Samaas MCQ Multiple Choice Questions (समास बहुविकल्पीय प्रश्न) – 200 Questions Test with Answers for Class 10 Hindi Vyakaran
Samaas MCQs (समास बहुविकल्पीय प्रश्न) – प्रिय विद्यार्थियों ! इस बार के लेख में हम आपके लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों पर आधारित MCQs (Multiple Choice Questions) ‘समास’ विषय पर लाये हैं। इन प्रश्नों को हल कीजिये,जिससे आप समास के विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से सीख पाएँगे और इस विषय को मजबूत कर पाएँगे। कक्षा १० वीं के छात्र समास के विषय को इन MCQs की मदद से अच्छे से तैयार कर पाएंगे । सभी प्रश्न सीबीएसई के प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर से लिए गए हैं ।
समास पर आधारित कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न | Hindi Vyakaran
1. “आत्मगौरव’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. द्विगु समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. अव्ययीभाव समास
2. “बेवक्त’ समस्तपद का समास-भेद होगा:
A. तत्पुरुष समास
B. कर्मधारय समास
C. अव्ययीभाव समास
D. बहुव्रीहि समास
3. ‘महात्मा’ समस्तपद का विग्रह होगा:
A. महात्मा की आत्मा
B. महान की आत्मा
C. महा की आत्मा
D. महान है जो आत्मा
4. निम्नलिखित में महाराजा का सही युग्म है:
A. महान राजा – तत्पुरुष समास
B. महान और राजा – द्वंद्व समास
C. महान है जो राजा – बहुव्रीहि समास
D. महान है जो राजा – कर्मधारय समास
5. पीतांबर का सही युग्म है:
A. पीले हैं अंबर जिसके – बहुव्रीहि समास
B. पीला है जो अंबर – बहुव्रीहि समास
C. पीला अंबर – अव्ययी समास
D. पीले हैं अंबर जिसके – कर्मधारय समास
6. ‘शिवालय’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है ?
A. अव्ययीभाव समास
B. कर्मधारय समास
C. बहुव्रीहि समास
D. तत्पुरुष समास
7. ‘देशनिर्वासित’ इस समस्तपद का समास विग्रह होगा:
A. देश से निर्वासित
B. देश हेतु निर्वासित
C. देश पर निर्वासित
D. देश को निर्वासित
8. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
समस्तपद | समास पद | ||
I. | नरसिंह | 1. | तत्पुरुष |
II. | धूपदीप | 2. | अव्ययीभाव |
III. | दानवीर | 3. | कर्मधारय |
IV. | आजन्म | 4. | द्वंद्व |
उपर्युक्त युग्मों को सुमेलित कीजिये और सही विकल्प चुनकर लिखिए:
A. (1-II), (2-III), (3-I), (4-IV)
B. (1-IV), (2-I), (3-III), (4-II)
C. (1-III), (2-IV), (3-I), (4-II)
D. (1-I), (2-II), (3-IV), (4-III)
9. ‘मेघनाद’ समस्तपद के लिए सही समास विग्रह और समास के नाम का चयन कर लिखिए:
A. मेघ रूपी नाद वाला – तत्पुरुष
B. मेघ के समान नाद है जिसका – बहुव्रीहि
C. मेघ के समान नाद है जो – अव्ययीभाव
D. मेघ समान नाद वाला – तत्पुरुष
10. निम्नलिखित में द्विगु समास का उपयुक्त उदाहरण छाँट कर लिखिए:
A. घी-शक्कर
B. नवनिधि
C. पतझड़
D. मृगलोचन
11. ‘गिरिधर’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. द्विगु समास
B. बहुव्रीहि समास
C. तत्पुरुष समास
D. अव्ययीभाव समास
12. ‘चंद्रमुखी’ समस्तपद का विग्रह होगा-
A. चंद्रमा के समान मुख वाली
B. चंद्रमा के समान मुख
C. चंद्र रुपी मुख
D. मुख रुपी चंद्र
13. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
समस्तपद | समास | ||
I. | तीव्र है बुद्धि जिसकी | 1. | द्विगु समास |
II. | हाथ और पैर | 2. | कर्मधारय समास |
III. | छह रसों का समाहार | 3. | बहुव्रीहि समास |
IV. | स्त्री रूपी रत्न | 4. | द्वंद्व समास |
उपर्युक्त युग्मों को सुमेलित कीजिये और सही विकल्प चुनकर लिखिए:
A. (1-II), (2-III), (3-IV), (4-I)
B. (1-I), (2-II), (3-IV), (4-III)
C. (1-III), (2-IV), (3-I), (4-II)
D. (1-IV), (2-III), (3-II), (4-I)
14. ‘प्राणप्रिय’समस्तपद के लिए सही समास विग्रह और समास के नाम का चयन कर लिखिए:
A. प्राणों के समान प्रिय है जो – बहुव्रीहि समास
B. प्राणों में प्रिय – अव्ययीभाव समास
C. प्राणों की प्रिय – तत्पुरुष समास
D. प्राणों के समान प्रिय – कर्मधारय समास
15. निम्नलिखित में द्विगु समास का उपयुक्त उदाहरण छाँटकर लिखिए:
A. पंजाब
B. निर्दय
C. तपोधन
D. महावीर
16. ‘जितेंद्रिय’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. कर्मधारय समास
B. तत्पुरुष समास
C. बहुव्रीहि समास
D. अव्ययीभाव समास
17. ‘लोकप्रिय’ समस्तपद का विग्रह होगा-
A. लोक पर प्रिय
B. लोक में प्रिय
C. लोक से प्रिय
D. लोक है जो प्रिय
18. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
समस्तपद | समास | ||
I. | विचार में मग्न | 1. | तत्पुरुष समास |
II. | नीली है जो गाय | 2. | बहुव्रीहि समास |
III. | लव और कुश | 3. | कर्मधारय समास |
IV. | पाँच हैं आनन जिसके | 4. | द्वंद्व समास |
उपर्युक्त युग्मों को सुमेलित कीजिये और सही विकल्प चुनकर लिखिए:
A. (1-II), (2-I), (3-IV), (4-III)
B. (1-III), (2-I), (3-II), (4-IV)
C. (1-IV), (2-III), (3-II), (4-I)
D. (1-I), (2-III), (3-IV), (4-II)
19. सही युग्म चुनकर लिखिए:
A. सेनानायक – बहुव्रीहि समास
B. त्रिवेणी – द्विगु समास
C. विद्याधन – द्विगु समास
D. घनश्याम – तत्पुरुष समास
20. ‘कार्यकुशल’ समस्त-पद का विग्रह होगा:
A. कार्य है जो कुशल
B. कार्य में कुशलता है जिसकी
C. कार्य में कुशल
D. कार्य में कुशलता वाला
21. ‘आत्मकथा’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. अव्ययीभाव समास
B. द्विगु समास
C. तत्पुरुष समास
D. कर्मधारय समास
22. ‘मनोरोग’ समस्तपद का विग्रह होगा:
A. मन का रोग
B. मन पर रोग
C. मन में रोगी
D. मन के समान रोगी
23. निम्नलिखित में से अव्ययीभाव समास का उदाहरण है:
A. पराधीन
B. चतुर्भुज
C. महाशय
D. आजीवन
24. ‘शिरोवेदना’ समस्तपद के लिए सही समास विग्रह और समास का चयन कर लिखिए:
शिर में वेदना – तत्पुरुष
शिर के लिए वेदना – कर्मधारय
शिर और वेदना – बहुव्रीहि
शिर है जो वेदना – द्वंद्व
25. निम्नलिखित में से कौन-सा समस्तपद कर्मधारय समास का उदाहरण नहीं है:
कापुरुष
श्वेतकमल
विद्यापति
क्रोधाग्नि
26. ‘त्रिफला’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. अव्ययीभाव समास
B. द्विगु समास
C. कर्मधारय समास
D. बहुव्रीहि समास
27. ‘विद्याधन’ समस्तपद का विग्रह होगा:
A. विद्या का धन
B. विद्या और धन
C. धन रूपी विद्या
D. विद्या रूपी धन
28. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
समस्तपद | समास | |
1. | चक्रपाणि | कर्मधारय समास |
2. | रोगमुक्त | तत्पुरुष समास |
3.. | यथानियम | अव्ययीभाव समास |
4.. | रातदिन | द्विगु समास |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं-
A. (1) और (2)
B. (3) और (4)
C. (2) और (3)
D. (1) और (4)
29. निम्नलिखित में से कौन-सा समस्तपद बहुव्रीहि समास और कर्मधारय समास दोनों का उदाहरण है?
A. अंधकूप
B. नीलकंठ
C. कनकलता
D. स्त्रीरत्न
30. ‘ग्रामवास’ समस्तपद के लिए सही समास-विग्रह और समास के नाम का चयन कर लिखिए:
A. ग्राम में वास – तत्पुरुष समास
B. ग्राम और वास – द्वंद्व समास
C. ग्राम का वासी है जो – कर्मधारय समास
D. ग्राम का वास – बहुव्रीहि समास
31. ‘कालीमिर्च’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. अव्ययीभाव समास
B. कर्मधारय समास
C. द्वंद्व समास
D. द्विगु समास
32. ‘पूंजीपति’ समस्तपद का विग्रह होगा:
A. पूंजी से पति
B. पूँजी और पति
C. पूँजी के बिना पति
D. पूँजी का पति
33. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
समस्तपद | समास | |
1. | अनुरूप | अव्ययीभाव |
2. | सज्जन | कर्मधारय |
3.. | कमलनयन | तत्पुरुष |
4.. | पीतांबर | द्विगु |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं-
A. (1) और (2)
B. (1) और (3)
C. (2) और (4)
D. (2) और (3)
34. निम्नलिखित में कौन-सा समस्तपद बहुव्रीहि और कर्मधारय दोनों समास का उदाहरण है:
A. पीतांबर
B. चंद्रमुख
C. नीलाकाश
D. कनकलता
35. ‘रसोईघर’ समस्तपद के लिए सही समास-विग्रह और समास के नाम का चयन कर लिखिए:
A. रसोई में घर – अव्ययीभाव समास
B. रसोई से घर – द्वंद्व समास
C. रसोई का घर – कर्मधारय समास
D. रसोई के लिए घर – तत्पुरुष समास
36. ‘स्वर्णपदक’ समस्त-पद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. द्विगु समास
B. तत्पुरुष समास
C. बहुव्रीहि समास
D. अव्ययीभाव समास
37. ‘आजीवन’ समस्त-पद का समास-भेद होगा:
A. तत्पुरुष समास
B. कर्मधारय समास
C. बहुव्रीहि समास
D. अव्ययीभाव समास
38. ‘भलामानस’ समस्त-पद का विग्रह होगा:
A. भलाई का मानस
B. भला और मानस
C. भला है जो मानस
D. भलाई के लिए मानस
39. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये और सही जोड़े को चुनिए:
A. घोरतपस्या – बहुव्रीहि समास
B. सिनेमाघर – कर्मधारय समास
C. पंजाब – द्विगु समास
D. क्रोधाग्नि – अव्ययीभाव समास
40. निम्नलिखित में ‘त्रिलोचन’ समस्त-पद का सही युग्म है’
A. तीन लोचन का समूह – कर्मधारय समास
B. तीन हैं जो लोचन – तत्पुरुष समास
C. तीन हैं लोचन जिसके – द्विगु समास
D. तीन हैं लोचन जिसके – बहुव्रीहि समास
41. ‘प्रयोगशाला’ समस्त-पद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. द्विगु समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. अव्ययीभाव समास
42. ‘निस्संदेह’ समस्त-पद का समास-भेद होगा:
A. तत्पुरुष समास
B. कर्मधारय समास
C. बहुव्रीहि समास
D. अव्ययीभाव समास
43. ‘पर्व-त्योहार’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. अव्ययीभाव समास
B. द्विगु समास
C. द्वंद्व समास
D. तत्पुरुष समास
44. ‘सत्य के लिए आग्रह’ विग्रह का समस्तपद है:
A. सत्यग्रह
B. सत्गरह
C. सत्याग्रह
D. सत्य आग्रह
45. ‘गृहप्रवेश’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. तत्पुरुष
B. अव्ययीभाव
C. कर्मधारय
D. बहुव्रीहि
46. ‘शिल्पकार’ शब्द किस समास का उदाहरण है?
A. तत्पुरुष समास
B. अव्ययीभाव समास
C. द्वंद्व समास
D. बहुव्रीहि समास
47. किस समास में उत्तर पद प्रधान होता है?
A. अव्ययीभाव समास
B. द्वंद्व समास
C. तत्पुरुष समास
D. बहुव्रीहि समास
48. ‘महाविभूति’ समस्त पद का उपयुक्त समास विग्रह है:
A. महान की विभूति
B. महान है जो विभूति
C. महान के लिए विभूति
D. महान से विभूति
49. बहुव्रीहि समास का उदाहरण है:
A. पुस्तकालय
B. मेखलाकार
C. जनसँख्या
D. पंचानन
50. ‘दुःख-रात्रि’ का सही समास-विग्रह और भेद किस विकल्प में है?
A. दुःख रुपी रात्रि – कर्मधारय समास
B. दुःख और रात्रि – द्वंद्व समास
C. दुःखी समान रात्रि -कर्मधारय समास
D. दुःख समान रात्रि – तत्पुरुष समास
51. ‘कथाकार’ शब्द किस समास का उदाहरण है?
A. द्वंद्व समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. बहुव्रीहि समास
52. किस समास में दोनों पद प्रधान होने हैं?
A. तत्पुरुष समास
B. कर्मधारय समास
C. द्वंद्व समास
D. द्विगु समास
53. ‘विचारमग्न’ शब्द का उपयुक्त समास-विग्रह है:
A. विचार और मग्न
B. विचार में मग्न
C. विचार का मग्न
D. विचार को मग्न
54. निम्नलिखित में बहुव्रीहि समास का उपयुक्त उदाहरण छाँटिए:
A. चतुर्भुज
B. जनजाति
C. द्वीपसमूह
B. रचनाकर्म
55. ‘कार्यभार’ पद का सही समास-विग्रह और भेद किस विकल्प में है?
A. कार्य का भार – तत्पुरुष समास
B. कार्य को भार – तत्पुरुष समास
C. कार्य में भार – तत्पुरुष समास
D. कार्य और भार – द्वंद्व समास
56. ‘तत्पुरुष समास’ में कौन-सा पद प्रधान होता है?
A. पूर्व पद
B. अन्य पद
C. उत्तर पद
D. तीसरा पद
57. ‘संगीतकार’ शब्द किस समास का उदाहरण है?
A. तत्पुरुष समास
B. बहुव्रीहि समास
C. कर्मधारय समास
D. द्वंद्व समास
58. ‘अस्थिजाल’ का सही समास-विग्रह है:
A. अस्थि के लिए जाल
B. अस्थि रूपी जाल
C. अस्थि सम जाल
D. अस्थि का जाल
59. निम्नलिखित में बहुव्रीहि समास का उदाहरण है:
A. फलानुसार
B. प्रमाणभूत
C. सहानुभूति
D. लम्बोदर
60. ‘पशुप्रवृत्ति’ शब्द का सही समास-विग्रह और भेद किस विकल्प में है?
A. पशु या प्रवृत्ति – द्वंद्व समास
B. पशु की प्रवृत्ति – तत्पुरुष समास
C. पशु में प्रवृत्ति – तत्पुरुष समास
D. पशु और प्रवृत्ति – द्वंद्व समास
61. ‘रचनाकार’ शब्द किस समास का उदाहरण है?
A. तत्पुरुष समास
B. अव्ययीभाव समास
C. द्वंद्व समास
D. बहुव्रीहि समास
62. ‘सुखदुख’ शब्द किस समास का उदाहरण है?
A. द्वंद्व समास
B. तत्पुरुष समास
C. बहुव्रीहि समास
D. अव्ययी समास
63. ‘रक्तकमल’ शब्द में समास है:
A. अव्ययीभाव समास
B. कर्मधारय समास
C. द्वंद्व समास
D. बहुव्रीहि समास
64. बहुव्रीहि समास का सही उदाहरण है?
A. आकाशवाणी
B. चक्रपाणि
C. रचनाकार
D. शांतिप्रिय
65. निम्नलिखित शब्दों में बहुव्रीहि समास का सही उदाहरण कौन-सा है?
A. पृष्ठभूमि
B. दृगसुमन
C. दशानन
D. आत्मत्राण
66. ‘मनोविज्ञान’ समस्त-पद किस समास का उदाहरण है?
A. अव्ययीभाव समास
B. बहुव्रीहि समास
C. द्वंद्व समास
D. तत्पुरुष समास
67. ‘जन्मसिद्ध’ समस्तपद का उपयुक्त समास विग्रह है:
A. जन्म से सिद्ध
B. जन्म और सिद्ध
C. जन्म के लिए सिद्ध
D. सिद्ध है जो जन्म
68. किस समास में अन्य पद प्रधान होता है?
A. कर्मधारय समास
B. तत्पुरुष समास
C. बहुव्रीहि समास
D. अव्ययीभाव समास
69. निम्नलिखित में कर्मधारय समास का उदाहरण है?
A. नीलगगन
B. आत्मगौरव
C. विचारमग्न
D. जीवनसाथी
70. ‘आजीवन’ समस्त-पद का सही समास-विग्रह और भेद निम्नलिखित में से किस विकल्प में है?
A. जीवनभर – द्विगु समास
B. जीवनपर्यन्त – अव्ययीभाव समास
C. जब तक जीवन है – द्वंद्व समास
D. जीवन आरम्भ – तत्पुरुष समास
71. अव्ययीभाव समास में कौन-सा पद प्रधान होता है?
A. पूर्व पद
B. उत्तर पद
C. दोनों पद
D. अन्य पद
72. ‘युधिष्ठिर’ शब्द किस समास का उदाहरण है?
A. द्वंद्व समास
B. तत्पुरुष समास
C. बहुव्रीहि समास
D. अव्ययीभाव समास
73. ‘युगवाणी’ समस्तपद का सही समास विग्रह और भेद किस विकल्प में है?
A. युग रूपी वाणी – कर्मधारय समास
B. युग और वाणी – कर्मधारय समास
C. युग की वाणी – तत्पुरुष समास
D. युग सामान वाणी – तत्पुरुष समास
74. ‘फलानुसार’ शब्द किस समास का उदाहरण है?
A. द्वंद्व समास
B. तत्पुरुष समास
C. बहुव्रीहि समास
D. अव्ययी समास
75.’स्वर्णकिरण’ समस्तपद का सही समास-विग्रह है:
A. स्वर्ण और किरण
B. स्वर्ण या किरण
C. सोने की किरण
D. स्वर्ण सैम किरण
76. ‘भयाकुल’ समस्त-पद का सही समास-विग्रह और समास का नाम कौन-सा है?
A. भय से आकुल – तत्पुरुष समास
B. भय से कुल – कर्मधारय समास
C. भय में कुल – कर्मधारय समास
D. भय में आकुल – तत्पुरुष समास
77. ‘आमरण’ समस्त-पद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. कर्मधारय
B. तत्पुरुष
C. अव्ययीभाव
D. बहुव्रीहि
78. ‘नरहरि’ समस्त-पद का विग्रह होगा:
नर के समान हरि
नर रूपी हरि
हरि रूपी नर
नर और हरि
79. ‘लम्बा है उदर जिसका’ विग्रह का समस्त पद है:
A. लंबादर
B. लंबाउदर
C. लंबादार
D. लंबोदर
80. ‘आत्मकथा’ समस्त पद का विग्रह है:
A. आत्मा की कथा
B. आत्म की कथा
C. आत्मा के लिए कथा
D. आत्मा से कथा
81. ‘राज्य-व्यवस्था’ समस्त-पद का सही समास-विग्रह और समास का नाम होगा:
A. राज्य की व्यवस्था – तत्पुरुष
B. राजा की व्यवस्था – तत्पुरुष
C. राजा के लिए व्यवस्था – कर्मधारय
D. राज्य में व्यवस्था – कर्मधारय
82. ‘भाग्यहीन’ शब्द किस समास का उदाहरण है?
A. द्वंद्व समास
B. अव्ययीभाव समास
C. बहुव्रीहि समास
D. तत्पुरुष समास
83. ‘चार मासों का समूह’ विग्रह का समस्त पद है”
A. चोमासा
B. चौमासा
C. चौमाँसा
D. चार मास
84. ‘यथानियम’ समस्तपद का विग्रह है:
A. जितना नियम हो
B. जब नियम हो
C. नियम के अनुसार
D. नियम के समान
85. ‘युधिष्ठिर’ शब्द का सही समास विग्रह और समास का नाम चुनकर लिखिए:
A. युद्ध में ठिर – तत्पुरुष
B. युद्ध में स्थिर – तत्पुरुष
C. युद्ध के लिए स्थिर – अव्ययीभाव
D. युद्ध पर ठिर – कर्मधारय
86. ‘प्रत्यक्ष’ शब्द कौन-से समास का उदाहरण है?
A. तत्पुरुष
B. बहुव्रीहि
C. कर्मधारय
D. अव्ययीभाव
87. ‘पीतांबर’ समस्त-पद का सही समास विग्रह और समास के नाम वाला विकल्प चुनकर लिखिए:
A. पीला है जो अंबर – बहुव्रीहि
B. पीला है अंबर जिसका – बहुव्रीहि
C. पीत अंबर – बहुव्रीहि
D. पीला है अंबर जिसका – कर्मधारय
88. ‘क्रोधाग्नि’ समस्त-पद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. अव्ययीभाव
B. कर्मधारय
C. बहुव्रीहि
D. द्वंद्व
89. ‘पुस्तकालय’ शब्द का सही समास विग्रह है:
A. पुस्तकों का आलय
B. पुस्तकों के लिए आलय
C. पुस्तकों से आलय
D. पुस्तकों रूपी आलय
90. ‘हस्तलिखित’ समस्तपद का सही समास विग्रह है:
A. हाथ पर लिखित
B. हाथ से लिखित
C. हाथ में लिखित
D. हाथ के लिखित
91. ‘महात्मा’ समस्तपद का सही समास-विग्रह और समास का नाम वाला विकल्प चुनकर लिखिए:
A. महान है जो आत्मा – कर्मधारय
B. महान है आत्मा जिसकी – कर्मधारय
C. महान आत्मा – बहुव्रीहि
D. महान आत्मा है जो – बहुव्रीहि
92. ‘स्वाधीन’ समस्तपद का सही विग्रह है:
A. स्व के धीन
B. स्व के अधीन
C. स्व में आधीन
D. स्व के आधीन
93. ‘प्रतिक्षण’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. तत्पुरुष
B. अव्ययीभाव
C. बहुव्रीहि
D. कर्मधारय
94. ‘गगन को चूमने वाली’ विग्रह का समस्तपद है:
A. गगनमुक्ति
B. नभ चुमने वाली
C. आकाश चुंबकीय
D. गगनचुंबी
95.’प्रेमकथा’ का उपयुक्त समास विग्रह है:
A. प्रेम रूपी कथा
B. प्रेम और कथा
C. प्रेम से कथा
D. प्रेम की कथा
96. ‘त्रिलोक’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
A. कर्मधारय
B. तत्पुरुष
C. बहुव्रीहि
D. द्विगु
97. ‘घनश्याम’ शब्द का सही समास विग्रह और समास के नाम का चयन कीजिए:
A. श्याम के समान घन – बहुव्रीहि
B. घन के समान श्याम – बहुव्रीहि
C. श्याम रूपी घन – कर्मधारय
D. घन रूपी श्याम – कर्मधारय
98. ‘हाथों-हाथ’ समस्तपद का विग्रह है:
A. हाथ के बीच में
B. हाथों ही हाथों में
C. हाथ ही हाथ में
D. हाथों ही हाथों पर
99. ‘शोकाकुल’ समस्तपद का विग्रह होगा:
A. शोक के आकुल
B. शोक में आकुल
C. शोक से आकुल
D. शोक में कुल
100. ‘लोकप्रिय’ समस्तपद का सही समास-विग्रह है:
A. लोक में प्रिय
B. लोक का प्रिय
C. लोक के लिए प्रिय
D. लोक की प्रिय
101. समास से क्या तात्पर्य है ?
A. शब्द को तोड़ना
B. शब्द को जोड़ना
C. संक्षिप्तीकरण
D. शब्द संग्रह
102. जब दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर जो नया और छोटा शब्द बनता है उस शब्द को क्या कहते हैं ?
A. नवीन
B. संक्षिप्त
C. संधि
D. समास
103. सामासिक शब्द को और क्या कहा जाता है ?
A. संधिविच्छेद
B. विग्रहपद
C. समस्तपद
D. संक्षिप्तपद
104. ‘राजा का पुत्र’ का समस्त पद __________ है:
A. राजपुत्र
B. राजापुत्र
C. पुत्रराज
D. राज्ञपुत्र
105. ‘चार राहों का समूह’ का समस्त पद ____ है:
A. चारराह
B. चार पथ
C. चौराहा
D. चारह
106. समास के कितने भेद कहे गए हैं ?
A. तीन
B. पाँच
C. छः
D. चार
107. समास रचना में दो पद होते हैं, पहले पद को ____ कहा जाता है :
A. पूर्वपद
B. आदि पद
C. प्रथम पद
D. उत्तर पद
108. समास रचना में दूसरे पद को _________ कहा जाता है :
A. पूर्वपद
B. आदि पद
C. प्रथम पद
D. उत्तर पद
109. ‘पूजाघर’ शब्द में पूर्व पद क्या होगा ?
A. घर
B. पूजा के लिए घर
C. पूजा
D. पूजा और घर
110. ‘थोडा-बहुत’ शब्द का सही विग्रह क्या होगा ?
A. थोडा या बहुत
B. थोडा और बहुत
C. थोडे में बहुत
D. थोडा नहीं बहुत
111. ‘राजपुत्र’ शब्द का उत्तरपद क्या होगा ?
A. राज
B. राजा
C. राजा का पुत्र
D. पुत्र
112. सामासिक शब्दों के बीच के सम्बन्ध को स्पष्ट करने को क्या कहते हैं?
A. समास-विग्रह
B. संक्षिप्त शब्द
C. उचित शब्द
D. संधि-विग्रह
113. समास का शाब्दिक अर्थ क्या है ?
A. शब्द संग्रह
B. छोटा रूप
C. सम और शब्द
D. सामासिक शब्द
114. अव्ययीभाव समास किसे कहा जाता है ?
A. जिस समास का उत्तर पद प्रधान हो
B. जिस समास का पूर्व पद प्रधान हो
C. जिस समास का पूर्व पद व् उत्तरपद दोनों प्रधान हो
D. जिस समास का पूर्व पद व् उत्तरपद कोई भी प्रधान न हो
115. ‘जलज’ शब्द का समास छाँटिए:
A. अव्ययीभाव समास
B. कर्मधारय समास
C. तत्पुरुष समास
D. बहुव्रीहि समास
116. ‘यथाशक्ति’ में कौन सा समास है ?
A. अव्ययीभाव समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. द्विगु समास
117. ‘प्रतिदिन’ में कौन सा समास है ?
A. द्विगु समास
B. द्वंद्व समास
C. बहुब्रीहि समास
D. अव्ययीभाव समास
118. समास होने के बाद विभक्तियों के चिन्ह __________ हो जाते हैं :
A. स्पष्ट
B. गायब
C. संक्षिप्त
D. दुगुने
119. ‘रसोई के लिए घर’ का उचित समस्त पद चुनिए:
A. घर में रसोई
B. रसोईघर
C. रसोई और घर
D. इनमें से कोई नहीं
120. ‘रातों रात’ शब्द का सही विग्रह क्या होगा ?
A. एक ही रात में
B. कई रातों में
C. रात ही रात में
D. रात गई बात गई
121. ‘अभूतपूर्व’ शब्द का सही विग्रह चुनिए :
A. जो पहले हुआ हो
B. जो पहले नहीं हुआ
C. जो पहले बीत गया हो
D. जो बहुत प्राचीन हो
122. ‘नवग्रह’ शब्द का सही विग्रह चुनिए :
A. नौ ग्रहों में से एक
B. नवाँ ग्रह
C. नौ ग्रह
D. नौ ग्रहों का समूह
123. जिस समास का उत्तरपद प्रधान हो और पूर्वपद गौण हो उसे समास का क्या नाम है ?
A. तत्पुरुष समास
B. अव्ययीभाव समास
C. बहुब्रीह समास
D. द्विगु समास
124. ‘राजकुमार’ में कौन सा समास है ?
A. तत्पुरुष समास
B. अव्ययीभाव समास
C. बहुब्रीह समास
D. द्विगु समास
125. ‘धर्मग्रन्थ’ में कौन सा समास है ?
A. अव्ययीभाव समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. द्विगु समास
126. पूर्वपद व् उत्तरपद के मिलने से जो नया शब्द बनता है वो क्या कहलाता है ?
A. समास
B. समस्त पद
C. सामासिक पद
D. पूर्वोत्तर पद
127. ‘ग्रंथकार’ में कौन सा समास है ?
A. तत्पुरुष समास
B. करण तत्पुरुष समास
C. कर्म तत्पुरुष समास
D. सम्प्र्दान तत्पुरुष समास
128. ‘सत्याग्रह’ शब्द का सही विग्रह क्या होगा ?
A. सत्य और आग्रह
B. सत्य के लिए निवेदन
C. सत्य के लिए आग्रह
D. सत्य के लिए आंदोलन
129. ‘पथभ्रष्ट’ शब्द का सही विग्रह चुनिए :
A. पथ से भटका हुआ
B. पथ से भ्रष्ट
C. पथ में भ्रष्ट
D. पथ द्वारा भ्रष्ट
130. ‘करण तत्पुरुष समास’ में किस विभक्ति का लोप होता है ?
A. ‘के लिए’
B. ‘से’ और ‘के द्वारा’
C. ‘में’और ‘पर’
D. ‘का, ‘के, ‘की’
131. जिस समास का उत्तरपद प्रधान हो और पूर्वपद गौण हो उसे समास का क्या नाम है?
A. तत्पुरुष समास
B. अव्ययीभाव समास
C. बहुब्रीह समास
D. द्विगु समास
132. ‘जलसमाधि’ शब्द का सही विग्रह चुनिए –
A. जल और समाधि
B. जल द्वारा समाधि
C. जल की समाधि
D. जल में समाधि
133. कर्मधारय समास के अनुसार नीलकंठ का सही विग्रह क्या होगा ?
A. कंठ जिसका नीला है
B. नीला है कंठ जिसका
C. नीला है जो कंठ
D. कंठ है जो नीला
134. जिसमें पहला पद निषेधात्मक होता है वह कौन सा समास होता है?
A. नञ तत्पुरुष समास
B. करण तत्पुरुष समास
C. कर्म तत्पुरुष समास
D. सम्बन्ध तत्पुरुष समास
135. ‘महादेव’ समस्त पद का विग्रह क्या होगा ?
A. महान देव
B. महान है जो देव
C. जो देव महान है
D. महान है देव
136. ‘असंभव’ का सही विग्रह क्या होगा ?
A. जो कभी न हो
B. जिसकी संभावना न हो
C. जो संभव न हो
D. न संभव
137. कर्मधारय समास के विग्रह में किन शब्दों का प्रयोग होता है ?
A. ‘है जो’
B. ‘के समान है जो’
C. ‘रूपी’
D. उपरोक्त सभी
138. ‘राजसभा’ शब्द तत्पुरुष समास के किस कारक से सम्बंधित है ?
A. सम्बन्ध तत्पुरुष समास
B. करण तत्पुरुष समास
C. कर्म तत्पुरुष समास
D. अपादान तत्पुरुष समास
139. ‘चन्द्रमुख’ शब्द का सही विग्रह चुनिए:
A. चन्द्रमा का मुख
B. चन्द्रमा के सामान मुख वाला
C. चन्द्रमा जैसा मुख
D. मुख जिसका चन्द्रमा जैसा
140. ‘दहीवड़ा’ शब्द का सही विग्रह क्या होगा ?
A. दही और बड़ा
B. दही के साथ बड़ा
C. दही में डूबा बड़ा
D. दही के लिए बड़ा
141. ‘नील गगन’ शब्द का सही विग्रह चुनिए :
A. नीला असमान
B. नीला है जो असमान
C. असमान जो नीला है
D. नीले रंग का आसमान
142. किस समास में पूर्वपद संख्यावाचक होता है?
A. तत्पुरुष समास
B. अव्ययीभाव समास
C. बहुब्रीह समास
D. द्विगु समास
143. समास के नियमों से निर्मित शब्द क्या कहलाता है?
A. सामासिक शब्द
B. संक्षिप्त शब्द
C. उचित शब्द
D. शुद्ध शब्द
144. समाहार का क्या अर्थ है ?
A. समुदाय
B. इकट्ठा होना
C. समेटना
D. उपरोक्त सभी
145. द्विगु समास में प्रयुक्त संख्या क्या दर्शाती है ?
A. समूह को
B. अर्थ को
C. संख्या को
D. इनमें से कोई नहीं
146. ‘चतुर्वेद’ का सही विग्रह क्या होगा ?
A. चार वेदों का समाहार
B. चार वेदों का समूह
C. चार वेदों में से एक
D. चार वेदों का ज्ञान
147. ‘दुमाता’ शब्द का सही विग्रह क्या होगा ?
A. दो माँ हैं जिसकी
B. दो माताएँ
C. दो माँ का
D. दो माता का समूह
148. द्वंद्व समास का विग्रह करने पर किन शब्दों का प्रयोग होता है ?
A. और, अथवा, या, एवं
B. के द्वारा, के लिए
C. समूह, समाहार
D. के सामान, रूपी
149. ‘जलवायु’ शब्द का सही विग्रह क्या होगा ?
A. जल के लिए वायु
B. जल के साथ वायु
C. जल से युक्त वायु
D. जल और वायु
150. ‘राधा-कृष्ण’ शब्द का सही विग्रह चुनिए:
A. राधा संग कृष्ण
B. राधा और कृष्ण
C. राधा के लिए कृष्ण
D. राधा युक्त कृष्ण
151. द्वंद्व समास के कितने भेद हैं ?
A. दो
B. चार
C. पाँच
D. तीन
152. किस समास में दोनों पद न केवल प्रधान होते है, बल्कि अपना अलग-अलग अस्तित्व भी रखते है ?
A. इतरेतर द्वन्द्व
B. समाहारद्वंद्व
C. वैकल्पिक द्वंद्व
D. इनमें से कोई नहीं
153. किस समास में दोनों ही पद प्रधान होते हैं ?
A. तत्पुरुष समास
B. द्विगु समास
C. कर्मधारय समास
D. द्वंद्व समास
154. ‘आहारनिंद्रा’ किस समास का उदाहरण है ?
A. इतरेतर द्वन्द्व
B. समाहारद्वंद्व
C. वैकल्पिक द्वंद्व
D. इनमें से कोई नहीं
155. ‘पाप-पुण्य’ किस समास का उदाहरण है ?
A. इतरेतर द्वन्द्व
B. समाहारद्वंद्व
C. वैकल्पिक द्वंद्व
D. द्वंद्व समास
156. तत्पुरुष समास की क्या विशेषता है ?
A. जिस समास का उत्तरपद प्रधान हो
B. जो कारक से जुड़ा समास हो
C. बादवाले पद के विशेष्य होने के कारण जिस समास में उसकी प्रधानता रहती है
D. उपरोक्त सभी
157. किस समास में कोई भी पद प्रधान नहीं होता?
A. बहुब्रीहि समास
B. गु समास
C. कर्मधारय समास
D. द्वंद्व समास
158. बहुब्रीहि समास का विग्रह करने पर कौन से शब्द प्रयोग में आते हैं ?
A. और, अथवा, या, एवं
B. के द्वारा, के लिए, समूह
C. वाला, है, जो, जिसका, जिसकी, जिसके, वह
D. के सामान, रूपी, समाहार
159. कौन से समास में ज्यादा से ज्यादा दो विपरीतार्थक शब्दों का योग होता है ?
A. इतरेतर द्वन्द्व
B. समाहारद्वंद्व
C. वैकल्पिक द्वंद्व
D. द्वंद्व समास
160. जिस समास में कोई भी पद प्रधान न होकर कोई अन्य पद ही प्रधान हो, वह ______ कहलाता है:
A. बहुव्रीहि समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. द्विगु समास
161. ‘लम्बोदर’ शब्द का सही विग्रह चुनिए :
A. कद है लम्बा जिसका
B. लम्बा है उदर जिसका
C. बड़ा है दर जिसका
D. इनमें से कोई नहीं
162. ‘चतुर्भुज’ किस समास का उदाहरण है ?
A. बहुव्रीहि समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. द्वंद्व समास
163. ‘चक्रधर’ शब्द में कौन सा पद प्रधान है ?
A. चक्र (पूर्वपद)
B. धर (उत्तरपद)
C. विष्णु (तृतीय पद)
D. इनमें से कोई नहीं
164. बहुब्रीहि समास के कितने भेद है ?
A. दो
B. पाँच
C. तीन
D. चार
165. ‘तुलसीदासकृत’ का सही विग्रह क्या होगा ?
A. तुलसीदास कृत
B. तुलसीदास द्वारा लिखित
C. तुलसीदास द्वारा निर्मित
D. तुलसीदास द्वारा कृत
166. निम्न में कौन सा कर्मधारय समास है ?
A. चक्रपाणी
B. चतुर्युगम
C. श्वेतांबर
D. माता – पिता
167. निम्न में कौन सा बहूब्रिही समास का उदाहरण है ?
A. निशिदिन
B. त्रिभुवन
C. पुरुषसिंह
D. नीलकंठ
168. विशेषण और विशेष्य के योग से कौन सा समास बनता है ?
A. द्विगु समास
B. द्वंद्व समास
C. तत्पुरुष समास
D. कर्मधारय समास
169. किस शब्द में द्विगु समास है ?
A. आजीवन
B. भूदान
C. सप्ताह
D. प्रतिदिन
170. अव्ययीभाव समास का एक उदाहरण यथाशक्ति का सही विग्रह क्या होगा ?
A. जैसी शक्ति
B. शक्ति के अनुसार
C. यथा जो शक्ति
D. जितनी शक्ति
171. बहुव्रीहि समास के अनुसार लंबोदर का सही विग्रह क्या होगा ?
A. मोटे पेट वाला
B. लंबा है उदर जिसका
C. पेट है मोटा जिसका
D. उदर है मोटा जिसका
172. ‘महाविद्यालय’ शब्द में समास पहचानिए:
A. बहुव्रीहि समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. द्वंद्व समास
173. अव्ययीभाव समास की क्या पहचान है ?
A. जिस समास का पूर्व पद प्रधान हो
B. जिसमें पहला पद उपसर्ग होता है
C. जिस अव्यय पद का प्रारूप लिंग, वचन, कारक, में न बदलता है
D. उपरोक्त सभी
174. ‘नीला है जो कमल’ का समस्त पद _____ है:
A. नीला कमल
B. नीलकमल
C. कमल नील
D. नील पंकज
175. ‘डाकगाड़ी’ समस्त पद का विग्रह क्या होगा ?
A. डाक और गाड़ी
B. डाक की गाड़ी
C. डाक के लिए गाड़ी
D. गाड़ी में रखी हुई डाक
176. ‘शक के बिना’ का समस्त पद _____ है:
A. बेशक
B. न शक
C. शक बिना
D. भरोसा
177. ‘ग्रन्थ को लिखने वाला’ का समस्त पद _______ है;
A. ग्रंथकृत
B. ग्रंथलेखक
C. ग्रंथकार
D. ग्रंथनिर्माण
178. निम्न में कौन सा बहूब्रिही समास का उदाहरण है ?
A. वाल्मिकिरचित
B. सत्याग्रह
C. गुरुदेव
D. चक्रधर
179. ‘जितेंद्रियाँ’ समस्तपद का विग्रह चुनिए :
A. जीती गई इन्द्रियां हैं जिसके द्वारा
B. इन्द्रियां जीती गई हैं जिसके द्वारा
C. जिसके द्वारा इन्द्रियां जीती गई हैं
D. जिसके द्वारा इन्द्रियों को जीता गया हो
180. देवासुर में कौन सा समास है ?
A. बहुव्रीहि समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. द्वंद्व समास
181. ‘देशभक्ति’ शब्द का सही विग्रह क्या होगा ?
A. देश के प्रति भक्ति
B. देश के लिए भक्ति
C. देश और भक्ति
D. देश में भक्ति
182. ‘त्रिलोचन’ शब्द में समास पहचानिए:
A. बहुव्रीहि समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. द्वंद्व समास
183. ‘आजन्म’ में कौन सा समास है ?
A. द्वंद्व समास
B. अव्ययीभाव समास
C. बहुब्रीहि समास
D. द्विगु समास
184. ‘दस हैं मुख जिसके’ का समस्त पद ______ है :
A. दसमुँह
B. दशमुँह
C. दसमुख
D. दशमुख
185. समास रचना में कितने पद होते हैं ?
A. दो
B. तीन
C. एक
D. चार
186. निम्न में से द्विगु समास का उदाहरण कौन सा है ?
A. अन्वय
B. दिन – रात
C. चतुरानन
D. पंचतत्व
187. ‘गुणों से हीन’ का समस्त पद _______ है :
A. गुनवहीन
B. गुनहीन
C. गुणहीन
D. नगुण
188. पुत्र-पुत्री में कौन सा समास है ?
A. अव्ययीभाव समास
B. कर्मधारय समास
C. द्वंद्व समास
D. बहुव्रीहि समास
189. ‘खुबसूरत’ शब्द का सही विग्रह क्या होगा ?
A. देखने योग्य
B. दिखने में सुंदर
C. अच्छी सूरत वाला
D. अच्छी सूरत वाली
190. नीलाश्व में कौन सा समास है ?
A. बहुव्रीहि समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. द्वंद्व समास
191. ‘भरपेट’ शब्द में समास छाँटिए :
A. बहुव्रीहि समास
B. अव्ययीभाव समास
C. कर्मधारय समास
D. द्वंद्व समास
192. ‘आपबीती’ शब्द में समास पहचानिए:
A. बहुव्रीहि समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. द्वंद्व समास
193. ‘मृत्यु तक’ का समस्त पद _________ है :
A. स्मृत्यु
B. मरण तक
C. आमरण
D. मृत्युयंत
194. उत्तरपद प्रधान कौन सा समास होता है ?
A. अव्ययीभाव समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. द्विगु समास
195. ‘सौ अब्दों का समूह’ का समस्त पद _______ है:
A. सताब्दी
B. सौब्द
C. सौअब्द
D. शताब्दी
196. ‘दुसूती’ समस्त पद का विग्रह क्या होगा ?
A. दो सूत
B. दो सूतों के मेल का
C. दो सूतों का
D. सूतों के मेल
197. निम्न में से द्विगु समास का उदाहरण कौन सा है ?
A. नीलकंठ
B. लंबोदर
C. जलसमाधि
D. सप्तऋषि
198 . ‘जन्म से लेकर’ का समस्त पद ______ है:
A. आदिजन्म
B. अजन्म
C. आजन्म
D. जन्मोपरांत
199. देश-विदेश में कौन सा समास है ?
A. अव्ययीभाव समास
B. कर्मधारय समास
C. द्वंद्व समास
D. बहुव्रीहि समास
200. ‘त्रिवेणी’ शब्द का समास छाँटिए:
A. द्विगु समास
B. कर्मधारय समास
C. तत्पुरुष समास
D. बहुव्रीहि समास
Answer Key
1 | B | 101 | C |
2 | C | 102 | D |
3 | D | 103 | C |
4 | D | 104 | A |
5 | A | 105 | C |
6 | D | 106 | C |
7 | A | 107 | A |
8 | C | 108 | D |
9 | B | 109 | C |
10 | B | 110 | A |
11 | B | 111 | D |
12 | A | 112 | A |
13 | C | 113 | B |
14 | D | 114 | B |
15 | A | 115 | D |
16 | C | 116 | A |
17 | B | 117 | D |
18 | D | 118 | B |
19 | B | 119 | B |
20 | C | 120 | C |
21 | C | 121 | B |
22 | A | 122 | D |
23 | D | 123 | A |
24 | A | 124 | A |
25 | C | 125 | B |
26 | B | 126 | B |
27 | D | 127 | C |
28 | C | 128 | C |
29 | B | 129 | B |
30 | A | 130 | B |
31 | B | 131 | A |
32 | D | 132 | D |
33 | A | 133 | C |
34 | A | 134 | A |
35 | D | 135 | B |
36 | B | 136 | D |
37 | D | 137 | D |
38 | C | 138 | A |
39 | C | 139 | B |
40 | D | 140 | C |
41 | B | 141 | B |
42 | D | 142 | D |
43 | C | 143 | A |
44 | C | 144 | D |
45 | A | 145 | A |
46 | A | 146 | A |
47 | C | 147 | C |
48 | B | 148 | A |
49 | D | 149 | D |
50 | A | 150 | B |
51 | B | 151 | D |
52 | C | 152 | A |
53 | B | 153 | D |
54 | A | 154 | B |
55 | A | 155 | C |
56 | C | 156 | D |
57 | A | 157 | A |
58 | D | 158 | C |
59 | D | 159 | C |
60 | B | 160 | A |
61 | A | 161 | B |
62 | A | 162 | A |
63 | B | 163 | C |
64 | B | 164 | B |
65 | C | 165 | D |
66 | D | 166 | C |
67 | A | 167 | D |
68 | C | 168 | D |
69 | A | 169 | C |
70 | B | 170 | B |
71 | A | 171 | B |
72 | C | 172 | C |
73 | C | 173 | D |
74 | D | 174 | B |
75 | C | 175 | C |
76 | A | 176 | A |
77 | C | 177 | C |
78 | C | 178 | D |
79 | D | 179 | A |
80 | A | 180 | D |
81 | A | 181 | B |
82 | D | 182 | A |
83 | B | 183 | B |
84 | C | 184 | D |
85 | B | 185 | A |
86 | D | 186 | D |
87 | B | 187 | C |
88 | B | 188 | C |
89 | A | 189 | D |
90 | B | 190 | C |
91 | A | 191 | B |
92 | B | 192 | B |
93 | B | 193 | C |
94 | D | 194 | C |
95 | D | 195 | D |
96 | D | 196 | B |
97 | B | 197 | D |
98 | C | 198 | C |
99 | C | 199 | C |
100 | A | 200 | A |
Conclusion
उपर्युक्त 200 बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के बाद आप अवश्य ही विभिन्न तरह के उदाहरणों से अवगत हो पाए होंगे। इस तरह के उदाहरणों पर प्रयास करते रहिये। परीक्षाओं में आपको इनसे सहायता अवश्य मिलेगी। शुभकामनाएँ !