CBSE Class 12 Hindi Chapter 8 Rubaiyan (रुबाइयाँ) Question Answers (Important) from Aroh Book
Usha Class 12 – CBSE Class 12 Hindi Aroh Bhag-2 Chapter 8 Rubaiyaan Question Answers. The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions of the chapter, extract based questions, multiple choice questions, short and long answer questions.
सीबीएसई कक्षा 12 हिंदी आरोह भाग-2 पुस्तक पाठ 8 रुबाइयाँ प्रश्न उत्तर | इस लेख में NCERT की पुस्तक के प्रश्नों के उत्तर तथा महत्वपूर्ण प्रश्नों का व्यापक संकलन किया है।
Related:
रुबाइयाँ पाठ्यपुस्तक पर आधारित प्रश्न – Textbook Based Questions
प्रश्न 1 – शायर “राखी के लच्छे” को बिजली की चमक की तरह कहकर क्या भाव व्यंजित करना चाहता है?
उत्तर – रक्षाबंधन का त्यौहार सावन के महीने में आता है। उस समय हर वक्त आकाश में काले धने बादल छाये रहते हैं। और बिजली भी चमकती रहती है। जिस तरह बिजली के चमकने और काली घटाओं का आपस में गहरा संबंध है। उसी तरह राखी के लच्छे भाई-बहिन के संबंध को व्यक्त करते हैं। इसीलिए शायर “राखी के लच्छों” की तुलना “बिजली की चमक” से करता है।
प्रश्न 2 – “खुद का परदा खोलने” से क्या आशय है?
उत्तर – “खुद का परदा खोलने से” आशय है, अपनी कमियों या दोषों को स्वयं ही प्रकट करना। जो लोग दूसरों के सामने किसी की बुराई कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं असल में वो अपनी ही कमजोरी दुनिया वालों को दिखा कर अपना ही नुकसान करते हैं।
रुबाइयाँ कविता पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न – (Important Question Answers)
प्रश्न 1 – माँ अपने बच्चे को किस तरह प्यार-दुलार करती है?
उत्तर – माँ अपने घर के आंगन में अपने चांद के टुकड़े अर्थात अपने छोटे से बच्चे को लेकर खड़ी है। कभी वह माँ अपने बच्चे को अपने हाथों पर झूला झूलती है तो कभी उसे प्यार से गोद में भर लेती है। कभी-कभी वह माँ उस बच्चे को हवा में उछाल भी लेती हैं। माँ के इस प्यार-दुलार भरे खेल से बच्चा भी बहुत खुश होता है और खिलखिला कर हंस देता है। उस छोटे से बच्चे की हंसी से वह पूरा घर और घर का आंगन गूँज उठता हैं।
प्रश्न 2 – माँ द्वारा बच्चे को नहलाने का वर्णन कीजिए?
उत्तर – माँ अपने छोटे बच्चे को हिलते-डुलते साफ-सुथरे पानी से नहलाती है। नहाने से उसके अस्त-व्यस्त हुए बालों को कंधी कर धीरे-धीरे प्यार से सुलझाती व संवारती है। और जब माँ अपने बच्चे को अपने घुटनों के बीच पकड़ कर के कपड़े पहनाती है तो बच्चा कितने ही प्यार से अपनी माँ के चेहरे को देखता है। कहने का आशय यह है कि जिस प्यार से बच्चा अपनी माँ को निहारता है उसका शब्दों में वर्णन करना संभव नहीं है।
प्रश्न 3 – दीपावली में माँ बच्चे की ख़ुशी का ख्याल कैसे रखती है?
उत्तर – दीपावली की शाम को अपने साफ-सुथरे व् पुताई किये हुए या रंग रोगन किये हुए, सुन्दर सजे घर में माँ अपने बच्चे के लिए चीनी मिट्टी से बने खिलौने व जगमगाते हुए दिये लेकर आयी हैं। शाम को जब वह अपने पूरे घर में दिये जलाती हैं तो कुछ दिए बच्चे के द्वारा बनाए छोटे से मिट्टी के घर में भी जला देती है। और यह सब करते हुए माँ का सुंदर चेहरा कोमलता व ममता की चमक से दमक उठता है। कहने का आशय है कि जब माँ अपने बच्चे के छोटे से घर में दिए जलाती है तो उसके सुंदर मुँह पर चमक आ जाती है।
प्रश्न 4 – बच्चा माँ से कैसी जिद्द करता है और माँ कैसे उसकी जिद्द को पूरा करती है?
उत्तर – बच्चे का मन चाँद को देख कर ललचाया हुआ है और वह उस आकाश के चांद को पाने की जिद्द कर रहा है। बच्चे की इस जिद्द पर माँ बच्चे को एक आईना पकड़ा देती है। और फिर उस दर्पण में चाँद का प्रतिबिम्ब दिखाकर बच्चे को समझा देती है कि देखो, आकाश का चांद शीशे में उतर आया है। कहने का आशय यह है कि एक माँ अपने बच्चे की ख़ुशी के लिए उसकी हर जिद्द को किसी न किसी तरह पूरा कर ही देती है।
प्रश्न 5 – रक्षाबंधन और सावन का क्या सम्बन्ध है?
उत्तर – रक्षाबंधन का त्यौहार सावन के महीने में आता है। उस समय हर वक्त आकाश में काले धने बादल छाये रहते हैं। और बिजली भी चमकती रहती है। रक्षाबंधन की सुबह आनंद व मिठास की सौगात है। रक्षाबंधन के दिन सुबह के समय आकाश में हल्के-हल्के बादल छाए हुए हैं। और जिस तरह उन बादलों के बीच बिजली चमक रही हैं ठीक उसी तरह राखी के लच्छों भी चमक रहे हैं। और बहिन बड़े ही प्यार से उस चमकती राखी को अपने भाई की कलाई पर बांधती हैं।
सार-आधारित प्रश्न Extract Based Questions
सार–आधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)
1 –
आंगन में लिए चांद के टुकड़े को खड़ी
हाथों पे झुलाती है उसे गोद-भरी
रह-रह के हवा में जो लोका देती है
गूँज उठती है खिलखिलाते बच्चे की हंसी।
नहला के छलके-छलके निर्मल जल से
उलझे हुए गेसुओं में कंघी करके
किस प्यार से देखता है बच्चा मुंह को
जब घुटनियों में ले के हैं पिन्हाती कपड़े।
प्रश्न 1 – ‘चांद का टुकड़ा’ किसके लिए प्रयुक्त किया गया है?
(क) चाँद के अंश के लिए
(ख) माँ की ममता के लिए
(ग) छोटे बच्चे के लिए
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ग) छोटे बच्चे के लिए
प्रश्न 2 – बच्चे की हँसी का कारण क्या है?
(क) चाँद के समान सुंदर होना
(ख) गोद में झूला झुलाना
(ग) माँ द्वारा हसाना
(घ) माँ द्वारा हवा में उछाल कर पकड़ना
उत्तर – (घ) माँ द्वारा हवा में उछाल कर पकड़ना
प्रश्न 3 – माँ बच्चे को कैसे पानी से नहलाती है?
(क) निर्मल व् छलकते जल से
(ख) गर्म व् छलकते जल से
(ग) ठण्डे व् निर्मल जल से
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) निर्मल व् छलकते जल से
प्रश्न 4 – माँ बच्चे को कैसे कपड़े पहनाती है?
(क) बड़े ही प्रेम से
(ख) सूती व् मुलायम
(ग) बाँहों में पकड़ कर
(घ) अपने घुटनों के बिच पकड़ कर
उत्तर – (घ) अपने घुटनों के बिच पकड़ कर
प्रश्न 5 – बच्चा माँ को कब प्यार से देखता है?
(क) जब वह दूध पी रहा होता है
(ख) जब माँ उसे कपड़े पहनाती है
(ग) जब माँ उसे गोद में खिलाती है
(घ) जब माँ उसे सुलाती है
उत्तर – (ख) जब माँ उसे कपड़े पहनाती है
2 –
दीपावली की शाम घर पुते और सजे
चीनी के खिलौने जगमगाते लावे
वो रूपवती मुखड़े पै इक नर्म दमक
बच्चे के घरौंदे में जलाती है दिए।
आंगन में ठुनक रहा है जिदयाया है
बालक तो हई चाँद पर ललचाया है
दर्पण उसे दे के कह रही है मां
देख आईने में चांद उतर आया है।
प्रश्न 1 – दीपावली पर लोग क्या करते हैं?
(क) घरों को रंगते हैं
(ख) घरों को सजाते हैं
(ग) घरों के दीपक जलाते हैं
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 2 – माँ बच्चे के खेलने के छोटे से घर में भी दिए क्यों जलाती है?
(क) क्योंकि बच्चा जिद्द करता है
(ख) क्योंकि ऐसा करने से बच्चा खुश हो जाता है
(ग) क्योंकि ऐसा करने से बच्चा और माँ दोनों को ख़ुशी मिलती है
(घ) क्योंकि बच्चा उस घर को अपना घर समझता है
उत्तर – (ग) क्योंकि ऐसा करने से बच्चा और माँ दोनों को ख़ुशी मिलती है
प्रश्न 3 – बच्चा किस जिद्द पर मचल रहा है?
(क) बच्चा खेल खेलना चाहता है
(ख) बच्चे को आसमान का चाँद चाहिए
(ग) बच्चे को चीनी मिट्टी के खिलौने चाहिए
(घ) बच्चा झूला-झूलना चाहता है
उत्तर – (ख) बच्चे को आसमान का चाँद चाहिए
प्रश्न 4 – माँ बच्चे की जिद्द कैसे पूरी करती है?
(क) झूला झूला कर
(ख) दर्पण में चाँद दिखा कर
(ग) खिलौने दिला कर
(घ) खाना खिला कर
उत्तर – (ख) दर्पण में चाँद दिखा कर
प्रश्न 5 – बच्चा किसको देखकर ललचाया है?
(क) दर्पण
(ख) माँ
(ग) चाँद
(घ) खाना
उत्तर – (ग) चाँद
रुबाइयाँ पाठ पर आधारित कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (Multiple Choice Questions)
प्रश्न 1 – रुबाइयां में किस रस का प्रयोग हुआ है?
(क) करुण रस
(ख) शांति रस
(ग) वात्सल्य रस
(घ) शृंगार रस
उत्तर – (ग) वात्सल्य रस
प्रश्न 2 – मां अपने बच्चे को लेकर कहाँ खड़ी है?
(क) घर के आंगन में
(ख) घर के छत में
(ग) घर के कमरे में
(घ) घर के बरामदे में
उत्तर – (क) घर के आंगन में
प्रश्न 3 – मां बच्चे को कहाँ झूला झूलती है?
(क) अपने पैरों पर
(ख) अपने आँगन पर
(ग) अपने हाथों पर
(घ) अपने कन्धों पर
उत्तर – (ग) अपने हाथों पर
प्रश्न 4 – किस पर्व पर घर की लिपाई-पुताई व् साफ-सफाई होती हैं?
(क) दीपावली
(ख) दिशहरे
(ग) होली
(घ) रक्षाबंधन
उत्तर – (क) दीपावली
प्रश्न 5 – माँ दीपावली की शाम को घर के अलावा और कहाँ दिए जलती हैं?
(क) बच्चे के झूले में
(ख) बच्चे के आँगन में
(ग) बच्चे के घरौंदे में
(घ) बच्चे के बगीचे में
उत्तर – (ग) बच्चे के घरौंदे में
प्रश्न 6 – हल्की-हल्की” में कौन सा अलंकार हैं?
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
(ग) रूपक अलंकार
(घ) उत्प्रेक्षा अलंकार
उत्तर – (ख) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
प्रश्न 7 – किसके लच्छे चमक रहे हैं?
(क) बादल के
(ख) बिजली के
(ग) दिए के
(घ) राखी के
उत्तर – (घ) राखी के
प्रश्न 8 – राखी के लच्छे किस तरह चमक रहे हैं?
(क) रौशनी की तरह
(ख) बिजली की तरह
(ग) दिए की तरह
(घ) बादलों की तरह
उत्तर – (ख) बिजली की तरह
प्रश्न 9 – “निर्मल जल” और “कंघी करके” में कौन सा अलंकार हैं?
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) रूपक अलंकार
(घ) उत्प्रेक्षा अलंकार
उत्तर – (क) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 10 – चाँद किस पर उतर आता हैं?
(क) धरती में
(ख) तालाब में
(ग) दर्पण में
(घ) आँगन में
उत्तर – (ग) दर्पण में
CBSE Class 12 Hindi Aroh and Vitan Lessons Explanation
- Atmaparichay, Ek Geet (आत्मपरिचय और एक गीत) Summary, Explanation, Word meanings
- Patang (पतंग) Summary, Explanation, Word meanings
- Kavita ke Bahaane, Baat Seedhi Thi Par (कविता के बहान और बात सीधी थी पर) Summary, Explanation, Word meanings
- Camere Mein Band Apahij (कैमरे में बंद अपाहिज) Summary, Explanation, Word meanings
- Usha (उषा) Summary, Explanation, Word meanings
- Baadal Raaga (बादल राग) Summary, Explanation, Word meanings
- Kavitawali, Lakshman Moorchha aur Ram ka Vilap (कवितावली और लक्ष्मण मूर्छा और राम का विलाप) Summary, Explanation, Word meanings
- Rubaiyan (रुबाइयाँ) Summary, Explanation, Word meanings
- Chhota Mera Khet, Bagulon ke Pankh (छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख) Summary, Explanation, Word meanings
- Bhaktin (भक्तिन) Summary, Explanation, Word meanings
- Bazar Darshan (बाजार दर्शन) Summary, Explanation, Word meanings
- Kaale Megha Paani De (काले मेघा पानी दे) Summary, Explanation, Word meanings
- Pahalwan ki Dholak (पहलवान की ढोलक) Summary, Explanation, Word meanings
- Shireesh Ke Phool (शिरीष के फूल) Summary, Explanation, Word meanings
- Shram Vibhaajan Aur Jaati-Pratha (श्रम विभाजन और जाति-प्रथा पाठ सार) Summary, Explanation, Word meanings
CBSE Class 12 Hindi Aroh and Vitan Question Answers
- Atmaparichay, Ek Geet Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Patang Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Kavita ke Bahaane, Baat Seedhi Thi Par Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Camere Mein Band Apahij Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Usha Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Baadal Raaga Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Kavitawali, Lakshman Moorchha aur Ram ka Vilap Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Rubaiyan Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Chhota Mera Khet, Bagulon ke Pankh Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Bhaktin Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Bazar Darshan Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Kaale Megha Paani De Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- पहलवान की ढोलक Pahalwan ki Dholak Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Shireesh Ke Phool Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
- Shram Vibhaajan Aur Jaati-Pratha Question Answers (Important) | Class 12 Hindi Aroh book
Also See: