CBSE Hindi Grammar – एकार्थी शब्द (Ekarthi Shabd) Single-Meaning Word (Monosemantic word) in Hindi

 

एकार्थी शब्द (Ekarthi Shabd) – जिन शब्दों का एक ही अर्थ होता है वे एकार्थी शब्द कहलाते हैं। वे शब्द जो हर स्थिति में एक-सा अर्थ देते हैं जैसे – पुष्प-फूल, अश्व-घोड़ा इत्यादि। व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक सभी संज्ञाएँ एकार्थी होती है; जैसे – जयपुर, नेहा, राम, अगरा, मुंबई, गंगा, यमुना, सरस्वती, सफलता, बच्चा, जन्म, राजा, पुस्तक, स्वयं, डर, निकट, कपोत, लेखनी, क्रये, सत्य, डर इत्यादि।

 

कुछ अन्य उदाहरण  –

शब्द अर्थ
मधुर  मीठा
शत्रु दुश्मन
वीर बहादुर
कलम लेखनी
बहू वधू
रात निशा
मनुष्य मानव
बालक लड़का
पुष्प फूल
रवि सूरज
दैत्य राक्षस
घटा बादल
गुरु शिक्षक
धन संपत्ति
युद्ध लड़ाई
दर्शक देखने वाला
किताब पुस्तक
बेटा पुत्र
क्लेश दुख
अश्व घोड़ा
पुष्प फूल
शशि चाँद
क्लेश दुख
विद्यार्थी छात्र
शिशु बच्चा
पुनीत पवित्र
लालसा इच्छा
नियति भाग्य
कोकिल कोयल
तृतीय तीसरा
मयंक चंद्रमा
घाव जख्म
कपोल गाल
युवक युवा
सच वास्तविक
कपड़ा वस्त्र
युद्ध संग्राम
साक्षर शिक्षित
उक्ति कथन
वध हत्या
भुजंग साँप
मयूर मोर
ऋण कर्ज
निपुण चतुर
मरीज रोगी
बटोही राहगीर
आरोग्य रोगरहित
डर भय

 

 निष्कर्ष (Conclusion) 

भाषा में कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनका केवल एक ही अर्थ निकलता है। इस लेख में भी कुछ ऐसे ही शब्द दिए गए हैं। भाषा के अर्थ में कोई विकार न आए, इस लिए ऐसे शब्दों का ज्ञान होना आवश्यक हो जाता है। और परीक्षाओं को दृष्टि से भी यह लेख महत्वपूर्ण है। 

 

Hindi Grammar Videos

 

Also See: