एकार्थी शब्द One Word Substitution in Hindi Definition, Examples, List

वन वर्ड सब्सीट्यूशन (एकार्थी शब्द) – अनेक शब्दों के लिए एक शब्द  One Word Substitution Hindi

एकार्थी शब्द

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here

 

हिंदी में एक शब्द प्रतिस्थापन हिंदी व्याकरण (एकार्थी शब्द)

वन वर्ड सब्सीट्यूशन – Hindi One Word Substitution explanation, meanings, examples. In Hindi language, there is a Hindi Grammar topic of Ekaarthi shabd (वन वर्ड सब्सीट्यूशन) – One Word Substitution in Hindi. In this post, a detailed explanation of the Hindi vyakaran lesson on Ekaarthi shabd has been given. Along with examples of Ekaarthi shabd and meanings of the different Ekaarthi shabd or One word Substitution in Hindi. Ekaarthi shabd and examples of Ekaarthi shabd with meanings have been discussed.

एकार्थी शब्द (अनेक शब्दों के लिए एक शब्द) (One Word Substitution)

यहाँ हम कुछ ऐसे शब्दों को जानेंगे जो भाषा को अधिक प्रभावशाली बना देते हैं। कहने का अभिप्राय यह है कि भाषा में बहुत से ऐसे वाक्य होते हैं जो किसी एक शब्द को दर्शाते हैं अर्थात हम उस वाक्य के स्थान पर पूरा वाक्य न लिख कर एक शब्द लिख कर अपनी भाषा को और अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं।

आसान तरीके से जानने के लिए पहले एकार्थी शब्द की परिभाषा को जान लेना आवश्यक है।

Top

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here

वन वर्ड सब्सीट्यूशन Video for Explanation and Summary of the One Word Substitution

 

Top

 एकार्थी शब्द की परिभाषा One Word Substitution Definition

भाषा में कई शब्दों के स्थान पर जिस एक शब्द को बोल कर भाषा को अधिक प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाया जाता है। उस एक शब्द को एकार्थी शब्द कहा जाता है।
जैसे- मछली की तरह आँखों वाली- मीनाक्षी

दूसरा उदाहरण- ‘जिस स्त्री का पति मर चुका हो’ शब्द-समूह के स्थान पर ‘विधवा’ शब्द प्रयोग किया जा सकता है।

इसी प्रकार, अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है। ऐसे शब्दों को एकार्थी शब्द कहा जाता है।

Top

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द की सूची

यहाँ पर 120 शब्दों की एक सूची दी जा रही है जिससे आप एकार्थी शब्दों के बारे में अच्छी तरह समझ जाएँगे –

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here

 

 

क्रमांक

शब्द-समूह

एकार्थी शब्द

 

1

 

अण्डे से जन्म लेने वाला

 

अण्डज

 

2

 

अपने देश से दूसरे देश में सामान जाना

 

निर्यात

 

3

 

दूसरे देश से अपने देश में सामान आना

 

आयात

 

4

 

अपनी हत्या स्वयं करना

 

आत्महत्या

 

5

 

अवसर के अनुसार बदल जाने वाला

 

अवसरवादी

 

6

 

आज्ञा का पालन करने वाला

 

आज्ञाकारी

 

7

 

आँखों के सामने

 

प्रत्यक्ष

 

8

 

आँखों से परे

 

परोक्ष

 

9

 

अचानक हो जाने वाला

 

आकस्मिक

 

10

 

आवश्यकता से अधिक वर्षा

 

अतिवृष्टि

 

11

 

अपने परिवार के साथ

 

सपरिवार

 

12

 

अभिनय करने वाला पुरुष

 

अभिनेता

 

13

 

अभिनय करने वाली स्त्री

 

अभिनेत्री

 

14

 

अपने कर्तव्य का निर्णय न कर सकने वाला

 

किंकर्तव्यविमूढ़

 

15

 

अनुचित या बुरा आचरण करने वाला

 

दुराचारी

 

16

 

अपना हित चाहने वाला

 

स्वार्थी

 

17

 

अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला

 

स्वयंसेवक

 

18

 

अपने देश से प्यार करने वाला

 

देशभक्त

 

19

 

अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला

 

देशद्रोही

 

20

 

अविवाहित लड़की

 

कुमारी

 

21

 

अधः (नीचे) लिखा हुआ

 

अधोलिखित

22

ऊपर कहा हुआ
 

उपर्युक्त

 

23

 

आठ पदवाला

 

अष्टपदी

 

24

 

ईश्वर में आस्था रखने वाला

 

आस्तिक

 

25

 

ईश्वर पर विश्वास न रखने वाला

 

नास्तिक

 

26

 

इतिहास को जानने वाला

 

इतिहासज्ञ

 

27

 

उच्च न्यायालय का न्यायाधीश

 

न्यायमूर्ति

 

28

 

उपकार के प्रति किया गया उपकार

 

प्रत्युपकार

 

29

 

एक स्थान से दूसरे स्थान को हटाया हुआ

 

स्थानान्तरित

 

30

 

एक भाषा की लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में लिखना या कहना

 

अनुवाद

 

31

 

एक व्यक्ति द्वारा चलायी जाने वाली शासन प्रणाली

 

तानाशाही

 

32

 

एक राजनीतिक दल को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने वाला

 

दलबदलू

 

33

 

एक महीने में होने वाला

 

मासिक

 

34

 

एक सप्ताह में होने वाला

 

साप्ताहिक

 

35

 

कम जानने वाला

 

अल्पज्ञ

 

36

 

कम बोलनेवाला

 

मितभाषी

 

37

 

कम अक्लवाला

 

अल्पबुद्धि

 

38

 

किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना

 

अतिशयोक्ति

 

39

 

किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की निगरानी रखे

 

अधीक्षक

 

40

 

किसी कार्य को बार-बार करना

 

अभ्यास

 

41

 

किसी प्राणी को न मारना

 

अहिंसा

 

42

 

किसी के बाद उसकी संपत्ति प्राप्त करने वाला

 

उत्तराधिकारी

 

43

 

किसी के इर्द-गिर्द घेरा डालने की क्रिया

 

घेराबन्दी

 

44

 

किसी को सावधान करने के लिए कही जाने वाली बात

 

चेतावनी

 

45

 

कुछ जानने या ज्ञान प्राप्त करने की चाह

 

जिज्ञासा

 

46

 

किराए पर चलनेवाली मोटर गाड़ी

 

टैक्सी

 

47

 

कोई काम या पद छोड़ देने के लिये लिखा गया पत्र

 

त्यागपत्र

 

48

 

चारों ओर जल से घिरा हुआ भू-भाग

 

टापू

 

49

 

जो अपने लाभ या स्वार्थ का ध्यान न रखता हो

 

निःस्वार्थी

 

50

 

जिसका जन्म अनु (बाद में ) हुआ हो

 

अनुज

 

51

 

जिस स्त्री के कभी संतान न हुई हो

 

वंध्या, बाँझ

 

52

 

जिस पर विश्वास न किया जा सके

 

अविश्वनीय

 

53

 

जल में जन्म लेने वाला

 

जलज

 

54

 

जल में रहने वाले जीव-जन्तु

 

जलचर

 

55

 

पृथ्वी की वह शक्ति जो सभी चीजों की अपनी ओर खींचती हो

 

गुरुत्वाकर्षण

 

56

 

पति के छोटे भाई की स्त्री

 

देवरानी

 

57

 

पाप या अपराध करने पर दोषमुक्त होने के लिए किया जाने वाला धार्मिक या शुभ कार्य

 

प्रायश्चित

 

58

 

बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाने वाला गीत

 

लोरी

 

59

 

रोगियों की चिकित्सा करने का स्थान

 

चिकित्सालय

 

60

 

हवा में मिली हुई धूल या भाप के कारण होने वाला अँधेरा

 

धुन्ध

 

61

 

वह स्त्री जो पढ़ी-लिखी या ज्ञानी हो

 

विदुषी

 

62

 

जो सत्य बोलता हो

 

सत्यवादी

 

63

 

सबको प्रिय लगने वाला

 

सर्वप्रिय

 

64

 

पति/पत्नी का पिता

 

श्वसुर

 

65

 

पति/पत्नी की माता

 

श्वश्रू (सास)

 

66

 

रंगमंच पर पर्दे के पीछे का स्थान

 

नेपथ्य

 

67

 

मछली पकड़ कर आजीविका चलाने वाला

 

धीवर

 

68

 

जो शीघ्रता से चलता हो

 

द्रुतगामी

 

69

 

जहाँ धरती और आकाश मिलते हुए दिखाई देते हैं

 

क्षितिज

 

70

 

जिस लड़के का विवाह न हुआ हो

 

कुमार

 

71

 

भूत-वर्तमान-भविष्य को देखने (जानने) वाला

 

त्रिकालदर्शी

 

72

 

जिसे क्षमा न किया जा सके

 

अक्षम्य

 

73

 

जो स्मरण रखने योग्य है

 

स्मरणीय

 

74

 

जिसे कभी बुढ़ापा न आये

 

अजर

 

75

 

जिसका आकार न हो

 

निराकार

 

76

 

जहाँ पहुँचा न जा सके

 

अगम, अगम्य

 

77

 

जिसके कोई संतान न हो

 

निसंतान

 

78

 

जो कभी न मरे

 

अमर

 

79

 

जिसका कोई मूल्य न हो

 

अमूल्य

 

80

 

जो वन में घूमता हो

 

वनचर

 

81

 

जो इस लोक से बाहर की बात हो

 

अलौकिक

 

82

 

जो इस लोक की बात हो

 

लौकिक

 

83

 

हित चाहने वाला

 

हितैषी

 

84

 

हाथ से लिखा हुआ

 

हस्तलिखित

 

85

 

सब कुछ जानने वाला

 

सर्वज्ञ

 

86

 

फल-फूल खाने वाला

 

शाकाहारी

 

87

 

माँस खाने वाला

 

माँसाहारी

 

88

 

फल-फूल और माँस दोनों को खाने वाला

 

सर्वहारी

 

89

 

जिसकी पत्नी मर गई हो

 

विधुर

 

90

 

मयूर की तरह आँखों वाली

 

मयूराक्षी

 

91

 

अत्यंत सुन्दर स्त्री

 

रूपसी

 

92

 

जो थोड़ी देर पहले पैदा हुआ हो

 

नवजात

 

93

 

नगर में वास करने वाला

 

नागरिक

 

94

 

गाँव में वास करने वाला

 

ग्रामीण

 

95

 

रात में घूमने वाला

 

निशाचर

 

96

 

तप करने वाला

 

तपस्वी

 

97

 

जो जन्म से अंधा हो

 

जन्मांध

 

98

 

जिसकी चार भुजाएँ हों

 

चतुर्भुज

 

99

 

जिसकी आठ भुजायें हों

 

अष्टभुज

 

100

 

आकाश में उड़ने वाला

 

नभचर

 

101

 

तेज बुद्धिवाला

 

कुशाग्रबुद्धि

 

102

 

जिसका कोई शत्रु ही न जन्मा हो

 

अजातशत्रु

 

103

 

जिसके समान कोई दूसरा न हो

 

अद्वितीय

 

104

 

दूर की सोचने वाला

 

दूरदर्शी

 

105

 

जिसका पति जीवित हो

 

सधवा

 

106

 

जिसके आने की तिथि न हो

 

अतिथि

 

107

 

विद्या की चाह रखने वाला

 

विद्यार्थी

 

108

 

हर दिन/प्रति दिन होने वाला

 

प्रतिदिन

 

109

 

पंद्रह दिन में एक बार होने वाला

 

पाक्षिक

 

110

 

साल में एक बार होने वाला

 

वार्षिक

 

111

 

जन्म से सौ वर्ष बीत जाने पर मनाया जाने वाला उत्सव

 

जन्मशती

 

112

 

सौ वर्षों का समाहार

 

शताब्दी

 

113

 

एक हजार वर्षों का समाहार

 

सहस्राब्दी

 

114

 

जो जरायु (गर्भ की थैली) से जन्म लेता है

 

जरायुज

 

115

 

जो स्वेद (पसीने) से जन्म लेता हो

 

स्वेदज

 

116

 

जो किसी के बदले में कुछ बोलता है या कुछ करता है

 

प्रतिनिधि

 

117

 

जो आसानी से उपलब्ध हो

 

सुलभ

 

118

 

जो आसानी से उपलब्ध न हो

 

दुर्लभ

 

119

 

जो हो सकता है

 

संभव

 

120

 

जो नहीं हो सकता

 

असंभव

Top

Hindi Grammar Videos on SuccessCDs: 

 

Also See:
Class 10 Hindi Grammar
Lessons
Class 10 Hindi Literature
Lessons
Class 10 Hindi Writing
Skills
Class 10 English Lessons

 

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here