Slogan Writing (Nara lekhan) in Hindi Format, Example

Nara Lekhan – How to write Nara Lekhan in Hindi, नारा लेखन का प्रारूप व उदाहरण

इस लेख में हम आपको 9वीं कक्षा के लेखन कौशल के विषय ‘नारा लेखन’ के बारे में बता रहे हैं। आशा करते हैं कि हमारा यह लेख आपकी ‘नारा लेखन’ सम्बंधित सभी कठिनाइयों को दूर करने में सहायक सिद्ध होगा।
अंग्रेज़ी में नारे के लिए slogan शब्द इस्तेमाल किया जाता है, slogan शब्द स्कॉटिश तथा आयरिश गैलिक sluagh-ghairm (sluagh “सेना”, “मेजबान” + gairm “रोना”) के अंग्रेजी रूपांतरण शब्द slogorn से उत्पन्न हुआ है।

 

नारा लेखन (Slogan Writing)

नारा या स्लोगन क्या हैं

नारा, राजनैतिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और अन्य संदर्भों में, किसी विचार या उद्देश्य को बार-बार अभिव्यक्त करने के लिए प्रयुक्त एक यादगार आदर्श-वाक्य या सूक्ति है। अन्य शब्दों में नारे को हिंदी में उद्घोष, आह्वान वाक्य, नीतिवचन, सिद्धांत वाक्य, प्रचार वाक्य भी कहते हैं। नारे का शाब्दिक अर्थ है – जोर का शब्द, तेज आवाज, बुलंद की जाने वाली सामूहिक या एकल आवाज।

 

कक्षा 9 नारा लेखन प्रश्न

  1. नारा लेखन कक्षा 9 वीं के लेखन कौशल के भाग – इ में पूछा जाना वाला प्रश्न है।
  2. यह प्रश्न 5 अंकों के लिए पूछा जाता है।
  3. इस प्रश्न में आपको विकल्प दिए जाते हैं और आपको अपनी इच्छा से कोई एक विकल्प चुन कर लिखना होता है।
  4. इस प्रश्न में शब्दों की सीमा सीमित रखी जाती है जो 20 से 30 शब्दों की होती है।

नारे की परिभाषा – Meaning of Slogan Lekhan in Hindi
नारा अलग-अलग विषयों से संबंधित, समाज में किसी वस्तु की विशेषता को स्थापित करता है। संक्षिप्त (कम शब्दों में अधिक अर्थ वाला वाक्य), सार्थक (जिसका कोई अर्थ को) एवं प्रेरणादायक (जिससे किसी को कोई प्रेरणा मिलती हो) ऐसे वाक्य ही नारा या स्लोगन कहे जाते है। अन्य शब्दों में एक ऐसा वाक्य या शब्दों का एक ऐसा समूह जो लोगों की जुबान पर चढ़ जाए और जो लोगों को प्रेरित करने की क्षमता रखता हो। उसे नारा कहते है।
नारे के हर शब्द में शक्ति होती हैं जो लोगों के मन में एक ऐसा प्रभाव डालती हैं जो अचूक होता है। यानि नारे जनमानस के हृदय में अपनी छाप छोड़ने वाले होते हैं। यदि सरल शब्दों में कहें तो किसी व्यक्ति, पक्ष, दल के उद्देश्य को अभिव्यक्त करने के लिए लयबद्ध, विशेषता बताने वाला, प्रेरणादायक, ऊर्जावान तथा आदर्श विचार, जो लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करने के लिए लिखा या बोला जाता है। वह नारा कहलाता है।
नारे बहुत प्रभावशाली होते है। नारे बार-बार दोहराये या बोले जाते हैं। इसमें किसी सूक्ष्म सिद्धांत तथ्य को अत्यंत सरल, सहज बना कर आम जन को उससे जोड़ लिया जाता है। मुख्य रूप से आह्वान वाक्यांश या प्रेरणादायक शब्दों को ही नारा कहा जाता है। सरल भाषा में लिखा गया नारा लोगों के जुबान पर चढ़ जाता हैं। नारे सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डालते हैं।

 

Top

 

See Video of Nara Lekhan

 

 

Top

 

Related – Bhasa, Lipi aur Vyakaran

 

स्वतंत्रता आंदोलन में रही नारों की अहम भूमिका

नारा भारत समेत विश्व में हर जगह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है, यह कहीं भी नया नहीं है अर्थात इसका अपना एक पूरा इतिहास है। प्राचीन काल से ही नारों का प्रयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता था जो लोगों को प्रेरित करने की क्षमता रखते थे। विश्व के सभी देशों में अलग-अलग उद्देश्य से नारों को लिखा या बोला जाता रहा है।

हमारे देश में आजादी के वक्त भी बहुत से नारे प्रचलित हुए जिन्होंने भारतीय लोगों के मन में बहुत गहरा प्रभाव डाला था। जैसे करो या मरो, वंदे मातरम, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” आदि। इन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में लोगों के मन पर गहरा प्रभाव डाला। यानि हम यह कह सकते हैं कि स्वतंत्रता आंदोलन के वक्त जो प्रहार इन चंद शब्दों ने किया वह किसी हथियार से भी ज्यादा तीखा प्रहार कहा जा सकता है।

नारों के प्रकार – Types of Slogan in Hindi

नारे कई प्रकार के होते हैं। जैसे सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, उत्साहदायक, व्यवसायिक आध्यात्मिक एवं प्रेरकात्मक नारे। अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग उद्देश्य से नारे लिखे जाते हैं। नारों का प्रभाव सकारात्मक व् नकारात्मक दोनों ही तरह से पड़ सकता है। हर क्षेत्र में नारों का अपना अलग ही महत्त्व रहा है।

 

Top

 

नारे लेखन का उद्देश्य

नारे लिखने के निम्नलिखित उद्देश्य हो सकते हैं –
(i) किसी विशेष व्यक्ति, संस्था, सामाजिक राजनैतिक या किसी भी अन्य अभियान की ओर लोगों का ध्यान खींचने के लिए।
(ii) समाज को एक आदर्श संदेश देना।
(iii) लोगों को किसी कार्य विशेष के लिए प्रेरित करना।
(iv) सामाजिक अभिव्यक्ति को प्रकट करना।
(v) लोगों को किसी उद्देश्य के प्रति जागरूक करना। जैसे जल ही जीवन है में पानी को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य छुपा है।

 

Top

 

Related –

 

Proverbs in Hindi, Definition, Format, मुहावरे और लोकोक्तियाँ

 

नारे / स्लोगन की विशेषताएँ
(i) नारा ऐसा होना चाहिए जो सीधे लोगों के दिलों में उतर जाए।
(ii) नारा अगर तुक व लय के साथ लिखा गया हो तो, बहुत प्रभावशाली लगता हैं।
(iii) नारों में सरल, लोकप्रिय व प्रचलित शब्दों का प्रयोग होना चाहिए। इससे नारा लोगो की जुबान पर जल्दी चढ़ जाएगा।
(iv) स्लोगन या नारा बहुत ही संक्षिप्त और प्रभावशाली होना चाहिए। क्योंकि नारा जितना संक्षिप्त और प्रभावशाली होगा उतना ही प्रसिद्ध होगा।
(v) स्लोगन गंभीर अर्थ वाला होना चाहिए।
(vi) नारे की शब्द सीमा अधिकतम 10 या 12 शब्दों की होनी चाहिए।
(vii) नारों में विषय विशेषता का वर्णन सटीक होना चाहिए।
(viii) नारे में हमेशा एक आदर्श संदेश होना चाहिए, जो लोगों को प्रेरित व जागृत कर सके।
(ix) मौलिकता, रचनात्मकता व आकर्षक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। यह नारे को प्रभावशाली बनाने में सहायक होते हैं।
(x) नारों को लिखते हुए शब्दों का उचित चयन व आपसी तालमेल आवश्यक है।
(xi) नारों को लिखते हुए पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया जा सकता हैं।
जैसे – जल है तो जीवन है या जल है तो कल है।
(xii) नारा एक या दो पंक्ति का हो सकता है।
जैसे –
(1) “प्रकृति का ना करें हरण,
आओ मिलकर बचाए पर्यावरण।”

(2) हम सब का एक ही नारा,
हिंदी देश की शान है।

(3) देश को आगे बढ़ाना है।
निरक्षर को साक्षर बनाना है।

नारों से फायदा

(i) नारों की शक्ति अचूक होती है जो लोगों के हृदय पर सीधा प्रभाव डालती है।
(ii) नारों के माध्यम से बहुत कम शब्दों में अपनी बात को लोगों तक पहुंचाया जा सकता हैं।
(iii) लोकप्रिय नारे समाज में परिवर्तन की क्षमता रखते हैं।
(iv) नारों का असर बहुत तीव्र व जल्दी होता है।
(v) नारे शब्द रूपी वो हथियार है जो जिस मकसद से लिखे या बोले जाते हैं। उस मकसद को जल्दी पूरा करने की पूरी क्षमता रखते हैं।
(vi) नारे लोगों को प्रेरित करने के लिए जोर-जोर से व बार-बार दोहराये जाते है। जिससे लोगों पर इसका असर जल्दी होता हैं। क्योंकि बार-बार बोलने से वे लोगों के दिमाग में बैठ जाते हैं।

 

Related – List of Idioms in Hindi, Meaning, Definition, Types, Example

 

स्वतंत्रता आंदोलन के कुछ प्रसिद्ध नारे

(i) जय हिन्द – सुभाष चन्द्र बोस
(ii) करो या मरो – महात्मा गाँधी
(iii) वन्दे मातरम् – बंकिम चन्द्र चटर्जी
(iv) इन्कलाब जिंदाबाद – भगत सिंह
(v) जय जवान जय किसान – लाल बहादुर शास्त्री
(vi) स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मै इसे लेकर रहूँगा – बल गंगाधर तिलक

(vii) तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा – सुभाष चन्द्र बोस
(viii) सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है – रामप्रसाद बिस्मिल

अन्य प्रसिद्ध नारे
(i) जल है तो, जीवन है।
(ii) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।
(iii) आत्मनिर्भर भारत, समर्थ भारत।
(iv) पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ ,
इस जहान को, हरा भरा बनाओ।”
(v) हिन्दी है भारत की शान, आगे इसे बढ़ाना है
हर दिन हर पल हमको, हिन्दी दिवस मनाना है।
(vi) पर्यावरण की करोगे तुम रक्षा, तभी होगी धरती की सुरक्षा।

 

Hindi Grammer More

 

Covid -19 यानि कोरोना पर स्लोगन/नारे

1 – पापा घर में रहो, बाहर कोरोना है।
सब मिल साथ रहेंगे, किसी को नहीं खोना है।

2 – खुद पर कर्फ्यू लगाएं, कोरोना वायरस और ना फैलाएं।

3 – घर बैठकर करना है, हम सभी को यह टास्क।
धोते रहना है हाथों को और लगाए रहना है मास्क।

4 – अबकी बार, कोरोना पर सीधा प्रहार।

5 – छींकते-खांसते समय इन बातों का रखें ख्याल।
नाक और मुंह को ढंकने में रुमाल या टिश्यू करें इस्तेमाल।

 

उदहारण – Nara Lekhan Example in Hindi


विभिन्न विषयों पर आधारित निम्नलिखित नारे –
शिक्षा से सम्बंधित नारे

1. नारी हो या नर, सब बने साक्षर।

 

nari ho ya nar

 

2. ज्योत से ज्योत जगाते चलो, ज्ञान की गंगा बहाते चलो।

 

jyote se jyote

 

3. शिक्षा को अपना हथियार बनाओ,
ज्ञान का प्रकाश चारो ओर फैलाओ। …

gayan ka prakash

 

3. हम सब पढे़, और एकसाथ आगे बढ़े। …

 

humsab padhe

 

पर्यावरण से सम्बंधित नारे
1. हम सबका यही नारा है पर्यावरण को सुरक्षित बनाना है

hum sabka nara

 

2. जब होगा इस धरती पर पर्यावरण का सम्मान,
तभी होगा सुरक्षित सबकी जान

 

environment

 

3.यदि आप पर्यावरण को बचायेंगे,
फिर यही पर्यावरण आपके जीवन को जीने योग्य बनायेगे

 

environment2

 

4. धरती पर सांसे तभी तक सुरक्षित है जबतक ये पर्यावरण सुरक्षित है

 

environment2

 

वृक्षारोपण से सम्बंधित नारे

1. वृक्षों की जब करोगे रक्षा,
तभी बनेगा जीवन अच्छा.

tree without life

 

2. पेड़ो के बिना मेरे यार, जीवन में होगा अंधकार.

tree without life

 

3. अपना सच्चा धर्म निभाए,
पेड़ बचाकर कर्तव्य निभाए.

apna saccha dharm

 

4. पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ.

ped lagao

 

भारत पर नारे

1. स्वतंत्रता भारत की शान है,
लोकतंत्र इसकी आन है।

india

2. भारत हमारी माता है जो हमारी भाग्य विधाता है।

dharti mata

3. यहाँ वृक्षों और नदियों में पूजे जाते हैं भगवान, इसलिए है मेरा भारत सबसे महान।

bharat bane mahan

4. जहाँ सबको खुशियां मिलती सहर्ष,
ऐसा देश है हमारा भारतवर्ष।

happiness

 

जीवन पर केंद्रित नारे

1. कभी क्रंदन है कभी हर्ष है,
वास्तव में जीवन एक संघर्ष है।

kabhi krandan

2. मोड़ और रुकावटें तो आती रहेगी,
पर जीवन एक नदी है जो बहती रहेगी।

river life

3. कभी ग़म का तूफान तो कभी खुशियों का सावन है, मुस्कुराते रहिये बस यही जीवन है।

kabhi gum ka tufan

4. हमारी मुश्किलें आसान बनाती हैं,
खुशियां हमे जीने की राह दिखाती हैं।

jeene ki raha

 

हिंदी दिवस पर नारे

1. देश की ऊंची शान करें, हम हिंदी में काम करें।

country ki shaan

2. अपना देश महान है, हिंदी से हिंदुस्तान है।

apna desh

 

3. जन-जन को जो मिलाती है,
वो भाषा हिंदी कहलाती है।

jan jan hindi

4. हिंदी हमारी ताकत है, हिंदी एक विरासत है।

hamari takat

विज्ञान की महत्ता पर नारे

1. समस्याओं के समाधान का हल पाओगे,
यदि विज्ञान की ताकत को समझ जाओगे.

vigyan ki takat

2. युवाओं के मन में विज्ञान के प्रति प्रेम जगाओ,
इससे ही होगा देश का विकास सबको समझाओ.

maan main vigyan

3. महत्व जानो शिक्षा और ज्ञान का,
शक्ति पहचानों विज्ञान का.

education gyan

4. विज्ञान का सदुपयोग एक वरदान हैं,
इसका दुरूपयोग एक अभिशाप हैं.

 

vigyan ka sudupayog

 

Covid -19 यानि कोरोना पर स्लोगन/नारे

1 – पापा घर में रहो, बाहर कोरोना है।
सब मिल साथ रहेंगे, किसी को नहीं खोना है।

 

papa ka ghar

 

2 – खुद पर कर्फ्यू लगाएं, कोरोना वायरस और ना फैलाएं।

khud par karphue

 

3 – घर बैठकर करना है, हम सभी को यह टास्क।
धोते रहना है हाथों को और लगाए रहना है मास्क।

 

ghar baithkar karna

 

4 – अबकी बार, कोरोना पर सीधा प्रहार।

 

abki baar corona

 

5 – छींकते-खांसते समय इन बातों का रखें ख्याल।
नाक और मुंह को ढंकने में रुमाल या टिश्यू करें इस्तेमाल।

 

img

 

Top

 
 

Nara lekhan FAQs

Q1 नारा लेखन के प्रकार बताइये।
उतर – नारा लेखन के प्रकार निम्नलिखित है-

  • सामाजिक
  • धार्मिक
  • राजनैतिक
  • व्यावसायिक
  • आध्यात्मिक
  • प्रेरणात्मक
  • उत्साहदायक

 

Q2 इंग्लिश में नारा लेखन क्या होता है ?
उतर – इंग्लिश में नारा लेखन स्लोगन राइटिंग (Slogan Writing) होता है।

Q3 नारा लेखन का प्रश्न करते समय किन बातों को ध्यान में रखें ?
उतर – नारा लेखन का प्रश्न करते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखें। जैसे –

  • नारों में सरल, लोकप्रिय व प्रचलित शब्दों का प्रयोग होना चाहिए। इससे नारा लोगों की जुबान पर जल्दी चढ़ जाएगा।
  • नारा बहुत ही संक्षिप्त और प्रभावशाली होना चाहिए। क्योंकि नारा जितना संक्षिप्त और प्रभावशाली होगा उतना ही प्रसिद्ध होगा।
  • नारों में विषय विशेषता का वर्णन सटीक होना चाहिए।
  • नारों में एक आदर्श संदेश होना चाहिए, जो लोगों को प्रेरित व जागृत करें।
  • नारों में शब्दों का उचित चयन व आपसी तालमेल सही होना चाहिए।
  • नारों की शब्द सीमा दिए गए शब्द सीमा के भीतर होना चाहिए।

 

Q4 नारा लेखन की क्या परिभाषा है ?
उतर – पक्ष, दल के उद्देश्य को अभिव्यक्त करने के लिए लयबंद, प्रेरणादायक, ऊर्जावान, विशेषता बताने वाले और तुकांत युक्त आदर्श विचार, लोगों को आकर्षित करने के लिए जो लिखा जाता है या बोल बोले जाते हैं, उसे नारा लेखन कहते है।

Q5 नारा कितने शब्दों में लिखना होता है?
उतर – नारा 20-30 शब्दों में लिखना होता है।

Q6 नारा लेखन में फुल मार्क्स कैसे आ सकते हैं ?
उतर – नारा लेखन में फुल मार्क्स निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखने से आ सकते हैं। जैसे-

  • नारा बहुत ही संक्षिप्त और प्रभावशाली होना चाहिए।
  • नारा का भाषा सरल और लोकप्रिय व प्रचलित शब्दों में होना चाहिए।
  • नारा गंभीर अर्थ वाला होना चाहिए।
  • नारों में शब्दों का उचित चयन व आपसी तालमेल ठीक होना चाहिए।
  • नारे लिखते समय शब्द सीमा को भी ध्यान में रखना चाहिए।

 

Q7 अच्छा नारा लिखने के सुझाव दीजिये।
उतर – अच्छा नारा लिखने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें। जैसे –

  • नारा में शब्दों में स्वर की समानता हो (जैसे – काला ताला )
  • असरदार शब्दों का प्रयोग करें
  • ज़ादा शब्द प्रयोग न करें
  • संदेश सही से पता चलना चाहिए

 

Q8 नारा लेखन के प्रमुख विषय बताइये।
उतर – नारा लेखन के प्रमुख विषय निम्नलिखित है।

  • पर्यावरण
  • प्लास्टिक
  • जल प्रदूषण
  • वायु प्रदूषण
  • बेरोजगारी
  • गरीबी
  • भूखमरी
  • शिक्षा
  • स्वच्छता
  • ईमानदारी
  • प्रेरणात्मक नारे
  • उत्साहवर्धक नारे

 

Q9 नारा कितने पैराग्राफ में लिखना चाहिए ?
उतर – नारा एक या दो पंक्तियों में लिखना चाहिए।

 

Top

 

Also See :