कक्षा – 9वीं हिंदी ‘अ‘ परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम 2025-26 (कोड सं. – 002)
CBSE Class 9 Hindi (Course A) Syllabus – Class 9 Hindi (Course A) Syllabus and Question Paper Pattern for academic year 2025-26 given below.
CBSE कक्षा – 9वीं हिंदी ‘अ’ पाठ्यक्रम – हिंदी हमारी मातृभाषा है इसलिए सभी छात्रों के लिए हिंदी का विषय अनिवार्य है। कक्षा 9वीं हिंदी का पाठ्यक्रम और प्रश्न पत्र प्रारूप नीचे दिया गया है। हिंदी का प्रश्न पत्र हल करने में बहुत समय लगता है इसलिए हमें पता होना चाहिए कि हमें कौन सा विषय कितने अंक के लिए पढ़ना है और कितना लिखना है। विद्यार्थियों को इसके लिए अच्छी तैयारी करने की आवश्यकता है।
कक्षा 9वीं हिन्दी ‘अ’ (कोड सं. 002) – परीक्षाओं हेतु पाठ्यक्रम विनिर्देशन 2025-26
| खंड ‘ क ’ | अपठित बोध | 14 अंक |
| खंड ‘ ख | व्यावहारिक व्याकरण | 16 अंक |
| खंड ‘ ग ’ | पाठ्यपुस्तक एवं पूरक पाठ्यपुस्तक | 30 अंक |
| खंड ‘ घ ’ | रचनात्मक लेखक | 20 अंक |
| भारांक | 80 | |
| आंतरिक परीक्षा | 20 | |
| कुल अंक | 100 | |
परीक्षा भार विभाजन
विषयवस्तु
खंड – क (अपठित बोध)
1. अपठित गद्यांश व काव्यांश पर बहुविकल्पीय, अतिलघूत्तरात्मक एवं लघूत्तरात्मक प्रश्न
| अ. | एक अपठित गद्यांश लगभग 250 शब्दों का इसके आधार पर | एक अंकीय तीन बहुविकल्पी प्रश्न | 1 x 3 = 3 |
| अतिलघूत्तरात्मक एवं लघूत्तरात्मक प्रश्न | 2 x 2 = 4 | ||
| ब. | एक अपठित काव्यांश अधिकतम 120 शब्दों का इसके आधार पर | एक अंकीय तीन बहुविकल्पी प्रश्न | 1 x 3 = 3 |
| अतिलघूत्तरात्मक एवं लघूत्तरात्मक प्रश्न | 2 x 2 = 4 |
खंड – ख (व्यावहारिक व्याकरण)
2. व्याकरण के लिए निर्धारित विषयों पर विषयवस्तु का बोध, भाषिक बिंदु / संरचना आदि पर अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न | (1 x 16)
कुल 20 प्रश्न पूछे जाएँगे, जिनमें से केवल 16 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे ।
| अ. | शब्द निर्माण
उपसर्ग-प्रत्यय- (5 में से 4 प्रश्न करने होंगे), समास (5 में से 4 प्रश्न करने होंगे) |
उपसर्ग | 2 अंक |
| प्रत्यय | 2 अंक | ||
| समास | 4 अंक | ||
| ब. | अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद | (5 में से 4 प्रश्न करने होंगे) | 4 अंक |
| स. | अलंकार | (शब्दालंकार : अनुप्रास, यमक, श्लेष) (5 में से 4 प्रश्न करने होंगे) | 4 अंक |
खंड – ग (पाठ्यपुस्तक एवं पूरक पाठ्यपुस्तक)
अ. गद्य खंड पाठ्यपुस्तक (क्षितिज (भाग 1)
| 1. | निर्धारित पाठों में से गद्यांश के आधार पर एक अंकीय पाँच बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएँगे | 1 × 5 |
| 2. | निर्धारित पाठों में से विषयवस्तु का ज्ञान, बोध, अभिव्यक्ति आदि पर तीन प्रश्न पूछे जाएँगे । (विकल्प सहित 25-30 शब्द-सीमा वाले 4 में से 3 प्रश्न करने होंगे) | 2 × 3 |
ब. काव्य खंड पाठ्यपुस्तक ( क्षितिज (भाग 1)
| 1. | निर्धारित कविताओं में से काव्यांश के आधार पर एक अंकीय पाँच बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएँगे | 1 × 5 |
| 2. | निर्धारित कविताओं के आधार पर तीन प्रश्न पूछे जाएँगे। (विकल्प सहित-25-30 शब्द-सीमा वाले 4 में से 3 प्रश्न करने होंगे) | 2 × 3 |
स. पूरक पाठ्यपुस्तक (कृतिका भाग – 1)
कृतिका (भाग 1) से
| 1. | निर्धारित पाठों पर आधारित दो प्रश्न पूछे जाएँगे। (4 x 2) (विकल्प सहित-50-60 शब्द – सीमा वाले 3 में से 2 प्रश्न करने होंगे) | 4 × 2 |
खंड – घ (रचनात्मक लेखक)
4. लेखन
| क. | समसामयिक एवं व्यावहारिक जीवन से जुड़े हुए तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लेखन | 6 x 1 = 6 |
| ख. | औपचारिक अथवा अनौपचारिक विषयों में लगभग 100 शब्दों में किसी एक विषय पर पत्र | 5 x 1 = 5 |
| ग. | लगभग 100 शब्दों में ई-मेल लेखन
अथवा लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लेखन |
5 x 1 = 5 |
| घ. | लगभग 80 शब्दों में संवाद लेखन
अथवा लगभग 80 शब्दों में सूचना लेखन |
4 x 1 = 4 |
निर्धारित पुस्तकें:
- क्षितिज, भाग-1, एन.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित नवीनतम संस्करण
- कृतिका, भाग-1, एन.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित नवीनतम संस्करण
क्षितिज (भाग -1) विषय – क्रम
गद्य – खंड
- दो बैलों की कथा – प्रेमचंद
- ल्हासा की ओर – राहुल सांकृत्यायन
- उपभोक्तावाद की संस्कृति – श्यामाचरण दुबे
- साँवले सपनों की याद – जाबिर हुसैन
- प्रेमचंद के फटे जूते – हरिशंकर परसाई
- मेरे बचपन के दिन – महादेवी वर्मा
काव्य-खंड
- साखियाँ एवं सबद – कबीर
- वाख – ललद्यद
- सवैये – रसखान
- कैदी और कोकिला – माखनलाल चतुर्वेदी
- ग्राम श्री – सुमित्रानंदन पंत
- मेघ आए – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
- बच्चे काम पर जा रहे हैं – राजेश जोशी
कृतिका (भाग-1) विषय – क्रम
- इस जल प्रलय में – फणीश्वरनाथ रेणु
- मेरे संग की औरतें – मृदुला गर्ग
- रीढ़ की हड्डी – जगदीश चंद्र माथुर
Also See: