसे बड़ी यादगार या धरोहर उनके द्वारा लिखे गए पत्र ही हैं।

    प्रश्न 1. लोग अपने पुरखों की चिट्ठियों को किस रूप में संजोकर रखते हैं?
    (क) लोगो को दिखाने के लिए
    (ख) यादगार के रूप में
    (ग) विरासत के रूप में
    (घ) इनमें से कोई नहीं
    उतर :- (ग) विरासत के रूप में

    प्रश्न 2. पंडित नेहरू जी किसे पत्र लिखा करते थे?
    (क) अपनी पुत्री इंदिरा जी को
    (ख) लालू जी को
    (ग) गांधी जी को
    (घ) लोगों को
    उतर :- (क) अपनी पुत्री इंदिरा जी को

    प्रश्न 3. अगर नेहरू जी के समय में आज जैसे संचार के साधन होते तो वे क्या करते?
    (क) पत्र लिखते
    (ख) ई-मेल करते
    (ग) एस०एम०एस०
    (घ) फोन करते
    उतर :- (घ) फोन करते

    प्रश्न 4. नेहरू जी के पत्र से हमें क्या मिलती हैं?
    (क) प्रेरणा
    (ख) उमंग
    (ग) शिक्षा
    (घ) भक्ति
    उतर :- (क) प्रेरणा

    (4)
    पत्र व्यवहार की परंपरा भारत में बहुत पुरानी है। पर इसका असली विकास आजादी के बाद ही हुआ है। तमाम सरकारी विभागों की तुलना में सबसे ज्यादा गुडविल डाक विभाग की ही है। इसकी एक खास वजह यह भी है कि यह लोगों को जोड़ने का काम करता है। घर-घर तक इसकी पहुँच है। संचार के तमाम उन्नत साधनों के बाद भी चिट्ठी-पत्री की हैसियत बरकरार है।

    प्रश्न 1. पत्र-व्यवहार का प्रचलन कब से हुआ?
    (क) आजादी के बाद से
    (ख) मध्यकाल से
    (ग) पुराने जमाने से
    (घ) आधुनिक काल से
    उतर :- (क) आजादी के बाद से

    प्रश्न 2. सरकारी विभागों में सबसे ज्यादा मान्यता संचार साधनों के किस विभाग को है?
    (क) नगर निगम विभाग को
    (ख) डाक विभाग को
    (ग) वाटर विभाग को
    (घ) संचार विभाग को
    उतर :- (ख) डाक विभाग को

    प्रश्न 3. डाकिए को किस नाम से जाना जाता है?
    (क) देवदूत
    (ख) अन्य
    (ग) संदेशवाहक
    (घ) भगवान
    उतर :- (क) देवदूत

    प्रश्न 4. मनीआर्डर क्या होता है?
    (क) पैसे का आर्डर
    (ख) डाक से धन कैसे प्राप्त करें
    (ग) डाक व्यवस्था से एक स्थान से दूसरे स्थान पर डाकिए द्वारा धन उपलब्ध कराना
    (घ) इनमें से कोई नहीं
    उतर :- (ग) डाक व्यवस्था से एक स्थान से दूसरे स्थान पर डाकिए द्वारा धन उपलब्ध कराना

     

    Class 8 Hindi Vasant Lesson 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।

    प्रश्न 1. ‘चिट्ठियों की अनूठी दुनिया’ पाठ के लेखक का नाम बताइए।
    (क) रामदरश मिश्र
    (ख) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
    (ग) भगवतीचरण वर्मा
    (घ) अरविंद कुमार सिंह
    उत्तर- (घ) अरविंद कुमार सिंह

    प्रश्न 2. किस की उपयोगिता हमेशा से बनी रही है?
    (क) कलमों की
    (ख) मोबाइल की
    (ग) किताबों की
    (घ) पत्रों की
    उत्तर – (घ) पत्रों की

    प्रश्न 3. ‘आधुनिकतम’ शब्द का क्या अर्थ है?
    (क) पुराने ज़माने के
    (ख) नये ज़माने के
    (ग) सारे ज़माने के
    (घ) आधे ज़माने के
    उत्तर – (ख) नये ज़माने के

    प्रश्न 4. पत्र को तमिल में क्या कहते हैं?
    (क) कडिद
    (ख) कागद
    (ग) खत
    (घ) लेख
    उत्तर – (क) कडिद

    प्रश्न 5. विश्व डाक संघ की ओर से पत्र लेखन प्रतियोगिता कब आरंभ हुई?
    (क) सन 1972
    (ख) सन 1963
    (ग) सन 1986
    (घ) सन 1991
    उत्तर – (क) सन 1972

    प्रश्न 6. पहले लोगों के संचार का इकलौता साधन क्या था?
    (क) मोबाइल
    (ख) टेलीफोन तार
    (ग) चिट्ठी
    (घ) रेडियो
    उत्तर – (ग) चिट्ठी

    प्रश्न 7. किसके लिखे पत्र देश के करोड़ों लोगों को प्रेरणा देते हैं?
    (क) महात्मा गांधी द्वारा अपने पुत्र को
    (ख) नेताओं द्वारा देशवासियों को लिखे खुले पत्र
    (ग) जवाहरलाल नेहरू द्वारा अपनी पुत्री को लिखे पत्र
    (घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर – (ग) जवाहरलाल नेहरू द्वारा अपनी पुत्री को लिखे पत्र

    प्रश्न 8. तेलुगु में पत्र को क्या कहते हैं?
    (क) उत्तरम्‌
    (ख) जाबू
    (ग) लेख
    (घ) उपरोक्त सभी
    उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

    प्रश्न 9. महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर के बीच हुआ पत्राचार का संग्रह किस नाम से प्रकाशित हुआ?
    (क) महात्मा और कवि
    (ख) महात्मा
    (ग) कवि के खत महात्मा के नाम
    (घ) गुरु के खत कवि के नाम
    उत्तर – (क) महात्मा और कवि

    प्रश्न 10. गांवों या गरीब बस्तियों में डाकियों को किस रूप में देखा जाता है?
    (क) अतिथि जन
    (ख) मेहमान
    (ग) देवदूत
    (घ) साधारण व्यक्ति
    उत्तर – (ग) देवदूत

    प्रश्न 11. ‘प्रशस्तिपत्र’ शब्द का क्या अर्थ है?
    (क) प्रशंसा पत्र
    (ख) निराशा पत्र
    (ग) बेचैनी पत्र
    (घ) दैनिक पत्र
    उत्तर – (क) प्रशंसा पत्र

    प्रश्न 12. मानव सभ्यता के विकास में किस ने अनूठी भूमिका निभाई है?
    (क) कबूतर ने
    (ख) पत्रों ने
    (ग) एस एम एस ने
    (घ) पक्षियों ने
    उत्तर – (ख) पत्रों ने

    प्रश्न 13. दूरदराज के इलाकों में आज भी किस का बेसब्री से इंतजार किया जाता है?
    (क) नई फिल्म आने का
    (ख) पानी आने का
    (ग) पत्रों का
    (घ) अतिथि का
    उत्तर – (ग) पत्रों का

    प्रश्न 14. भारत में प्रतिदिन कितनी चिट्टियां डाक में डाली जाती हैं?
    (क) दो करोड़
    (ख) एक करोड़
    (ग) साढ़े चार करोड़
    (घ) दो या तीन करोड़
    उत्तर – (ग) साढ़े चार करोड़

    प्रश्न 15. पंत जी ने बच्चन को कितने पत्र लिखे थे?
    (क) एक सौ
    (ख) चार सौ
    (ग) दो सौ
    (घ) तीन सौ
    उत्तर – (ग) दो सौ

    प्रश्न 16. सारे सरकारी विभागों में सबसे ज्यादा गुडविल कौन से विभाग की है?
    (क) डाक विभाग की
    (ख) रेलवे विभाग की
    (ग) शिक्षा विभाग की
    (घ) बिजली विभाग की
    उत्तर – (क) डाक विभाग की

    प्रश्न 17. महात्मा गांधी के पास दुनिया भर से आए तमाम पत्रों के पते पर क्या लिखा होता था?
    (क) साबरमती आश्रम, गांधी
    (ख) महात्मा गांधी गुजरात
    (ग) महात्मा गांधी, इंडिया
    (घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर – (ग) महात्मा गांधी, इंडिया

    प्रश्न 18. नए लेखकों को कौन बहुत प्रेरक जवाब देते थे?
    (क) रामचंद्र शुक्ल
    (ख) महावीर द्विवेदी
    (ग) महात्मा गांधी
    (घ) प्रेमचंद
    उत्तर – (घ) प्रेमचंद

    प्रश्न 19. पत्र संस्कृति विकसित करने के लिए स्कूली पाठ्यक्रमों में कौन सा विषय शामिल किया गया?
    (क) लेख लेखन का
    (ख) कहानी लेखन का
    (ग) पत्र लेखन का
    (घ) निबंध लेखन का
    उत्तर – (ग) पत्र लेखन का

    प्रश्न 20. कन्नड़ में पत्र को क्या कहते हैं?
    (क) कागद
    (ख) उत्तरम्‌
    (ग) खत
    (घ) कडिद
    उत्तर – (क) कागद

     

    Class 8 Hindi चिट्ठियों की अनूठी दुनिया प्रश्न और उत्तर Questions Answers

    पाठ से

    प्रश्न 1. पत्र जैसा संतोष फोन या एसएमएस का संदेश क्यों नहीं दे सकता?
    उत्तर – पत्र जैसा संतोष फोन या एसएमएस का संदेश नहीं दे सकता क्योंकि पत्र जो काम कर सकते हैं, वह नये जमाने के संचार के साधन नहीं कर सकते। पत्र एक नया सिलसिला शुरू करते हैं और राजनीति, साहित्य तथा कला के क्षेत्रों में तमाम विवाद और नई घटनाओं की जड़ भी पत्र ही होते हैं। दुनिया का तमाम साहित्य पत्रों पर केंद्रित है और मानव सभ्यता के विकास में इन पत्रों ने अनूठी भूमिका निभाई है।

    प्रश्न 2. पत्र को खत, कागद, उत्तरम्, जाबू, लेख, कडिद, पाती, चिट्ठी इत्यादि कहा जाता है। इन शब्दों से संबंधित भाषाओं के नाम बताइए।
    उत्तर – पत्र को उर्दू में खत, संस्कृत में पत्र, कन्नड़ में कागद, तेलुगु में उत्तरम्, जाबू और लेख, हिंदी में पाती और चिट्ठी तथा तमिल में कडिद कहा जाता है।

    प्रश्न 3. पत्र लेखन की कला के विकास के लिए क्या-क्या प्रयास हुए? लिखिए।
    उत्तर – पत्र लेखन की कला के विकास के लिए निम्न प्रयास हुए। डाक व्यवस्था के सुधार के साथ पत्रों को सही दिशा देने के लिए विशेष प्रयास किए गए। पत्र संस्कृति विकसित करने के लिए स्कूली पाठ्यक्रमों में पत्र लेखन का विषय भी शामिल किया गया। विश्व डाक संघ की ओर से 16 वर्ष से कम आयवुर्ग के बच्चों के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित करने का सिलसिला सन् 1972 से शुरू किया गया।

    प्रश्न 4. पत्र धरोहर हो सकते हैं लेकिन एसएमएस क्यों नहीं? तर्क सहित अपना विचार लिखिए।
    उत्तर – आज देश में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अपने पुरखों की चिट्ठियों को सहेज और सँजोकर विरासत के रूप में रखे हुए हैं । पत्र को तो आप सहेज कर रख लेते हैं लेकिन एसएमएस संदेशों को आप जल्दी ही भूल जाते हैं। कितने संदेशों को आप सहेज कर रख सकते हैं? तमाम महान हस्तियों की तो सबसे बड़ी धरोहर उनके द्वारा लिखे गए पत्र ही हैं। भारत में इस श्रेणी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सबसे आगे रखा जा सकता है। दुनिया के तमाम संग्रहालय में जानी मानी हस्तियों के पत्रों का अनूठा संकलन भी हैं। इसलिए कहा जाता है कि पत्र धरोहर हो सकते हैं लेकिन एसएमएस नहीं।

    प्रश्न 5. क्या चिट्ठियों की जगह कभी फैक्स, ई-मेल, टेलीफोन तथा मोबाइल ले सकते हैं?
    उत्तर – चिट्ठियों की जगह कभी फैक्स, ई-मेल, टेलीफोन तथा मोबाइल नहीं ले सकते है क्योंकि यह सब वैज्ञानिक युग के हैं जो मानव के लिए बहुत महत्व रखते है परन्तु ये कभी भी पत्रों का स्थान नहीं ले सकते। क्योंकि जितना प्रेम और अपनापन हमे पत्रों में लिखित एक-एक शब्द द्वारा मिलता है वह इन विकसित संचार साधनों द्वारा नहीं। इसलिए ये कभी भी चिट्ठियों का स्थान नहीं ले सकते।

    पाठ से आगे

    प्रश्न 1. किसी के लिए बिना टिकट सादे लिफ़ाफ़े पर सही पता लिखकर पत्र बेरंग भेजने पर कौन-सी कठिनाई आ सकती है? पता कीजिए।
    उत्तर: बिना टिकट सादे लिफ़ाफ़े पर सही पता लिखकर पत्र बेरंग भेजने पर पत्र को पाने वाले व्यक्ति को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है जैसे जुर्माने के रूप में टिकट की राशि का भुगतान करना। यदि वह करता है, तो उसे पत्र दिया जाएगा अन्यथा पत्र वापस आ जाएगा।

    प्रश्न 2. पिन कोड भी संख्याओं में लिखा गया एक पता है, कैसे?
    उत्तर: किसी खास क्षेत्र को संबोधित करने का काम पिन कोड ही करता है। इसका हर एक नम्बर अपने आप में बहुत महत्व रखता है पिन कोड का पूरा नाम है पोस्टल इंडेक्स नंबर । यह 6 अंको का होता है। हर एक का खास स्थानीय अर्थ होता है, जैसे-1 राज्य, 2 उपक्षेत्र और 3 डाकघर। पहला अकं राज्य, 2, 3 अंक उपक्षेत्र, 4, 5, 6 अंक डाकघर का होता है। इसके साथ व्यक्ति का नाम और नंबर आदि भी लिखना पड़ता है। पिन कोड किसी खास क्षेत्र को संबोधित करता है कि यह पत्र किस राज्य के किस क्षेत्र का है। इसके अंकों में शहर का संकेत होता है। इसीलिए पिन कोड भी संख्याओं में लिखा गया एक पता है।

    प्रश्न 3. ऐसा क्यों होता था कि महात्मा गांधी को दुनिया भर से पत्र ‘महात्मा गांधी-इंडिया’ पता लिखकर आते थे?
    उत्तर: महात्मा गांधी अपने समय के सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति थे जिन्हें सत्य वचन और अहिंसा के लिए जाना जाता था। वे ज्यादातर देश भ्रमण करते रहते थे इसी कारण उन्हें पूरे देश में अनेकों चाहने वाले लोग थे और उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें दुनिया भर से पत्र ‘महात्मा गांधी इंडिया’ पता लिखकर आते थे। वे भारत के गौरव थे। गांधी जी देश के किस भाग में रह रहे हैं यह देशवासियों को पता रहता था। अतः उनको पत्र वही मिल जाता था।

    भाषा की बात

    प्रश्न 1. किसी प्रयोजन विशेष से संबंधित शब्दों के साथ पत्र शब्द जोड़ने से कुछ नए शब्द बनते हैं, जैसे – प्रशस्ति पत्र, समाचार पत्र। आप भी पत्र के योग से बनने वाले दस शब्द लिखिए।
    उत्तर: पत्र के योग से बनने वाले दस यह शब्द है:
    1. वार्षिक पत्र
    2. निमंत्रण पत्र
    3. त्यागपत्र
    4. साहित्यिक पत्र
    5. प्रेम पत्र
    6. बधाई पत्र
    7. दैनिक पत्र
    8. नियुक्ति पत्र
    9. मासिक पत्र
    10. प्रार्थना पत्र

    प्रश्न 2. ‘व्यापारिक’ शब्द व्यापार के साथ ‘इक’ प्रत्यय के योग से बना है। ‘इक’ प्रत्यय के योग से बनने वाले शब्दों को अपनी पाठ्यपुस्तक से खोजकर लिखिए।
    उत्तर: ‘इक’ प्रत्यय के योग से बनने वाले शब्द निम्नलिखित है:
    1. ऐतिहासिक
    2. प्राकृतिक
    3. दैनिक
    4. माध्यमिक
    5. साहित्यिक
    6. आर्थिक
    7. व्यावसायिक
    8. पौराणिक
    9. प्रारंभिक
    10. सांस्कृतिक

    प्रश्न 3. दो स्वरों के मेल से होने वाले परिवर्तन को स्वर संधि कहते हैं, जैसे- रवीन्द्र=रवि+इन्द्र। इस संधि में इ + ई हुई है। इसे दीर्घ संधि कहते हैं। दीर्घ स्वर संधि के और उदाहरण खोजकर लिखिए। मुख्य रूप से स्वर संधियाँ चार प्रकार की मानी गई हैं – दीर्घ, गुण, वृद्धि और यण।
    ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ के बाद ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ, आ आए तो ये आपस में मिलकर क्रमशः दीर्घ आ, ई, ऊ हो जाते हैं, इसी कारण इस संधि को दीर्घ संधि कहते हैं, जैसे- संग्रह + आलय = संग्रहालय, महा + आत्मा = महात्मा। इस प्रकार के कम-से-कम दस उदाहरण खोजकर लिखिए और अपनी शिक्षिका/ शिक्षक को दिखाइए।
    उत्तर:
    1. सूर्योदय = सूर्य + उदय (अ + उ)
    2. अनुमति = अनु + मति (उ + अ)
    3. हिमालय = हिम + आलय (अ + आ)
    4. स्वेच्छा = सु + इच्छा (उ + इ)
    5. भोजनालय = भोजन +आलय (अ + आ)
    6. संग्रहालय = संग्रह + आलय (अ + आ)
    7. रवीन्द्र = रवि + चंद्र (इ + इ)
    8. विद्यालय = विद्या + आलय (आ + आ)
    9. गुरूपदेश = गुरु + उपदेश (उ + उ)
    10. सदा + एव = सदैव (आ + ए)

     

    Class 8 Hindi चिट्ठियों की अनूठी दुनिया अतिरिक्त प्रश्न उत्तर (Extra Question Answers)

     

    प्रश्न 1. गाँवों या गरीब बस्तियों में डाकिए को किस रूप में देखा जाता है?
    उत्तर – गाँवों या गरीब बस्तियों में चिट्ठी या मनीआर्डर लेकर पहुँचने वाला डाकिया को देवदूत के रूप में देखा जाता है।

    प्रश्न 2. पत्रों के जवाब लिखते समय हाथ थक जाने पर गांधी जी क्या करते थे?
    उत्तर – गांधी जी का पत्रों के जवाब लिखते समय उनका दाहिना हाथ थक जाता था तो वह बाएँ हाथ से लिखना शुरू कर देते थे।

    प्रश्न 3. चिट्ठियों की आवाजाही को किसने प्रभावित किया है?
    उत्तर – चिट्ठियों की आवाजाही को फैक्स, ई-मेल, टेलीफोन, मोबाइल आदि ने प्रभावित किया है।

    प्रश्न 4. विश्व डाक संघ की ओर से सन् 1972 से किस प्रतियोगिता का सिलसिला शुरू किया गया था?
    उत्तर – विश्व डाक संघ की ओर से 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित करने का सिलसिला सन् 1972 से शुरू किया गया था।

    प्रश्न 5. ‘महात्मा और कवि’ के नाम से कौन-सा संग्रह प्रकाशित हुआ है?
    उत्तर – ‘महात्मा और कवि’ के नाम से महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर के बीच सन् 1915 से 1941 के बीच के पत्राचार का संग्रह प्रकाशित हुआ है जिसमें बहुत से नए तथ्यों और उनकी मनोदशा का लेखा-जोखा मिलता है।

    प्रश्न 6. आज जैसे संचार साधन अगर नेहरू जी के समय में होता तो हमें किनसे वंचित रहना पड़ता?
    उत्तर – पंडित नेहरू जी के समय में यदि आज जैसे संचार के साधन होते तो वे पत्र लिखने की बजाय अपनी पुत्री इंदिरा गाँधी से फोन पर बातें कर लेते और हमें प्रेरणादायी ‘पिता के पत्र पुत्री के नाम’ पढ़ने से वंचित रहना पड़ता।

    प्रश्न 7. पुराने समय में पत्रों का अधिक महत्व क्यों था?
    उत्तर – पुराने समय में अन्य संचार साधनों के आभाव होने के कारण पत्रों का अधिक महत्व था। उस समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने कभी किसी को पत्र न लिखा या न लिखाया हो या पत्रों का बेसब्री से इंतजार न किया हो।

    प्रश्न 8. पाठ के अनुसार भारत में रोज कितनी चिट्ठियाँ डाक में डाली जाती है और इससे क्या साबित होता है?
    उत्तर – पाठ के अनुसार भारत में रोज साढ़े चार करोड़ चिट्ठियाँ डाक में डाली जाती है। शहरी क्षेत्र हो या गांँव, बर्फीले पहाड़ हो या रेगिस्तानी इलाके सभी के घरों में चिट्ठी या मनीआर्डर का इंतजार रहता है। इससे यह साबित होता है कि भारत में पत्रों की कितनी ज्यादा अहमियत है।

    प्रश्न 9. हमारे सैनिक पत्रों का इंतजार उत्सुकता से क्यों करते हैं?
    उत्तर – हमारे सैनिक देश की रखवाली के लिए देश की सीमाओं पर जैसे दूरदराज के क्षेत्रों, पहाड़ी तथा बर्फीले स्थानों पर रहते हैं और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। ऐसे स्थानों पर संचार के साधनों की बहुत कमी होती है। अपने निकट संबंधियों का हाल जानने के लिए केवल पत्र ही वह साधन है, जिसका ये उत्सुकता से इंतज़ार करते हैं।

    प्रश्न 10. संचार के कुछ आधुनिक साधनों के नाम उल्लेख करें?
    उत्तर – आधुनिक समाज को उन्नत बनाने में विज्ञान का हाथ है। विज्ञान ने हर क्षेत्र में नए-नए आविष्कारों से जिंदगी को सरल बना दिया है। उसी प्रकार संचार माध्यम भी पहले के मुकाबले आधुनिक साधनों से युक्त हो गए है। जैसे प्रिंट मीडिया में डाक पत्र, सरकारी पत्र, समाचार पत्र, पत्रिकाओं आदि छपने लगे हैं। उसी तरह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रेडियो, दूरदर्शन, मोबाइल, टेलीफोन, कंप्यूटर, ई-मेल, इंटरनेट, एसएमएस आदि आधुनिक साधनों ने संचार माध्यम को काफी तेजी से विकसित किया है।

     

    Also See: