Chitra Varnan Examples ( चित्र वर्णन के उदाहरण ) for Class 9 Hindi Writing Skill

 

यह CBSE 2026-27 सत्र के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार अपडेट किया गया है। (Updated for the CBSE 2026-27 session.)

चित्र-वर्णन (Chitra Varnan) का अर्थ है किसी चित्र को ध्यान से देखकर, उससे जुड़े भावों और दृश्यों को अपनी कल्पनाशक्ति व शब्दों के माध्यम से वर्णित करना। यह कक्षा 9 की हिंदी लेखन कौशल परीक्षा में पूछा जाने वाला एक महत्वपूर्ण विषय है।

आज के इस लेख में हम आपके लिए एक विशेष टॉपिक चित्र वर्णन का उल्लेख कर रहे हैं। इसमें कुछ चित्रों के माध्यम से बताया गया है कि आप किस तरह से चित्र का वर्णन कर सकते हैं। चित्र वर्णन कक्षा 9 में पूछे जाने वाले विषय लेखन कौशल के अन्तर्गत पूछा जाता है। आशा है कि ये विभन्न चित्र वर्णन के उदाहरण आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

 

दिए गए चित्रों को ध्यान से देखिये और वाक्य रचना किस तरह से की गयी है इस पर ध्यान दीजिये।

 

Q1.

Chitra Varnan Example

यह चित्र दो सैनिकों को युद्धभूमि में लड़ाई करते हुए दर्शाता है। एक सैनिक खड़ा होकर लक्ष्य साध रहा है, जबकि दूसरा घुटने टेककर निशाना लगा रहा है। उनके पीछे भारत का ध्वज लहरा रहा है, जो देशभक्ति और साहस का प्रतीक है। पृष्ठभूमि में पहाड़ और एक उड़ता हुआ हेलीकॉप्टर दृश्य को और रोमांचक बनाते हैं। सैनिक पूरी तरह से सुसज्जित हैं और अपने कर्तव्य को निभा रहे हैं। यह चित्र वीरता और बलिदान को बखूबी प्रदर्शित करता है।

 

Q2.

Chitra Varnan Example

यह चित्र सौर ऊर्जा पर आधारित है, जिसमें एक घर की छत पर सोलर पैनल लगे हुए हैं। सूरज की किरणें सीधे पैनलों पर पड़ रही हैं, जो ऊर्जा उत्पन्न करने का मुख्य स्रोत हैं। पास में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर दिखाए गए हैं, जो सौर ऊर्जा को ग्रिड में स्थानांतरित करते हैं। बाईं ओर बड़े सोलर पैनल और ऊर्जा भंडारण संयंत्र दिख रहे हैं। चारों ओर हरियाली है, जो स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा का संदेश देती है।

 

Q3. 

Chitra Varnan Example

यह चित्र एक ग्रामीण कृषि जीवन को दर्शाता है, जिसमें एक किसान हल चलाते हुए दिख रहा है। किसान दो बैलों के साथ खेत जोत रहा है, जो पारंपरिक कृषि पद्धति को प्रस्तुत करता है। बैल हल खींचते हुए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। पृष्ठभूमि में हरे-भरे खेत, पेड़, और कुछ झोपड़ीनुमा घर दिखाई दे रहे हैं, जो गांव के वातावरण को जीवंत बनाते हैं। चित्र प्रकृति और मेहनती किसान की महत्ता को दर्शाता है।

 

Q4.

Chitra Varnan Example

यह एक पिकनिक का दृश्य है। जिसमें लोग खुले वातावरण में समय बिता रहे हैं। घाँस पर एक चटाई बिछी हुई है। जिस पर खाने-पीने का सामान रखा हुआ है। कुछ लोग बैठकर खा रहे हैं, जबकि अन्य लोग खेल रहे हैं या आपस में बातचीत कर रहे हैं। पृष्ठभूमि में पेड़, झील और दूर-दूर तक पहाड़ों का दृश्य दिखाई दे रहा है। यह चित्र एक खुशहाल और आरामदायक पिकनिक का वातावरण प्रस्तुत करता है।

 

Q5.

Chitra Varnan Example

यह एक गाँव का दृश्य है। जिसमें उनके प्रतिदिन होने वाले कार्यों को दर्शाया गया है। घर के आँगन में महिलाएँ अपने घरेलु कार्यों में संलग्न हैं। दो महिलाएँ ओखली में मसाला कूट रही हैं। एक बूढ़ी महिला सूप में रखे धान को देख रही है। एक अन्य महिला सिलवट्टे से कुछ पीसने का कार्य कर रही है। किसान गाय की देख- रेख कर रहा है। एक बालिका किसे बच्चे को झूला झुला रही है। एक बच्चा अपने खिलौने से खेल रहा है। खाट पर बैठा हुआ बूढ़ा व्यक्ति आराम कर रहा है। बकरियाँ घाँस चर रही हैं और मुर्गी और उसके बच्चे दाने चुग रहे हैं।

 

Q6.

Chitra Varnan Example

प्रस्तुत दृश्य हिन्दी के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी का है। इस दृश्य में प्रेमचंद जी कुर्सी पर बैठे हुए हैं और अपनी कलम से कागज पर कुछ लिख रहे हैं। प्रेमचंद जी को कलम का सिपाही भी कहा जाता है। ये एक प्रसिद्ध उपन्यासकार हैं। अध्ययन से सम्बंधित अन्य वस्तुएँ भी उनकी मेज पर रखी हुईं हैं।

 

Q7.

Chitra Varnan Example

यह एक प्रातः काल व्यायाम का दृश्य है। दृश्य में सूर्य दिखाई दे रहा है। इमारतों के साथ ही साथ हरियाली भी दिखाई दे रही है। जिसमें एक बालक सैर कर रहा है। एक अन्य बालक व्यायाम कर रहा है। एक बालक सूर्य की ओर मुख किये हुए ध्यान अवस्था में है। एक बालिका प्रातः सैर पर निकली है और अपने कुत्ते को टहला रही है। प्रातः व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

 

Q8.

Chitra Varnan Example

यह एक विद्यालय का दृश्य है। जिसमें दो – तीन मंज़िलें हैं। इसके सामने एक बड़ा खेल का मैदान है। स्कूल के पास एक बाग़ीचा और कुछ पेड़ हैं। स्कूल की दीवारों पर खिड़कियाँ और दरवाजे हैं, और झंडा भी फहर रहा है। विद्यार्थी खुश होकर विद्यालय जा रहे हैं। दृश्य सरल और स्पष्ट है और विद्यालय प्रांगण सुन्दर लग रहा है।

 

Q9.

Example of Chitra Varnan in Hindi

यह एक सब्जी बाजार का दृश्य है। जहाँ एक महिला सब्जी बेच रही है। एक आदमी अपने बच्चे के साथ है और सब्जी खरीद रहा है। महिला के पास विभिन्न तरह की सब्जियाँ हैं। महिला टमाटर को तराजू से तौल रही है और वह आदमी अपने थैले में सब्जी रखवा रहा है। महिला ने सारी सब्जियाँ तम्बू में रखी हैं। इस तम्बू के तले ही वह सब्जी बेच रही है।

 

Q10.

Chitra Varnan Example in Hindi

यह एक बाढ़ का दृश्य है। जिसमें एक गाँव पानी में डूब रहा है। महिला, पुरुष, बच्चे और जानवर सभी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को इस स्थान से पलायन करना पड़ रहा है। कुछ लोग नाव से दूसरी जगह जा रहे हैं और कुछ अन्य लोग पैदल ही अपना सामान लिए चले जा रहे हैं। कुछ लोग घरों की छथ पर बैठे हैं। यह एक दयनीय दृश्य है।

Chitra Varnan (चित्र वर्णन) FAQs

प्रश्न: चित्र वर्णन क्या है?
उत्तर: चित्र वर्णन का अर्थ है किसी चित्र को ध्यानपूर्वक देखकर उसमें दिखाए गए दृश्य, वस्तुओं और भावों को अपने शब्दों में वर्णित करना।

प्रश्न: चित्र वर्णन किस कक्षा में पूछा जाता है?
उत्तर: यह मुख्यतः CBSE कक्षा 9 की हिंदी लेखन कौशल परीक्षा में पूछा जाने वाला विषय है।

प्रश्न: चित्र वर्णन लिखते समय कितने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर: सामान्यतः चित्र वर्णन 60-80 शब्दों में लिखने की अपेक्षा की जाती है, जब तक प्रश्न में शब्द-सीमा अलग से न दी गई हो।

प्रश्न: अच्छा चित्र वर्णन लिखने के लिए क्या ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर: चित्र को बारीकी से देखें, मुख्य पात्रों और पृष्ठभूमि दोनों का उल्लेख करें, और सरल व स्पष्ट भाषा में क्रमबद्ध ढंग से वर्णन करें।

प्रश्न: क्या चित्र वर्णन में अपनी कल्पना जोड़ी जा सकती है?
उत्तर: हाँ, चित्र में जो स्पष्ट दिख रहा है उसका वर्णन करने के साथ-साथ उचित कल्पनाशक्ति का प्रयोग करके दृश्य को जीवंत बनाया जा सकता है।

 

Conclusion

उपर्युक्त चित्र वर्णन के माध्यम से आप अवश्य ही चित्र का वर्णन करने में सक्षम हुए होंगे। चित्र वर्णन किसी भी टॉपिक पर आ सकता है। आपको ध्यान रखना है कि चित्र में जो भी दर्शाया जाये आप बारीकी से उसका अवलोकन करें और अपनी लेखनी से उसे शब्द प्रदान करें। चित्र वर्णन पर प्रयास करते रहें। यह परीक्षा में पूछा जाने वाला एक महत्त्पूर्ण टॉपिक है। 

शुभकामनाएँ।

 

Also See :