CBSE Class 8 Hindi Chapter 8 यह सबसे कठिन समय नहीं Important Questions Answers from Vasant Bhag 3 Book
Looking for Yeh Sabse Kathin Samay Nahi question answers for CBSE Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 Book Chapter 8? Look no further! Our comprehensive compilation of important questions will help you brush up on your subject knowledge.
सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी वसंत भाग 3 पुस्तक पाठ 8 के लिए यह सबसे कठिन समय नहीं प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 8 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे यह सबसे कठिन समय नहीं प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।
The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract based questions, multiple choice questions, short answer questions, and long answer questions.
Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams.
सार-आधारित प्रश्न Extract Based Questions
सार–आधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)
Class 8 Hindi Vasant Bhag 3
Chapter 8 – Yeh Sabse Kathin Samay Nahi, Question Answers
बहुविकल्पीय / वस्तुपरक प्रश्न Extract Based Questions
1)
नहीं, यह सबसे कठिन समय नहीं!
अभी भी दबा है चिड़ियाँ की
चोंच में तिनका
और वह उड़ने की तैयारी में है!
अभी भी झरती हुई पत्ती
थामने को बैठा है हाथ एक
अभी भी भीड़ है स्टेशन पर
अभी भी एक रेलगाड़ी जाती है
गंतव्य तक
जहाँ कोई कर रहा होगा प्रतीक्षा
प्रश्न 1. कवयित्री इन पंक्तियों के माध्यम से क्या कहना चाहती है?
(क) यह सबसे कठिन समय है
(ख) हमें निराश नहीं होना चाहिए
(ग) हमें भयभीत होना चाहिए
(घ) इनमें से कोई नहीं
उतर :- (ख) हमें निराश नहीं होना चाहिए
प्रश्न 2. चिड़िया की चोंच में क्या दबा है ?
(क) तिनका
(ख) फल
(ग) फूल
(घ) लकडी
उतर :- (क) तिनका
प्रश्न 3. ‘गंतव्य’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) जिस स्थान पर पहुंचना नहीं होता है
(ख) जिस स्थान पर पहुंचना होता है
(ग) स्थान को छोड़ कर जाना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उतर :- (ख) जिस स्थान पर पहुंचना होता है
प्रश्न 4. ‘झरती हुई पत्ती थामने को बैठा है हाथ एक’ से क्या अभिप्राय है?
(क) गिरते हुए पत्तों को भी थामने के लिए कोई बैठा है।
(ख) गिरते हुए पत्तों को थामने के लिए कोई नहीं बैठा है।
(ग) गिरते हुए पत्तों को थामने के लिए सभी लोग बैठे है।
(घ) उपर्युक्त सभी
उतर :- (क) गिरते हुए पत्तों को भी थामने के लिए कोई बैठा है।
2)
अभी भी कहता है कोई किसी को
जल्दी आ जाओ कि अब
सूरज डूबने का वक्त हो गया
अभी कहा जाता है
उस कथा का आखिरी हिस्सा
जो बूढ़ी नानी सुना रही सदियों से
दुनिया के तमाम बच्चों को
अभी आती है एक बस
अंतरिक्ष के पार की दुनिया से
लाएगी बचे हुए लोगों की खबर! नहीं, यह सबसे कठिन समय नहीं।
अभी आती है एक बस
प्रश्न 1. इन पंक्तियों में कौन से भाव दिया है?
(क) जीवन के प्रति आशा का
(ख) जीवन के प्रति निराशा का
(ग) खुश रहने का
(घ) हमेशा खुश रहने का
उतर :- (क) जीवन के प्रति आशा का
प्रश्न 2. उपर्युक्त काव्यांश के पाठ का नाम और लेखक का नाम लिखिए।
(क) पाठ का नाम- ध्वनि, लेखक- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
(ख) पाठ का नाम- यह सबसे कठिन समय नहीं, लेखक- जया जादवानी
(ग) पाठ का नाम- भगवान के डाकिए, लेखक- रामधारी सिंह दिनकर
(घ) पाठ का नाम- क्या निराश हुआ जाए , लेखक का नाम- लेखक हजारी प्रसाद द्विवेदी
उतर :- (ख) पाठ का नाम- यह सबसे कठिन समय नहीं, लेखक का नाम- जया जादवानी
प्रश्न 3. बूढ़ी दादी-नानी बच्चों को कैसी कहानियाँ सुनाती है?
(क) अच्छी कहानियाँ
(ख) नई कहानियाँ
(ग) पुरानी कहानियाँ
(घ) रोचक कहानियाँ
उतर :- (ग) पुरानी कहानियाँ
प्रश्न 4. अंतरिक्ष की दुनिया कैसी है?
(क) रोचक
(ख) सुन्दर
(ग) मनमोहक
(घ) आशा जगाने वाली
उतर :- (घ) आशा जगाने वाली
बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (Multiple Choice Questions)
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।
प्रश्न 1. ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ पाठ के कवयित्री का नाम बताएं।
(क) मीरा बाई
(ख) महादेवी वर्मा
(ग) जया जादवानी
(घ) सुभद्रा कुमारी चौहान
उत्तर – (ग) जया जादवानी
प्रश्न 2. ‘नहीं यह सबसे कठिन समय नहीं’ पंक्ति से हमें क्या संदेश देती है?
(क) जीवन के प्रति आशावान होने का
(ख) जीवन में चुनौतियां ही चुनौतियां हैं
(ग) जीवन के प्रति निराशावादी होने का
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) जीवन के प्रति आशावान होने का
प्रश्न 3. चिड़िया अपना घोंसला बनाने के लिए क्या जमा कर रही है?
(क) दाना
(ख) लकड़ी
(ग) तिनका
(घ) फूल
उत्तर – (ग) तिनका
प्रश्न 4. ‘सदियों’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) अधिकांश समय से
(ख) नये समय से
(ग) पुराने समय से
(घ) इनमें से कोई नहीं
उतर :- (ग) पुराने समय से
प्रश्न 5. झड़ते हुए पत्ते को थामने के लिए कौन बैठा है?
(क) हाथ
(ख) लोग
(ग) बच्चे
(घ) गांव वाले
उतर :- (क) हाथ
प्रश्न 6. रेल गाड़ी कहाँ तक जाती है?
(क) धरती के अंतिम छोर तक
(ख) दुसरे इलाके तक
(ग) आखरी इलाके तक
(घ) गंतव्य तक
उतर :- (घ) गंतव्य तक
प्रश्न 7. प्रस्तुत कविता के अनुसार अंतरिक्ष के पार की दुनिया से क्या आती है?
(क) परिया
(ख) तारे
(ग) बस
(घ) इनमें से कोई नहीं
उतर :- (ग) बस
प्रश्न 8. कौन सदियों से कहानी सुना रहा है?
(क) बूढ़ी दादी-नानी
(ख) पापा
(ग) दादा
(घ) मां
उतर :- (क) बूढ़ी दादी-नानी
प्रश्न 9. ‘गंतव्य’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) जिस स्थान पर पहुंचना होता है
(ख) जिस स्थान पर पहुंचना नहीं होता है
(ग) स्थान को छोड़ कर जाना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उतर :- (क) जिस स्थान पर पहुंचना होता है
प्रश्न 10. चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर क्या करने की तैयारी में है?
(क) जाने की
(ख) सोने की
(ग) उड़ने की
(घ) भागने की
उतर :- (ग) उड़ने की
प्रश्न 11. गंतव्य पर कोई किसी की क्या कर रहा होगा?
(क) प्रशंसा
(ख) प्रतीक्षा
(ग) याद
(घ) भुलाने की कोशिश
उतर :- (ख) प्रतीक्षा
प्रश्न 12. सूरज डूबने के साथ कौन-सी बात जुड़ी है ?
(क) अंधेरा होने की
(ख) शाम होने की
(ग) प्रिय व्यक्तियों के घर लौटने की
(घ) निराशा की
उतर :- (ग) प्रिय व्यक्तियों के घर लौटने की
प्रश्न 13. अंतरिक्ष के पार की दुनिया से आई हुई बस क्या बताएगी?
(क) अंतरिक्ष की रहस्यमयी दुनिया के बारे में
(ख) परियों के बारे
(ग) बचे हुए लोगों की खबर
(घ) तारों के बारे में
उतर :- (ग) बचे हुए लोगों की खबर
प्रश्न 14. अंतरिक्ष की दुनिया कैसी है?
(क) आशा जगाने वाली
(ख) तारों से भरी
(ग) मनमोहक
(घ) रोचक
उतर :- (क) आशा जगाने वाली
प्रश्न 15. ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता कैसा दृष्टिकोण लिए हुए हैं?
(क) रहस्यवादी
(ख) रहस्यवादी
(ग) निराशावादी
(घ) आशावादी
उतर :- (घ) आशावादी
प्रश्न और उत्तर Questions Answers
पाठ से
प्रश्न 1. ’’यह कठिन समय नहीं है?’’ यह बताने के लिए कविता में कौन-कौन से तर्क प्रस्तुत किए गए हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – यह बताने के लिए कवयित्री ने घोंसला बनाने का प्रयास करती चिड़िया, गिरते पत्ते को थमने वाले हाथ, प्रतीक्षा करते यात्रियों के लिए आई रेलगाड़ी, तथा नानी की कहानी सुनने की लालसा आदि तर्क प्रस्तुत किए हैं ।
प्रश्न 2. चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है? वह तिनकों का क्या करती होगी? लिखिए।
उत्तर – चिड़िया तिनकों से घोंसला बनाती है अतः वह अपने बच्चों के लिए रहने की जगह यानी घोंसला बनाना चाहती है इसलिए वह तिनके को चोंच में दबाकर उड़ने की तैयारी में है ताकि जल्दी घोंसला बना सके।
प्रश्न 3. कविता में कई बार ‘अभी भी’ का प्रयोग करके बातें रखी गई है, अभी भी का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य बनाइए और देखिए उनमें लगातार, निरंतर, बिना रुके चलने वाले किसी कार्य का भाव निकल रहा है या नहीं?
उत्तर –
- तुम अभी भी सुबह उठकर योगा करते हो?
- तुम अभी भी बस से दफ्तर जाते हो ?
- तुम अभी भी उसी दफ्तर में काम करते हो?
यदि किसी एक शब्द को दो तीन वाक्यों में प्रयोग किया जाये तो वो वाक्य चाहे कितने ही अलग हो उसमें एक निरंतरता आ जाती है।
प्रश्न 4. “नहीं” और “अभी भी” को एक साथ प्रयोग करके तीन वाक्य लिखिए और देखिए ‘नहीं’ ‘अभी भी’ के पीछे कौन-कौन से भाव छिपे हो सकते हैं?
उत्तर –
- राम अभी भी श्याम से बात नहीं कर रहा है।
- वह अभी भी समझ नहीं रहा है।
- आप अभी भी चुप नहीं हो सकते।
उपरोक्त वाक्यों में पहले वाक्य में बहुत दिनों तक बात न कर पाने का भाव छिपा है। दूसरे वाक्य में बहुत समझाने पर भी न समझने का भाव है। तीसरे वाक्य में बहुत बोलने पर भी चुप न रहने का भाव छिपा है।
कविता से आगे
प्रश्न 1. घर के बड़े-बूढ़ों द्वारा बच्चों को सुनाई जानेवाली किसी ऐसी कथा की जानकारी प्राप्त कीजिए जिसके आखिरी हिस्से में कठिन परिस्थितियों से जीतने का संदेश हो।
उत्तर – एक बार मेरी दादी ने मुझे एक मेंढक की कहानी सुनाई थी जो मुझे बेहद अच्छी लगी थी कि कैसे एक छोटे से जीव ने अपने लगातार प्रयास से कठिन परिस्थिति से बाहर निकला। आओ उस कहानी के बारे में जानते है :-
एक बार एक मेंढक दूध की बाल्टी में गिर गया। मेंढक बार – बार उछल कर बाल्टी से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था लेकिन वह हर बार असफल हो जाता था । मेंढक बाहर निकलने के लिए दूध की बाल्टी में उछल कूद करता रहा। इस तरह करते करते कई घंटे बीत गये लेकिन वह बाहर निकल नहीं पाया। लेकिन वह लगातार कोशिश करता रहा। मेंढक ने दूध की बाल्टी में इतनी बार उछल कूद किया कि दूध से मक्खन अलग होकर इकट्ठा हो गया जिस पर मेंढक उछल कर बैठ गया जिससे उसको काफी राहत मिली। मक्खन दूध में तैर रहा था क्योंकि वह डूब नहीं सकता था। मेंढक आसानी से उछल कर बाल्टी से बाहर निकल गया। मेंढक अपने लगातार प्रयास से कठिन परिस्थिति से जीत गया।
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1. आप जब भी घर से स्कूल जाते हैं कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा होता है। सूरज डूबने का समय भी आपको खेल के मैदान से घर लौट चलने की सूचना देता है कि घर में कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा है-प्रतीक्षा करने वाले व्यक्ति के विषय में आप क्या सोचते हैं? अपने विचार लिखिए।
उत्तर – जब हम घर से स्कूल या दोस्तों के साथ खेलने जाते हैं तो घर पर सभी लोग हमारी प्रतीक्षा तथा चिंता करते है सबसे ज्यादा चिंता और फिकर मेरी माँ को होती है । देर हो जाने पर वो परेशान हो जाती है। वह मेरी हर जरूरतों को पूरा करती है तथा ध्यान रखती है कि हमें किसी चीज की कमी महसूस ना हो क्योंकि माँ मुझे हर कष्टों व तकलीफो से बचाना चाहती है।
प्रश्न 2. अंतरिक्ष के पार की दुनिया से क्या सचमुच कोई बस आती है जिससे खतरों के बाद भी बचे हुए लोगों की खबर मिलती है? आपकी राय में यह झूठ है या सच? यदि झूठ है तो कविता में ऐसा क्यों लिखा गया? अनुमान लगाइए यदि सच लगता है तो किसी अंतरिक्ष संबंधी विज्ञान कथा के आधार पर कल्पना कीजिए वह बस कैसी होगी, वे बचे हुए लोग खतरों से क्यों घिर गए होंगे? इस संदर्भ को लेकर कोई कथा बना सकें तो बनाइए।
उत्तर – प्रस्तुत कविता में कवि ने अपना आशय स्पष्ट करने के लिए कल्पना का सहारा लिया है। अंतरिक्ष के पार की दुनिया की सभी बातें काल्पनिक है। इस प्रकार की कल्पना को फैंटेसी कहते हैं। कविता में फैंटेसी बनाए रखने के उद्देश्य से कवि ने ऐसा लिखा है। वैज्ञानिकों के पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे यह पता चले कि अंतरिक्ष के बाहर भी कोई दुनिया है।
Yeh Sabse Kathin Samay Nahi – Extra question Answers
प्रश्न 1. जया जादवानी ने ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता में क्या संदेश दिया है?
उत्तर – इस कविता में कवयित्री ने विषम परिस्थितियों में भी हार न मानने का संदेश दिया है।
प्रश्न 2. ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता की कवयित्री कैसा दृष्टिकोण लिए हुए हैं?
उत्तर – ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता की कवयित्री जया जादवानी जी आशावादी दृष्टिकोण लिए हुए हैं।
प्रश्न 3. ‘अभी भी झरती हुई पत्ती थामने को बैठा है हाथ एक’ पंक्ति से कवयित्री का क्या आशय है?
उत्तर – ‘अभी भी झरती हुई पत्ती थामने को बैठा है हाथ एक’ पंक्ति से कवयित्री का यह आशय है कि आज भी समाज में लोग एक-दूसरे की मदद करने को तत्पर रहते हैं।
प्रश्न 4. ‘अभी भी भीड़ है स्टेशन पर’ इस कथन के द्वारा कवयित्री क्या कहना चाह रही है?
उत्तर – ‘अभी भी भीड़ है स्टेशन पर ‘ इस कथन के द्वारा कवयित्री यह कहना चाह रही है कि लोग अपने जीवन की कठिनाईयों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए प्रत्यनशील हैं।
प्रश्न 5. इस कविता में सत्यता व कल्पना के भाग को अलग-अलग कीजिए।
उत्तर – इस कविता में कवयित्री ने मनुष्य को निराशा से बचाने के लिए वास्तविक व काल्पनिक उदाहरण दिए है। चिड़िया द्वारा घोंसला बनाने की तैयारी, गिरती पत्ती को थामते हाथ, स्टेशन पर भीड़ गंतव्य तक जाती रेलगाड़ी तथा अपनों का इंतजार करते लोग वास्तविक (सत्य) उदाहरण हैं। जबकि अंतरिक्ष में बचे लोगों की खबर लेकर आती बस के माध्यम से कवयित्री ने काल्पनिकता का उदाहरण दिया है ।
प्रश्न 6. यह कविता हमें क्या सन्देश देती है?
उत्तर – इस कविता में मनुष्य को निराशा से बचने का संदेश दिया है। वर्तमान को कठिनतम समय न बताकर जीवन को आशावादी बनाने का प्रयास किया गया है। हमें जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण रखना चाहिए तथा मन की निराशा त्याग कर अपने लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए।
Also See:
Yeh sabse kathin Samay Nahi Summary, Explanation
Class 8 Hindi Lesson Explanation, Summary
Class 8 Hindi Chapter wise Word Meanings