उर्मि और बूढ़े ऑटो चालक का चरित्र चित्रण | Character Sketch of Urmi and the Old Auto Driver from Maharashtra State Board Class 10 Hindi Kumarbharti Book Chapter 2 Dinner
- Character Sketch of Urmi
- Questions related to the Character of Urmi
- Character Sketch of the Old Auto Driver
- Questions related to the Character of the Old Auto Driver
Related:
उर्मि का चरित्र-चित्रण (Character Sketch of Urmi)
उर्मि इस कहानी की केन्द्रीय पात्र है। वह आधुनिक, कामकाजी, जिम्मेदार और संवेदनशील नारी का प्रतिनिधित्व करती है। उसके चरित्र के माध्यम से लेखक ने आज की स्त्री के बाहरी संघर्ष और आंतरिक द्वंद्व को अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।
- परिश्रमी और कर्मठ स्त्री- उर्मि एक कार्यरत महिला है जो अख़बार में रिपोर्टिंग का कार्य करती है। दिनभर की थकाऊ भागदौड़ के बाद भी वह अपने कर्त्तव्यों से पीछे नहीं हटती। भारी बैग उठाए, थकी टाँगों और मानसिक तनाव के बावजूद घर लौटने की कोशिश करती है।
- जिम्मेदार माँ और गृहिणी- उर्मि अपने बच्चों के प्रति अत्यंत जिम्मेदार है। ऑटो में बार-बार उसकी चिंता घर और बच्चों की ओर जाती है, उन्हें भूख लगी होगी, खाना कौन बनाएगा। नौकरी के साथ-साथ वह घर की पूरी जिम्मेदारी भी स्वयं निभाती है, जिससे उसके चरित्र में त्याग और कर्तव्यबोध स्पष्ट दिखाई देता है।
- संवेदनशील और करुणामयी- बूढ़े ऑटो चालक के प्रति उर्मि का व्यवहार उसके संवेदनशील स्वभाव को बताता है। वह उसकी उम्र, संघर्ष और अकेलेपन को समझती है, उसके हालात पर मन ही मन दुखी होती है और सहायता की भावना रखती है।
- मानसिक तनाव से जूझती नारी- उर्मि भीतर से लगातार तनाव में रहती है। उसे लगता है कि घर और बाहर दोनों जगह की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। पति और परिवार से अपेक्षित सहयोग न मिलने की भावना उसे खिन्न और झुंझलाहट से भर देती है। उसका यह मानसिक द्वंद्व आज की अनेक कामकाजी स्त्रियों की वास्तविक स्थिति को बताता है।
- आत्मचिंतन करने वाली स्त्री- उर्मि बार-बार स्वयं से प्रश्न करती है, अपनी सोच पर पुनर्विचार करती है। अंत में जब उसे पता चलता है कि परिवार ने मिलकर उसके लिए खाना बनाया है, तो वह अपनी नकारात्मक सोच पर लज्जित होती है। यह गुण उसे आत्ममंथन करने वाली, संवेदनशील स्त्री सिद्ध करता है।
- आधुनिक नारी- उर्मि केवल एक पात्र नहीं, बल्कि आधुनिक समाज की उस स्त्री का प्रतीक है जो नौकरी, परिवार, समाज और रिश्तों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करती है। उसके संघर्ष, अपेक्षाएँ और भावनाएँ उसे अत्यंत यथार्थ और प्रभावशाली चरित्र बनाती हैं।
उर्मि के चरित्र सम्बंधित प्रश्न (Questions related to the Character of Urmi)
Q1. उर्मि के चरित्र के बारे में लिखिए।
Q2. उर्मि किस उलझन में फँसी है ?
बूढ़े ऑटो चालक का चरित्र-चित्रण (Character Sketch of the Old Auto Driver)
कहानी ‘डिनर’ में बूढ़ा ऑटो चालक एक सहायक पात्र होते हुए भी मानवीय भावनाओं और सामाजिक यथार्थ का सशक्त प्रतिनिधि है। उसके माध्यम से लेखक ने वृद्धावस्था, अकेलेपन और जीवन-संघर्ष को अत्यंत मार्मिक रूप में प्रस्तुत किया है।
- परिश्रमी और आत्मनिर्भर- बूढ़ा ऑटो चालक वृद्धावस्था में भी मेहनत करके जीवनयापन करता है। शारीरिक कमजोरी, झुकी कमर और थके हुए शरीर के बावजूद वह स्वयं ऑटो चलाता है और खराबी आने पर खुद ही उसे ठीक करता है। यह उसके श्रमशील और आत्मनिर्भर स्वभाव को बताता है।
- अनुभवी और कर्मनिष्ठ- चालीस वर्षों से ऑटो चलाने का अनुभव उसके आत्मविश्वास में झलकता है। वह गाड़ी के पुर्जों से भली-भाँति परिचित है और धैर्यपूर्वक पंचर तथा खराबी को ठीक करता है। उसके कार्य में ईमानदारी और जिम्मेदारी स्पष्ट दिखाई देती है।
- स्नेही और मानवीय- बूढ़ा उर्मि को ‘पुत्तर’ कहकर संबोधित करता है, इससे उसका स्नेहिल स्वभाव प्रकट होता है। उसकी वाणी में अपनापन और मिठास है। वह उर्मि की चिंता करता है और उसे आश्वस्त करता है कि ऑटो ठीक हो जाएगा।
- जीवन से आहत और अकेला- बूढ़ा जीवन के अनेक दुखों से गुजरा है। पत्नी का निधन हो चुका है, बेटे स्वार्थवश उसे छोड़ चुके हैं और वह अकेला जीवन जी रहा है। उसकी बातें उसके गहरे अकेलेपन, पीड़ा और टूटे हुए रिश्तों की कहानी कहती हैं।
- धैर्यवान और सहनशील- अपने दुखों के बावजूद वह किसी को दोष नहीं देता। वह सब कुछ किस्मत का खेल मानकर स्वीकार करता है।
- भावुक लेकिन संयमी- अपने बच्चों के व्यवहार का उल्लेख करते समय उसकी आँखें नम हो जाती हैं, पर वह भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त नहीं करता। उसका यह संयम उसे गरिमामय और संवेदनशील व्यक्ति बनाता है।
- सामाजिक यथार्थ का प्रतीक- बूढ़ा ऑटो चालक उस वर्ग का प्रतिनिधि है जो जीवनभर मेहनत करने के बाद भी वृद्धावस्था में उपेक्षित रह जाता है। उसके माध्यम से लेखक समाज में वृद्धों की उपेक्षा और पारिवारिक विघटन की सच्चाई उजागर करता है।
बूढ़े ऑटो चालक के चरित्र सम्बंधित प्रश्न (Questions related to the Character of the Old Auto Driver)
Q1. उर्मि के चरित्र के बारे में लिखिए।
Q2. उर्मि किस उलझन में फँसी है ?