CBSE Class 6 Hindi Chapter 1 Maatribhoomi (मातृभूमि) Question Answers (Important) from Malhar Book
Class 6 Hindi Maatribhumi Question Answers and NCERT Solutions– Looking for Maatribhoomi question answers for CBSE Class 6 Hindi Malhar Book Chapter 1? Look no further! Our comprehensive compilation of important question answers will help you brush up on your subject knowledge.
सीबीएसई कक्षा 6 हिंदी मल्हार के पाठ 1 मातृभूमि प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 6 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे मातृभूमि प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।
The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract-based questions, multiple choice questions, short answer and long answer questions.
Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams.
- Maatribhoomi NCERT Solutions
- Maatribhoomi Extract Based Questions
- Maatribhoomi Multiple Choice Questions
- Maatribhoomi Extra Question Answers
Related:
Maatribhoomi Chapter 1 NCERT Solutions
मेरी समझ से
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है उसके सामने तारा (*) बनाइए-
(1) हिंद महासागर के लिए कविता में कौन-सा शब्द आया है?
- चरण
- हिमालय
- वंशी
- सिंधु (★)
उत्तर- सिंधु (★)
(2) मातृभूमि कविता में मुख्य रूप से-
- भारत की प्रशंसा की गई है।
- भारत के महापुरुषों की जय की गई है।
- भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है। (★)
- भारतवासियों की वीरता का बखान किया गया है।
उत्तर- भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है। (★)
(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर- (1) हिंद महासागर का प्राचीन नाम ‘सिंधु महासागर’ था, जिसे प्राचीन भारतीयों ने अपनाया था। भारत के नाम पर इसे ‘हिंद महासागर’ कहा जाने लगा। कविता में कवि सोहनलाल द्विवेदी ने इस महासागर से अपनापन प्रकट करते हुए इसे ‘सिंधु’ नाम से संबोधित किया है। इसलिए ‘सिंधु’ शब्द को सही उत्तर मानना उचित होगा।
(2) ‘मातृभूमि’ कविता में कवि सोहनलाल द्विवेदी ने भारत की भौगोलिक सुंदरता का विस्तार से वर्णन किया है। इसमें पर्वत, नदियाँ, वृक्ष, मलय पवन, तथा घनी अमराइयों जैसी प्राकृतिक विशेषताओं की प्रशंसा की गई है। इस आधार पर, यह स्पष्ट होता है कि कविता मुख्य रूप से भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करती है।
मिलकर करें मिलान
पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों या संदर्भों से मिलाइए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
| शब्द | अर्थ या संदर्भ |
| 1. हिमालय | 1. एक प्रसिद्ध महापुरुष, बौद्ध धर्म के प्रवर्तक। |
| 2. त्रिवेणी | 2. वसुदेव के पुत्र वासुदेव। |
| 3. मलय पवन | 3. भारत की प्रसिद्ध नदियाँ। |
| 4. सिंधु | 4. तीन नदियों की मिली हुई धारा, संगम। |
| 5. गंगा-यमुना | 5. श्री रामचंद्र का एक नाम, दशरथ के पुत्र। |
| 6. रघुपति | 6. दक्षिणी भारत के मलय पर्वत से चलने वाली सुगंधित वायु। |
| 7. श्रीकृष्ण | 7. एक प्रसिद्ध और प्राचीन ग्रंथ ‘श्रीमद्भगवतगीता’, इसमें वे प्रश्न-उत्तर और संवाद है। जो महाभारत में श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच हुए थे। |
| 8. सीता | 8. समुद्र, एक नदी का नाम। |
| 9. गीता | 9. जनक की पुत्री जानकी। |
| 10. गौतम बुद्ध | 10. भारत की उत्तरी सीमा पर फैली पर्वत-माला। |
उत्तर-
| शब्द | अर्थ या संदर्भ |
| 1. हिमालय | 10. भारत की उत्तरी सीमा पर फैली पर्वत-माला। |
| 2. त्रिवेणी | 4. तीन नदियों की मिली हुई धारा, संगम। |
| 3. मलय पवन | 6. दक्षिणी भारत के मलय पर्वत से चलने वाली सुगंधित वायु। |
| 4. सिंधु | 8. समुद्र, एक नदी का नाम। |
| 5. गंगा-यमुना | 3. भारत की प्रसिद्ध नदियाँ। |
| 6. रघुपति | 5. श्री रामचंद्र का एक नाम, दशरथ के पुत्र। |
| 7. श्रीकृष्ण | 2. वसुदेव के पुत्र वासुदेव। |
| 8. सीता | 9. जनक की पुत्री जानकी। |
| 9. गीता | 7. एक प्रसिद्ध और प्राचीन ग्रंथ ‘श्रीमद्भगवतगीता’, इसमें वे प्रश्न-उत्तर और संवाद है। जो महाभारत में श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच हुए थे। |
| 10. गौतम बुद्ध | 1. एक प्रसिद्ध महापुरुष, बौद्ध धर्म के प्रवर्तक। |
पंक्तियों पर चर्चा
कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए।
आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार कक्षा में अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए–
“वह युद्ध-भूमि मेरी, वह बुद्ध-भूमि मेरी।
वह मातृभूमि मेरी, वह जन्मभूमि मेरी।”
उत्तर- इन पंक्तियों में कवि ने भारत की दो महान विशेषताओं—युद्ध और बुद्ध—का उल्लेख किया है। भारत को “युद्ध-भूमि” कहा गया है, क्योंकि यह वीरता, संघर्ष और धर्म की रक्षा के लिए किए गए युद्धों की भूमि रही है। महाभारत और रामायण जैसे ऐतिहासिक युद्ध, स्वतंत्रता संग्राम और विभिन्न वीरों के बलिदान इस भूमि की गौरवशाली परंपरा को दर्शाते हैं
साथ ही, भारत को “बुद्ध-भूमि” भी कहा गया है, क्योंकि यह अहिंसा, शांति और आध्यात्मिक ज्ञान का केंद्र रहा है। यहाँ गौतम बुद्ध ने जन्म लिया और करुणा, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया।
कवि के अनुसार, यही उनकी मातृभूमि और जन्मभूमि है, जिससे उनका गहरा लगाव और सम्मान जुड़ा हुआ है।
सोच-विचार के लिए
(क) कविता को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
1. कोयल कहाँ रहती है?
उत्तर- कोयल घनी अमराइयों (आम के बागों) में रहती है।
2. तन-मन कौन सँवारती है?
उत्तर- मलय पवन (दक्षिण से बहने वाली शीतल हवा) तन-मन को सँवारती है।
3. झरने कहाँ से झरते हैं?
उत्तर- झरने पहाड़ियों से झरते हैं।
4. श्रीकृष्ण ने क्या सुनाया था?
उत्तर- श्रीकृष्ण ने मधुर बाँसुरी बजाकर गीता का पावन ज्ञान सुनाया था।
5. गौतम ने किसका यश बढ़ाया?
उत्तर- गौतम (गौतम बुद्ध) ने करुणा, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया और जन्मभूमि भारत का यश बढ़ाया।
(ख)
“नदियाँ लहर रही है
पग पग छहर रही है”
‘लहर’ का अर्थ होता है— पानी का हिलोरा, मौज, उमंग, वेग, जोश
‘छहर’ का अर्थ होता है— बिखरना, छितराना, छिटकना, फैलना
कविता पढ़कर पता लगाइए और लिखिए–
1. कहाँ-कहाँ छटा छहर रही हैं?
2. किसका पानी लहर रहा है?
उत्तर-
1. कहाँ-कहाँ छटा छहर रही है?
उत्तर- छटा हर जगह छहर रही है—नदियों में, पहाड़ियों पर, प्रकृति में और पूरे देश में।
2. किसका पानी लहर रहा है?
उत्तर- गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का पानी लहर रहा है।
कविता की रचना
“गंगा यमुन त्रिवेणी
नदियाँ लहर रही हैं”
‘यमुन’ शब्द यहाँ ‘यमुना’ नदी के लिए आया है। कभी-कभी कवि कविता की लय और सौंदर्य को बढ़ाने के लिए इस प्रकार से शब्दों को थोड़ा बदल देते हैं। यदि आप कविता को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत सी विशेषताएँ पता चलेंगी। आपको जो विशेष बातें दिखाई दें, उन्हें आपस में साझा कीजिए और लिखिए। जैसे सबसे ऊपर इस कविता का एक शीर्षक है।
उत्तर- प्रस्तुत कविता में बहुत ही सुन्दर ढंग से तुकांत शब्दों का प्रयोग हुआ है, जैसे-
चूमता-झूमता
लहर- छहर
पुण्य-भूमि – स्वर्ण-भूमि
जन्मभूमि – मातृभूमि
पहाड़ियों- झाड़ियों
पुकारती- सँवारती
सीता-गीता
मिलान
स्तंभ 1 और स्तंभ 2 में कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। मिलते-जुलते भाव वाली पंक्तियों को रेखा खींचकर जोड़िए –
| स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
| 1. वह जन्मभूमि मेरी
वह मातृभूमि मेरी। |
1. यहाँ आम के घने उद्यान हैं जिनमें कोयल आदि पक्षी चहचहा रहे हैं। |
| 2. चिड़ियाँ चहक रही हैं,
हो मस्त झाड़ियों में। |
2. मैंने उस भूमि पर जन्म लिया है। वह भूमि मेरी माँ समान है। |
| 3. अमराइयाँ घनी हैं
कोयल पुकारती है |
3. वहाँ की जलवायु इतनी सुखदायी है कि पक्षी
पेड़-पौधों के बीच प्रसन्नता से गीत गा रहे है। |
उत्तर-
| स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
| 1. वह जन्मभूमि मेरी
वह मातृभूमि मेरी। |
2. मैंने उस भूमि पर जन्म लिया है। वह भूमि मेरी माँ समान है। |
| 2. चिड़ियाँ चहक रही हैं,
हो मस्त झाड़ियों में। |
3. वहाँ की जलवायु इतनी सुखदायी है कि पक्षी
पेड़-पौधों के बीच प्रसन्नता से गीत गा रहे है। |
| 3. अमराइयाँ घनी हैं
कोयल पुकारती है |
1. यहाँ आम के घने उद्यान हैं जिनमें कोयल आदि पक्षी चहचहा रहे हैं। |
अनुमान या कल्पना से
अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए–
(क) “अमराइयाँ घनी हैं
कोयल पुकारती है”
कोयल क्यों पुकार रही होगी? किसे पुकार रही होगी? कैसे पुकार रही होगी?
(ख) “बहती मलय पवन है,
तन मन सँवारती है”
पवन किसका तन-मन सँवारती है? वह यह कैसे करती है?
उत्तर-
(क) कोयल वसंत ऋतु में आम के बगीचों (अमराइयों) में अपनी मधुर आवाज़ में गाती है, घने पेड़ों पर गाना कोयल का स्वाभाव है। कोयल अपने साथियों को बुलाने के लिए सुरीली आवाज़ में “कुहू-कुहू” की ध्वनि में पुकार रही होगी है।
(ख) मलय पर्वत से आने वाली सुगंधित हवा सभी जीवों, विशेषकर मनुष्यों के तन-मन को ताजगी और स्फूर्ति प्रदान करती है।
यह शीतल और सुगंधित हवा शरीर को ठंडक और मन को प्रसन्नता देती है, जिससे व्यक्ति तरोताज़ा महसूस करता है।
शब्दों के रूप
नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हें करने के लिए आप शब्दकोश, अपने शिक्षकों और साथियों की सहायता भी ले सकते है।
(क) नीचे दी गई पंक्तियों को पढ़िए-
“जगमग छटा निराली
पग पग छहर रही है”
इन पंक्तियों में ‘पग’ शब्द दो बार आया है। इसका अर्थ है ‘हर पग’ या ‘हर कदम’ पर शब्दों के ऐसे ही कुछ जोड़े नीचे दिए गए हैं इनके अर्थ लिखिए–
घर-घर ………………………..
बाल-बाल ……………………….
साँस-साँस ………………………..
देश-देश ………………………..
पर्वत-पर्वत ………………………..
उत्तर-
घर-घर – हर घर या प्रत्येक घर
बाल-बाल – मुश्किल से
साँस-साँस – हर साँस में
देश-देश – प्रत्येक देश में
पर्वत-पर्वत- हर पर्वत या प्रत्येक पर्वत
(ख) “वह युद्ध-भूमि मेरी
वह बुद्ध-भूमि मेरी”
कविता में ‘भूमि’ शब्द में अलग-अलग शब्द जोड़कर नए-नए शब्द बनाए गए हैं। आप भी कुछ नए शब्द बनाइए और उनके अर्थ पता कीजिए—
(संकेत—तप, देव, भारत, जन्म, कर्म, कर्तव्य, मरु, मलय, मल्ल, यज्ञ, रंग, रण, सिद्ध आदि)

उत्तर-
- तपभूमि- वह स्थान जहाँ तपस्या की जाती है; जैसे ऋषि-मुनियों के आश्रम।
- देवभूमि- देवताओं की भूमि; जैसे हिमालय क्षेत्र को देवभूमि कहा जाता है।
- भारतभूमि- भारत देश की भूमि।
- जन्मभूमि- वह भूमि जहाँ किसी का जन्म हुआ हो।
- कर्मभूमि- वह स्थान जहाँ कार्य या कर्म किया जाता है।
- कर्तव्यभूमि- वह स्थान जहाँ कर्तव्यों का पालन किया जाता है; जिम्मेदारी निभाने का स्थान।
- मरुभूमि- रेगिस्तान; जैसे थार मरुभूमि।
- मलयभूमि- मलय पर्वत का क्षेत्र; दक्षिण भारत का एक हिस्सा।
- मल्लभूमि- मल्ल योद्धाओं की भूमि।
- यज्ञभूमि- वह स्थान जहाँ यज्ञ किया जाता है।
- रंगभूमि- नाटक या प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान, रंगमंच।
- रणभूमि- युद्ध का मैदान, जहाँ युद्ध होता है।
- सिद्धभूमि- वह स्थान जहाँ सिद्ध पुरुषों ने साधना की हो।
थोड़ा भिन्न, थोड़ा समान
नीचे दी गई पंक्तियों को पढ़िए–
“जग को दया सिखाई,
जग को दिया दिखाया।”
‘दया’ और ‘दिया’ में केवल एक मात्रा का अंतर है, लेकिन इस एक मात्रा के कारण शब्द का अर्थ पूरी तरह बदल गया है। आप भी अपने समूह में मिलकर ऐसे शब्दों की सूची बनाइए जिनमें केवल एक मात्रा का अंतर हो, जैसे घड़ा-घड़ी।
उत्तर-
- दिन – दीन
- मेला – मैला
- अन्न –अन्य
- फल – फूल
- कल – काल
- और – ओर
पाठ से आगे
आपकी बात
(क) इस कविता में भारत का सुंदर वर्णन किया गया है। आप भारत के किस स्थान पर रहते हैं? वह स्थान आपको कैसा लगता है? उस स्थान की विशेषताएँ बताइए।
(संकेत – प्रकृति, खान-पान, जलवायु, प्रसिद्ध स्थान आदि)
(ख) अपने परिवार के किसी सदस्य या मित्र के बारे में लिखिए। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको अच्छी लगती हैं?
उत्तर-
(क) मैं भारत के राजस्थान राज्य में रहता हूँ। यह स्थान मुझे बहुत पसंद है क्योंकि यहाँ की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत हैं।
यहाँ की प्रकृति बहुत ही अलग है। राजस्थान में विशाल रेगिस्तान, सुनहरी रेत के टीले, अरावली की पहाड़ियाँ और कई सुंदर झीलें देखने को मिलती हैं।
खान-पान की बात करें तो यहाँ दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, बाजरे की रोटी, केर-सांगरी और मिर्ची बड़ा जैसे व्यंजन बहुत प्रसिद्ध हैं। यहाँ के पारंपरिक भोजन का स्वाद अनोखा और मसालों से भरपूर होता है।
यहाँ गर्मियों में तेज गर्मी पड़ती है, जबकि सर्दियों में मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। मानसून के दौरान यहाँ के हरे-भरे क्षेत्रों में प्रकृति की सुंदरता देखने लायक होती है।
(ख) मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है, जिसका नाम रोहन है। वह बहुत ईमानदार, मददगार और हंसमुख स्वभाव का है। उसकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह हमेशा हर परिस्थिति में सकारात्मक रहता है और मुझे भी हौसला देता है।
रोहन पढ़ाई में बहुत तेज और मेहनती है। जब भी मुझे किसी विषय में परेशानी होती है, तो वह बिना किसी झिझक के मेरी मदद करता है। वह हमेशा नया सीखने और दूसरों को सिखाने में रुचि रखता है।
सबसे खास बात यह है कि वह हमेशा सच्चे दोस्त की तरह मेरे साथ खड़ा रहता है। जब भी मुझे कोई परेशानी होती है, तो वह मेरी हिम्मत बढ़ाता है और सही सलाह देता है।
मुझे गर्व है कि रोहन जैसा सच्चा दोस्त मेरे जीवन में है।
वंशी-से
“श्रीकृष्ण ने सुनाई,
वंशी पुनीत गीता”
‘वंशी’ बाँसुरी को कहते हैं। यह मुँह से फूँक कर बजाया जाने वाला एक ‘वाद्य’ यानी बाजा है। नीचे फूँककर बजाए जाने वाले के कुछ वाद्यों के चित्र दिए गए हैं। इनके नाम शब्द-जाल से खोजिए और सही चित्र के नीचे लिखिए।
वाद्यों के नामों का शब्द-जाल
| श | ह | ना | ई | बाँ |
| अ | भं | द | शं | सु |
| ल | को | स्व | ख | री |
| गो | रा | र | बी | न |
| जा | म | सीं | गी |
उत्तर-



आज की पहेली
आज हम आपके लिए एक अनोखी पहेली लाए हैं। नीचे कुछ अक्षर दिए गए हैं। आप इन्हें मिलाकर कोई सार्थक शब्द बनाइए। अक्षरों को आगे-पीछे किया जा सकता है यानी उनका क्रम बदला जा सकता है। आप अपने मन से किसी भी अक्षर के साथ कोई मात्रा भी लगा सकते हैं। पहला शब्द हमने आपके लिए पहले ही बना दिया है।
| क्रम संख्या | अक्षर | शब्द |
| 1 | स म ह ग र | महासागर |
| 2 | ह म य ल | _________ |
| 3 | ग ग | _________ |
| 4 | भ त र | _________ |
| 5 | ल क य | _________ |
| 6 | व न प | _________ |
उत्तर-
| क्रम संख्या | अक्षर | शब्द |
| 1 | स म ह ग र | महासागर |
| 2 | ह म य ल | हिमालय |
| 3 | ग ग | गंगा |
| 4 | भ त र | भारत |
| 5 | ल क य | कोयल |
| 6 | व न प | पवन |
Class 6 Hindi Maatribhoomi– Extract Based Questions (गद्यांश पर आधारित प्रश्न)
निम्नलिखित पद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए व प्रश्नों के उत्तर दीजिये-
1
ऊँचा खड़ा हिमालय
आकाश चूमता है,
नीचे चरण तले झुक,
नित सिंधु झूमता है।
गंगा यमुन त्रिवेणी
नदियाँ लहर रही हैं,
जगमग छटा निराली,
पग पग छहर रही हैं।
1.प्रस्तुत कविता में कवि ने किस पर्वत का गुणगान किया है?
(क) विंध्याचल पर्वत
(ख) सतपुड़ा पर्वत
(ग) हिमालय पर्वत
(घ) अरावली पर्वत
उत्तर: (ग) हिमालय पर्वत
2. ‘त्रिवेणी संगम’ में कौन-कौन सी नदियाँ सम्मिलित हैं?
(क) गंगा, यमुना, गोदावरी
(ख) गंगा, यमुना, सरस्वती
(ग) गंगा, ब्रह्मपुत्र, यमुना
(घ) कृष्णा, कावेरी, सरस्वती
उत्तर: (ख) गंगा, यमुना, सरस्वती
3. दक्षिण दिशा में स्थित हिंद महासागर किसके चरणों में झुककर उल्लास प्रकट करता है?
(क) अरावली पर्वत
(ख) विंध्याचल पर्वत
(ग) सतपुड़ा पर्वत
(घ) हिमालय पर्वत
उत्तर: (घ) हिमालय पर्वत
4. कवि ने हिमालय पर्वत को किस प्रकार दर्शाया है?
उत्तर- कवि ने हिमालय पर्वत को विशाल, गौरवशाली और आकाश को चूमने वाला बताया है, जो देश की शक्ति और अडिगता का प्रतीक है।
5. प्रस्तुत कविता में कवि ने नदियों की क्या विशेषताएँ बताई हैं?
उत्तर– कवि ने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के त्रिवेणी संगम की महिमा का वर्णन किया है। उन्होंने नदियों के कलकल प्रवाह और उनकी जगमगाती छटा को अनुपम सुंदरता फैलाने वाला बताया है।
2
वह पुण्य-भूमि मेरी,
वह स्वर्ण-भूमि मेरी।
वह जन्मभूमि मेरी
वह मातृभूमि मेरी।
झरने अनेक झरते
जिसकी पहाड़ियों में,
चिड़ियाँ चहक रही हैं,
हो मस्त झाड़ियों में।
1. कविता में पक्षियों और झरनों का क्या महत्व है?
उत्तर– कविता में पक्षियों की चहचहाहट और झरनों के प्रवाह का उल्लेख भारत की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाने के लिए किया गया है। यह प्रकृति की सुंदरता को दर्शाता है।
2. इस कविता में कवि का अपनी जन्मभूमि के प्रति क्या भाव है?
उत्तर- इस कविता में कवि अपनी जन्मभूमि के प्रति प्रेम, गर्व और भक्ति का भाव प्रकट करता है।
3. कवि ने भारत भूमि को किस प्रकार संबोधित किया है?
(क) पुण्य-भूमि और स्वर्ण-भूमि
(ख) युद्ध-भूमि और कर्म-भूमि
(ग) सुख-भूमि और धन-भूमि
(घ) तप-भूमि और वीर-भूमि
उत्तर- (क) पुण्य-भूमि और स्वर्ण-भूमि
4. कवि ने पहाड़ियों की कौन-सी विशेषता का उल्लेख किया है?
(क) वहाँ हमेशा सूखा रहता है।
(ख) वहाँ घने जंगल नहीं हैं।
(ग) वहाँ अनेक झरने बहते हैं।
(घ) वहाँ केवल ऊँचे पर्वत हैं।
उत्तर- (ग) वहाँ अनेक झरने बहते हैं।
5. कविता में झाड़ियों में कौन-सा दृश्य प्रस्तुत किया गया है?
(क) पेड़ों पर फलों की भरमार
(ख) सूखे और वीरान झाड़ियाँ
(ग) तेज़ हवा और आंधी
(घ) पक्षियों की चहचहाहट
उत्तर- (घ) पक्षियों की चहचहाहट
3
अमराइयाँ घनी हैं
कोयल पुकारती है,
बहती मलय पवन है,
तन-मन सँवारती है।
वह धर्मभूमि मेरी,
वह कर्मभूमि मेरी।
वह जन्मभूमि मेरी
वह मातृभूमि मेरी।
1.कवि ने भारत को ‘धर्मभूमि’ और ‘कर्मभूमि’ क्यों कहा है?
उत्तर- कवि ने भारत को ‘धर्मभूमि’ इसलिए कहा है क्योंकि यह अनेक धर्मों का जन्मस्थान है। इसे ‘कर्मभूमि’ इसलिए कहा गया है क्योंकि यहाँ परिश्रम और त्याग को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है।
2. कविता में ‘कोयल पुकारती है’ पंक्ति का क्या तात्पर्य है?
उत्तर- इस पंक्ति का तात्पर्य यह है कि आम के घने बागों में कोयल अपनी मधुर आवाज़ में गाती है, जिससे वातावरण आनंदमय हो जाता है।
3. कविता में ‘अमराइयाँ’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) नारियल के पेड़
(ख) आम के बाग
(ग) घास के मैदान
(घ) फूलों के बाग
उत्तर- (ख) आम के बाग
4. मलय पवन किस प्रकार प्रभाव डालती है?
(क) शरीर और मन को सुकून देती है।
(ख) तेज़ आंधी लाती है।
(ग) गर्मी बढ़ा देती है।
(घ) वातावरण को सूखा बना देती है।
उत्तर- (क) शरीर और मन को सुकून देती है।
5. कवि ने भारत भूमि को किन विशेषणों से संबोधित किया है?
(क) तपभूमि और वीरभूमि
(ख) युद्धभूमि और धनभूमि
(ग) पुण्यभूमि और स्वर्णभूमि
(घ) धर्मभूमि और कर्मभूमि
उत्तर- (घ) धर्मभूमि और कर्मभूमि
4
जन्मे जहाँ थे रघुपति,
जन्मी जहाँ थी सीता,
श्रीकृष्ण ने सुनाई,
वंशी पुनीत गीता।
गौतम ने जन्म लेकर,
जिसका सुयश बढ़ाया,
जग को दया सिखाई,
जग को दिया दिखाया।
1. ‘रघुपति’ शब्द से किसका तात्पर्य है?
(क) श्रीकृष्ण
(ख) गौतम बुद्ध
(ग) भगवान राम
(घ) अर्जुन
उत्तर– (ग) भगवान राम
2. गौतम बुद्ध ने जग को क्या सिखाया?
(क) युद्ध का महत्व
(ख) दया और अहिंसा
(ग) राजनीति के सिद्धांत
(घ) व्यापार के नियम
उत्तर- (ख) दया और अहिंसा
3. कविता में ‘वंशी पुनीत गीता’ पंक्ति का क्या अर्थ है?
उत्तर– इस पंक्ति का अर्थ है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी वंशी (बांसुरी) के साथ गीता का उपदेश दिया, जो मानव को धर्म, कर्म और भक्ति का मार्ग दिखाने वाला पवित्र ग्रंथ बना।
4. कवि ने गौतम बुद्ध का क्या योगदान बताया है?
उत्तर- कवि के अनुसार, गौतम बुद्ध ने अपने ज्ञान और करुणा से जगत को दया और अहिंसा का पाठ पढ़ाया।
5. इस कविता में भारत की महत्ता कैसे प्रकट होती है?
उत्तर- इस कविता में भारत की महत्ता इस रूप में प्रकट होती है कि यह वह भूमि है जहाँ भगवान राम, माता सीता, श्रीकृष्ण और गौतम बुद्ध जैसे महान व्यक्तित्वों ने जन्म लिया। इन महापुरुषों ने संसार को धर्म, सत्य, दया और मानवता का संदेश दिया।
Class 6 Hindi Malhar Lesson 1 Maatribhoomi Multiple choice Questions (बहुविकल्पीय प्रश्न)
1.हिमालय किस दिशा में स्थित है?
(क) उत्तर
(ख) दक्षिण
(ग) पश्चिम
(घ) पूर्व
उत्तर- (क) उत्तर
2. “ऊँचा खड़ा हिमालय” का क्या अर्थ है?
(क) हिमालय छोटा है
(ख) हिमालय बहुत ऊँचा है
(ग) हिमालय समुद्र के पास है
(घ) हिमालय एक नदी है
उत्तर- (ख) हिमालय बहुत ऊँचा है
3. सिंधु किसके चरणों में झूमता है?
(क) गंगा
(ख) त्रिवेणी
(ग) यमुना
(घ) हिमालय
उत्तर- (घ) हिमालय
4. गंगा, यमुना और सरस्वती को किस नाम से पुकारा गया है?
(क) सागर
(ख) पर्वत
(ग) त्रिवेणी
(घ) झील
उत्तर- (ग) त्रिवेणी
5. भारत को कवि ने क्या कहा है?
(क) रेगिस्तान
(ख) पुण्य-भूमि
(ग) जंगल
(घ) नगर
उत्तर- (ख) पुण्य-भूमि
6. भारत में झरने कहाँ झरते हैं?
(क) पहाड़ियों में
(ख) समुद्र में
(ग) मैदानों में
(घ) गाँवों में
उत्तर- (क) पहाड़ियों में
7. भारत की झाड़ियों में कौन चहकती हैं?
(क) तोता
(ख) चिड़ियाँ
(ग) मोर
(घ) बतख
उत्तर– (ख) चिड़ियाँ
8. भारत में घने बागों में कौन पुकारती है?
(क) मोर
(ख) गिलहरी
(ग) कोयल
(घ) तोता
उत्तर- (ग) कोयल
9. “मलय पवन” से क्या तात्पर्य है?
(क) गर्म हवा
(ख) ठंडी और सुगंधित हवा
(ग) तूफान
(घ) रेगिस्तानी हवा
उत्तर- (ख) ठंडी और सुगंधित हवा
10. भारत को कवि ने किस भूमि के रूप में पहचाना है?
(क) धर्मभूमि
(ख) युद्धभूमि
(ग) कर्मभूमि
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर- (घ) उपरोक्त सभी
11. श्रीकृष्ण ने क्या सुनाई?
(क) रामायण
(ख) गीता
(ग) महाभारत
(घ) वेद
उत्तर- (ख) गीता
12. गौतम बुद्ध ने दुनिया को क्या सिखाया?
(क) अहिंसा और दया करना
(ख) युद्ध करना
(ग) व्यापार करना
(घ) खेती करना
उत्तर- (क) अहिंसा और दया करना
13. किसे युद्ध-भूमि और बुद्ध-भूमि कहा गया है?
(क) नेपाल
(ख) भारत
(ग) श्रीलंका
(घ) चीन
उत्तर- (ख) भारत
14. हिमालय किसका प्रतीक है?
(क) दुर्बलता का
(ख) गर्मी का
(ग) समुद्र का
(घ) शक्ति और अडिगता का
उत्तर- (घ) शक्ति और अडिगता का
15. भारत में बहने वाली प्रमुख नदियाँ कौन-सी हैं?
(क) गंगा और यमुना
(ख) गोदावरी और नर्मदा
(ग) कृष्णा और कावेरी
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर- (घ) उपरोक्त सभी
16. मलय पवन किस दिशा से आती है?
(क) उत्तर
(ख) पश्चिम
(ग) दक्षिण
(घ) पूर्व
उत्तर- (ग) दक्षिण
17. भारत को “कर्मभूमि” क्यों कहा गया है?
(क) क्योंकि यहाँ बहुत खेती होती है
(ख) क्योंकि यहाँ लोग कड़ी मेहनत करते हैं
(ग) क्योंकि यहाँ बहुत उद्योग हैं
(घ) क्योंकि यहाँ व्यापार होता है
उत्तर- (ख) क्योंकि यहाँ लोग कड़ी मेहनत करते हैं
18. कवि भारत की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन कैसे करता है?
(क) बर्फ से ढकी चोटियाँ
(ख) हरे-भरे जंगल
(ग) झरने और नदियाँ
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर- (घ) उपरोक्त सभी
19. “वंशी पुनीत गीता” का क्या तात्पर्य है?
(क) श्रीकृष्ण की बांसुरी और उनके द्वारा सुनाई गई गीता
(ख) रामायण
(ग) महाभारत
(घ) वेद
उत्तर– (क) श्रीकृष्ण की बांसुरी और उनके द्वारा सुनाई गई गीता
20. प्रस्तुत पाठ ‘मातृभूमि’ किसके द्वारा रचित है?
(क) सुमित्रानंदन पंत
(ख) सोहनलाल द्विवेदी
(ग) वुष्णु शर्मा
(घ) मैथलीशरण गुप्त
उत्तर- (ख) सोहनलाल द्विवेदी
Maatribhoomi Extra Question Answers (अतिरिक्त प्रश्न उत्तर)
1. हिमालय को कवि ने किस प्रकार दर्शाया है?
उत्तर- कवि ने हिमालय को ऐसा दर्शाया है मानो वह आकाश को चूम रहा हो। हिमालय भारत की महानता, अडिगता और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाता है।
2. कवि के अनुसार सिंधु महासागर का हिमालय से क्या संबंध है?
उत्तर– कवि के अनुसार, सिंधु महासागर हिमालय के चरणों में झुककर बहता है, मानो वह हिमालय के प्रति श्रद्धा प्रकट कर रहा हो।
3. त्रिवेणी किन नदियों का मिलन है?
उत्तर- त्रिवेणी गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का मिलन है।
4. भारत को पुण्य-भूमि क्यों कहा गया है?
उत्तर- भारत को पुण्य-भूमि इसलिए कहा गया है क्योंकि यह धार्मिक, आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों की भूमि है। यहाँ कई ऋषि-मुनियों ने तपस्या की और धर्म का प्रचार किया।
5. भारत में झरने कहाँ स्थित हैं?
उत्तर- भारत में झरने पहाड़ियों में स्थित हैं। पहाड़ों से बहते झरने भारत की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाते हैं।
6. झाड़ियों में कौन चहकती हैं?
उत्तर– झाड़ियों में चिड़ियाँ चहकती हैं। उनकी मीठी आवाज वातावरण को मधुर बना देती है और प्रकृति की सुंदरता को और अधिक बढ़ा देती है।
7. मलय पवन क्या है और इसका प्रभाव क्या होता है?
उत्तर– मलय पवन एक शीतल और सुगंधित हवा है, जो दक्षिण दिशा से बहती है। यह तन-मन को शीतलता और ताजगी प्रदान करती है।
8. श्रीकृष्ण ने क्या सुनाया था?
उत्तर- श्रीकृष्ण ने गीता का पावन ज्ञान सुनाया था। यह ज्ञान मनुष्य को धर्म, कर्म और सत्य का मार्ग दिखाता है और जीवन की सच्ची राह सिखाता है।
9. भारत को मातृभूमि क्यों कहा गया है?
उत्तर: भारत को मातृभूमि इसलिए कहा गया है क्योंकि यह कवि की जन्मभूमि है और वह इसे अपनी माँ की तरह पूजनीय मानता है।
10. भारत को युद्धभूमि क्यों कहा गया है?
उत्तर– भारत को युद्धभूमि इसलिए कहा गया है क्योंकि यहाँ धर्म और न्याय की रक्षा के लिए कई युद्ध लड़े गए, जैसे महाभारत का युद्ध।