Types of Sentences in Hindi (वाक्य-विश्लेषण), Format, Examples

Types of Hindi Sentences | Format, Definition, Example of Hindi Sentences

Types of sentences in Hindi – Vakya Vishleshan (वाक्य-विश्लेषण): इस लेख में हम वाक्य-विश्लेषण की सम्पूर्ण जानकारी हासिल करेंगे। वाक्य-विश्लेषण की परिभाषा, वाक्य के दो प्रमुख खण्ड, सरल/साधारण वाक्य का विश्लेषण, मिश्र या मिश्रित वाक्य का विश्लेषण, संयुक्त वाक्य का वाक्य विश्लेषण इन सभी के बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे –

 

 

Related Learn Hindi Grammar

 

वाक्य-विश्लेषण की परिभाषा – Defintion of Sentences in Hindi

  1. सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि वाक्य क्या है।
  2. एक विचार को पूर्ण रूप से प्रकट करने वाला शब्द-समूह वाक्य कहलाता है।

जैसे-
मैं दो दिन से बीमार हूँ।
इसी तरह, किसी वाक्य के विभिन्न घटकों (पदों या पदबंधों) को अलग-अलग करके उनके परस्पर संबंध को बताना वाक्य विश्लेषण कहा जाता है। इस प्रक्रिया को वाक्य विग्रह भी कहते हैं।
दूसरे शब्दों में – रचना के आधार पर बने वाक्यों को उनके अंगों सहित अलग कर उनका परस्पर सम्बन्ध बताना वाक्य विश्लेषण कहलाता है।

रचना के अनुसार वाक्य के निम्नलिखित भेद हैं –
1. साधारण वाक्य।
2. संयुक्त वाक्य।
3. मिश्रित वाक्य।
तीनों वाक्यों का वाक्य-विश्लेषण के अलग-अलग नियम होते हैं। इन नियमों को जानने से पहले वाक्य के दो प्रमुख खण्डों को जान लेना भी अति आवश्यक है-
1. उद्देश्य – जिनके विषय में कुछ कहा जाए।
2. विधेय – उद्देश्य (कर्ता) जो कुछ करता है वह विधेय है।

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here

 

जैसे-

 

वाक्य

उद्देश्य (कर्ता)

विधेय

कबूतर डाल पर बैठा है।

कबूतर

डाल पर बैठा है।

मैं दो दिन से बीमार हूँ।

मैं

दो दिन से बीमार हूँ।

उद्देश्य का विस्तार – कई बार वाक्य में उसका परिचय देने वाले अन्य शब्द भी साथ आए होते हैं। ये अन्य शब्द उद्देश्य का विस्तार कहलाते हैं।
जैसे –

  1. काला साँप पेड़ के नीचे बैठा है।
  2. इनमें काला शब्द उद्देश्य का विस्तार हैं

 
Top
 

Related – Shabdo ki Ashudhiya

 

सरल/साधारण वाक्य का विश्लेषण

जिस वाक्य में केवल एक ही उद्देश्य (कर्ता) और एक ही समापिका क्रिया हो, वह साधारण वाक्य कहलाता है।
जैसे –

  1. लड़का खेलता है।
  2. इसमें ‘लड़का’ उद्देश्य है और ‘खेलता है’ विधेय।

इसमें कर्ता के साथ उसके विस्तारक विशेषण और क्रिया के साथ विस्तारक सहित कर्म एवं क्रिया-विशेषण आ सकते हैं।
जैसे –

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here
  1. अच्छे लड़के अच्छी तरह खेलते हैं।
  2. यह भी साधारण वाक्य है।

 

Types of Sentences in Hindi – सरल/साधारण वाक्य का विश्लेषण के नियम

– सबसे पहले इसमें वाक्य के दो अंग – उद्देश्य तथा विधेय को बताना होता है।
– उद्देश्य के अंग – कर्ता व कर्ता का विस्तार
– विधेय के अन्तर्गत कर्म व कर्म का विस्तारक, पूरक, पूरक का विस्तारक।

जैसे –

मेरा भाई तरुण धार्मिक पुस्तकें बहुत पढ़ता है।

उद्देश्य

विधेय

कर्ता

कर्ता का विस्तार

कर्म

कर्म का विस्तारक

तरुण

मेरा भाई

पुस्तकें

धार्मिक

 

विधेय का विस्तार

पूरक

पूरक का विस्तारक

क्रिया

क्रिया का विस्तारक

——–

——–

पढ़ता है।

बहुत

 
Top
 

 

 

मिश्र या मिश्रित वाक्य का विश्लेषण – Mixed Sentences Analysis

जब किसी विषय पर पूर्ण विचार प्रकट करने के लिए कई साधारण वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य की रचना करनी पड़ती है तब ऐसे वाक्य मिश्रित वाक्य कहलाते हैं।

 

मिश्र या मिश्रित वाक्य का विश्लेषण के नियम

मिश्रित या मिश्र वाक्य के विश्लेषण में उसके प्रधान तथा आश्रित उपवाक्य एवं उसके प्रकार का उल्लेख किया जाता है।

जैसे –

वेदान्त ने कहा कि मैं दिल्ली नहीं जाऊँगा।

प्रधान उपवाक्य

आश्रित उपवाक्य

उपवाक्य के प्रकार

वेदान्त ने कहा

कि मैं दिल्ली नहीं जाऊँगा

संज्ञा उपवाक्य

 
Top
 

Related – Arth vichaar in Hindi

 

संयुक्त वाक्य का वाक्य विश्लेषण

दो अथवा दो से अधिक साधारण वाक्य जब ‘पर, किन्तु, और, या’इत्यादि से जुड़े होते हैं, तो वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं।

 

संयुक्त वाक्य का वाक्य विश्लेषण के नियम

संयुक्त वाक्य के विश्लेषण में साधारण या प्रधान उपवाक्य के उल्लेख के साथ उन्हें जोड़ने वाले योजक शब्द के विषय में नहीं बताना होता है।
जैसे –
कृष्ण बाँसुरी बजाते थे और राधा नाचती थी।

साधारण वाक्य

प्रधान उपवाक्य

कृष्ण बाँसुरी बजाते थे।

राधा नाचती थी।

 
Top
 

Recommended Read

 

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here