नीरू का चरित्र चित्रण  | Character Sketch of the Neeru from PSEB Class 9 Hindi Book Chapter 9 Do Hath

 

Related: 

 

नीरू का चरित्र-चित्रण (Character Sketch of Neeru)

नीरू ‘दो हाथ’ कहानी की मुख्य पात्रा है। 

  • समझदार – अपने सभी भाई-बहनों में नीरू सबसे बड़ी है। माँ के गुजर जाने के बाद घर की सारी ज़िम्मेदारी उसने अपने कंधों पर ले रखी है। वह अपने भाई-बहनों का ध्यान रखती है। घर का सारा काम वह स्वयं अपने हाथों से करती है। 
  • कर्तव्यपरायण – नीरू खाना पकाती है। बर्तन धोती है। चूल्हा लीपती है। सब्जी काटती है। जब उसके भाई-बहन खेल रहे होते थे तब वह घर का काम करती थी। वह अपने कर्तव्यों को अच्छे से समझती है तथा उनका निर्वाह भी अच्छे से करती है। 
  • सम्पूर्ण दक्ष – घर के संपूर्ण काम में दक्ष होने के साथ-साथ वह पढ़ाई, संगीत, चित्रकला तथा खेल में भी श्रेष्ठ थी। किसी भी क्षेत्र में उसका कोई सानी नहीं था। उसका शारीरिक रूप सौंदर्य भी अनुपम था। उसके हाथ उसकी कर्मशीलता का साक्षात् उदाहरण थे। 
  • भावुक – नीरू अपनी माँ को अक्सर याद करके बहुत रोती थी। परन्तु जब उसे लगता कि उसके पिता को उसे दुखी देखकर दुःख हो रहा है तो वह शीघ्र ही अपनी उदासी को छिपाने की कोशिश करती थी। 

 

नीरू के चरित्र सम्बंधित प्रश्न (Questions related to the Character of the Neeru)

Q1. नीरू को माँ की कोनसी बात याद आती है ?
Q2. नीरू के हाथों की व्याख्या कीजिये।