लेखक (गोविंद कुमार ‘गुंजन’) का चरित्र चित्रण  | Character Sketch of the Writer from PSEB Class 9 Hindi Book Chapter 11 Vah chidiya Ek Alarm Ghadi Thi

 

Related: 

 

 

लेखक (गोविंद कुमार ‘गुंजन’) का चरित्र चित्रण (Character Sketch of the Writer )

  • आज्ञाकारी – लेखक के पास जब कोई घड़ी नहीं हुआ करती थी, तब लेखक के पिता जी उनसे कहा करते थे कि उन्हें सुबह जितने बजे भी उठना हो, वे अपने तकिये से कहकर सो जाया करे कि सुबह उन्हें इतने बजे उठा देना। बस, फिर उनकी नींद सुबह उतने बजे ही खुल जाएगी। बचपन में न जाने लेखक ने कितनी ही बार इस तरीके को अपनाया था और इस तरीके को सही काम करते भी पाया था कि तकिया उनकी बात सुनता है और ठीक समय पर उन्हें जगा भी देता है। 
  • देर रात तक पढ़ने वाला – लेखक को सुबह-सुबह उठकर पढ़ना पसंद नहीं था। उन्हें देर रात तक पढ़ना अच्छा लगता था। रात के अकेले में बीच रात से सुबह तक पढ़ते रहना और सुबह-सुबह नींद आ जाने पर देर से उठना लेखक की आदत बनती जा रही थी। कई बार रात को दो या तीन बजे तक पढ़ने के कारण लेखक की सुबह जल्दी नींद नहीं खुलती थी।
  • हिंदी साहित्य से लगाव – लेखक ने अपने कमरे में महादेवी वर्मा, सुमित्रानन्द पंत और निराला जी की सुंदर तस्वीरों को फ्रेम करवाकर टाँग दिया था। कमरे के एक तरफ़ लेखक ने गुसाईं तुलसीदास जी का चित्र, अपनी पुस्तकें और अपने अकेलेपन को रखा था। लेखक के लिए रातें जाग-जागकर बिताना, कविताएँ लिखना और कविताओं में डूबे रहना मानो किसी स्वर्ग में जीने के समान लग रहा था। लेखक ने हिंदी और अंग्रेज़ी के बहुत सारे साहित्य उस एकांत में पूरी तरह पढ़ व् समझ डाले थे। 
  • किताबों में खोया रहने वाला – लेखक अपनी किताबों की दुनिया में इतना खोया हुआ रहता था कि उसे इस बात की कोई खबर ही हुई कि कब एक चिड़िया उसके कमरे के खुले दरवाज़े से उसके कमरे में आकर दीवार पर लगी पंत जी की तस्वीर के पीछे अपना घोंसला बनाने लगी थी, लेखक इस बात से बेखबर ही रहा।लेखक अपनी किताबों की दुनिया में ही खोया रहता था और वह कभी चिड़िया की तरफ़ ध्यान ही नहीं देता था।
  • अपनी भूल स्वीकार करने वाला – जब लेखक अपने छोटे से कमरे के बिस्तर को छोड़कर सुबह में चिड़िया को बाहर जाने देने के लिए दरवाज़ा खोलता, तो दरवाज़े से ताजी सुबह के शरीर की आभा कमरे को चमका जाती थी। ठंडी हवा का स्पर्श और बहुत कोमल उजाला लेखक की आँखों को सहलाता था। लेखक को ऐसा लगा जैसे वह देर तक सोकर किसी अनुपम व् अनोखे अनुभव को बेकार करता रहा था।

 

लेखक के चरित्र सम्बंधित प्रश्न (Questions related to the Character of the Writer)

Q1. लेखक के चरित्र के बारे में लिखिए।
Q2. अलार्म का लेखक के जीवन में क्या महत्तव था ?