CBSE Class 8 Hindi Chapter 3 Ek Aashirwad (एक आर्शीवाद) Question Answers (Important) from Malhar Book
Class 8 Hindi Ek Aashirwad Question Answers and NCERT Solutions– Looking for Ek Aashirwad question answers for CBSE Class 8 Hindi Malhar Book Chapter 3? Look no further! Our comprehensive compilation of important question answers will help you brush up on your subject knowledge.
सीबीएसई कक्षा 8 हिंदी मल्हार के पाठ 3 एक आर्शीवाद प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 8 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे एक आर्शीवाद प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।
The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract-based questions, multiple choice questions, short answer and long answer questions.
Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams.
- Ek Aashirwad NCERT Solutions
- Ek Aashirwad Extract Based Questions
- Ek Aashirwad Multiple Choice Questions
- Ek Aashirwad Extra Question Answers
Related:
Ek Aashirwad Chapter 3 NCERT Solutions
पाठ से
आइए, अब हम इस कविता को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं। नीचे दी गई गतिविधियाँ इस कार्य में आपकी सहायता करेंगी।
मेरी समझ से
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर के सम्मुख तारा (*) बनाइए। कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर भी हो सकते हैं।
1. कविता में किसे संबोधित किया गया है?
- युवा वर्ग को
- नागरिकों को
- बच्चों को *
- श्रमिकों को
उत्तर – बच्चों को *
2. “तेरे स्वप्न बड़े हों” पंक्ति में ‘स्वप्न’ से क्या आशय है?
- कल्पना की उड़ान भरना
- आकांक्षाएँ और रुचियाँ रखना *
- बहुत-सी उपलब्धियाँ पाना
- बड़े लक्ष्य निर्धारित करना *
उत्तर – आकांक्षाएँ और रुचियाँ रखना * व् बड़े लक्ष्य निर्धारित करना *

3. “उँगली जलाएँ” पंक्ति में उँगली जलाने का भाव है-
- चुनौतियों को स्वीकार करना
- प्रकाश का प्रसार करना
- अग्नि के ताप का अनुभव करना
- कष्टों से नहीं घबराना
उत्तर – चुनौतियों को स्वीकार करना * व् कष्टों से नहीं घबराना *
4. “अपने पाँवों पर खड़े हों” पंक्ति से क्या आशय है?
- अपने पैरों पर खड़े होना
- सफलता प्राप्त करना
- कठिनाइयों का सामना करना *
- आत्मनिर्भर होना *
उत्तर – कठिनाइयों का सामना करना * व् आत्मनिर्भर होना *
(ख) हो सकता है कि आपके समूह के साथियों ने अलग-अलग उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने ?
उत्तर – हमने ये उत्तर इसलिए चुने क्योंकि कविता में कवि आशीर्वाद दे रहा है और आर्शीवाद अक्सर बच्चों को दिया जाता है। कविता में स्वप्न का आशय आकांक्षाएँ और रुचियाँ रखना व् बड़े लक्ष्य निर्धारित करने से है। क्योंकि स्वप्न का एक अर्थ लक्ष्य भी होता है। “उँगली जलाएँ” का भाव चुनौतियों को स्वीकार करना व् कष्टों से नहीं घबराना है। क्योंकि ऊँगली जलाने पर कष्ट होता है और लक्ष्य प्राप्ति में भी कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। “अपने पाँवों पर खड़े हों” पंक्ति से आशय कठिनाइयों का सामना करना व् आत्मनिर्भर होने से है। क्योंकि अपने पाँव पर खड़ा होना ‘आर्थिक सम्पन्नता’ की ओर इशारा करता है।
मिलकर करें मिलान
कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ स्तंभ 1 में दी गई हैं। उन पंक्तियों के भाव या संदर्भ स्तंभ 2 में दिए गए हैं। पंक्तियों को उनके सही भाव अथवा संदर्भों से मिलाइए।
| क्रम | स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
| 1. | भावना की गोद से उतरकर जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें | 1. विविध ज्ञान के प्रति आकृष्ट होना और उसे पाने की ललक होना |
| 2. | हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ | 2. सपनों को आनंद और मुस्कुराहटों में बदलें। कठिन परिस्थितियों में भी मनोबल बनाए रखें। |
| 3. | चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए रूठना-मचलना सीखें | 3. भावनाओं में न बहकर वास्तविकता का सामना करना |
| 4. | ..हँसें/मुसकराएँ/गाएँ | 4. असंभव से लगने वाले लक्ष्यों के लिए हठ और प्रयास करना |
उत्तर –
| क्रम | स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
| 1. | भावना की गोद से उतरकर जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें | 3. भावनाओं में न बहकर वास्तविकता का सामना करना |
| 2. | हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ | 1. विविध ज्ञान के प्रति आकृष्ट होना और उसे पाने की ललक होना |
| 3. | चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए रूठना-मचलना सीखें | 4. असंभव से लगने वाले लक्ष्यों के लिए हठ और प्रयास करना |
| 4. | ..हँसें/मुसकराएँ/गाएँ | 2. सपनों को आनंद और मुस्कुराहटों में बदलें। कठिन परिस्थितियों में भी मनोबल बनाए रखें। |
पंक्तियों पर चर्चा
पाठ से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए—
(क) “जा, तेरे स्वप्न बड़े हों”
उत्तर – इस पंक्ति में कवि अपने किसी प्रिय व्यक्ति को प्रेरित कर रहा है कि वह बड़े सपने देखे। कवि उसे एक आशीर्वाद दे रहा है कि उसके सपने ऊँचे और महत्वाकांक्षी हों, जो उसे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
(ख) “जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें”
उत्तर – इस पंक्ति का अर्थ है कि काल्पनिक दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन में कदम रखो अर्थात वास्तविकता का सामना करना सीखो। यह आत्मनिर्भरता की ओर इशारा करता है।
(ग) “चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए रूठना-मचलना सीखें”
उत्तर – चाँद-तारों को प्राप्त करने जैसे दुर्लभ, बड़े और मुश्किल लक्ष्यों को पाने के लिए जीवन की सच्चाई से अवगत होना आवश्यक है। कहने का आशय यह है कि जीवन के बड़े और मुश्किल लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए दृढ़ता और जिद्द होना आवश्यक है। जीवन में कुछ हासिल करने के लिए भोग-विलास की वस्तुओं से नाराज होना भी सीखना चाहिए और किसी लक्ष्य को पाने की जिद भी पकड़नी आनी चाहिए।
अनुमान और कल्पना से
अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए—
(क) कविता में सपनों के बड़े होने की बात की गई है। आपके अनुसार बड़े सपने कौन-कौन से हो सकते हैं और क्यों?
उत्तर – बड़े सपने वे हो सकते हैं जो जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे और साथ-ही-साथ समाज व् देश के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो, जैसे –
- सैनिक बनकर देश की रक्षा करना, क्योंकि यह गर्व की बात है।
- वैज्ञानिक बनकर नई खोज करना, क्योंकि यह समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होता है।
- डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना, क्योंकि यह मानवता की सेवा है।
- शिक्षक बनकर बच्चों को शिक्षित करना, क्योंकि यह देश का भविष्य बनाता है।
- खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करना, क्योंकि यह गर्व की बात है।
- ये सपने इसलिए बड़े हैं क्योंकि ये न केवल किसी एक व्यक्ति को बल्कि समाज व् देश को भी बेहतर बनाने में अपना योगदान देते हैं।
(ख) “हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ/उँगली जलाएँ” पंक्ति में सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ललक की बात की गई है। ललक के साथ और क्या-क्या होना आवश्यक है और क्यों? (संकेत – योजना, प्रयास आदि)
उत्तर – सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ललक के साथ निम्नलिखित चीजें आवश्यक हैं –
- योजना – लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में कदम उठाने व् समय पर सही योजना बना कर काम करने की जरूरत होती है।
- प्रयास – बिना प्रयास के कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। मेहनत और लगन के बिना सपने पूरे नहीं हो सकते।
- धैर्य – जीवन में धैर्य जरूरी है। क्योंकि सफलता से पहले कई बार असफलता का सामना भी करना पड़ सकता है।
- सहयोग – परिवार, दोस्तों या शिक्षकों का सहयोग जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
- त्याग – सफल जीवन प्राप्त करने के लिए भौतिक सुखों का त्याग करना आवश्यक हो जाता है।
- अनुशाशन – अनुशासन ही सफलता की कुंजी कही जाती है।
ये सभी इसलिए जरूरी हैं क्योंकि सपनों को साकार करने के लिए सिर्फ इच्छा काफी नहीं होती, बल्कि मेहनत, संघर्ष और त्याग की भावना भी होनी चाहिए।
(ग) कल्पना कीजिए कि आपका सपना ही आपका मित्र है। आपको उससे बातचीत करनी हो तो क्या बात करेंगे?
उत्तर – मैं अपने सपने से कहूँगी कि –
“हे स्वप्न! तुम मुझे शिक्षक बनने की प्रेरणा देते हो। परन्तु, मैं तुम तक कैसे पहुँचूँ? कौन-सी पढ़ाई करूँ? कौन-से अवसर ढूँढूँ? कृपया मुझे रास्ता दिखाओ और कठिनाइयों का सामना करने की हिम्मत दो।”
(घ) यदि आप किसी को आशीर्वाद देना चाहते हों तो आप किसे और क्या आशीर्वाद देंगे और क्यों?
उत्तर – यदि मुझे किसी को आशीर्वाद देना हो तो मैं अपने छोटे भाई को आशीर्वाद दूँगी कि उसके सपने बड़े हों और वह पूरी मेहनत और लगन से अपने सपने को पूरा करे। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं चाहती हूँ कि वह जीवन में सफल हो और आत्मनिर्भर बनकर माता-पिता का सहारा बने।
कविता की रचना
इस कविता में सपने को मनुष्य की तरह हँसते, मुसकराते, गाते हुए बताया गया है। ध्यान से देखें तो इस कविता में इस प्रकार की अन्य विशेषताएँ भी दिखाई देंगी। उन्हें लिखिए और कक्षा में उन पर चर्चा कीजिए।
उत्तर – कविता में सपने की निम्नलिखित विशेषताओं से दर्शाया गया है –
- चलना – सपने को वास्तविकता में बदलने के लिए हिम्मत दिखाने की बात कही गई है।
- रूठना-मचलना – लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जिद्द और दृढ़ता दिखने को कहा गया है।
- ललचाना – आशा की किरण और अवसरों की ओर आकर्षित होने की बात कही गई है।
- उँगली जलाना – कठिनाइयों का सामना करना और उनसे सीख लेने को कहा गया है।
सृजन
इस कविता के आरंभ में एक ही संज्ञा शब्द है ‘स्वप्न’। इस शब्द को केंद्र में रखते हुए अनेक क्रिया शब्दों का ताना-बाना बुना गया है, जैसे— चलना, रूठना, मचलना, सीखना, हँसना, मुस्कुराना, गाना, ललचाना और इस प्रकार कविता पूरी हो जाती है। आप भी किसी एक संज्ञा शब्द के साथ विभिन्न क्रिया शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी कविता बनाकर कक्षा में सुनाइए।
उदाहरण के लिए—
बादल को
घिरते देखा है,
गरजते देखा है.
बरसते देखा है,

उत्तर-
शीर्षक – पंछी
पंछी को संगीत सुनाते देखा है,
पंछी को चहकते देखा है,
पंछी को नभ में नाचते देखा है,
पंछी को दाना चुगते देखा है,
पंछी को घौंसला बनाते देखा है,
पंछी को अपने बच्चों का जीवन संवारते देखा है।
कविता का शीर्षक
इस कविता का शीर्षक ‘एक आशीर्वाद’ है जो कविता में कहीं भी प्रयुक्त नहीं हुआ है। यदि इस कविता की ही किसी पंक्ति या शब्द को कविता का शीर्षक बनाना हो तो आप कौन-सी पंक्ति या शब्द चुनेंगे और क्यों?

उत्तर – मैं “जा, तेरे स्वप्न बड़े हों” पंक्ति को शीर्षक चुनूँगी। क्योंकि यह पंक्ति कविता का मुख्य संदेश देते हुई प्रतीत होती है, जो प्रेरणा और आकांक्षा को दर्शाती है। सम्पूर्ण कविता इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पंक्ति हमें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती है।
भाषा की बात
(क) नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में ‘स्वप्न’ से जुड़े शब्द अपने समूह में चर्चा करके लिखिए—

उत्तर –

(ख) कविता में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं और उनके सामने अन्य शब्द भी दिए गए हैं। उन शब्दों पर घेरा बनाइए जो समान अर्थ न देते हों-
| शब्द | अन्य शब्द | |||
| पृथ्वी | धरा | वसुधा | अवनि | सुता |
| चाँद | मधुकर | शशि | निशाकर | मयंक |
| तारे | नक्षत्र | सोम | तारक | उडुगण |
| रोशनी | प्रकाश | लालिमा | उजाला | आलोक |
| स्वप्न | सपना | इच्छा | यथार्थ | कल्पना |
| दीया | दीन | ज्योति | दीपक | प्रदीप |
उत्तर –
| शब्द | अन्य शब्द | समान अर्थ न देने वाले शब्द |
| पृथ्वी | धरा, वसुधा, अवनि, सुता | सुता |
| चाँद | मधुकर, शशि, निशाकर, मयंक | मधुकर |
| तारे | नक्षत्र, तारक, उडुगण, सोम | सोम |
| रोशनी | प्रकाश, उजाला, आलोक, लालिमा | लालिमा |
| स्वप्न | सपना, इच्छा, कल्पना, यथार्थ | यथार्थ |
Class 8 Hindi Ek Aashirwad– Extract Based Questions (गद्यांश पर आधारित प्रश्न)
निम्नलिखित पद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए व प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
1 –
जा,
तेरे स्वप्न बड़े हों
भावना की गोद से उतरकर
जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें
प्रश्न 1 – काव्यांश में किसकी बात की है?
(क) आशीर्वाद की
(ख) सपनों के बड़े होने की
(ग) संघर्ष की
(घ) भौतिक सुखों की
उत्तर – (ख) सपनों के बड़े होने की
प्रश्न 2 – ‘भावना की गोद’ से क्या आशय है?
(क) बच्चों की कोमल भावनाओं का
(ख) बच्चों के क्रोध का
(ग) बच्चों के हठ या जिद्द का
(घ) बच्चों को सांसारिक ज्ञान देने का
उत्तर – (क) बच्चों की कोमल भावनाओं का
प्रश्न 3 – ‘पृथ्वी पर चलने’ से कवी का क्या आशय है?
(क) बच्चे के पहले कदम का
(ख) पूरी धरती के भ्रमण का
(ग) संघर्षशील जीवन का
(घ) घूमने – फिरने का
उत्तर – (ग) संघर्षशील जीवन का
प्रश्न 4 – काव्यांश में कवि बालक को ————— दे रहा है।
(क) सीख
(ख) आशीर्वाद
(ग) ज्ञान
(घ) प्रेरणा
उत्तर – (ख) आशीर्वाद
प्रश्न 5 – “जा, तेरे स्वप्न बड़े हों” पंक्ति में ‘जा’ शब्द किसका प्रतिक है?
(क) जाने का
(ख) आज्ञा का
(ग) स्वतंत्रता का
(घ) क्रोध का
उत्तर – (ग) स्वतंत्रता का
2 –
चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए
रूठना-मचलना सीखें
हँसें
मुसकराएँ
गाएँ
प्रश्न 1 – “चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयाँ” इससे कवि का क्या आशय हैं?
(क) उन उच्च आदर्शों और लक्ष्यों से है जो पास लगते हैं
(ख) उन उच्च आदर्शों और लक्ष्यों से है जो दूर लगते हैं
(ग) उन उच्च आदर्शों और लक्ष्यों से है जो प्राप्त किए जा सकते हैं
(घ) उन उच्च आदर्शों और लक्ष्यों से है जिसकी सच्चाई किसी को ज्ञात नहीं है
उत्तर – (ख) उन उच्च आदर्शों और लक्ष्यों से है जो दूर लगते हैं
प्रश्न 2 – “हँसें, मुसकराएँ, गाएँ” जैसे शब्द कविता में क्या भूमिका निभाते हैं?
(क) ख़ुशी फैलाते हैं
(ख) बच्चे को अच्छा महसूस करवाते हैं
(ग) जीवंत और आनंदमय बनाते है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ग) जीवंत और आनंदमय बनाते है
प्रश्न 3 – जीवन के बड़े और मुश्किल लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए क्या आवश्यक है?
(क) दृढ़ता और जिद्द होना
(ख) स्वतंत्रता और प्रेरणा होना
(ग) ख़ुशी और भावना होना
(घ) नई सोच और जिद्द होना
उत्तर – (क) दृढ़ता और जिद्द होना
प्रश्न 4 – लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में किससे नहीं डरना चाहिए?
(क) प्रेरणा स्त्रोत से
(ख) कठिनाइयों से
(ग) जीवन की सच्चाई से
(घ) दौड़ने से
उत्तर – (ख) कठिनाइयों से
प्रश्न 5 – काव्यांश में कवि क्या सीख देना चाहता है?
(क) कठिनाइयों के बावजूद हमें अपने लक्ष्यों के लिए मेहनत करते रहना चाहिए
(ख) जीवन की विपरीत परिस्थितियों में हंसना और मुस्कुराना भी सीखना चाहिए
(ग) लक्ष्य को पाने की जिद भी पकड़नी आनी चाहिए
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
3 –
हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ
उँगली जलाएँ
अपने पाँवों पर खड़े हों।
जा,
तेरे स्वप्न बड़े हों।
प्रश्न 1 – ‘हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ’ से क्या आशय है?
(क) जीवन में उसे प्रत्येक रोशनी की किरण से सीख लेनी चाहिए
(ख) जीवन में एक दिया सदा साथ होना चाहिए
(ग) लक्ष्य प्राप्ति में दिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) जीवन में उसे प्रत्येक रोशनी की किरण से सीख लेनी चाहिए
प्रश्न 2 – काव्यांश में कवि बालक को क्या सीख दे रहा है?
(क) वह आत्मनिर्भर बने
(ख) अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वह स्वयं संघर्ष करे
(ग) आगे बढ़ने के लिए किसी की सहायता न ले
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 3 – काव्यांश में ललचाएँ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) किसी वस्तु को देखकर ललचाना
(ख) आकर्षित होना
(ग) लोभ
(घ) ईर्ष्या
उत्तर – (ख) आकर्षित होना
प्रश्न 4 – काव्यांश में ‘उँगली जलाएँ’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) चोट करना
(ख) अपने आप को नुकसान पहुँचाना
(ग) लपरवाही बरतना
(घ) संघर्ष करना
उत्तर – (घ) संघर्ष करना
प्रश्न 5 – काव्यांश में ‘अपने पाँवों पर खड़े हों’ से क्या अभिप्राय है?
(क) स्वयं कोशिश करना
(ख) कमाई करना
(ग) आत्मनिर्भर होना
(घ) अपनी मदद खुद करना
उत्तर – (ग) आत्मनिर्भर होना
Class 8 Hindi Malhar Lesson 3 Ek Aashirwad Multiple choice Questions (बहुविकल्पीय प्रश्न)
प्रश्न 1 – कवि ने कविता में किसकी बात की है?
(क) आशीर्वाद की
(ख) सपनों के बड़े होने की
(ग) संघर्ष की
(घ) भौतिक सुखों की
उत्तर – (ख) सपनों के बड़े होने की
प्रश्न 2 – ‘भावना की गोद’ किसका प्रतिक है?
(क) बच्चों की कोमल भावनाओं का
(ख) बच्चों के क्रोध का
(ग) बच्चों के हठ या जिद्द का
(घ) बच्चों को सांसारिक ज्ञान देने का
उत्तर – (क) बच्चों की कोमल भावनाओं का
प्रश्न 3 – ‘पृथ्वी पर चलने’ से कवी का क्या आशय है?
(क) बच्चे के पहले कदम का
(ख) पूरी धरती के भ्रमण का
(ग) संघर्षशील जीवन का
(घ) घूमने – फिरने का
उत्तर – (ग) संघर्षशील जीवन का
प्रश्न 4 – “चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयाँ” इससे कवि किस ओर संकेत कर रहा हैं?
(क) उन उच्च आदर्शों और लक्ष्यों से है जो पास लगते हैं
(ख) उन उच्च आदर्शों और लक्ष्यों से है जो दूर लगते हैं
(ग) उन उच्च आदर्शों और लक्ष्यों से है जो प्राप्त किए जा सकते हैं
(घ) उन उच्च आदर्शों और लक्ष्यों से है जिसकी सच्चाई किसी को ज्ञात नहीं है
उत्तर – (ख) उन उच्च आदर्शों और लक्ष्यों से है जो दूर लगते हैं
प्रश्न 5 – कविता में कवि ने एक बच्चे के लिए क्या कामना की है?
(क) संघर्षपूर्ण भविष्य की
(ख) कठिन परन्तु सफल भविष्य की
(ग) त्याग पूर्ण व् भौतिक सुखों से हीन जीवन की
(घ) सुंदर और सकारात्मक भविष्य की
उत्तर – (घ) सुंदर और सकारात्मक भविष्य की
प्रश्न 6 – कविता में “स्वप्न”, “भावना”, “पृथ्वी”, “चाँद-तारे”, “दीये” जैसे शब्द क्या दर्शाते हैं?
(क) बच्चे के दृष्टिकोण को
(ख) बच्चे के भविष्य को
(ग) बच्चे की कल्पना और संघर्ष को
(घ) बच्चे मानसिक स्थिति को
उत्तर – (ग) बच्चे की कल्पना और संघर्ष को
प्रश्न 7 – कवि ने “रूठना-मचलना” जीवन की किस प्रक्रिया का हिस्सा कहा है?
(क) बच्चे के स्वभाव का
(ख) संघर्ष और जिद्द का
(ग) जीवन की सच्चाई का
(घ) बच्चे के व्यवहार का
उत्तर – (ख) संघर्ष और जिद्द का
प्रश्न 8 – कविता में “हँसना, मुसकराना, गाना” क्या प्रदर्शित करता है?
(क) जीवन की सहजता को
(ख) जीवन की भावनात्मक विकास को
(ग) केवल (क)
(घ) (क) और (ख) दोनों
उत्तर – (घ) (क) और (ख) दोनों
प्रश्न 9 – “उँगली जलाना” किस बात का प्रतीक है?
(क) ध्यान न देने का
(ख) सीखने का अनुभव
(ग) लापरवाही का
(घ) काम को सही से न करने का
उत्तर – (ख) सीखने का अनुभव
प्रश्न 10 – “रूठना-मचलना”, “उँगली जलाना” जैसे शब्द कविता के दृष्टिकोण से क्या दर्शाते हैं?
(क) जीवन में लापरवाही भी जरूरी है
(ख) जीवन में भावनाएँ भी जरूरी है
(ग) जीवन में गंभीरता की आवश्यकता नहीं है
(घ) जीवन में संघर्ष भी जरूरी है
उत्तर – (घ) जीवन में संघर्ष भी जरूरी है
प्रश्न 11 – पूरी कविता एक प्रेरणात्मक स्वर में है, इससे बालक को जीवन में किसकी प्रेरणा मिलती है?
(क) स्वप्न देखने की
(ख) सीखते हुए आगे बढ़ने की
(ग) संघर्ष करने की
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 12 – “अपने पाँवों पर खड़े हों” का आशय क्या है?
(क) जल्दी चलना सीखना
(ख) बिमारी के बाद स्वस्थ होना
(ग) आत्मनिर्भर बनाना
(घ) संघर्ष करना
उत्तर – (ग) आत्मनिर्भर बनाना
प्रश्न 13 – “जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें” क्या दर्शाता है?
(क) जीवन की वास्तविकताओं का अनुभव
(ख) बालक का जल्दी चलना
(ग) मुसीबतों से दूर भागना
(घ) घमंड न करना व् धरती से जुड़े रहना
उत्तर – (क) जीवन की वास्तविकताओं का अनुभव
प्रश्न 14 – कविता में बालक की जिज्ञासा, सपने देखने की क्षमता, मचलने की आदत और सीखने की भावना का ज़िक्र है, यह क्या संकेत करता है?
(क) बालक के भावनात्मक विकास की ओर
(ख) बालक के शारीरिक विकास की ओर
(ग) बालक के मानसिक विकास की ओर
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ग) बालक के मानसिक विकास की ओर
प्रश्न 15 – कविता में किसका मेल है?
(क) प्रेरणा और बल का
(ख) इच्छा और यथार्थ का
(ग) कामना और विश्वास का
(घ) प्रेरणा और यथार्थ का
उत्तर – (घ) प्रेरणा और यथार्थ का
प्रश्न 16 – “हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ” में ‘दीया’ किसका प्रतीक है?
(क) ऊर्जा और प्रकाश का
(ख) प्रेरणा और संभावनाओं का
(ग) इच्छा और विश्वास का
(घ) आशा और किरण का
उत्तर – (ख) प्रेरणा और संभावनाओं का
प्रश्न 17 – कविता में पूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण के लिए क्या आवश्यक बताया है?
(क) संवेदनशीलता
(ख) सीखने की ललक
(ग) आत्मनिर्भरता और जीवन से जूझने की प्रेरणा
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 18 – ‘उँगली जलाना’ इसे कवि किस रूप में देखता है?
(क) एक सीख
(ख) एक लापरवाही
(ग) एक नासमझी
(घ) एक कठोर स्वभाव
उत्तर – (क) एक सीख
प्रश्न 19 – कविता का शीर्षक “एक आशीर्वाद” किस भाव से जुड़ा है?
(क) स्वतंत्रता
(ख) शुभकामना
(ग) क्रोध
(घ) आलोचना
उत्तर – (ख) शुभकामना
प्रश्न 20 – कविता का मूल उद्देश्य क्या है?
(क) बच्चे को हर दुविधा से दूर रखना
(ख) बच्चे को आशीर्वाद देना
(ग) जीवन की चुनौतियों का डट कर सामना करना
(घ) सभी को सीख देना की युवा को कैसे प्रेरित करे
उत्तर – (ग) जीवन की चुनौतियों का डट कर सामना करना
Ek Aashirwad Extra Question Answers (अतिरिक्त प्रश्न उत्तर)
प्रश्न 1 – कवि किसे बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित कर रहा है और जीवन में बड़े सपने देखने से क्या आशय है?
उत्तर – कवि अपने किसी प्रिय व्यक्ति को प्रेरित कर रहा है और आशीर्वाद देते हुए कह रहा है कि वह अपने जीवन में बड़े सपने देखे। अर्थात उसकी कल्पनाएँ ऊँचीं हो। कहने का आशय यह है कि कवि चाहता है कि उसकी कल्पनाएँ व् सपने ऊँचे और महत्वाकांक्षी हों, जो उसे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
प्रश्न 2 – ‘भावना की गोद से’ कवि का क्या आशय है?
उत्तर – जीवन में अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपने मन की भावनाओं पर नियंत्रण रख कर व् काल्पनिक सपनों की दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन में कदम रखना आवश्यक होता है और सांसारिक वास्तविकता का सामना करना सीखना जरूरी होता है। तभी वह अपने बड़े-बड़े सपनों को साकार कर सकता है।
प्रश्न 3 – चाँद-तारों को प्राप्त करने का अर्थ कविता में किस सन्दर्भ में लिया गया है?
उत्तर – चाँद-तारों को प्राप्त करने का अर्थ कविता में दुर्लभ, बड़े और मुश्किल लक्ष्यों से लिया गया है। चाँद-तारों को प्राप्त करने जैसे दुर्लभ, बड़े और मुश्किल लक्ष्यों को पाने के लिए जीवन की सच्चाई से अवगत होना आवश्यक है। कहने का आशय यह है कि जीवन के बड़े और मुश्किल लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए दृढ़ता और जिद्द होना आवश्यक है।
प्रश्न 4 – कवि ने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए क्या-क्या करने की सीख दी है?
उत्तर – कवि सीख देता है कि कठिनाइयों के बावजूद हमें अपने लक्ष्यों के लिए मेहनत करते रहना चाहिए। जीवन में कुछ हासिल करने के लिए भोग-विलास की वस्तुओं से नाराज होना भी सीखना चाहिए और किसी लक्ष्य को पाने की जिद भी पकड़नी आनी चाहिए। जीवन की विपरीत परिस्थितियों में हंसना और मुस्कुराना भी सीखना चाहिए। कहने का आशय यह है कि चाहे लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में कितनी भी कठिनाइयाँ आए हमें उनसे डरना नहीं चाहिए बल्कि डट कर उनका सामना करना चाहिए।
प्रश्न 5 – ‘उँगली जलाएँ, अपने पाँवों पर खड़े हों।’ में कवि क्या आशीर्वाद दे रहा है?
उत्तर – कवि अपने किसी प्रिय व्यक्ति को आशीर्वाद देता है कि जीवन में उसे प्रत्येक रोशनी की किरण से सीख लेनी चाहिए और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। वह हर संघर्ष करे जो उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक हो। वह आत्मनिर्भर बने अर्थात अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वह स्वयं संघर्ष करे, न की किसी की सहायता से आगे बड़े।