CBSE Class 7 Hindi Chapter 1 Maa, Kh Ek Kahani (माँ, कह एक कहानी) Question Answers (Important) from Malhar Book

Class 7 Hindi Maa, Kh Ek Kahani Question Answers and NCERT Solutions– Looking for  Maa, Kh Ek Kahani question answers for CBSE Class 7 Hindi Malhar Book Chapter 1? Look no further! Our comprehensive compilation of important question answers will help you brush up on your subject knowledge.

सीबीएसई कक्षा 7 हिंदी मल्हार के पाठ 1 माँ, कह एक कहानी प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 7 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे माँ, कह एक कहानी प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।

The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract-based questions, multiple choice questions, short answer and long answer questions.

Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams. 

 

 

Related: 

 

Maa, Kh Ek Kahani Chapter 1 NCERT Solutions

पाठ से

मेरी समझ से
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सबसे सही उत्तर कौन-सा है ? उनके सामने तारा (★) बनाइए । कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर भी हो सकते हैं।
Maa Kh Ek Kahani QNA img 1
प्रश्न 1 – माँ अपने बेटे को करुणा और न्याय की कहानी क्यों सुनाती है ?
राजाओं की कहानियों से उसका मनोरंजन करने के लिए।
उसमें सही और गलत की समझ विकसित करने के लिए।
उसे परिवार की विरासत और पूर्वजों के बारे में बताने के लिए।
उसे प्रकृति और जानवरों के बारे में जानकारी देने के लिए।
उत्तर – उसमें सही और गलत की समझ विकसित करने के लिए।(★)

प्रश्न 2 – कविता में घायल पक्षी की कहानी का उपयोग किस लिए किया गया है?
निर्दोष पक्षी के प्रति आखेटक की क्रूरता दिखाने के लिए।
पिता की वीरता और साहस पर ध्यान दिलाने के लिए।
करुणा और हिंसा के बीच के संघर्ष को दिखाने के लिए।
मित्रता और निष्ठा के महत्व को उजागर करने के लिए।
उत्तर – करुणा और हिंसा के बीच के संघर्ष को दिखाने के लिए। (★)

प्रश्न 3 – कविता के अंत तक पहुँचते-पहुँचते बच्चे को क्या समझ में आने लगता है?
न्याय सदैव करुणा के साथ होना चाहिए।
निर्णय लेते समय सदैव निडर रहना चाहिए।
आखेटकों का सदैव विरोध करना चाहिए।
जानवरों की हर स्थिति में रक्षा करनी चाहिए ।
उत्तर – न्याय सदैव करुणा के साथ होना चाहिए।(★)

(ख) हो सकता है कि आपके समूह के साथियों ने अलग- अलग उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुनें?
उत्तर – माँ अपने बेटे को करुणा और न्याय की कहानी इसलिए सुनाती है ताकि उसमें सही और गलत की समझ विकसित हो सके। कोई भी निर्णय लेते समय यह स्पष्ट होना आवश्यक है कि क्या सही है क्या गलत। मारने वाले से बचाने वाला सदैव श्रेष्ठ होता है यह समझ विकसित होनी आवश्यक है, इसलिए हमने यह उत्तर चुना।
सही होते हुए भी स्वयं को सिद्ध करने के लिए कई बार कई सारे तर्क, वितर्क और संघर्षों का सामना करना पड़ता है। परन्तु किसी भी परिस्थिति में सत्य, दया और करुणा का साथ न छोड़ना और निडर होकर न्याय के पक्ष में डटे रहने के निर्णय के कारण हमने उत्तर चुना।
जब क्रूरता और दया में से एक को चुनना हो तो स्वाभाविक है कि न्याय दया के पक्ष में जाए।

Maa Kh Ek Kahani QNA img 2

मिलकर करें मिलान

इस पाठ में आपने माँ और पुत्र के बीच की बातचीत को एक कविता के रूप में पढ़ा है। इस कविता में माँ अपने पुत्र को उसके पिता की एक कहानी सुना रही हैं। क्या आप जानते हैं कि ये माँ, पुत्र और पिता कौन हैं ? अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और उन्हें पहचानकर सुमेलित कीजिए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।

पात्र                    ये शब्द किसके लिए आए हैं
1 – बेटा            1 – यशोधरा, एक राजकुमारी, सिद्धार्थ की पत्नी
2 – माँ             2 – सिद्धार्थ, एक राजकुमार जो बाद में गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुआ
3 – तात/पिता         3 – सिद्धार्थ और यशोधरा के पुत्र राहुल

 उत्तर –

पात्र                    ये शब्द किसके लिए आए हैं
1 – बेटा            3 – सिद्धार्थ और यशोधरा के पुत्र राहुल
2 – माँ             1 – यशोधरा, एक राजकुमारी, सिद्धार्थ की पत्नी
3 – तात/पिता         2 – सिद्धार्थ, एक राजकुमार जो बाद में गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुआ

 

पंक्तियों पर चर्चा

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए-

(क) “कोई निरपराध को मारे,
तो क्यों अन्य उसे न उबारे ?
रक्षक पर भक्षक को वारे,
न्याय दया का दानी!”

उत्तर – यदि कोई किसी निरपराधी जीव या व्यक्ति को कष्ट पहुँचाता है , मारता है, चोट पहुँचाता है तो दूसरों का यह दायित्व होता है कि वे उसे बचाएँ। उसकी रक्षा करें। न्याय भी दया का दानी होता है अतः वह भी भक्षक के ऊपर रक्षक को ही श्रेष्ठ समझेगा।

(ख) “हुआ विवाद सदय – निर्दय में,
उभय आग्रही थे स्वविषय में,
गई बात तब न्यायालय में,
सुनी सभी ने जानी।’

उत्तर – घायल पक्षी पर अधिकार लेने के लिए दयालु सिद्धार्थ और निर्दयी शिकारी के मध्य बहुत वाद-विवाद व् तर्क-वितर्क हुए। शिकारी और सिद्धार्थ दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए थे और फिर न्याय के लिए बात न्यायालय तक जा पहुँची। वहाँ से सभी लोगों को बात पता चली और चारों ओर यह विषय चर्चा का विषय बन गया।

सोच-विचार के लिए

कविता को एक बार फिर से पढ़िए, पता लगाइए और लिखिए-

(क) आपके विचार से इस कविता में कौन-सी पंक्ति सबसे महत्वपूर्ण है? आप उसे ही सबसे महत्वपूर्ण क्यों मानते हैं?
उत्तर – “कोई निरपराध को मारे,
तो क्यों अन्य उसे न उबारे ?
रक्षक पर भक्षक को वारे,
न्याय दया का दानी!”
इन पंक्तियों को हम कविता की सबसे महत्वपूर्ण पंक्तियाँ मानते हैं क्योंकि सम्पूर्ण कविता का सार इन्हीं पंक्तियों में सम्माहित है। ये पंक्तियाँ दया, प्रेम, न्याय की भावना को व्यक्त करती हैं। यहाँ किसने मारा, किसका अधिकार है, ये सभी प्रश्न गौण हैं। निरपराधी की रक्षा करने, उसे जीवन देने का भाव महत्वपूर्ण है।

(ख) आखेटक और बच्चे के पिता के बीच तर्क-वितर्क क्यों हुआ था?
उत्तर – आखेटक द्वारा पक्षी का शिकार किया गया था। वह पक्षी घायल होकर उपवन में प्रातः भ्रमण को निकले बच्चे के पिता के पास गिर गया था। पक्षी को लहूलुहान देखकर बच्चे के पिता ने उसे उठाकर अपनी गोद में रख लिया। वे उसे बचाना चाहते थे, उसके जीवन की रक्षा करना चाहते थे किंतु आखेटक का कहना था कि उसने उस पक्षी का शिकार किया है इसलिए उसे वह पक्षी उसे सौंप दिया जाए। बच्चे के पिता इसके लिए तैयार नहीं होते, इस कारण दोनों के बीच तर्क-वितर्क हुआ।

(ग) माँ ने पुत्र से ‘राहुल, तू निर्णय कर इसका’ क्यों कहा?
उत्तर – माँ अपने बेटे को करुणा और न्याय की कहानी सुनाती है ताकि उसमें सही और गलत की समझ विकसित हो सके। कहानी के अंत में माँ अपने पुत्र के विवेक, बुद्धि और संस्कारों की परीक्षा लेना चाहती थीं इसलिए माँ ने अंत में पुत्र राहुल को ही सिद्धार्थ और शिकारी के वाद-विवाद का निर्णय लेने को कहा।

(घ) यदि कहानी में आप उपवन में होते तो घायल हंस की सहायता के लिए क्या करते? आपके अनुसार न्याय कैसे किया जा सकता था ?
उत्तर – यदि मैं उपवन में होती तो मैं उसे तुरंत सही उपचार देने की कोशिश करती और शीघ्र से शीघ्र पशु चिकित्सालय ले जाती और उसे बचाने का हर संभव प्रयास करती। सिद्धार्थ की ही तरह मैं भी उस पक्षी को किसी भी परिस्थिति में आखेटक को नहीं देती।

(ङ) कविता में माँ और बेटे के बीच बातचीत से उनके बारे में क्या-क्या पता चलता है?
उत्तर – यशोधरा एक आदर्श माँ हैं जो अपने बच्चे को दयालु, संस्कारवान और न्यायप्रिय बनाना चाहती हैं। उसके पिता के समान उसमें दया, धर्म, प्रेम जैसे गुणों को विकसित करना चाहती हैं। इसलिए वे उसे कई तरह की प्रेरक कहानियाँ सुनाती रहती हैं। राहुल भी एक योग्य सुपुत्र है। वह माँ की शिक्षा को पूरे विवेक और कौशल के साथ सीखता है।
Maa Kh Ek Kahani QNA img 3

अनुमान और कल्पना से

अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए-

(क) माँ ने अपने बेटे को कहानी सुनाते समय अंत में कहानी को स्वयं पूरा नहीं किया, बल्कि उसी से निर्णय करने के लिए कहा। यदि आप किसी को यह कहानी सुना रहे होते तो कहानी को आगे कैसे बढ़ाते ?
उत्तर – यदि हम किसी को यह कहानी सुना रहे होते तो कहानी को कुछ इस तरह आगे बढ़ाते, जैसे – न्याय रक्षक के पक्ष में हुआ, क्योंकि रक्षक को भक्षक से अधिक महत्त्व दिया जाता है। सिद्धार्थ ने भी पक्षी की रक्षा की थी जिस कारण न्याय उनके पक्ष में हुआ। यह कहानी हमें न्याय, प्रेम व् करुणा की सीख देती है।

(ख) मान लीजिए कि कहानी में हंस और तीर चलाने वाले के बीच बातचीत हो रही है। कल्पना से बताइए कि जब उसने हंस को तीर से घायल किया तो उसमें और हंस में क्या-क्या बात चीत हुई होगी? उन्होंने एक-दूसरे को क्या-क्या तर्क दिए होंगे ?
उत्तर – शिकारी (घमंड के साथ) – वाह! मेरा निशाना कितना सटीक है! प्यारे हंस! अब मैं तुम्हें अपने घर ले जाकर तुम्हारे अत्यंत स्वादिष्ट मांस का आनंद लूंगा।
हंस – हे शिकारी! मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था? मैं तो उपवन में अपने परिवार के साथ प्रातः बेला का आनंद लेने आया था। मुझे इस हालत में देखकर वे कितने दुखी होंगे, तुम इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
शिकारी (रौब में) – शिकार करना मेरा काम है। मैं तो नित्य ही लक्ष्य साधकर अनेक पक्षियों का शिकार करता हूँ। मुझे अपने निशाने पर गर्व है।

(ग) मान लीजिए कि माँ ने जो कहानी सुनाई है, आप भी उसके एक पात्र हैं। आप कौन-सा पात्र बनना चाहेंगे? और क्यों?
तीर चलाने वाला
पक्षी
पक्षी को बचाने वाला व्यक्ति
न्यायाधीश
कोई अन्य पात्र जो आप कहानी में जोड़ना चाहें
उत्तर – मैं घायल पक्षी को बचाने वाला व्यक्ति बनना चाहूँगी क्योंकि किसी जरूरतमंद की मदद करने का सौभाग्य किसी-किसी को ही मिलता है। मेरी दृष्टि में यही श्रेष्ठ कार्य है। जीवों पर दया करने की सीख सभी धर्म देते हैं। हमारे पुराणों में भी इसका उल्लेख मिलता है।

संवाद
• इस कविता में एक माँ और उसके पुत्र का संवाद दिया गया है लेकिन कौन-सा कथन किसने कहा है, यह नहीं बताया गया है। आप कविता में दिए गए संवादों को पहचानिए कि कौन-सा कथन किसने कहा है और उसे दिए गए उचित स्थान पर लिखिए । उदाहरण के लिए, माँ और पुत्र का एक-एक कथन दिया गया है।

Maa Kh Ek Kahani QNA img 4

उत्तर –

पुत्र द्वारा कहे गए कथन          माँ द्वारा कहे गए कथन
1. “ माँ, कह एक कहानी । “ 1. “बेटा, समझ लिया क्या तूने मुझको अपनी नानी ?”
2. “कहती है मुझसे यह चेटी, तू मेरी नानी की बेटी! कह माँ, कह, लेटी ही लेटी. राजा था या रानी ? राजा था या रानी ? माँ, कह एक कहानी। 2. तू है हठी मानधन मेरे, सुन, उपवन में बड़े सबेरे, तात भ्रमण करते थे तेरे, जहाँ, सुरभि मनमानी।”
3. “जहाँ सुरभि मनमानी ? हाँ, माँ, यही कहानी । “ 3. वर्ण वर्ण के फूल खिले थे, झलमल कर हिम-बिंदु झिले थे, हलके झोंके हिले-मिले थे, लहराता था पानी। “
4. “लहराता था पानी? हाँ, हाँ, यही कहानी।” 4. “ गाते थे खग कल कल स्वर से, सहसा एक हंस ऊपर से, गिरा, बिद्ध होकर खर-शर से, हुई पक्ष की हानी ! “
5. “हुई पक्ष की हानी ? करुणा- भरी कहानी! 5. “चौंक उन्होंने उसे उठाया, नया जन्म-सा उसने पाया । इतने में आखेटक आया, लक्ष्य-सिद्धि का मानी ।
6. “लक्ष्य-सिद्धि का मानी ? कोमल-कठिन कहानी।” 6. “ माँगा उसने आहत पक्षी, तेरे तात किंतु थे रक्षी । तब उसने, जो था खगभक्षी- हठ करने की ठानी।’
7. “हठ करने की ठानी? अब बढ़ चली कहानी।” 7. ”हुआ विवाद सदय – निर्दय में, उभय आग्रही थे स्वविषय में, गई बात तब न्यायालय में, सुनी सभी ने जानी। “
8. “सुनी सभी ने जानी ? व्यापक हुई कहानी।” 8. “राहुल, तू निर्णय कर इसका- न्याय पक्ष लेता है किसका? कह दे निर्भय, जय हो जिसका । सुन लूँ तेरी “बानी।”
9. “माँ, मेरी क्या बानी? मैं सुन रहा कहानी। कोई निरपराध को मारे, तो क्यों अन्य उसे न उबारे ? 9. “न्याय दया का दानी ? तूने गुनी कहानी।

10. रक्षक पर भक्षक को वारे, न्याय दया का दानी!’

10. रक्षक पर भक्षक को वारे, न्याय दया का दानी!’ 10. रक्षक पर भक्षक को वारे, न्याय दया का दानी!’

 

शब्द से जुड़े शब्द

नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में प्रकृति से जुड़े शब्द कविता में से चुनकर लिखिए

Maa, kh ek kahani QNA image 5

उत्तर – 

Maa, kh ek kahani QNA image 6

पंक्ति से पंक्ति

नीचे स्तंभ 1 और स्तंभ 2 में कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। मिलतीजुलती पंक्तियों को रेखा खींचकर मिलाइए

स्तंभ 1 स्तंभ 2
1. कहती है मुझसे यह चेटी 1. दोनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए थे।
2. तू है हठी मानधन मेरे 2. तू बिना डरे कह दे कि जीत किसकी होनी चाहिए।
3. झलमल कर हिम-विंदु झिले थे 3. दयालु और निर्दयी व्यक्ति में झगड़ा हुआ।
4. गिरा, बिद्ध होकर खर-शर से 4. न्याय में दया सम्मिलित होती है, न्याय मारने वाले के स्थान पर बचाने वाले का पक्ष लेता है।
5. हुआ विवाद सदय-निर्दय में 5. हिम-कण/ओस की बूँदें झिलमिला रही थीं।
6. कह दे निर्भय, जय हो जिसका । 6. तूने कहानी को समझ लिया है।
7. तूने गुनी कहानी। 7. यह सेविका मुझसे यह कहती है।
8. उभय आग्रही थे स्वविषय में 8. तेज धार वाले तीर से घायल होकर गिर गया।
9. तब उसने, जो था खगभक्षी – हठ करने की ठानी। 9. हे मेरे पुत्र, तू बहुत हठ करता है।
10. रक्षक पर भक्षक को वारे न्याय दया का दानी! 10. तब उस तीर चलाने वाले ने हठ करने का निश्चय कर लिया।!

उत्तर – 

स्तंभ 1 स्तंभ 2
1. कहती है मुझसे यह चेटी 7. यह सेविका मुझसे यह कहती है।
2. तू है हठी मानधन मेरे 9. हे मेरे पुत्र, तू बहुत हठ करता है।
3. झलमल कर हिम-विंदु झिले थे 5. हिम-कण/ओस की बूँदें झिलमिला रही थीं।
4. गिरा, बिद्ध होकर खर-शर से 8. तेज धार वाले तीर से घायल होकर गिर गया।
5. हुआ विवाद सदय-निर्दय में 3. दयालु और निर्दयी व्यक्ति में झगड़ा हुआ।
6. कह दे निर्भय, जय हो जिसका । 2. तू बिना डरे कह दे कि जीत किसकी होनी चाहिए।
7. तूने गुनी कहानी। 6. तूने कहानी को समझ लिया है।
8. उभय आग्रही थे स्वविषय में 1. दोनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए थे।
9. तब उसने, जो था खगभक्षी – हठ करने की ठानी। 10. तब उस तीर चलाने वाले ने हठ करने का निश्चय कर लिया।!
10. रक्षक पर भक्षक को वारे न्याय दया का दानी! 4. न्याय में दया सम्मिलित होती है, न्याय मारने वाले के स्थान पर बचाने वाले का पक्ष लेता है।

 

कविता की रचना

“राजा था या रानी?
राजा था या रानी?
माँ, कह एक कहानी।”
इन पंक्तियों पर ध्यान दीजिए। इन पंक्तियों की तरह इस पूरी कविता में अनेक स्थानों पर कुछ पंक्तियाँ दो बार आई हैं। इस कारण कविता में पाठक को माँ-बेटे की बातचीत और अच्छी तरह समझ में आ जाती है। इससे कविता के सौंदर्य में भी वृद्धि हुई है।
आप ध्यान देंगे तो इस कविता में आपको ऐसी अनेक विशेषताएँ दिखाई देंगी (जैसे— कविता में माँ-बेटे का संवाद दिया गया है जिसे ‘संवादात्मक शैली’ कहते हैं; प्रकृति और कार्यों आदि का वर्णन किया गया है जिसे ‘वर्णनात्मक शैली’ कहा जाता है)।

(क) इस कविता को एक बार पुन: पढ़िए और अपने समूह में मिलकर इस कविता की विशेषताओं की सूची बनाइए। अपने समूह की सूची को कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए।
उत्तर – हमारे अनुसार इस कविता की विशेषताओं की सूची, जैसे-

कविता दया, प्रेम, कठोरता और न्याय का भाव दर्शाती है।
कविता बच्चों में सही और गलत की समझ बढ़ाने में सहायता करती है।
कविता में सभी प्राणियों से प्रेम का संदेश समाहित है।
कविता में जिस तरह सिद्धार्थ अन्याय के विरुद्ध खड़ा होकर सामने आता है वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।
कविता में प्राकृतिक सौंदर्य के जरिए प्रकृति-प्रेम बड़े सरल, सहज और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
माँ के द्वारा करुणा, न्याय और प्रेम की कहानी सुनाना, बच्चों में महत्वपूर्ण नैतिक मूल्यों से अवगत कराने का प्रयास है।
माँ और पुत्र के बीच के संवाद प्रेम और ममत्व से युक्त हैं।
इस तरह की कहानी चुनना, अप्रत्यक्ष रूप से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने का प्रयास है।
कहानी के अंत में बच्चे से प्रश्न पूछकर माँ यह जानना चाहती है कि जिस उद्देश्य से वह कहानी सुनाई जा रही है, वह पूर्ण हुआ या नहीं। यह कविता की सबसे महत्वपूर्ण और आकर्षक विशेषता है।

(ख) नीचे इस कविता की कुछ विशेषताएँ और वे पंक्तियाँ दी गई हैं जिनमें ये विशेषताएँ दिखाई देती हैं। विशेषताओं का सही पंक्तियों से मिलान कीजिए। आप कविता की पंक्तियों में एक से अधिक विशेषताएँ भी ढूँढ़ सकते हैं।

कविता की विशेषताएँ कविता की पंक्तियाँ
1.      संवाद दिए गए हैं। 1.  हुआ विवाद सदय-निर्दय में
2.      पंक्ति के अंतिम शब्द की ध्वनि आपस में मिलती-जुलती है। 2.  हुई पक्ष की हानी।
3.      कुछ शब्द बार और साथ- साथ आए हैं। 3.  बेटा, समझ लिया क्या तूने
    मुझको अपनी नानी?
    कहती है मुझसे यह चेटी,
    तू मेरी नानी की बेटी!
4.      कुछ विपरीतार्थक शब्द साथ-साथ आए हैं। 4.  तू है हठी मानधन मेरे,
    सुन, उपवन में बड़े सबेरे
5.      प्रकृति का वर्णन किया गया है। 5.  कोमल-किठन कहानी।
6.   एक ही वर्ण से शुरू होने वाले एक से अधिक शब्द एक ही पंक्ति में आए हैं। 6.  वर्ण वर्ण के फूल खिले थे,
    झलमल कर हिम-विंद झिले थे,
    हलके झोंके हिले-मिले थे.
    लहराता था पानी।
7.       प्रश्न-उत्तर दिए गए हैं।
8.       शब्द की वर्तनी बदलकर उपयोग किया गया है।  

उत्तर – 

कविता की विशेषताएँ कविता की पंक्तियाँ
  1. संवाद दिए गए हैं।
3.  बेटा, समझ लिया क्या तूने

     मुझको अपनी नानी?

     कहती है मुझसे यह चेटी,

     तू मेरी नानी की बेटी!

4.  तू है हठी मानधन मेरे,

     सुन, उपवन में बड़े सबेरे

2.  पंक्ति के अंतिम शब्द की ध्वनि आपस में मिलती-जुलती है। 3.  बेटा, समझ लिया क्या तूने

     मुझको अपनी नानी?

     कहती है मुझसे यह चेटी,

     तू मेरी नानी की बेटी!

4.  तू है हठी मानधन मेरे,

     सुन, उपवन में बड़े सबेरे

6.  वर्ण वर्ण के फूल खिले थे,

     झलमल कर हिम-विंद झिले थे,

     हलके झोंके हिले-मिले थे.

     लहराता था पानी।

3.  कुछ शब्द बार और साथ- साथ आए हैं। 6.  वर्ण वर्ण के फूल खिले थे,

     झलमल कर हिम-विंद झिले थे,

     हलके झोंके हिले-मिले थे.

     लहराता था पानी।

4.  कुछ विपरीतार्थक शब्द साथ-साथ आए हैं। 1.  हुआ विवाद सदय-निर्दय में

5.  कोमल-किठन कहानी।

5.  प्रकृति का वर्णन किया गया है। 6.  वर्ण वर्ण के फूल खिले थे,

     झलमल कर हिम-विंद झिले थे,

     हलके झोंके हिले-मिले थे.

     लहराता था पानी।

6. एक ही वर्ण से शुरू होने वाले एक से अधिक शब्द एक ही पंक्ति में आए हैं। 5.  कोमल-किठन कहानी।
7.  प्रश्न-उत्तर दिए गए हैं। 3.  बेटा, समझ लिया क्या तूने

     मुझको अपनी नानी?

     कहती है मुझसे यह चेटी,

     तू मेरी नानी की बेटी!

8. शब्द की वर्तनी बदलकर उपयोग किया गया है। 2.  हुई पक्ष की हानी।

4.  तू है हठी मानधन मेरे,

     सुन, उपवन में बड़े सबेरे

रूप बदलकर
“सुन, उपवन में बड़े सबेरे.
तात भ्रमण करते थे तेरे,”
कविता की इन पंक्तियों को निम्न प्रकार से बदलकर लिखा जा सकता है—
“सुनो! आपके पिता एक उपवन में बहुत सवेरे भ्रमण किया करते थे…”
अब आप भी पाठ के किसी एक पद को एक अनुच्छेद के रूप में लिखिए।

Maa, kh ek kahani QNA image 7

उत्तर –
पद – “ चौंक उन्होंने उसे उठाया,
नया जन्म-सा उसने पाया।
अनुच्छेद – उन्होंने चौंककर घायल पक्षी को उठाया। पक्षी को लगा मानो उसने नया जन्म-सा पा लिया हो।

कविता में विराम चिह्न

Maa, kh ek kahani QNA image 8
“माँ, कह एक कहानी।”
इस पंक्ति में आपको अनेक विराम चिह्न दिखाई दे रहे हैं, जैसे—
अल्प विराम ( , )
पूर्ण विराम (।)
उद्धरण चिह्न ( “ ” )

 

इस कविता में विराम चिह्नों का बहुत अच्छा प्रयोग किया गया है। विराम चिह्न इस कविता में अनेक कार्य कर रहे हैं, जैसे यह बताना कि—

  • कविता पाठ करते समय कहाँ थोड़ा रुकना है (,), कहाँ अधिक रुकना है (|)
  • कौन सी पंक्ति किसने कही है? पुत्र ने या माँ ने (“ ”)
  • कहाँ प्रश्न पूछा गया है (?)
  • कौन-सी बात आश्चर्य से बोली गई है (!)

(क) नीचे कविता का एक अंश बिना विराम चिह्नों के दिया गया है। इसमें उपयुक्त स्थानों पर विराम चिह्न लगाइए—
राहुल तू निर्णय कर इसका-
न्याय पक्ष लेता है किसका
कह दे निर्भय जय हो जिसका
सुन लूँ तेरी बानी
माँ मेरी क्या बानी
मैं सुन रहा कहानी
कोई निरपराध को मारे
तो क्यों अन्य उसे न उबारे
रक्षक पर भक्षक को वारे
न्याय दया का दानी
न्याय दया का दानी

Maa, kh ek kahani QNA image 9

उत्तर –
“राहुल, तू निर्णय कर इसका –
न्याय पक्ष लेता है किसका?
कह दे निर्भय, जय हो जिसका ।
सुन लूँ तेरी बानी।”
“माँ, मेरी क्या बानी ?
मैं सुन रहा कहानी।
कोई निरपराध को मारे,
तो क्यों अन्य उसे न उबारे ?
रक्षक पर भक्षक को वारे,
न्याय दया का दानी!”
“न्याय दया का दानी ?
तूने गुनी कहानी।

पाठ से आगे

(क) “सुन, उपवन में बड़े सबेरे,
तात भ्रमण करते थे तेरे, ”
आप या आपके परिजन भ्रमण के लिए कहाँ-कहाँ जाते हैं ? और क्यों ?
उत्तर – हम भ्रमण के लिए पार्क, मॉल, दादा-दादी के घर, नाना-नानी के घर या किसी पर्यटन स्थल पर जाते हैं। क्योंकि इन जगहों पर जाने से हमारा मन शांत होता है और शहर की भाग-दौड़ भरी जिन्दगी से कुछ समय के लिए छुटकारा सा मिलता है।

(ख) इस पाठ में एक माँ अपने पुत्र को कहानी सुना रही है। आप किस-किस से कहानी सुनते हैं या थे? आप किसको और कौन- सी कहानी सुनाते हैं?
उत्तर – हम दादी, भैया, मम्मी, नानी, दादा, नाना आदि से कहानी सुनते थे। अब मैं भी एक माँ की जगह पर हूँ और अब मैं उन सभी कहानियों को अपनी बेटी के साथ समझा करती हूँ और कहानी के द्वारा उसे कुछ न कुछ सीख देने की कोशिश करती हूँ।

(ग) माँ ने कहानी सुनाने के बीच में एक प्रश्न पूछ लिया था । क्या कहानी सुनाने के बीच में प्रश्न पूछना सही है? क्यों ?
उत्तर – मेरे अनुसार कहानी सुनाने के बीच प्रश्न पूछना सही है क्योंकि इससे पता चलता है कि सुनने वाला कहानी ध्यान से सुन और समझ रहा है या नहीं। और क्या हमारे कहानी सुनाने के उद्देश पूरे हो रहे हैं या नहीं।

(घ) कविता में बालक अपनी माँ से बार-बार ‘वही’ कहानी सुनने की हठ करता है। क्या आपका भी कभी कोई कहानी बार-बार सुनने का मन करता है? अगर हाँ, तो वह कौन – सी कहानी है और क्यों?
उत्तर – हाँ, मेरा भी कुछ कहानियों को बार-बार सुनने का मन करता है। इनमें अधिकतर पौराणिक कहानियाँ हैं। श्री कृष्ण से जुड़ी कथाओं को बार-बार सुनने का मन होता है क्योंकि जितनी बार भी उन कथाओं को सुना जाता है ऐसा महसूस होता है कि पहली बार कथा सुन रहे हों।

Maa, kh ek kahani QNA image 10

 

निर्णय करें

“राहुल, तू निर्णय कर इसका—”
नीचे कुछ स्थितियाँ दी गई हैं। बताइए कि इन स्थितियों में आप क्या करेंगे?

प्रश्न 1 – खेलते समय आप देखते हैं कि एक मित्र ने भूल से एक नियम तोड़ा है।
उत्तर – मित्र को उसकी भूल का एहसास कराते हुए नियम की जानकारी देंगे। और उसे सहज महसूस कराएंगे।

प्रश्न 2 – एक सहपाठी को कक्षा में दूसरों द्वारा चिढ़ाया जा रहा है।
उत्तर – दूसरों को ऐसा करने से रोकने का पूरा प्रयास करेंगे। और सहपाठी से अच्छे से बात करेंगे ताकि वह कक्षा में खुद को अकेला महसूस न करे।

प्रश्न 3 – एक समूह परियोजना के बीच एक सहपाठी अपने भाग का कार्य नहीं कर रहा है।
उत्तर – उस सहपाठी से कार्य न करने का कारण जानने का प्रयास करेंगे और समस्या का निवारण करने में उसकी सहायता करेंगे। उसे अपना काम स्वयं करने व् समय पर करने की सीख देंगे। और समझाएंगे कि यदि वह अपने हिस्से का कार्य नहीं करेगा तो उसका भार दूसरों पर पड़ेगा और दूसरे उसे अच्छा नहीं समझेंगे।

प्रश्न 4 – आपके दो मित्रों के बीच एक छोटी-सी बात पर तर्क-वितर्क हो रहा है।
उत्तर – बात को समझने का प्रयास करेंगे और हल निकालने का भी प्रयास करेंगे। यदि बात महत्वपूर्ण नहीं होगी तो दोनों मित्रों से उस बात को वहीं समाप्त करने का आग्रह करेंगे और दूसरी बातों या कार्यों की ओर ध्यान बँटाने का प्रयास करेंगे।

प्रश्न 5 – एक सहपाठी को कुछ ऐसा करने के लिए अनुचित रूप से दंडित किया जा रहा है जिसे उसने नहीं किया।
उत्तर – यदि हमें सच्चाई का पता है तो हम प्रयास करेंगे कि सभी को सच्चाई से अवगत कराकर उसे दंड मिलने से बचाया जा सके।

प्रश्न 6 – एक सहपाठी प्रतियोगिता में हार जाने पर उदास है।
उत्तर – सहपाठी के हौंसले को बढ़ाने का प्रयास करेंगे और उसे समझाएंगे कि हारना कोई बड़ी बात नहीं हैं क्योंकि हर हार से हम कुछ न कुछ जरूर सीखते हैं। हम अपने सहपाठी को पुनः अगली प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित करेंगे और अधिक मेहनत करने का सुझाव देंगे।

प्रश्न 7 – कक्षा में चर्चा के बीच एक सहपाठी संकोच कर रहा है और बोलने का अवसर नहीं पा रहा है।
उत्तर – उससे मित्रता बढ़ाएंगे और उसे अनुकूल वातावरण प्रदान करने के साथ ही प्रयास करेंगे कि उसे भी यथासंभव बोलने, भाग लेने का अवसर प्राप्त हो ।

प्रश्न 8 – सहपाठी किसी विषय में संघर्ष कर रहा है और आपसे सहायता माँगता है।
उत्तर – उसके संघर्ष में उसका साथ देने का यथासंभव प्रयास करेंगे, और हमसे जितनी हो सके उसकी सहायता करेंगे।

सुनी कहानी

हमारे देश और विश्व में अनेक कहानियाँ लोग एक-दूसरे को सैकड़ों-हजारों सालों से सुनते-सुनाते रहे हैं। इन कहानियों को लोककथाएँ कहते हैं। अपने घर या आस-पास सुनी-सुनाई जाने वाली किसी लोककथा को लिखकर कक्षा में सुनाइए। आपने जिस भाषा में लोककथा सुनी है या जिस भाषा में आप लोककथा लिखना चाहें, लिख सकते हैं। कक्षा के सभी समूहों द्वारा एकत्रित लोककथाओं को जोड़कर एक पुस्तिका बनाइए और कक्षा के पुस्तकालय में उसे सम्मिलित कीजिए।

आज की पहेली

नीचे कुछ पहेलियाँ दी गई हैं। इनके उत्तर आपको कविता में से मिल जाएँगे। पहेलियाँ बूझिए—
पहेली 1
नानी की बेटी है कौन?
मामा की बहना है कौन?
भार्या है पिता की कौन?
भाभी है चाचा की कौन?
उत्तर – माँ

पहेली 2
आसमान उड़-उड़ जाए,
तरह-तरह के गाने गाए,
पर फलाकर करता सैर
दो हैं जिसके पर और पैर।
उत्तर – हंस

पहेली 3
बागों में जो सुगंध फैलाती,
फूल-फूल में बसती गाती,
हवा-हवा में घुल-मिल जाए,
कौन है जो यह नाम बताए?
उत्तर – सुरभि

Maa, kh ek kahani QNA image 11

Class 7 Hindi Maa, Kh Ek Kahani– Extract Based Questions (गद्यांश पर आधारित प्रश्न)

1 –
“माँ, कह एक कहानी।”
“बेटा, समझ लिया क्या तूने
मुझको अपनी नानी?”
“कहती है मुझसे यह चेटी,
तू मेरी नानी की बेटी !
कह माँ, कह, लेटी ही लेटी,
राजा था या रानी?
राजा था या रानी?
माँ, कह एक कहानी।”
“तू है हठी मानधन मेरे,
सुन, उपवन में बडे सबेरे
तात भ्रमण करते थे तेरे
जहाँ, सुरभि मनमानी।”
“जहाँ सुरभि मनमानी?
हाँ, माँ, यही कहानी।”

प्रश्न 1 – “माँ, कह एक कहानी।” यह वाक्य किसने कहा?
(क) यशोधया
(ख) राहुल
(ग) सिद्धार्थ
(घ) दासी
उत्तर – (ख) राहुल

प्रश्न 2 – ‘चेटी’ का क्या अर्थ है?
(क) चोटी
(ख) दासी
(ग) सखी
(घ) चोट
उत्तर – (ख) दासी

प्रश्न 3 – राहुल माँ को लेटे लेटे ही कहानी सुनाने को क्यों कहता है?
(क) ताकि वह सो सके
(ख) ताकि वह आराम कर सके
(ग) ताकि माँ को कष्ट न हो
(घ) ताकि वह माँ की गोद में लेट सके
उत्तर – (ग) ताकि माँ को कष्ट न हो

प्रश्न 4 – यशोधरा राहुल को जिद्दी क्यों कहती है?
(क) क्योंकि वह बार बार कहानी सुनाने की जिद्द कर रहा था
(ख) क्योंकि वह बार बार नदी में जाने की जिद्द कर रहा था
(ग) क्योंकि वह बार बार दासी के साथ जाने की जिद्द कर रहा था
(घ) क्योंकि वह बार बार सोने की जिद्द कर रहा था
उत्तर – (क) क्योंकि वह बार बार कहानी सुनाने की जिद्द कर रहा था

प्रश्न 5 – तात का क्या अर्थ है?
(क) दादा
(ख) पिता
(ग) ताऊ
(घ) भाई
उत्तर – (ख) पिता

2 –
“वर्ण वर्ण के फूल खिले थे,
झलमल कर हिम-बिंदु झिले थे,
हलके झोंके हिले-मिले थे,
लहराता था पानी।”
“लहराता था पानी?
हाँ, हाँ, यही कहानी।”
“गाते थे खग कल कल स्वर से,
सहसा एक हंस ऊपर से,
गिरा, बिद्ध होकर खर-शर से,
हुई पक्ष की हानी!”
“हुई पक्ष की हानी?
करुणा-भरी कहानी!”

प्रश्न 1 – वर्ण वर्ण के फूल कहाँ खिले थे?
(क) उपवन में
(ख) नदी के किनारे
(ग) खेत में
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) उपवन में

प्रश्न 2 – पानी किस वजह से हिल रहा था?
(क) पत्थर के कारण
(ख) हवा के कारण
(ग) फूलों के कारण
(घ) पत्तों के कारण
उत्तर – (ख) हवा के कारण

प्रश्न 3 – खग का क्या अर्थ है?
(क) खाना
(ख) खोना
(ग) पक्षी
(घ) फूल
उत्तर – (ग) पक्षी

प्रश्न 4 – पक्षी किससे घायल हुआ था?
(क) तेज़ बाण से
(ख) तेज़ तलवार से
(ग) तेज़ चाकू से
(घ) तेज़ नाखूनों से
उत्तर – (क) तेज़ बाण से

प्रश्न 5 – पक्षी को कहाँ चोट लगी थी?
(क) पैर में
(ख) गर्दन में
(ग) सिर में
(घ) पंख में
उत्तर – (घ) पंख में

3 –
“चौंक उन्होंने उसे उठाया,
नया जन्म-सा उसने पाया।
इतने में आखेटक आया,
लक्ष्य-सिद्धि का मानी।”
“लक्ष्य-सिद्धि का मानी?
कोमल-कठिन कहानी।”
“माँगा उसने आहत पक्षी,
तेरे तात किंतु थे रक्षी।
तब उसने, जो था खगभक्षी-
हठ करने की ठानी।”
“हठ करने की ठानी?
अब बढ़ चली कहानी।”

प्रश्न 1 – पक्षी की रक्षा किसने की?
(क) सिद्धार्थ
(ख) राहुल
(ग) यशोधरा
(घ) शिकारी
उत्तर – (क) सिद्धार्थ

प्रश्न 2 – आखेटक का क्या अर्थ है?
(क) अखरोट
(ख) कठोर
(ग) शिकारी
(घ) शिकार
उत्तर – (ग) शिकारी

प्रश्न 3 – शिकारी को किसका घमंड था?
(क) अपने बाणों का
(ख) अपने निशाने का
(ग) अपने शिकार का
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) अपने निशाने का

प्रश्न 4 – शिकारी ने सिद्धार्थ से क्या माँगा?
(क) माफ़ी
(ख) दया
(ग) पक्षी
(घ) करुणा
उत्तर – (ग) पक्षी

प्रश्न 5 – पक्षी का रक्षक कौन बना?
(क) राहुल
(ख) शिकारी
(ग) यशोधरा
(घ) सिद्धार्थ
उत्तर – (घ) सिद्धार्थ

 

4 –
“हुआ विवाद सदय-निर्दय में,
उभय आग्रही थे स्वविषय में,
गई बात तब न्यायालय में,
सुनी सभी ने जानी।”
“सुनी सभी ने जानी?
व्यापक हुई कहानी।”
“राहुल, तू निर्णय कर इसका-
न्याय पक्ष लेता है किसका?
कह दे निर्भय, जय हो जिसका।
सुन लूँ तेरी बानी।”
“माँ, मेरी क्या बानी?
मैं सुन रहा कहानी।
कोई निरपराध को मारे,
तो क्यों अन्य उसे न उबारे?
रक्षक पर भक्षक को वारे,
न्याय दया का दानी!”
“न्याय दया का दानी?
तूने गुनी कहानी।”

प्रश्न 1 – विवाद किसके बीच हुआ?
(क) रक्षक और सिद्धार्थ
(ख) राहुल और सिद्धार्थ
(ग) रक्षक और भक्षक
(घ) राहुल और यशोधरा
उत्तर – (ग) रक्षक और भक्षक

प्रश्न 2 – कहानी में विवाद कहाँ तक पहुँचता है?
(क) न्यायालय तक
(ख) सिद्धार्थ तक
(ग) यशोधरा तक
(घ) राहुल तक
उत्तर – (क) न्यायालय तक

प्रश्न 3 – न्याय हमेशा किसका पक्ष लेता है?
(क) दया करने वाले का
(ख) रक्षा करने वाले का
(ग) क्रोध करने वाले का
(घ) दया और रक्षा करने वाले का
उत्तर – (घ) दया और रक्षा करने वाले का

प्रश्न 4 – निर्भय का क्या अर्थ है?
(क) बिना डर के
(ख) बिना पानी के
(ग) डर के साथ
(घ) नीर के साथ
उत्तर – (क) बिना डर के

प्रश्न 5 – यशोधरा का कहानी सुनाने का उद्देश्य क्या था?
(क) पुत्र के जीवन में पिता के सामान ही प्रेम उत्पन्न करना
(ख) पुत्र के जीवन में पिता के सामान ही न्याय भाव उत्पन्न करना
(ग) पुत्र के जीवन में पिता के सामान ही करुणा का भाव उत्पन्न करना
(घ) पुत्र के जीवन में पिता के सामान ही प्रेम, न्याय व् करुणा का भाव उत्पन्न करना
उत्तर – (घ) पुत्र के जीवन में पिता के सामान ही प्रेम, न्याय व् करुणा का भाव उत्पन्न करना

Class 7 Hindi Malhar Lesson 1 Maa, Kh Ek Kahani Multiple choice Questions (बहुविकल्पीय प्रश्न)

 

प्रश्न 1 – यशोधरा का कहानी सुनाने का उद्देश्य क्या था?
(क) पुत्र के जीवन में पिता के सामान ही प्रेम उत्पन्न करना
(ख) पुत्र के जीवन में पिता के सामान ही न्याय भाव उत्पन्न करना
(ग) पुत्र के जीवन में पिता के सामान ही करुणा का भाव उत्पन्न करना
(घ) पुत्र के जीवन में पिता के सामान ही प्रेम, न्याय व् करुणा का भाव उत्पन्न करना
उत्तर – (घ) पुत्र के जीवन में पिता के सामान ही प्रेम, न्याय व् करुणा का भाव उत्पन्न करना

प्रश्न 2 – यह कविता किसके बीच संवाद के रूप में रची गई है?
(क) माँ (यशोधरा) और पिता (सिद्धार्थ)
(ख) पिता (सिद्धार्थ) और बेटे (राहुल)
(ग) शिकारी और बेटे (राहुल)
(घ) माँ (यशोधरा) और बेटे (राहुल)
उत्तर – (घ) माँ (यशोधरा) और बेटे (राहुल)

प्रश्न 3 – राहुल माँ से क्या जिद्द करता है?
(क) कविता सुनाने की
(ख) उपन्यास सुनाने की
(ग) कहानी सुनाने की
(घ) कथा सुनाने की
उत्तर – (ग) कहानी सुनाने की

प्रश्न 4 – एक दिन अचानक सिद्धार्थ के सामने क्या गिरता है?
(क) तेज तीर से घायल हंस
(ख) तेज तीर से घायल बाज
(ग) तेज तीर से घायल हिरन
(घ) तेज तीर से घायल कबूतर
उत्तर – (क) तेज तीर से घायल हंस

प्रश्न 5 – हंस की रक्षा किसने की थी?
(क) राहुल की माता ने
(ख) राहुल के दादा ने
(ग) राहुल के नाना ने
(घ) राहुल के पिता ने
उत्तर – (घ) राहुल के पिता ने

प्रश्न 6 – शिकारी अपने निशाने पर क्या दिखता हुआ उसे अपना बताता है?
(क) बाण
(ख) घमंड
(ग) चोट
(घ) रक्त
उत्तर – (ख) घमंड

प्रश्न 7 – कहानी में विवाद कहाँ तक पहुँचता है?
(क) न्यायालय तक
(ख) सिद्धार्थ तक
(ग) यशोधरा तक
(घ) राहुल तक
उत्तर – (क) न्यायालय तक

प्रश्न 8 – न्याय हमेशा किसका पक्ष लेता है?
(क) दया करने वाले का
(ख) रक्षा करने वाले का
(ग) क्रोध करने वाले का
(घ) दया और रक्षा करने वाले का
उत्तर – (घ) दया और रक्षा करने वाले का

प्रश्न 9 – यशोधरा ने बालक को डाँटते हुए क्या कहा?
(क) क्या उसने यशोधरा को अपनी दासी समझ लिया है
(ख) क्या उसने यशोधरा को अपनी नानी समझ लिया है
(ग) क्या उसने यशोधरा को अपनी सखी समझ लिया है
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) क्या उसने यशोधरा को अपनी नानी समझ लिया है

प्रश्न 10 – बालक को किसने कहा की माँ उसकी नानी की बेटी है?
(क) दासी ने
(ख) यशोधरा ने
(ग) सिद्धार्थ ने
(घ) शिकारी ने
उत्तर – (क) दासी ने

प्रश्न 11 – सिद्धार्थ पुत्र राहुल अपनी माँ यशोधरा से किसकी कहानी सुनने की जिद्द कर रहा था?
(क) किसी राजा की कोई एक कहानी
(ख) किसी रानी की कोई एक कहानी
(ग) किसी राजा या रानी की कोई एक कहानी
(घ) किसी पक्षी की कोई एक कहानी
उत्तर – (ग) किसी राजा या रानी की कोई एक कहानी

प्रश्न 12 – बगीचे में कैसा दृश्य था?
(क) रंग-बिरंगे फूल खिले हुए थे
(ख) फूल पत्तों पर ओस की बूंदें जमी हुई थी
(ग) हवा के हल्के झोंकों से ओस की बूंदों से मिश्रित फूल पत्ते चमक रहे थे
(घ) उपरोक्त सही
उत्तर – (घ) उपरोक्त सही

प्रश्न 13 – तालाब के पानी में किस कारण लहरें उठ रही थीं?
(क) पानी में पत्थर फैकने से
(ख) पानी में कूदने से
(ग) हवा के कोमल झोंकों से
(घ) पक्षियों के कारण
उत्तर – (ग) हवा के कोमल झोंकों से

प्रश्न 14 – उस हंस पर किससे प्रहार किया गया था?
(क) पैने बाण से
(ख) पैने चक्कू से
(ग) पैनी तलवार से
(घ) पैने नाखूनों से
उत्तर – (क) पैने बाण से

प्रश्न 15 – पक्षी को कहाँ चोट आ गई थी?
(क) उसके पैरों पर बहुत अधिक चोट आ गई थी
(ख) उसकी गर्दन पर बहुत अधिक चोट आ गई थी
(ग) एक पंख पर बहुत अधिक चोट आ गई थी
(घ) दोनों पंखों पर बहुत अधिक चोट आ गई थी
उत्तर – (ग) एक पंख पर बहुत अधिक चोट आ गई थी

प्रश्न 16 – सिद्धार्थ ने जब घायल हंस पक्षी को उठाया तब हंस को कैसा लगा?
(क) मानो उसने फिर से नया जन्म प्राप्त किया हो
(ख) मानो उसे अब बचा लिया जाएगा
(ग) मानो उसने अब शिकारी को सौंप दिया जाएगा
(घ) मानो उसे अब स्वर्ग प्राप्त हो जाएगा
उत्तर – (क) मानो उसने फिर से नया जन्म प्राप्त किया हो

प्रश्न 17 – यह कहानी क्या प्रदर्शित कर रही है?
(क) कोमलता का भाव
(ख) अति कठोर भाव
(ग) कोमलता का भाव लिए हुए, अति कठोर भाव
(घ) केवल (क)
उत्तर – (ग) कोमलता का भाव लिए हुए, अति कठोर भाव

प्रश्न 18 – उस पक्षी को लेकर के दयावान सिद्धार्थ और निर्दयी शिकारी के बीच क्या बढ़ने लगा?
(क) न्याय
(ख) हिंसा
(ग) क्रोध
(घ) वाद-विवाद
उत्तर – (घ) वाद-विवाद

प्रश्न 19 – कहानी के वास्तविक अर्थ क्या है?
(क) न्याय देने वाला दयावान श्रेष्ठ होता है
(ख) शिकारी का निशाना सटीक होना चाहिए
(ग) शिकारी को भी दयावान होना चाहिए
(घ) दयावान को भी कभी-कभी न्याय छोड़ देना चाहिए
उत्तर – (क) न्याय देने वाला दयावान श्रेष्ठ होता है

प्रश्न 20 – राहुल किसका पुत्र था?
(क) कश्यप
(ख) सिद्धार्थ
(ग) महावीर
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) सिद्धार्थ

 

Maa, Kh Ek Kahani Extra Question Answers (अतिरिक्त प्रश्न उत्तर)

 

प्रश्न 1 – ‘माँ, कह एक कहानी’ कविता में कौन किससे कहानी सुनाने की जिद्द कर रहा है?
उत्तर – ‘माँ, कह एक कहानी’ कविता में सिद्धार्थ पुत्र राहुल अपनी माँ यशोधरा से कहानी सुनाने की जिद्द कर रहा है।

प्रश्न 2 – राहुल के कहानी सुनाने की जिद्द करने पर माँ यशोधरा की क्या प्रतिक्रिया थी और राहुल उसका क्या प्रत्युत्तर देता है?
उत्तर – सिद्धार्थ पुत्र राहुल अपनी माँ यशोधरा से कहानी सुनाने की जिद्द करता हुए कहता है कि माँ उसे एक कहानी सूना दे। इस पर यशोधरा बालक को डाँटते हुए कहती हैं कि क्या उसने यशोधरा को अपनी नानी समझ लिया है। कहने का तात्पर्य यह है कि बचपन में अक्सर नानी ही बच्चों को कहानी सुनाया करती हैं जिस वजह से यशोधरा भी राहुल से यह वाक्य कहती हैं। माँ की इस प्रतिक्रिया पर बालक कहता है कि उसे तो दासी ने बताया था कि माँ उसकी नानी की बेटी है। इसलिए वह जैसी लेटी हुई है उसी अवस्था में लेटे-लेटे कोई कहानी सूना दे। अर्थात राहुल किसी भी स्थिति में माँ से कोई कहानी सुनना चाहता है।

प्रश्न 3 – माँ पुत्र को कौन सी कहानी सुनाई?
उत्तर – माँ ने पुत्र को पिता के बचपन की कहानी सुनाई। जब उन्होंने अपने बचपन में शिकारी से एक घायल हंस को बचाया था। और प्रेम, न्याय और करुणा का एक प्रसिद्ध उदाहरण दिया था।

प्रश्न 4 – कविता के अनुसार उपवन के सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर – उपवन में रंग-बिरंगे फूल खिले हुए थे। उपवन में फूल पत्तों पर ओस की बूंदें जमी हुई थी जो उषाकालीन किरणों के स्पर्श से झिलमिला रही थीं। प्रातः कालीन हवा के हल्के झोंकों से ओस की बूंदों से मिश्रित फूल पत्ते चमक रहे थे। हवा के इन कोमल झोंकों से तालाब के पानी में भी लहरें उठ रही थीं।

प्रश्न 5 – यशोधरा शिकारी के बाण से घायल हंस की दशा का वर्णन किस तरह करती हैं?
उत्तर – यशोधरा शिकारी के बाण से घायल हंस की दशा का मार्मिक ढंग से वर्णन करती है। यशोधरा बताती हैं कि प्रातः काल में पक्षी अत्यन्त मधुर स्वर में ध्वनि कर रहे थे। अचानक ही ऊपर आकाश से एक हंस नीचे आ गिरा। उस हंस पर किसी ने पैने बाण से प्रहार किया था। उसकी एक पंख पर बहुत अधिक चोट आ गई थी। वह दर्द से तड़प रहा था।

प्रश्न 6 – सिद्धार्थ और शिकारी में क्या अंतर् था?
उत्तर – अचम्भित हुए सिद्धार्थ ने घायल हंस पक्षी को उठा लिया था। हंस को लगा मानो उसने फिर से नया जन्म प्राप्त किया हो। इसी बीच वह शिकारी वहाँ आ गया जिसने उस पक्षी की घायल किया था। उसे इस बात का घमंड था कि उसका निशाना सफलता पूर्वक लगा है। उस शिकारी ने उस घायल हुए पक्षी की माँग की परन्तु तुम्हारे पिता (सिद्धार्थ) उस पक्षी के रक्षक थे अर्थात् उन्होंने उसकी रक्षा की थी, वे उसे पक्षी देना नहीं चाहते थे। तब उस शिकारी ने उस घायल हुए पक्षी को हठपूर्वक प्राप्त करने का निश्चय कर लिया था। उस पक्षी को लेकरके दयावान सिद्धार्थ और निर्दयी शिकारी के बीच वाद-विवाद बढ़ने लगा। दोनों ही अपने-अपने विषय पर अथवा अपने-अपने पक्ष में अडिग थे। तब यह वाद-विवाद न्यायालय में चला गया। सभी ने इस वाद-विवाद के बारे में सुना और पूरी घटना को जान लिया।

प्रश्न 7 – आपके अनुसार कविता का सार क्या निकलता है?
उत्तर – हर कोई व्यक्ति निर्दोष की रक्षा अवश्य करेगा। भक्षक से रक्षक श्रेष्ठ होता है। न्याय देने वाला दयावान भी श्रेष्ठ होता है। रक्षक ही वस्तुत: भक्षक से बढ़कर होता है।