Class 10 Hindi Muhavare MCQ Questions – 100 Questions
Muhavare MCQs for Class 10 – Here is a compilation of Muhavare MCQs for CBSE Class 10 Hindi Grammar (Vyakaran). Students can practice free Muhavare MCQ Questions have been added by CBSE in the new exam pattern. At the end of Multiple-Choice Questions on Muhavare, the answer key has also been provided for your reference. Take Free online MCQs Test for Class 10
For Correct Answers, see end of post. (below)
मुहावरों पर आधारित कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न | Muhavare Class 10 MCQs | Hindi Vyakaran
प्रश्न 1 – पढ़ाई में मेहनत कर मैं ……..…… हो सकता हूँ। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अंधों में काना राजा
II. एक पंथ दो काज
III. अपना हाथ जगन्नाथ
IV. पैरों पर खड़ा होना
प्रश्न 2 – ‘विपत्ति में उसकी अक्ल ……………….. उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. खो जाना
II. ठनक जाना
III. चकरा जाना
IV. आग बबूला हो जाना
प्रश्न 3 – सच्चे शरूवीर देश की रक्षा में प्राणों की ……………….. हैं। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बाजी लगा देते हैं।
II. जान लगा देते हैं।
III. ताकत लगा देते हैं।
IV. आहुति लगा देते हैं।
प्रश्न 4 – गरीब माँ-बाप अपना ……………….. कर बच्चों को पढ़ाते हैं और वे चिंता नहीं करते। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. गला काट।
II. पेट काट।
III. खून बहा।
IV. मन लगा।
प्रश्न 5 – विद्वान और वीर होकर भी रावण की ……………….. पड़ गया था कि उसने माता सीता का अपहरण किया। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अंधों में काना राजा
II. एक पंथ दो काज
III. अक्ल पर पत्थर
IV. पैरों पर खड़ा होना
प्रश्न 6 – युवकों को ……………….. पर ही विवाह करना चाहिए। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अपने पैरों पर खड़े हो जाना
II. ठनक जाना
III. चकरा जाना
IV. आग बबूला हो जाना
प्रश्न 7 – जनाब, जरा होशियारी से काम लें। यह ……………….. जाती रहेगी। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. दो दिन की हुकूमत
II. चार दिन की हुकूमत
III. अढाई दिन की हुकूमत
IV. एक दिन की हुकूमत
प्रश्न 8 – बड़े भाई ने छोटे भाई को ऐसी चुभती बात कही कि वह ……..…… । रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. गला काट लेना।
II. शर्मिंदा होना।
III. खून बहाना ।
IV. अपना-सा मुँह लेकर रह जाना।
प्रश्न 9 – विवाह के अवसर पर दिन भर मेहमानों के स्वागत में लगे रहने से मेरा ……………….. रहा हैं। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अंग-अंग ढीला होना
II. शरीर थक जाना
III. अपना हाथ जगन्नाथ
IV. पैरों पर खड़ा होना
प्रश्न 10 – रामू मात्र आठवीं पास हैं, फिर भी उसकी सरकारी नौकरी लग गई। इसी को कहते हैं- ……………….. । उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. धोखा हो जाना
II. किस्मत चमकना
III. अंधे के हाथ बटेर लगना
IV. आग बबूला हो जाना
प्रश्न 11 – आजकल ऐसी-ऐसी इमारते बनने लगी है, जो ……………….. है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बाजी लगा देना
II. आसमान से बातें करना
III. ताकत लगा देना
IV. आहुति लगा देना
प्रश्न 12 – वह तो ……..…… हैं, वह तुम्हारी क्या मदद करेगा। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. गला काटने वाला।
II. पेट काट कर म्हणत करने वाला।
III. आग लगाकर तमाशा देखना।
IV. मतलबी आदमी।
प्रश्न 13 – राघव तो जुआरियों के पास केवल खड़ा हुआ था, पुलिस उसे भी पकड़कर ले गई। इसे ही कहते हैं- ……………….. । मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अंधों में काना राजा
II. आटे के साथ घुन पिसना
III. अपने पैर पर कुल्हाड़ी मरना
IV. पैरों पर खड़ा होना
प्रश्न 14 – अध्यापक की मदद से राजू गणित में तो पास हो गया, परंतु विज्ञान में उसकी कम्पार्टमेंट आ गई। इसी को कहते हैं- ……………….. । उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. आसमान से गिरे, खजूर में अटके
II. आटे-दाल के भाव पता चलना
III. किस्मत फूटना
IV. आग बबूला हो जाना
प्रश्न 15 – रामू की शराब की आदत ने उसके परिवार की ……………….. हैं। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बाजी लगा देना।
II. बेइज्जत करना।
III. इज्जत मिट्टी में मिलाना।
IV. शर्मसार करना।
प्रश्न 16 – तुम तो कभी दिखाई ही नहीं देते, तुम्हें देखने को तरस गया, ऐसा लगता है कि तुम ……..…… गए हो। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. ईद के चाँद होना।
II. कहीं गुम होना।
III. घर से बाहर न निकलना।
IV. ईद के सूरज होना।
प्रश्न 17 – उस भिखारी को मैंने दस रुपए दे दिए तो वह बीस रुपए और माँगने लगा। तब मैंने उससे कहा – अरे भाई, तुम तो ……………….. रहे हो। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. उँगली पकड़कर बाजू पकड़ना
II. उँगली पकड़कर पौंहचा पकड़ना
III. उँगली पकड़कर पैर पकड़ना
IV. उँगली पकड़कर हाथ पकड़ना
प्रश्न 18 – इब्राहीम की पत्नी तो उसे अपनी ……………….. है। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. उँगलियों पर खिसकना
II इशारों पर नचाना
III. हाथ पर नचाना
IV. उँगलियों पर नचाना
प्रश्न 19 – अध्यापक विद्यालय में सब बच्चों को ……………….. हैं। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. एक हाथ पर रखना
II. एक आँख से देखना
III. दोनों आँखों से देखना
IV. एक आँख फोड़ना
प्रश्न 20 – काँच की चीज़े बहुत संभल कर रखनी पड़ती है क्योंकि काँच की चीज़े ……..…… की तरह होती है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. ओस के मोती।
II. सीपी के मोती।
III. समुद्र के मोती।
IV. पानी के बुलबुले।
प्रश्न 21 – विद्यार्थी को केवल ……………….. नहीं होना चाहिए, बल्कि स्वस्थ शरीर और उन्नत मस्तिष्क वाला होनहार युवक होना है। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अंधों में काना राजा
II. किताब में मग्न होना
III. किताब का कीड़ा होना
IV. पैरों पर खड़ा होना
प्रश्न 22 – राजू बातें तो राजाओं की-सी करता हैं, पर ……………….. हैं। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. कुछ भी ना होना
II. दमड़ी ना होना
III.फूटी कौड़ी ना होना
IV. कफ़न को कौड़ी ना होना
प्रश्न 23 – प्रधानाध्यापक ने सभी अध्यापकों से कहा कि परीक्षा-प्रश्न पत्र आ गए हैं, किसी को इसकी ……………….. । रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. कानोंकान खबर न होना
II. किसी को खबर न होना
III. छात्रों को खबर न होना
IV. कानोंकान खबर होना
प्रश्न 24 – यदि तुमने मेरी बात न मानी तो सारी दुनिया के सामने तुम्हारा कच्चा चिट्ठा खोल दूँगा। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. गला काट देना।
II. कच्चा चिट्ठा खोलना।
III. खून बहा देना।
IV. पोल खोल देना।
प्रश्न 25 – 1857 की लड़ाई में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों को खीरे-ककड़ी की तरह काट दिया था। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. खीरे-ककड़ी की तरह काटना
II. एक पंथ दो काज
III. मूली की तरह काटना
IV. सब्जियों की तरह काटना
प्रश्न 26 – वह चोर दरवान इसी दिन के लिए तो ……………….. था, वरना विश्र्वास का ऐसा रँगीला नाटक खेलकर सेठ की तिजोरी-चाबी का पता कैसे करता?उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. घात लगाना
II. मौका तकना
III. मौके का इंतजार करना
IV. इशारा करना
प्रश्न 27 – दादी पहले तो मारती है, फिर ……………….. है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. लाड जताना
II. जान लगा देना
III घाव पर मरहम लगाना
IV. घाव पर नमक छिड़कना
प्रश्न 28 – डेढ़ सौ ही कमाते हो और इतनी खर्चीली आदतें पाल रखी है। चादर के बाहर पैर पसारना कौन-सी अक्लमन्दी है? रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. आय से अधिक व्यय करना।
II. चादर से बाहर पैर पसारना।
III. दिन-रात मेहनत करना।
IV. खून पसीना बहाना।
प्रश्न 29 – धीरू और वीरू का ……………….. है। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. पैर-घुंघरू का साथ
II. दिल-दिमाग का साथ
III. कुत्ते-हडी का साथ
IV. चोली-दामन का साथ
प्रश्न 30 – जब सबके सामने राजू का झूठ पकड़ा गया तो उसके लिए ……………….. वाली बात हो गई। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अत्यन्त लज्जित होना
II. चुल्लू भर पानी में डूब मरना
III. चुल्लू भर सागर में डूब मरना
IV. आग बबूला हो जाना
प्रश्न 31 – भारत और पाकिस्तान के युद्ध में हर बार पाकिस्तान के ……………….. हैं। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बेइज्जत होना।
II. पराजित होना ।
III. छक्के छूटना।
IV. चुल्लू भर पानी में डूब मरना।
प्रश्न 32 – अध्यापक ने विद्यार्थियों को समझाया कि हमें कभी ……………….. नहीं करनी चाहिए, वरना पछताना पड़ेगा। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. छोटा मुँह बड़ी बात।
II. छोटा कद बड़ी बात।
III. छोटा दिन बड़ी रात।
IV. छोटी बात बड़ा मुँह।
प्रश्न 33 – अध्यापक ने विद्यार्थियों से कहा कि अच्छा आदमी वही होता है जो ……………….. निभाता है। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अंधों में काना राजा
II. वायदा देना
III. अपना हाथ देना
IV. जबान देना
प्रश्न 34 – बेटे के काले कारनामों के कारण रामप्रसाद तो बेचारा ……………….. गया। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. इज्जत खो जाना
II. दिमाग ठनक जाना
III. जीते जी मर जाना
IV. आग बबूला हो जाना
प्रश्न 35 – सारे मुहल्ले वाले तुम्हारी ……………….. रहे हैं। भलाई इसी में है कि तुम चुपचाप यहाँ से खिसक जाओ। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बाजी लगा देने वाला।
II. जान लेने को तत्पर।
III. ताकत के कायल।
IV. जान का प्यासा होना।
प्रश्न 36 – रात के अँधेरे में मुसाफिरों को डाकुओं ने घेर लिया। बेचारे मुसाफिरों की ……..…… गए। सब कुछ छीन लिया तब बड़ी मुश्किल से छोड़ा। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. गला में हड्डी फसना।
II. जान के लाले पड़ना।
III. खून बहाना।
IV. मन पर साँप लोटना।
प्रश्न 37 – वह कई बार आई० ए० एस० की परीक्षा में बैठा, पर सफल न हो सका। अब तो बेचारे का ……………….. गया है। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. जोश ठंडा पड़ना
II. हिम्मत जवाब देना
III. हिम्मत हार जाना
IV. दिल टूट जाना
प्रश्न 38 – ईश्वर बड़ा दयालु है। अपने भक्तों को वह हमेशा ……………….. ही देता है। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. मुराद पूरी करना
II. झोली भरना
III. प्रार्थना सुनना
IV. सब कुछ देना
प्रश्न 39 – मैंने उनसे पूछा, ‘ ……………….. । साफ बताइए, आप मेरी मदद करेंगे या नहीं?’ रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. सच बताना
II. बहाने-बाजी करना
III. टालमटोल करना
IV. बात घुमाना
प्रश्न 40 – मैंने सेठजी की बहुत ……..…… , परंतु उन्होंने मुझे पैसे उधार नहीं दिए। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. ठोड़ी पकड़ना।
II. पैर पकड़ना।
III. हाथ पकड़ना।
IV. हाथ-पैर पकड़ना।
प्रश्न 41 – घर-परिवार के लोग लड़के को ……………….. के बाद ही शादी के लिए हाँ करते हैं। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अच्छी तरह देखना
II. ऊपर से निचे तक देखना
III. पीठ बजाकर देखना
IV. ठोंक बजाकर देखना
प्रश्न 42 – राजेश घर में कुआँ खुदवाकर ……………….. बना रहा है। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. एक ईंट की मस्जिद
II. ढाई ईंट की मस्जिद
III. तीन ईंट की मस्जिद
IV. दो ईंट की मस्जिद
प्रश्न 43 – केवल ……………….. से काम नहीं बनता। काम बनाने के लिए लोगों का विश्वास जीतना जरूरी है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. ढिंढोरा पीटना
II. शोर मचाना।
III. ताकत लगाना।
IV. आहुति देना।
प्रश्न 44 – आजकल रामू के मैनेजर से उसकी कहासुनी हो गई है इसलिए ……..…… हुई है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. तलवार बाजू पर लटकना।
II. तलवार पैर पर लटकना।
III. तलवार सिर पर लटकना।
IV. तलवार शरीरं पर लटकना।
प्रश्न 45 – मैंने मोहित की जब सौ रुपए की मदद की तो उसने कहा कि ……………….. बहुत होता है। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अंधों में काना राजा
II. उड़ते को पंख का सहारा
III. अपना हाथ जगन्नाथ
IV. डूबते को तिनके का सहारा
प्रश्न 46 – मुन्ना खुद को बहुत ……………….. है, जब देखो लड़ाई की बातें करता रहता है। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. तीस मारखाँ बनना
II. दिमाग ठनक जाना
III. दिमाग चकरा जाना
IV. आग बबूला हो जाना
प्रश्न 47 – बेटी के विवाह के बाद मोहन सारी चिंताओं से मुक्त हो गया है और अब ……………….. है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. चिंता मुक्त हो कर सोना।
II. तनकर सोना।
III. पेट के बल सोना।
IV. बिना चिंता के सोना।
प्रश्न 48 – शालिनी बहुत विवेकशील है। वह ……..…… है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बहुत सोच-समझ कर बोलना
II. सोच विचार कर मुँह से शब्द निकालना
III. तौल-तौल कर मुँह से शब्द निकालना
IV. बहुत सोच-विचार कर बोलना
प्रश्न 49 – केशव न तो अभी तक आया और न ही फोन किया। समारोह में जाना है या नहीं कुछ भी नहीं पता। मैं तो ……………….. हूँ। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. त्रिशुंक होना
II. बीच में रहना
III. न इधर का होना, न उधर का
IV. पैरों पर खड़ा होना
प्रश्न 50 – हम लोगों की ओट में ये जिस तरह धीरे-धीरे बातें कर रहें है, उससे मुझे ……………….. है। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. दाल में काला होना
II. दाल में सफेद होना
III. दाल में काला-पीला होना
IV. दाल ही का काला होना
प्रश्न 51 – जब एक गरीब छात्र ने आई.ए.एस. पास कर ली तो सब ……………….. लगे। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. दाँतों तले ओंठ दबाना
II. दाँतों तले हाथ दबाना
III. दाँतों तले उँगली दबाना
IV. दाँतों तले जीभ दबाना
प्रश्न 52 – जब मैंने वैष्णो देवी जाने को कहा तो पिताजी बोले कि तुम्हें ……..…… हैं, चढ़ाई चढ़ोगे तब मालूम पड़ेगा। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. दूर की वस्तु या व्यक्ति अच्छा लगना
II. दूर के ढोल सुहावने होना या लगना
III. दूर के पहाड़ सुहावने होना या लगना
IV. ना देखा हुआ व्यक्ति अच्छा लगना।
प्रश्न 53 – ……………….. हैं। अतः सब लोग बात करते समय सावधानी रखा करें। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अंधों में काना राजा
II. एक पंथ दो काज
III. अपना हाथ जगन्नाथ
IV. दीवारों के कान होना
प्रश्न 54 – रामू काका ने ……………….. नहीं किए हैं, उन्हें बहुत अनुभव है। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. मेहंदी लगा कर बाल सफेद करना
II. धूप में बाल सफेद करना
III. छाँव में बाल सफेद करना
IV. सूरज की गर्मी में बाल सफेद करना
प्रश्न 55 – जब से रामू की नौकरी छूटी है, उसकी दशा ……………….. जैसी है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बहुत बुरी स्थिति
II. किसी को समझने लायक न रहना
III. न इधर का न उधर का
IV. धोबी का कुत्ता घर का न घाट का
प्रश्न 56 – आई० ए० एस० की परीक्षा में प्रथम आकर मेरी बेटी ने मेरी ……………….. ली। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. नाक रखना
II. इज्जत रखना
III. हाथ पकड़ना
IV. नाक रगड़ना
प्रश्न 57 – छात्रों ने बेमतलब ही संस्कृति के आचार्य जी का ……………….. दिया कि ये बच्चों को मारते हैं। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. नाम की बदनामी करना
II. नाम दोहराना
III. नाम उछालना
IV. बदनामी करना
प्रश्न 58 – लगता है राधा को लोगों की नजर लग जाती है इसलिए जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाती है। इस बार किसी साधु-संत से ………………..लेनी चाहिए।
उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. नजर उतारना
II. बुरी दृष्टि के प्रभाव को दूर करना
III. मंत्र आदि युक्ति से बुरी दृष्टि को दूर करना
IV. नजर लगाना
प्रश्न 59 – आपकी ……………….. आपका नौकर चोरी करता रहा और आपको तब पता चला जब उसने सारा खजाना खाली कर दिया। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बगल में रहते हुए
II. नाक के नीचे
III. देख-रेख में रहते हुए
IV. हाथ के निचे
प्रश्न 60 – जो अपनी ……..…… देता, वह इस बेईमानी के धंधे में हमारी मदद करेगा, यह तो संभव ही नहीं। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. अपने ऊपर किसी भी प्रकार का आक्षेप न लगने देना
II. नाक पर धूल न बैठने देना
III. अपने ऊपर किसी भी प्रकार का आरोप न लगने देना
IV. नाक पर मक्खी न बैठने देना
प्रश्न 61 – महेश मुझे बात-बात पर धमकी देता है कि यदि मैं उसकी बात नहीं मानूँगा तो वह मेरा ……………….. देगा। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. पर्दाफाश करना
II. भेद खोलना
III. सबको बता देना
IV. पोल खोल देना
प्रश्न 62 – माँ-बाप अपने ……………….. को बिना सोचे-समझे अपने बच्चों पर खर्च कर देते हैं। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. मेहनत से कमाई हुई संपत्ति
II. कठोर परिश्रम से कमाई हुई संपत्ति
III. पसीने की कमाई
IV. पाप की कमाई
प्रश्न 63 – मल्लिका का विवाह क्या हुआ बेचारी के पाँवों में बेड़ी पड़ गई है, उसके सास-ससुर उसे कहीं आने-जाने ही नहीं देते। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. स्वतंत्रता नष्ट हो जाना
II. मान-सम्मान नष्ट हो जाना
III. पाँव में बेड़ी पड़ना
IV. पाँव में पायल पड़ना
प्रश्न 64 – उसे सीधा मत समझना। उसके ……..…… है, किसी भी दिन चकमा दे सकता है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. पेट में गुदगुदी होना
II. पेट में आंत होना
III. बहुत चालाक होना
IV. पेट में दाढ़ी होना
प्रश्न 65 – अध्यापकों की हर ……………….. लेना चाहिए, जीवन के किसी भी मोड़ पर कोई भी बात काम आ सकती है। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. बात को गाँठ में बाँधना
II. बात को स्मरण या याद रखना
III. बात को समझ कर दूसरे के आगे रखना
IV. बात को ज्यों का त्यों याद रखना
प्रश्न 66 – आज कर्ण की ……………….. गए तभी तो उसने दस लाख का मकान दो लाख में बेच दिया। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अक्ल पर धूल पड़ना
II. अक्ल काम न करना
III. बुद्धि पर पत्थर पड़ना
IV. आग बबूला हो जाना
प्रश्न 67 – राजू ने अपने ऑफिस में ……………….. हुआ है, उसमें सभी तरह के लोग हैं। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. भानमती का कुनबा जोड़ना
II. अलग-अलग तरह की चीजें जोड़ना
III. अलग-अलग तरह की चीजें इकट्ठा करना
IV. भानमती का खजाना जोड़ना या इकट्ठा करना
प्रश्न 68 – पानीपत की लड़ाई में आखिर काबुल के तैमूरी शासक ज़हीर उद्दीन मोहम्मद बाबर ही ने ……..…… । रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बाजी जीतना
II. मैदान मारना
III. खून बहा कर जितना
IV. जीत हासिल करना
प्रश्न 69 – जब रात को सब लोग सो गए और पुलिस वाले भी चले गए तो चोरों को लगा कि अब ……………….. है और सामने वाले घर में घुसा जा सकता है। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. मैदान साफ न होना
II. मैदान पर कोई रुकावट न होना
III. कोई रुकावट न होना
IV. मैदान साफ होना
प्रश्न 70 – इस थानेदार के ……………….. गया है। बेचारे गरीब सब्जी वालों से भी हफ़्ता-वसूली करता है। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अनुचित लाभ की आदत पड़ना
II. मुँह में खून लगना
III. मुँह में लाभ की आदत पड़ना
IV. लाभ की आदत पड़ना
प्रश्न 71 – जब तक हमारी सेना दुश्मन की सेना के साथ ……………….. तब तक ये लोग इसी तरह की आतंकवादी गतिविधियाँ करते रहेंगे। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. मोर्चा लेना
II. युद्ध करना
III. मोर्चा संभल कर युद्ध करना
IV. युद्ध के लिए तैयार होना
प्रश्न 72 – मैं सोहन पर विश्वास करता था पर वह तो ……..…… निकला, मेरा सारा पैसा लेकर भाग गया। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. धोखेबाज आदमी
II. धोखेबाज आदमियों की टोली
III. रँगा सियार
IV. सियार जैसा चालाक होना
प्रश्न 73 – राम ने दुकानदार से कहा बेचारी विधवा पर ……………….. और उसका कर्जा माफ कर दो। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. रहम खाना
II. दया करना
III. रहम कर के दया करना
IV. दया कर के माफ़ करना
प्रश्न 74 – नया काम करते हुए सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि नए काम में ……………….. जाते हैं। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. लाभ के बदले हानि हो जाना
II. लाभ ही लाभ होना
III. लेने के देने पड़ना
IV. लेने के बदले किसी को देने पड़ना
प्रश्न 75 – गलती न करने पर भी जब उस दरोगा ने जेल में बंद करने की धमकी दी तो मैं ……………….. रह गया। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. जूस का घूँट पीकर रह जाना
II. पानी का घूँट पीकर रह जाना
III. विवशतावश क्रोध को पीकर रह जाना
IV. लहू का घूँट पीकर रह जाना
प्रश्न 76 – जब से वह कंपनी का मैनेजर हुआ, उसने कंपनी का सारा हिसाब ……..…… दिया। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. लीप-पोत कर बराबर करना
II. सर्वस्व बर्बाद कर देना
III. लीप-पोत कर सर्वस्व बर्बाद कर देना
IV. सब कुछ बर्बाद कर देना
प्रश्न 77 – राणा प्रताप ने मुगल सेना का डट कर सामना किया और अंत में ……………….. । मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. युद्ध करते हुए मर जाना
II. युद्ध में मर जाना
III. मर जाना
IV. वीरगति को प्राप्त होना
प्रश्न 78 – राम राधा को ……………….. तो उनकी मजाल थी कि वह गोपी को यूँ आँखें दिखाती। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. शह देना
II. उत्साह बढ़ाना
III. शह दे कर उत्साह बढ़ाना
IV. आग बबूला हो जाना
प्रश्न 79 – पिता अलग नाराज है, माँ अलग। किसे क्या कहकर मनाऊँ? इन दिनों मेरी तो ……………….. है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. दुविधा में होना
II. साँप-छछूंदर की हालत
III. न इधर का न उधर का
IV. न घर का न घाट का
प्रश्न 80 – राम की सेना में हनुमान इसलिए श्रेष्ठ माने जाते थे कि हर काम में वे ही ……..…… उतरते थे। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. पूरे तौर पर ठीक
II. पूरे तरह पर ठीक कही बात
III. सवा सोलह आने सही
IV. हर तरह से सही
प्रश्न 81 – राजू अपने आप को बहुत बलवान समझता था, अब मोहन के आ जाने से ……………….. गया, अब राजू को मजा आएगा। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अंधों में काना राजा
II. बलवानव्यक्ति को उससे भी बलवान व्यक्ति मिलना
III. किसी जबरदस्त व्यक्ति को उससे भी बलवान या अच्छा व्यक्ति मिलना
IV. सेर को सवा सेर मिलना
प्रश्न 82 – पंकज अब ……………….. है, इसलिए बहकी बातें करने लगा है। उसकी बातों का बुरा मत मानो। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. सठिया जाने के कारण बुद्धि नष्ट हो जाना
II. बुद्धि काम न करना
III. सठिया जाना
IV. बुद्धि नष्ट हो जाना
प्रश्न 83 – नेताजी ने अपनी सुरक्षा के लिए एक गुंडे को रख लिया पर एक दिन उसी गुंडे ने गुस्से में नेताजी का ही खून कर दिया, इसलिए कहा जाता है कि ……………….. अक्लमंदी नहीं है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. साँप को दूध पिलाना
II. दुष्ट को आश्रय देना
III. साँप जैसे दुष्ट को आश्रय देना
IV. दुष्ट को सहारा देना
प्रश्न 84 – श्याम तो पंडितजी का इतना प्यारा है कि उसे तो ……..…… हैं। वह कुछ भी कर दोगा तो भी कोई भी कुछ नहीं कहेगा। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बहुत बड़े अपराध माफ करना
II. सात खून माफ करना
III. पाँच खून माफ करना
IV. तीन खून माफ करना
प्रश्न 85 – सुशील ने सेठजी को धमकी दी थी कि यदि वे अपनी बेटी को ……………….. तो भी वह उसे ले जाएगा और उसी से शादी करेगा। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. छिपा कर रखना
II. सभी से छिपा कर रखना
III. सात परदों में रखना
IV. सात परदों में छिपा कर रखना
प्रश्न 86 – इस कंपनी में नौकरी करने पर हमेशा ……………….. रहती है कि कब कोई गलती हुई और नौकरी से निकाल दिए गए। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. सिर पर तलवार लटकना
II. बहुत ज्यादा खतरा होना
III. सिर पर चाक़ू लटकना
IV. सिर पर छुरी लटकना
प्रश्न 87 – आपसी झगड़े में हुई बात को वहीं समाप्त कर लेना चाहिए, ……………….. से कोई फायदा नहीं होता। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. छोटी-सी बात को बढ़ाना
II. सुईं का भाला बनाना
III. छोटी-सी बात को बढ़ा-चढ़ा कर रखना
IV. सुईं की जगह भाला प्रयोग करना
प्रश्न 88 – सेठ दीनानाथ पहले से ही करोड़पति थे और अब उनकी लॉटरी भी निकल आई। इसे कहते हैं ……..…… । रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. सोने पे चांदी
II. बेहतर होना
III. सोने पे सुहागा
IV. सोने पे सोना होना
प्रश्न 89 – जब सीमा ने राजू को दो घंटे में पूरी किताब याद करने को कहा तो राजू ने ……………….. के लिए मना कर दिया। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. हथेली पर सरसों जमाना
II. कोई कठिन काम तुरन्त करना
III. हथेली पर फूल जमाना
IV. हथेली पर सरसों जमाना कोई आसान काम नहीं होना
प्रश्न 90 – घर में पार्टी चल रही थी कि अचानक बिजली चली गई। चारों ओर अँधेरा छा गया ……………….. रहा था। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. आंखों को हाथ न दिखना
II. हाथ को पैर न दिखना
III. घना अंधकार होना
IV. हाथ को हाथ न सूझना
प्रश्न 91 – रमाकांत की बेटी ने अंतर्जातीय विवाह किया तो सारे गाँव के लोगों ने उसका ……………….. दिया। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. जाति से बाहर बेदखल कर देना
II. खाना पानी बंद करना
III. हुक्का पानी बंद करना
IV. जाति से बाहर कर देना
प्रश्न 92 – जब बहुत मेहनत करने के बाद भी मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलता तो ……..…… स्वाभाविक ही है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. हौसला पस्त होना
II. हतोत्साहित होना
III. हौसला टूट जाना
IV. उत्साह न दिखाई देना
प्रश्न 93 – अध्यापकों को चाहिए कि वे बच्चों का ……………….. रहें तभी बच्चे कुछ अच्छा कर पाएँगे। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. हिम्मत बढ़ा कर हौसला बढ़ाना
II. हौसला दे कर हिम्मत बढ़ाना
III. हौसला बढ़ाना
IV. हिम्मत बढ़ाना
प्रश्न 94 – हे भगवान्, अपने बीमार बेटे के लिए आपके आगे ……………….. हूँ। उसे भला-चंगा कर दो। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. अँचरा पसारना
II. माँगना
III. याचना करना
IV. आग बबूला हो जाना
प्रश्न 95 – सभी छात्र एक साथ प्रधानाचार्य के कमरे में घुस गए और लगे अपना-अपना राग अलापने। बेचारे प्रधानाचार्य सर पकड़कर बैठ गए। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बहुत अधिक थक जाना
II. अंग-अंग ढीला होना
III. अत्यधिक थक जाना
IV. अपना-अपना राग अलापना
प्रश्न 96 – रमेश तो हर वक्त ……..…… हैं- चीनी लेने भेजा था, नमक लेकर आ गया। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. अक्ल के पीछे लट्ठ लेकर फिरना
II. हर वक्त मूर्खता का काम करना
III. अक्ल के पीछे लकड़ी लेकर भागना
IV. हर वक्त मूर्खता के ही काम करना
प्रश्न 97 – वह तो आग लगाकर तमाशा देखने वाला हैं, वह तुम्हारी क्या मदद करेगा। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. दूसरों में झगड़ा कराके तमाशा देखना –
II. आग लगाकर अलग हो जाना
III. दूसरों में झगड़ा कराके अलग हो जाना
IV. आग लगाकर तमाशा देखना
प्रश्न 98 – जब पिता की मृत्यु हो गई तो राकेश को ……………….. गया। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-
I. आटे-दाल का भाव मालूम होना
II. दुनियादारी का ज्ञान होना
III. कटु परिस्थिति का अनुभव होना
IV. दुनियादारी या कटु परिस्थिति का अनुभव होना
प्रश्न 99 – दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर छोटे भाई ने ……………….. , डंडे से बड़े भाई का सर फोड़ दिया। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. बिना देख कर काम करना
II. सोच-विचार के काम करना
III. आव देखा न ताव
IV. बिना सोच-विचार के काम करना
प्रश्न 100 – दूसरों को धोखा मत दो। किसी दिन सेर को सवा सेर मिल गया तो उलटे मुँह गिरोगे। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
I. दूसरे को नीचा दिखाने के चक्कर में खुद पछताना
II. सुलटे मुँह गिरना
III. दूसरे को नीचा दिखाने के प्रयास में स्वयं नीचा देखना
IV. उलटे मुँह गिरना
Class 10 Hindi Lesson Explanation | Class 10 Hindi MCQs | Learn Hindi Grammar |
Essay Writing in Hindi |
Answer Keys of Muhavare MCQ Questions
Q | Ans | Q | Ans | Q | Ans | Q | Ans | Q | Ans |
1 | IV. | 21 | III. | 41 | IV. | 61 | I. | 81 | IV. |
2 | I. | 22 | IV. | 42 | II. | 62 | III. | 82 | III. |
3 | I. | 23 | I. | 43 | I. | 63 | III. | 83 | I. |
4 | II. | 24 | II. | 44 | III. | 64 | IV. | 84 | II. |
5 | III. | 25 | I. | 45 | IV. | 65 | I. | 85 | III. |
6 | I. | 26 | I. | 46 | I. | 66 | III. | 86 | I. |
7 | III. | 27 | III. | 47 | II. | 67 | I. | 87 | II. |
8 | IV. | 28 | II. | 48 | III. | 68 | II. | 88 | III. |
9 | I. | 29 | IV. | 49 | I. | 69 | IV. | 89 | I. |
10 | III. | 30 | II. | 50 | I. | 70 | II. | 90 | IV. |
11 | II. | 31 | III. | 51 | III. | 71 | I. | 91 | III. |
12 | II. | 32 | I. | 52 | II. | 72 | III. | 92 | I. |
13 | II. | 33 | IV. | 53 | IV. | 73 | I. | 93 | III. |
14 | I. | 34 | III. | 54 | II. | 74 | III. | 94 | I. |
15 | III. | 35 | IV. | 55 | IV. | 75 | IV. | 95 | IV. |
16 | I. | 36 | II. | 56 | I. | 76 | I. | 96 | I. |
17 | II. | 37 | I. | 57 | III. | 77 | IV. | 97 | IV. |
18 | IV. | 38 | II. | 58 | I. | 78 | I. | 98 | I. |
19 | II. | 39 | III. | 59 | II. | 79 | II. | 99 | III. |
20 | I. | 40 | I. | 60 | IV. | 80 | III. | 100 | IV. |