Jammu and Kashmir State Board of School Education (JKBOSE) Class 10 Hindi Syllabus for Academic Session 2025-26
JKBOSE Class 10 Hindi Syllabus for 2025-26 – Jammu and Kashmir State Board of School Education (JKBOSE) has released Class 10 Hindi Syllabus on its official website. Students can check our post for JKBOSE Class 10 Hindi Syllabus 2025-26 as per the latest exam pattern.
जम्मू और कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 हिंदी पाठ्यक्रम 2025-26 – जम्मू और कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 हिंदी पाठ्यक्रम 2025-26 जारी कर दिया है। JKBOSE कक्षा 10वीं हिंदी का पाठ्यक्रम और प्रश्न पत्र प्रारूप निचे दिया गया है। हिंदी का प्रश्न पत्र हल करने में बहुत समय लगता है इसलिए हमें पता होना चाहिए कि हमें कौन सा विषय कितने अंक के लिए पढ़ना है और कितना लिखना है। विद्यार्थियों को इसके लिए अच्छी तैयारी करने की आवश्यकता है। छात्र नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार कक्षा 10 हिंदी पाठ्यक्रम 2025-26 के लिए हमारी पोस्ट देख सकते हैं।
जम्मू और कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 हिंदी परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम विनिर्देशन-2025-2026
Max. Marks: 100 Theory : 80. Internal Assessment: 20
Time Allowed : 3 Hrs
| क्रम सं. | विषयवस्तु | अंक |
| 1. | प्रश्नपत्र का प्रथम वस्तुनिष्ठ प्रश्न (भास्कर भाग-2) पर आधारित होगा। | 10 |
| 2. | किसी एक पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या। (विकल्प सहित) | 4 |
| 3. | किसी कविता का भावार्थ। (विकल्प सहित) | 4 |
| 4. | किसी एक गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या। (विकल्प सहित) | 4 |
| 5. | किसी एक गद्य पाठ का सार सौ शब्दों में। (विकल्प सहित) | 4 |
| 6. | गद्य पाठों पर आधारित तीन प्रश्नों के उत्तर। (विकल्प सहित) | 2+2=4 |
| 7. | हिन्दी साहित्य का इतिहास में से हिन्दी कविता के काल संबंधी उपन्यास, नाटक, कहानी संकलन, एकांकी संकलन, रेखाचित्र/संस्मरण, आत्मकथा/जीवनी, साहित्य के काल संबंधी तीन प्रश्न पूछे जाएंगे। | 3+2+3=8 |
| 8. | निबंध लेखन:- किन्हीं पांच दिए गए निबंधों में से एक निबंध लिखना। विषय :- सामाजिक, वैज्ञानिक, पर्यावरण-संबंधी त्योहार (सामजिक तथा राष्ट्रीय), शैक्षिक यात्रा-संबंधी, ऐतिहासिक स्थान, विद्यार्थी-जीवन संबंधी (अनुशासन, नैतिकता, सहपाठ्यक्रमीय गतिविधियाँ), महान् व्यक्तित्व, नेता, महापुरुष, वैज्ञानिक, लेखक/कवि, अभिनेता/कलाकार | |
8 |
| 9. | पत्र लेखन :- (दिए गए दो पत्रों में से एक पत्र लिखना) विषय :- पारिवारिक सामाजिक, व्यावसायिक कार्यालीय, आवेदन-पत्र, संपादक के नाम पत्र। |
6 |
| 10. | अपठित गद्यांश का सार, शीर्षक तथा एक प्रश्न का उत्तर । | 6 |
| 11. | अलंकार – (अनुप्रास, यमक, उपमा, रूपक, अतिश्योक्ति) दिए गए पद्यांश में से अलंकार बनाना। (विकल्प सहित) छंद :- (दोहा, सोरठा, चौपाई, कवित्त, सवैया) दिए गए पद्यांश में से छंद बताना। (विकल्प सहित) |
2
2 |
| 12. | (क) दिए गए वाक्य में संज्ञा पदबंध, विशेषण पदबंध, क्रिया पदबंध तथा क्रिया-विशेषण पदबंध छाँटना । (इसमें से एक वाक्य विकल्प सहित पूछा जाएगा) (ख) वाक्य-विश्लेषण – सरल वाक्य, संयुक्त तथा मिश्र वाक्य। सरल वाक्यों को संयुक्त अथवा मिश्र वाक्य में परिवर्तित करना तथा मिश्र या संयुक्त वाक्य को सरल वाक्यों में लिखना। (विकल्प सहित) (ग) किन्हीं दो मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग । |
2
2 |
| 13. | संधि, संधि-विच्छेद, समास विग्रह। वाक्य परिवर्तन। क्रिया-अकर्मक, सकर्मक। (इसमें से दो प्रश्न विकल्प सहित पूछने हैं) | 2+2=4 |
| 14. | समानार्थक, भिन्नार्थक, अनेकार्थक, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, विराम चिह्न । (इसमें से दो प्रश्न विकल्प सहित पूछने हैं) | 2+2=4 |
| 15. | उपसर्ग प्रत्यय, विशेषण की रूप रचना तथा अवस्थाएँ। (इसमें से दो प्रश्न विकल्प सहित पूछने हैं।) | 2 |
| 16. | संज्ञा से भाववाचक संज्ञा तथा विशेषण से संज्ञा बनाना। सर्वनाम के भेद तथा उपभेद। (इसमें से दो प्रश्न विकल्प के साथ पूछने हैं।) | 2+2=4 |
| कुल | 80 |
निर्धारित पुस्तकें-
(1) भास्कर भाग – 2 ( नई पुस्तक) (गहन अध्ययन के लिए)
जम्मू और कश्मीर विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रकाशित।
(2) मानक हिंदी व्याकरण – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् द्वारा प्रकाशित ।
पाठ-सूची
- साखी
- बिहारी के दोहे
- जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में हिन्दी
- हमारा प्यारा भारत वर्ष
- शक्ति की महिमा
- कैकेयी का अनुताप
- पर्वत प्रदेश में पावस
- मधुर – मधुर मेरे दीपक जल!
- सपनों के-से दिन
- कश्मीर का लोकनाटक “बॉड पाऽथर“
- मानवता
- जम्मू की चित्रकला
- हिन्दी जन की बोली
- भिक्षुक
- बड़े भाई साहब
- हरिहर काका
Also See: