PSEB Class 9 Hindi Chapter 5 Maine Kaha Ped (मैंने कहा, पेड़) Question Answers (Important)
PSEB Class 9 Hindi Maine Kaha Ped Question Answers and Textbook Solutions – Looking for Maine Kaha Ped question answers for PSEB Class 9 Hindi Book Chapter 5? Look no further! Our comprehensive compilation of important question answers will help you brush up on your subject knowledge.
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 9 हिंदी पुस्तक के पाठ 5 मैंने कहा, पेड़ प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 9 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे मैंने कहा, पेड़ प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।
The questions listed below are based on the latest PSEB exam pattern, wherein we have given Textbook Questions to the chapter’s extract-based questions, multiple choice questions, extra answer questions with solutions
Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams.
- Maine Kaha Ped Textbook Questions
- Maine Kaha Ped Extract Based Questions
- Maine Kaha Ped Multiple Choice Questions
- Maine Kaha Ped Extra Question Answers
Related:
PSEB Class 9 Chapter 5 Maine Kaha Ped Textbook Questions
अभ्यास
(क) विषय-बोध
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
(i) पेड़ आँधी-पानी में भी किस तरह से अपनी जगह खड़ा है ?
उत्तर– पेड़ आँधी-पानी में भी सिर ऊँचा किये हुए अपनी जगह खड़ा है क्योंकि उसकी जड़ो को मिट्टी ने मजबूती से जकड़ रखा है।
(ii) सूरज, चाँद, मेघ और ऋतुओं के क्या-क्या कार्य-कलाप हैं ?
उत्तर- सूरज सदा उगता-डूबता है, चाँद हमेशा मरता-छीजता है, मेघ उमड़ता-पसीजता है और ऋतुएँ बदलती रहती हैं।
(iii) पेड़ में सहनशक्ति के अतिरिक्त और कौन-कौन से गुण हैं ?
उत्तर- पेड़ में सहनशक्ति के अतिरिक्त स्थिरता, विनम्रता, धीरता, संतुलन बनाये रखना, शांत और मजबूती के गुण हैं।
(iv) पेड़ के बढ़ने और जड़ों के धरती में समाने का क्या संबंध है ?
उत्तर– पेड़ जितना ऊँचा आसमान तक ऊपर उठता है, उतना ही उसकी जड़े धरती में नीचे समायी होती हैं अर्थात् मिट्टी उसकी जड़ों को जकड़ कर रखती है।
(v) पेड़ मिट्टी के अतिरिक्त और किस-किस को श्रेय देता है ?
उत्तर- उत्तर- पेड़ मिट्टी के अतिरिक्त जो उगते-डूबते हैं, भरते-छीजते हैं, बदलते हैं, गलते हैं और बनते-मिटते हैं इन सभी को श्रेय देता है।
(vi) पेड़ ने क्या सीख प्राप्त की है ?
उत्तर– सदियों के अनुभव से पेड़ ने एक बड़ी सीख प्राप्त की है, जो नष्ट होते हैं, वही नया जीवन पैदा करते हैं।
2. निम्नलिखित पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए-
(i) सूरज उगता-डूबता है, चाँद मरता-छीजता है
ऋतुएँ बदलती हैं, मेघ उमड़ता-पसीजता है,
और तुम सब सहते हुए
संतुलित शान्त धीर रहते हुए
विनम्र हरियाली से ढँके, पर भीतर ठोठ कठैठ खड़े हो।
प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियों में कवि पेड़ की तुलना प्रकृति के बदलावों से करते हुए बताता है कि समय कैसे बदलता रहता है, लेकिन पेड़ फिर भी अपनी जगह पर टिके रहता है।
व्याख्या- प्रस्तुत पंक्तियों में कवि कहता है कि सूरज हर दिन उगता और डूबता है, चाँद कभी पूरा होता है तो कभी घटता है। मौसम भी बदलते रहते हैं, कभी गर्मी, कभी सर्दी, कभी बारिश। बादल कभी उमड़कर आकाश में भर जाते हैं और फिर बरसकर खाली हो जाते हैं। लेकिन इन सभी बदलावों के बीच भी पेड़ शांत, स्थिर और धैर्य के साथ खड़ा रहता है। वह कुछ भी होने पर शिकायत नहीं करता, न डगमगाता है। वह विनम्रता से हरी पत्तियों में ढका रहता है, पर अंदर से वह बहुत मजबूत और कठोर है।
(ii) काँपा पेड़, मर्मरित पत्तियाँ
बोली मानो, नहीं, नहीं, नहीं, झूठा
श्रेय मुझे मत दो!
मैं तो बार-बार झुकता, गिरता, उखड़ता
या कि सूखा हूँठ हो के टूट जाता,
श्रेय है तो मेरे पैरों-तले इस मिट्टी को
जिसमें न जाने कहाँ मेरी जड़ें खोयी हैं।
प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियों में कवि की बातें सुनकर पेड़ कहता है कि जैसा आप समझ रहे हैं वैसा नहीं है। इन पंक्तियों में पेड़ वास्तविकता को समझाने का प्रयास कर रहा है।
व्याख्या– प्रस्तुत पंक्तियों में कवि कहता है कि उसकी बात सुनकर पेड़ हल्का-सा काँप गया और उसकी पत्तियाँ सरसराती हुई आवाज़ करने लगीं, जैसे वे बोल रही हों। पेड़ कहता है कि जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है, यह सब झूठ है। मुझे इतना श्रेय मत दो। तुम मुझे जितना बड़ा और मजबूत समझ रहे हो, मैं वैसा नहीं हूँ।
पेड़ आगे कहता है कि अगर परिस्थितियाँ बहुत कठोर होतीं तो वह कई बार झुक जाता, गिर जाता या जड़ सहित उखड़ जाता। कभी-कभी तो वह सूखकर एक ठूँठ बन जाता और टूट जाता। यानी, पेड़ स्वीकार करता है कि उसकी मजबूती उसकी अपनी नहीं है और वह भी कमजोर पड़ सकता है।
आगे पेड़ कवि से कहता है कि अगर किसी को श्रेय देना है तो वह मुझे नहीं, बल्कि इस मिट्टी को मिलना चाहिए, क्योंकि मेरी जड़ें इसी मिट्टी में कहीं गहराई तक फैली हुई हैं। यह मिट्टी ही मुझे मजबूती, पोषण और सहारा देती है।
(ख) भाषा बोध
1. निम्नलिखित शब्दों का वर्ण-विच्छेद कीजिए-
शब्द वर्ण-विच्छेद शब्द वर्ण-विच्छेद
पेड़ – __________ सूरज – __________
चाँद – __________ ऋतुएँ – __________
मेघ – __________ पत्तियाँ – __________
मिट्टी – __________ जीवनदायी – __________
उत्तर-
| शब्द | वर्ण-विच्छेद | शब्द | वर्ण-विच्छेद |
| पेड़ | प् + ए + ड् + अ | सूरज | स् + ऊ + र् + अ + ज् + अ |
| चाँद | च् + आँ + द् + अ | ऋतुएँ | ऋ + त् + उ + एँ |
| मेघ | म् + ए + घ् + अ | पत्तियाँ | प् + अ + त् + त् + इ + य् + आँ |
| मिट्टी | म् + इ + ट् + ट् + ई | जीवनदायी | ज् + ई + व् + अ + न् + अ + द् + आ + य् + ई |
2. निम्नलिखित तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखिए-
तद्भव तत्सम तद्भव तत्सम
मिट्टी – __________ चाँद – __________
सूरज – __________ पत्ता – __________
सिर – __________ सीख – __________
पानी – __________ सूखा – __________
उत्तर-
| तद्भव | तत्सम | तद्भव | तत्सम |
| मिट्टी | मृतिका | चाँद | चंद्र |
| सूरज | सूर्य | पत्ता | पत्र |
| सिर | शिर | सीख | शिक्षा |
| पानी | जल | सूखा | शुष्क |
PSEB Class 9 Hindi Lesson 5 मैंने कहा, पेड़ सार-आधारित प्रश्न (Extract Based Questions)
1
मैंने कहा, “पेड़, तुम इतने बड़े हो,
इतने कड़े हो,
न जाने कितने सौ बरसों के आँधी-पानी में
सिर ऊँचा किये अपनी जगह अड़े हो।
1. कवि पेड़ की किस विशेषता की प्रशंसा करता है?
(क) उसकी सुंदरता
(ख) उसकी मज़बूती और सहनशीलता
(ग) उसके फूलों की खुशबू
(घ) उसकी उम्र कम होने की
उत्तर– (ख) उसकी मज़बूती और सहनशीलता
2. कविता में “अड़ा” शब्द का अर्थ क्या है?
(क) भागना
(ख) गिर जाना
(ग) रुका हुआ या डटे रहना
(घ) सूख जाना
उत्तर– (ग) रुका हुआ या डटे रहना
3. पेड़ कितने समय से प्राकृतिक परिस्थितियों को सहता आ रहा है?
(क) कई सौ वर्षों से
(ख) कुछ वर्षों से
(ग) कुछ महीनों से
(घ) केवल एक वर्ष से
उत्तर– (क) कई सौ वर्षों से
4. ‘बरस’ शब्द का तत्सम शब्द क्या है?
(क) बरसा
(ख) साल
(ग) बर्स
(घ) वर्ष
उत्तर- (घ) वर्ष
5. पेड़ की कौन-सी विशेषता कवि को सबसे अधिक प्रभावित करती है?
उत्तर– कवि को पेड़ की स्थिरता और सहनशीलता सबसे अधिक प्रभावित करती है क्योंकि वह हर परिस्थिति में सिर ऊँचा किए अपनी जगह पर अडिग खड़ा रहता है।
2
सूरज उगता डूबता है, चाँद मरता-छीजता है
ऋतुएँ बदलती हैं, मेघ उमड़ता-पसीजता है,
और तुम सब सहते हुए
संतुलित शान्त धीर रहते हुए
विनम्र हरियाली से ढँके, पर भीतर ठोठ कठैठ खड़े हो।
1.उपर्युक्त पंक्तियों में कवि ने किस प्राकृतिक परिवर्तन का उल्लेख किया है?
(क) केवल बारिश का
(ख) केवल पेड़ का
(ग) केवल हवा का
(घ) सूरज, चाँद, ऋतुएँ और बादलों का
उत्तर- (घ) सूरज, चाँद, ऋतुएँ और बादलों का
2. “मेघ उमड़ता-पसीजता है” का अर्थ है-
(क) बादल गायब हो जाते हैं
(ख) बादल गरजते हैं लेकिन वर्षा नहीं करते
(ग) बादल बनते हैं और पानी बनकर बरसते हैं
(घ) बादल पेड़ की शाखाएँ तोड़ देते हैं
उत्तर- (ग) बादल बनते हैं और पानी बनकर बरसते हैं
3. पेड़ पर हरियाली होने के बावजूद कवि उसे कैसा बताता है?
(क) अंदर से कमजोर
(ख) अंदर से ठोठ और कठोर
(ग) अंदर से खोखला
(घ) फूलों से भरा हुआ
उत्तर– (ख) अंदर से ठोठ और कठोर
4. कवि प्रकृति के बदलते स्वरूप का वर्णन क्यों करता है?
उत्तर– कवि प्रकृति के बदलते स्वरूप का वर्णन यह दिखाने के लिए करता है कि समय लगातार बदलता रहता है, लेकिन पेड़ इन सभी परिवर्तनों को सहते हुए स्थिर, शांत और धीर बना रहता है।
5. पेड़ के अंदर और बाहर में क्या अंतर है?
उत्तर– पेड़ बाहर से विनम्र हरियाली में ढका हुआ दिखाई देता है, लेकिन भीतर से वह बहुत कठोर, ठोठ और मजबूत है, जो उसकी सहनशीलता को बताता है।
3
काँपा पेड़, मर्मरित पत्तियाँ
बोली मानी, नहीं, नहीं, नहीं, झूठा
श्रेय मुझे मत दो !
मैं तो बार-बार झुकता, गिरता, उखड़ता
या कि सूखा ठूंठ हो के टूट जाता,
1. पेड़ कवि से क्या कहता है?
(क) मुझे और प्रशंसा दो
(ख) मुझे श्रेय मत दो
(ग) मैं बहुत मजबूत हूँ
(घ) मैं कभी नहीं गिर सकता
उत्तर– (ख) मुझे श्रेय मत दो
2. पंक्तियों में “मर्मरित पत्तियाँ” का क्या अर्थ है?
