Rachna ke Aadhar Par Vakya Roopantar — Types, Examples | CBSE Class 10 Hindi vyakaran

Rachna ke aadhar par Vakya Roopantaran

रचना के आधार पर वाक्य भेद

Rachna ke Aadhar Par Vakya Bhed Class 10 |  Vakya Roopantar

Updated for 2026-27 session

प्रस्तुत लेख में कक्षा 10 के हिंदी व्याकरण के विषय वाकया रूपांतर को समझाया गया है। क्या आप वाक्य रूपांतरण के विषय को अच्छे से जानना चाहते हैं? CBSE कक्षा 10 के विद्यार्थी इस पोस्ट की मदद से हिंदी में Transformation of Sentences सीख सकते हैं। वाक्य रूपांतरण के सभी नियम, उदाहरण और भेद सांझा किये जाएंगे। कैसे सरल , संयुक्त और मिश्रित वाक्यों को रूपांतरित किया जाता है ? कक्षा 10 हिंदी 2026 के बोर्ड एग्जाम की तयारी कीजिये।

 

 

रचना के आधार पर वाक्य भेद कोनसे हैं ?

Rachna ke Aadhar Par Vakya Bhed

Top

रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण का संक्षिप्त अवलोकन (Rachna ke adhar pr vaakya rupantran Quick overview

विवरण जानकारी
पाठ शीर्षक रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण
विधा  व्याकरण
कक्षा सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी
भेद  सरल संयुक्त मिश्रित 
अंग्रेजी  Transformation of sentences

Top

साधरण वाक्य या सरल वाक्य क्या है ?

जिन वाक्य में एक ही क्रिया होती है, और एक कर्ता होता है, वे साधारण वाक्य कहलाते है।

दूसरे शब्दों में – जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण वाक्य या सरल वाक्य कहते हैं।
इसमें एक ‘उद्देश्य’ और एक ‘विधेय’ रहते हैं।

जैसे-
बिजली चमकती है।
पानी बरसा।

इन वाक्यों में एक-एक उद्देश्य अर्थात कर्ता और विधेय अर्थात क्रिया है। अतः ये साधारण या सरल वाक्य हैं।

Top

मिश्रित वाक्य किसे कहते हैं ?

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

सरल शब्दों में जिस वाक्य में मुख्य उद्देश्य और मुख्य विधेय के अलावा एक या अधिक समापिका क्रियाएँ हों, उसे ‘मिश्रित वाक्य’ कहते हैं।

दूसरे शब्दों में – जिन वाक्यों में एक प्रधान (मुख्य) उपवाक्य हो और अन्य आश्रित (गौण) उपवाक्य हों तथा जो आपस में कि, जो, क्योंकि, जितना, उतना, जैसा, वैसा, जब, तब, जहाँ, वहाँ, जिधर, उधर, अगर/यदि, तो, यद्यपि, तथापि, आदि से मिश्रित (मिले-जुले) हों उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं।

जब दो ऐसे वाक्य मिलें जिनमें एक मुख्य उपवाक्य तथा एक गौण अथवा आश्रित उपवाक्य हो, तब मिश्र वाक्य बनता है।

जैसे-
मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत जीतेगा।
सफल वही होता है जो परिश्रम करता है।

उपर्युक्त वाक्यों में ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि’ तथा ‘सफल वही होता है’ मुख्य उपवाक्य हैं और ‘भारत जीतेगा’ तथा ‘जो परिश्रम करता है’ गौण उपवाक्य। इसलिए ये मिश्र वाक्य हैं।

Top

 

संयुक्त वाक्य क्या है ?

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

दूसरे शब्दो में जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है।

सरल शब्दों में – जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।

उदाहरण

जैसे –
वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
उसने बहुत परिश्रम किया किन्तु सफलता नहीं मिली।

संयुक्त वाक्य उस वाक्य-समूह को कहते हैं, जिसमें दो या दो से अधिक सरल वाक्य अथवा मिश्र वाक्य अव्ययों द्वारा संयुक्त हों। इस प्रकार के वाक्य लम्बे और आपस में उलझे होते हैं।

जैसे- ‘मैं रोटी खाकर लेटा कि पेट में दर्द होने लगा, और दर्द इतना बढ़ा कि तुरन्त डॉक्टर को बुलाना पड़ा।’

इस लम्बे वाक्य में संयोजक ‘और’ है, जिसके द्वारा दो मिश्र वाक्यों को मिलाकर संयुक्त वाक्य बनाया गया।

इसी प्रकार ‘मैं आया और वह गया’ इस वाक्य में दो सरल वाक्यों को जोड़ने वाला संयोजक ‘और’ है। यहाँ यह याद रखने की बात है कि संयुक्त वाक्यों में प्रत्येक वाक्य अपनी स्वतन्त्र सत्ता बनाये रखता है, वह एक-दूसरे पर आश्रित नहीं होता, केवल संयोजक अव्यय उन स्वतन्त्र वाक्यों को मिलाते हैं। इन मुख्य और स्वतन्त्र वाक्यों को व्याकरण में ‘समानाधिकरण’ उपवाक्य भी कहते हैं।

Top

See Video of Rachna ke Aadhar Par Vakya Roopantran

 

Top

Related: Rachna ke Aadhar Par Vakya Roopantar MCQs

 

Vakya Roopantran Practice Test PDF Download

रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण के प्रीवियस ईयर पेपर्स के प्रश्नों के मॉडल उत्तर फ्री डाउनलोड कीजिये। इसकी मदद से आप एग्जाम की तयारी कर सकते हैं।

To Download Rachna ke Aadhar Par Vakya Roopantran Practice Test PDF (with Model Answers)- Click Here

Top

कक्षा 10 का प्रश्न पत्र में वाक्य रूपांतरण के प्रश्न 

आपको एग्जाम में 4 अंक के लिए 4 प्रश्न दिए जाएंगे जिनका रूपांतरण निर्देशानुसार करना होगा।  

 

रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण क्या होता है ?

एक वाक्य का दूसरे वाक्य में रचना की दृष्टि से रूपांतरित होना वाक्य रूपांतरण कहलाता है।

  1. सरल वाक्य का संयुक्त वाक्य तथा मिश्र वाक्य में
  2. संयुक्त वाक्य का सरल वाक्य तथा मिश्र वाक्य में
  3. मिश्र वाक्य का सरल वाक्य तथा संयुक्त वाक्य में

इन तीनों वाक्यों के आपस में रूपांतरण होते समय इनके अर्थ में परिवर्तन नहीं होना चाहिए।

जैसे –
प्रात:काल पक्षी चहचहाते हैं। (सरल वाक्य)
प्रात:काल हुआ, और पक्षी चहचहाने लगे। (संयुक्त वाक्य)
जब प्रात:काल हुआ तब पक्षी चहचहाने लगे। (मिश्रित वाक्य)

नोट – किसी भी वाक्य के अर्थ में परिवर्तन किए बिना उसकी संचरना में परिवर्तन की प्रक्रिया को वाक्यों का रूपान्तरण कहा जाता है। वाक्य परिवर्तन की प्रक्रिया में एक बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि वाक्य के रूपांतरण के समय केवल वाक्य का प्रकार बदला जाए, उसका अर्थ या काल आदि नहीं।

Top

 

रचना के आधार पर सरल वाक्य का रूपांतरण कैसे किया जाता है ?

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य –

सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करने के नियम – 

सरल वाक्यों को संयुक्त वाक्य बनाते समय कुछ शब्द या सम्बन्धबोधक अव्यय अथवा योजक आदि से जोड़ना चाहिए। जैसे- क्योंकि, कि, और, इसलिए, तब आदि।

उदाहरण के लिए – जिन वाक्यों में एक ही क्रिया होती है, और एक कर्ता होता है, वे साधारण वाक्य कहलाते है। जैसे – राम हँसकर चला गया। इसी वाक्य को जब संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करेंगे तो वाक्य बनेगा – राम हँसा और चला गया। क्योंकि संयुक्त वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों अर्थात और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि से जुड़े होते हैं।

अतः अर्थ में परिवर्तन न करते हुए सरल वाक्य को ही इस तरह योजको द्वारा जोड़ा जाना चाहिए कि एक सरल वाक्य, दो या दो से अधिक सरल वाक्यों में बदल जाए। 

1- सरल वाक्य – राधा नाचती-गाती है।
संयुक्त वाक्य – राधा नाचती और गाती है।

2- सरल वाक्य – मोहन हँसकर बोला।
संयुक्त वाक्य – मोहन हँसा और बोला।

3- सरल वाक्य – तुम पढ़कर सो जाना।
संयुक्त वाक्य – तुम पढ़ना और सो जाना।

4- सरल वाक्य – अंकित की कलम छूटकर गिर गई।
संयुक्त वाक्य – अंकित की कलम छूटी और गिर गई।

5- सरल वाक्य – बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।
संयुक्त वाक्य – बादल घिरे और मोर नाचने लगा।

6- सरल वाक्य – राम प्रथम आते ही खेलने लगा।
संयुक्त वाक्य – राम प्रथम आया तथा खेलने लगा।

7- सरल वाक्य – सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।
संयुक्त वाक्य – सूरज निकला और फूल खिल उठे।

8- सरल वाक्य – अभिमीत तथा दीपक खेल-कूद रहे हैं ।
संयुक्त वाक्य – अभिमीत तथा दीपक खेल एवं कूद रहे हैं।

9- सरल वाक्य – सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।
संयुक्त वाक्य – सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना।

10- सरल वाक्य – अभिषेक थैला लेकर बाज़ार चला गया ।
संयुक्त वाक्य – अभिषेक ने थैला लिया और बाज़ार चला गया।

सरल वाक्य से मिश्र वाक्य –

सरल वाक्य को मिश्र वाक्य में रूपांतरित करने के नियम – 

सरल वाक्यों को मिश्र वाक्य बनाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि सरल वाक्य के अर्थ में परिवर्तन किए बिना वाक्य को इस तरह रूपांतरित किया जाना चाहिए की उसमें एक से अधिक वाक्य मिले हों किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों। इन वाक्यों को ‘कि’; ‘जो’; ‘क्योंकि’; ‘जितना’; ‘उतना’; ‘जैसा’; ‘वैसा’; ‘जब’; ‘तब’; ‘जहाँ’; ‘वहाँ’; ‘जिधर’; ‘उधर’; ‘अगर/यदि’; ‘तो’; ‘यद्यपि’; ‘तथापि’; आदि के सहयोग से बनाया जा सकता है। 

उदाहरण के लिए – जिन वाक्यों में एक ही क्रिया होती है, और एक कर्ता होता है, वे साधारण वाक्य कहलाते है। जैसे – राम हँसकर चला गया। इसी वाक्य को जब मिश्र वाक्य में रूपांतरित करेंगे तो वाक्य बनेगा – वह राम है, जो हँसकर चला गया। क्योंकि मिश्र वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य होते हैं। 

1- सरल वाक्य – राधा नाचती-गाती है।
मिश्र वाक्य – जो नाचती-गाती है, वह राधा है।

2- सरल वाक्य – मोहन हँसकर बोला।
मिश्र वाक्य – वह मोहन है जो हँसकर बोला।

3- सरल वाक्य – तुम पढ़कर सो जाना।
मिश्र वाक्य – जब तुम पढ़ लोगे तब सो जाना।

4- सरल वाक्य – अंकित की कलम छूटकर गिर गई।
मिश्र वाक्य – जो कलम अंकित से छूटी, वह गिर गई।

5- सरल वाक्य – बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।
मिश्र वाक्य – जैसे ही बादल घिरे, मोर नाचने लगा।

6- सरल वाक्य – राम आते ही खेलने लगा।
मिश्र वाक्य – राम जैसे ही आया वह, खेलने लगा।

7- सरल वाक्य – सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।
मिश्र वाक्य – सूरज निकला और फूल खिल उठे।

8- सरल वाक्य – अभिजीत तथा दीपक खेल-कूद रहे हैं।
मिश्र वाक्य – जो खेल एवं कूद रहे हैं, वे अभिजीत तथा दीपक हैं।

9- सरल वाक्य – सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।
मिश्र वाक्य – जैसे ही सूरज पढ़-लिख गया, वह अधिकारी बन गया।

10- सरल वाक्य – अभिषेक थैला लेकर चला गया।
मिश्र वाक्य – अभिषेक तब चला गया जब उसने थैला लिया।

Top

 रचना के आधार पर संयुक्त वाक्य का रूपांतरण कैसे किया जाता है ?

संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य –

संयुक्त वाक्य को सरल वाक्य में रूपांतरित करने के नियम – 

संयुक्त वाक्यों को सरल वाक्यों में बदलते समय योजक शब्दों या सम्बन्धबोधक अव्ययों का लोप करना होता है। संयुक्त वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों अर्थात और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि से जुड़े होते है। इन वाक्यों को सरल वाक्य में रूपांतरित करते हुए इन योजक चिन्हों को हटा कर एक क्रिया और एक कर्ता वाले वाक्य में बदलना होता है। 

उदाहरण के लिए – यदि एक प्रधान (मुख्य) उपवाक्य और अन्य आश्रित (गौण) उपवाक्य हो जैसे – पिता दिन भर मेहनत करता है ताकि बच्चों की इच्छाएँ पूरी कर सके। इसी वाक्य को जब सरल वाक्य में रूपांतरित करेंगे तो वाक्य बनेगा – पिता दिन भर मेहनत कर बच्चों की इच्छाएँ पूरी करता हैं। क्योंकि सरल वाक्यों में एक ही कर्ता और एक ही क्रिया होती है। 

1- संयुक्त – सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।
सरल – सभी के लिख चुकने पर भी सृजिता लिख रही है।

2- संयुक्त – निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके।
सरल – निधि रात भर पढ़कर परीक्षा देने की तैयारी करती है।

3- संयुक्त – अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।
सरल – अभिलाषा रोते हुए बेहोश हो गई।

4- संयुक्त – एलिन फ़ेसबुक का उपयोग करती है या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है।
सरल – एलिन फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है।

5- संयुक्त – श्रेयसी बीमार थी अत: स्कूल नहीं आई।
सरल – श्रेयसी बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आई।

6- संयुक्त – सौमिता ने खाना खाया और चली गई।
सरल – सौमिता खाना खाकर चली गई।

7- संयुक्त – आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया।
सरल – आयुष ने केक काट कर सबको बाँट दिया।

8- संयुक्त – सीमा को खेलना भी अच्छा लगता है और सोना भी।
सरल – सीमा को खेलना और सोना अच्छा लगता है।

9- संयुक्त – तुम्हारे बारे में सभी बच्चे जानते हैं और बड़े भी।
सरल – तुम्हारे बारे में बच्चे और बड़े सभी जानते हैं।

10- संयुक्त – उसके पास घड़ी तो थी किन्तु ठीक नहीं थी।
सरल – उसके पास ठीक घड़ी नहीं थी।

संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य –

संयुक्त वाक्य को मिश्र वाक्य में रूपांतरित करने के नियम – 

संयुक्त वाक्यों को मिश्र वाक्यों में बदलते समय यह ध्यान रखना होता है कि दोनों ही प्रकार के वाक्यों में दो या दो से अधिक वाक्य होते हैं जो योजकों द्वारा जुड़े होते हैं। इन वाक्यों में संयुक्त वाक्य के सभी वाक्य प्रधान होते हैं जबकि मिश्र वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य होते हैं। 

उदाहरण के लिए – यदि संयुक्त वाक्य जिसमें दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो, जैसे – निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके। इसी वाक्य को जब मिश्र वाक्य में रूपांतरित करेंगे तो वाक्य बनेगा –  निधि इसलिए रातभर पढ़ती है क्योंकि वह परीक्षा देने की तैयारी करती है। क्योंकि मिश्र वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य होते हैं। 

1- संयुक्त वाक्य – सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।
मिश्र वाक्य – सृजिता लिख रही है जबकि सभी लिख चुके हैं।

2- संयुक्त वाक्य – निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके।
मिश्र वाक्य – निधि इसलिए रातभर पढ़ती है क्योंकि वह परीक्षा देने की तैयारी करती है।

3- संयुक्त वाक्य – अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।
मिश्र वाक्य – जैसे ही अभिलाषा ने रोना शुरू किया, वह बेहोश हो गई।

4- संयुक्त वाक्य – एलिन फ़ेसबुक का उपयोग करती है या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है।
मिश्र वाक्य – जो फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है, वह एलिन है।

5- संयुक्त वाक्य – श्रेयसी बीमार थी, अत: स्कूल नहीं आई।
मिश्र वाक्य – श्रेयसी स्कूल नहीं आई क्योंकि वह बीमार थी।

6- संयुक्त वाक्य – सौमिता ने खाना खाया और चली गई।
मिश्र वाक्य – ज्योंही सौमिता ने खाना खाया, वह चली गई।

7- संयुक्त वाक्य – आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया।
मिश्र वाक्य – आयुष ने सबको केक तब बाँटा जब काट लिया।

8- संयुक्त वाक्य – सीमा को खेलना भी अच्छा लगता है और सोना भी।
मिश्र वाक्य – वह सीमा है जिसे खेलना और सोना अच्छा लगता है।

9- संयुक्त वाक्य – तुम्हारे बारे में सभी बच्चे जानते हैं और बड़े भी।
मिश्र वाक्य – जिसके बारे में सभी बच्चे और बड़े जानते हैं, वह तुम हो।

10- संयुक्त वाक्य – उसके पास घड़ी तो थी, किन्तु ठीक नहीं थी।
मिश्र वाक्य – जो घड़ी उसके पास थी, वह ठीक नहीं थी।

Top

रचना के आधार पर मिश्र वाक्य का रूपांतरण कैसे किया जाता है ?

मिश्र वाक्य से सरल वाक्य –

मिश्र वाक्य से सरल वाक्य में रूपांतरित करने के नियम – 

मिश्र वाक्यों को सरल वाक्यों में बदलते समय योजक शब्दों या सम्बन्धबोधक अव्ययों का लोप करना होता है। 

उदाहरण के लिए – यदि मिश्र वाक्य जिसमें एक प्रधान (मुख्य) उपवाक्य हो और अन्य आश्रित (गौण) उपवाक्य हों तथा जो आपस में ‘कि’; ‘जो’; ‘क्योंकि’; ‘जितना’; ‘उतना’; ‘जैसा’; ‘वैसा’; ‘जब’; ‘तब’; ‘जहाँ’; ‘वहाँ’; ‘जिधर’; ‘उधर’; ‘अगर/यदि’; ‘तो’; ‘यद्यपि’; ‘तथापि’; आदि से मिश्रित (मिले-जुले) हों, जैसे – पिता ने कहा है कि सभी को अपना भोजन समाप्त करना है। इसी वाक्य को जब सरल वाक्य में रूपांतरित करेंगे तो वाक्य बनेगा – पिता ने सबको अपना भोजन समाप्त करने को कहा है। क्योंकि सरल वाक्यों में एक ही कर्ता और एक ही क्रिया होती है।  

1- मिश्र वाक्य – जब भी मैं विकास के घर गया, मेरा आदर सत्कार हुआ।
सरल वाक्य – विकास के घर जाने पर मेरा आदर सत्कार हुआ।

2- मिश्र वाक्य – विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है, वह नया है।
सरल वाक्य – विशाल ने एक नया मोबाइल खरीदा है।

3- मिश्र वाक्य – शिक्षक ने कहा कि सबको अपना गृहकार्य स्वयं करना है।
सरल वाक्य – शिक्षक ने सबको अपना गृहकार्य स्वयं करने को कहा है।

4- मिश्र वाक्य – जैसे ही हम बस से उतरे, रिक्शा वाले दौड़ पड़े।
सरल वाक्य – हमारे बस से उतरते ही रिक्शा वाले दौड़ पड़े।

5- मिश्र वाक्य – ज्योंही गुरुजी आए, भक्त शान्त हो गए।
सरल वाक्य – गुरुजी के आते ही भक्त शान्त हो गए।

6- मिश्र वाक्य – जब दुर्घटना की खबर सुनी, तब मन दुखी हो गया।
सरल वाक्य – दुर्घटना की खबर सुनकर मन दुखी हो गया।

7- मिश्र वाक्य – ज्यों ही भीखमंगा दिखा, मधुसूदन को दया आ गई।
सरल वाक्य – भीखमंगे को देखकर मधुसूदन को दया आ गई।

8- मिश्र वाक्य – जो लोग परिश्रमी थे, वे सफ़ल हो गए।
सरल वाक्य – परिश्रमी लोग सफ़ल हो गए।

9- मिश्र वाक्य – जैसे ही छुट्टी हुई, बच्चे घर चले गए।
सरल वाक्य – छुट्टी होते ही बच्चे घर चले गए।

10- मिश्र वाक्य – यद्यपि रूबी घर गई तथापि काम में नहीं लगी।
सरल वाक्य – रूबी घर जाकर भी काम में नहीं लगी।

मिश्र वाक्य से संयुक्त वाक्य –

मिश्र वाक्य से संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करने के नियम – 

मिश्र वाक्यों को संयुक्त वाक्यों में बदलते समय यह ध्यान रखना होता है कि एक वाक्य जिसमें एक से अधिक वाक्य मिले हों किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, उस वाक्य को ऐसे वाक्य में बदलना होता है जिसमें दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो। 

उदाहरण के लिए – यदि मिश्र वाक्य जिसमें एक प्रधान (मुख्य) उपवाक्य हो और अन्य आश्रित (गौण) उपवाक्य हों तथा जो आपस में ‘कि’; ‘जो’; ‘क्योंकि’; ‘जितना’; ‘उतना’; ‘जैसा’; ‘वैसा’; ‘जब’; ‘तब’; ‘जहाँ’; ‘वहाँ’; ‘जिधर’; ‘उधर’; ‘अगर/यदि’; ‘तो’; ‘यद्यपि’; ‘तथापि’; आदि से मिश्रित (मिले-जुले) हों, जैसे – जब भी मैं विकास के घर गया, मेरा आदर सत्कार हुआ। इसी वाक्य को जब संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करेंगे तो वाक्य बनेगा – विकास के घर मेरा आदर भी हुआ और सत्कार भी। क्योंकि संयुक्त वाक्यों में सभी वाक्य प्रधान होते हैं। दोनों वाक्य किसी न किसी योजक द्वारा जुड़े होते हैं।   

1- मिश्र वाक्य – जब भी मैं विकास के घर गया, मेरा आदर सत्कार हुआ।
संयुक्त वाक्य – विकास के घर मेरा आदर भी हुआ और सत्कार भी।

2- मिश्र वाक्य – विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है, वह नया है।
संयुक्त वाक्य – विशाल ने एक मोबाइल खरीदा है और वह नया है।

3- मिश्र वाक्य – शिक्षक ने कहा कि सबको अपना गृहकार्य स्वयं करना है।
संयुक्त वाक्य – शिक्षक ने गृहकार्य करने को कहा है और स्वयं करने को कहा है।

4- मिश्र वाक्य – जैसे ही हम बस से उतरे, रिक्शा वाले दौड़ पड़े।
संयुक्त वाक्य – हम बस से उतरे और रिक्शा वाले दौड़ पड़े।

5- मिश्र वाक्य – ज्योंही गुरुजी आए, भक्त शान्त हो गए।
संयुक्त वाक्य – गुरुजी आए और भक्त शान्त हो गए।

6- मिश्र वाक्य – जब दुर्घटना की खबर सुनी, तब मन दुखी हो गया।
संयुक्त वाक्य – दुर्घटना की खबर सुनी और मन दुखी हो गया।

7- मिश्र वाक्य – ज्यों ही भीखमंगा दिखा, मधुसूदन को दया आ गई।
संयुक्त वाक्य – भीखमंगा दिखा और मधुसूदन को दया आ गई।

8- मिश्र वाक्य – जो लोग परिश्रमी थे, वे सफ़ल हो गए ।
संयुक्त वाक्य – परिश्रमी लोगों ने परिश्रम किया और सफ़ल हो गए।

9- मिश्र वाक्य – जैसे ही छुट्टी हुई, बच्चे घर चले गए।
संयुक्त वाक्य – छुट्टी हुई और बच्चे घर चले गए।

10- मिश्र वाक्य – यद्यपि रूबी घर गई तथापि काम में नहीं लगी।
संयुक्त वाक्य – रूबी घर गई लेकिन काम में नहीं लगी।

Top

Related:

 

Rachna Ke Aadhar Par Vaakya Roopantaran Practice Test

 

1. काशी संस्कृति की पाठशाला है और शास्त्रों का आनंदकानन है। (सरल वाक्य में बदलिए)
2. पूजा-पाठ करके पिताजी राम-राम लिखते थे। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
3. मुड़कर देखा तो अवाक् रह गए। (रचना के आधार पर वाक्य का भेद लिखिए)
4. थोड़ी देर में मिठाई की दुकान बढ़ाकर हम लोग घरौंदा बनाते थे । (मिश्र वाक्य में बदलकर लिखिए)
5. एक साल पहले बने कॉलेज में शीला अग्रवाल की नियुक्ति हुई थी। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
6. कभी-कभी लगता है कि वे संकल्प से संन्यासी नहीं थे । (रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)
7. निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य पहचान कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए:
1. जब दुलारी ने केश बाँध लिए तब उसने खिड़की खोल दी।
2. उसने सिर का पसीना सुखाया और वहीं खड़ी हो गई।
3. टुन्नू जब दरवाज़े पर खड़ा था तब उसके पास एक पोटली थी ।
4. उसकी गृहस्थी बड़ी कठिनाई से चल रही थी फिर भी उसे चिंता नहीं थी ।
विकल्प :
(A) 1, 2 और 3
(B) 2, 3 और 4
(C) 2 और 4
(D) 1 और 3

8. ‘न तो तुमने फिल्म ही देखी, न ही नाटक देख सके ।’ – इस वाक्य का सरल वाक्य होगा –
(a) तुमने फिल्म भी नहीं देखी, नाटक भी नहीं देख सके ।
(b) तुमने फिल्म देखना और नाटक देखना दोनों ही काम नहीं किया ।
(c) तुम फिल्म और नाटक दोनों ही नहीं देख सके ।
(d) यद्यपि तुम फिल्म और नाटक दोनों देख सकते फिर भी तुमने नहीं देखे ।

9. कई बार मुझे डाँटने का अवसर मिलने पर भी बड़े भाई साहब चुप रहे। (संयुक्त वाक्य)
10. “तताँरा बहुत संवेदनशील था तथा समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था। ” – रचना के आधार पर वाक्य-भेद है –
(A) सरल वाक्य
(B) मिश्र वाक्य
(C) संयुक्त वाक्य
(D) निषेध वाक्य

Answers-
1. काशी संस्कृति की पाठशाला शास्त्रों में आनंदकानन है।
2. पिताजी पूजा-पाठ करते थे और राम-राम लिखते थे।
3. संयुक्त वाक्य
4. जैसे ही थोड़ी देर होती थी वैसे ही हम लोग मिठाई की दुकान बढ़ाकर घरौंदा बनाते थे।
5. एक साल पहले काॅलेज बना था और कॉलेज में शीला अग्रवाल की नियुक्ति हुई थी।
6. विषयवाचक उपवाक्य।
7. (D) 1 और 3
8. (a) तुमने फिल्म भी नहीं देखी, नाटक भी नहीं देख सके ।
9. कई बार मुझे डाँटने का अवसर मिला परन्तु बड़े भाई साहब चुप रहे।
10. (A) सरल वाक्य

Top

Rachna Ke Adhar Par Vaakya Rupantran Quiz

Rachna ke aadhar par Vakya Roopantaran Image 1

Top

 

Rachna ke Adhar par Vaakya Rupantar FAQs

प्रश्न: रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं?

उत्तर: रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं – सरल , संयुक्त और मिश्रित। 

 

प्रश्न: वाक्य रूपांतरण करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर: वाक्य परिवर्तन की प्रक्रिया में एक बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि वाक्य के रूपांतरण के समय केवल वाक्य का प्रकार बदला जाए, उसका अर्थ या काल आदि नहीं। 

 

प्रश्न: रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर क्या हैं?

उत्तर: रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के हैं – सरल, संयुक्त और मिश्रित।  वाक्य रूपांतर में हम वाक्य के रूप को एक प्रकार से दुसरे प्रकार में बदलते हैं बिना अर्थ या काल को बदले। 

Top

Also See:

 

अनौपचारिक पत्र पत्र लेखन प्रारूप,विषय| Informal Letter writing in Hindi

2 Comments

    • Unknown..

      Maybe I… I lost my mind..noone knew

      Reply

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 Comments

    • Unknown..

      Maybe I… I lost my mind..noone knew

      Reply

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *