Vaakya Sansleshan definition, Types of Joining / combining sentences, Joining / combining sentences examples – वाक्य संश्लेषण की परिभाषा, वाक्य संश्लेषण के भेद और उदाहरण
Joining / combining sentences in Hindi, Vaakya Sansleshan (वाक्य संश्लेषण): इस लेख में हम वाक्य-संश्लेषण की सम्पूर्ण जानकारी हासिल करेंगे। वाक्य-संश्लेषण की परिभाषा, अनेक सरल वाक्यों को एक सरल वाक्य में संश्लेषण करने के कुछ नियम, एक सरल वाक्य का सरल/साधारण वाक्य में संश्लेषण, मिश्र या मिश्रित वाक्य में संश्लेषण, संयुक्त वाक्य में संश्लेषण किस तरह किया जाता है? इन सभी के बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे –
Class 10 Hindi Grammar Lessons |
Shabdo ki Ashudhiya |
Arth vichaar in Hindi |
Joining / combining sentences in Hindi |
Anusvaar |
वाक्य संश्लेषण की परिभाषा
संश्लेषण शब्द विश्लेषण का विलोम शब्द है। वाक्य-विश्लेषण में एक वाक्य के उपवाक्यों को अलग-अलग करके उनके पारस्परिक संबंधों को देखा जाता है। अलग-अलग वाक्यों को परस्पर संबद्ध करते हुए समास-शैली का एक वाक्य बनाना तथा किसी विस्तृत वाक्य को छोटा करना वाक्य संश्लेषण कहलाता है।
दूसरे शब्दों में – वाक्य संश्लेषण का अर्थ है – भिन्न वाक्यों को एक वाक्य में मिलाना।
सरल शब्दों में – अलग-अलग वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य बनाना वाक्य संश्लेषण कहलाता है।
जैसे –
राधा मेरी दीदी है।
वे मेरे पास आई।
मुझे कहानी सुनाई।
वाक्य संश्लेषण – मेरी राधा दीदी ने मेरे पास आकर मुझे कहानी सुनाई।
अनेक सरल वाक्यों को एक सरल वाक्य में संश्लेषण करने के कुछ नियम
(क) अलग-अलग वाक्यों की क्रियाओं को अलग करके एक मुख्य क्रिया बनाना।
(ख) अन्य वाक्यों की क्रियाओं को पूर्वकालिक क्रिया, विशेषण या पदबंध में बदल लेना चाहिए।
(ग) समास, संधि या उपसर्ग-प्रत्यय लगाकर अनेक के स्थान पर एक शब्द बना कर उन्हें मुख्य क्रिया से जोड़कर संक्षिप्त-संशिलष्ट वाक्य बनाना।
(घ) आवश्यकता पड़ने पर प्रत्यय और उपसर्गों के योग से नए शब्द का निर्माण कर लेना चाहिए।
उदाहरण –
(क) राम एक चित्रकार है।
(ख) वह बहुत अच्छे चित्र बनाता है।
(ग) ये चित्र प्राकृतिक दृश्यों पर आधारित होते हैं।
सरल वाक्य में संश्लेषण –
चित्रकार राम प्राकृतिक दृश्यों पर आधारित, बहुत अच्छे चित्र बनाता है।
संयुक्त वाक्य में संश्लेषण –
चित्रकार राम बहुत अच्छे चित्र बनाता है और ये चित्र प्राकृतिक दृश्यों पर आधारित होते हैं।
मिश्र वाक्य में संश्लेषण –
चित्रकार राम बहुत अच्छे चित्र बनाता है, जो प्राकृतिक दृश्यों पर आधारित होते हैं।
(क) अध्यापक कक्षा में आए।
(ख) सब छात्र खड़े हो गए।
सरल वाक्य में संश्लेषण –
अध्यापक के आते ही सब छात्र खड़े हो गए।
संयुक्त वाक्य में संश्लेषण –
अध्यापक कक्षा में आए और सब छात्र खड़े हो गए।
मिश्र वाक्य में संश्लेषण –
जैसे ही अध्यापक कक्षा में आए, सब छात्र खड़े हो गए।
Also See: |
Class 10 Hindi Grammar Lessons |
Class 10 Hindi Literature Lessons |
Class 10 Hindi Writing Skills |
Class 10 English Lessons |