camere-mein-band-apahij-question-answers

 

CBSE Class 12 Hindi Chapter 4 Camere Mein Band Apahij (कैमरे में बंद अपाहिज) Question Answers (Important) from Aroh Book

 

Camere Mein Band Apahij Class 12 – CBSE Class 12 Hindi Aroh Bhag-2 Chapter 4 Camere Mein Band Apahij Question Answers. The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions of the chapter, extract based questions, multiple choice questions, short and long answer questions. 

सीबीएसई कक्षा 12 हिंदी आरोह भाग-2 पुस्तक पाठ 4 कैमरे में बंद अपाहिज प्रश्न उत्तर | इस लेख में NCERT की पुस्तक के प्रश्नों के उत्तर तथा महत्वपूर्ण प्रश्नों का व्यापक संकलन किया है।

 

Also See : कैमरे में बंद अपाहिज पाठ सार, व्याख्या Class 12 Chapter 4

 

पाठ्यपुस्तक पर आधारित प्रश्न – Textbook Based Questions

 

प्रश्न 1 – कविता में कुछ पंक्तियाँ कोष्ठकों में रखी गई हैं – आपकी समझ से इनका क्या औचित्य है?
उत्तर – कविता में कवि ने कुछ पंक्तियों को कोष्ठकों में रखा हैं। इन कोष्ठको को पढ़ कर या समझ कर हम पाते हैं कि ये कवि के मुख्य भाव को व्यक्त करते हैं। इन कोष्ठको में लिखी गई पंक्तियों के माध्यम से कवि ने अलग-अलग लोगों को संबोधित किया गया है। जैसे –

कैमरा मैन के लिए-
कैमरा दिखाओ इसे बड़ा-बड़ा
कैमरा बस करो नहीं हुआ रहने दो परदे पर वक्त की कीमत है।
दर्शकों के लिए –
हम खुद इशारे से बताएँगे क्या ऐसा?
यह प्रश्न पूछा नहीं जाएगा
अपाहिज व्यक्ति के लिए –
वह अवसर खो देंगे?
बस थोड़ी कसर रह गई।
इन कोष्ठक में लिखी गई पंक्तियों से कविता के मुख्य उद्देश्य को सभी के समक्ष प्रस्तुत करने में सहायता मिलती हैं।

 

प्रश्न 2 – ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ करुणा के मुखौटे में छिपी क्रूरता की कविता है-विचार कीजिए।
उत्तर – ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ करुणा के मुखौटे में छिपी क्रूरता की कविता है। इस बात का अंदाजा आप यहीं से लगा सकते हैं कि किस तरह एक अपाहिज व्यक्ति से बेतुके प्रश्न पूछ-पूछकर उसे रुलाने की पूरी कोशिश की जाती है ताकि कार्यक्रम की लोकप्रियता व् व्यवसाय में लाभ हो सके। कहने का अभिप्राय यह है कि एक अपाहिज की करुणा को पैसे के लिए टी.वी. पर दर्शाना असल में अमानवीय और क्रूरता की चरम सीमा है।

 

प्रश्न 3 – ‘हम समर्थ शक्तिवान और हम एक दुर्बल को लाएँगे’ पंक्ति के माध्यम से कवि ने क्या व्यंग्य किया है?
उत्तर – ‘हम समर्थ शक्तिवान और हम एक दुर्बल को लाएँगे’ पंक्ति के माध्यम से कवि मीडिया की ताकत व कार्यक्रम संचालकों की मानसिकता को सभी के समक्ष लाने का प्रयास कर रहा है। मीडिया में वह ताकत है जो किसी भिखारी को राजा और किसी राजा को एक ही झटके में भिखारी बना सकती है। दूरदर्शन व मीडिया के लोग अपने आप को बहुत समर्थ, शक्तिवान व ताकतवर समझते है। चैनल के लाभ के लिए संचालक किसी के दुःख को भी बेच सकते हैं। मीडिया के अटपटे प्रश्नों से अच्छा ख़ास  व्यक्ति भी बैचैन हो जाता है। अपंग या कमजोर व्यक्ति तो रोने ही लगता है। कविता में इस पंक्ति के माध्यम से कवि ने दूरदर्शन के कार्यक्रमों की इसी व्यवसायिकता पर तीखा व्यंग्य किया हैं।

 

प्रश्न 4 – यदि शारीरिक रूप से चुनौती का सामना कर रहे व्यक्ति और दर्शक दोनों एक साथ रोने लगेंगे? तो उससे प्रश्नकर्ता का कौन-सा उद्देश्य पूरा होगा?
उत्तर – यदि शारीरिक रूप से चुनौती का सामना कर रहे व्यक्ति और दर्शक दोनों एक साथ रो देंगे तो प्रश्नकर्ता का कार्यक्रम को रोचक बनाने व् दर्शकों की सहानुभूति प्राप्त करने का उद्देश्य पूरा हो जाएगा। क्योंकि प्रश्नकर्ता तो यही चाहता है कि वह अपाहिज व्यक्ति रोये, अपना दुःख लोगों के सामने प्रस्तुत करे। ताकि लोगों की सहानुभूति से उसे अधिक से अधिक व्यवसायिक लाभ हो। उस अपाहिज व्यक्ति के दुःख का प्रदर्शन करके प्रश्नकर्ता दिखाना चाहता है कि उन्होंने एक सामाजिक कार्यक्रम दिखाया है। जिसमें उन्होंने एक अपंग व्यक्ति के दुःख व् तकलीफ को हू-ब-हू सभी के समक्ष प्रस्तुत करके बहुत ही मार्मिक विषय को सफलता पूर्वक दिखाया है।

 

प्रश्न 5 – ‘परदे पर वक्त की कीमत है’ कहकर कवि ने पूरे साक्षात्कार के प्रति अपना नजरिया किस रूप में रखा है?
उत्तर – “पर्दे पर वक्त की कीमत है” कवि का यह कथन दूरदर्शन के कार्यक्रमों के व्यावसायिक नजरिए को दिखता हैं। दरअसल परदे पर जो कार्यक्रम दिखाए जाते हैं, उनका समय पहले से ही निर्धारित होता है और कविता में संचालक भी यह बताने की कोशिश कर रहा है कि दूरदर्शन पर किसी कार्यक्रम को दिखाना समय की दृष्टि से कितना महंगा पड़ता है क्योंकि दूरदर्शन व कार्यक्रम-संचालक को किसी के भी हित या पीड़ा से कोई मतलब नहीं होता। वे अपने कार्यक्रम को कम-से-कम समय में लोकप्रिय बना कर अधिक से अधिक पैसा कमाना चाहते हैं।

 

 

कैमरे में बंद अपाहिज कविता पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न – (Important Question Answers)

 

प्रश्न 1 – दूरदर्शन के कार्यक्रम के संचालक अपने कार्यक्रम की लोकप्रियता और व्यापार को बढ़ाने के लिए क्या सोचता है?
उत्तर – दूरदर्शन के कार्यक्रम के संचालक अपने आप को बहुत सक्षम और शक्तिशाली समझता है। इसीलिए वह अपने दर्शकों से कहता है कि वह उनके लिए एक व्यक्ति को दूरदर्शन के स्टूडियो के एक बंद कमरे में लाएंगें और उससे प्रश्न पूछेंगे। दूरदर्शन के कार्यक्रम के संचालक असल में अपनी लोकप्रियता और व्यापार को बढ़ाने के लिए एक अपाहिज व्यक्ति का साक्षात्कार दर्शकों को दिखाना चाह रहे हैं।

 

प्रश्न 2 – कार्यक्रम के संचालक अपाहिज व्यक्ति से बेतुके प्रश्न क्यों पूछता है?
उत्तर – कार्यक्रम के संचालक अपाहिज व्यक्ति से बहुत ही प्रश्न पूछता है। क्योंकि अपने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के संचालक चाहते है कि वह अपाहिज व्यक्ति अपना दुःख – दर्द दूरदर्शन के कैमरे के सामने रो कर व्यक्त करे। ताकि वह उसके दुःख-दर्द को अपने टेलीविजन के पर्दे पर दिखाकर लोगों की सहानुभूति प्राप्त कर अधिक से अधिक धन कमा सके।

 

प्रश्न 3 – दूरदर्शन के स्टूडियो में उस अपाहिज व्यक्ति से कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं और क्या वह उन प्रश्नो का उत्तर दे पाएगा?
उत्तर – दूरदर्शन के स्टूडियो के एक बंद कमरे में उस साक्षात्कार में उस अपाहिज व्यक्ति से बहुत ही बेतुके प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे “क्या वह अपाहिज हैं?” “यदि हाँ तो वह क्यों अपाहिज हैं?” “उसका अपाहिजपन तो उसे दु:ख देता होगा?”। इन बेतुके सवालों का वह व्यक्ति कोई जवाब नहीं दे पायेगा क्योंकि उसका मन पहले से ही इन सबसे दुखी होगा और इन सवालों को सुनकर वह और अधिक दुखी हो जायेगा।

 

प्रश्न 4 – कविता में छुपी क्रूरता का चित्रण कीजिए।
उत्तर – कवि ने इस कविता के माध्यम से मिडिया का करुणा के मुखोटे में छिपी क्रूरता को दिखाने का प्रयास किया है। मिडिया किस तरह व्यावसायिक लाभ के लिए कमजोर लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार करती हैं, यह कविता में एक अपाहिज व्यक्ति के साक्षात्कार के जरिए दिखाया गया है। कार्यक्रम के संचालक द्वारा झूठी सहानुभूति दिखाकर अपाहिज व्यक्ति से तरह-तरह के बहुत ही बेतुके प्रश्न पूछ कर उस अपाहिज व्यक्ति को रुलाने का प्रयास किया जाता है और उसके अपाहिजपन का मजाक उड़ाया जाता हैं। उसे रोने पर मजबूर करने की कोशिश करना वह भी सिर्फ इसलिए ताकि उसके दुख-दर्द व तकलीफ को दिखाकर सहानुभूति प्राप्त कर अधिक से अधिक पैसा कमाया जा सके, यह क्रूरता की चरम सीमा नहीं तो क्या है?

 

प्रश्न 4 – “परदे पर वक्त की कीमत है” पंक्ति से क्या आशय है ?
उत्तर – “पर्दे पर वक्त की कीमत है” पंक्ति से आशय यह है कि परदे पर जो कार्यक्रम दिखाए जाते हैं, उनका समय पहले से ही निर्धारित होता है और कविता में संचालक भी यह बताने की कोशिश कर रहा है कि दूरदर्शन पर किसी कार्यक्रम को दिखाना समय की दृष्टि से कितना महंगा पड़ता है क्योंकि दूरदर्शन व कार्यक्रम-संचालक को किसी के भी हित या पीड़ा से कोई मतलब नहीं होता। वे अपने कार्यक्रम को कम-से-कम समय में लोकप्रिय बना कर अधिक से अधिक पैसा कमाना चाहते हैं।

 

प्रश्न 5 – मिडिया के अमानवीय व्यवहार को एक उदाहरण देकर बताइए।
उत्तर – मिडिया के अमानवीय व्यवहार का अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम का संचालक उस अपाहिज व्यक्ति से कहता है कि वह इशारा करके उसे बताएगा कि उसे अपने आप को दर्शकों के सामने कैसा दिखाना हैं कि वह अपाहिज हो कर आखिर कैसा महसूस करता है। संचालक अपाहिज व्यक्ति को उत्तर देने के लिए कर तरह से उकसाता है। संचालक चाहता है कि वह अपाहिज व्यक्ति कैमरे के सामने वैसा ही व्यवहार करके दिखाए जैसा उसने उससे कहा है। ताकि उसके दर्शक अपनी दिलचस्पी उसके साथ बनाए रखें। और उसका कार्यक्रम सफल व् रोचक बन सके जिससे उसे अधिक व्यावसायिक लाभ हो।

 

सार-आधारित प्रश्न Extract Based Questions

सारआधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

1. हम दूरदर्शन पर बोलेंगे
हम समर्थ शक्तिवान
हम एक दुर्बल को लाएँगे
एक बंद कमरे में
उससे पूछेंगे तो आप क्या अपाहिज हैं ?
तो आप क्यों अपाहिज हैं ?
आपका अपाहिजपन तो दु:ख देता होगा
देता है ?
(कैमरा दिखाओ इसे बड़ा-बड़ा)
हाँ तो बताइए आपका दु:ख क्या है
जल्दी बताइए वह दु:ख बताइए
बता नहीं पाएगा।

 

प्रश्न 1 – पद्यांश में ‘हम’ किसको सम्बोधित करता है?
(क) कविता के कवि के लिए
(ख) दूरदर्शन के कार्यक्रम के संचालक के लिए
(ग) कार्यक्रम के संचालक के लिए
(घ) दूरदर्शन के संचालक के लिए
उत्तर – (ख) दूरदर्शन के कार्यक्रम के संचालक के लिए

 प्रश्न 2 – पद्यांश में बंद कमरे में किससे प्रश्न करने की बात की जा रही है?
(क) कवि से
(ख) संचालक से
(ग) अपाहिज व्यक्ति से
(घ) दुःखी व्यक्ति से
उत्तर – (ग) अपाहिज व्यक्ति से

प्रश्न 3 – अपाहिज व्यक्ति से कौन से प्रश्न पूछे गए?
(क) क्या वह अपाहिज हैं?
(ख) वह क्यों अपाहिज हैं?
(ग) उसका अपाहिजपन तो उसे दु:ख देता होगा?
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 4 – बड़ा-बड़ा में कौन सा अलंकार है?
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार
(ग) रूपक अलंकार
(घ) प्रश्न अलंकार
उत्तर – (ख) पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार

प्रश्न 5 – पद्यांश में किस पर व्यंग्य किया गया है?
(क) अपाहिज व्यक्ति पर
(ख) दूरदर्शन के संचालक पर
(ग) मिडिया पर
(घ) कवि पर
उत्तर – (ग) मिडिया पर 

 

कैमरे में बंद अपाहिज कविता पर आधारित कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (Multiple Choice Questions)

 

प्रश्न 1 – “कैमरे में बंद अपाहिज” कविता में कवि ने किस पर तीखा व्यंग्य किया है?
(क) टेलीविजन की संवेदनहीनता पर
(ख) कार्यक्रमों की संवेदनहीनता पर
(ग) टेलीविजन के कार्यक्रमों की संवेदनहीनता पर
(घ) प्रश्नकर्ता के प्रश्नों पर
उत्तर – (ग) टेलीविजन के कार्यक्रमों की संवेदनहीनता पर

प्रश्न 2 – दूरदर्शन वाले किसकी वेदना से खिलवाड़ कर रहे थे?
(क) एक अपाहिज व्यक्ति की
(ख) एक सक्षम व्यक्ति की
(ग) एक व्यावसायिक व्यक्ति की
(घ) एक संवारदाता की
उत्तर – (क) एक अपाहिज व्यक्ति की

प्रश्न 3 – कविता में “समर्थ शक्तिवान”, अपने आप को किसने कहा है?
(क) कविता के पाठकों ने
(ख) मीडिया कर्मियों ने
(ग) कवि ने
(घ) अपाहिज व्यक्ति ने
उत्तर – (ख) मीडिया कर्मियों ने

प्रश्न 4 – “हम समर्थ शक्तिवान”, में “हम” किसके लिए कहा गया हैं?
(क) कार्यक्रम के सम्पादक
(ख) कार्यक्रम के प्रवक्ता
(ग) कार्यक्रम के कैमरामैन
(घ) कार्यक्रम के संचालक
उत्तर – (घ) कार्यक्रम के संचालक

प्रश्न 5 – “हम एक दुर्बल को लाएँगे” , में दुर्बल किसे कहा गया हैं?
(क) अपाहिज व्यक्ति को
(ख) सक्षम व्यक्ति को
(ग) समर्थ व्यक्ति को
(घ) कमजोर व्यक्ति को
उत्तर – (क) अपाहिज व्यक्ति को

प्रश्न 6 – दूरदर्शन वाले अपाहिज व्यक्ति को साक्षात्कार के लिए कहाँ लाए थे?
(क) स्टूडियो में
(ख) कमरे में
(ग) बंद कमरे में
(घ) स्टूडियो के एक बंद कमरे में
उत्तर – (घ) स्टूडियो के एक बंद कमरे में

प्रश्न 7 – कार्यक्रम का संचालक क्यों चाहता हैं कि अपाहिज व्यक्ति रोये और अपना दुःख लोगों के सामने प्रकट करे?
(क) अपने कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए
(ख) अपने कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए
(ग) अपने कार्यक्रम ले व्यावसायिक लाभ के लिए
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 8 – “हमें दोनों एक संग रुलाने हैं” , यहां पर “दोनों” कौन-कौन हैं?
(क) अपाहिज व्यक्ति और सम्पादक
(ख) अपाहिज व्यक्ति और संचालक
(ग) अपाहिज व्यक्ति और दर्शक
(घ) अपाहिज व्यक्ति और कवि
उत्तर – (ग) अपाहिज व्यक्ति और दर्शक

प्रश्न 9 – पर्दे पर किसकी कीमत है?
(क) समय
(ख) भावना
(ग) धन
(घ) व्यक्ति
उत्तर – (क) समय

प्रश्न 10 – संचालक को अपाहिज को रुलाने का प्रयास क्यों बंद कर दिया?
(क) धन खत्म होने के कारण
(ख) समय खत्म होने के कारण
(ग) रोमांच खत्म होने के कारण
(घ) लोकप्रियता खत्म होने के कारण
उत्तर – (ख) समय खत्म होने के कारण

 

CBSE Class 12 Hindi Aroh and Vitan Lessons Explanation

 

CBSE Class 12 Hindi Aroh and Vitan Question Answers

 

Also See: