CBSE Class 7 Hindi Grammar Shabd Bhandar| शब्द भण्डार की परिभाषा और उदाहरण
शब्द भण्डार Shabd Bhandar – प्रिय विद्यार्थियों! इस बार के पोस्ट में हम आपके लिए एक महत्त्वपूर्ण विषय शब्द-भण्डार को लेकर आये हैं। हिंदी भाषा में शब्दों का भंडार अत्यंत समृद्ध और विविधतापूर्ण है। यह पोस्ट विद्यार्थियों को शब्द भण्डार के विभिन्न प्रकारों जैसे पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी, समरूपी भिन्नार्थक, वाक्यांश के लिए एक शब्द, एकार्थी शब्द, तत्सम-तद्भव, देशज, विदेशज और संकर शब्दों की समझ प्रदान करेगा। शब्द-भण्डार से परीक्षाओं में कई प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षाओं की दृष्टि से यह पोस्ट विद्यार्थियों के लिए सहायक सिद्ध होगी।
शब्द भण्डार किसे कहते हैं – Shabd Bhandar Definition
शब्द भण्डार का अर्थ है शब्दों का संग्रह या भंडार। यह उन सभी शब्दों का समूह होता है जो किसी भाषा में उपलब्ध होते हैं। इसे हम शब्दकोष, शब्द संपदा या शब्द भंडार भी कह सकते हैं।
उदाहरण के लिए, हिंदी भाषा में विभिन्न प्रकार के शब्द होते हैं जैसे- पर्यायवाची शब्द, विपरीतार्थक शब्द, अनेकार्थक शब्द, भिन्नार्थक शब्द, तत्सम, तद्भव आदि। इन सभी शब्दों का संग्रह मिलकर शब्द भंडार बनाता है।
शब्द भंडार को बढ़ाने के लिए हमें अधिक से अधिक पढ़ना, सुनना और लिखना चाहिए। इससे हम नए-नए शब्द सीख सकते हैं और अपने भाषा ज्ञान को समृद्ध कर सकते हैं। शब्द भंडार का विकास करना भाषा ज्ञान को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक है। इससे न केवल लिखने और बोलने में निपुणता आती है, बल्कि अभिव्यक्ति में भी निखार आता है।
शब्द भण्डार उदाहरण- Shabd Bhandar Examples
परीक्षाओं में पूछे जाने वाले और आवश्यक शब्दों के बारे में हम यहाँ समझते हैं-
पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द
पर्यायवाची शब्द उन शब्दों को कहते हैं जिनका अर्थ समान अर्थात एक जैसा होता है। दूसरे शब्दों में पर्यायवाची शब्द का अर्थ है ‘समान अर्थ वाले शब्द’। ऐसे शब्द जिनके अर्थ एक समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। पर्यायवाची शब्द को समानार्थी शब्द भी कहते हैं।
उदाहरण-
आग– अग्नि, ज्वाला, अनल, पावक
अमृत– सुधा, अमिय, पीयूष, सोम
मित्र- साथी, सखा, दोस्त, संगी
सूर्य- रवि, भानु, दिनकर, आदित्य
‘पर्यायवाची’ की अधिक जानकारी के लिए Click Here
नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कर उत्तर बताइए-
1. ‘सूर्य’ का पर्यायवाची शब्द क्या है?
(क) धरा
(ख) रवि
(ग) चंद्र
(घ) आकाश
उत्तर- (ख) रवि
2. ‘अग्नि’ का समानार्थी शब्द क्या है?
(क) पावक
(ख) वायु
(ग) धरती
(घ) नीर
उत्तर- (क) पावक
3. ‘मित्र’ का पर्यायवाची शब्द कौन-सा है?
(क) शत्रु
(ख) शिशु
(ग) सखा
(घ) सेवक
उत्तर- (ग) सखा
4. ‘घोड़ा’ का पर्यायवाची शब्द क्या है?
(क) अश्व
(ख) गज
(ग) अजा
(घ) व्याघ्र
उत्तर- (क) अश्व
5. ‘वन’ का समानार्थी शब्द कौन-सा है?
(क) खेत
(ख) पर्वत
(ग) जंगल
(घ) नदी
उत्तर- (ग) जंगल
6. ‘नीर’ का पर्यायवाची शब्द क्या है?
(क) वायु
(ख) जल
(ग) अग्नि
(घ) धरती
उत्तर- (ख) जल
7. ‘नभ’ का समानार्थी शब्द कौन-सा है?
(क) धरती
(ख) आकाश
(ग) सूरज
(घ) तारा
उत्तर- (ख) आकाश
8. ‘असत्य’ का पर्यायवाची शब्द क्या है?
(क) झूठ
(ख) बर्बर
(ग) अंगीकार
(घ) अशिष्ट
उत्तर- (क) झूठ
9. ‘किरण’ का पर्यायवाची शब्द क्या है?
(क) काक
(ख) कलिका
(ग) धनद
(घ) रश्मि
उत्तर- (घ) रश्मि
10. ‘चंद्रमा’ का समानार्थी शब्द कौन-सा है?
(क) चाँद
(ख) सूरज
(ग) तारा
(घ) अग्नि
उत्तर- (क) चाँद
विलोम शब्द
विलोम शब्द वे शब्द होते हैं जिनका अर्थ एक-दूसरे के विपरीत होता है अर्थात उल्टा होता है। इन्हें विपरीतार्थक शब्द भी कहा जाता है।
उदाहरण-
दिन – रात
सत्य – असत्य
सुख – दुःख
अमृत – विष
‘विलोम शब्द’ की अधिक जानकारी के लिए Click Here
नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कर उत्तर बताइए-
1. ‘अमृत’ का विलोम शब्द क्या है?
(क) विष
(ख) जल
(ग) सुख
(घ) मृत्यु
उत्तर- (क) विष
2. ‘धनी’ का विलोम शब्द क्या होगा?
(क) कंजूस
(ख) गरीब
(ग) निर्धन
(घ) अमीर
उत्तर- (ग) निर्धन
3. ‘सत्य’ का विलोम शब्द क्या है?
(क) छल
(ख) झूठ
(ग) मिथ्या
(घ) असत्य
उत्तर- (घ) असत्य
4. ‘जीवन’ का विलोम शब्द क्या है?
(क) मृत्यु
(ख) अंत
(ग) अंधकार
(घ) समापन
उत्तर- (क) मृत्यु
5. ‘अंधकार’ का विलोम शब्द क्या होगा?
(क) चमक
(ख) दीप
(ग) रोशनी
(घ) प्रकाश
उत्तर- (घ) प्रकाश
6. ‘दुष्ट’ का विलोम शब्द क्या होगा?
(क) अच्छा
(ख) सज्जन
(ग) साधु
(घ) नेक
उत्तर- (ख) सज्जन
7. ‘मित्र’ का विलोम शब्द क्या है?
(क) शत्रु
(ख) दुश्मन
(ग) प्रतिद्वंदी
(घ) विरोधी
उत्तर- (क) शत्रु
8. ‘आवश्यक’ का विलोम शब्द क्या है?
(क) निष्फल
(ख) व्यर्थ
(ग) अनावश्यक
(घ) बिना मतलब
उत्तर- (ग) अनावश्यक
9. ‘प्रेम’ का विलोम शब्द क्या होगा?
(क) क्रोध
(ख) जलन
(ग) ईर्ष्या
(घ) घृणा
उत्तर- (घ) घृणा
10. ‘स्वर्ग’ का विलोम शब्द क्या है?
(क) मृत्युलोक
(ख) पाताल
(ग) नरक
(घ) भू लोक
उत्तर- (ग) नरक
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द वे शब्द होते हैं जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं। इन शब्दों को उनके संदर्भ के अनुसार अलग-अलग अर्थों में प्रयोग किया जा सकता है।
उदाहरण-
कुल– वंश, सब
आम– फल, साधारण
काल- समय, मृत्यु
‘अनेक शब्दों के लिए एक शब्द’ की अधिक जानकारी के लिए Click Here
नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कर उत्तर बताइए-
1. अनेकार्थक शब्द ‘गुरू’ का इनमें से एक अर्थ _____ है-
(क) अमृत
(ख) बड़ा
(ग) गंध
(घ) जल
उत्तर- (ख) बड़ा
2. ‘पत्र’ का एक अन्य अर्थ क्या हो सकता है?
(क) पंख
(ख) चन्द्रमा
(ग) किन्तु
(घ) तारा
उत्तर- (क) पंख
3. ‘पोत’ शब्द का एक अर्थ क्या है?
(क) पक्षी
(ख) पुष्प
(ग) बच्चा
(घ) पत्थर
उत्तर- (ग) बच्चा
4. ‘पतंग’ शब्द का एक अन्य अर्थ क्या हो सकता है?
(क) गहना
(ख) सूर्य
(ग) वर्षा
(घ) अन्न
उत्तर- (ख) सूर्य
5. ‘मंडल’ का एक और अर्थ क्या है?
(क) जल
(ख) जिला
(ग) पर्वत
(घ) आकाश
उत्तर- (ख) जिला
6. ‘अम्बर’ शब्द का एक अन्य अर्थ क्या है?
(क) पवित्र
(ख) नदी
(ग) वस्त्र
(घ) झील
उत्तर- (ग) वस्त्र
7. ‘कनक’ शब्द का एक अर्थ क्या है?
(क) धतूरा
(ख) माँ
(ग) देवी
(घ) गाय
उत्तर- (क) धतूरा
8. ‘मधु’ शब्द का एक और अर्थ क्या है?
(क) सूरज
(ख) चाँद
(ग) दूध
(घ) तारा
उत्तर- (ग) दूध
9. ‘मद’ शब्द का एक अर्थ क्या है?
(क) घमंड
(ख) बाण
(ग) तलवार
(घ) गदा
उत्तर- (क) घमंड
10. ‘फल’ शब्द का एक अर्थ क्या है?
(क) देखना
(ख) नतीजा
(ग) गंध
(घ) चखना
उत्तर- (ख) नतीजा
समरूपी भिन्नार्थक शब्द
समरूपी भिन्नार्थक शब्द वे शब्द होते हैं जिनका उच्चारण और वर्तनी लगभग एक जैसी होती है, लेकिन उनके अर्थ अलग-अलग होते हैं। इन्हें हम श्रुतिसम/समश्रुत भिन्नार्थक या युग्म शब्द भी कहते हैं।
उदाहरण-
1. अनल (आग)
अनिल (हवा, वायु)
2. ओर (तरफ)
और (तथा)
3. कुल (वंश)
कूल (किनारा)
4. पानी (जल)
पाणि (हाथ)
‘समरूपी भिन्नार्थक शब्द’ की अधिक जानकारी के लिए Click Here
नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कर उत्तर बताइए-
1. ‘अन्न – अन्य’ शब्द युग्म का सही अर्थ-भेद क्या है?
(क) अनाज – दूसरा
(ख) फल – पराया
(ग) पेड़ – पौधे
(घ) दूसरा – पराया
उत्तर- (क) अनाज – दूसरा
2. ‘अभय – उभय’ शब्द युग्म का अर्थ-भेद क्या है?
(क) हवा – अग्नि
(ख) निर्भय – दोनों
(ग) पढ़ना – पढ़ाना
(घ) दोनों – निर्भय
उत्तर- (ख) निर्भय – दोनों
3. ‘चिर – चीर’ शब्द युग्म का सही अर्थ-भेद है-
(क) लम्बा – प्राचीन
(ख) वस्त्र – पुराना
(ग) पेड़ – वस्त्र
(घ) पुराना – वस्त्र
उत्तर- (घ) पुराना – वस्त्र
4. ‘अली – अलि’ शब्द युग्म का अर्थ-भेद क्या है?
(क) सेना – वानर
(ख) केशव – भ्रमर
(ग) सखी – भ्रमर
(घ) सखी – उद्धव
उत्तर- (ग) सखी – भ्रमर
5. ‘अंस – अंश’ शब्द युग्म का सही अर्थ-भेद क्या है?
(क) कंधा – भाग
(ख) भाग – कंधा
(ग) अंश – हिस्सा
(घ) कंधा – हिस्सा
उत्तर- (क) कंधा – भाग
6. ‘कुल – कूल’ शब्द युग्म का अर्थ-भेद क्या है?
(क) किनारा – वंश
(ख) वंश – किनारा
(ग) कुल – किनारा
(घ) वंश – कुल
उत्तर- (ख) वंश – किनारा
7. ‘अनल – अनिल’ शब्द युग्म का सही अर्थ-भेद क्या है?
(क) अग्नि – वायु
(ख) वायु – अग्नि
(ग) अग्नि – जल
(घ) जल – वायु
उत्तर- (क) अग्नि – वायु
8. ‘गज – गज़’ शब्द युग्म का अर्थ-भेद क्या है?
(क) हाथी – गज़
(ख) माप – हाथी
(ग) गज – गज़
(घ) हाथी – माप
उत्तर- (घ) हाथी – माप
9. ‘नीड़ – नीर’ शब्द युग्म का सही अर्थ-भेद क्या है?
(क) घोंसला – पानी
(ख) पानी – घोंसला
(ग) नीर – नीड़
(घ) घोंसला – नीर
उत्तर- (क) घोंसला – पानी
10. ‘दिन – दीन’ शब्द युग्म का अर्थ-भेद क्या है?
(क) दिन – दीन
(ख) दरिद्र – दिवस
(ग) दिवस – दरिद्र
(घ) दीन – दिन
उत्तर- (ग) दिवस – दरिद्र
एकार्थी शब्द
एकार्थी शब्द वे शब्द होते हैं जिनका केवल एक ही अर्थ होता है। इनका प्रयोग एक ही संदर्भ में किया जाता है।
उदाहरण-
आकाश- गगन
जल– पानी
पृथ्वी- धरती
आवाज़- ध्वनि
‘एकार्थी शब्द’ की अधिक जानकारी के लिए Click Here
नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कर उत्तर बताइए-
1. ‘अनाज’ शब्द का एकार्थी शब्द क्या है?
(क) अन्न
(ख) भोजन
(ग) धान
(घ) गेहूँ
उत्तर- (क) अन्न
2. ‘वेदना’ शब्द का एकार्थी शब्द क्या है?
(क) रोग
(ख) पीड़ा
(ग) आघात
(घ) चोट
उत्तर- (ख) पीड़ा
3. ‘शोभा’ शब्द का एकार्थी शब्द क्या है?
(क) चमक
(ख) सजावट
(ग) आभा
(घ) सुंदरता
उत्तर- (घ) सुंदरता
4. ‘नौकर’ शब्द का एकार्थी शब्द क्या है?
(क) सेवक
(ख) चाकर
(ग) कर्मचारी
(घ) मजदूर
उत्तर- (ख) चाकर
5. ‘अंजन’ शब्द का एकार्थी शब्द क्या है?
(क) स्याही
(ख) आँख
(ग) काजल
(घ) दवा
उत्तर- (ग) काजल
6. ‘महिला’ शब्द का एकार्थी शब्द क्या है?
(क) नारी
(ख) कन्या
(ग) स्त्री
(घ) पत्नी
उत्तर- (क) नारी
7. ‘स्वर्ग’ शब्द का एकार्थी शब्द क्या है?
(क) वैकुण्ठ
(ख) ब्रह्मलोक
(ग) देवलोक
(घ) स्वर्गलोक
उत्तर- (ग) देवलोक
8. ‘चोर’ शब्द का एकार्थी शब्द क्या है?
(क) तस्कर
(ख) अपराधी
(ग) डाकू
(घ) लुटेरा
उत्तर- (क) तस्कर
9. ‘जहर’ शब्द का एकार्थी शब्द क्या है?
(क) रस
(ख) औषधि
(ग) अमृत
(घ) विष
उत्तर- (घ) विष
10. ‘अनिष्ट’ शब्द का एकार्थी शब्द क्या है?
(क) अशुभ
(ख) बुरा
(ग) हानिकारक
(घ) नुकसान
उत्तर- (क) अशुभ
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
किसी भाषा को सुंदर, प्रभावशाली और आकर्षक बनाने के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है जो पूरे वाक्य के स्थान पर प्रयुक्त हो सकें। हिंदी में भी ऐसे अनेक शब्द हैं जो वाक्यांशों की जगह लेकर भाषा को अधिक प्रभावशाली और भावपूर्ण बनाते हैं। जब किसी वाक्यांश के स्थान पर केवल एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, तो उसे ‘वाक्यांश के लिए एक शब्द’ कहा जाता है।
सरल शब्दों में हम कह सकते हैं कि कई शब्दों या वाक्यों को मिलाकर एक ही शब्द में व्यक्त करना ‘वाक्याँश के लिए एक शब्द’ कहलाता है।
उदाहरण-
जो जन्म से अंधा हो – जन्मान्ध
जो वन में रहता हो – वनवासी
जो कभी मरता नहीं – अमर
जो बहुत बोलता हो – वाचाल
नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कर उत्तर बताइए-
1. जो पहले जन्मा हो-
(क) अनुज
(ख) अग्रज
(ग) पूर्वज
(घ) वयोवृद्ध
उत्तर- (ख) अग्रज
2. जिसका पता न हो-
(क) अनभिज्ञ
(ख) अचिन्त्य
(ग) अज्ञात
(घ) अगोचर
उत्तर- (ग) अज्ञात
3. जिसकी तुलना न की जा सके-
(क) अनूठा
(ख) अनुपम
(ग) अपूर्व
(घ) अतुलनीय
उत्तर- (घ) अतुलनीय
4. अत्यधिक वर्षा-
(क) अतिवृष्टि
(ख) अनावृष्टि
(ग) अल्पवृष्टि
(घ) वर्षाकाल
उत्तर- (क) अतिवृष्टि
5. कम खर्च करने वाला-
(क) अपव्ययी
(ख) कंजूस
(ग) मितव्ययी
(घ) विवेकी
उत्तर- (ग) मितव्ययी
6. जो बीत गया हो-
(क) अतीत
(ख) अनादि
(ग) अनन्त
(घ) अनिर्वचनीय
उत्तर- (क) अतीत
7. जो कम बोलता हो-
(क) मौन
(ख) अल्पभाषी
(ग) मितभाषी
(घ) वाचाल
उत्तर- (ग) मितभाषी
8. जो कठिनाई से प्राप्त हो-
(क) दुर्लभ
(ख) दुर्भाग्य
(ग) दुर्बोध
(घ) कठिन
उत्तर- (क) दुर्लभ
9. जो किसी विषय का विशेष ज्ञाता हो-
(क) विद्वान
(ख) ज्ञानी
(ग) विज्ञ
(घ) विशेषज्ञ
उत्तर- (घ) विशेषज्ञ
10. जो स्त्री अविवाहित हो-
(क) अनूढ़ा
(ख) अध्यूढ़ा
(ग) अन्योढ़ा
(घ) कुमारिका
उत्तर- (क) अनूढ़ा
तत्सम-तद्भव शब्द
तत्सम शब्द- ‘तत्सम’ शब्द संस्कृत के ‘तत्’ (वही) और ‘सम्’ (समान) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है ‘ज्यों का त्यों’। तत्सम शब्द वे होते हैं जो संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के सीधे हिंदी में अपनाए गए हैं। इनका उच्चारण और अर्थ संस्कृत के समान ही होता है।
उदाहरण-
अग्र
इक्षु
उच्च
कुपुत्र
कूप
एकत्र
तद्भव शब्द- ‘तद्भव’ शब्द संस्कृत के ‘तद्’ (वह) और ‘भव’ (उत्पन्न) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है ‘उससे उत्पन्न’। तद्भव शब्द वे होते हैं जो संस्कृत से उत्पन्न होकर हिंदी में समय के साथ ध्वनि, रूप और उच्चारण में परिवर्तन के साथ आए हैं। ये शब्द हिंदी में अधिक प्रचलित और सहज होते हैं।
उदाहरण-
गाँव
आँख
बाल
आग
आज
कुछ तत्सम-तद्भव शब्दों के उदाहरण-
तत्सम शब्द तद्भव शब्द
अद्य आज
नेत्र आँख
ग्राम गाँव
केश बाल
अग्नि आग
‘तत्सम-तद्भव शब्द’ की अधिक जानकारी के लिए Click Here
नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कर उत्तर बताइए-
तत्सम शब्द पर आधारित प्रश्न –
1. ‘घर’ शब्द का तत्सम रूप क्या है?
(क) गृह
(ख) गार्ह
(ग) गह
(घ) गार्हिक
उत्तर – (क) गृह
2. ‘गाँव’ शब्द का तत्सम रूप क्या है?
(क) ग्रामीण
(ख) ग्राम
(ग) ग्रामिण
(घ) ग्रामिक
उत्तर – (ख) ग्राम
3. ‘गधा’ शब्द का तत्सम रूप क्या है?
(क) गधेर
(ख) गदर्भ
(ग) गाधव
(घ) गर्दभ
उत्तर – (घ) गर्दभ
4. ‘फूल’ शब्द का तत्सम रूप क्या है?
(क) ताप
(ख) उष्णता
(ग)
(घ) उष्ण
उत्तर – (ग) ग्रीष्म
5. ‘गाहक’ शब्द का तत्सम है-
(क) ग्रहक
(ख) ग्राहक
(ग) गृहीत
(घ) गाहन
उत्तर – (ख) ग्राहक
6. ‘दही’ शब्द का तत्सम है-
(क) दह
(ख) दीधा
(ग) दधि
(घ) देवाह
उत्तर – (ग) दधि
7. ‘गाजर’ शब्द का तत्सम रूप क्या है?
(क) गर्जर
(ख) गाजरक
(ग) गृद्र
(घ) गद्र
उत्तर – (क) गर्जर
8. ‘जीभ’ शब्द का तत्सम होगा-
(क) जिभिका
(ख) जिह्वा
(ग) जंभु
(घ) जिभ
उत्तर – (ख) जिह्वा
9. ‘गेंहूँ’ शब्द का तत्सम रूप क्या है?
(क) गोधान्य
(ख) धान्य
(ग) गोधूम
(घ) छाम
उत्तर – (ग) गोधूम
10. ‘छतरी’ शब्द का तत्सम है-
(क) छतरा
(ख) छत्र
(ग) छाया
(घ) गौरव
उत्तर – (ख) छत्र
तद्भव शब्द पर आधारित प्रश्न –
1.’दुग्ध’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?
(क) दुग्धा
(ख) दुग्धि
(ग) दूध
(घ) दुध
उत्तर – (ग) दूध
2. ‘मुख’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?
(क) मुँह
(ख) मुखड़ा
(ग) मुँहड़ा
(घ) मुँहिया
उत्तर – (क) मुँह
3. ‘भ्रातृ’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?
(क) भ्राता
(ख) भाई
(ग) भैया
(घ) भ्रात
उत्तर – (ख) भाई
4. ‘नयन’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?
(क) नैना
(ख) नयनिया
(ग) नैन
(घ) नयना
उत्तर – (ग) नैन
5. ‘वायु’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?
(क) वायिका
(ख) हवा
(ग) वाय
(घ) वायू
उत्तर – (ख) हवा
6. ‘अश्रु’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?
(क) आँसू
(ख) अश्रु
(ग) अश्रुजल
(घ) अश्रुका
उत्तर – (क) आँसू
7. ‘चन्द्र’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?
(क) चाँद
(ख) चंद्रमा
(ग) चंद
(घ) चंद्रिका
उत्तर – (क) चाँद
8. ‘नख’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?
(क) नखून
(ख) नाखून
(ग) नख
(घ) नखिका
उत्तर – (ख) नाखून
9. ‘कर्ण’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?
(क) कर्णी
(ख) कर्ण
(ग) कान
(घ) कर्णिका
उत्तर – (ग) कान
10. ‘नव’ शब्द का तद्भव रूप है-
(क) नविका
(ख) नव
(ग) नया
(घ) नव जल
उत्तर – (ग) नया
देशज शब्द
देशज शब्द – वे शब्द जो देश की विभिन्न बोलियों से लिए जाते हैं और जिनकी व्युत्पत्ति की जानकारी स्पष्ट नहीं होती, उन्हें देशज शब्द कहा जाता है। ये शब्द बोलचाल के आधार पर स्वतः निर्मित होते हैं और तत्सम शब्दों को छोड़कर स्थानीय भाषाओं से लिए गए हैं। इन्हें देशी शब्द भी कहा जाता है।
देशज शब्द के प्रकार-
अनुकरण वाचक देशज शब्द– जब किसी पदार्थ की कल्पित या वास्तविक ध्वनि के आधार पर शब्दों का निर्माण होता है, तो वे अनुकरण वाचक देशज शब्द कहलाते हैं।
उदाहरण– खटखटाना, गड़गड़ाना, हिनहिनाना, कल-कल, खुसुर-पुसुर, ठक-ठक, ठन-ठन, सर-सर।
अनुकरण रहित देशज शब्द- वे शब्द जिनके निर्माण की प्रक्रिया का पता नहीं होता है, उन्हें अनुकरण रहित देशज शब्द कहते हैं।
उदाहरण– बाजरा, कपास, कौड़ी, अँगोछा, लोटा, ठर्रा, ठेस, घेवर, झण्डा, मुक्का, लकड़ी, लुग्दी, जूता।
प्रमुख देशज शब्दों के उदाहरण-
लोटा, घोटाला, जगमग, गड़बड़, चटपट, झिलमिल, झुग्गी, पों–पों, टोटी, कांय–कांय, धड़ाम, बक-बक, टक्कर, डकारा, खर्राटा, उटपटांग, टुच्चा, काका, बाबा, झाड़, धक्का, तोंद, डिबिया, चपटा, लाला।
नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कर उत्तर बताइए-
1. ‘लोटा’ किस प्रकार का शब्द है?
(क) तत्सम
(ख) तद्भव
(ग) देशज
(घ) विदेशज
उत्तर – (ग) देशज
2. निम्नलिखित में से कौन-सा देशज शब्द है?
(क) पुस्तक
(ख) पानी
(ग) जगमग
(घ) बालक
उत्तर – (ग) जगमग
3. ‘खटखटाना’ शब्द किस श्रेणी में आता है?
(क) अनुकरण वाचक देशज
(ख) तद्भव
(ग) संस्कृत
(घ) विदेशज
उत्तर – (क) अनुकरण वाचक देशज
4. ‘अँगोछा’ किस प्रकार का शब्द है?
(क) देशज
(ख) तद्भव
(ग) तत्सम
(घ) विदेशी
उत्तर – (क) देशज
5. ‘ठगना’ शब्द का वर्गीकरण क्या है?
(क) विदेशी
(ख) देशज
(ग) तद्भव
(घ) तत्सम
उत्तर – (ख) देशज
6. ‘घेवर’ किस श्रेणी का शब्द है?
(क) तत्सम
(ख) तद्भव
(ग) देशज
(घ) विदेशी
उत्तर – (ग) देशज
7. ‘कल-कल’ किस प्रकार का देशज शब्द है?
(क) अनुकरण रहित
(ख) अनुकरण वाचक
(ग) तत्सम
(घ) विदेशी
उत्तर – (ख) अनुकरण वाचक
8. ‘झण्डा’ किस प्रकार का शब्द है?
(क) तत्सम
(ख) तद्भव
(ग) देशज
(घ) विदेशी
उत्तर – (ग) देशज
9. ‘ठेस’ शब्द किससे संबंधित है?
(क) संस्कृत
(ख) अरबी
(ग) देशज
(घ) अंग्रेज़ी
उत्तर – (ग) देशज
10. निम्न में से कौन-सा अनुकरण वाचक देशज शब्द है?
(क) ठन-ठन
(ख) तोता
(ग) किताब
(घ) दीवार
उत्तर – (क) ठन-ठन
विदेशज शब्द-
विदेशज शब्द- वे शब्द जो विदेशी भाषाओं से हिंदी में आए हैं और अब हिंदी में प्रचलित हो गए हैं, उन्हें विदेशज शब्द कहा जाता है। ये शब्द अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी, पुर्तगाली आदि भाषाओं से हिंदी में आए हैं।
उदाहरण-
अरबी भाषा से हिन्दी में आये शब्द– अजीब, अमीर, अक्ल, असर, अल्ला, आखिर, आदत, आदमी, इनाम, इज्जत, ईमारत, इस्तीफ़ा, उम्र, एहसान, औरत, औलाद, कब्र, किस्मत, कुर्सी, किताब, ख़त्म, खिदमत, गरीब, जनाब, जवाब, जहाज, तकदीर।
फारसी भाषा से हिन्दी में आये शब्द– बाज़ार, दरवाज़ा, दीवार, गुलाब, नज़र, पंखा, रफ़्तार, साज़, शराब, शेर, तस्वीर, तहज़ीब, तिज़ारत, ज़माना, ज़रूरत, ज़ुबान।
तुर्की भाषा से हिन्दी में आये शब्द- क़िला, बग़ीचा, बटुआ, चाकू, चश्मा, तंबू, तुर्की, नायक, बकरी, बर्तन, बर्फ़, बूट, बंदूक़, पगड़ी, पंखा, पायजामा, फकीर, फौज, मेज़, रोटी, लंगर, लश्कर, वज़ीर, सिपाही, हुकूमत।
अंग्रेजी भाषा से हिन्दी में आये शब्द– कालेज, टेलीफोन, ट्रेन, डॉक्टर, पेंसिल, पुलिस, रेडियो, स्कूल, स्टेशन, सिगरेट, सिनेमा, टेबल, टेलीविजन, बैग, बिस्कुट, ब्रेड, पेन, पोस्टर, माचिस, मोबाइल, लैम्प, लिफ़ाफ़ा, शर्ट, शू, हॉस्पिटल।
नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कर उत्तर बताइए-
1. ‘किताब’ शब्द किस भाषा से आया है?
(क) अरबी
(ख) फारसी
(ग) संस्कृत
(घ) अंग्रेजी
उत्तर – (क) अरबी
2. ‘दरबार’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई?
(क) अरबी
(ख) फारसी
(ग) तुर्की
(घ) हिंदी
उत्तर – (ख) फारसी
3. ‘कालीन’ किस विदेशी भाषा से आया शब्द है?
(क) तुर्की
(ख) अंग्रेज़ी
(ग) फारसी
(घ) अरबी
उत्तर – (क) तुर्की
4. ‘कुश्ती’ शब्द की उत्पत्ति किससे है?
(क) फारसी
(ख) अरबी
(ग) हिंदी
(घ) संस्कृत
उत्तर – (क) फारसी
5. ‘टेलीफोन’ किस भाषा से लिया गया है?
(क) पुर्तगाली
(ख) अरबी
(ग) अंग्रेजी
(घ) फारसी
उत्तर – (ग) अंग्रेजी
6. ‘कैंची’ शब्द किससे संबंधित है?
(क) तुर्की
(ख) फारसी
(ग) संस्कृत
(घ) हिंदी
उत्तर – (क) तुर्की
7. ‘स्कूल’ किस भाषा का शब्द है?
(क) पुर्तगाली
(ख) अरबी
(ग) अंग्रेजी
(घ) फारसी
उत्तर – (ग) अंग्रेजी
8. ‘अमीर’ किस भाषा का शब्द है?
(क) अरबी
(ख) तुर्की
(ग) फारसी
(घ) संस्कृत
उत्तर – (क) अरबी
9. ‘कुली’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से है?
(क) फारसी
(ख) अंग्रेजी
(ग) तुर्की
(घ) पुर्तगाली
उत्तर – (ग) तुर्की
10. ‘अलमारी’ शब्द किस भाषा से है?
(क) फारसी
(ख) पुर्तगाली
(ग) हिंदी
(घ) अंग्रेजी
उत्तर – (ख) अरबी
संकर शब्द
संकर शब्द वे शब्द होते हैं जो दो भिन्न भाषाओं के शब्दों को मिलाकर बनाए जाते हैं। इनमें एक शब्द एक भाषा से और दूसरा शब्द दूसरी भाषा से लिया गया होता है।
उदाहरण-
रेल (अंग्रेज़ी) + गाड़ी (हिंदी) = रेलगाड़ी
टिकट (अंग्रेज़ी) + घर (हिंदी) = टिकटघर
जाँच (हिंदी) + कर्ता (संस्कृत) = जाँचकर्ता
उड़न (हिंदी) + तश्तरी (फारसी) = उड़नतश्तरी
नेक (फारसी) + चलन (हिंदी) = नेकचलन
बे (फारसी) + कायदा (अरबी) = बेकायदा
अपील (अंग्रेज़ी) + कर्ता (संस्कृत) = अपीलकर्ता
नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कर उत्तर बताइए-
1.’बमवर्षा’ शब्द में ‘बम’ शब्द किस भाषा से लिया गया है?
(क) अंग्रेज़ी
(ख) हिंदी
(ग) फारसी
(घ) अरबी
उत्तर- (क) अंग्रेज़ी
2. निम्न में से कौन-सा शब्द संकर शब्द नहीं है?
(क) घड़ीसाज
(ख) मोमबत्ती
(ग) पुस्तकालय
(घ) टिकटघर
उत्तर- (ग) पुस्तकालय
3. ‘लाठीचार्ज’ शब्द में ‘चार्ज’ शब्द किस भाषा से लिया गया है?
(क) हिंदी
(ख) अंग्रेज़ी
(ग) फारसी
(घ) अरबी
उत्तर- (ख) अंग्रेज़ी
4. ‘ऑपरेशनकक्ष’ शब्द में ‘कक्ष’ शब्द किस भाषा से लिया गया है?
(क) हिंदी
(ख) संस्कृत
(ग) फारसी
(घ) अंग्रेज़ी
उत्तर- (ख) संस्कृत
5. ‘डबलरोटी’ शब्द में ‘डबल’ शब्द किस भाषा से लिया गया है?
(क) हिंदी
(ख) अंग्रेज़ी
(ग) फारसी
(घ) अरबी
उत्तर- (ख) अंग्रेज़ी
6. ‘उद्योगपति’ शब्द में ‘उद्योग’ शब्द किस भाषा से लिया गया है?
(क) हिंदी
(ख) संस्कृत
(ग) फारसी
(घ) अंग्रेज़ी
उत्तर- (ख) संस्कृत
7. ‘बसअड्डा’ शब्द में ‘बस’ शब्द किस भाषा से लिया गया है?
(क) हिंदी
(ख) अरबी
(ग) फारसी
(घ) अंग्रेज़ी
उत्तर- (घ) अंग्रेज़ी
8. ‘चालबाज़’ शब्द में ‘बाज़’ शब्द किस भाषा से लिया गया है?
(क) हिंदी
(ख) फारसी
(ग) अरबी
(घ) अंग्रेज़ी
उत्तर- (ख) फारसी
9. निम्न में से कौन-सा संकर शब्द है?
(क) रेलगाड़ी
(ख) पुस्तक
(ग) विद्यालय
(घ) कलम
उत्तर- (क) रेलगाड़ी
10. ‘संकर’ शब्द का अर्थ है-
(क) हिंदी के शब्द
(ख) अलग-अलग भाषाओं के शब्दों से मिलकर बने शब्द
(ग) एक भाषा से मिले कई शब्द
(घ) अँग्रेजी के शब्द
उत्तर- (ख) अलग-अलग भाषाओं के शब्दों से मिलकर बने शब्द
‘देशज शब्द’, विदेशज शब्द’ और संकर शब्द की अधिक जानकारी के लिए Click Here
Conclusion
शब्द-भण्डार पर आधारित यह पोस्ट बहुत ही उपयोगी है।
इस पोस्ट से विद्यार्थियों को शब्द भण्डार को समझने में मदद मिलेगी। इसमें पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी, समरूपी भिन्नार्थक, वाक्यांश के लिए एक शब्द, एकार्थी शब्द, तत्सम-तद्भव, देशज, विदेशज और संकर शब्दों जैसे विभिन्न वर्गों का सरल उदाहरणों सहित विवरण दिया गया है, जो विद्यार्थियों की भाषा समझ और शब्द ज्ञान को समृद्ध बनाएगा।
Also See: