CBSE Class 9 Hindi Chapter 11 Gram Shree  (ग्राम श्री ) Question Answers (Important) from Kshitij Book

Class 9 Hindi Gram Shree Question Answers and NCERT Solutions– Looking for Gram Shree question answers for CBSE Class 9 Hindi A Kshitij Bhag 1 Book Chapter 11? Look no further! Our comprehensive compilation of important question answers will help you brush up on your subject knowledge.

सीबीएसई कक्षा 9 हिंदी कोर्स ए क्षितिज भाग 1 के पाठ 11 ग्राम श्री  प्रश्न उत्तर खोज रहे हैं? आगे कोई तलाश नहीं करें! महत्वपूर्ण प्रश्नों का हमारा व्यापक संकलन आपको अपने विषय ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। कक्षा 9 के हिंदी प्रश्न उत्तर का अभ्यास करने से परीक्षा में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। हमारे समाधान इस बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करते हैं कि उत्तरों को प्रभावी ढंग से कैसे लिखा जाए। हमारे ग्राम श्री प्रश्न उत्तरों को अभी एक्सप्लोर करें उच्च अंक प्राप्त करने के अवसरों में सुधार करें।

The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions to the chapter’s extract-based questions, multiple choice questions, short answer and long answer questions.

Also, practicing with different kinds of questions can help students learn new ways to solve problems that they may not have seen before. This can ultimately lead to a deeper understanding of the subject matter and better performance on exams. 

 

 

Related: 

 

Gram Shree Chapter 9 NCERT Solutions

 

प्रश्न 1 – कवि ने गाँव को ‘हरता जन-मन’ क्यों कहा है?
उत्तर – कवि ने गाँव को ‘हरता जन-मन’ इसलिए कहा है क्योंकि गाँव की सुंदरता अनोखी है, जो हर किसी का मन हर लेती है। खेतों में दूर-दूर तक मखमली हरियाली फैली हुई है। उस पर सूरज की धूप चाँदी की तरह चमक रही है। गाँव के खेतों में गेहूँ, जौ, अरहर, सनई, सरसों की फसलें उग आई हैं। तरह-तरह के फूलों पर रंगीन तितलियाँ इधर-उधर उड़ रही हैं। आम, बेर, आड़ू, अनार आदि मीठे फल पैदा होने लगे हैं। आलू, गोभी, बैंगन, मूली, पालक, धनिया, लौकी, सेम, टमाटर, मिर्च आदि खूब फल-फूल रहे हैं। गंगा के किनारे तरबूजों की खेती सभी को आकर्षित कर रही है। पक्षी आनंद विहार कर रहे हैं। इन सभी मनमोहक दृश्यों के कारण कवि ने गाँव को ‘हरता जन-मन’ कहा है।

प्रश्न 2 – कविता में किस मौसम के सौंदर्य का वर्णन है?
उत्तर – कविता में सर्दी के मौसम के सौंदर्य का वर्णन है। इसी समय जब धूप खेतों की हरियाली से मिलती है तो हरियाली पर बिछी चाँदी की उजली जाली के समान दिखाई पड़ती है और तिनकों पर पड़ी ओस जब हवा के कारण हिलती है तो हरे रक्त की तरह दिखाई देती है। इसके अलावा खेत में सब्ज़ियाँ तैयार होने, तरह-तरह के फूलों के खिलने व् पेड़ों पर तरह-तरह के फल आने, तालाब के किनारे रेत पर मँगरौठ नामक पक्षी के आलस के कारण सोने से पता चलता है कि यह सरदी के मौसम का ही वर्णन है।

प्रश्न 3 – गाँव को ‘मरकत डिब्बे-सा खुला’ क्यों कहा गया है?
उत्तर – गाँव में चारों ओर मखमली हरियाली छाई हुई है। विविध फसलें लहलहा रही हैं। वातावरण मनमोहक सुगंधों से भरपूर है। गाँव में हर तरफ़ हरियाली फैली हुई ऐसी लग रही है जैसे हरे रंग के रत्न ‘पन्नों’ से भरा कोई डिब्बा खुल गया हो, इसलिए इस गाँव की तुलना मरकत डिब्बे से की गई है।

