Shabdo ki Ashudhiya (शब्दों की अशुद्धियाँ) – Definition, Types, Examples, QnA

शब्दों की अशुद्धियाँ – Misspellings in Hindi, Shabdo ki Ashudhiya Types and Examples

Shabdo ki ashudhiyan – शब्दों की अशुद्धियाँ : जब हम हिंदी भाषा को बोलते या लिखते हैं तो हम बहुत सी गलतियाँ कर देते हैं।

  1. इसका क्या कारण है?
  2. ऐसा क्यों होता है?
  3. और इन अशुद्धियों/ गलतियों को हम कैसे सुधार सकते हैं? यहाँ हम इसी के बारे में जानेंगे कि हम किस तरह अशुद्धियों को कम कर सकते हैं?

सबसे पहले हम जानेंगे कि शब्दों की अशुद्धियाँ होती क्या हैं?-
शब्दों की अशुद्धियाँ – जब विद्यार्थियों को व्याकरण के सामान्य नियमों की जानकारी नहीं होती तो विद्यार्थियों से बोलने और लिखने में प्रायः कई गलतियाँ हो जाया करती हैं। शुद्ध भाषा के प्रयोग के लिए वर्णों के शुद्ध उच्चारण, शब्दों के शुद्ध रूप और वाक्यों के शुद्ध रूप जानना बहुत आवश्यक है।

 

Related Learn Hindi Grammar

 

विद्यार्थी से प्रायः दो तरह की गलतियाँ होती हैं-

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here
  1. शब्द-संबंधी
  2. वाक्य-संबंधी

इस लेख में हम शब्द संबंधी अशुद्धियों के बारे में जानेंगे। शब्द-संबंधी अशुद्धियाँ दूर करने के लिए छात्रों को श्रुतिलिपि अर्थात बोल कर बार-बार अभ्यास करना चाहिए।
हिन्दी लेखन में आम तौर पर कई गलतियाँ देखी जा सकती हैं। इनमें से कई गलतियाँ तो इतनी प्रचलित हो जाती हैं कि अधिकाँश विद्यार्थी भूलवश उन्हें सही समझ लेते हैं।
कई लोग ‘श’ तथा ‘ष’ का उच्चारण भी ‘स’ की तरह ही करते हैं जैसे ‘इंगलिश’ को ‘इंगलिस’ बोलना, ‘षडयन्त्र’ को ‘सडयन्त्र’ बोलना आदि। कुछ लोग कुछ शब्दों में आने वाले आधे अक्षरों (हलन्त युक्त) का पूरे अक्षरों की तरह उच्चारण करते हैं। उदाहरण के लिये ‘प्रश्न’ का उच्चारण ‘प्रशन’ की तरह, ‘महत्व’ का उच्चारण ‘महतव’ की तरह, ‘प्रयत्न’ का उच्चारण ‘प्रयतन’ की तरह आदि।
शब्द-संबंधी अशुद्धियाँ भाषा की सुन्दरता को खराब करती है। इसलिए इस लेख में हिन्दी में की जाने वाली सामान्य गलतियों के बारे में बताया गया है।

 

Related

 

 

कुछ अशुद्धियों की सूची उनके शुद्ध रूपों के साथ यहाँ दी जा रही है-

 

क्रमांक

अशुद्ध रूप

शुद्ध रूप

उ, ऊ की मात्रा (ु, ू) की अशुद्धियों के उदाहरण

1

अनुकुल

अनुकूल

2

पूण्य

पुण्य

3

उँचाई

ऊँचाई

4

उपर

ऊपर

5

पुज्य

पूज्य

6

प्रतिकुल

प्रतिकूल

7

बुढा

बूढ़ा

8

सुर्य

सूर्य

9

सिंदुर

सिंदूर

10

हिंदु

हिंदू

11

हिन्दूस्तान

हिन्दुस्तान

12

तुफान

तूफान

13

उपरोक्त

उपर्युक्त

14

दुंगा

दूँगा

15

पुरुस्कार

पुरस्कार

16

गुंगा

गूँगा

17

रूपया

रुपया

18

रुप

रूप

19

उंगली

ऊँगली

इ, ई की मात्रा (ी,ि) की अशुद्धियों के उदाहरण

1

उन्नती

उन्नति

2

नारि

नारी

3

निरोग

नीरोग

4

छि: छि:

छी छी

5

पुष्टी

पुष्टि

6

पत्नि

पत्नी

7

परिक्षा

परीक्षा

8

परस्थिति

परिस्थिति

9

अद्वितिय

अद्वितीय

10

प्राप्ती

प्राप्ति

11

मट्टी

मिट्टी

12

कवियत्री

कवयित्री

13

गयी

गई

14

उपरीलिखित

उपरिलिखित

15

निरस

नीरस

16

सृष्टी

सृष्टि

17

मंत्रीमंडल

मंत्रिमंडल

18

समीति

समिति

19

सूचिपत्र

सूचीपत्र

20

शिघ्र

शीघ्र

21

पत्नि

पत्नी

22

शक्ती

शक्ति

स, श और ष की अशुद्धियों के उदाहरण

नमष्कार

नमस्कार

 

पुस्प

पुष्प

 

कलस

कलश

 

प्रसंशा

प्रशंसा

 

पुरष्कार

पुरस्कार

 

प्रशाद

प्रसाद

 

भष्म

भस्म

 

वास्प

वाष्प

 

साशन

शासन

 

स्मसान

श्मशान

 

न और ण की अशुद्धियों के उदाहरण

कल्यान

कल्याण

 

गनित

गणित

 

रसायण

रसायन

 

रामायन

रामायण

 

लच्छन

लक्षण

 

प्रनाम

प्रणाम

 

प्रान

प्राण

 

ब्राम्हन

ब्राह्मण

 

वीना

वीणा

 

वानी

वाणी

 

ट और ठ की अशुद्धियों के उदाहरण

उत्कृष्ठ

उत्कृष्ट

 

ज्येष्ट

ज्येष्ठ

 

पृष्ट

पृष्ठ

 

घनिष्ट

घनिष्ठ

 

षष्ट

षष्ठ

 

गलत उच्चारण के कारण की जाने वाली अशुद्धियों के उदाहरण

अस्थान

स्थान

 

राज्यमहल

राजमहल

 

नबाव

नवाब

 

नछत्र

नक्षत्र

 

लिक्खा

लिखा

 

प्रंतु

परंतु

 

गृहस्थ्य

गृहस्थ

 

छमा

क्षमा

 

स्वास्थ

स्वास्थ्य

 

शत्रुह्न

शत्रुघ्न

 

बनावास

वनवास

 

छः

छह

 

सृंगार

श्रृंगार

 

सुर्पनखाँ

शूर्पणखा

 

महत्वपूर्ण

महत्त्वपूर्ण

 

अध्यन

अध्ययन

 

उज्वल

उज्ज्वल

 

आर्शीवाद

आशीर्वाद

 

सुस्वागत

स्वागत

 

सकुशलपूर्वक

सकुशल, कुशलतापूर्वक

 

अप्रसंगिक

अप्रासंगिक

 

अनधिकार

अनाधिकार

 

अत्याधिक

अत्यधिक

 

माधुर्यता

माधुर्य, मधुरता

 

मैत्रता

मित्रता, मैत्री

 

ऐक्यता

एकता, ऐक्य

 

धैर्यता

धैर्य, धीरता

 

चिन्ह

चिह्न

 

सन्मान

सम्मान

 

व्यावहार

व्यवहार

 

अनेकों

अनेक

 

सप्ताहिक

साप्ताहिक

 

सम्राज्य

साम्राज्य

 

संसारिक

सांसारिक

 

समुद्रिक

सामुद्रिक

 

भिजवाया

भेजवाया

 

पछिताना

पछताना

 

बिठाया

बैठाया

 

पहिले

पहले

 

40

राजनैतिक

राजनीतिक

41

स्मर्ण

स्मरण

42

ईर्षा

ईर्ष्या

43

आर्द

आर्द्र

44

स्त्रोत

स्रोत

45

पैत्रिक

पैतृक

अनुनासिक (ँ) शब्दों की अशुद्धियों के उदाहरण

1

हंसना

हँसना

2

चांद

चाँद

3

दांत

दाँत

4

बांस

बाँस

5

अंगना

अँगना

6

कंगना

कँगना

7

उंचा

ऊँचा

8

जाऊंगा

जाऊँगा

9

आंख

आँख

10

सूंड

सूँड

11

बांसुरी

बाँसुरी

12

महंगा

महँगा

13

मुंह

मुँह

14

पांचवा

पाँचवाँ

15

जहां

जहाँ

16

कांच

काँच

17

पहुंचा

पहुँचा

18

गांधीजी

गाँधीजी

19

छटांक

छटाँक, छटाक

हलन्त ( ्) शब्दों की अशुद्धियों के उदाहरण

1

बुद्धिवान

बुद्धिमान्

2

भगमान

भगवान्

3

एवं

एवम्

4

महान

महान्

5

वाक

वाक

6

भाग्यमान

भाग्यवान्

7

विद्वान

विद्वान्

8

धनमान

धनवान्

अनुस्वार (ं) का शुद्ध रूप

 

अंक

अङ्क

 

मंगल

मङ्गल

 

संजय

सञ्जय

 

चंचल

चञ्चल

 

कुंजी

कुञ्जी

 

मंदिर

मन्दिर

 

परंपरा

परम्परा

 

पंडित

पण्डित

 

गंगा

गङ्गा

 

Recommended Read

 

Score 100% in Hindi - बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपरचार्ज करें: हमारे SuccessCDs कक्षा 10 हिंदी कोर्स से परीक्षा में ऊँचाईयों को छू लें! Click here