नेता जी सुभाष चंद्र बोस का चरित्र-चित्रण | Character Sketch of Netaji Subhash Chandra Bose from CBSE Class 8 Hindi Malhar Book Chapter 10 तरुण के स्वप्न

 

Related: 

 

नेता जी सुभाष चंद्र बोस का चरित्र-चित्रण (Character Sketch of Netaji Subhash Chandra Bose)

सुभाषचंद्र बोस जी का जन्म उड़ीसा (ओड़िशा) राज्य के कटक नगर में हुआ था। सुभाषचंद्र बोस को पूरा देश ‘नेताजी” के नाम से जानता है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका उद्देश्य स्पष्ट था, कि वे भारत को अँग्रेजी शासन से मुक्त कराना चाहते थे। ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने ‘आजाद हिंद फौज’ का नेतृत्व संभाला, जिससे स्वतंत्रता की लड़ाई में नेता जी की दूरदर्शिता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सन् 1857 में भारतीय सैनिकों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए जिस तरह एकजुट होकर युद्ध किया था, उसके बाद सुभाषचंद्र बोस ही ऐसे महान सेनानी हुए जिन्होंने ‘आजाद हिंद फौज’ के माध्यम से एकजुट होकर अंग्रेजों को चुनौती दी थी। उन्होंने सैनिकों के आत्मबल को बढ़ाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ और ‘जय हिंद” ऐसे नारे दिए। सुभाषचंद्र बोस ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए क्रांति का ऐसा बिगुल बजाया कि पूरा देश ‘जय हिंद’ के नारों से गूँज उठा। उन्होंने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसा प्रेरक नारा भी दिया। सुभाषचंद्र बोस ने एक स्वाधीन राष्ट्र और आत्मनिर्भर समाज का सपना देखा था। यदि हम उनके जीवन के विषय में जान लेंगें तो आप भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को भी जान जाएंगे। द इंडियन स्ट्रगल उनकी चर्चित पुस्तक है। प्रकाशन विभाग, भारत सरकार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का वाङ्मय (संपूर्ण लेखन) प्रकाशित किया है। इस प्रकाशन में उनके उपलब्ध सभी कार्यों, पत्रों, टिप्पणियों, भाषणों आदि को सम्मिलित किया गया है।

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चरित्र सम्बंधित प्रश्न (Questions Related to the Character of Netaji Subhash Chandra Bose)

Q1.नेताजी किस से प्रेरित थे ?
Q2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रचलित कथन लिखिए और उनके चरित्र के बारे में क्या विशेषताएँ दर्शाते हैं?