PSEB Class 9 Hindi Chapter 2 Surdas Ke Pad (सूरदास के पद) Question Answers (Important)
PSEB Class 9 Hindi Surdas Ke Pad Question Answers and Textbook Solutions – Looking for Surdas Ke Pad question answers for PSEB Class 9 Hindi Book Chapter 2? Look no further! Our comprehensive compilation of important question answers will help you brush up on your subject knowledge.
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 9 हिंदी पुस्तक के पाठ 2 सूरदास के पद प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 9 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे सूरदास के पद प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।
The questions listed below are based on the latest PSEB exam pattern, wherein we have given Textbook Questions to the chapter’s extract-based questions, multiple choice questions, extra answer questions with solutions
Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams.
- Surdas Ke Pad Textbook Questions
- Surdas Ke Pad Extract Based Questions
- Surdas Ke Pad Multiple Choice Questions
- Surdas Ke Pad Extra Question Answers
Related:
PSEB Class 9 Chapter 2 Surdas Ke Pad Textbook Questions
अभ्यास
(क) विषय-बोध
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
प्रश्न 1 – यशोदा श्री कृष्ण को किस प्रकार सुला रही है?
उत्तर – यशोदा श्रीकृष्ण को पालने में धीरे से झूला झूलाते हुए, दुलारते व् पुचकारते हुए तथा लोरी गाते हुए सुला रही है।
प्रश्न 2 – यशोदा श्रीकृष्ण को दूर क्यों नहीं खेलने जाने देती है?
उत्तर – यशोदा श्रीकृष्ण को दूर खेलने इसलिए नहीं जाने देती क्योंकि उन्हें डर हैं कि कहीं किसी की गाय उन्हें मार न दे।
प्रश्न 3 – यशोदा श्रीकृष्ण को दूध पीने के लिए क्या प्रलोभन देती है?
उत्तर – यशोदा श्री कृष्ण को कहती है कि यदि वे दूध पी लेंगे तो उनकी चोटी भी बलराम की चोटी की तरह लंबी व् मोटी हो जाएगी।
प्रश्न 4 – श्री कृष्ण यशोदा से क्या खाने की माँग करते हैं ?
उत्तर – श्रीकृष्ण यशोदा से माखन-रोटी खाने की माँग करते हैं।
प्रश्न 5 – अंतिम पद में श्रीकृष्ण अपनी माँ से क्या हठ कर रहे हैं ?
उत्तर – अंतिम पद में श्रीकृष्ण अपनी माँ से गाय चराने जाने की हठ कर रहे हैं।
2. निम्नलिखित पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए-
(i) मैया कबहुं बढ़ेगी चोटी।
किती बेर मोहिं दूध पियत भई, यह अजहूं है छोटी।
तू जो कहति बल की बेनी ज्यों, हवै है लांबी मोटी।
काढ़त गुहत न्हवावत जैहै नागिन-सी भुईं लोटी।
काचो दूध पियावति पचि पचि देति न माखन रोटी।।
सूरदास चिरजीवौ दोउ भैया, हरि हलधर की जोटी।।
उत्तर –
प्रसंग – प्रस्तुत पद सूरदास द्वारा रचित ‘सूरदास के पद’ से लिया गया है। इस पद में सूरदास ने कृष्ण के बाल-सुलभ रूप का अनोखा वर्णन करते हुए कृष्ण द्वारा माँ यशोदा से शिकायत करने का वर्णन किया है।
व्याख्या – बाल कृष्ण माँ यशोदा से शिकायत करते हैं कि – माँ मेरी यह चोटी कब बड़ी होगी? कितनी ही बार मैने दूध पी लिया है अर्थात कितने समय से मैं दूध पी रहा हूँ, लेकिन यह अभी भी वैसी के वैसी छोटी है। माँ तुम तो कहती हो कि मेरी ये चोटी बलराम भैया की चोटी की तरह मोटी और लंबी हो जाएगी। इसमें कंघी करते हुए, इसे संवारते हुए और नहाते हुए यह नागिन की तरह धरती पर लोटने लगेगी। माँ से शिकायत करते हुए कृष्ण कहते हैं कि हे मैया ! तुम बार-बार मुझे कच्चा दूध पीने के लिए देती हो, लेकिन माखन रोटी खाने के लिए नहीं देती हो। सूरदास कहते हैं कि बलराम और कृष्ण की यह जोड़ी सदा के लिए बनी रहे।
(ii) आजु मैं गाइ चरावन जैहौं।
बृन्दावन के भांति भांति फल अपने कर मैं खेहाँ।।
ऐसी बात कहाँ जनि बारे, देखौ अपनी भांति।
तनक तनक पग चलिहौ कैसें, आवत हवै है अति राति।
प्रात जात गैया लै चारन घर आवत हैं सांझ।
तुम्हारे कमल बदन कुम्हिलैहे, रेंगति घामहि मांझ।
तेरी सौं मोहिं घाम न लागत, भूख नहीं कछु नेक।
सूरदास प्रभु कयौ न मानत, पर्यो आपनी टेक।।
उत्तर –
प्रसंग – प्रस्तुत पद सूरदास द्वारा रचित ‘सूरदास के पद’ से लिया गया है जिसमें कवि ने बाल कृष्ण के द्वारा गौ चराने की जिद्द करने व् माँ यशोदा का उन्हें गौ चराने जाने से रोकने का वर्णन किया है।
व्याख्या – बाल कृष्ण माँ यशोदा से कहते हैं कि वे आज गाय चराने जाएंगे। वे वृंदावन के तरह-तरह के फलों को भी अपने हाथों से तोड़ कर खाएँगे। बाल कृष्ण की इस बात पर माँ यशोदा उन्हें मना करते हुए कहती हैं कि कृष्ण ऐसी बात न करें, वे ज़रा अपने को देख लें कि वे अपने छोटे-छोटे कदमों से किस प्रकार चलेंगे क्योंकि गौ चरा कर घर वापिस आने में बहुत रात हो जाएगी। गायों को चराने के लिए सुबह-सुबह ले जाते हैं तो संध्या के समय ही घर आते हैं। बाल कृष्ण का कमल जैसा कोमल शरीर धूप में भटकने से मुरझा जाएगा। इस पर बाल कृष्ण कहते हैं कि मैया तुम्हारी कसम मुझे धूप नहीं लगती है और कुछ ज्यादा भूख भी नहीं लगती। सूरदास जी कहते हैं कि बाल कृष्ण अपनी माँ का कहना नहीं मानते और अपनी ज़िद्द पर अड़े हुए है कि उन्हें गाय चराने जाना है।
(ख) भाषा-बोध
1. नीचे दिए गए सूरदास के पदों में प्रयुक्त ब्रज भाषा के शब्दों के लिए खड़ी बोली हिंदी के शब्द लिखिए-
| ब्रज भाषा के शब्द | खड़ी बोली के शब्द | ब्रज भाषा के शब्द | खड़ी बोली के शब्द |
| कछु | कुछ | निंदरिया | |
| तोको | कान्ह | ||
| कबहुँक | इहिं | ||
| किति | तुम्हरे | ||
| अरु |
उत्तर –
| ब्रज भाषा के शब्द | खड़ी बोली के शब्द |
| कछु | कुछ |
| तोको | तुमको |
| कबहुँक | कभी |
| किति | कितनी |
| अरु | और |
| निंदरिया | नींद |
| कान्ह | कृष्ण |
| इहिं | यहाँ |
| भुई | भूमि |
| तुम्हरे | तुम्हारे |
2. निम्नलिखित एकवचन शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए-
| एकवचन | बहुवचन | एकवचन | बहुवचन |
| पलक | गोपी | ||
| नागिन | चोटी | ||
| ग्वाला | रोटी |
उत्तर –
| एकवचन | बहुवचन |
| पलक | पलकें |
| नागिन | नागिनें |
| ग्वाला | ग्वालें |
| गोपी | गोपियाँ |
| चोटी | चोटियाँ |
| रोटी | रोटियाँ |
PSEB Class 9 Hindi Lesson 2 सूरदास के पद सार-आधारित प्रश्न (Extract Based Questions)
1 –
जसोदा हरि पालने झुलावै।
हलरावै, दुलराइ मल्हावे, जोइ-सोइ कछू गावै।
मेरे लाल को आउ निंदरिया, काहै न आनि सुवावै।
तू काहैं नहिं बेगहिं आवै, तोकों कान्ह बुलावै।
कबहुँक पलक हरि मूँदि लेत हैं, कबहुँ अधर फरकावै।
सोवत जानि मौन है रहि रहि, करि करि सैन बतावै।
इहिं अंतर अकुलाई उठे हरि, जसुमति मधुरं गावै।
जो सुख सूर अमर मुनि दुरलभ, सो नंद भामिनि पावै।।
प्रश्न 1 – माँ यशोदा किसे पालने में झूला रही है ?
(क) बलराम को
(ख) बाल कृष्ण को
(ग) नन्द बाबा को
(घ) ग्वालों को
उत्तर – (ख) बाल कृष्ण को
प्रश्न 2 – माँ यशोदा कृष्ण को सुलाने के लिए किसे बुला रही है ?
(क) गोपियों को
(ख) नींद को
(ग) नन्द बाबा को
(घ) गौ को
उत्तर – (ख) नींद को
प्रश्न 3 – हलरावै का क्या अर्थ है ?
(क) हल्का सा हिलाना
(ख) जोर का हिलाना
(ग) हवा से हिलाना
(घ) धक्का दे कर हिलाना
उत्तर – (क) हल्का सा हिलाना
प्रश्न 4 – नींद के इन्तजार में कृष्ण क्या करते हैं ?
(क) पलकों को बन्द कर लेते हैं
(ख) कभी ओठों को फड़काते हैं
(ग) केवल (क)
(घ) (क) और (ख) दोनों
उत्तर – (घ) (क) और (ख) दोनों
प्रश्न 5 – कृष्ण के बैचेन हो कर उठने पर माँ यशोदा क्या करती है ?
(क) मधुर स्वर में नींद को बुलाने लगती हैं
(ख) मधुर स्वर में लोरी गाने लगती हैं
(ग) मधुर स्वर में कृष्ण से बातें करने लगती हैं
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) मधुर स्वर में लोरी गाने लगती हैं
2 –
कहन लागे मोहन मैया मैया।
नंद महर सों बाबा बाबा, अरु हलधर सों भैया।
ऊंचे चढ़ि चढ़ि कहति जसोदा, लै लै नाम कन्हैया।
दूरि खेलन जनि जाहुलला रे, मारैगी काहु की गया।
गोपी ग्वाल करत कौतूहल, घर घर बजति बधैया।
सूरदास प्रभु तुम्हरे दरस कों, चरननि की बलि जैया।।
प्रश्न 1 – प्रस्तुत पद सूरदास जी क्या वर्णन कर रहे है?
(क) जब श्रीकृष्ण बोलना शुरू कर रहे हैं
(ख) जब श्रीकृष्ण चलना शुरू कर रहे हैं
(ग) जब श्रीकृष्ण खेलना शुरू कर रहे हैं
(घ) जब श्रीकृष्ण गौ चराना शुरू कर रहे हैं
उत्तर – (क) जब श्रीकृष्ण बोलना शुरू कर रहे हैं
प्रश्न 2 – हलधर किसे कहा गया है ?
(क) ग्वालों को
(ख) नन्द बाबा को
(ग) बलराम को
(घ) बाल कृष्ण को
उत्तर – (ग) बलराम को
प्रश्न 3 – माँ यशोदा घर की छत के ऊपर चढ़ कर श्री कृष्ण का नाम कब पुकारती हैं?
