Papa Kho Gaye question answers

 

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Bhag 2 पापा खो गए Important Question Answers Lesson 7

 

Class 7 Hindi Papa Kho Gaye Question Answers- Looking for Papa Kho Gaye question answers for CBSE Class 7 Hindi  Vasant Bhag 2 Book Chapter 7? Look no further! Our comprehensive compilation of important questions will help you brush up on your subject knowledge.

सीबीएसई कक्षा 7 हिंदी वसंत भाग 2 पुस्तक पाठ 7 के लिए पापा खो गए प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 7 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे पापा खो गए प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।

The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract based questions, multiple choice questions, short answer questions, and long answer questions

 Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams. 

 

  • Papa Kho Gaye Extract Based Questions
  • Papa Kho Gaye Multiple Choice Questions
  • Papa Kho Gaye Questions Answers
  • Papa Kho Gaye Extra Question Answers
  •  

     

    Class 7 Hindi रक्त और हमारा शरीर Question Answers Lesson 7 – सार-आधारित प्रश्न (Extract Based Questions)

    सारआधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

    1) तब भी बरसात की रातों से तो ये रातें कहीं अच्छी हैं, पेड़राजा ! बरसात की रातों में तो रातभर भीगते रहो, बादलों से आनेवाले पानी की मार खाते रहो, तेज हवाओं में भी बल्ब को कसकर पकड़े बराबर एक टाँग पर खड़े रहो – बिलकुल अच्छा नहीं लगता। उस वक्त लगता है, इससे तो अच्छा था … न होता बिजली के खंभे का जन्म ! बल्ब फ़ेंक, तब दूर कहीं भाग जाने का जी होता है।

    प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ का नाम बताइए।
    (क) पापा खो गए
    (ख) मिठाईवाला
    (ग) हिमालय की बेटियाँ
    (घ) रक्त और हमारा शरीर
    उतर – (क) पापा खो गए

    प्रश्न 2. खंभे को किस ऋतु की रात पसंद नहीं है?
    (क) गरमी की
    (ख) बरसात की
    (ग) सर्दी की
    (घ) इनमें से कोई नहीं
    उतर – (ख) बरसात की

    प्रश्न 3. खंभे की बातें कौन सुन रहा था?
    (क) पेड़
    (ख) पोस्टर
    (ग) लेखक
    (घ) लैटरबक्स
    उतर – (क) पेड़

    प्रश्न 4. किसको कहीं दूर भाग जाने का जी होता है?
    (क) लैटरबक्स का
    (ख) खंभे का
    (ग) पोस्टर का
    (घ) पेड़ का
    उतर – (ख) खंभे का

    2) अपने पत्तों का कोट पहनकर मुझे सरदी , बारिश या धूप में उतनी तकलीफ नहीं होती , तो भी तुमसे बहुत पहले का खड़ा हूँ मैं यहाँ। यहीं मेरा जन्म हुआ – इसी जगह। तब सब कुछ कितना अलग था यहाँ। वहाँ के, वे सब ऊँचे – ऊँचे घर नहीं थे तब। यह सड़क भी नहीं थी। वह सिनेमा का बड़ा सा पोस्टर और उसमें नाचनेवाली औरत भी तब नहीं थी। सिर्फ सामने का यह समुद्र था। बहुत अकेलापन महसूस होता था। तुम्हें जब यहाँ लाकर खड़ा किया गया तो सोचा , चलो कोई साथी तो मिला – इतना ही सही। लेकिन वो भी कहाँ ? तुम शुरू – शुरू में मुझसे बोलने को ही तैयार नहीं थे। मैंने बहुत बार कोशिश की, पर तुम्हारी अकड़ जहाँ थी वहीं कायम !

    प्रश्न 1. पत्तों का कोट पहनकर किसे सरदी, बारिश या धूप में उतनी तकलीफ नहीं होती है?
    (क) पोस्टर को
    (ख) पेड़ को
    (ग) लैटरबक्स को
    (घ) खंभे को
    उतर – (ख) पेड़ को

    प्रश्न 2. जिस जगह पेड़ का जन्म हुआ था उसके आस पास क्या-क्या नहीं था?
    (क) सिनेमा का पोस्टर
    (ख) सड़क
    (ग) ऊँचे – ऊँचे घर
    (घ) उपर्युक्त सभी
    उतर – (घ) उपर्युक्त सभी

    प्रश्न 3. किसे अकेलापन महसूस होता था?
    (क) लेखक को
    (ख) पेड़ को
    (ग) खंभे को
    (घ) लड़की को
    उतर – (ख) पेड़ को

    प्रश्न 4. शुरू – शुरू में कौन पेड़ से बोलने के लिए तैयार नहीं था?
    (क) लैटरबक्स
    (ख) कौआ
    (ग) खंभा
    (घ) लड़की
    उतर – (ग) खंभा

    3) मैं बच्चे उठानेवाला हूँ। दूसरा कोई काम करने की मेरी इच्छा नहीं होती। अभी थोड़ी देर पहले एक घर से यह लड़की उठाई है मैंने। गहरी नींद सो रही थी। अब तक उठी नहीं है। उठेगी भी नहीं, मैंने इसे थोड़ी बेहोशी की दवा जो दी है। अब मुझे लगी है भूख। दिनभर कुछ खाने का वक्त ही नहीं मिला। पेट में जैसे चूहे दौड़ रहे हों ! … तो ऐसा किया जाए … इसे यहीं लेटाकर अपने ज़रा कुछ खाने की तलाश करें … देखें कुछ मिल जाए तो ! इतनी रात गए यहाँ इस वक्त अब किसी का आना मुमकिन नहीं।

    प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ के लेखक का नाम बताइए।
    (क) विजय तेंदुलकर
    (ख) भगवती प्रसाद वाजपेयी
    (ग) नागार्जुन
    (घ) यतीश अग्रवाल
    उतर – (क) विजय तेंदुलकर

    प्रश्न 2. बच्चा उठाने वाले ने किसको एक घर से उठाया था?
    (क) बच्चे उठाने वाले के
    (ख) लड़की के
    (ग) लेखक के
    (घ) इनमें से कोई नही
    उतर – (ख) लड़की को

    प्रश्न 3. बच्चा उठाने वाले ने किसको बेहोशी की दवा दी थी?
    (क) लेखक को
    (ख) लड़की को
    (ग) लड़की की मां को
    (घ) इनमें से कोई नही
    उतर – (ख) लड़की को

    प्रश्न 4. किसके पेट में भुख से चूहे दौड़ रहे थे?
    (क) बच्चा उठाने वाले के
    (ख) लड़की के
    (ग) लेखक के
    (घ) इनमें से कोई नही
    उतर – (क) बच्चा उठाने वाले के

    4) कौआ उसके कान में और कुछ कहता है। लैटरबक्स स्वीकृति में गरदन हिलाता है। अँधेरा। कुछ देर बाद उजाला। सुबह होती है। खंभा अपनी जगह पर टेढ़ा होकर खड़ा है। पेड़ सोई हुई लड़की पर झुककर अपनी छाया किए हुए है। कौए की काँव – काँव जोर – जोर से सुनाई दे रही है और सिनेमा के पोस्टर पर बड़े – बड़े अक्षरों में लिखा है – पापा खो गए हैं। पोस्टर पर बनी नाचनेवाली की इससे मेल खानेवाली भंगिमा। लैटरबक्स धीरे से सरकता हुआ प्रेक्षकों की ओर आता है।

    प्रश्न 1. खंभा अपनी जगह पर कैसा खड़ा है?
    (क) टेढ़ा होकर
    (ख) सीधा होकर
    (ग) झुक के
    (घ) घुटनों के बल
    उतर – (क) टेढ़ा होकर

    प्रश्न 2. बड़े – बड़े अक्षरों में ‘पापा खो गए’ कहाँ लिखा था?
    (क) लैटरबक्स पर
    (ख) खंभे पर
    (ग) सिनेमा के पोस्टर पर
    (घ) पेड़ पर
    उतर – (ग) सिनेमा के पोस्टर पर

    प्रश्न 3. ‘भंगिमा’ शब्द का सही अर्थ ____ है?
    (क) कलापूर्ण शारीरिक मुद्रा
    (ख) अदा
    (ग) वक्रता
    (घ) उपर्युक्त सभी
    उतर – (घ) उपर्युक्त सभी

    प्रश्न 4. पोस्टर पर बनी नाचनेवाली किस वाक्य के साथ मेल खाने वाली मुद्रा में खड़ी है?
    (क) मम्मी खो गई वाक्य के साथ
    (ख) पापा खो गए वाक्य के साथ
    (ग) बच्ची को अपने घर ले जाओ वाक्य के साथ
    (घ) बच्चों को बचाओ वाक्य के साथ
    उतर – (ख) पापा खो गए वाक्य के साथ

     

     

    Class 7 Hindi Vasant Lesson 7 रक्त और हमारा शरीर बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।

    प्रश्न 1. ‘पापा खो गए’ पाठ के लेखक कौन हैं?
    (क) यतीश अग्रवाल
    (ख) प्रेमचंद
    (ग) विजय तेंदुलकर
    (घ) शिव प्रसाद सिंह
    उत्तर – (ग) विजय तेंदुलकर

    प्रश्न 2. पोस्टर पर किसकी आकृति थी?
    (क) एक आदमी की
    (ख) एक औरत की
    (ग) एक बच्चे की
    (घ) एक बिजली के खंभे की
    उत्तर – (ख) एक औरत की

    प्रश्न 3. खंभा, पेड़, लैटरबक्स सभी एक साथ कहाँ खड़े थे?
    (क) रास्ते के किनारे
    (ख) दफ्तर के पास
    (ग) चौराहे पे
    (घ) समुद्र के किनारे
    उत्तर – (घ) समुद्र के किनारे

    प्रश्न 4. नाटक के दृश्य में एक भिखारी जैसा दिखने वाला आदमी के कंधे पर ____ हुई है।
    (क) एक लड़की सोई
    (ख) एक बिल्ली सोई
    (ग) एक पक्षी सोई
    (घ) इनमें से कोई नही
    उत्तर – (क) एक लड़की सोई

    प्रश्न 5. आसमान में गड़गड़ाती बिजली किस पर आ गिरी थी?
    (क) लैटरबक्स पर
    (ख) पेड़ पर
    (ग) खंभे पर
    (घ) पोस्टर पर
    उत्तर – (ख) पेड़ पर

    प्रश्न 6. बच्चा उठाने वाला लड़की को पेड़ के पास छोड़कर कहाँ चला गया?
    (क) दूसरे बच्चे को उठाने चला गया
    (ख) सोने के लिए चला गया
    (ग) खाना खाने चला गया
    (घ) घूमने चला गया
    उत्तर – (ग) खाना खाने चला गया

    प्रश्न 7. किस घटना को याद करके पेड़ कांपने लगता है?
    (क) बिजली गिरने वाली घटना
    (ख) तूफान आने वाली घटना
    (ग) चोर के द्वारा लड़की उठाने की घटना
    (घ) इनमें से कोई नही
    उत्तर – (क) बिजली गिरने वाली घटना

    प्रश्न 8. पाठ में किस पात्र का नाम लाल ताऊ है?
    (क) पेड़ का
    (ख) खंभे का
    (ग) लैटरबक्स का
    (घ) पोस्टर का
    उत्तर – (ग) लैटरबक्स का

    प्रश्न 9. कौन प्रतिदिन दूसरों की चिट्ठियों को पढ़ता है?
    (क) पोस्टर वाली लड़की
    (ख) लैटरबक्स
    (ग) खंभा
    (घ) पेड़
    उत्तर – (ख) लैटरबक्स

    प्रश्न 10. बच्चा उठाने वाला ने बेहोशी की दवा किसको दी थी?
    (क) लड़की को
    (ख) लेखक को
    (ग) पोस्टर वाली को
    (घ) इनमें से कोई नही
    उत्तर – (क) लड़की को

    प्रश्न 11. ‘गरूर’ का सही अर्थ क्या है?
    (क) अभिमान, घमंड
    (ख) गर्व, गुमान
    (ग) नखरा
    (घ) उपर्युक्त सभी
    उत्तर – (घ) उपर्युक्त सभी

    प्रश्न 12. इस पाठ में किस समय यह घटनाएँ हो रही हैं?
    (क) दोपहर के समय
    (ख) रात्रि के समय
    (ग) सायंकाल के समय
    (घ) प्रात:काल के समय
    उत्तर – (ख) रात्रि के समय

    प्रश्न 13. ‘पापा खो गए’ नाटक में किस प्रकार के पात्र है?
    (क) सभी सजीव
    (ख) सभी निर्जीव
    (ग) सजीव व निर्जीव दोनो
    (घ) इनमें से कोई नही
    उत्तर – (ग) सजीव व निर्जीव दोनो

    प्रश्न 14. बच्चा उठाने वाला लड़की को कहाँ छिपाकर खाना खाने चला गया?
    (क) पेड़ की ओट में
    (ख) खंभे के नीचे
    (ग) समुद्र के किनारे
    (घ) लैटरबक्स के पास
    उत्तर – (क) पेड़ की ओट में

    प्रश्न 15. ‘कर्कश’ शब्द का सही अर्थ ____ है?
    (क) कंश
    (ख) कौआ
    (ग) कठोर, निर्दय
    (घ) इनमें से कोई नही
    उत्तर – (ग) कठोर, निर्दय

    प्रश्न 16. पेड़ के अनुसार किसकी नाक ऊँची थी?
    (क) कौए की
    (ख) खंभे की
    (ग) लैटरबक्स की
    (घ) उपर्युक्त सभी
    उत्तर – (ख) खंभे की

    प्रश्न 17. आँधी – पानी के कारण कौन पेड़ के ऊपर ही गिर पड़ा?
    (क) खंभा
    (ख) कौआ
    (ग) पोस्टर
    (घ) लैटरबक्स
    उत्तर – (क) खंभा

    प्रश्न 18. बच्चा उठाने वाला लड़की को कहाँ से उठाया था?
    (क) रास्ते से
    (ख) पार्क से
    (ग) एक घर से
    (घ) गलि से
    उत्तर – (ग) एक घर से

    प्रश्न 19. पेड़ झुक कर अपनी छाया किसको दे रहा था?
    (क) पेड़ के नीचे बैठा बुजुर्ग को
    (ख) सोई हुई लड़की को
    (ग) लैटरबक्स को
    (घ) खंभे को
    उत्तर – (ख) सोई हुई लड़की को

    प्रश्न 20. एकांकी के अंतिम दृश्य में पेड़, खम्भा, लैटरबक्स और कौआ उस छोटी लड़की के लिए क्या करते है?
    (क) उसको अपने घर भेजने की कोशिश करते है।
    (ख) उसको मारने की योजना बनाते है।
    (ग) उसको भगाने की योजना बनाते है।
    (घ) उसको घर पहुँचाने की योजना बनाते है।
    उत्तर – (घ) उसको घर पहुँचाने की योजना बनाते है।

     

     

     

    Class 7 Hindi रक्त और हमारा शरीर प्रश्न और उत्तर Questions Answers

     

    नाटक से

    प्रश्न 1. नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों ?

    उत्तर – नाटक में हमें सबसे बुद्धिमान पात्र कौआ लगा क्योंकि वह उड़ – उड़कर सभी घटनाओं की जानकारी रखता है। उसे अच्छे – बुरे लोगों की पहचान भी है। उसी की सूझ – बूझ के कारण दुष्ट आदमी से छोटी लड़की को बचाने में सभी सफल हो सके और अंत में भी कौए ने ही सभी को छोटी लड़की को उसके घर पहुंचाने की योजना भी बताई जो बहुत ही समझदारी और सूझ – बूझ का नतीजा है।

     

    प्रश्न 2. पेड़ और खंभे में दोस्ती कैसे हुई ?

    उत्तर – शुरुआत में जब पेड़ का जन्म समुद्र के किनारे हुआ था, उस समय वह उस समुद्र के किनारे पर अकेला खड़ा हुआ था। कुछ दिनों बाद वहाँ बिजली के खंभा लगाया गया तो पेड़ ने उससे मित्रता करने की कोशिश की। लेकिन उस समय खंभे में बहुत अकड़ थी, जिस कारण वह पेड़ से बात नहीं करता था। एक दिन भारी बारिश और तूफ़ान के कारण जब खंभा पेड़ के ऊपर ही आ गिर पड़ा था। पेड़ ने उसे अपने ऊपर झेल लिया था। पेड़ ने खम्भे को निचे नहीं गिरने दिया था, इस कोशिश में पेड़ को खुद चोट आ गई थी और घाव बन गया था। पेड़ ने खंभे को नीचे गिरने से बचा लिया। उसी दिन से दोनों में दोस्ती हो गई।

     

    प्रश्न 3. लैटरबक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों पुकारते थे ?

    उत्तर – लैटरबक्स का रंग पूरे का पूरा लाल था, लाल रंग से रंगा हुआ होने के कारण सब उसे लाल ताऊ कहकर पुकारते थे।

     

    प्रश्न 4. लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है ?

    उत्तर – लाल ताऊ अन्य पात्रों से बहुत भिन्न है क्योंकि वह एक ऐसा पात्र है जो पढ़ा लिखा है। वह अपने आप में मस्त रहता था। इंसानो को चलते हुए देख कर उसने भी चलना सीख लिया था, अकेले रहने पर भजन गुनगुनाते रहना उसकी आदत थी। निर्जीव होते हुए भी समाज की चिंताएँ उसे सताती थीं। जब भी वह किसी पत्र को पढ़ता था तो उसमें लिखी समस्या को खुद हल करने की सोचा करता था। लाल ताऊ नाटक के अन्य पात्रों की तुलना में बहुत मार्मिक हृदय वाला था क्योंकि जब छोटी लड़की डर कर एक कोने में दुबक गई थी, तब वही था जिसने सबसे पहले लड़की से बात की थी। इस तरह वह अन्य पात्रों से भिन्न था।

     

    प्रश्न 5. नाटक में बच्ची को बचानेवाले पात्रों में केवल एक सजीव पात्र है। उसकी कौन–कौन सी बातें आपको मजेदार लगी ? लिखिए।

    उत्तर – नाटक में एकमात्र सजीव पात्र ‘कौआ’ है। वह काफ़ी होशियार है। उसने लड़की को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उसे सामयिक घटनाओं का पूरा ज्ञान है और समाज के अच्छे – बुरे लोगों की भी पहचान है। दुष्ट आदमी से बच्ची को बचाने के लिए वही सबसे पहले भूत – भूत चिल्लाता है। उसी की योजनानुसार लड़की को उठाने वाला दुष्ट आदमी भूत के डर से लड़की को वही छोड़कर भाग जाता है और उसी के परामर्श से लड़की को सकुशल घर पहुँचाने के लिए पुलिस के आने का इंतजार करते हैं। जब यह सोचा जाता है कि अगर पुलिस नहीं आई तो क्या होगा? तो भी कौआ ही लैटरबक्स को बड़े – बड़े अक्षरों में ‘पापा खो गए’ लिखने व सबको यह कहने कि किसी को इस बच्ची के पापा मिले तो यहाँ आने की सलाह देता है। अतः बच्ची को बचाने के प्रयास में कौआ हमें बहुत मजेदार लगा।

     

    प्रश्न 6. क्या वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुँचा पा रहे थे ?

    उत्तर – लड़की बहुत छोटी व अबोध थी। जब लैटरबक्स ने उससे उसके माता – पिता, उसके घर के पते के बारे में तरह – तरह से पूछा तो उसे अपने माता – पिता का नाम व घर का पता तक मालूम नहीं था इसलिए सभी पात्र मिलकर भी उस लड़की को उसके घर नहीं पहुँचा पा रहे थे।

     

    नाटक से आगे

     

    प्रश्न 1. अपने-अपने घर का पता लिखिए तथा चित्र बनाकर वहाँ पहुँचने का रास्ता भी बताइए।

    उत्तर – छात्र अपनी जानकारी के अनुसार इस प्रश्न का उत्तर दें।

     

    प्रश्न 2. मराठी से अनूदित इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ क्यों रखा गया होगा ? अगर आपके मन में कोई दूसरा शीर्षक हो तो सुझाइए और साथ में कारण भी बताइए।

    उत्तर – बच्ची बहुत छोटी थी और उसे अपने घर का पता और अपने पापा का नाम-पता कुछ भी मालूम नहीं था। इस नाटक में सभी पात्र मिलकर बच्ची से घर का पता व पिता का नाम पता जानने की कोशिश करते है ताकि उसको घर पहुंचा सके लेकिन बच्ची बताने में असमर्थ होती है तब सभी पात्र मिलकर लड़की के पापा को ढूंढ़ने की योजना बनाते हैं। इसी वजह से इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ रखा गया होगा। 

    प्रस्तुत नाटक में लड़की अपने पापा से अलग होकर खो जाती है। नाटक के अधिकांश भाग में लड़की के नाम-पते की जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जाती है। अत: पाठ का नाम ‘लापता बच्ची’ रखना अधिक उपयुक्त होगा।

     

    प्रश्न 3. क्या आप बच्ची के पापा को खोजने का नाटक से अलग कोई और तरीका बता सकते हैं?

    उत्तर – जी हां, बच्ची के पापा को खोजने के लिए बच्ची को पुलिस स्टेशन ले जाकर उसके बारे में जानकारी देंगे। ताकि पुलिस बच्ची के पापा को ढूँढ़कर बच्ची को उन्हें सौप सके। दूसरा तरीका ये है कि वर्तमान समय में अधिकांश लोग एक दूसरे से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए होते है जैसे- फेसबुक और वाट्सएप आदि की मदद से बच्ची की माता-पिता या किसी परिचित व्यक्ति को ढूँढा जा सकता है।

     

    अनुमान और कल्पना

     

    प्रश्न 1. अनुमान लगाइए कि जिस समय बच्ची को चोर ने उठाया होगा वह किस स्थिति में होगी? क्या वह पार्क/मैदान में खेल रही होगी या घर से रूठकर भाग गई होगी या कोई अन्य कारण होगा?

    उत्तर – नाटक को पढ़कर ऐसा लगता है कि जिस समय चोर ने बच्ची को उठाया होगा वह गहरी नींद में सो रही होगी। तभी तो चोर कहता है-

    ”अभी थोड़ी देर पहले एक घर से यह लड़की उठाई है मैंने। गहरी नींद सो रही थी —————-मैंनें इसे थोड़ी बेहोशी की दवा जो दी है”। यदि वह पार्क या मैदान से उठाई जाती तो लड़की चुराने पर लड़की चीखती-चिल्लाती, शोर मचाती। पर नाटक में ऐसी किसी घटना का उल्लेख नहीं है।

     

    प्रश्न 2. नाटक में दिखाई गई घटना को ध्यान में रखते हुए यह भी बताइए कि अपनी सुरक्षा के लिए आजकल बच्चे क्या-क्या कर सकते हैं। संकेत के रूप में नीचे कुछ उपाय सुझाए जा रहे हैं। आप इससे अलग कुछ और उपाय लिखिए।

    • समूह में चलना।
    • एकजुट होकर बच्चा उठानेवालों या ऐसी घटनाओं का विरोध करना।
    • अनजान व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक मिलना।

    उत्तर – नाटक की इस घटना को ध्यान में रखते हुए बच्चों को कभी भी अकेले कहीं नहीं जाना चाहिए, अगर बच्चे कहीं जाना चाहते है तो हमेशा अपने माता-पिता या किसी परिचित व्यक्ति के साथ ही जाना चाहिए। बच्चों को अनजान व्यक्ति से सतर्क रहना चाहिए । अगर अनजान व्यक्ति आपको कोई प्रलोभन दे या बहला फुसलाकर ले जाने की कोशिश करें या जबरदस्ती करें तो उसका विरोध करना चाहिए। जैसे- चीख कर, चिल्ला कर या आस पास आते जाते अन्य लोग दिखे तो उनसे मदद माँगनी चाहिए।

     

    भाषा की बात

     

    प्रश्न 1. आपने देखा होगा कि नाटक के बीच-बीच में कुछ निर्देश दिए गए हैं। ऐसे निर्देशों से नाटक के दृश्य स्पष्ट होते हैं, जिन्हें नाटक खेलते हुए मंच पर दिखाया जाता है, जैसे- ‘सड़क/रात का समय…दूर कहीं कुत्तों के भौंकने की आवाज़।’ यदि आपको रात का दृश्य मंच पर दिखाना हो तो क्या-क्या करेंगे, सोचकर लिखिए।

    उत्तर – रात का समय है। आसमान में तारे नज़र आ रहे हैं, सड़क के किनारे फुटपाथ और आस – पास बिजली के खंभों की लाइटें टिमटिमाती हुई जल रही हैं साथ ही घासों में छीपे मेढ़क भी टर टर कर रहे है। अंधेरा होने के कारण रास्ता बिल्कुल सुनसान है और दूर से कुत्तों के भौंकने के आवाज भी आ रही हैं।

     

    प्रश्न 2. पाठ को पढ़ते हुए आपका ध्यान कई तरह के विराम चिह्नों की ओर गया होगा। अगले पृष्ठ पर दिए गए अंश से विराम चिह्नों को हटा दिया गया है। ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उपयुक्त चिह्न लगाइए-

    class 7 chapter 7 important question1

     

    उत्तर – मुझ पर भी एक रात आसमान से गड़गड़ाती बिजली आकर पड़ी थी। अरे बाप रे! वो बिजली थी या आफ़त! याद आते ही अब भी दिल धक-धक करने लगता है और बिजली जहाँ गिरी थी वहाँ खड्डा कितना गहरा पड़ गया था, खंभे महराज! अब जब कभी बारिश होती है तो मुझे उस रात की याद आती है। अंग थरथर काँपने लगते हैं।

     

    प्रश्न 3. आसपास की निर्जीव चीजों को ध्यान में रखकर कुछ संवाद लिखिए, जैसे –

    • चॉक का ब्लैक बोर्ड से संवाद 
    • कलम का कॉपी का संवाद
    • खिड़की का दरवाजे का संवाद

    उत्तर – 

    (i) चॉक का ब्लैक बोर्ड से संवाद

    चॉक – मैं तो ब्लैकबोर्ड पर लिखते-लिखते घिस जाता हूँ।

    ब्लैक बोर्ड – हाँ, वैसे तो तुम सही कह रहे हो।

    चॉक – लेकिन घिसने में खुशी भी होती है जब हम दोनों के उपयोग से बच्चे कुछ नया सीखते हैं, तो बड़ा सुख मिलता है।

    ब्लैक बोर्ड – हाँ, यह तो तुमने बिल्कुल सही कहा है।

     

    (ii) कलम का कॉपी से संवाद

    कलम – तुम्हारा पेज सफेद है ना इसलिए मेरे नीले रंग की लिखावट तुम पर बहुत सुन्दर लगती है।

    कॉपी – अच्छा! अब लिखना बंद करो ये पेज भर चुका है अब दूसरे पेज पर लिखना शुरू करो।

    कलम – अच्छा!

     

    (iii) खिड़की का दरवाज़े से संवाद

    खिड़की – देखो! हमारे और तुम्हारे पर्दे बिल्कुल एक ही जैसे हैं।

    दरवाज़ा – हाँ, एक ही जैसे होने भी चाहिए नहीं तो अच्छा नहीं लगेगा।

    खिड़की – आप मुझसे बड़े हो इसलिए आपके पर्दे मुझसे ज़्यादा लंबे हैं।

    प्रश्न 4. उपर्युक्त में से दस-पंद्रह संवादों को चुनें, उनके साथ दृश्यों की कल्पना करें और एक छोटा सा नाटक लिखने का प्रयास करें। इस काम में अपने शिक्षक से सहयोग लें।
    उत्तर – छात्र स्वयं करें।

     

     

    Class 7 Hindi रक्त और हमारा शरीर अतिरिक्त प्रश्न उत्तर (Extra Question Answers)

     

    प्रश्न 1. ‘पापा खो गए’ नाटक के मुख्य पात्रों के नाम बताइए।
    उत्तर – ‘पापा खो गए’ नाटक के मुख्य पात्र बिजली का खंभा, नाचनेवाली, पेड़, लड़की, लैटरबक्स, आदमी और कौआ है।

    प्रश्न 2. बरसात और तेज हवा में खंभे को क्या सावधानी बरतनी पड़ती है?
    उत्तर – बरसात और तेज हवा में खंभे को बल्ब को कसकर पकड़ कर एक टाँग पर खड़े रहना पड़ता है।

    प्रश्न 3. खंभे का घमंड कैसे टूटा?
    उत्तर – एक दिन तेज आँधी – पानी का तूफान आने से खंभा खुद को पेड़ पर गिरने से रोक नहीं पाया। उस समय पेड़ उसे सहारा देकर अपने ऊपर उसके भार को सह लेता है। वह खुद काफ़ी जख्मी हो गया परंतु उसने खम्बे को नीचे नहीं गिरने दिया। इसी घटना के बाद खम्बे का घमंड ख़त्म हो गया।

    प्रश्न 4. लैटरबक्स को अपना काम अच्छा क्यों नहीं लगता था?
    उत्तर – लैटरबक्स को अपना काम इसलिए अच्छा नहीं लगता था, क्योंकि उसे एक ही जगह पर बैठे-बैठे बोरियत होती थी और लोगों की चिट्ठियां पढ़-पढ़ कर बोर हो गया था।

    प्रश्न 5. लैटरबक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों बुलाते थे?
    उत्तर – लैटरबक्स ऊपर से नीचे तक सिर्फ़ लाल रंग में रंगा हुआ था। वह बड़ों की तरह बातें भी करता था इसलिए उसे सभी लाल ताऊ कहकर बुलाते थे।

    प्रश्न 6. कौआ समाज में होने वाली घटनाओं की जानकारी कैसे रखता था?
    उत्तर – कौआ सारा दिन उड़-उड़कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता रहता था इसलिए उसे समाज में होने वाली सारी घटनाओं की जानकारी रहती थी जबकि इसके विपरीत पेड़, खंभा और लैटरबक्स एक ही जगह पर खड़े रहते थे।

    प्रश्न 7. सुनसान जगह पर खुद को पाकर लड़की के दिमाग में कौन-कौन से प्रश्न उठते है?
    उत्तर – सुनसान जगह पर खुद को पाकर लड़की के दिमाग में प्रश्न उठते है कि मुझे … मुझे डर लग रहा है। मैं कहाँ हूँ ? यह .. यह सब क्या है ? मेरा घर कहाँ है ? मेरे पापा कहाँ हैं ? मम्मी कहाँ हैं ? कहाँ हूँ मैं ? 

    प्रश्न 8. खंभे को नीचे बैठने पर क्या महसूस होता है?
    उत्तर – खंभे को नीचे बैठने पर थोड़ा सुख महसूस होता है उसे बैठकर बहुत अच्छा लग रहा था। खम्भा आगे कहता है कि अगर वह सच – सच बताए तो जब खम्भे खड़े रहते हैं, तब बैठने का सपना देखते हैं। सपने में भी बैठना कितना अच्छा लगता है।

    प्रश्न 9. खंभे को बरसात की रात क्यों पसंद नहीं थी?
    उत्तर – खंभे को बरसात की रात इसलिए पसंद नहीं थी क्योंकि बरसात की रातों में बहुत तकलीफ झेलनी पड़ती हैं जैसे रातभर भीगते रहो, बादलों से आनेवाले पानी की मार खाते रहो, तेज हवाओं में भी बल्ब को कसकर पकड़ कर एक टाँग पर खड़े रहना पड़ता है। ये सारी बातें बिजली के खम्बे को बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती थी। 

    प्रश्न 10. लाल ताऊ में ऐसे कौन से गुण हैं, जो अन्य पात्रों से अलग है?
    उत्तर – पूरे नाटक में केवल लाल ताऊ ही है जिसे पढ़ना और लिखना आता है। बाकी पात्रों में से कोई भी पढ़ या लिख नहीं सकता है। लाल ताऊ भजन गाना भी जानता है। लाल ताऊ के ये गुण अन्य किसी भी पात्र में मौजूद नहीं है।

    प्रश्न 11. कौन सी घटना याद आते ही पेड़ का अंग थर – थर काँपने लगता है?
    उत्तर – एक रात आसमान से गड़गड़ाती बिजली पेड़ पर गिर पड़ी थी। बिजली जहाँ गिरी थी वहाँ खड्डा बहुत गहरा पड़ गया था। आज भी जब कभी बारिश होती है तो उसे उस रात की याद आ जाती है और उसका अंग थरथर काँपने लगता है।

    प्रश्न 12. कौए ने लड़की को उसके घर पहुँचाने की कौन सी तरकीब सोची?
    उत्तर – कौए ने लड़की को पापा से मिलावने के लिए एक तरकीब सोची। कौआ सब को कुछ-ना-कुछ करने के लिए कहता है । उसने पेड़ को कहा कि वह सुबह होने पर अपनी घनी छाया लड़की पर किए रहे जिससे वह आराम से देर तक सोती रहे। फिर खंभे को टेढ़ा खड़े होने के लिए कहा जिससे पुलिस को लगे कि वहाँ कोई एक्सीडैंट हुआ है। ऐसा देखकर पुलिस यहाँ आएगी और बच्ची को देखेगी तो उसे उसके घर पहुँचा देगी। यह सुनकर खंभा कहता है “अगर पुलिस नहीं आयी तो?”, इस पर कौआ बोलता है कि वह बराबर यहाँ जोर जोर से काँव – काँव करके लोगों का ध्यान इधर खींचूंगा। यह सब सुनकर लैटरबक्स कहता है “अगर फिर भी कोई नहीं आया तो?”, तब कौआ लैटरबक्स को उस सिनेमा के पोस्टर पर सूचना लिखने को कहता है कि “पापा खो गए”। सुबह होने पर सभी योजना अनुसार अपना – अपना काम शुरू कर देते हैं। 

     

    Also See: