लेखक का चरित्र-चित्रण | Character Sketch of Chetak from CBSE Class 6 Hindi Malhar Book Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

 

Related: 

 

लेखक का चरित्र चित्रण – (Character Sketch of the Writer)

 

इस पाठ के लेखक रामधारी सिंह ‘दिनकर’ एक जिज्ञासु, समझदार और देशभक्त व्यक्ति हैं। उनकी यात्रा करने की इच्छा बहुत ज़्यादा होती है और वे नई जगहों को देखने और समझने में आनंद महसूस करते हैं। उनके चरित्र की कुछ विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  1. प्रकृति प्रेमी- लेखक को जंगल, जानवर और प्रकृति बहुत पसंद हैं। जब वे नैरोबी के जंगल में जाते हैं, तो बड़े ध्यान से शेरों और हिरनों के व्यवहार को देखते हैं। उन्हें जानवरों के स्वभाव और शिकार करने के तरीके को समझने में मज़ा आता है।
  2. संवेदनशील और भावुक- लेखक मॉरिशस में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को देखकर बहुत खुश होते हैं। वे वहाँ के मंदिरों, त्योहारों और लोगों को देखकर गर्व महसूस करते हैं। वे यह देखकर भावुक हो जाते हैं कि विदेश में बसे भारतीयों ने अपनी भाषा, धर्म और परंपराओं को बचाकर रखा है।
  3. देशभक्त- लेखक भारत से बहुत प्यार करते हैं। वे जहाँ भी जाते हैं, भारत से जुड़ी चीज़ों को ढूंढते हैं। मॉरिशस में जब वे भारतीय नाम वाली गलियाँ और जगहें देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि यह ‘छोटा-सा हिंदुस्तान’ है। वे चाहते हैं कि भारत के लोग भी अपने मंदिरों और तीर्थस्थानों को मॉरिशस की तरह साफ-सुथरा रखें।
  4. साहसी- लेखक नई चीज़ें आज़माने में बहुत बहादुर और उत्साही हैं। जब वे नैरोबी में होते हैं, तो वे जंगल में घूमने और शेरों को देखने का रोमांचक अनुभव लेने से पीछे नहीं हटते।
  5. विचारशील- लेखक सिर्फ़ चीज़ों को देखकर आगे नहीं बढ़ जाते, बल्कि उनके बारे में सोचते और गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। वे मॉरिशस की भाषा, संस्कृति और लोगों के बारे में ध्यान से अध्ययन करते हैं और अपनी राय बनाते हैं।

 

निष्कर्ष- लेखक एक उत्साही यात्री, संवेदनशील इंसान और सच्चे देशभक्त हैं। वे हर चीज़ को ध्यान से देखते हैं, उससे कुछ सीखते हैं और अपने अनुभवों को बहुत सुंदर और भावनात्मक तरीके से लिखते हैं।

 

लेखक के चरित्र सम्बंधित प्रश्न (Questions related to Character of the Writer)

Q1. पाठ से मिली जानकारी के आधार पे रामधारी जी के चरित्र के बारे में लिखिए।
Q2. पाठ का शीर्षक क्या सन्देश देता है ?