प्रश्न 4 – अरहर और सनई के खेत कवि को कैसे दिखाई देते हैं?
उत्तर – अरहर और सनई की पकी फ़सलों पर पीले रंग के फूल किसी सोने की करघनी जैसे लग रहे हैं, जिन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे धरती रूपी युवती ने कमर में करघनी पहनी हुई है, जिसके कारण उसकी सुंदरता और अधिक बढ़ रही है।

प्रश्न 5 – भाव स्पष्ट कीजिए-
बालू के साँपों से अंकित गंगा की सतरंगी रेती।
हँसमुख हरियाली हिम-आतप सुख से अलसाए-से सोए।
उत्तर
गंगा-तट की रेत लहरों के कारण किसी बल-खाते साँप की तरह लहरदार है और धुप पड़ने पर वह सात रंगों वाली दिखाई देती है।
गाँव की हरियाली, धूप के प्रकाश में जगमगाती हुई हँसमुख-सी लग रही है। सर्दी की धूप भी स्थिर और शांत है। उन्हें देखकर यों लगता है मानो दोनों अलसाकर एक-दूसरे के संग सो गए हों।

प्रश्न 6 – निम्न पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
तिनकों के हरे हरे तन पर
हिल हरित रुधिर है रहा झलक
उत्तर-
‘हरे-हरे’ में पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है।
‘हिल-हरित’ में अनुप्रास अलंकार है।
‘हरित रुधिर’-रुधिर का रंग हरा बताने के कारण विरोधाभास अलंकार है।
‘तिनकों के हरे-भरे तन पर’ में रूपक एवं मानवीकरण अलंकार है।

प्रश्न 7 – इस कविता में जिस गाँव का चित्रण हुआ है वह भारत के किस भू-भाग पर स्थित है?
उत्तर – इस कविता में गंगा के तट पर बसे गाँव का चित्रण हुआ है।

Class 9 Hindi Gram Shree– Extract Based Questions (गद्यांश पर आधारित प्रश्न)

1 –
फैली खेतों में दूर तलक
मखमल की कोमल हरियाली,
लिपटीं जिससे रवि की किरणें
चाँदी की सी उजली जाली!
तिनकों के हरे हरे तन पर
हिल हरित रुधिर है रहा झलक,
श्यामल भू तल पर झुका हुआ
नभ का चिर निर्मल नील फलक!

प्रश्न 1 – खेतों की हरियाली कैसी दिखाई देती है?
(क) दूर तक फैली हुई
(ख) मखमल की तरह स्वच्छ
(ग) मखमल की तरह कोमल
(घ) हरी-भरी
उत्तर – (ग) मखमल की तरह कोमल

प्रश्न 2 – धरती पर कैसा आकाश झुका हुआ है?
(क) बादलों से भरा
(ख) तारों से भरा
(ग) साफ़-स्वच्छ नीला आकाश
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ग) साफ़-स्वच्छ नीला आकाश

प्रश्न 3 – ‘हिल हरित‘ में कौन सा अलंकार है?
(क) रूपक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) पुनरुक्ति अलंकार
उत्तर – (ख) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 4 – ‘हरे हरे’ में कौन सा अलंकार है?
(क) रूपक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
उत्तर – (घ) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार

प्रश्न 5 – ‘तिनकों के हरे हरे तन पर‘ में कौन सा अलंकार है?
(क) उपमा अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) अतिश्योक्ति अलंकार
उत्तर – (ग) मानवीकरण अलंकार

2 –
रंग रंग के फूलों में रिलमिल
हँस रही सखियाँ मटर खड़ी,
मखमली पेटियों सी लटकीं
छीमियाँ, छिपाए बीज लड़ी!
फिरती हैं रंग रंग की तितली
रंग रंग के फूलों पर सुंदर,
फूले फिरते हैं फूल स्वयं
उड़ उड़ वृंतों से वृंतों पर!

प्रश्न 1 – मटर को कवि ने किसकी संज्ञा दी है?
(क) कोमल संदूक
(ख) रंग-बिरंगे फूल
(ग) मिलझुल कर हंसती सखियाँ
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ग) मिलझुल कर हंसती सखियाँ

प्रश्न 2 – रंग-बिरंगे फूलों पर कौन उड़ रहा है।
(क) मटर की कलियाँ
(ख) रंग-बिरंगी तितलियाँ
(ग) फूलों के डंठल
(घ) मटर की छीमियाँ
उत्तर – (ख) रंग-बिरंगी तितलियाँ

प्रश्न 3 – ‘रंग रंग’ में कौन सा अलंकार है?
(क) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर – (क) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार

प्रश्न 4 – ‘उड़ उड़’ में कौन सा अलंकार है?
(क) रूपक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
उत्तर – (घ) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार

प्रश्न 5 – ’फूले फिरते‘ और ‘छीमियाँ छिपाए‘ में कौन सा अलंकार है?
(क) रूपक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) पुनरुक्ति अलंकार
उत्तर – (ख) अनुप्रास अलंकार

3 –
अब रजत स्वर्ण मंजरियों से
लद गई आम्र तरु की डाली,
झर रहे ढाक, पीपल के दल,
हो उठी कोकिला मतवाली!
महके कटहल, मुकुलित जामुन,
जंगल में झरबेरी झूली,
फूले आड़ू, नींबू, दाड़िम,
आलू, गोभी, बैंगन, मूली!

प्रश्न 1 – सुनहरी और चाँदनी रंग की कलियों से क्या लद चुकी हैं?
(क) पीपल की डालियाँ
(ख) आम के पेड़ों की डालियाँ
(ग) जामुन की डालियाँ
(घ) सब्जियों की डालियाँ
उत्तर – (ख) आम के पेड़ों की डालियाँ

प्रश्न 2 – किन पेड़ों से पत्ते झड़ने लगे हैं?
(क) ढाक और पीपल के
(ख) आम के
(ग) जामुन के
(घ) सब्जियों के
उत्तर – (क) ढाक और पीपल के

प्रश्न 3 – ‘झरबेरी झूली‘ में कौन सा अलंकार है?
(क) रूपक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) पुनरुक्ति अलंकार
उत्तर – (ख) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 4 – मदमस्त हो कर कौन गा रही है?
(क) चिड़िया
(ख) मोर
(ग) कोयल
(घ) हवाएँ
उत्तर – (ग) कोयल

प्रश्न 5 – सर्दी के मौसम में कौन सी फसलें होती हैं?
(क) आड़ू, नींबू, अनार, आम
(ख) आलू, गोभी
(ग) बैंगन, मूली
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

4 –
हँसमुख हरियाली हिम-आतप
सुख से अलसाए-से सोए,
भीगी अँधियाली में निशि की
तारक स्वप्नों में-से खोए-
मरकत डिब्बे सा खुला ग्राम-
जिस पर नीलम नभ आच्छादन-
निरुपम हिमांत में स्निग्ध शांत
निज शोभा से हरता जन मन!

प्रश्न 1 – ‘नीलम’ की संज्ञा किसके लिए प्रयुक्त हुई है?
(क) आकाश के लिए
(ख) धरती के लिए
(ग) गाँव के लिए
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) आकाश के लिए

प्रश्न 2 – ‘नीलम नभ‘ में अनुप्रास अलंकार है।
(क) रूपक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) पुनरुक्ति अलंकार
उत्तर – (ख) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 3 – कवि ने गाँव को ‘मरकत डिब्बे सा’ क्यों माना है?
(क) सारा गाँव फलों से भरा हुआ है
(ख) सारा गाँव फूलों से भरा हुआ है
(ग) सारा गाँव हरी-भरी वनस्पतियों से भरा हुआ है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ग) सारा गाँव हरी-भरी वनस्पतियों से भरा हुआ है

प्रश्न 4 – ‘हँसमुख हरियाली हिम’ में कौन सा अलंकार है?
(क) रूपक अलंकार
(ख) अतिश्योक्ति अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर – (घ) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 5 – उपरोक्त पद्यांश में किसका वर्णन है?
(क) गाँव के अंतिम दिनों का
(ख) शरद ऋतु के अंतिम दिनों का
(ग) बसंत ऋतु के अंतिम दिनों का
(घ) कवि के गाँव की सुंदरता का
उत्तर – (ख) शरद ऋतु के अंतिम दिनों का

Class 9 Hindi A Kshitij Lesson 11 Gram Shree Multiple choice Questions (बहुविकल्पीय प्रश्न)

 

प्रश्न 1 – “ग्राम श्री”, कविता में “ग्राम श्री” का अर्थ क्या हैं?
(क) गाँव की हरियाली
(ख) गाँव की शोभा
(ग) गाँव की फसल
(घ) गाँव की सम्पति
उत्तर – (ख) गाँव की शोभा

प्रश्न 2 – कवि ने खेतों में फैली हरियाली की तुलना किससे की हैं?
(क) आकाश से
(ख) नीलम से
(ग) पन्ने से
(घ) मखमल से
उत्तर – मखमल से

प्रश्न 3 – खेतों में फैली हरियाली के ऊपर पड़ती सूरज की किरणें कैसी प्रतीत होती हैं?
(क) चांदी की जाली की तरह
(ख) सोने की जाली की तरह
(ग) मखमल की जाली की तरह
(घ) फूलों की जाली की तरह
उत्तर – (क) चांदी की जाली की तरह

प्रश्न 4 – हरे घास के तिनकों के ऊपर पड़ी ओस की बूदों कैसी प्रतीत होती हैं?
(क) हरे रत्न के समान
(ख) हरे रुधिर के समान
(ग) हरे जाल के समान
(घ) लाल खून के समान
उत्तर – (ख) हरे रुधिर के समान

प्रश्न 5 – “तिनकों के हरे हरे तन पर” , में कौन सा अलंकार हैं?
(क) रूपक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) पुनरुक्ति अलंकार
उत्तर – (ग) मानवीकरण अलंकार

प्रश्न 6 – कवि को हरी-भरी धरती के ऊपर फैला नीला आकाश कैसा प्रतीत होता है?
(क) किसी आँचल की तरह
(ख) किसी नगीने की तरह
(ग) किसी छाते की तरह
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) किसी आँचल की तरह

प्रश्न 7 – सरसों से किस चीज की हल्की-हल्की गंध निकल कर हवा में फैल रही है?
(क) फूलों की
(ख) सरसों की
(ग) तेल की
(घ) मिट्टी की
उत्तर – (ग) तेल की

प्रश्न 8 – तीसी में कैसे फूल खिले हैं ?
(क) नीले
(ख) पीले
(ग) सफेद
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) नीले

प्रश्न 9 – कवि ने फूल खिले मटर के पौधों की तुलना किससे की हैं?
(क) तितलियों से
(ख) नगों से
(ग) मोतियों से
(घ) सखियों से
उत्तर – (घ) सखियों से

प्रश्न 10 – किस पेड़ की डाली सफेद व पीले रंग के बौरों से लद गई हैं?
(क) आम
(ख) लीची
(ग) जामुन
(घ) मटर
उत्तर – (क) आम

प्रश्न 11 – “ग्राम श्री” कविता के अनुसार , किन पेड़ों से फूल व पत्ते गिरने लगे हैं?
(क) आम और पीपल
(ख) पलाश और आम
(ग) पलाश और पीपल
(घ) जामुन और पीपल
उत्तर – (ग) पलाश और पीपल

प्रश्न 12 – कौन मस्त होकर गा रही हैं?
(क) कोयल
(ख) चिड़िया
(ग) युवती
(घ) कलियाँ
उत्तर – (क) कोयल

प्रश्न 13 – “जंगल में झरबेरी झूली” , इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है – अनुप्रास अलंकार।
(क) रूपक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) पुनरुक्ति अलंकार
उत्तर – (ख) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 14 – “ग्रामश्री” कविता में , अमरूदों कैसे बताए गए हैं ?
(क) अधपके
(ख) पके हुए
(ग) लाल व खट्टे
(घ) पक कर लाल व मीठे
उत्तर – (घ) पक कर लाल व मीठे

प्रश्न 15 – आंवले के पेड़ में लगे छोटे-छोटे आंवले के दानों की तुलना कवि ने किससे की हैं?
(क) आभूषण में जड़े नगों से
(ख) फूलों की पंक्ति से
(ग) मटर के दानों से
(घ) आकाश के तारों से
उत्तर – (क) आभूषण में जड़े नगों से

प्रश्न 16 – टमाटर पककर कैसे हो चुके हैं?
(क) नीलम जैसे लाल
(ख) रसभरे लाल
(ग) मखमल जैसे लाल
(घ) जामुन जैसे लाल
उत्तर – (ग) मखमल जैसे लाल

प्रश्न 17 – मिर्च के पौधों पर लगी हरी-हरी मिर्च कैसी दिख रही है?
(क) हरे-हरे मोतियों के तरह
(ख) हरे-हरे थैलों के तरह
(ग) हरे-हरे दानों के तरह
(घ) हरे-हरे नीलम के तरह
उत्तर – (ख) हरे-हरे थैलों के तरह

प्रश्न 18 – “ग्राम श्री” कविता में, कौन सी नदी का वर्णन हैं?
(क) यमुना नदी
(ख) कावेरी नदी
(ग) सरस्वती नदी
(घ) गंगा नदी
उत्तर – (घ) गंगा नदी

प्रश्न 19 – गंगा के किनारे पड़ी रेत में पड़े निशान कैसे प्रतीत होते हैं?
(क) सांप की आकृतियों की तरह
(ख) फूलों की बेलों की तरह
(ग) पेड़ की बेलों की तरह
(घ) गाँव की हरियाली की तरह
उत्तर – (क) सांप की आकृतियों की तरह

प्रश्न 20 – “ग्रामश्री” कविता के अनुसार , सबका मन किसने मोह लिया?
(क) गाँव की हरियाली ने
(ख) गाँव की फसल ने
(ग) गाँव की सब्जियों ने
(घ) गाँव के लोगों के व्यवहार ने
उत्तर – (क) गाँव की हरियाली ने

Gram Shree Question Answers (अतिरिक्त प्रश्न उत्तर)

प्रश्न 1 – कवि सुमित्रानंदन पंत जी ने गाँव के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन किस प्रकार किया है?
उत्तर – कवि सुमित्रानंदन पंत जी ने गाँव के प्राकृतिक सौंदर्य का बड़ा ही सुंदर चित्रण किया है। गाँव में दूर-दूर तक हरे – हरे खेतों में चारों तरफ मलमल के समान कोमल हरियाली पर जब कोमल घास पर सुबह-सुबह जब ओस की बूँदों पर सूर्य की किरणें पड़ती हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे खेतों की हरियाली के ऊपर चाँदी की कोई साफ व् स्वच्छ जाली बिछी हुई है। तिनकों पर ठहरी हुई ओस की बूँदे, पारदर्शी होने के कारण हरे रंग की दिख देती हैं, और जब तिनके हिलते हैं तो ऐसा लगता है कि उन तिनकों पर हरे रंग की ओस की बूँदे उनका रक्त है जो हवा चलने पर तिनकों से गिर रहा है। खेतों की हरियाली और स्वच्छ आकाश को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि आकाश झुककर खेतों की हरियाली के ऊपर अपने नीले रंग के आँचल को बिछा रहा है।

प्रश्न 2 – कवि ने विभिन्न फसलों का वर्णन कविता में किस प्रकार किया है?
उत्तर – खेतों में जौ और गेहूँ की फ़सल पक गई है। अरहर और सनई की पकी फ़सलों पर पीले रंग के फूल किसी सोने की करघनी जैसे लग रहे हैं। सरसों के पीले फूलों के खिल जाने से हवा में तेल युक्त सुगंध बह रही है। हरे खेतों में कहीं-कहीं खिले अलसी के नीले फूल नीलम रूपी रत्न के समान चमक रहे हैं। कहने का आशय यह है कि खेतों में गेहूँ, जौ की बालियाँ, अरहर और सनई की फलियाँ, सरसों के पीले फूल एवं अलसी की कलियाँ धरती का सौंदर्य बढ़ा रही हैं।

प्रश्न 3 – बसंत ऋतु की शुरुआत में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं?
उत्तर – बसंत ऋतु की शुरुआत में आम के पेड़ों की डालियाँ चाँदी और सोने के रंग की कलियों से लद जाती हैं। पतझड़ के कारण पलाश और पीपल के पेड़ की पत्तियाँ झड़ जाती हैं। कोयल मदमस्त होकर मधुर संगीत सुनाती है। कटहल पक जाते हैं जिनके कारण उसकी महक पूरे वातावरण में फैल जाती है और जामुन अधपक्के होते हैं। जंगल में बेरों की झाड़ियाँ छोटे – छोटे बेरों से भर जाती हैं। इस मौसम में आड़ू, नींबू, अनार, आलू, गोभी, बैंगन, मूली आदि कई तरह के फल एवं सब्ज़ियाँ उग जाती हैं।

प्रश्न 4 – गंगा तट का कवि ने किस तरह बखान किया है?
उत्तर – गंगा के किनारे की रेत पर लहरों के निशान इस प्रकार दिखाई देते हैं जैसे बालू पर कई साँपों ने अपने निशान छोड़ दिए हों अर्थात कई साँप उस रेट पर से गए हों। उस रेत पर पड़ती सूर्य की किरणों के कारण वह रेत इंद्रधनुष के सात रंगों के समान सतरंगी नज़र आता है। गंगा के तट पर बिछी घास और तरबूजों की खेती बहुत ही सुंदर दिखाई देती है। गंगा के तट पर बगुले अपने पंजों से कलँगी को ऐसे सँवारते हैं, मानो वे कंघी कर रहे हों। चक्रवाक अथवा चकवा पक्षी जल में तैरते हैं और मगरौठी पक्षी गीली रेत में आराम से सो जाते हैं।

प्रश्न 5 – शीत ऋतु के अंत में गाँव के वातावरण का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर – सर्दी की धूप में जब सूर्य की किरणें खेतों की हरियाली पर पड़ती हैं, तो वह इस तरह चमक उठती है, मानो वह बहुत खुश है। सर्दी की रातें ओस के कारण भीगी हुई प्रतीत होती हैं, और तारों को देखकर लगता है मानो वे किसी सपने में खोये हुए हैं। गाँव में हर तरफ़ हरियाली फैली हुई ऐसी लग रही है जैसे हरे रंग के रत्न ‘पन्नों’ से भरा कोई डिब्बा खुल गया हो जिस पर ‘नीलम’ रूपी नीले रंग के रत्न के समान नीले आकाश ने अपनी चादर ओढ़ा रखी हो। इस प्रकार शीत ऋतु के अंत में गाँव के वातावरण में ऐसी सुंदर व् सौम्य शांति फैली हुई है, जो अपनी सुंदरता से सभी का मन मोह रही है।