CBSE Class 9 Hindi Chapter 10 एक फूल की चाह Important Questions Answers from Sparsh Bhag 1 Book 

 

Looking for Ek Phool ki Chah question answers for CBSE Class 9 Hindi Sparsh Bhag 1 Book Lesson 10 ? Look no further! Our comprehensive compilation of important questions will help you brush up on your subject knowledge.
 
सीबीएसई कक्षा 9 हिंदी स्पर्श भाग 1 पुस्तक पाठ10 के लिए एक फूल की चाह प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 9 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे एक फूल की चाह प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।

 

The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract based questions, multiple choice questions, short answer questions, and long answer questions

 

Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams. 

 

 
 

सार-आधारित प्रश्न Extract Based Questions

सारआधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

 

पद्यांश को पढ़कर पूंछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए –


1)

उद्वेलित कर अश्रु-राशियाँ,
हृदय-चिताएँ, धधकाकर,
महा महामारी प्रचंड हो
फैल रही थी इधर-उधर।
क्षीण-कंठ मृतवत्साओं का
करुण रुदन दुर्दात नितांत,
भरे हुए था निज कृश रव में
हाहाकार अपार अशांत
बहुत रोकता था सुखिया को,
‘न जा खेलने को बाहर’,
नहीं खेलना रुकता उसका
नहीं ठहरती वह पल-भर।
मेरा हृदय काँप उठता था,
पथ बाहर गई निहार उसे;
यही मनाता था कि बचा लूँ
किसी भाँति इस बार उसे।

i. बीमार बच्ची का क्या नाम है?
(क) सुखिया
(ख) रामा
(ग) कोमल
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर: (क) सुखिया

ii. प्रस्तुत पद्यांश में “मृतवत्साओं” शब्द का क्या अर्थ है?
(क) मन की इच्छाएं
(ख) मां जिसकी संतान मृत्यु को प्राप्त हुई हो
(ग) मृत व्यक्ति की अंतिम इच्छा
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ख) मां जिसकी संतान मृत्यु को प्राप्त हुई हो

iii. प्रस्तुत पद्यांश में “रुदन” शब्द का क्या अर्थ है?
(क) चीखना
(ख) चिल्लाना
(ग) रोना
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ग) रोना

iv. प्रस्तुत पद्यांश में “दुर्दात” शब्द का क्या अर्थ है?
(क) क्रोध करना
(ख) भयंकर
(ग) बेकाबू
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ग) बेकाबू

2)

भीतर जो डर रहा छिपाए,
हाय! वही बाहर आया।
एक दिवस सुखिया के तनु को
ताप-तप्त मैंने पाया
ज्वर में विहल हो बोली वह,
क्या जानूँ किस डर से डर,
मुझको देवी के प्रसाद का
एक फूल ही दो लाकर।
सभी ओर दिखलाई दी बस,
अंधकार की ही छाया,
छोटी-सी बच्ची को ग्रसने
कितना बड़ा तिमिर आया!
ऊपर विस्तृत महाकाश में
जलते-से अंगारों से,
झुलसी-सी जाती थी आँखें
जगमग जगते तारों से।

i. तनु शब्द का क्या अर्थ है?
(क) शरीर
(ख) कोमल
(ग) माथा
(घ) आम
उत्तर: (क) शरीर

ii. विहल किसका पर्यायवाची है?
(क) व्याकुल
(ख) दुखी होकर
(ग) नाराज होकर
(घ) परेशान होकर
उत्तर: (क) व्याकुल

iii. तिमिर किसका पर्यायवाची है?
(क) रात की
(ख) उजाला की
(ग) अंधेरा की
(घ) शाम की
उत्तर: (ग) अंधेरा की

iv. बच्ची किससे पीड़ित थी?
(क) डायरिया
(ख) बुखार
(ग) पेचिस
(घ) खांसी
उत्तर: (ख) बुखार

3)

देख रहा था जो सुस्थिर हो
नहीं बैठती थी क्षण-भर,
हाय! वही चुपचाप पड़ी थी
अटल शांति-सी धारण कर।
सुनना वही चाहता था मैं
उसे स्वयं ही उकसाकर-
मुझको देवी के प्रसाद का
एक फूल ही दो लाकर!
ऊँचे शैल-शिखर के ऊपर
मंदिर था विस्तीर्ण विशाल;
स्वर्ण-कलश सरसिज विहसित थे
पाकर समुदित रवि-कर-जाल।
दीप-धूप से आमोदित था
मंदिर का आँगन सारा;
गूँज रही थी भीतर-बाहर
मुखरित उत्सव की धारा।

 

i. अंजलि किसका पर्यायवाची है?
(क) हाथ
(ख) मुठ्ठी
(ग) प्रसाद
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ख) मुठ्ठी

ii. बच्ची किसके मंदिर से फूल लाने को कहती है?
(क) कृष्ण जी
(ख) श्री राम, लक्ष्मण, सीता मां
(ग) हनुमान जी
(घ) देवी मां
उत्तर: (घ) देवी मां

iii. विस्तीर्ण किसका पर्यायवाची है?
(क) चौड़ा
(ख) सघन
(ग) विशाल
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (क) चौड़ा

iv. बच्ची के पिता पर कौन आरोप लगाता है?
(क) पंडित
(ख) गांववाले
(ग) गांव का प्रधान
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (क) पंडित

4)

मेरे हाथों से प्रसाद भी
बिखर गया हा! सबका सब,
हाय! अभागी बेटी तुझ तक
कैसे पहुँच सके यह अब।
न्यायालय ले गए मुझे वे,
सात दिवस का दंड-विधान
मुझको हुआ; हुआ था मुझसे
देवी का महान अपमान!
मैंने स्वीकृत किया दंड वह
शीश झुकाकर चुप ही रह;
उस असीम अभियोग, दोष का
क्या उत्तर देता, क्या कह?
सात रोज़ ही रहा जेल में
या कि वहाँ सदियाँ बीतीं,
अविश्रांत बरसा करके भी
आँखें तनिक नहीं रीतीं।

i. बच्ची के पिता को कितने दिन की जेल की सजा मिली?
(क) 1 दिन
(ख) 4 दिन
(ग) 7 दिन
(घ) 30 दिन
उत्तर: (ग) 7 दिन

ii. प्रस्तुत पद्यांश में “अविश्रांत” शब्द का क्या अर्थ है?
(क) बिना रुके हुए
(ख) जिसकी रोकथाम न हो
(ग) बिना विश्राम किए
(घ) विकल्प क और ग
उत्तर: (घ) विकल्प क और ग

iii. बच्ची के पिता पर किसका आरोप लगाया जाता है?
(क) प्रसाद चुराने का
(ख) पैसे चुराने का
(ग) मंदिर की पवित्रता को खंडित करने का
(घ) चप्पल जूते चुराने का
उत्तर: (ग) मंदिर की पवित्रता को खंडित करने का

iv. प्रस्तुत पद्यांश में “अभियोग” शब्द का क्या अर्थ है?
(क) बिना रुके हुए
(ख) जिसका कोई जोड़ न हो
(ग) मुकदमा
(घ) विकल्प क और ग
उत्तर: (ग) मुकदमा

5)

दंड भोगकर जब मैं छूटा,
पैर न उठते थे घर को;
पीछे ठेल रहा था कोई
भय-जर्जर तनु पंजर को।
पहले की-सी लेने मुझको
नहीं दोड़कर आई वह;
उलझी हुई खेल में ही हा!
अबकी दी न दिखाई वह।
उसे देखने मरघट को ही
गया दोड़ता हुआ वहाँ,
मेरे परिचित बंधु प्रथम ही
फूक चुके थे उसे जहाँ।
बुझी पड़ी थी चिता वहाँ पर
छाती धधक उठी मेरी,
हाय! फूल-सी कोमल बच्ची
हुई राख की थी ढेरी!

i. जेल से आने पर बच्ची के पिता ने क्या पाया?
(क) बच्ची को खेलते
(ख) बच्ची को खाते
(ग) बच्ची की राख को
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ग) बच्ची की राख

ii. बच्ची की आखिरी इच्छा कौन-सी है जो उसका पिता पूरी न कर पाया?
(क) प्रसाद का फूल लाने का
(ख) महंगे खिलौने लाने का
(ग) गुड्डे गुड़ियां लाने का
(घ) महंगे कपड़े खरीदने का
उत्तर: (क) प्रसाद का फूल लाने का

iii. बुखार से पीड़ित बच्ची ने क्या इच्छा व्यक्त की?
(क) समोसे खाने की
(ख) खिलौने खरीदने की
(ग) खेलने की
(घ) मंदिर से फूल लाने की
उत्तर: (घ) मंदिर से फूल लाने की

iv. प्रस्तुत पद्यांश में “जर्जर” शब्द का क्या अर्थ है?
(क) अत्यंत सुंदर
(ख) मजबूत
(ग) कमजोर
(घ) अत्यंत कमजोर
उत्तर: (घ) अत्यंत कमजोर
 
Top
 
 

बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (Multiple Choice Questions)

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।

 

Q1. बीमार बच्ची का क्या नाम है?
(क) सुखिया
(ख) रामा
(ग) कोमल
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर: (क) सुखिया

Q2. विस्तीर्ण किसका पर्यायवाची है?
(क) चौड़ा
(ख) सघन
(ग) विशाल
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (क) चौड़ा

Q3. विहल किसका पर्यायवाची है?
(क) व्याकुल
(ख) दुखी होकर
(ग) नाराज होकर
(घ) परेशान होकर
उत्तर: (क) व्याकुल

Q4. तिमिर किसकी पर्यायवाची है?
(क) रात की
(ख) उजाला की
(ग) अंधेरा की
(घ) शाम की
उत्तर: (ग) अंधेरा की

Q5. तनु शब्द का क्या अर्थ है?
(क) शरीर
(ख) कोमल
(ग) माथा
(घ) आम
उत्तर: (क) शरीर

Q6. बच्ची के पिता को कितने दिन की जेल की सजा मिली?
(क) 1 दिन
(ख) 4 दिन
(ग) 7 दिन
(घ) 30 दिन
उत्तर: (ग) 7 दिन

Q7. जेल से आने पर बच्ची के पिता ने क्या पाया?
(क) बच्ची को खेलते
(ख) बच्ची को खाते
(ग) बच्ची की राख को
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ग) बच्ची की राख

Q8. बच्ची की कौन सी है उसका पिता पूरी न कर पाया?
(क) प्रसाद का फूल लाने का
(ख) महंगे खिलौने लाने का
(ग) गुड्डे गुड़ियां लाने का
(घ) महंगे कपड़े खरीदने का
उत्तर: (क) प्रसाद का फूल लाने का

Q9. बच्ची किससे पीड़ित थी?
(क) डायरिया
(ख) बुखार
(ग) पेचिस
(घ) खांसी
उत्तर: (ख) बुखार

Q10. बच्ची के पिता पर कौन आरोप लगाता है?
(क) पंडित
(ख) गांववाले
(ग) गांव का प्रधान
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (क) पंडित

Q11. बच्ची के पिता पर किसका आरोप लगाया जाता है?
(क) प्रसाद चुराने का
(ख) पैसे चुराने का
(ग) मंदिर की पवित्रता को खंडित करने का
(घ) चप्पल जूते चुराने का
उत्तर: (ग) मंदिर की पवित्रता को खंडित करने का

Q12. बच्चे किसके मंदिर से फूल लाने को कहती है?
(क) कृष्ण जी
(ख) श्री राम, लक्ष्मण, सीता मां
(ग) हनुमान जी
(घ) देवी मां
उत्तर: (घ) देवी मां

Q13. मंदिर कहां स्थित था?
(क) पर्वत के शिखर में
(ख) चौराहे के पास
(ग) गांव के बीच में
(घ) एक टीले में
उत्तर: (क) पर्वत के शिखर में

Q14. बुखार से पीड़ित बच्ची के पिता अपनी बच्ची की इच्छा क्यों न पूरी कर सका?
(क) क्योंकि वह इच्छा बहुत महंगी थी
(ख) क्योंकि उस बच्ची की इच्छा का कोई औचित्य नहीं था
(ग) क्योंकि उसका पिता किसी मुश्किल में फंस गया था
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ग) क्योंकि उसका पिता किसी मुश्किल में फंस गया था

Q15. बुखार से पीड़ित बच्ची ने क्या इच्छा व्यक्त की?
(क) समोसे खाने की
(ख) खिलौने खरीदने की
(ग) खेलने की
(घ) मंदिर से फूल लाने की
उत्तर: (घ) मंदिर से फूल लाने की
 
Top
 
 

प्रश्न और उत्तर  Questions Answers

 

Q1. बुखार से पीड़ित बच्ची ने क्या इच्छा व्यक्त की?

उत्तर: बुखार से पीड़ित बच्ची ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे देवी मां के प्रसाद का एक फूल ही लाकर दे दो। 


Q2. बुखार से पीड़ित बच्ची के पिता पर क्या आरोप लगाया गया?

उत्तर: बुखार से पीड़ित बच्चे के पिता पर मंदिर से फूल चुराने का और मंदिर की महिमा को धूमिल करने का आरोप लगाया गया। 


Q3. जेल से आकर बच्ची के पिता ने क्या देखा?

उत्तर: जेल से आंख बच्ची के पिता ने घर जाकर देखा तो घर की आंगन जो पहले उस छोटी बच्ची की चहल पहल से भरी रहती थी एकदम सुन पड़ी है। शमशान घाट जाकर देखा तो उस फूल-सी बच्ची की राख पड़ी हुई है। 


Q4. पिता ने मंदिर का किस प्रकार वर्णन किया है?

उत्तर: पिता ने मंदिर का वर्णन करते हुए कहा कि वह विशाल मंदिर एक ऊंचे पर्वत के शिखर पर स्थित है। जिसके मस्तक पर सोने का कलश विराजमान है और सूर्य की रोशनी में वह मंदिर देखने में बड़ा ही लुभावना और मन को आनंदित कर रहा है। 


Q5. बुखार से पीड़ित बच्ची के पिता अपनी बच्ची की इच्छा क्यों न पूरी कर सका?

उत्तर: बुखार से पीड़ित बच्ची के पिता ने अपनी बच्ची की इच्छा को पूरी करने का पूरा प्रयास किया लेकिन मंदिर के पंडित ने मंदिर की महिमा को खंडित करने का आरोप लगाते हुए उसको 7 दिन की जेल करवा दी। 


Q6. कविता के पहले छंद में कवि क्या प्रकट कर रहे हैं? 

उत्तर: कविता के पहले छंद में कवि एक पिता के अपने बच्ची से बिछड़ने के बाद दुख और पश्चाताप प्रकट कर रहे हैं। 


Q7. इस कविता के केंद्रीय भाव को अपने शब्दों में प्रकट कीजिए?

उत्तर: इस कविता के माध्यम से कवि भारतीय समाज के सबसे बड़े शत्रु “छुआछूत” की बात कर रहे हैं। जो हमारे समाज में बहुत ही प्राचीन काल से उपस्थित है। 

कवि कहना चाह रहे हैं कि मंदिर जैसी पावन जगह में छुआछूत जैसी भावना नहीं होनी चाहिए क्योंकि भगवान के सामने सभी एक समान हैं और भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों के आधार पर सभी को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार होना चाहिए। 


Q8. “नहीं दोड़कर आई वह;

उलझी हुई खेल में ही हा!

अबकी दी न दिखाई वह।” इस पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए?

उत्तर: कवि निम्नांकित पंक्तियों के द्वारा बता रहे हैं कि जब उस बच्ची का पिता जेल से छूटकर आया तब तब उसने यह आशा की थी कि उसकी बच्ची घर से बाहर दौड़ कर आएगी और उसको गले लगा लेगी या तो वह है घर के अंदर किसी खेल में ही उलझी होगी लेकिन जब उसने घर के अंदर जाकर देखा था वहां बच्ची नहीं दिखाई दी। 


Q9.
“देख रहा था जो सुस्थिर हो 

नहीं बैठती थी क्षण-भर,

हाय! वही चुपचाप पड़ी थी

अटल शांति-सी धारण कर।” इस पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए?

उत्तर: लेखक कह रहे हैं कि जो बच्ची एक पल के लिए भी चुप नहीं बैठती थी वह आज एक अटल शांति धारण किए चुपचाप लेटी हुई है, यह देख कर लेखक के अंदर की पीड़ा बाहर आ जाती है। 


Q10.
“सात रोज़ ही रहा जेल में

या कि वहाँ सदियाँ बीतीं,

अविश्रांत बरसा करके भी

आँखें तनिक नहीं रीतीं।” इस पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए?

उत्तर: लेखक बता रहे हैं कि सुखिया का पिता रहा तो जेल में बस 7 दिन ही लेकिन यह 7 दिन उसके लिए कई सदियों के बराबर थे। इन 7 दिनों में उसका पिता निरंतर होता रहा लेकिन तब भी उसकी आंखों का पानी कम नहीं हुआ। 
 
Top
 

Also See: