PSEB Class 10 Hindi Chapter 5 Gata Khag (गाता खग) Question Answers (Important)
PSEB Class 10 Hindi Gata Khag Question Answers and Textbook Solutions – Looking for Gata Khag question answers for PSEB Class 10 Hindi Book Chapter 5? Look no further! Our comprehensive compilation of important question answers will help you brush up on your subject knowledge.
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 हिंदी पुस्तक के पाठ 5 गाता खग प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे गाता खग प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।
The questions listed below are based on the latest PSEB exam pattern, wherein we have given Textbook Questions to the chapter’s extract-based questions, multiple choice questions, extra answer questions with solutions
Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams.
- Gata Khag Textbook Questions
- Gata Khag Extract Based Questions
- Gata Khag Multiple Choice Questions
- Gata Khag Extra Question Answers
Related:
PSEB Class 10 Chapter 5 Gata Khag Textbook Questions
अभ्यास
(क) विषय-बोध
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए-
(1) पक्षी प्रातः उठकर क्या गाता है ?
उत्तर – पक्षी प्रात: उठकर संसार के प्राणियों के सुखी तथा समृद्ध जीवन के गीत गाता है।
(2) तारों की पंक्तियों की आँखों का अनुभव क्या है ?
उत्तर – तारों की पंक्तियों की आँखों को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वे कह रहे हों कि उनकी आँखों ने संसार के मनुष्य के जीवन को करुणा और दुःख से भरा हुआ देखा है।
(3) फूल हमें क्या संदेश देते हैं ?
उत्तर – फूल मनुष्य को सदा मुस्कराते रहने का संदेश देते हैं।
(4) लहरें किस उमंग में आगे बढ़ती जाती हैं ?
उत्तर – लहरें इस उमंग में आगे बढ़ती जाती हैं कि कभी न कभी तो उन्हें उनका लक्ष्य अर्थात किनारा अवश्य मिलेगा।
(5) बुलबुला विलीन होकर क्या पा जाता है ?
उत्तर – बुलबुला विलीन होकर अपने जीवन का अंतिम लक्ष्य को पा लेता है कि यह जीवन नश्वर है। इसी से उत्पन्न होना और इसी में विलीन होना है।
II. निम्नलिखित पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए-
(1) हँसमुख प्रसून सिखलाते
पल भर है, जो हँस पाओ,
अपने उर की सौरभ से
जग का आँगन भर जाओ।
प्रसंग – प्रस्तुत काव्यांश हमारी हिंदी की पाठ्य पुस्तक में संकलित सुमित्रानन्दन पंत जी की कविया “गाता खग” से ली गई है। इन पंक्तियों में कवि मानव को सदा खिले हुए फूलों की तरह मुस्कराते रहने का संदेश दे रहा है।
व्याख्या – प्रस्तुत काव्यांश में कवि मानव को सदा खिले हुए फूलों की तरह मुस्कराते रहने का संदेश दे रहा है। कवि कहता है कि मुस्कुराते हुए फूल मानव को सन्देश देते हैं कि जीवन बहुत छोटा है इसलिए जितना हो सके हमें मुस्कुराते रहना चाहिए। अपने हृदय की आशा और उम्मीद रूपी खुशियों से संसार के आँगन को भर देना चाहिए। कहने का आशय यह है कि सुबह के समय खिले हुए पुष्प अपनी कोमलता और सुगंध से वातावरण को पूरी तरह से सकारात्मकता से भरते हुए मानव को यह प्रेरणा देते हैं कि इस नाशवान और छोटे-से जीवन को, जो अनेक प्रकार की विषमताओं और समस्याओं से भरा है, यदि हो सके तो प्रसन्नता और आनंद से व्यतीत करना चाहिए।
(2) उठ उठ लहरें कहतीं यह
हम कूल विलोक न पाएँ,
पर इस उमंग में बह बह
नित आगे बढ़ती जाएँ।
