Noun in Hindi Definition, types of noun and examples – Sangya in Hindi, Sangya Definition in Hindi and Examples of Sangya

“हिंदी में नाउन” हिंदी भाषा का एक अनिवार्य पहलू और व्याकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। संज्ञा शब्द का प्रयोग हिंदी में Nouns के लिए किया जाता है। संज्ञा एक ऐसा शब्द है जो किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या विचार का प्रतिनिधित्व करता है। इस लेख में आपको हिंदी में नोउंस की जानकारी मिलेगी। संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण के साथ विभिन्न प्रकार की संज्ञाओं की व्याख्या दी गई है। चाहे आप हिंदी सीखने वाले शुरुआती हों या उन्नत वक्ता, यह लेख “हिंदी में संज्ञा” की दुनिया में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा।
प्रश्न: संज्ञा की परिभाषा क्या है ? What is the definition of noun?
उत्तर: किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
जैसे – मनुष्य (जाति), अमेरिका, भारत (स्थान), बचपन, मिठास (भाव), किताब, टेबल(वस्तु) आदि।
| Class 10 Hindi Literature Lessons | Class 10 Hindi Writing Skills |
| Class 10 English Lessons |
प्रश्न: संज्ञा के उदाहरण क्या हैं ? Examples of Nouns
उत्तर:
उदाहरण 1 (Example) –
सुरेश भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आया था। इसलिए वह दौड़ता हुआ स्कूल से घर पहुँचा, इस बात को आपने माता-पिता को बताते हुए वह बहुत खुश लग रहा था। यह बात सुन कर सुरेश के माता-पिता बहुत आनंदित हुए और उन्होंने उसे गले लगा लिया।
इन पंक्तियों में –
सुरेश, माता-पिता (व्यक्ति)
स्कूल, घर (स्थान)
खुश, आनंदित (भाव)
आदि संज्ञा प्रयुक्त हुई है।
उदाहरण 2 (Example) –
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। गंगा भारत की एक पवित्र नदी है। कुरान मुसलमनों का पवित्र ग्रन्थ है। त्योहारों से हर घर में ख़ुशी आती है। आज दीपक बहुत खुश है। दीपक हर सुबह एक गिलास दूध और चार अंडे खाता है।
इन वाक्यों में चिह्नित शब्द किसी न किसी तरह से संज्ञा से सम्बंधित हैं-
भारत – देश का नाम
नरेंद्र मोदी – व्यक्ति का नाम
हॉकी – खेल का नाम
गंगा – नदी का नाम
कुरान – ग्रन्थ का नाम
मुसलमनों – विशेष समुदाय का नाम
ग्रन्थ – किसी किताब की विशेष श्रेणी का नाम
ख़ुशी – एक प्रकार का भाव
गिलास – वस्तु का नाम
दूध, अंडे – खाद्य पदार्थ का नाम
Sangya Overview
| Topic | Sangya (संज्ञा) |
| English name | Nouns |
| What is sangya? | Naming words |
| Sangya Types | 1- व्यक्तिवाचक संज्ञा
2- जातिवाचक संज्ञा 3- भाववाचक संज्ञा 4- समुदाय या समूहवाचक संज्ञा 5- द्रव्यवाचक संज्ञा |
| Sangya examples | राम, ताजमहल, दुःखी, सुंदरता, तेल, पानी, गाय, स्त्री |
Noun in Hindi Video
प्रश्न: संज्ञा के भेद और उनके उदहारण क्या हैं ? Types of Nouns and Examples
उत्तर: संज्ञा के मुख्यतः तीन भेद होते हैं –
जातिवाचक संज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा
परन्तु अंग्रेजी व्याकरण के प्रभाव के कारण कुछ विद्वान संज्ञा के दो भेद और मानते हैं –
समुदाय वाचक या समूह वाचक संज्ञा और द्रव्यवाचक संज्ञा
अतः वर्तमान में संज्ञा के पांच भेद कहे जाते हैं –
1- व्यक्तिवाचक संज्ञा
2- जातिवाचक संज्ञा
3- भाववाचक संज्ञा
4- समुदाय या समूहवाचक संज्ञा
5- द्रव्यवाचक संज्ञा
अब हम संज्ञा के भेदों को विस्तार से उदाहरण सहित जानेंगे – Types of noun in Hindi with Examples
प्रश्न: व्यक्तिवाचक संज्ञा क्या है ?
उत्तर: जिस शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, विशेष स्थान और विशेष वस्तु के नाम का बोध होता है, वह शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाता है। साधारण शब्दों में, कोई भी ऐसा व्यक्ति, स्थान या वस्तु जो विशेष महत्त्व रखता हो, वह व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द के अंतर्गत आता है।
जैसे –
व्यक्ति – भगत सिंह, महात्मा गाँधी, सचिन तेंदुलकर, मदर टेरेसा इत्यादि।
स्थान – दिल्ली, गोवा, मुंबई, जयपुर, शिमला इत्यादि।
इमारत का नाम – ताजमहल, लालकिला, हवा महल इत्यादि।
प्रश्न: व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण दीजिये।
उत्तर:
राम स्कूल जाता है।
ताजमहल सात अजूबों में से एक है।
जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे।
शिमला एक पर्यटन स्थल है।
इन पंक्तियों में राम, ताजमहल, शिमला और जवाहर लाल नेहरू व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द हैं क्योंकि ये शब्द विशेष व्यक्ति, स्थान व वस्तु के बोधक हैं।
प्रश्न: जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ?
उत्तर: जिस किसी एक शब्द से किसी सम्पूर्ण जाति का बोध हो वह शब्द जातिवाचक संज्ञा शब्द कहलाता है। साधारण शब्दों में ऐसा कोई एक शब्द जो किसी पूरी जाति को उसकी संपूर्ण श्रेणी और पुरे वर्ग को सम्बोधित करता है जातिवाचक संज्ञा शब्द कहा जाता है।
जैसे –
वस्तु – कार, मोबाइल, टीवी, पुस्तक इत्यादि।
स्थान – पहाड़, तालाब, गाँव, शहर इत्यादि।
प्राणी – पुरुष, स्त्री, गाय, शेर इत्यादि।
प्रश्न: जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण दीजिये।
उत्तर:
गाय एक बहुत ही उपयोगी पशु है।
आज की स्त्री पुरुष के साथ कंधे-से-कंधा मिला कर चल रही है।
पहाड़ हमें हर स्थिति में अपनी जगह पर स्थिर व अटल रहने की प्रेरणा देते हैं।
इन पंक्तियों में गाय, स्त्री, पुरुष और पहाड़ जातिवाचक संज्ञा शब्द हैं। क्योंकि ये एक शब्द होते हुए भी अपनी सम्पूर्ण जाति का बोध करवा रहे हैं।
प्रश्न: भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं ?
उत्तर: जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के गुण, कर्म, दशा, अवस्था, भाव आदि का बोध कराएँ वह शब्द भाववाचक संज्ञा शब्द कहलाते हैं। साधारण शब्दों में भाववाचक संज्ञा का संबंध हमारे भावों से होता है। ये अमूर्त अर्थात केवल अनुभव किए जाने वाले शब्द होते हैं। इनमें हमारी भावनाएँ प्रमुख होती हैं।
जैसे –
भाव – ख़ुशी, क्रोध, दुःख इत्यादि।
दशा – भूख, प्यास, गरीबी इत्यादि।
अवस्था – बुढ़ापा, जवानी, बचपन इत्यादि।
गुण – मिठास, सुंदरता, कोमलता, कठोरता इत्यादि।
प्रश्न: भाववाचक संज्ञा के उदाहरण दीजिये।
उत्तर:
राम के वियोग में सीता अत्यंत दुःखी थी।
ताजमहल की सुंदरता का वर्णन करना बहुत ही कठिन है।
आम के पक जाने पर वह मिठास से भर जाता है।
इन पंक्तियों में दुःखी, सुंदरता और मिठास शब्द भाववाचक संज्ञा शब्द के उदाहरण हैं। क्योंकि ये शब्द भावनाओं और गुण के बोधक शब्द हैं।
प्रश्न : भाववाचक संज्ञा की रचना के उदाहरण दीजिये।
| शब्द | भाववाचक संज्ञा |
| सुन्दर | सुंदरता |
| सफल | सफलता, साफल्य |
| समीप | समीपता, सामीप्य |
| स्व | स्वत्व |
| समर्थ | सामर्थ्य |
| स्वामी | स्वामित्व |
| सखा | सख्य |
| सुजन | सौजन्य |
| स्वीकृत | स्वीकृति |
| सम | समता, साम्य |
| शांत | शान्ति |
| शिशु | शैशव |
| भ्राता (भातृ) | भ्रातृत्व |
| भूखा | भूख |
| भला | भलाई |
| भक्त | भक्ति |
| चतुर | चतुराई |
| चपल | चपलता, चापल्य |
| चुनना | चुनाव |
| बुरा | बुराई |
| बूढा | बुढ़ापा |
| बिकना | बिक्री, विक्रय |
| बच्चा | बचपन |
| गरीब | गरीबी |
| गाना | गान |
| गुरु | गुरुता, गौरव |
| मीठा | मिठास |
| मधुर | मधुरता, माधुर्य |
| मम | ममता, ममत्व |
| मलिन | मालिन्य, मलिनता |
| मनुष्य | मनुष्यता, मनुष्यत्व |
| गर्म | गर्मी |
| माता (मातृ) | मातृत्व |
| महान् | महत्व, महत्ता |
| मूर्ख | मूर्खता |
| मित्र | मित्रता, मैत्री |
| महात्मा | माहात्म्य |
| मुक्त | मुक्ति, मोक्ष |
| मोटा | मोटापा |
| ठण्ड / सर्द | ठंडी / सर्दी |
| पढ़ना | पढ़ाई |
| पंडित | पाण्डित्य, पंडिताई |
| पशु | पशुत्व, पशुता |
| परतंत्र | परतंत्रता |
| पुरुष | पौरुष |
| प्रभु | प्रभुता, प्रभुत्व |
| दोस्त | दोस्ती |
| दास | दासता, दासत्व |
| देव | देवत्व |
| दुश्मन | दुश्मनी |
| वीर | वीरता |
| विषम | विषमता, वैषम्य |
| विद्वान | विद्वता |
| विधवा | वैधव्य |
| वृद्ध | वार्द्धक्य |
| अपना | अपनत्व |
| अतिथि | आतिथ्य |
| आलसी | आलस्य |
| अहम् | अहंकार |
| अनुचित | अनौचित्य |
| अज्ञ | अज्ञता |
| अमर | अमरता |
| ऊंचा | ऊंचाई |
| एक | एकता, ऐक्य |
| करुण | करुणा |
| कर्ता | कृति |
| कुमारी | कौमार्य |
| कृपण | कृपणता, कार्पण्य |
| कुशल | कुशलता, कौशल |
| कंजूस | कंजूसी |
| खट्टा | खटास |
| खेलना | खेल |
| घबराना | घबराहट |
| झगड़ना | झगड़ा |
| जड़ | जड़ता |
| तरुण | तारुण्य, तरुणाई |
| तपस्वी | तप, तपस्या |
| युवा | यौवन |
| राष्ट्रीय | राष्ट्रीयता |
| लघु | लघुता, लाघव |
| लम्बा | लम्बाई |
| लाल | लाली |
| लड़का | लड़कपन |
| हरा | हरियाली |
| हँसना | हँसी |
प्रश्न: समूहवाचक संज्ञा क्या है ?
उत्तर: जो शब्द किसी एक जाति के सम्पूर्ण समूह या समुदाय का बोध कराता है वह शब्द समुदायवाचक या समूहवाचक संज्ञा शब्द कहलाता है। साधारण शब्दों में किसी एक पुरे वर्ग को दर्शाने वाला शब्द समुदायवाचक या समूहवाचक संज्ञा शब्द कहा जाता है।
जैसे –
सेना, सभा, कक्षा, झुण्ड, लकड़ी का गठ्ठा, गेंहूँ का ढ़ेर इत्यादि।
प्रश्न: समुदायवाचक संज्ञा को और किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर : समुदायवाचक संज्ञा को सम्मोहवाचक संज्ञा भी कहा जाता है।
प्रश्न: समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण दीजिये।
उत्तर:
हमारी सेना सीमा पर शत्रुओं का हरदम डट कर सामना करती है।
कक्षा 10वीं के छात्र बहुत मेहनती हैं।
गाँव में पीपल के पेड़ के नीचे सभा का आयोजन किया गया है।
इन पंक्तियों में सेना, कक्षा और सभा समुदायवाचक या समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं। क्योंकि ये शब्द अपने सम्पूर्ण वर्ग का बोध करवा रहे हैं।
प्रश्न: द्रव्यवाचक संज्ञा क्या है ?
उत्तर: जो शब्द किसी पदार्थ, धातु या द्रव्य को दर्शाता है या उनका बोध कराता है वह शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा शब्द कहलाता है।
जैसे –
तेल, पानी, दूध, घी, लोहा, सोना, तांबा इत्यादि।
प्रश्न: द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण दीजिये।
उत्तर:
गाय का दूध अत्यंत पौष्टिक होता है।
लोहे से बने औजार बहुत मजबूत होते हैं।
पानी ही जीवन है।
इन पंक्तियों में दूध, लोहा और पानी द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं
प्रश्न अभ्यास
प्रश्न 1 – संज्ञा किसे कहते हैं ?
उत्तर : जिस शब्द के द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान अथवा भाव के नाम का बोध हो, उसे संज्ञा कहते हैं। इस संसार में प्रत्येक व्यक्ति, स्थान, वस्तु, भाव का कुछ-न-कुछ नाम अवश्य होता है। यह नाम ही संज्ञा कहलाता है। संज्ञा नाम का समानार्थी शब्द है।
प्रश्न 2 – संज्ञा के कितने भेद हैं? विस्तार पूर्वक लिखिए।
उत्तर : संज्ञा के पाँच भेद होते हैं :
व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक, द्रव्यवाचक, समूहवाचक
- व्यक्तिवाचक संज्ञा: जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का पता चले, वे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाते हैं; जैसे – जवाहर लाल नेहरू, अमिताभ बच्चन, नरेंद्र मोदी, बाइबिल, कुरान, रामायण, महाभारत, रूस, अमेरिका, दिल्ली, पंजाब आदि शब्द विशेष व्यक्ति, वस्तु और स्थान की ओर संकेत कर रहे हैं। इसलिए ये व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाते हैं।
- जातिवाचक संज्ञा : जो शब्द किसी प्राणी, वस्तु या स्थान की पूरी जाति का बोध कराते हैं, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे -चिड़िया, पुस्तक, पहाड़, अध्यापक, फूल, आदि।
- भाववाचक संज्ञा : वे संज्ञा शब्द जिनसे प्राणी या वस्तु के गुण, दोष, अवस्था, दशा आदि का ज्ञान होता है, वे भाववाचक संज्ञा कहलाते हैं; जैसे – मिठास, बुढ़ापा, थकान, गरीबी, हँसी, साहस, वीरता आदि शब्द भाव, गुण, अवस्था तथा क्रिया के व्यापार का बोध करा रहे हैं। इसलिए ये भाववाचक संज्ञाएँ हैं।
- द्रव्यवाचक संज्ञा : जो संज्ञा शब्द किसी धातु, द्रव्य, पदार्थ आदि का बोध कराते हैं, वे द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं; जैसे – सोना, लोहा, घी, तेल, दूध, चाँदी, आटा, चीनी, चावल, आदि।
- समूहवाचक संज्ञा : जिन संज्ञा शब्दों से एक ही जाति के व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता है, उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे : सेना, परिवार, दल, संघ, समूह, गुच्छा आदि शब्द एक ही जाति अथवा वस्तु के समूह का बोध कराते हैं।
प्रश्न 3 – “महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं।” इस वाक्य में व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द कौन सा है और क्यों ?
उत्तर : “महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं।” इस वाक्य में ‘महेंद्र सिंह धोनी’ व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द है क्योंकि इस वाक्य में ‘महेंद्र सिंह धोनी’ विशेष व्यक्ति के नाम का बोध करा रहे हैं।
प्रश्न 4 – द्रव्यवाचक संज्ञा को परिभाषित कीजिए।
उत्तर : जो संज्ञा शब्द किसी धातु, द्रव्य, पदार्थ आदि का बोध कराते हैं, वे द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं; जैसे -सोना, लोहा, घी, तेल, दूध, चाँदी, आटा, चीनी, चावल, आदि।
प्रश्न 5 – समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ?
उत्तर : जिन संज्ञा शब्दों से एक ही जाति के व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता है, उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-सेना, परिवार, दल, संघ, समूह, गुच्छा आदि शब्द एक ही जाति अथवा वस्तु के समूह का बोध कराते हैं।
बहुविकल्पात्मक प्रश्न
प्रश्न 1 – संज्ञा किसे कहते हैं?
(क) विशेषता बताने वाले शब्दों को
(ख) किसी प्राणी, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को
(ग) सार्थक शब्दों को
(घ) इनमें किसी को भी नहीं
उत्तर : (ख) किसी प्राणी, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को
प्रश्न 2 – संज्ञा के कितने भेद होते हैं?
(क) दो
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) तीन
उत्तर : (ग) पाँच
प्रश्न 3 – जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का पता चले, उसे क्या कहते हैं?
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ख) जातिवाचक संज्ञा
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) द्रव्यवाचक संज्ञा
उत्तर : (क) व्यक्तिवाचक संज्ञा
प्रश्न 4 – व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ बोध कराती हैं?
(क) किसी विशेष भाव का
(ख) किसी विशेष जाति का
(ग) विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का
(घ) दिए गए सभी
उत्तर : (ग) विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का
प्रश्न 5 – जो संज्ञा शब्द किसी धातु, द्रव्य, पदार्थ आदि का बोध कराते हैं, वे कहलाते हैं –
(क) समूहवाचक संज्ञा
(ख) द्रव्यवाचक संज्ञा
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) जातिवाचक संज्ञा
उत्तर : (ख) द्रव्यवाचक संज्ञा
प्रश्न 6 – व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द इनमें कौन सा है?
(क) छात्र
(ख) बचपन
(ग) मिठास
(घ) हिमालय
उत्तर : (क) छात्र
प्रश्न 7 – समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
(क) जो संज्ञा शब्द किसी धातु, द्रव्य, पदार्थ आदि का बोध कराते हैं
(ख) जिन शब्दों से एक ही जाति के व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता हो
(ग) वे संज्ञा शब्द जिनसे प्राणी या वस्तु के गुण, दोष, अवस्था, दशा आदि का ज्ञान होता है
(घ) जो शब्द किसी प्राणी, वस्तु या स्थान की पूरी जाति का बोध कराते हैं
उत्तर : (ख) जिन शब्दों से एक ही जाति के व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता हो
प्रश्न 8 – झुंड, गुच्छा, कक्षा और दल शब्द संज्ञा के किस भेद को दर्शाते हैं।
(क) समूहवाचक संज्ञा
(ख) द्रव्यवाचक संज्ञा
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) जातिवाचक संज्ञा
उत्तर : (क) समूहवाचक संज्ञा
प्रश्न 9 – भाववाचक संज्ञाएँ कितने प्रकार के शब्दों से बनती हैं ?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) दो
(घ) पाँच
उत्तर : (घ) पाँच
प्रश्न 10 – समुदाय संज्ञा की विशेषता है –
(क) किसी एक का बोध करवाती है
(ख) किसी समुदाय या समूह का बोध करवाती है
(ग) किसी विशेष जाति का बोध करवाती है
(घ) किसी विशेष भावना का बोध करवाती है
उत्तर : (ख) किसी एक समुदाय या समूह का बोध करवाती है
Sangya (संज्ञा) FAQs
प्रश्न 1 : संज्ञा किसे कहते हैं ?
उत्तर : किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
प्रश्न 2 : संज्ञा के कितने भेद हैं ?
उत्तर : संज्ञा के मुख्यतः तीन भेद होते हैं –
जातिवाचक संज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा
प्रश्न 3 : अंग्रेजी व्याकरण के कारण संज्ञा के और कितने भेद हैं ?
उत्तर : अंग्रेजी व्याकरण के प्रभाव के कारण कुछ विद्वान संज्ञा के दो भेद और मानते हैं –
समुदाय वाचक या समूह वाचक संज्ञा और द्रव्यवाचक संज्ञा
प्रश्न 4 : व्यक्तिवाचक संज्ञा क्या है ? उद्धरण सहित बताइये।
उत्तर : जिस शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, विशेष स्थान और विशेष वस्तु के नाम का बोध होता है, वह शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाता है। जैसे राम, ताजमहल, शिमला और जवाहर लाल नेहरू व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द हैं।
प्रश्न 5 : द्रव्यवाचक संज्ञा क्या है ? उद्धरण सहित बताइये।
उत्तर : जो शब्द किसी पदार्थ, धातु या द्रव्य को दर्शाता है या उनका बोध कराता है वह शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा शब्द कहलाता है।
जैसे – तेल, पानी, दूध, घी, लोहा, सोना, तांबा इत्यादि।
Hindi Grammar Videos on SuccessCDs:
- कारक परिभाषा, कारक के कितने भेद हैं? उदहारण, Hindi Grammar हिंदी व्याकरण
- सर्वनाम परिभाषा, उदाहरण Sarvanam ke bhed, Sarvanam Examples, Exercises
- वचन, वचन बदलो, एक वचन बहु वचन. Vachan in Hindi, Vachan Badlo, Sentences, Hindi Grammar Basics
- लिंग परिभाषा,भेद व् उदहारण – हिंदी व्याकरण, Ling/Gender in Hindi Grammar SuccessCDs
- Sangya Kise Kehtay hain| संज्ञा की परिभाषा, भेद व् उदहारण | Hindi Grammar,Class 6, 7, 8
- वर्ण विचार हिंदी व्याकरण | वर्ण के भेद , स्वर के भेद , व्यंजन के भेद , उदाहरण Hindi Grammar Basics
- शब्द विचार, शब्दों के प्रकार | Shabd Vichar Hindi Grammar Basics for Class 6,7,8| Hindi Vyakaran
Recommended Read