Short Essay on Narendra Modi Ji in Hindi

 

Hindi Essay and Paragraph Writing – Narendra Modi Ji (नरेंद्र मोदी जी) for all classes from Class 1 to Class 12

 

नरेंद्र मोदी जी पर निबंध –  इस लेख में हम हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में जानेंगे | नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के वडनगर कस्वा में हुआ। इनका पूरा नाम “नरेंद्र दामोदर दास मोदी” है| वह 26 मई 2014 से अब तक लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। नरेंद्र मोदी जी ने अपने राजनीतिक यात्रा की शुरुआत ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के साथ काम करके किया था। अक्सर स्टूडेंट्स से असाइनमेंट के तौर या परीक्षाओं में नरेंद्र मोदी जी पर निबंध पूछ लिया जाता है। इस पोस्ट में नरेंद्र मोदी जी पर कक्षा 1 से 12 के स्टूडेंट्स के लिए 100, 150, 200, 250 और 350 शब्दों में संक्षिप्त निबंध/अनुच्छेद दिए गए हैं।

 

 

नरेंद्र मोदी जी पर 10 लाइन 10 lines on Narendra Modi Ji in Hindi

 

  1. नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री है जो 2014 से लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
  2. नरेंद्र मोदी जी का पूरा नाम ‘नरेंद्र दामोदर दास मोदी’ है।
  3. मोदी जी का जन्म 17 सितम्बर, 1950 को भारत के गुजरात राज्य के मेहसाना जिले में हुआ था।
  4. नरेंद्र मोदी जी के माता जी का नाम हीराबेन मोदी और पिताजी का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी है।
  5. प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी ने डिजिटल इंडिया, स्वच्छता अभियान, मेक इन इंडिया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मन की बात जैसे अनेक योजनाओं की शुरुआत की है।
  6. नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। 
  7. नरेंद्र मोदी जी को अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक अपने कार्यकाल के साथ गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है।
  8. नरेंद्र मोदी जी ने अपने राजनीतिक यात्रा की शुरुआत ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के साथ काम करके किया, बाद में वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।
  9. राजनीति के अलावा, नरेंद्र मोदी को लिखना पसंद है और उन्होंने कई कवितायें और किताबें लिखी हैं।
  10. वर्तमान समय में, नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक माना जाता है।

 

 

Short Essay on Narendra Modi Ji in Hindi नरेंद्र मोदी जी पर अनुच्छेद कक्षा 1 to 12 के छात्रों के लिए 100, 150, 200, 250 से 300 शब्दों में

 

नरेंद्र मोदी जी पर निबंध – नरेन्द्र दामोदरदास मोदी 26 मई 2014 से लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे भारत के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले वे 7 अक्टूबर 2001 से लेकर 22 मई 2014 तक गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य हैं।

 

नरेंद्र मोदी जी पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 के छात्रों के लिए 100 शब्दों में

नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री है। जो 26 मई 2014 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त हुए थे और तब से अब तक लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले में जन्मे नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। उनके पिताजी का नाम दामोदरदास मूलचंद जी और माता जी का नाम हीराबेन मोदी जी है। बचपन से ही मोदी जी को वाद-विवाद और नाटक प्रतियोगिताओं में गहरी रुचि थी। इसके अतिरिक्त, उन्हें राजनीतिक विषयों के प्रति भी आकर्षण था। प्रधानमंत्री बनने से पहले 2001 से लेकर 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थे। नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक माना जाता है। मोदी जी भाजपा पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं।
 

 

नरेंद्र मोदी जी पर निबंध कक्षा 4, 5 के छात्रों के लिए 150 शब्दों में

26 मई 2014 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले नरेंद्र मोदी वर्तमान में इस पद पर अपना लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी का पूरा नाम ‘नरेंद्र दामोदर दास मोदी’ है और उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ था। मोदी जी शुरुआती जीवन से ही राजनीति में सक्रियता दिखाई और भाजपा पार्टी को मजबूत करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। शुरू में मोदी जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ काम किया और बाद में वे भाजपा पार्टी में शामिल होकर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दिया। परिणामस्वरूप, उन्हें 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने गुजरात के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की, जिसके फलस्वरूप जनता ने उन्हें 2001 से 2014 तक लगातार मुख्यमंत्री के रूप में चुना। 2014 में, भाजपा ने लोकसभा चुनाव को जीत कर अपने उम्मीदवार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने देश के विकास के लिए अनेक नई योजनाओं की शुरुआत की है। हाल ही में, G20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर 2023 को  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ है। मोदी जी को व्यापक रूप से भारत के सबसे सम्मानित नेता के रूप में पहचाना जाता है।
 

 

नरेंद्र मोदी जी पर निबंध कक्षा 6, 7, 8, 9 के छात्रों के लिए 200 शब्दों में

वर्तमान में हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी है। उनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है तथा उनका जन्म 17 सितंबर 1950 में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। नरेंद्र मोदी का बचपन काफी संघर्ष पूर्ण रहा है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके पिता एक चाय की दुकान चलाया करते थे। मोदी जी उनकी सहायता किया करते थे। इसलिए नरेंद्र मोदी को चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री कहते है। मोदी जी ने बड़नगर के भागवताचार्य नारायणाचार्य नामक विद्यालय में पढ़ाई की है। वैसे तो शुरुआत में वह पढ़ाई लिखाई में काफी औसत ही रहे, लेकिन स्कूल के नाटकों में वह बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में वह हमेशा अव्वल आते थे। पढ़ाई दौरान वह आरएसएस से भी जुड़े। मोदी के प्रभावशाली बातचीत कौशल से आरएसएस के सदस्य उनसे काफी प्रभावित थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ने के साथ-साथ मोदी जी अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखी। 1980 में मोदी ने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। 

लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए कार्य करने के बाद अंततः मोदी जी भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के संगठन सचिव के रूप में चुने गए। 1995 में मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित हुए। उन्हें दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया। 2001 में वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने । 2002 में दुर्भाग्यवश गोधरा-कांड घटित हुआ। जिसके कारण मोदी जी ने बहुत-सी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा तथा इसी कारण उन्हें मंत्रिमंडल को अपना इस्तीफा देना पड़ा। परंतु, 2002 में भारतीय जनता पार्टी ने पुनः चुनाव जीत लिया। मोदी जी ने दूसरी अवधि के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान उन्होंने गुजरात के आर्थिक विकास पर अधिक जोर दिया। भ्रष्टाचार में कमी आई। उन्होंने राज्य में अनेक वित्तीय एवं तकनीकी पार्कों की स्थापना की। परिणामस्वरूप, गुजरात एक अच्छा निवेश-स्थान बन गया। इसके अतिरिक्त, भूजल के संरक्षण को बढ़ावा देने वाली पहलों को प्रोत्साहित किया गया, जिससे कृषि में प्रगति हुई। मोदी जी ने मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और बाद में उसी वर्ष लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भारत के प्रधानमंत्री बने। वह देश की उन्नति के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, कई नई नीतियों को लागू कर रहे हैं और विदेशी देशों के साथ राजनयिक संबंधों को मजबूत कर रहे हैं। मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम जैसी पहलों को दुनिया भर में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। काले धन के खिलाफ उनके प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय सराहना भी मिली है। 2019 में, उन्हें फिर से प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान, वह सक्रिय रूप से देश के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। UN, BRICS, SAARC और G-20 जैसे वैश्विक शिखर सम्मेलनों में मोदी जी की भागीदारी से विभिन्न वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक मामलों पर भारत के विचारों को व्यापक रूप से प्रशंसा मिली है। मोदी जी के सराहनीय कामों के लिए देश विदेश के विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। नरेंद्र मोदी जनता के आमजन की समस्याओं को हल करने और उनके जीवन स्तर में सुधार करने के लिए समर्पित हैं। वो लोगों तक पहुँचने और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। राजनीति के अलावा, वे अच्छे लेखक भी है, उन्होंने कई किताबें और कविताएं लिखी है। 
 

 

नरेंद्र मोदी जी पर निबंध कक्षा 10, 11, 12, 13 के छात्रों के लिए 250 से 300 शब्दों में

हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात एक छोटे से शहर में हुआ था। वे ‘अति पिछड़ा वर्ग’ परिवार से आते हैं, जो समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों में से है। वह बहुत गरीब, लेकिन प्यार देने वाले परिवार में पले बढ़े है। जीवन की शुरुआती कठिनाइयों ने न केवल कड़ी मेहनत के मूल्य को सिखाया बल्कि उन्हें आम लोगों के कष्टों से भी अवगत कराया। आम जन की गरीबी ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही लोगों और राष्ट्र की सेवा में डूबने के लिए प्रेरित किया। अपने प्रारंभिक वर्षों में मोदी जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ काम किया, जो राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित एक राष्ट्रवादी संगठन है और बाद में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन में काम करने के लिए खुद को राजनीति में समर्पित किया। मोदी जी ने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया है। 

नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जो कार्यालय में उनके दूसरे कार्यकाल की शुरुआत थी। आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधान मंत्री, श्री मोदी ने पहले 2014 से 2019 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है। उन्हें अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक अपने कार्यकाल के साथ गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है। 

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास’ के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर, श्री मोदी ने शासन व्यवस्था में एक ऐसे बदलाव की शुरुआत की और समावेशी, विकासोन्मुख और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और पहल का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए स्पीड और स्केल पर काम किया है।

मोदी जी ने भारत के लिए समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बच्चों और महिलाओं को शिक्षित करने पर महत्व दिया। कृषिप्रधान देश भारत में किसानों के हालात अच्छी नहीं थी, तो उन्होंने किसानों के हित में कई योजनाएं बनाई जिससे कई किसानों भाई को लाभ हुआ। जिन गांवों में बिजली नहीं थी, वहां बिजली पहुंचाई गई। मोदी जी ने गरीब, असहाय और विकलांग व्यक्तियों के लिए भी बड़े पैमाने पर काम किया और उनके लाभ के लिए कई योजनाएं लागू की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्रिय रूप से काम करके उन्हें सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। विदेशी राष्ट्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करके, उन्होंने व्यापार और उद्योग के विकास को सुविधाजनक बनाया। इसके अलावा, मोदी जी ने देश की रक्षा के लिए समय-समय पर कानून बनाए और सैनिकों के को हर प्रकार से सहायता देकर उनका उत्साह वर्धन किया। 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वच्छ भारत मिशन’ शुरू किया। मोदी जी ने अपने कार्यकाल में देश के विकास के लिए बहुत से काम किए और आज भी निरंतर कर रहे हैं। 

नरेंद्र मोदी लोगों के नेता हैं और वे आमजन की समस्याओं को हल करने और उनके जीवन स्तर में सुधार करने के लिए समर्पित हैं। लोगों के बीच रहने, उनके साथ खुशियाँ साझा करने और उनके दुखों को दूर करने से ज्यादा कुछ भी उनके लिए संतोषजनक नहीं है। जमीनी स्तर पर तो उनका लोगों के साथ एक मजबूत व्यक्तिगत जुड़ाव तो है ही साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत उपस्थिति है। उन्हें भारत के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में भी जाना जाता है। वो लोगों तक पहुँचने और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं।  राजनीति से परे नरेंद्र मोदी को लिखना पसंद है। उन्होंने कई कविता और कई किताबें लिखी हैं। वह अपने दिन की शुरुआत योग से करते हैं। योग उसके शरीर और दिमाग को मजबूत बनाता है और तेज गति चलने वाली दिनचर्या में शांति का भाव पैदा करता है।