(क) सूखी पत्तियाँ
(ख) तेज हवा में उड़ती पत्तियाँ
(ग) हल्की आवाज़ करती पत्तियाँ
(घ) पत्तियाँ टूटती हुई
उत्तर– (ग) हल्की आवाज़ करती पत्तियाँ
3. पेड़ किस स्थिति में टूट सकता था?
(क) अधिक धूप होने पर
(ख) किसी के काटने पर
(ग) फूल आने पर
(घ) कठोर परिस्थितियों में
उत्तर- (घ) कठोर परिस्थितियों में
4. कवि की बात सुनकर पेड़ की प्रतिक्रिया कैसी थी?
उत्तर– कवि की बात सुनकर पेड़ हल्का-सा काँप गया और उसकी पत्तियाँ सरसराने लगीं, जैसे वे बोल रही हों।
5. पेड़ अपने बारे में क्या सच बताता है?
उत्त– पेड़ कहता है कि वह उतना मजबूत नहीं है जितना कवि सोच रहा है। वह भी परिस्थितियाँ कठोर होने पर झुक सकता है, गिर सकता है या सूखकर ठूँठ बन सकता है।
4
श्रेय है तो मेरे पैरों-तले इस मिट्टी को
जिसमें न जाने कहाँ मेरी जड़ें खोयी हैं:
ऊपर उठा हूँ उतना ही आश में
जितना कि मेरी जड़ें नीचे दूर धरती में समायी हैं।
1. पेड़ अपनी मजबूती का श्रेय किसे देता है?
(क) सूरज को
(ख) बादलों को
(ग) मिट्टी को
(घ) हवा को
उत्तर- (ग) मिट्टी को
2. पेड़ कहता है कि उसकी जड़ें कहाँ समाई हैं?
(क) धरती में गहराई तक
(ख) बादलों में
(ग) नदी में
(घ) चट्टानों पर
उत्तर– (क) धरती में गहराई तक
3. पेड़ की ऊँचाई किस पर आधारित है?
(क) उसकी शाखाओं पर
(ख) उसकी जड़ों की गहराई पर
(ग) मौसम पर
(घ) पत्तियों पर
उत्तर- (ख) उसकी जड़ों की गहराई पर
4. पेड़ मिट्टी को श्रेय क्यों देता है?
उत्तर– पेड़ मिट्टी को श्रेय इसलिए देता है क्योंकि मिट्टी ही उसे पोषण, शक्ति और आधार प्रदान करती है। उसकी जड़ें मिट्टी में गहराई तक फैली होती हैं, जिससे उसे मजबूती मिलती है।
5. इस अंश में पेड़ किस गुण का परिचय देता है?
उत्तर- इस अंश में पेड़ विनम्रता का परिचय देता है। वह स्वयं को महान नहीं मानता और अपने विकास और शक्ति का श्रेय दूसरों को देता है।
PSEB Class 9 Hindi Lesson 5 मैंने कहा, पेड़ बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)
1.पेड़ अपनी सफलता का श्रेय किसे देता है?
(क) खुद को
(ख) सूरज को
(ग) नामहीन मिट्टी को
(घ) हवा को
उत्तर- (ग) नामहीन मिट्टी को
2. पेड़ के अनुसार जीवन में असली सीख किससे मिलती है?
(क) धन और शक्ति से
(ख) बदलने और मिटने वाली चीजों से
(ग) केवल पानी से
(घ) फूलों और पत्तियों से
उत्तर- (ख) बदलने और मिटने वाली चीजों से
3. “जो मरण-धर्मा हैं वे ही जीवनदायी हैं” का क्या अर्थ है?
(क) जो चीजें कभी नहीं बदलतीं, वही जीवन देती हैं
(ख) जीवन में बदलाव नहीं होना चाहिए
(ग) केवल पेड़ ही जीवन देते हैं
(घ) जो नष्ट होती हैं, वहीं नया जीवन उत्पन्न करती हैं
उत्तर- (घ) जो नष्ट होती हैं, वहीं नया जीवन उत्पन्न करती हैं
4. प्रस्तुत कविता ‘मैंने कहा, पेड़’ के रचयिता कौन हैं?