प्रसंग – प्रस्तुत काव्यांश हमारी हिंदी की पाठ्य पुस्तक में संकलित सुमित्रानन्दन पंत जी की कविया “गाता खग” से ली गई है। इन पंक्तियों में कवि लहरों के माध्यम से मानव को सदा आशावादी बने रहने का सन्देश दे रहा है।
व्याख्या – प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने मनुष्य को सदा आशावान बने रहने की प्रेरणा दी है। कवि कहता है कि लहरें उठ-उठकर मानव को बिना किसी डर की परवाह किए बिना आगे बढ़ने का सन्देश देती है। लहरे कहती हैं कि भले ही उन्हें शांत या एकांत किनारा नहीं दिखता, परन्तु वे इसी उम्मीद या उल्लास के साथ हमेशा आगे बढ़ती रहती हैं कि कभी न कभी तो उन्हें उनका लक्ष्य किनारा अवश्य मिलेगा। कहने का आशय यह है कि हमें भी लहरों की तरह बिना असफलता के डर से उमंग के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
(ख) भाषा-बोध
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें :-
शब्द पर्यायवाची शब्द
खग _______________________
प्रसून _______________________
उर _______________________
किनारा _______________________
उत्तर –
| शब्द | पर्यायवाची शब्द |
| खग | पक्षी, नभचर, विहग, पतंग |
| प्रसून | कुसुम, सुमन, पुष्प, फूल |
| उर | हृदय, छाती, वक्षस्थल, चित्त |
| किनारा | तट, तीर, कूल, पुलिन |
II. निम्नलिखित शब्दों की भाववाचक संज्ञा बनाएं:
शब्द भाववाचक संज्ञा
सुन्दर _______________________
अपना _______________________
हँसना _______________________
नीरव _______________________
उत्तर –
| शब्द | भाववाचक संज्ञा |
| सुंदर | सुंदरता |
| अपना | अपनापन |
| हँसना | हँसी |
| नीरव | नीरवता |
PSEB Class 10 Hindi Lesson 5 गाता खग पद्यांश आधारित प्रश्न (Extract Based Questions)
निम्नलिखित पद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए व प्रश्नों के उत्तर दीजिये-
1 –
गाता खग प्रातः उठकर-
सुंदर, सुखमय जग-जीवन !
गाता खग संध्या तट पर –
मंगल, मधुमय जग जीवन ।
प्रश्न 1 – कवि पक्षियों के माध्यम से संसार के लोगों के लिए क्या कामना कर रहा है?
(क) चहचहाते जीवन की
(ख) सुखी तथा कल्याणकारी जीवन की
(ग) शोर-गुल वाले जीवन की
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ख) सुखी तथा कल्याणकारी जीवन की
प्रश्न 2 – कवि पक्षियों के कलरव को मानव जीवन के लिए किसका संदेश देने वाला मानता है?
(क) समृद्धि का
(ख) कल्याण का
(ग) केवल (क)
(घ) (क) और (ख) दोनों
उत्तर – (घ) (क) और (ख) दोनों
प्रश्न 3 – संध्या के समय पक्षी क्या गाता है?
(क) मानव जीवन के कल्याण और मधुर जीवन के गीत
(ख) मानव जीवन के कठिनाइयों से भरे जीवन के गीत
(ग) मानव जीवन के दुर्लभ जीवन के गीत
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) मानव जीवन के कल्याण और मधुर जीवन के गीत
प्रश्न 4 – प्रातः काल के समय पक्षी गाना गा कर क्या कामना करता है ?
(क) संघर्ष पूर्ण जीवन की
(ख) कठिनाई रहित जीवन की
(ग) सुखी और समृद्ध जीवन की
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ग) सुखी और समृद्ध जीवन की
प्रश्न 5 – मधुमय का क्या अर्थ है ?
(क) मीठा
(ख) आनंदपूर्ण
(ग) सुन्दर
(घ) सुगंध
उत्तर – (ख) आनंदपूर्ण
2 –
कहती अपलक तारावलि
अपनी आँखों का अनुभव,
अवलोक आँख आँसू की
भर आतीं आँखें नीरव !
प्रश्न 1 – कवि तारों के माध्यम से मानव जीवन में क्या व्यक्त कर रहा है?
(क) आशा और उम्मीद
(ख) करुणा और संवेदना को
(ग) उद्देश्य और कल्पना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) करुणा और संवेदना को
प्रश्न 2 – तारों की पंक्तियों की आँखों का अनुभव क्या है?
(क) मानव का सारा जीवन सुखमय है
(ख) मानव का सारा जीवन आनंद से भरा हुआ है
(ग) मानव का सारा जीवन करुणा और दुःख से भरा हुआ है
(घ) मानव का सारा जीवन उमीदों से भरा हुआ है
उत्तर – (ग) मानव का सारा जीवन करुणा और दुःख से भरा हुआ है
प्रश्न 3 – तारों की पंक्तियाँ मानव के दुःख से दुःखी होकर कैसे आँसू बहाती हैं?
(क) ओस के रूप में
(ख) बारिश के रूप में
(ग) बादल के रूप में
(घ) ओले के रूप में
उत्तर – (क) ओस के रूप में
प्रश्न 4 – नीरव का क्या अर्थ है ?
(क) नीरस
(ख) मौन
(ग) नया
(घ) नवीन
उत्तर – (ख) मौन
प्रश्न 5 – तारावलि का अर्थ क्या है ?
(क) तारा मंडल
(ख) तारों का समूह
(ग) तारों की तरह
(घ) तारों की पंक्ति
उत्तर – (घ) तारों की पंक्ति
3 –
हँसमुख प्रसून सिखलाते
पल भर है, जो हँस पाओ,
अपने उर की सौरभ से
जग का आँगन भर जाओ !
प्रश्न 1 – पद्यांश में फूल का प्रयायवाची शब्द क्या है ?
(क) उर
(ख) प्रसून
(ग) सौरभ
(घ) हँसमुख
उत्तर – (ख) प्रसून
प्रश्न 2 – सौरभ का क्या अर्थ है ?
(क) श्रेष्ठ
(ख) फूल
(ग) सौ गुना
(घ) सुगंध
उत्तर – (घ) सुगंध
प्रश्न 3 – मानव जीवन में आशा और विश्वास का संदेश कौन भरते हैं?
(क) मुरझाए हुए फूल
(ख) खिले हुए फूल
(ग) तोड़े गए फूल
(घ) सुगंध रहित फूल
उत्तर – (ख) खिले हुए फूल
प्रश्न 4 – हँसमुख का क्या अर्थ है ?
(क) मुख पर मुस्कान न रखने वाला
(ख) सदा न हंसने वाला
(ग) प्रसन्न, खिले हुए
(घ) सदा खुश न रहने वाला
उत्तर – (ग) प्रसन्न, खिले हुए
प्रश्न 5 – कवि मानव को सदा खिले हुए फूलों की तरह कैसे रहने का संदेश दे रहा है ?
(क) उदास रहने का
(ख) संघर्षील रहने का
(ग) उत्साहित रहने का
(घ) मुस्कराते रहने का
उत्तर – (घ) मुस्कराते रहने का
4 –
उठ उठ लहरें कहतीं यह-
हम कूल विलोक न पाएँ,
पर इस उमंग में वह बह
नित आगे बढ़ती जाएँ।
प्रश्न 1 – विलोक का क्या अर्थ है ?
(क) शांत
(ख) एकांत
(ग) निर्जन
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 2 – प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने मनुष्य को सदा कैसे बने रहने की प्रेरणा दी है?
(क) आशावान
(ख) नकारात्मक
(ग) महान
(घ) शांत
उत्तर – (क) आशावान
प्रश्न 3 – लहरें उठ-उठकर मानव को बिना किसी डर की परवाह किए बिना ————————- सन्देश देती है।
(क) रुक जाने का
(ख) आगे बढ़ने का
(ग) शांत रहने का
(घ) पीछे हटने का
उत्तर – (ख) आगे बढ़ने का
प्रश्न 4 – लहरे कहती हैं कि भले ही उन्हें शांत या एकांत किनारा नहीं दिखता, परन्तु वे —————————- के साथ हमेशा आगे बढ़ती रहती हैं।
(क) सरलता
(ख) कठिनाई
(ग) उम्मीद या उल्लास
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ग) उम्मीद या उल्लास
प्रश्न 5 – लहरे क्यों उम्मीद या उल्लास के साथ हमेशा आगे बढ़ती रहती हैं ?
(क) क्योंकि उन्हें विश्वास है कि उन्हें किनारा अवश्य मिलेगा
(ख) क्योंकि उन्हें विश्वास है कि उन्हें सागर अवश्य मिलेगा
(ग) क्योंकि उन्हें विश्वास है कि उन्हें गगन अवश्य मिलेगा
(घ) क्योंकि उन्हें विश्वास है कि उन्हें प्रसन्नता अवश्य मिलेगी
उत्तर – (क) क्योंकि उन्हें विश्वास है कि उन्हें किनारा अवश्य मिलेगा
PSEB Class 10 Hindi Lesson 6 गाता खग बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)
प्रश्न 1 – ‘गाता खग’ कविता के कवि कौन हैं ?
(क) सुमित्रानंद पंत
(ख) सुमित्रानंद शर्मा
(ग) सुमित्रानंदन पंत
(घ) सुमित्रा पंत
उत्तर – (ग) सुमित्रानंदन पंत
प्रश्न 2 – कविता में पक्षी के लिए किस पर्यायवाची शब्द का प्रयोग हुआ है ?
(क) विहग
(ख) नभचर
(ग) खेचर
(घ) खग
उत्तर – (घ) खग
प्रश्न 3 – सुंदर सुखमय जीवन के गीत प्रातः उठकर कौन गाता है?
(क) खग
(ख) तारावली
(ग) बुलबुला
(घ) लहरें
उत्तर – (क) खग
प्रश्न 4 – मानव जीवन के कल्याण और मधुर जीवन के गीत पक्षी कब गाता है ?
(क) प्रातः
(ख) दोपहर
(ग) संध्या
(घ) रात
उत्तर – (ग) संध्या
प्रश्न 5 – फूल खिल कर संसार को _______________ सिखाते हैं।
(क) रोना
(ख) मुस्कुराना
(ग) खिलना
(घ) कष्ट सहना
उत्तर – (ख) मुस्कुराना
प्रश्न 6 – कवि किसके माध्यम से मानव जीवन में करुणा और संवेदना को व्यक्त कर रहा है?
(क) तारों के
(ख) नदियों के
(ग) लहरों के
(घ) फूलों के
उत्तर – (क) तारों के
प्रश्न 7 – मानव के दुःख से दुःखी होकर ओस के रूप में कौन आँसू बहाती हैं?
(क) लहरों की पंक्तियाँ
(ख) फूलों की पंक्तियाँ
(ग) तारों की पंक्तियाँ
(घ) पक्षियों की पंक्तियाँ
उत्तर – (ग) तारों की पंक्तियाँ
प्रश्न 8 – किनारा न देखकर भी कौन आगे बढ़ती जाती हैं?
(क) लहरें
(ख) नदी
(ग) सागर
(घ) बुलबुला
उत्तर – (क) लहरें
प्रश्न 9 – ____________ अपलक निहारती है।
(क) सुगंध
(ख) फूल
(ग) लहरें
(घ) तारावलि
उत्तर – (घ) तारावलि
प्रश्न 10 – गाता खग संध्या ________ पर मंगल, मधुमय जग जीवन।
(क) नभ
(ख) तट
(ग) गगन
(घ) बेला
उत्तर – (ख) तट
प्रश्न 11 – कवि पक्षियों के माध्यम से मानव के कैसे जीवन की कामना कर रहा है?
(क) सुखद
(ख) मंगलमय
(ग) सुंदर
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 12 – फूल के लिए कविता में कौन सा पर्यायवाची शब्द प्रयुक्त हुआ है ?
(क) सुमन
(ख) फूल
(ग) प्रसून
(घ) सौरभ
उत्तर – (ग) प्रसून
प्रश्न 13 – कवि मानव को सदा खिले हुए फूलों की तरह कैसा संदेश दे रहा है?
(क) खुशबू फैलाने का
(ख) मुस्कराते रहने का
(ग) नश्वर रहने का
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ख) मुस्कराते रहने का
प्रश्न 14 – कविता में मधुमय का क्या अर्थ लिया गया है ?
(क) मीठा
(ख) आनंदपूर्ण
(ग) सुन्दर
(घ) सुगंध
उत्तर – (ख) आनंदपूर्ण
प्रश्न 15 – मानव जीवन में खिले हुए फूल क्या संदेश भरते हैं?
(क) ख़ुशी और दुःख दोनों का
(ख) आशा और विश्वास का
(ग) नश्वरता का
(घ) प्रसन्नता का
उत्तर – (ख) आशा और विश्वास का
प्रश्न 16 – कवि ने मनुष्य को सदा कैसे बने रहने की प्रेरणा दी है?
(क) आशावान
(ख) नकारात्मक
(ग) महान
(घ) शांत
उत्तर – (क) आशावान
प्रश्न 17 – कविता में नीरव का क्या अर्थ है?
(क) विरक्त
(ख) निश्चिंत
(ग) मौन
(घ) समाप्त
उत्तर – (ग) मौन
प्रश्न 18 – लहरें मानव को क्या सन्देश देती है ?
(क) रुक जाने का
(ख) आगे बढ़ने का
(ग) शांत रहने का
(घ) पीछे हटने का
उत्तर – (ख) आगे बढ़ने का
प्रश्न 19 – कविता में सौरभ किस अर्थ में प्रयुक्त हुआ है?
(क) सुगंध
(ख) धनिया
(ग) केसर
(घ) कुंकुम
उत्तर – (क) सुगंध
प्रश्न 20 – लहरे किस उम्मीद में हमेशा आगे बढ़ती रहती हैं ?
(क) किनारा न मिलने की
(ख) सागर देखने की
(ग) गगन को पाने की
(घ) किनारा मिलने की
उत्तर – (घ) किनारा मिलने की
PSEB Class 10 Hindi गाता खग प्रश्न और उत्तर (Extra Question Answers)
प्रश्न 1 – कवि पक्षियों के माध्यम से क्या कामना करते हैं ?
उत्तर – कवि पक्षियों के माध्यम से संसार के लोगों के सुखी तथा कल्याणकारी जीवन की कामना कर रहा है।
प्रश्न 2 – प्रातः और सांध्य के समय पक्षियों का चहचहाना क्या व्यक्त करता है ?
उत्तर – प्रातः काल पक्षी चहचहाते हुए गाना गाते हैं, और संसार के लोगों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करते हैं। शाम के समय सरोवर के किनारों पर पक्षी पुनः इकट्ठे होकर चहकते हैं। उस समय उनका चहचहाना कल्याण व् आनंदपूर्ण जीवन को व्यक्त करता है। कहने का आशय यह है कि पक्षियों का गान यही उपदेश देता है कि यह जीवन सौंदर्य और सुख का भंडार है।
प्रश्न 3 – तारे कैसे अपना दुःख व्यक्त करते हैं ?
उत्तर – जिस प्रकार दुःख सहते हुए किसी की आँखों में से आँसू बह जाते हैं और आँसुओं से भरी आँखों को देखकर दूसरे में सहानुभूति के कारण करुणा का संचार हो जाता है, उसी प्रकार तारे भी मानव के दुःख और आँसू देखकर चुपचाप ओस के रूप में मानो स्वयं भी आँसू बहाते हैं। आँखों की भाषा नीरव अर्थात मौन होती है। केवल आँसुओं के माध्यम से ही प्रकट होती है।
प्रश्न 4 – हँसमुख प्रसून सिखलाते
पल भर है, जो हँस पाओ
पंक्ति का आशय क्या है ?
उत्तर – सुबह के समय खिले हुए पुष्प अपनी कोमलता और सुगंध से वातावरण को पूरी तरह से सकारात्मकता से भरते हुए मानव को यह प्रेरणा देते हैं कि इस नाशवान और छोटे-से जीवन को, जो अनेक प्रकार की विषमताओं और समस्याओं से भरा है, यदि हो सके तो प्रसन्नता और आनंद से व्यतीत करना चाहिए।
प्रश्न 5 – कवि मनुष्य को आशावान रहने के लिए किसका उदाहरण देता है ?
उत्तर – कवि ने मनुष्य को सदा आशावान बने रहने की प्रेरणा लहरों के माध्यम से दी है। लहरें उठ-उठकर मानव को बिना किसी डर की परवाह किए बिना आगे बढ़ने का सन्देश देती है। भले ही उन्हें शांत या एकांत किनारा नहीं दिखता, परन्तु वे इसी उम्मीद या उल्लास के साथ हमेशा आगे बढ़ती रहती हैं कि कभी न कभी तो उन्हें उनका लक्ष्य किनारा अवश्य मिलेगा। कहने का आशय यह है कि हमें भी लहरों की तरह बिना असफलता के डर से उमंग के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए।