NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 बाज और साँप Important Question Answers Lesson 17

 

Class 8 Hindi Baaz aur Saanp Question Answers- Looking for Baaz aur Saanp question answers for CBSE Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 Book Chapter 17? Look no further! Our comprehensive compilation of important questions will help you brush up on your subject knowledge.

सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी वसंत भाग 3 पुस्तक पाठ 17 के लिए बाज और साँप प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 8 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे बाज और साँप प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।

The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract based questions, multiple choice questions, short answer questions, and long answer questions

Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams. 

 

 

Class 8 Hindi बाज और साँप Question Answers Lesson 17 – सार-आधारित प्रश्न (Extract Based Questions)

सारआधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

 

1) समुद्र के किनारे ऊँचे पर्वत की अँधेरी गुफा में एक साँप रहता था। समुद्र की तूफानी लहरें धूप में चमकतीं, झिलमिलातीं और दिन भर पर्वत की चट्टानों से टकराती रहती थीं। पर्वत की अँधेरी घाटियों में एक नदी भी बहती थी। अपने रास्ते पर बिखरे पत्थरों को तोड़़ती, शोर मचाती हुई यह नदी बड़े जोर से समुद्र की ओर लपकती जाती थी। जिस जगह पर नदी और समुद्र का मिलाप होता था, वहाँ लहरें दूध के झाग-सी सफेद दिखाई देती थीं। अपनी गुफा में बैठा हुआ साँप सब कुछ देखा करता। लहरों का गर्जन, आकाश में छिपती हुई पहाड़ियाँ, टेढ़ी-मेढ़ी बलखाती हुई नदी की गुस्से से भरी आवाज़ें।

प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ का नाम बताएं।
(क) बाज और साँप
(ख) गिरगिट
(ग) क्या निराश हुआ जाए
(घ) पानी की कहानी
उत्तर – (क) बाज और साँप

प्रश्न 2. साँप कहाँ रहता था?
(क) जंगल में
(ख) झाड़ियों में
(ग) एक बिल में
(घ) ऊँचे पर्वत की अँधेरी गुफा में
उत्तर – (घ) ऊँचे पर्वत की अँधेरी गुफा में

प्रश्न 3. जिस जगह पर नदी और समुद्र का मिलाप होता था, वहाँ लहरें _____ दिखाई देती थी?
(क) दूध के झाग-सी सफेद
(ख) सर्फ के झाग-सी सफेद
(ग) पाउडर के सी सफेद
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – (क) दूध के झाग-सी सफेद

प्रश्न 4. नदी की आवाज़ कैसी थी?
(क) हंसी से भरी
(ख) गुस्से से भरी
(ग) मुस्कान से भरी
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – (ख) गुस्से से भरी

2) एक दिन एकाएक आकाश में उड़ता हुआ खून से लथपथ एक बाज साँप की उस गुफा में आ गिरा। उसकी छाती पर कितने ही ज़ख्मों के निशान थे, पंख खून से सने थे और वह अधमरा-सा जोर-शोर से हाँफ रहा था। जमीन पर गिरते ही उसने एक दर्द भरी चीख मारी और पंखों को फड़फड़ाता हुआ धरती पर लोटने लगा। डर से साँप अपने कोने में सिकुड़ गया। किंतु दूसरे ही क्षण उसने भाँप लिया कि बाज जीवन की अंतिम साँसें गिन रहा है और उससे डरना बेकार है। यह सोचकर उसकी हिम्मत बँधी और वह रेंगता हुआ उस घायल पक्षी के पास जा पहुँचा। उसकी तरफ कुछ देर तक देखता रहा, फिर मन ही मन खुश होता हुआ बेाला- “क्यों भाई, इतनी जल्दी मरने की तैयारी कर ली?’’ बाज ने एक लंबी आह भरी “ऐसा ही दिखता है कि आखिरी घड़ी आ पहुँची है लेकिन मुझे कोई शिकायत नहीं है।

प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के लेखक का नाम बताएं।
(क) सूर्यकांत त्रिपाठी
(ख) रामचंद्र तिवारी
(ग) निर्मल वर्मा
(घ) सूरदास
उत्तर – (ग) निर्मल वर्मा

प्रश्न 2. साँप की गुफा में कौन आ गिरा?
(क) एक बाज
(ख) एक सांप का बच्चा
(ग) एक मैना
(घ) एक कोयल
उत्तर – (क) एक बाज

प्रश्न 3. बाज की हालत कैसी थी?
(क) अच्छी
(ख) बुरी
(ग) थोड़ी अच्छी थोड़ी बुरी
(घ) खून से लथपथ तथा अधमरा-सा
उत्तर – (घ) खून से लथपथ तथा अधमरा-सा

प्रश्न 4. बाज को देखकर साँप की क्या हालत हुई?
(क) साँप डर कर वहां से भाग गया।
(ख) साँप डर कर कोने में सिकुड़ गया।
(ग) क और ख दोनो
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – (ख) साँप डर कर कोने में सिकुड़ गया।

प्रश्न 5. अपनी जीवन की अंतिम साँसें कौन गिन रहा था?
(क) बाज
(ख) सांप
(ग) मैना
(घ) कौआ
उत्तर – (क) बाज

3) “आकाश की असीम शून्यता में क्या ऐसा आकर्षण छिपा है जिसके लिए बाज ने अपने प्राण गँवा दिए? वह खुद तो मर गया लेकिन मेरे दिल का चैन अपने साथ ले गया। न जाने आकाश में क्या खजाना रखा है? एक बार तो मैं भी वहाँ जाकर उसके रहस्य का पता लगाऊँगा चाहे कुछ देर के लिए ही हो। कम से कम उस आकाश का स्वाद तो चख लूँगा।’’
यह कहकर साँप ने अपने शरीर को सिकोड़ा और आगे रेंगकर अपने को आकाश की शून्यता में छोड़ दिया। धूप में क्षणभर के लिए साँप का शरीर बिजली की लकीर-सा चमक गया।

प्रश्न 1. उपरोक्त पंक्तियों में कौन, किससे कह रहा है?
उत्तर – साँप अपने आप से

प्रश्न 2. बाज ने किसके लिए अपने प्राण गवा दिए?
उत्तर – आकाश की असीम शून्यता के लिए

प्रश्न 3. बाज की मृत्यु से साँप क्यों बेचैन हो उठा?
उत्तर – उड़ने की आकांक्षा पैदा होने के कारण

प्रश्न 4. ‘रेंगता’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर – खिसकना

 

Class 8 Hindi Vasant Lesson 17 बाज और साँप बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।

प्रश्न 1. ‘बाज और साँप’ पाठ के लेखक का नाम बताएं।
(क) सूरदास
(ख) निर्मल वर्मा
(ग) रामचंद्र तिवारी
(घ) सूर्यकांत त्रिपाठी
उत्तर – (ख) निर्मल वर्मा

प्रश्न 2. ऊँचे पर्वत की अँधेरी गुफा में कौन रहता था?
(क) एक साँप
(ख) एक बिल्ली
(ग) एक बाज
(घ) एक चूहा
उत्तर – (क) एक साँप

प्रश्न 3. बाज गुफा में क्यों गिर पड़ा?
(क) गुफा से टकराने के कारण
(ख) शत्रु से बचने के लिए
(ग) घायल होने के कारण
(घ) गुफा में साँप को देखकर
उत्तर – (ग) घायल होने के कारण

प्रश्न 4. ‘डींगं हाँकते’ शब्द का सही अर्थ ____ है?
(क) बढ़ा चढ़ा कर बात करना
(ख) घटा बढ़ा कर बात करना
(ग) बढ़ा घटा कर बात करना
(घ) और चढ़ा कर बात करना
उत्तर – (क) बढ़ा चढ़ा कर बात करना

प्रश्न 5. खून से लथपथ कौन हुआ था?
(क) साँप
(ख) कोयल
(ग) बाज
(घ) चूहा
उत्तर – (ग) बाज

प्रश्न 6. साँप का साहस कैसे लौटा?
(क) नदी का शोर सुनकर
(ख) बाज को घायल देखकर
(ग) चट्टानों को देखकर
(घ) लहरों को देखकर
उत्तर – (ख) बाज को घायल देखकर

प्रश्न 7. दूध के समान झाग क्यों उत्पन्न हो रहा था?
(क) नदी और सागर के मिलन के कारण
(ख) समुद्र में तूफान आने के कारण
(ग) सागर की लहरों के टकराने के कारण
(घ) चट्टान और लहरों के टकराने के कारण
उत्तर – (क) नदी और सागर के मिलन के कारण

प्रश्न 8. जमीन पर गिरने पर बाज पर क्या असर हुआ?
(क) बाज बिल्कुल ठीक था
(ख) बाज ने चीख मारी
(ग) हालत और खराब हो गई
(घ) बाज बड़बड़ाया
उत्तर – (ख) बाज ने चीख मारी

प्रश्न 9. जोर-शोर से कौन हाँफ रहा था ?
(क) साँप
(ख) मैना
(ग) कोयल
(घ) बाज
उत्तर – (घ) बाज

प्रश्न 10. ‘बलखाती’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) लहराना
(ख) गुजरना
(ग) सरकना
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (क) लहराना

प्रश्न 11. बाज के किस हिस्से पर कई जख्मों के निशान थे ?
(क) आँखों पर
(ख) पंजों पर
(ग) छाती पर
(घ) सिर पर
उत्तर – (ग) छाती पर

प्रश्न 12. बाज लुढ़कता हुआ कहाँ जा गिरा?
(क) पेड़ के नीचे
(ख) समुद्र में जा गिरा
(ग) नदी में जा गिरा
(घ) घाटी में जा गिरा
उत्तर – (ग) नदी में जा गिरा

प्रश्न 13. बाज के मुँह से एक बड़ी जोर की करुण चीख फूट पड़ी – “ _____।
(क) वाह
(ख) नहीं
(ग) आह!
(घ) कोई में से कोई नहीं
उत्तर – (ग) आह!

प्रश्न 14. छोटी-छोटी चट्टानों पर धप्प से कौन जा गिरा ?
(क) बाज
(ख) साँप
(ग) काला नाग
(घ) कोई में से कोई नहीं
उत्तर – (ख) साँप

प्रश्न 15. वह खुद तो मर गया लेकिन मेरे दिल का चैन अपने साथ ले गया। ये कौन सोच रहा था?
(क) साँप
(ख) बाज
(ग) अन्य जीव
(घ) कोई में से कोई नहीं
उत्तर – (क) साँप

Class 8 Hindi बाज और साँप प्रश्न और उत्तर Questions Answers

कहानी से

प्रश्न 1. घायल होने के बाद भी बाज ने यह क्यों कहा, “मुझे कोई शिकायत नहीं है।’’ विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर – बाज अपने जीवन से संतुष्ट था। उसने जितना जीवन जिया, पूरी तरह से जिया था। उसने अपनी क्षमताओं का पूरा लाभ उठाया था और हर सुख भोग था। उसे तसल्ली थी कि उसने स्वतंत्र व आनंदपूर्ण जीवन जिया था। उसने अपने जीवन के हर पल को साहस और वीरता से व्यतीत किया था।

प्रश्न 2. बाज जिंदगी भर आकाश में ही उड़ता रहा फिर घायल होने के बाद भी वह उड़ना क्यों चाहता था?
उत्तर – बाज बहुत ही वीर और साहसी प्राणी था। उसने आजीवन अपनी क्षमताओं का सुख भोगा था। परन्तु अपने अंतिम समय में वह दुर्गन्धपूर्ण वातावरण में लाचार होकर अपने प्राण नहीं त्यागना चाहता था। वह एक अंतिम बार उड़ान भरकर, जीवन की अंतिम घड़ियों में आनंद उठाना चाहता था।

प्रश्न 3. साँप उड़ने की इच्छा को मूर्खतापूर्ण मानता था। फिर उसने उड़ने की कोशिश क्यों की?
उत्तर – सांप ने अपना जीवन उस गुफा के दुर्गन्धपूर्ण वातावरण में बिताया था। उसने कभी भी स्वछंदता का सुख नहीं भोगा था। लेकिन बाज अधमरा होते हुए भी आकाश में उड़ना चाहता था। यह देखकर सांप के मन में उथल-पुथल मच गई। उसने सोचा की आकाश में ऐसी क्या विशेषता है जो बाज घायल होने के बावजूद भी उड़ने को बेचैन था। अपनी इस दुविधा को शांत करने की लिए और आकाश का रहस्य जानने के लिए सांप ने उड़ने की कोशिश की थी।

प्रश्न 4. बाज के लिए लहरों ने गीत क्यों गाया था?
उत्तर – बाज बहुत ही साहसी प्राणी था। वह हर परिस्तिथि का सामना वीरता से करता था। शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद उसने हार नहीं मानी। जीवन के अंतिम पलों का आनंद उठाने के लिए उसने अपनी जान की बाज़ी लगा दी। प्रकृति ने उसकी वीरता पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लहरों ने भी बाज की वीरतापूर्ण जीवन की प्रशंसा के गीत गाए।

प्रश्न 5. घायल बाज को देखकर साँप खुश क्यों हुआ होगा?
उत्तर – सांप एक कायर प्राणी था। वह आजीवन अपनी सुरक्षा और सुख को महत्व देता रहा। एक दिन अचानक उसकी गुफा के पास एक घायल बाज आ गिरा तो वह डर गया। उसे चिंता हुई की बाज उसे कोई हानि न पहुंचाए। परंतु जब उसने बाज को घायल और अधमरा पाया तो उसका डर निकल गया। अपने शत्रु को लाचार पाकर उसे सुरक्षित महसूस हुआ और वह खुश हो गया।

कहानी से आगे

प्रश्न 1. कहानी में से वे पंक्तियाँ चुनकर लिखिए जिनसे स्वतंत्रता की प्रेरणा मिलती हो।
उत्तर –
जब तक शरीर में ताकत रही, कोई सुख ऐसा नहीं बचा जिसे न भोगा हो। दूर-दूर तक उड़ाने भरी हैं, आकाश की असीम ऊँचाइयों को अपने पंखों से नाप आया हूँ।
यदि तुम्हें स्वतंत्रता इतनी प्यारी है तो इस चटृान के किनारे से ऊपर क्यों नहीं उड़ जाने की कोशिश करते। हो सकता है कि तुम्हारे पैरों में अभी इतनी ताकत बाकी हो कि तुम आकाश में उड़ सको। कोशिश करने में क्या हर्ज है?
वह दूने उत्साह से अपने घायल शरीर को घसीटता हुआ चट्टान के किनारे तक खींच लाया।
वह समय दूर नहीं है, जब तुम्हारे खून की एक-एक बूँद जिंदगी के अँधेरे में प्रकाश फैलाएगी और साहसी, बहादुर दिलों में स्वतंत्रता और प्रकाश के लिए प्रेम पैदा करेगी।

प्रश्न 2. लहरों का गीत सुनने के बाद साँप ने क्या सोचा होगा? क्या उसने फिर से उड़ने की कोशिश की होगी? अपनी कल्पना से आगे की कहानी पूरी कीजिए |
उत्तर – लहरों का गीत सुनने के बाद साँप ने सोचा होगा कि बाज साहसी है घायल होने के बाद भी उसने उड़ने की कोशिश की। क्योंकि बाज आकाश में उड़ने वाला प्राणी है उसके लिए आकाश ही खूबसूरत जगह है पर मै उड़ने वाला प्राणी नहीं हूँ इसलिए मै जहाँ हूँ वही मेरे लिए ठीक है बाज की बातों में आकर आकाश में उड़ने का आनंद लेने के लिए कूदा था। पर ईश्वर की कृपा से मरते-मरते बचा हूँ। मुझे दोबारा उड़ने की कोशिश करके खुद को मुसीबत में नही डालनी चाहिए।

प्रश्न 3. क्या पक्षियों को उड़ते समय सचमुच आनंद का अनुभव होता होगा या स्वाभाविक कार्य में आनंद का अनुभव होता ही नहीं? विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर – पक्षियों को उड़ते समय आनंद का अनुभव होता होगा क्योंकि ये उनका स्वाभाविक कार्य है । उनकी प्रवृत्ति है उड़ना, इसलिए उन्हें आसमान में अपने पंख फैलाकर उड़ान भरना अच्छा लगता होगा।

प्रश्न 4. मानव ने भी हमेशा पक्षियों की तरह उड़ने की इच्छा की है। आज मनुष्य उड़ने की इच्छा किन साधनों से पूरी करता है।
उत्तर – मानव ने भी हमेशा पक्षियों की तरह उड़ने की इच्छा की है। आज मनुष्य उड़ने की इच्छा वायुयान, हेलीकॉप्टर और अंतरिक्ष यान जैसी साधनों से पूरी करता है।

भाषा की बात

प्रश्न 1. कहानी से अपनी पसंद के पाँच मुहावरे चुनकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उतर – कहानी से पाँच मुहावरे और उनका वाक्यों में प्रयोग निम्नलिखित है।
1) आँखें चमक उठना – पायल को आता देख मेरी आँखें चमक उठी।
2) भाँप लेना – दादी की धीमी साँसें चलते देखकर बुआ ने स्थिति को भाँप लिया और तुरंत डॉक्टर को फोन किया।
3) मन में आशा जागना – कर्ण की कहानी ने मेरे मन में आशा जगा दी।
4) प्राण हथेली में रखना – देश की रक्षा के लिए सिपाही अपने प्राणों को हथेली में रख देते है।
5) हिम्मत बाँधना – परीक्षा में नम्बर कम आने पर माँ ने दोबारा मेहनत करने के लिए मेरी हिम्मत बांधी।

प्रश्न 2. ‘आरामदेह’ शब्द में ‘देह’ प्रत्यय है। यहाँ ‘देह’ ‘देनेवाला’ के अर्थ में प्रयुक्त होता है। देनेवाला के अर्थ में ‘द’, ‘प्रद’, ‘दाता’, ‘दाई’ आदि का प्रयोग भी होता है, जैसे – सुखद, सुखदाता, सुखदाई, सुखप्रद। उपर्युक्त समानार्थी प्रत्ययों को लेकर दो – दो शब्द बनाइए।

उत्तर –
प्रत्यय
शब्द
द-
सुखद, दुखद
दाता-
मुक्तिदाता, अन्नदाता
दाई-
दुखदाई, सुखदाई
प्रद-
लाभप्रद, हानिप्रद

 

Class 8 Hindi बाज और साँप अतिरिक्त प्रश्न उत्तर (Extra Question Answers)

प्रश्न 1. साँप कहाँ रहता था ? और वह वहाँ से क्या – क्या देखा करता था?
उत्तर – साँप समुद्र के किनारे ऊँचे पर्वत की अँधेरी गुफा में रहता था। वह अपनी गुफा में से लहरों का गर्जन, आकाश में छिपती हुई पहाड़ियाँ, टेढ़ी-मेढ़ी बलखाती हुई नदी की गुस्से से भरी आवाज़ें, झिलमिलातीं समुद्र की तूफानी लहरें जो दिन भर पर्वत की चट्टानों से टकराती रहती थी, वह सब देखा करता था।

प्रश्न 2. एक दिन साँप की गुफा में कौन आ गिरा और उसकी हालत कैसी थी?
उत्तर – एक दिन एकाएक आकाश में उड़ता हुआ खून से लथपथ एक बाज़ साँप की गुफा में आ गिरा। उसकी छाती पर कितने ही ज़ख्मों के निशान थे, पंख खून से सने थे और वह अधमरा सा ज़ोर – शोर से हाँफ रहा था।

प्रश्न 3. गुफा के अंदर का दृश्य कैसा था?
उत्तर – गुफा के अंदर चट्टानों में पड़ी दरारों से पानी टपक रहा था। सीलन एवं अँधरे में डूबी गुफा में एक भयानक दुर्गंध फैली हुई थी क्योंकि वहाँ पर सूरज की किरणें नहीं पहुँचती थी। वह दुर्गंध ऐसी थी जैसे की वहाँ पर कोई चीज वर्षों से पड़ी-पड़ी सड़ रही हों, बेकार हो रही हों।

प्रश्न 4. साँप मन-ही-मन क्यों हँस रहा था?
उत्तर – साँप मन-ही-मन बाज की मूर्खता पर हँस रहा था। वह सोच रहा था कि आखिर उड़ने और रेंगने के बीच कौन-सा भारी अंतर है। उसे आकाश को लेकर क्या करना है। वह तो अपनी आरामदेह और सुरक्षित गुफा में ही संतुष्ट है। जीवन के अंत में तो सभी को मरना ही है क्योंकि यह शरीर मिट्टी का बना है और मिट्टी में ही मिल जाना है, तो कोई रेंगे या उड़े क्या फर्क है।

प्रश्न 5. बाज़ को आकाश में उड़ने के लिए छटपटाता देख साँप ने बाज़ से क्या कहा?
उत्तर – साँप ने बाज़ से कहा कि यदि तुम्हें स्वतंत्रता इतनी ही प्यारी है तो इस चट्टान के किनारे से ऊपर क्यों नहीं उड़ जाने की कोशिश करते। हो सकता है कि तुम्हारे पैरों में अभी इतनी ताकत बाकी हो कि तुम आकाश में उड़ सको। कोशिश करने में आखिर क्या बुराई है।

प्रश्न 6. साँप ने पक्षियों को मूर्ख क्यों कहा है?
उत्तर – साँप के अनुसार पक्षी धरती के सुख से अनजान रहकर आकाश की ऊँचाईयों को नापना चाहते हैं जब कि आकाश में कुछ नहीं रखा है। केवल ढेर-सी रोशनी के सिवा वहाँ कुछ भी नहीं, शरीर को सँभालने के लिए कोई स्थान नहीं, कोई सहारा नहीं। इसलिए साँप ने पक्षियों को मूर्ख कहा है।

प्रश्न 7. किसकी बातें सुनकर बाज में एक नयी उम्मीद जाग उठी?
उत्तर – साँप की बातें सुनकर बाज में एक नयी उम्मीद जाग उठी, उसने सोचा कि कोशिश करने में तो कोई बुराई नहीं है। बाज का साहस साँप की बातों से दोगुना हो गया और वह पूरे साहस के साथ अपने घायल शरीर को किसी तरह घसीट कर चट्टान के किनारे तक ले आया। खुले आसमान को देखकर उसकी आँखों में वही पुरानी चमक लौट आई और पूरे विश्वास के साथ एक लम्बी साँस भरी, अपने पंखों को फैलाया और बिना देर किए उड़ान भरने के लिए हवा में कूद पड़ा।

प्रश्न 8. बाज ने साँप को अपनी जिन्दगी के बारे में कौन सी बातें बताईं?
उत्तर – बाज ने साँप को अपनी जिंदगी के बारे में बताते हुए कहा कि उसे अपनी जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है। उसने अपनी जिंदगी को भरपूर जिया है। जब तक शरीर में ताकत रही, दुनिया का कोई सुख ऐसा नहीं बचा जिसे न भोगा हो। दूर-दूर तक उड़ानें भरी हैं, आकाश की असीम ऊँचाइयों को अपने पंखों से नाप आया हूँ। वह अपनी व्यतीत की हुई जिंदगी से पूरी तरह संतुष्ट है।

प्रश्न 9. उड़ान भरने के लिए हवा में कूदने पर बाज के साथ क्या हुआ? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर – बाज का साहस साँप की बातों से दोगुना हो गया था, वह पूरे उत्साह के साथ अपने घायल शरीर को किसी तरह घसीट कर चट्टान के किनारे तक ले आया। जब उसने खुले आसमान को देखा तो उसकी आँखों में वही पुरानी चमक लौट आई। और उसने पूरे विश्वास के साथ एक लम्बी साँस भरी, अपने पंखों को फैलाया और बिना देर किए उड़ान भरने के लिए हवा में कूद पड़ा। परन्तु उसके घायल टूटे हुए पंखों में अब इतनी ताकत नहीं बची थी कि वे अपने शरीर का पूरा भार उठा सके। उसका शरीर पत्थर की तरह लुढ़कता हुआ नदी में जा गिरा। नदी की एक लहर ने उसके पंखों पर जमे हुए खून को धो दिया। बाज़ अपने घायल पंखों के कारण उड़ने में सफल न हो सका। उसके थके हारे शरीर को नदी में उठने वाली सफ़ेद झाग ने ढ़क दिया, फिर नदी ने बाज़ को अपनी गोद में समेटकर उसे अपने साथ सागर की ओर ले चली।

 

 

Also See: