Rahim Ke Dohe question answers

 

 

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Bhag 2 रहीम के दोहे Important Question Answers Lesson 11

Class 7 Hindi Rahim Ke Dohe Question Answers- Looking for Rahim Ke Dohe question answers for CBSE Class 7 Hindi Vasant Bhag 2 Book Chapter 11? Look no further! Our comprehensive compilation of important questions will help you brush up on your subject knowledge.

सीबीएसई कक्षा 7 हिंदी वसंत भाग 2 पुस्तक पाठ 11 के लिए रहीम के दोहे प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 7 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे रहीम के दोहे कक्षा 7 प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।

The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract based questions, multiple choice questions, short answer questions, and long answer questions

 Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams. 

 

 

Class 7 Hindi रहीम के दोहे Question Answers Lesson 11 – सार-आधारित प्रश्न (Extract Based Questions)

सारआधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

1)
कहि रहीम संपति सगे , बनत बहुत बहु रीत।
बिपति कसौटी जे कसे , तेई साँचे मीत॥
जाल परे जल जात बहि, तजि मीनन को मोह।
रहिमन मछरी नीर को, तऊ न छाँड़ति छोह॥

प्रश्न 1. उपर्युक्त पद्यांश के लेखक का नाम बताएं।
उत्तर – रहीम

प्रश्न 2. सगे – संबंधी कब हमारे अपने बनते हैं।
उत्तर – बहुत सारे रीति – रिवाजों के बाद

प्रश्न 3. सच्चा मित्र कौन होता है?
उत्तर – सच्चा मित्र वही होता है जो मुसीबत में काम आता है या आपकी सहायता करता है।

प्रश्न 4. नदी में मछली को पकड़ने के लिए जाल डालकर बाहर निकाला जाता है तो उसी समय पानी जाल से बाहर क्यों निकल जाता है?
उत्तर – क्योंकि उसे मछली से कोई प्रेम नहीं होता इसलिए वह मछली को त्याग देता है।

प्रश्न 5. ‘छोह’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर – प्रेम, कृपा, दया, स्नेह

2)
तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियत न पान।
कहि रहीम परकाज हित , संपति सचहिं सुजान॥

प्रश्न 1. ‘तरुवर’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर – वृक्ष, पेड़

प्रश्न 2. वृक्ष, नदी और तालाब अपना क्या ग्रहण नहीं करते है?
उत्तर – वृक्ष अपने फल खुद नहीं खाते और नदी, तालाब अपना पानी कभी स्वयं नहीं पीते है।

प्रश्न 3. सज्जन और अच्छे व्यक्ति अपने द्वारा इकठ्ठे किए गए धन का उपयोग कैसे करते है?
उत्तर – सज्जन और अच्छे व्यक्ति अपने द्वारा इकठ्ठे किए गए धन का उपयोग केवल अपने हित के लिए प्रयोग नहीं करते बल्कि उस धन का दूसरों के भले के लिए भी प्रयोग करते हैं।

3)
थोथे बादर क्वार के, ज्यों रहीम घहरात ।
धनी पुरुष निर्धन भए, करें पाछिली बात ॥
धरती की सी रीत है, सीत घाम औ मेह ।
जैसी परे सो सहि रहे, त्‍यों रहीम यह देह॥

प्रश्न 1. उपर्युक्त पद्यांश के पाठ का नाम बताएं।
उत्तर – रहीम के दोहे

प्रश्न 2. अश्विन महीने के बादल कैसे होते है?
उत्तर – अश्विन महीने के बादल केवल गरजते है, बरसते नहीं हैं।

प्रश्न 3. कंगाल होने के बाद अमीर व्यक्ति क्या करते है?
उत्तर – कंगाल होने के बाद अमीर व्यक्ति अपने पिछले समय की बड़ी – बड़ी बातें करते रहते हैं, जिनका कोई मूल्य नहीं होता है।

प्रश्न 4. मनुष्य के शरीर की सहनशक्ति किसके समान है?
उत्तर – मनुष्य के शरीर की सहनशक्ति बिल्कुल धरती के समान है। जिस तरह धरती सर्दी, गर्मी, बरसात आदि सभी मौसम झेल लेती है, ठीक उसी तरह हमारा शरीर भी जीवन के सुख – दुख रूपी हर कष्ट, विपत्ति के मौसम को सहन कर लेता है।

प्रश्न 5. ‘सहि’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर – सहन करना

Class 7 Hindi Vasant Lesson 11 रहीम के दोहे बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।

प्रश्न 1. ‘रहीम के दोहे’ पाठ के कवि है?
(क) बैरम खान
(ख) मीरा बाई
(ग) कबीर
(घ) रहीम
उत्तर – (घ) रहीम

प्रश्न 2. रिक्त स्थान को पूरा करो- “जाल परे जल जात बहि, तजि ____ को मोह”।
(क) शीत
(ख) सिनत
(ग) मीनन
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – (ग) मीनन

प्रश्न 3. किस प्रकार के व्यक्ति अपने इकठ्ठे धन से दूसरों का भला करते है?
(क) परोपकारी व्यक्ति
(ख) गरीब व्यक्ति
(ग) स्वार्थी व्यक्ति
(घ) ज्ञानी व्यक्ति
उत्तर – (क) परोपकारी व्यक्ति

प्रश्न 4. ‘मेह’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) वर्षा
(ख) बादल
(ग) क और ख दोनो
(घ) मेग
उत्तर – (ग) क और ख दोनो

प्रश्न 5. कौन से महीने में बादल सिर्फ गरजते हैं, बरसते नहीं हैं?
(क) ज्येठ महीने में
(ख) अश्विन महीने में
(ग) माघ महीने में
(घ) चैत महीने में
उत्तर – (ख) अश्विन महीने में

प्रश्न 6. रिक्त स्थान को पूरा करो- “बिपति _____ जे कसे, तेई साँचे मीत”।
(क) कसौटी
(ख) मोली
(ग) समय
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – (क) कसौटी

प्रश्न 7. जो व्यक्ति मुसीबत के समय आपकी सहायता करे वही सच्चा ___ कहलाता है?
(क) दुश्मन
(ख) मित्र
(ग) रिश्तेदार
(घ) अजनबी
उत्तर – (ख) मित्र

प्रश्न 8. मछली का तत्सम शब्द क्या है?
(क) मतंग
(ख) मत्स्य
(ग) मछरी
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – (ख) मत्स्य

प्रश्न 9. रिक्त स्थान को पूरा करो- “कहि रहीम परकाज हित , _____ सचहिं सुजान”।
(क) धन
(ख) संपति
(ग) पैसे
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – (ख) संपति

प्रश्न 10. मछली किसके वियोग में प्राण त्याग देती है?
(क) बादल के
(ख) साथी के
(ग) पानी के
(घ) बच्चों के
उत्तर – (क) पानी के

प्रश्न 11. रिक्त स्थान को पूरा करो- “जैसी परे सो सहि रहे , त्‍यों _____ यह देह”।
(क) करीम
(ख) सलीम
(ग) रहीम
(घ) कबिर
उत्तर – (ग) रहीम

प्रश्न 12. कवि ने क्वार मास की तुलना किससे की है?
(क) आकाश में छाने वाले पानी के बादल से
(ख) आकाश में छाने वाले बिना पानी के बादल से
(ग) घनघोर वर्षा से
(घ) आंधी-तुफान से
उत्तर – (ख) आकाश में छाने वाले बिना पानी के बादल से

प्रश्न 13. मछली किसके प्रेम को भूल नहीं पाती है?
(क) पानी के
(ख) बच्चों के
(ग) साथी के
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – (क) पानी के

प्रश्न 14. ‘तऊ’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) तब भी
(ख) तथापि
(ग) क और ख दोनो
(घ) ताऊ
उत्तर – (ग) क और ख दोनो

प्रश्न 15. ‘नीर’ का समानार्थी शब्द क्या है?
(क) नल, पानी
(ख) तोय, उदक, अंबु
(ग) भू, पृथ्वी, भूजल
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – (ख) तोय, उदक, अंबु

प्रश्न 16. ‘संपति सगे’ में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?
(क) यमक
(ख) पुनरुक्ति
(ग) अनुप्रास
(घ) श्लेष
उत्तर – (ग) अनुप्रास

प्रश्न 17. सच्चे मित्र की परख कब होती है?
(क) विपत्ति पड़ने पर
(ख) कुछ मांगने पर
(ग) समृद्धि में
(घ) कही जाते समय
उत्तर – (क) विपत्ति पड़ने पर

प्रश्न 18. हमारे सगे – संबंधी किस की तरह होते हैं?
(क) भगवान की तरह
(ख) मित्र की तरह
(ग) संपत्ति की तरह
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – (ग) संपत्ति की तरह

प्रश्न 19. ‘तजि’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) अपनाना
(ख) त्याग करना
(ग) ताज
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – (ख) त्याग करना

प्रश्न 20. मनुष्य के शरीर की सहनशक्ति किसके समान है?
(क) आकाश के समान
(ख) प्रकृति के समान
(ग) मौसम के समान
(घ) धरती के समान
उत्तर – (घ) धरती के समान

Class 7 Hindi रहीम के दोहे प्रश्न और उत्तर Questions Answers

 

दोहे से

प्रश्न 1. पाठ में दिए गए दोहों की कोई पंक्ति कथन है और कोई कथन को प्रमाणित करने वाला उदाहरण। इन दोनों प्रकार की पंक्तियों को पहचान कर अलग – अलग लिखिए।
उत्तर – दोहों में वर्णित निम्न पंक्ति कथन हैं –
1 – कहि रहीम संपति सगे , बनत बहुत बहु रीत।
बिपति कसौटी जे कसे , तेई साँचे मीत ।।1।।
कठिन समय में जो मित्र हमारी सहायता करता है , वही हमारा सच्चा मित्र होता है।

2 – जाल परे जल जात बहि , तजि मीनन को मोह ।।
रहिमन मछरी नीर को , तऊ न छाँड़ति छोह ।। 2।।
मछली जल से अपार प्रेम करती है इसलिए उससे बिछड़ते ही अपने प्राण त्याग देती है।

निम्न पंक्तियों में कथन को प्रमाणित करने के उदाहरण हैं-

1 – तरुवर फल नहिं खात है , सरवर पियत न पान।
कहि रहीम परकाज हित , संपति – सचहिं सुजान ।।3।।
निस्वार्थ भावना से दूसरों का हित करना चाहिए , जैसे – पेड़ अपने फल नहीं खाते, सरोवर अपना जल नहीं पीते और सज्जन धन संचय अपने लिए नहीं करते।

2 – थोथे बादर क्वार के , ज्यों रहीम घहरात।
धनी पुरुष निर्धन भए , करें पाछिली बात ।।4।।
कई लोग गरीब होने पर भी दिखावे हेतु अपनी अमीरी की बातें करते रहते हैं , जैसे – अश्विन के महीने में बादल केवल गहराते हैं बरसते नहीं।

3 – धरती की – सी रीत है , सीत घाम औ मेह।
जैसी परे सो सहि रहे , त्यों रहीम यह देह।।5।।
मनुष्य को सुख – दुख समान रूप से सहने की शक्ति रखनी चाहिए, जैसे – धरती सरदी, गरमी और बरसात आदि सभी मौसम एक समान रूप से सहती है।

प्रश्न 2. रहीम ने क्वार के मास में गरजने वाले बादलों की तुलना ऐसे निर्धन व्यक्तियों से क्यों की है जो पहले कभी धनी थे और बीती बातों को बताकर दूसरों को प्रभावित करना चाहते हैं ? दोहे के आधार पर आप सावन के बरसने और गरजने वाले बादलों के विषय में क्या कहना चाहेंगे?
उत्तर – रहीम जी ने आश्विन (क्वार) के महीने में आसमान में छाने वाले बादलों की तुलना निर्धन हो गए धनी व्यक्तियों से इसलिए की है, क्योंकि दोनों गरजकर रह जाते हैं, कुछ कर नहीं पाते। बादल बरस नहीं पाते, निर्धन व्यक्ति का धन लौटकर नहीं आता। जो अपने बीते हुए सुखी दिनों की बात करते रहते हैं, उनकी बातें बेकार और वर्तमान परिस्थितियों में अर्थहीन होती हैं। दोहे के आधार पर सावन के बरसने वाले बादल धनी तथा क्वार के गरजने वाले बादल निर्धन कहे जा सकते हैं। क्योंकि धनी व्यक्ति सावन के बरसने वाले बादलों की तरह होते हैं जो अगर अपनी धन – संपत्ति का गुणगान करे भी तो उसमें कुछ अर्थ प्रतीत होता है।

दोहे से आगे

प्रश्न 1. नीचे दिए गए दोहों में बताई गई सच्चाइयों को यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो उनके क्या लाभ होंगे? सोचिए और लिखिए-
(क) तरुवर फल……………….सचहिं सुजान॥
(ख) धरती की-सी……………….यह देह॥
उत्तर –
(क) हमारे मन में परोपकार की भावना का उदय होगा और हमारे मन से लोभ तथा मोह नष्ट हो जाएगा। लोगों में कटुता, द्वेष तथा विषमता कम होगी और सदभाव बढ़ेगा।
(ख) हमारा शरीर तथा मन सहनशील होगा और हम आने वाले कष्ट के लिए हमेशा तैयार रहेंगे, हमें दुख की अनुभूति कम होगी।

भाषा की बात

प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के प्रचलित-हिंदी रूप लिखिए-
जैसे- परे-पड़े (रे, ड़े)

Patel, originally from Mahasamund, was residing in the Avanti Vihar area of Raipur city. The police inspector of Telibandha police station, Umendra Tondon, confirmed the arrest of the truck driver, Rahul Mandal, aged 25, on charges of causing death due to negligence. “He was not driving in an inebriated condition,” he said.

उत्तर –
(i) बिपति – विपत्ति
(ii) बादर – बादल
(iii) मछरी – मछली
(iv) सीत – शीत

प्रश्न 2. नीचे दिए उदाहरण पढ़िए-
(क) बनत बहुत बहु रीत।
(ख) जाल परे जल जात बहि।
उपर्युक्त उदाहरणों की पहली पंक्ति में ‘ब’ का प्रयोग कई बार किया गया है और दूसरी में ‘ज’ का प्रयोग। इस प्रकार बार-बार एक ध्वनि के आने से भाषा की सुंदरता बढ़ जाती है। वाक्य रचना की इस विशेषता के अन्य उदाहरण खोजकर लिखिए।
उत्तर –
1. विमल वाणी ने वीणा ली (यहाँ ‘व’ वर्ण की आवृत्ति बार-बार हुई है)
2. तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए (यहाँ ‘त’ वर्ण की आवृत्ति बार-बार हुई है)
3. मुदित महीपति मंदिर आए (यहाँ ‘म’ वर्ण की आवृत्ति बार-बार हुई है)
4. रघुपति राघव राजा राम (यहाँ ‘र’ वर्ण की आवृत्ति बार-बार हुई है)
5. चारु चंद्र की चंचल किरणें (यहाँ ‘च’ वर्ण की आवृत्ति बार-बार हुई है)
6. संपति सचहिं सुजान (यहाँ ‘स’ वर्ण की आवृत्ति बार-बार हुई है)
जहाँ एक ही वर्ण की आवृत्ति एक से अधिक बार की जाए वहाँ ‘अनुप्रास’ अलंकार होता है।

Class 7 Hindi रहीम के दोहे अतिरिक्त प्रश्न उत्तर (Extra Question Answers)

प्रश्न 1. रहीम ने सच्चे मित्र की क्या पहचान बताई है?
उत्तर – रहीम ने सच्चे मित्र की यह पहचान बताई है कि जो व्यक्ति मुसीबत में आपकी सहायता करता है या आपके काम आता है, वही आपका सच्चा मित्र होता है।

प्रश्न 2. वृक्ष और सरोवर का उदाहरण देकर रहीम जी क्या समझाना चाहते हैं?
उत्तर – वृक्ष और सरोवर का उदाहरण देकर रहीम जी यह समझाना चाहते हैं कि जिस प्रकार वृक्ष अपने फल खुद नहीं खाते और नदी, तालाब अपना पानी स्वयं नहीं पीते है उसी प्रकार सज्जन व्यक्ति अपने द्वारा इकठ्ठे किए गए धन का उपयोग केवल स्वयं पर न खर्च करके बल्कि दूसरों के भले के लिए भी खर्च करता हैं।

प्रश्न 3. निम्नलिखित शब्दों का अर्थ लिखिए – सँचहि, तरुवर, सुजान, थोथा, घाम ।
उत्तर –
सँचहि का अर्थ – संचित किया हुआ, इकट्ठा किया हुआ
तरुवर का अर्थ – वृक्ष, पेड़
सुजान का अर्थ – सज्जन, अच्छे व्यक्ति
थोथा का अर्थ – तत्वरहित, निकम्मा, बेढंगा, भद्दा
घाम का अर्थ – सूर्य का प्रकाश, धूप, कष्ट, विपत्ति

प्रश्न 4. वृक्ष और सरोवर किस प्रकार दूसरों की भलाई करते हैं?
उत्तर – वृक्ष और सरोवर अपने द्वारा संचित वस्तु का स्वयं उपयोग नहीं करते हैं, यानी वृक्ष असंख्य फल उत्पन्न करता है लेकिन वह स्वयं उसका उपयोग नहीं करता। वह फल दूसरों के लिए देते हैं। ठीक इसी प्रकार सरोवर भी अपना जल स्वयं न पीकर उसे समाज की भलाई के लिए संचित करता है।

प्रश्न 5. रहीम ने क्वार के बादलों की तुलना किससे और क्यों की है?
उत्तर – रहीम ने क्वार के बादलों की तुलना उन लोगों से की है जो अमीर से गरीब हो चुके हैं। गरीब लोग जब उन दिनों की बात करते हैं, जब वे धनी तथा सुखी थे। तो उनकी बातें बिल्कुल क्वार के बादलों की गरज की तरह खोखली होती है। जैसे क्वार महीने में बादल केवल गरजते है, बरसते नहीं हैं। ठीक उसी प्रकार, कंगाल होने के बाद अमीर व्यक्ति अपने पिछले समय की बड़ी – बड़ी बातें करते रहते हैं, जिनका कोई मूल्य नहीं होता है।

प्रश्न 6. “धरती की सी रीत है , सीत घाम औ मेह ।
जैसी परे सो सहि रहे , त्‍यों रहीम यह देह॥”
उपरोक्त पंक्तियों का अर्थ बताइए।
उत्तर – रहीम जी उपरोक्त पंक्तियों द्वारा मनुष्य के शरीर की सहनशीलता का वर्णन किया है। वो कहते हैं कि मनुष्य के शरीर की सहनशक्ति बिल्कुल इस धरती के समान ही है। जिस तरह धरती सर्दी, गर्मी, बरसात आदि सभी मौसम झेल लेती है, ठीक उसी तरह हमारा शरीर भी जीवन के सुख – दुख रूपी हर कष्ट, विपत्ति के मौसम को सहन कर लेता है।

प्रश्न 7. “तरुवर फल नहिं खात है , सरवर पियत न पान।
कहि रहीम परकाज हित , संपति सचहिं सुजान॥”
उपरोक्त पंक्तियों का अर्थ बताइए।
उत्तर – रहीम जी के अनुसार, जिस प्रकार वृक्ष अपने फल खुद नहीं खाते और नदी, तालाब अपना पानी कभी स्वयं नहीं पीते। ठीक उसी प्रकार, सज्जन और अच्छे व्यक्ति अपने द्वारा इकठ्ठे किए गए धन का उपयोग केवल अपने हित के लिए प्रयोग नहीं करते, वो उस धन का दूसरों के भले के लिए भी प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 8. “कहि रहीम संपति सगे , बनत बहुत बहु रीत।
बिपति कसौटी जे कसे , तेई साँचे मीत॥”
उपरोक्त पंक्तियों का अर्थ बताइए।
उत्तर – रहीम जी के अनुसार, हमारे सगे – संबंधी किसी संपत्ति की तरह होते हैं, क्योंकि संपत्ति भी बहुत कठिन परिश्रम से इकट्ठी की जाती है और सगे – संबंधी भी बहुत सारे रीति – रिवाजों के बाद बनते हैं। परंतु जो व्यक्ति मुसीबत में आपकी सहायता करता है या आपके काम आता है, वही आपका सच्चा मित्र होता है।

प्रश्न 9. “जाल परे जल जात बहि , तजि मीनन को मोह।
रहिमन मछरी नीर को , तऊ न छाँड़ति छोह॥”
उपरोक्त पंक्तियों का अर्थ बताइए।
उत्तर – रहीम जी उपरोक्त पंक्तियों द्वारा एकतरफा प्रेम का वर्णन किया है। रहीम जी के अनुसार, जब किसी नदी में मछली को पकड़ने के लिए जाल डालकर बाहर निकाला जाता है, तो नदी का जल तो उसी समय जाल से बाहर निकल जाता है। उसे मछली से कोई प्रेम नहीं होता इसलिए वह मछली को त्याग देता है। परन्तु, मछली पानी के प्रेम को भूल नहीं पाती है और उसी के वियोग में प्राण त्याग देती है।

 

Also See: