Punjab School Education Board (PSEB) Class 10 Hindi Syllabus for Academic Session 2026-27

 

PSEB Class 10 Hindi 2026 Syllabus and Mark Distribution

PSEB Class 10 Hindi Syllabus for 2026-27 – Punjab School Education Board (PSEB) has released Class 10 Hindi Syllabus on its official website. Students can check our post for PSEB Class 10 Hindi Syllabus 2026-27 as per the latest exam pattern. 

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  कक्षा 10 हिंदी पाठ्यक्रम 2026-27पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 9 हिंदी पाठ्यक्रम 2026-27 जारी कर दिया है। पीएसईबी कक्षा 9वीं हिंदी का पाठ्यक्रम और प्रश्न पत्र प्रारूप निचे दिया गया है। हिंदी का प्रश्न पत्र हल करने में बहुत समय लगता है इसलिए हमें पता होना चाहिए कि हमें कौन सा विषय कितने अंक के लिए पढ़ना है और कितना लिखना है। विद्यार्थियों को इसके लिए अच्छी तैयारी करने की आवश्यकता है। छात्र नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार कक्षा 10 हिंदी पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए हमारी पोस्ट देख सकते हैं।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  कक्षा 10 हिंदी परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम 

शैक्षणिक सत्र: 2026-27

प्रश्न पत्र की संरचना 

पूर्णाक (लिखित ): 80  

आंतरिक मूल्यांकन: 20

भाग- क: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (20 Marks)
  (i) बहुवैकल्पिक प्रश्न 10
प्रश्न 1: (I) में निर्धारित विषयों – संधि (स्वर संधि), समास (तत्पुरुष व कर्मधारय समास), भाववाचक संज्ञा निर्माण, पर्यायवाची शब्द तथा विशेषण निर्माण में से पाँच बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएँगे । प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 5 x 1 = 5
  (II) में ‘हिंदी पुस्तक- 10 में से कविता, कहानी भाग के अभ्यासों में दिए गए भाग ‘क’ विषय बोध के अर्न्तगत केवल भाग ‘|’ में दिए गए प्रश्नों में से चार बहुवैकल्पिक प्रश्न (कविता में से 2, कहानी/लघुकथा में से 2) पूछे जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 4 × 1 = 4
  (III) मुहावरे/लोकोक्तियों से संबंधित एक बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछा जाएगा। 1×1=1
  (ii) अन्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न 10 
  विशेष नोट: इसमें ‘रिक्त स्थानों की पूर्ति’ अथवा ‘मिलान कीजिए,’ ‘एक शब्द’ अथवा ‘एक वाक्य में उत्तर दें’ किसी भी प्रकार के हो सकते हैं। प्रश्न पत्र निर्माता इनमें से सबको लगभग समान प्रतिनिधित्व देता हुआ निम्नलिखित अनुसार यथोचित प्रश्न पूछ सकता है।  
  (IV) एक अपठित गद्यांश देकर उसके नीचे पाँच प्रश्न (तीन प्रश्नों के उत्तर गद्यांश में से ढूँढ़कर, एक कठिन शब्द के अर्थ, एक प्रश्न गद्यांश के शीर्षक / केन्द्रीय भाव से सम्बन्धित) दिए जाएँगे । प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 5 x 1 = 5
  (V) में निर्धारित विषयों- समरूपी भिन्नार्थक शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, ‘विलोम (विपरीत) शब्द’,‘अनेकार्थी शब्द‘ और वाक्य ‘शुद्धि‘ में से पाँच प्रश्न पूछे जाएँगे । प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 5 × 1 = 5
भाग- ख:  पाठ्य-पुस्तक से संबंधित अन्य प्रश्न (30 Marks)   
प्रश्न- 2: पाठ्य पुस्तक के कविता भाग में से कोई दो पद्यांश देकर उनमें से किसी एक की सप्रसंग व्याख्या करने के लिए कहा जाएगा। 4 × 1 = 4

 

प्रश्न- 3: में ‘हिंदी पुस्तक – 10′ में ‘निबन्ध, ‘कहानी एवं एकांकी’ के अभ्यासों में दिए भाग ‘क’ विषय बोध के अन्तर्गत केवल भाग ‘|’ में दिए गए प्रश्नों में से छह प्रश्न (निबन्ध में से 2 कहानी में से 2 तथा एकांकी में से 2) पूछे जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होगा। 6 × 1 = 6

 

प्रश्न- 4: में ‘हिंदी पुस्तक 10′ में से ‘कहानी’, ‘निबन्ध’ एवं ‘एकांकी’ के अभ्यासों में दिए भाग -‘क’ विषय बोध के अन्तर्गत केवल भाग ‘||’ में दिए गए प्रश्नों में से छह प्रश्न पूछे जाएँगे, जिनमें से चार प्रश्नों के उत्तर लगभग तीन चार पंक्तियों में लिखने के लिए कहा जाएगा। 4 × 2 = 8

 

प्रश्न – 5: पाठ्य – पुस्तक के गद्य भाग ( ‘कहानी’, ‘निबन्ध एवं ‘एकांकी’ ) के निबन्धात्मक प्रश्नों (अभ्यासों में दिए भाग ‘क’ विषय बोध के अन्तर्गत केवल भाग ‘ III’ में दिए गए प्रश्न ) में से पाँच निबन्धात्मक प्रश्न ( प्रत्येक विधा में से एक प्रश्न पूछना अनिवार्य) पूछे जाएँगे, जिनमें से तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग छह-सात पंक्तियों में लिखने के लिए कहा जाएगा। 3 × 4 = 12

 

भाग- ग: अनुवाद (पंजाबी वाक्यों का हिंदी में अनुवाद) (4 marks)
प्रश्न- 6: यह प्रश्न ‘अनुवाद’ से सम्बन्धित होगा। इस प्रश्न में पंजाबी का लगभग 35-40 शब्दों का एक गद्यांश देकर उसका हिंदी में अनुवाद करने के लिए कहा जाएगा। 4 x 1 = 4
भाग – घ: विज्ञापन, सूचना और प्रतिवेदन (4 Marks)
प्रश्न-7: विज्ञापन‘, ‘सूचना‘ और ‘प्रतिवेदन‘ तीनों में से कोई दो में से प्रश्न पूछे जाएँगे, जिनमें से एक प्रश्न का उत्तर लिखने के लिए कहा जाएगा। 4 x 1 = 4
भाग – ङ: मुहावरे तथा लोकोक्तियाँ (3 Marks)
प्रश्न- 8: चार मुहावरे / लोकोक्तियाँ देकर उनमें से किन्हीं तीन मुहावरों / लोकोक्तियों को वाक्य में इस तरह प्रयोग करने के लिए कहा जाएगा ताकि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाए । 3 × 1 = 3
भाग – च: रचनात्मक लेखन (14 Marks)
प्रश्न- 9: यह प्रश्न ‘पत्र लेखन‘ से सम्बन्धित होगा। इसमें 100 प्रतिशत आन्तरिक विकल्प दिया जाएगा। 7 x 1 = 7
प्रश्न-10: यह प्रश्न ‘अनुच्छेद – लेखन‘ से सम्बन्धित होगा। कोई तीन विषय देकर उनमें से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखने के लिए कहा जाएगा। 7 x 1 = 7
भाग – छ: प्रपत्र – पूर्ति (5 Marks)
प्रश्न-11: बैंक, डाकखाना, रेलवे से सम्बन्धित प्रपत्रों में से किन्हीं दो के प्रपत्र देकर उनमें से किसी एक प्रपत्र की पूर्ति करने के लिए कहा जाएगा। प्रपत्र की रूपरेखा प्रश्न – पत्र में ही दी जाएगी।       

विशेष: प्रश्न पत्र निर्माता बैंक, डाकखाना, रेलवे से सम्बन्धित प्रश्नों में किसी भी प्रपत्र में पाँच स्थानों की पूर्ति करने के लिए कहा जाएगा। प्रत्येक रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए 1 अंक निर्धारित है।

5 x 1 = 5

 

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्य-पुस्तकें

  1. हिंदी पुस्तक – 10
  2. हिंदी व्याकरण और मानक रचना विधि (दसवीं श्रेणी के लिए)

पाठ-सूची