शिवाजी का चरित्र चित्रण  | Character Sketch of Shivaji from PSEB Class 9 Hindi Book Chapter 18 Shivaji Ka Sacha Swaroop

 

Related: 

 

शिवाजी का चरित्र चित्रण (Character Sketch of Shivaji)

वीर – शिवाजी एक प्रसिद्ध मराठा वीर थे। उनकी वीरता देश के कोने-कोने में बहुत प्रसिद्ध थी। उन्होंने अपनी वीरता के बल पर अनेक विदेशी आक्रमणकारियों से लोहा लिया और उन्हें खदेड़ दिया।

चरित्रवान् – शिवाजी एक महान् चरित्रवान् राजा थे। उनकी शीलता बहुत प्रसिद्ध थी। वे पराई स्त्री को माँ के स्वरूप मानते थे। वे मुस्लिम स्त्रियों को भी पूजनीय मानते थे।

सभी धर्मों का सम्मान करने वाले – शिवाजी सभी धर्मों का आदर करते थे। उन का मानना था कि सभी धर्म श्रेष्ठ और पूजनीय होते हैं। वे मुस्लिम धर्म का पूर्ण रूप से सम्मान करते थे और अपने ग्रंथों के साथ-साथ कुरान को भी सम्मान देते थे। उनके सैनिकों में मुस्लिम भी मौजूद थे। 

नारी का सम्मान करने वाला – शिवाजी नारी का पूरा सम्मान करते थे। वे पर-स्त्री को अपनी माँ के समान पूजनीय मानते थे। इसीलिए उन्होंने कल्याण सूबेदार अहमद की पुत्र-वधू को सेनापति द्वारा जीतने के बाद भी सम्मान सहित क्षमा मांग कर वापिस भिजवा दिया था। और भविष्य में ऐसे कार्य करने वाले के लिए मृत्यु दंड निश्चित किया था। 

साहसी – शिवाजी बहुत ही साहसी व्यक्ति थे। उनमें साहस कूट-कूट भरा था। इसी साहस के बल पर उन्होंने अनेक आक्रमणकारियों को मार भगाया था।

 

शिवाजी के चरित्र सम्बंधित प्रश्न (Questions related to the Character of Shivaji)

Q1. शिवाजी के चरित्र के बारे में लिखिए।
Q2. शिवाजी ने पराई स्त्री के साथ क्या व्यवहार किया ?