PSEB Class 10 Hindi Chapter 11 (Part 2) Ahsaas (अहसास) Question Answers (Important)
PSEB Class 10 Hindi Ahsaas Question Answers and Textbook Solutions – Looking for Ahsaas question answers for PSEB Class 10 Hindi Book Chapter 11 (Part 2)? Look no further! Our comprehensive compilation of important question answers will help you brush up on your subject knowledge.
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 हिंदी पुस्तक के पाठ 11 (भाग 2) अहसास प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे अहसास प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।
The questions listed below are based on the latest PSEB exam pattern, wherein we have given Textbook Questions to the chapter’s extract-based questions, multiple choice questions, extra answer questions with solutions
Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams.
- Ahsaas Textbook Questions
- Ahsaas Extract Based Questions
- Ahsaas Multiple Choice Questions
- Ahsaas Extra Question Answers
Related:
PSEB Class 10 Chapter 11 (Part 2) Ahsaas Textbook Questions
अभ्यास
(क) विषय-बोध
I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए-
(1) दिवाकर की नए स्कूल में किसने मदद की ?
उत्तर– कक्षा अध्यापिका नीरू मैडम के स्नेहपूर्ण व्यवहार ने दिवाकर की मदद की।
(2) स्कूल बस में छात्र-छात्राएँ कहाँ जा रहे थे ?
उत्तर- स्कूल बस में छात्र-छात्राएँ एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए जा रहे थे।
(3) छात्राएँ बस में क्या कर रही थी ?
उत्तर– छात्राएँ बस में अंताक्षरी खेल रही थीं।
(4) दिवाकर बस में बैठा क्या देख रहा था ?
उत्तर– वह खिड़की के बाहर के पेड़ और दूर तक फैला आसमां देख रहा था।
(5) दिवाकर को अपने मन में अधूरेपन का अहसास क्यों होता था ?
उत्तर– पिछले साल हुई दुर्घटना में उसकी एक टाँग चली गई थी, जिससे वह और बच्चों की तरह खेल नहीं पाता था। इसलिए उसे अधूरेपन का अहसास होता था।
(6) कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं क्या देखकर डर गए ?
उत्तर– कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं साँप को रेंगता हुआ अपने पास आते देखकर डर गए।
II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन या चार पंक्तियों में दीजिए-
(1) दिवाकर बेंच पर बैठकर क्या सोच रहा था ?
उत्तर– दिवाकर बेंच पर बैठकर अपने पुराने दिनों के बारे में सोच रहा था जब वह दो साल पहले अपनी मौसी के पास दिल्ली में फन सिटी गया था। वहाँ उसने खूब मस्ती की थी। लेकिन अभी पार्क में अन्य बच्चों को खेलते देख उसे अहसास होता है कि अब वह पहले की तरह मस्ती नहीं कर सकता।
(2) साँप को देखकर दिवाकर क्यों नहीं डरा ?
उत्तर– दिवाकर के पिता जी का ट्रांसफर शहर में हो गया था। जिससे कारण उन्हें परिवार सहित गाँव से शहर आना पड़ा। दिवाकर का दाखिला शहर के स्कूल में करवाना पड़ा। शैक्षिक भ्रमण के दौरान जब दिवाकर साँप को देखता है तो उसे बिलकुल भी डर नहीं लगता क्योंकि वह गाँव में ऐसे जानवरों को कई बार देख चुका था, इसलिए उसे डर नहीं लगा और वह साहसपूर्वक सामने आया।
(3) दिवाकर ने अचानक साँप को सामने देखकर क्या किया ?
उत्तर– दिवाकर साँप को सामने देखकर घबराया नहीं। उसने तुरंत अपनी बैसाखी उठाई और साँप की ओर बढ़ा। अपने साहस और फुर्ती के साथ उसने अपनी बैसाखी से साँप को दूर फेंक दिया। इस तरह दिवाकर ने सभी बच्चों और अध्यापिका की जान बचाई। उसकी बहादुरी देखकर सभी आश्चर्यचकित और खुश हुए।
(4) दिवाकर को क्यों पुरस्कृत किया गया ?
उत्तर– दिवाकर को अपनी सूझबूझ और बहादुरी के लिए पुरस्कृत किया गया। उसने साहस और फुर्ती से साँप को दूर फेंककर सभी बच्चों और अध्यापिका की जान बचाई। उसकी वीरता और समझदारी के लिए प्राचार्य महोदय ने उसे सम्मानित किया।
(5) लघुकथा ‘अहसास’ का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर- लघुकथा ‘अहसास’ का उद्देश्य है कि शारीरिक चुनौतियों का सामना करने वाले बच्चे भी किसी से कम नहीं होते। यह कहानी उन्हें आत्मविश्वास, साहस और हिम्मत देने के लिए लिखी गई है। दिवाकर के उदाहरण से यह दिखाया गया कि अगर मन में हिम्मत और सही मार्गदर्शन हो तो कोई भी कठिनाई आसान हो सकती है। साथ ही, यह अध्यापकों के स्नेह और सहयोग की भी महत्ता बताती है।
(6) ‘अहसास’ नामकरण की सार्थकता स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर- कहानी का नाम ‘अहसास’ इसलिए रखा गया है क्योंकि दिवाकर को अपनी बहादुरी और साहस का अनुभव हुआ। उसने देखा कि शारीरिक कमजोरी के बावजूद वह पूरा और सक्षम है। इस अनुभव ने उसे अपनी विशेष क्षमताओं और आत्मविश्वास का अहसास दिलाया। ‘अहसास’ नाम कहानी के मुख्य संदेश को संक्षिप्त और स्पष्ट रूप में व्यक्त करता है।
(ख) भाषा-बोध
I. निम्नलिखित शब्दों के विशेषण शब्द बनाएँ:
खामोश = __________________
व्यवहार = __________________
सम्मान = __________________
बहादुरी = __________________
रंग = __________________
हिम्मत = __________________
उत्तर-
| शब्द | विशेषण शब्द | शब्द | विशेषण शब्द |
| खामोश | ख़ामोशी | व्यवहार | व्यावहारिक |
| सम्मान | सम्मानित | बहादुरी | बहादुर |
| रंग | रंगीन | हिम्मत | हिम्मती/ हिम्मतवाला |
II. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ समझकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
मुहावरा अर्थ वाक्य
चेहरे का रंग उड़ जाना डर जाना __________
पीठ थपथपाना शाबास देना __________
जान में जान आ जाना राहत महसूस करना __________
उत्तर-
| मुहावरा | अर्थ | वाक्य |
| चेहरे का रंग उड़ जाना | डर जाना | जब बच्चा अचानक काले साँप को अपने पास देखकर डर गया, तो उसके चेहरे का रंग उड़ गया। |
| पीठ थपथपाना | शाबास देना | दिवाकर की बहादुरी देखकर नीरू मैडम ने उसकी पीठ थपथपाई और कहा, “तुम सच में बहुत बहादुर हो।” |
| जान में जान आ जाना | राहत महसूस करना | साँप को दूर फेंकने के बाद सभी बच्चे सुरक्षित महसूस करने लगे और उनके जान में जान आई। |
(ग) रचनात्मक अभिव्यक्ति
(1) आपने अपने सहपाठी की किसी प्रकार की मदद की हो तो अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर- एक दिन मेरी सहपाठी को गणित का अभ्यास कठिन लग रहा था। मैंने उसका ध्यान से मार्गदर्शन किया और धीरे-धीरे सारे सवाल समझाये। उसकी समझ बढ़ीऔर उसने आत्मविश्वास महसूस किया। इस अनुभव से मुझे खुशी हुई कि मेरी थोड़ी मदद से वह सफल हो पाई।
(2) अपने स्कूल के किसी शैक्षिक भ्रमण का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर– पिछले साल हमारा स्कूल एक शैक्षिक भ्रमण के लिए बॉटनिकल गार्डन गया था। वहाँ चारों ओर हरी-भरी घास, सुंदर फूल और बड़े-बड़े पेड़ थे। हमने झूलों पर झूलकर और खेल खेलकर खूब मस्ती की। अध्यापिका ने हमें रिफ्रेशमेंट भी दिया। यह दिन बहुत यादगार और आनंदपूर्ण था।
PSEB Class 10 Hindi Lesson 11 (Part 2) अहसास गद्यांश आधारित प्रश्न (Extract Based Questions)
निम्नलिखित गद्याँशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए व प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर दीजिये-
1
एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए स्कूल की बस रवाना हो चुकी थी। परीक्षा के फौरन बाद के इस कार्यक्रम ने सभी को राहत दी थी। छात्र-छात्राएँ मस्ती से झूम रहे थे। छात्राएँ अंताक्षरी खेल रही थीं। छात्र तालियाँ बजाकर उनका हौसला बढ़ा रहे थे, लेकिन दिवाकर खामोश बैठा था। कभी वह खिड़की के बाहर के वृक्षों को देखता और कभी दूर तक फैले आसमां को उसने अभी कुछ दिन पहले ही तो दाखिला लिया था। पापा की ट्रांसफर के बाद वह गाँव के स्कूल से यहाँ आ गया था। नई जगह नए लोग कई बार तो उसे वैशाखियों से यहाँ चलने में भी दिक्कत आती थी। परंतु कक्षा अध्यापक नीरू मैडम के स्नेहपूर्ण व्यवहार ने उसे बहुत हिम्मत दी थी।
1. स्कूल की बस कहाँ जा रही थी?
(क) गाँव घूमने
(ख) एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए
(ग) दोस्तों के घर
(घ) बाजार खरीदारी के लिए
उत्तर- (ख) एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए
2. बस में छात्राएँ क्या कर रही थीं?
(क) गाना गा रही थीं
(ख) झूलों पर झूल रही थीं
(ग) अंताक्षरी खेल रही थीं
(घ) पढ़ाई कर रही थीं
उत्तर– (ग) अंताक्षरी खेल रही थीं
3. दिवाकर को नए स्कूल में किसने हिम्मत दी?
(क) कक्षा अध्यापिका नीरू मैडम
(ख) सहपाठी
(ग) उसके पापा
(घ) बस ड्राइवर
उत्तर– (क) कक्षा अध्यापिका नीरू मैडम
4. दिवाकर बस में खामोश क्यों बैठा था?
उत्तर- दिवाकर बस में खामोश बैठा था क्योंकि वह नए स्कूल और नए लोगों में अभी ढल नहीं पाया था और उसे चलने में वैशाखियों से थोड़ी दिक्कत होती थी।
5. दिवाकर बाहर क्या देख रहा था?
उत्तर- दिवाकर खिड़की से बाहर पेड़ और दूर तक फैला आसमां देख रहा था और नए माहौल को समझने की कोशिश कर रहा था।
2
बस रुक चुकी थी। रोज गार्डन आ गया था – छात्र-छात्राएँ उछलते कूदते पार्क में पहुँच गए थे। चारों तरफ खिले फूल, वृक्षों के झुंड तथा हरी भरी घास थी। बीच में रंग बिरंगे झूले थे। अध्यापिका छात्रों को रिफ्रेशमेंट दे रही थी। दिवाकर भी एक बेंच पर बैठ गया था। उसने अपनी वैशाखियाँ एक ओर रख दी थी जबकि अन्य छात्र-छात्राएँ झूलों का आनंद ले रहे थे। सभी को उछलते कूदते देख उसे भी वे दिन याद आ रहे थे जब दो वर्ष पहले वह बड़ी मौसी के पास दिल्ली गया था तो फन सिटी में कितनी मस्ती की थी।
1. रोज़ गार्डन पहुँचने पर बच्चों ने क्या किया?
(क) उछलते-कूदते खेला और झूलों का आनंद लिया
(ख) सबने किताबें पढ़ीं
(ग) केवल बैठकर बातें कीं
(घ) भोजन करने लगे
उत्तर- (क) उछलते-कूदते खेला और झूलों का आनंद लिया
2. दिवाकर ने अपनी वैशाखियाँ कहाँ रख दी?
(क) झूले पर
(ख) बेंच पर
(ग) एक ओर रख दी
(घ) किसी को दे दी
उत्तर- (ग) एक ओर रख दी
3. दिवाकर को फन सिटी की कौन सी याद आई?
(क) वहाँ के पेड़
(ख) वहाँ की मस्ती और आनंद
(ग) वहाँ का भोजन
(घ) वहाँ की पढ़ाई
उत्तर- (ख) वहाँ की मस्ती और आनंद
4. रोज़ गार्डन में चारों तरफ क्या था?
उत्तर– चारों तरफ खिले हुए फूल, पेड़ों के झुंड और हरी-भरी घास थी, और बीच में रंग-बिरंगे झूले लगे थे।
5. दिवाकर दिल्ली किसके पास गया था?
उत्तर– दिवाकर दिल्ली अपनी बड़ी मौसी के पास गया था।
3
पर पिछले साल हुई दुर्घटना ने उसकी एक टाँग ले ली थी। वह कितना अधूरा था। उसे लगता कि वह कक्षा के बाकी लड़कों के समान नहीं है शायद। वह अभी सोच ही रहा था कि नीरू मैडम ने सभी को वहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बुला लिया। लड़के और लड़कियाँ वृक्षों के नीचे घास पर ही अपने-अपने समूह में बैठ गए थे। दिवाकर सामने बैंच पर बैठा था। कार्यक्रम चल रहा था। अचानक एक साँप वृक्षों के बीच में से रेंगता हुआ इस ओर आ गया था। अपने सामने इतने बड़े साँप को देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे का रंग उड़ गया। नीरू मैडम भी वहीं की वहीं रह गई।
1. दिवाकर को अपनी अधूरी स्थिति का अहसास क्यों था?
(क) क्योंकि उसे नए स्कूल में दोस्त नहीं मिले
(ख) पिछले साल हुई दुर्घटना में उसकी एक टाँग चली गई थी
(ग) उसे पढ़ाई समझ नहीं आती थी
(घ) उसे खेल में हार मिली थी
उत्तर- (ख) पिछले साल हुई दुर्घटना में उसकी एक टाँग चली गई थी
2. छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम के दौरान डर गए, ऐसा क्यों हुआ?
(क) वहाँ तेज़ धूप थी
(ख) वहाँ बहुत तेज़ आँधी आई
(ग) वहाँ एक साँप रेंगता हुआ आया
(घ) झूले टूट गए
उत्तर- (ग) वहाँ एक साँप रेंगता हुआ आया
3. दिवाकर कार्यक्रम के दौरान कहाँ बैठा था?
(क) झूलों पर
(ख) अन्य छात्रों के बीच
(ग) पेड़ के नीचे
(घ) सामने बैंच पर
उत्तर- (घ) सामने बैंच पर
4. ‘दुर्घटना’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) ना
(ख) दुघ
(ग) दुर्
(घ) घट
उत्तर– (ग) दुर्
5. छात्र-छात्राओं और नीरू मैडम का हाल साँप आने पर क्या हुआ?
उत्तर- अचानक साँप रेंगता हुआ सामने आया, जिससे छात्र-छात्राओं का चेहरा पीला पड़ गया और नीरू मैडम भी वहीं की वहीं रह गईं।
4
साँप फन उठाकर फुंकार रहा था। दिवाकर ने देखा तो घबराया नहीं। वह गाँव में इस तरह के जानवरों को खेतों में कई बार देख चुका था। वह चीते की सी फुर्ती के साथ वहाँ पहुँच गया। उसकी निगाहें साँप पर थी। फिर अचानक उसने अपनी बैसाखी से साँप को उठाकर दूर फेंक दिया। छात्र छात्राओं में जैसे जान आ गई। नीरू मैडम ने दिवाकर की पीठ थपथपाते हुए कहा- ‘दिवाकर तुमने आज हम सब की जान बचाई है। तुमने तो कमाल कर दिया। तुम बाकई बहादुर हो – असली हीरो हो।”
अगले दिन प्रातःकालीन सभा में दिवाकर को उसकी सूझ बूझ व बहादुरी के लिए प्राचार्य महोदय ने सम्मानित किया । तालियों की गड़गड़ाहट में उसे भी अपनी पूर्णता का अहसास हो रहा था।
1. दिवाकर ने साँप को देखकर क्या किया?
(क) डरकर भाग गया
(ख) अपनी बैसाखी से साँप को उठाकर दूर फेंक दिया
(ग) किसी और को बुलाया
(घ) वहीं बैठ गया
उत्तर- (ख) अपनी बैसाखी से साँप को उठाकर दूर फेंक दिया
2. नीरू मैडम ने दिवाकर की पीठ थपथपाते हुए उसे क्या कहा?
(क) “तुम सच में बहादुर हो, असली हीरो हो”
(ख) “तुमने गलती कर दी”
(ग) “तुम डर गए क्या?”
(घ) “क्यों भागे?”
उत्तर- (क) “तुम सच में बहादुर हो, असली हीरो हो”
3. प्रातःकालीन सभा में दिवाकर को क्यों सम्मानित किया गया?
(क) खेल प्रतियोगिता जीतने पर
(ख) नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने पर
(ग) परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर
(घ) अपनी सूझ-बूझ और बहादुरी के लिए
उत्तर- (घ) अपनी सूझ-बूझ और बहादुरी के लिए
4. ‘सम्मानित’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है?
(क) नित
(ख) मानित
(ग) इत
(घ) सम
उत्तर– (ग) इत
5. दिवाकर को सम्मानित होने पर क्या अहसास हुआ?
उत्तर- तालियों की गड़गड़ाहट में दिवाकर ने महसूस किया कि वह अब पूरा और सक्षम है और किसी से कम नहीं है।
PSEB Class 10 Hindi Lesson 11 (Part 2) अहसास बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)
1. स्कूल की बस कहाँ जा रही थी?
(क) गाँव घूमने
(ख) शैक्षिक भ्रमण के लिए
(ग) बाजार के लिए
(घ) खेल प्रतियोगिता के लिए
उत्तर- (ख) शैक्षिक भ्रमण के लिए
2. परीक्षा के बाद शैक्षिक भ्रमण का असर छात्रों पर कैसा था?
(क) वे उदास थे
(ख) वे परेशान थे
(ग) वे तनाव में थे
(घ) वे राहत और खुशी महसूस कर रहे थे
उत्तर– (घ) वे राहत और खुशी महसूस कर रहे थे
3. दिवाकर गाँव से किस कारण यहाँ आया था?
(क) पापा के ट्रांसफर के कारण
(ख) स्कूल बदलने के कारण
(ग) छुट्टियों के लिए
(घ) दोस्तों से मिलने
उत्तर- (क) पापा के ट्रांसफर के कारण
4. ‘महोदय’ का स्त्रीलिंग शब्द होगा-
(क) महादानी
(ख) श्रीमति महोदय
(ग) महोदयी
(घ) महोदया
उत्तर– (घ) महोदया
5. दिवाकर को नई जगह में हिम्मत किसने दी?
(क) सहपाठी
(ख) नीरू मैडम
(ग) पापा
(घ) बस ड्राइवर
उत्तर- (ख) नीरू मैडम
6. रोज़ गार्डन में बच्चे क्या कर रहे थे?
(क) खेल खेल रहे थे और झूलों का आनंद ले रहे थे
(ख) पढ़ाई कर रहे थे
(ग) चित्रकला कर रहे थे
(घ) खाना खा रहे थे
उत्तर- (क) खेल खेल रहे थे और झूलों का आनंद ले रहे थे
7. सांस्कृतिक कार्यक्रम कहाँ आयोजित हुआ?
(क) झूले पर
(ख) पेड़ों के नीचे घास पर
(ग) स्कूल में
(घ) बस में
उत्तर– (ख) पेड़ों के नीचे घास पर
8. ‘दिवसीय’ शब्द में प्रत्यय है-
(क) दिव
(ख) वसीय
(ग) सीय
(घ) ईय
उत्तर– (घ) ईय
9. छात्रों को झूलों और खेल में देखकर दिवाकर को क्या याद आया?
(क) दिल्ली में फन सिटी में बिताए दिन
(ख) किताबें पढ़ना
(ग) परीक्षा के दिन
(घ) गाँव की छुट्टियाँ
उत्तर- (क) दिल्ली में फन सिटी में बिताए दिन
10. निम्नलिखित में से ‘साँप’ का पर्यायवाची शब्द है-
(क) रीछ
(ख) विषधर
(ग) वानर
(घ) गज
उत्तर– (ख) विषधर
11. छात्र-छात्राओं के चेहरे का रंग अचानक क्यों उड़ गया?
(क) तेज धूप के कारण
(ख) भूख लग गई
(ग) झूले टूट गए
(घ) उनके सामने साँप आ गया
उत्तर- (घ) उनके सामने साँप आ गया
12. दिवाकर साँप से क्यों नहीं डरा?
(क) वह गाँव में ऐसे जानवरों को कई बार देख चुका था
(ख) वह बहादुर था
(ग) उसे स्कूल में प्रशिक्षण मिला था
(घ) वह खेल रहा था
उत्तर- (क) वह गाँव में ऐसे जानवरों को कई बार देख चुका था
13. ‘ट्रांसफर’ निम्नलिखित में से किस भाषा का शब्द है?
(क) फारसी
(ख) अरबी
(ग) अँग्रेजी
(घ) उर्दू
उत्तर- (ग) अँग्रेजी
14. नीरू मैडम ने दिवाकर को क्या कहा?
(क) “तुमने गलती की”
(ख) “तुम सच में बहादुर हो, असली हीरो हो”
(ग) “तुम क्यों डर गए?”
(घ) “तुम भाग क्यों गए?”
उत्तर– (ख) “तुम सच में बहादुर हो, असली हीरो हो”
15. ‘बहादुर’ का विलोम शब्द है-
(क) निडर
(ख) कृपण
(ग) लालची
(घ) कायर
उत्तर- (घ) कायर
16. दिवाकर को सम्मानित होने पर क्या अहसास हुआ?
(क) कि वह किसी से कम नहीं
(ख) कि वह थका हुआ है
(ग) कि उसे सोना है
(घ) कि उसे भूख लगी है
उत्तर– (क) कि वह किसी से कम नहीं
17. निम्नलिखित में से ‘दिवाकर’ का पर्यायवाची शब्द है-
(क) शैल
(ख) सूर्य
(ग) राकेश
(घ) वारि
उत्तर– (ख) सूर्य
18. दिवाकर ने साँप को हटाने के लिए क्या उपयोग किया?
(क) बैसाखी
(ख) हाथ
(ग) छड़ी
(घ) सहपाठी
उत्तर- (क) बैसाखी
19. छात्रों और अध्यापिका की सुरक्षा का कारण क्या बना?
(क) सुरक्षाकर्मी
(ख) दिवाकर की सूझ-बूझ और बहादुरी
(ग) शिक्षक की डांट
(घ) बच्चों का दौड़ना
उत्तर- (ख) दिवाकर की सूझ-बूझ और बहादुरी
20. लघुकथा ‘अहसास’ से हमें क्या सीख मिलती है?
(क) शारीरिक कमी वाले बच्चे भी बहादुर और सक्षम होते हैं
(ख) खेल ही सबसे जरूरी है
(ग) परीक्षा में नंबर ही महत्वपूर्ण हैं
(घ) केवल गाँव के बच्चे बहादुर होते हैं
उत्तर- (क) शारीरिक कमी वाले बच्चे भी बहादुर और सक्षम होते हैं
PSEB Class 10 Hindi अहसास प्रश्न और उत्तर (Extra Question Answers)
1.दिवाकर स्कूल के शैक्षिक भ्रमण में क्यों खामोश बैठा था?
उत्तर- दिवाकर खामोश बैठा था क्योंकि वह नई जगह और नए लोगों के बीच असहज महसूस कर रहा था। वह अपनी एक टाँग दुर्घटना में खो चुका था और वह बैसाखियों के सहारे चलता था। इस कारण वह खुद को बाकी छात्रों जैसा नहीं मानता था और अंदर ही अंदर अधूरा महसूस करता था।
2. दिवाकर को नीरू मैडम से किस प्रकार की प्रेरणा मिली?
उत्तर- नीरू मैडम का स्नेहपूर्ण और प्रोत्साहन भरा व्यवहार दिवाकर को साहस देता था। वह उसके साथ विशेष ध्यान और सहानुभूति से पेश आती थीं। उनके व्यवहार से दिवाकर का आत्मविश्वास बढ़ा और उसे लगा कि वह अपनी कमजोरी के बावजूद जीवन में आगे बढ़ सकता है।
3. रोज गार्डन पहुँचकर छात्रों की क्या प्रतिक्रिया थी?
उत्तर- रोज गार्डन पहुँचकर छात्र-छात्राएँ बहुत उत्साहित और प्रसन्न हो गए। वे उछलते-कूदते पार्क में गए, फूलों, पेड़ों और हरी घास का आनंद लिया और रंग-बिरंगे झूलों पर खेलने लगे। यह जगह उनके लिए एक मनोरंजन और आनंद का अनुभव बनी।
4. दिवाकर रोज गार्डन में बैठकर किन बातों को याद कर रहा था?
उत्तर- दिवाकर झूलों पर खेलते बच्चों को देखकर अपने पुराने दिनों को याद कर रहा था। उसे वह समय याद आया जब वह दिल्ली की फन सिटी में मौसी के साथ गया था और वहाँ खूब मस्ती की थी। लेकिन अब दुर्घटना के कारण वह केवल बेंच पर बैठा हुआ सोच रहा था।
5. साँप देखकर छात्रों और अध्यापिका की क्या स्थिति हो गई?
उत्तर- साँप को देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरों का रंग उड़ गया और वे भयभीत हो गए। नीरू मैडम भी वहीं की वहीं ठिठक गईं और कुछ समझ नहीं पा रही थीं। सभी की स्थिति डर और घबराहट से भरी हुई थी। वातावरण अचानक भयावह हो गया।
6. दिवाकर ने साँप देखकर घबराहट क्यों महसूस नहीं की?
उत्तर– दिवाकर गाँव में पला-बढ़ा था और वहाँ खेतों में उसने कई बार ऐसे जानवर देखे थे। इसी अनुभव के कारण उसे साँप देखकर डर नहीं लगा। वह साहस और सूझबूझ के साथ तुरंत आगे बढ़ा और स्थिति संभालने की ठान ली।
7. दिवाकर ने साँप से निपटने के लिए क्या कदम उठाया?
उत्तर- दिवाकर ने अपनी बैसाखी उठाई और फुर्ती से साँप को पकड़कर दूर फेंक दिया। इस साहसिक कार्य से सभी छात्र-छात्राओं और नीरू मैडम की जान बच गई।
8. प्राचार्य महोदय ने दिवाकर को किस कारण सम्मानित किया?
उत्तर- प्राचार्य महोदय ने दिवाकर को उसकी सूझबूझ और बहादुरी के लिए सम्मानित किया। उसने न केवल खतरे की घड़ी में साहस दिखाया बल्कि अपने साथियों और अध्यापिका की जान भी बचाई। इस कारण उसे सभा में सभी के सामने सराहा गया।
9. नीरू मैडम ने दिवाकर की बहादुरी पर क्या कहा?
उत्तर- नीरू मैडम ने दिवाकर की पीठ थपथपाई और कहा कि उसने सबकी जान बचाई है। उन्होंने उसकी तारीफ़ करते हुए उसे असली हीरो और बहादुर लड़का बताया। उनका यह प्रोत्साहन दिवाकर के लिए गर्व और आत्मविश्वास का कारण बना।
10. ‘अहसास’ कहानी का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर– इस कहानी का मुख्य संदेश है कि शारीरिक कमी इंसान की बहादुरी और क्षमताओं को नहीं रोक सकती। आत्मविश्वास और सूझबूझ से इंसान कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकता है। दिवाकर ने यही साबित किया कि सच्ची ताकत मन में होती है।