(क) रामधारी सिंह दिनकर
(ख) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) निराला
उत्तर– (ख) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
5. कविता में कवि किससे बात कर रहा है?
(क) हवा से
(ख) पक्षी से
(ग) पेड़ से
(घ) नदी से
उत्तर– (ग) पेड़ से
6. पेड़ को देखकर कवि उसकी कौन-सी विशेषता की प्रशंसा करता है?
(क) मजबूती
(ख) सुंदरता
(ग) खुशबू
(घ) फल
उत्तर– (क) मजबूती
7. ‘जीवनदायी’ का क्या अर्थ है?
(क) जीवन देने वाली
(ख) जीवनदान
(ग) जीव
(घ) दान
उत्तर– (क) जीवन देने वाली
8. कवि को पेड़ अंदर से कैसा लगता है?
(क) कमजोर
(ख) कठोर और ठोठ
(ग) पत्तों से भरा
(घ) खाली
उत्तर– (ख) कठोर और ठोठ
9. सूर्य क्या करता है?
(क) उगता और डूबता है
(ख) बरसता है
(ग) गिरता है
(घ) छिप जाता है
उत्तर- (क) उगता और डूबता है
10. . कविता के अंत में पेड़ किस सीख की बात करता है?
(क) मेहनत जरूरी है
(ख) प्रकृति कठोर है
(ग) जो नष्ट होते हैं वही नया जीवन देते हैं
(घ) पेड़ कभी नहीं गिरता
उत्तर– (ग) जो नष्ट होते हैं वही नया जीवन देते हैं
11. ‘सौ’ का तत्सम शब्द क्या है?
(क) १००
(ख) सत
(ग) 100
(घ) शत
उत्तर– (घ) शत
12. ऋतुएँ क्या करती हैं?
(क) वही रहती हैं
(ख) बदलती रहती हैं
(ग) केवल गर्मी बढ़ाती हैं
(घ) खत्म हो जाती हैं
उत्तर– (ख) बदलती रहती हैं
13. पेड़ कहता है कि उसकी जड़ें कहाँ खोई हैं?
(क) हवा में
(ख) पानी में
(ग) मिट्टी में
(घ) आकाश में
उत्तर– (ग) मिट्टी में
14. “मरण-धर्मा” का अर्थ है-
(क) जीवित रहने वाला
(ख) मरने वाला
(ग) उड़ने वाला
(घ) सोने वाला
उत्तर- (ख) मरने वाला
15. पेड़ किस प्रकार खड़ा रहता है?
(क) गुस्से से
(ख) रोते हुए
(ग) शांत और धीर
(घ) डरे हुए
उत्तर– (ग) शांत और धीर
16. ‘मरण’ का विपरीत शब्द क्या है?
(क) जीवन
(ख) मृत्यु
(ग) निधन
(घ) अंत
उत्तर– (क) जीवन
17. ‘कड़ा’ शब्द का अर्थ क्या है?
(क) मुलायम
(ख) कठोर
(ग) सुंदर
(घ) कमजोर
उत्तर– (ख) कठोर
18. निम्नलिखित में से ‘मेघ’ का पर्यायवाची है-
(क) पय
(ख) अनल
(ग) वारि
(घ) बादल
उत्तर- (घ) बादल
19. चाँद के बारे में कवि कहता है कि वह-
(क) हमेशा पूर्ण होता है
(ख) कभी डूबता नहीं
(ग) मरता और छीजता है
(घ) स्थिर रहता है
उत्तर– (ग) मरता और छीजता है
20. पेड़ किस प्रकार खड़ा रहता है?
(क) गुस्से से
(ख) रोते हुए
(ग) डरे हुए
(घ) शांत और धीर
उत्तर- (घ) शांत और धीर
PSEB Class 9 Hindi मैंने कहा, पेड़ प्रश्न और उत्तर (Extra Question Answers)
1.पेड़ कवि की प्रशंसा को क्यों अस्वीकार करता है?
उत्तर– पेड़ कवि की प्रशंसा इसलिए स्वीकार नहीं करता क्योंकि वह मानता है कि उसकी मजबूती उसकी अपनी नहीं है। वह विनम्रता से स्वीकार करता है कि वह भी कमजोर पड़ सकता है और वह पूर्ण रूप से प्रशंसा के योग्य नहीं है।
2. पेड़ की ऊँचाई और उसकी जड़ों का क्या संबंध है?
उत्तर– पेड़ कहता है कि वह उतना ही आकाश की ओर बढ़ा है जितना कि उसकी जड़ें नीचे धरती में समाई हैं। यानी उसकी ऊँचाई उसकी जड़ों की गहराई पर निर्भर है।
3. पेड़ अपनी शक्ति का श्रेय खुद को क्यों नहीं देता?
उत्तर– पेड़ अपनी शक्ति का श्रेय खुद को इसलिए नहीं देता क्योंकि वह मानता है कि उसकी मजबूती और विकास मिट्टी, प्रकृति और बदलते मौसमों की वजह से संभव हुआ है। उसकी उपलब्धियों में उसका अकेला योगदान नहीं है।
4. मिट्टी को “नामहीन” क्यों कहा गया है?
उत्तर- मिट्टी को “नामहीन” इसलिए कहा गया है क्योंकि वह साधारण है, उसे कोई पहचान या सम्मान नहीं मिलता, लेकिन वही पेड़ को जीवन देने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती है।
5. कविता का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर– कविता का मुख्य संदेश विनम्रता, प्रकृति के योगदान और जीवन के चक्र को समझने से जुड़ा है। यह सिखाती है कि सफलता सिर्फ व्यक्ति की नहीं होती, बल्कि कई अदृश्य सहयोगों से मिलती है। साथ ही यह संदेश देती है कि परिवर्तन और नश्वरता ही नए जीवन की जननी हैं।
6. पेड़ अंत में क्या महत्त्वपूर्ण सीख बताता है?
उत्तर– पेड़ कहता है कि सदियों के अनुभव से उसने यह सीख पाई है कि जो नष्ट होते हैं, वही जीवन देने वाले बनते हैं। प्रकृति में हर चीज जन्म लेती है, बदलती है, मिटती है और फिर नए जीवन का आधार बन जाती है। यही जीवन का शाश्वत नियम है।
7. पेड़ किन चीजों के योगदान को महत्वपूर्ण मानता है?
उत्तर– पेड़ मिट्टी के साथ-साथ हवा, पानी, वर्षा, सूर्य, चंद्रमा और ऋतु परिवर्तन जैसी प्राकृतिक शक्तियों के योगदान को महत्त्वपूर्ण मानता है। उसका मानना है कि यही तत्व मिलकर उसे जीवन देते हैं और उसकी वृद्धि तथा अस्तित्व को संभव बनाते हैं।
8. पेड़ अपनी मजबूती के बारे में क्या स्वीकार करता है?
उत्तर- पेड़ स्वीकार करता है कि उसकी मजबूती सिर्फ उसकी अपनी नहीं है। वह कहता है कि कई परिस्थितियों में वह गिर सकता था, उखड़ सकता था या सूखकर ठूँठ बन सकता था। इससे पता चलता है कि वह भीतर से खुद को उतना शक्तिशाली नहीं मानता जितना कवि सोचता है।
9. पेड़ कवि की बात सुनकर क्या प्रतिक्रिया देता है?
उत्तर– कवि की प्रशंसा सुनकर पेड़ हल्का-सा काँपता है और उसकी पत्तियाँ मर्मरित ध्वनि करती हैं, मानो वह बोल रहा हो। पेड़ विनम्रता से कहता है कि कवि जो सोच रहा है वह गलत है और इतना श्रेय उसे नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह पूर्णतः मजबूत नहीं है।
10. कवि प्रकृति के कौन-कौन से परिवर्तनों का उल्लेख करता है?
उत्तर– कवि प्रकृति में होने वाले कई बदलावों का वर्णन करता है, जैसे सूरज का उगना और डूबना, चाँद का घटना-बढ़ना, ऋतुओं का बदलना और बादलों का आना व बरसना। इन बदलावों के बावजूद पेड़ स्थिर और शांत रहता है, यही बात कवि को प्रभावित करती है।