(क) जब वे बालक कृष्ण को खेलने के लिए बाहर जाता हुआ देखती हैं
(ख) जब वे बालक कृष्ण को गौ चराने के लिए बाहर जाता हुआ देखती हैं
(ग) जब वे बालक कृष्ण को ग्वालों के साथ बाहर जाता हुआ देखती हैं
(घ) जब वे बालक कृष्ण को बाहर जाता हुआ देखती हैं
उत्तर – (क) जब वे बालक कृष्ण को खेलने के लिए बाहर जाता हुआ देखती हैं
प्रश्न 4 – बधैया का क्या अर्थ है ?
(क) बालक
(ख) बाधाएँ
(ग) बधाइयाँ
(घ) बड़ी गैया
उत्तर – (ग) बधाइयाँ
प्रश्न 5 – श्री कृष्ण के रूप सौंदर्य को देखकर गोपियाँ तथा ग्वाले क्या करते हैं?
(क) आश्चर्य करते हैं
(ख) प्रसन्न होते हैं
(ग) घर-घर में बधाइयाँ देते हैं
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
3 –
मैया कबहुं बढ़ेगी चोटी।
किती बेर मोहिं दूध पियत भई, यह अजहूं है छोटी।
तू जो कहति बल की बेनी ज्यों, हवै है लांबी मोटी।
काढ़त गुहत न्हवावत जैहै नागिन – सी भुईं लोटी।
काचो दूध पियावति पचि पचि, देति न माखन रोटी।
सूरदास चिरजीवौ दोउ भैया, हरि हलधर की जोटी।।
प्रश्न 1 – कृष्ण अपनी चोटी न बढ़ने की शिकायत किससे करते हैं?
(क) बलराम से
(ख) माँ यशोदा से
(ग) नन्द बाबा से
(घ) गोपियों से
उत्तर – (ख) माँ यशोदा से
प्रश्न 2 – माँ यशोदा कृष्ण से चोटी के बारे में क्या कहती है ?
(क) कि कृष्ण की चोटी माँ यशोदा की चोटी की तरह मोटी और लंबी हो जाएगी
(ख) कि कृष्ण की चोटी राधा की चोटी की तरह मोटी और लंबी हो जाएगी
(ग) कि कृष्ण की चोटी बलराम की चोटी की तरह मोटी और लंबी हो जाएगी
(घ) कि कृष्ण की चोटी ग्वालों की चोटी की तरह मोटी और लंबी हो जाएगी
उत्तर – (ग) कि कृष्ण की चोटी बलराम की चोटी की तरह मोटी और लंबी हो जाएगी
प्रश्न 3 – माँ यशोदा कृष्ण को बार-बार क्या देती है ?
(क) कच्चा दूध पीने के लिए
(ख) मक्खन खाने के लिए
(ग) मक्खन रोटी खाने के लिए
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) कच्चा दूध पीने के लिए
प्रश्न 4 – न्हवावत का क्या अर्थ है ?
(क) नौ गौ
(ख) नानी के घर
(ग) नचा कर
(घ) नहलाकर
उत्तर – (घ) नहलाकर
प्रश्न 5 – भुईं का क्या अर्थ है ?
(क) बुआ
(ख) धरती
(ग) भावना
(घ) भूलना
उत्तर – (ख) धरती
4 –
आजु मैं गाइ चरावन जैहौं।
बृन्दावन के भांति भांति फल अपने कर मैं खेहाँ।
ऐसी बात कहौ जनि बारे, देखौ अपनी भांति।
तनक तनक पग चलिहौ कैसें, आवत हवै है अति राति।
प्रात जात गैया लै चारन घर आवत हैं सांझ।
तुम्हारे कमल बदन कुम्हिलैहे, रेंगति घामहिं मांझ।
तेरी सौं मोहिं घाम न लागत, भूख नहीं कछु नेक।
सूरदास प्रभु कहयौ न मानत, पर्यो आपनी टेक।।
प्रश्न 1 – प्रस्तुत पद में कवि ने क्या वर्णन किया है ?
(क) बाल कृष्ण के द्वारा गौ चराने की जिद्द करने का
(ख) माँ यशोदा का बाल कृष्ण को गौ चराने जाने से रोकने का
(ग) बाल कृष्ण के द्वारा गौ चराने की जिद्द करने व् माँ यशोदा का उन्हें गौ चराने जाने से रोकने का वर्णन किया है
(घ) केवल (क)
उत्तर – (ग) बाल कृष्ण के द्वारा गौ चराने की जिद्द करने व् माँ यशोदा का उन्हें गौ चराने जाने से रोकने का वर्णन किया है
प्रश्न 2 – कुम्हिलैहे का क्या अर्थ है ?
(क) कमर झुकाना
(ख) कमर नचाना
(ग) मुरझाना
(घ) खिल जाना
उत्तर – (ग) मुरझाना
प्रश्न 3 – खेहौं का क्या अर्थ है ?
(क) खाऊँगा
(ख) खेलूंगा
(ग) जाऊँगा
(घ) भाग जाऊँगा
उत्तर – (क) खाऊँगा
प्रश्न 4 – कृष्ण वृंदावन के तरह-तरह के फलों को कैसे खाएँगे?
(क) दूसरों से चुरा कर
(ख) माली से माँग कर
(ग) अपने हाथों से तोड़ कर
(घ) ग्वालों से मांग कर
उत्तर – (ग) अपने हाथों से तोड़ कर
प्रश्न 5 – बाल कृष्ण किस ज़िद्द पर अड़े हुए है?
(क) गाय चराने जाने की
(ख) खेलने की
(ग) माक्खन खाने की
(घ) चोटी बढ़ाने की
उत्तर – (क) गाय चराने जाने की
PSEB Class 9 Hindi Lesson 2 सूरदास के पद बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)
प्रश्न 1 – यशोदा श्रीकृष्ण को किसमें सुला रही है?
(क) पालने में
(ख) गोद में
(ग) पलंग पर
(घ) कंधे पर
उत्तर – (क) पालने में।
प्रश्न 2 – बालक कृष्ण को सोया हुआ जान कर यशोदा कैसे बातें करती है?
(क) जोर से
(ख) धीरे से
(ग) इशारों से
(घ) हँस कर
उत्तर – (ग) इशारों से
प्रश्न 3 – सोते-सोते जब बालक कृष्ण अकुला उठते हैं तो यशोदा क्या करती है?
(क) लोरी गाती है
(ख) गोद में उठा लेती है
(ग) गोपियों को बुला लेती है
(घ) नन्द बाबा को बुलाती है
उत्तर – (क) लोरी गाती है
प्रश्न 4 – श्रीकृष्ण माता यशोदा से किसके बढ़ने के लिए पूछते हैं ?
(क) अपनी ऊंचाई के
(ख) अपनी चोटी के
(ग) अपनी गौ के
(घ) अपनी लम्बाई के
उत्तर – (ख) अपनी चोटी के
प्रश्न 5 – गाय चराने कब जाना पड़ता है ?
(क) सांय काल के समय
(ख) दोपहर के समय
(ग) रात के समय
(घ) प्रात:काल के समय
उत्तर – (घ) प्रात:काल के समय
प्रश्न 6 – बालक कृष्ण किस जिद्द पर अड़े हुए हैं?
(क) गाय चराने जाने की
(ख) माक्खन खाने की
(ग) माक्खन व् रोटी की
(घ) ग्वालों के साथ खेलने जाने की
उत्तर – (क) गाय चराने जाने की
प्रश्न 7 – बालक कृष्ण को गाय चराते हुए क्या नहीं लगती?
(क) धूप
(ख) भूख
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) केवल (क)
उत्तर – (ग) (क) और (ख) दोनों
प्रश्न 8 – यशोदा माता श्री कृष्ण को पालने में झुलाती हुई क्या-क्या करती है ?
(क) यशोदा माता श्री कृष्ण को पालने में झुलाते हुए उन्हें दुलारती है
(ख) यशोदा माता श्री कृष्ण को पालने में झुलाते हुए उन्हें पुचकारती है
(ग) वह नींद को श्री कृष्ण के पास जल्दी-जल्दी आने के लिए बुलाती है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 9 – हलधर किसे कहा गया है?
(क) कृष्ण को
(ख) नंद को
(ग) बलराम को
(घ) ग्वालों को
उत्तर – (ग) बलराम को।
प्रश्न 10 – श्रीकृष्ण गाय चराने कहाँ जाना चाहते हैं ?
(क) गोवर्धन
(ख) वृंदावन
(ग) यमुना तट
(घ) मथुरा
उत्तर – (ख) वृंदावन
प्रश्न 11 – जो सुख देवता और मुनियों के लिए भी दुर्लभ है वह किसको प्राप्त हो रहा है ?
(क) माँ यशोदा को
(ख) नन्द बाबा को
(ग) बलराम को
(घ) ग्वालों को
उत्तर – (क) माँ यशोदा को
प्रश्न 12 – बालक कृष्ण को खेलने के लिए बाहर जाता हुआ देखकर माँ यशोदा घर की छत के ऊपर चढ़ कर क्या करती हैं ?
(क) ग्वालों का नाम ले – ले कर पुकारती हैं
(ख) बलराम का नाम ले – ले कर पुकारती हैं
(ग) श्री कृष्ण का नाम ले – ले कर पुकारती हैं
(घ) नन्द बाबा का नाम ले – ले कर पुकारती हैं
उत्तर – (ग) श्री कृष्ण का नाम ले – ले कर पुकारती हैं
प्रश्न 13 – माँ यशोदा कृष्ण को दूर खेलने जाने से क्यों रोकती हैं?
(क) क्योंकि उनको लगता है कि ग्वाले उन्हें डरा देंगें
(ख) क्योंकि उनको लगता है कि किसी की गाय कृष्ण को मार देगी
(ग) क्योंकि उनको लगता है कि कृष्ण किसी को मक्खन चुराना सीखा देंगें
(घ) क्योंकि उनको लगता है कि कृष्ण किसी की गाय को घर ले आएँगे
उत्तर – (ख) क्योंकि उनको लगता है कि किसी की गाय कृष्ण को मार देगी
प्रश्न 14 – श्री कृष्ण के रूप सौंदर्य को देखकर कौन आश्चर्य करते हैं?
(क) सभी गोपियाँ तथा ग्वाले
(ख) माँ यशोदा
(ग) माँ यशोदा और नन्द बाबा
(घ) बलराम और राधा
उत्तर – (क) सभी गोपियाँ तथा ग्वाले
प्रश्न 15 – बाल कृष्ण माँ यशोदा से क्या शिकायत करते हैं?
(क) कि दूध पिने पर भी उनकी चोटी छोटी ही क्यों है
(ख) कि उनकी चोटी कब बढ़ेगी
(ग) कि उनकी चोटी बलराम भैया की तरह मोटी और लंबी क्यों नहीं है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 16 – माँ यशोदा बाल कृष्ण को क्या खाने को नहीं देती ?
(क) माखन दही
(ख) रोटी मिश्री
(ग) माखन रोटी
(घ) माखन मिश्री
उत्तर – (ग) माखन रोटी
प्रश्न 17 – बाल कृष्ण के द्वारा गौ चराने की जिद्द करने पर माँ यशोदा क्या करती हैं ?
(क) उन्हें गौ चराने जाने से रोकती हैं
(ख) उन्हें गौ चराने जाने देती हैं
(ग) उन्हें गौ चराने जाने से डराती हैं
(घ) उन्हें गौ चराने जाने पर मारती हैं
उत्तर – (क) उन्हें गौ चराने जाने से रोकती हैं
प्रश्न 18 – गौ चराने की जिद्द कौन करता है ?
(क) ग्वाले
(ख) नन्द बाबा
(ग) बाल बलराम
(घ) बाल कृष्ण
उत्तर – (घ) बाल कृष्ण
प्रश्न 19 – माँ यशोदा कृष्ण को गौ चराने जाने से मना करते हुए क्या कहती हैं?
(क) कि कृष्ण अपने छोटे-छोटे कदमों से किस प्रकार चलोगे क्योंकि गौ चरा कर घर वापिस आने में बहुत रात हो जाएगी
(ख) गायों को चराने के लिए सुबह-सुबह ले जाते हैं तो संध्या के समय ही घर आते हैं
(ग) बाल कृष्ण का कमल जैसा कोमल शरीर धूप में भटकने से मुरझा जाएगा
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 20 – माँ यशोदा के गौ चराने जाने से मना करने पर बाल कृष्ण क्या कहते हैं?
(क) कि उन्हें धूप नहीं लगती
(ख) कि उन्हें कुछ ज्यादा भूख भी नहीं लगती
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) केवल (क)
उत्तर – (ग) (क) और (ख) दोनों
PSEB Class 9 Hindi सूरदास के पद प्रश्न और उत्तर (Extra Question Answers)
प्रश्न 1 – माँ यशोदा बाल कृष्ण को किस तरह सुलाने का प्रयास कर रही हैं ?
उत्तर – माँ यशोदा बाल कृष्ण को पालने में झुला कर सुलाने का प्रयास कर रही है। वह झूले को हलके से हिलाती है, बाल कृष्ण को दुलारती व् पुचकारती है और प्रेम भाव से जो कुछ मन में आता है, वह गाती है। माँ यशोदा लोरी गाते हुए नींद को बाल कृष्ण के पास आने व् आकर सुलाने का आग्रह करती है। बाल कृष्ण को सोया हुआ समझकर माँ यशोदा चुप हो जाती हैं और दूसरों को अपनी बातें समझाने के लिए इशारे से ही बातें करती हैं। इसी बीच कृष्ण बैचेन हो कर उठते हैं तो माँ यशोदा फिर से मधुर स्वर में लोरी गाने लगती हैं।
प्रश्न 2 – बाल कृष्ण जब बोलना शुरू करते हैं तो वे सभी को क्या-क्या कह कर पुकारते हैं।
उत्तर – जब श्रीकृष्ण बोलना शुरू करते हैं तब वे माँ यशोदा को मैया-मैया कहने लगे हैं तथा ग्वालों के मुखिया नंद जी को बाबा-बाबा पुकारने लगे हैं और बड़े भाई बलराम जी को भैया-भैया कहने लगे हैं।
प्रश्न 3 – बाल कृष्ण माँ यशोदा से क्या शिकायत करते हैं?
उत्तर – बाल कृष्ण माँ यशोदा से शिकायत करते हैं कि उनकी चोटी कब बड़ी होगी? कितने समय से वे दूध पी रहे हैं, लेकिन चोटी अभी भी वैसी के वैसी छोटी है। माँ यशोदा बाल कृष्ण से कहती है कि यदि वे दूध पिएंगे तो उनकी चोटी बलराम की चोटी की तरह मोटी और लंबी हो जाएगी। बाल कृष्ण माँ से शिकायत करते हैं कि वे बार-बार उन्हें कच्चा दूध पीने के लिए देती हैं, लेकिन माखन रोटी खाने के लिए नहीं देती।
प्रश्न 4 – बाल कृष्ण माँ यशोदा से क्या जिद्द करते हैं ?
उत्तर – बाल कृष्ण माँ यशोदा से गौ चराने जाने की जिद्द करते हैं। बाल कृष्ण माँ यशोदा से कहते हैं कि वे गाय चराने जाएंगे। वे वृंदावन के तरह-तरह के फलों को भी अपने हाथों से तोड़ कर खाएँगे।
प्रश्न 5 – माँ यशोदा बाल कृष्ण को गौ चराने जाने से क्यों रोकती है ?
उत्तर – बाल कृष्ण की जिद्द सुन कर माँ यशोदा उन्हें मना करती हैं कि कृष्ण ऐसी बात न करें, वे ज़रा अपने को देख लें कि वे अपने छोटे-छोटे कदमों से किस प्रकार चलोगे क्योंकि गौ चरा कर घर वापिस आने में बहुत रात हो जाएगी। गायों को चराने के लिए सुबह-सुबह ले जाते हैं तो संध्या के समय ही घर आते हैं। बाल कृष्ण का कमल जैसा कोमल शरीर धूप में भटकने से मुरझा जाएगा।